ब्रेकिंग न्यूज़

28 जून का विश्व इतिहास: 1000 वर्ष में भारत और दुनिया में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी World History of 28 June: Information about important events that happened in India and the world in 1000 years

1098 प्रथम धर्मयुद्ध के सेनानियों ने मोसुल के करबोगा को हराया। कर्बोगा पहले धर्मयुद्ध के दौरान मोसुल के अताबेग थे और एक योद्धा और कुशल प्रशासक के रूप में प्रसिद्ध थे। 

1461 एडवर्ड चतुर्थ की इंग्लैंड के राजा के रूप में ताजपोषी हुई। एडवर्ड 1483 में अपनी मृत्यु तक इंग्लैंड के राजा रहे।

1651 बेरेस्तेको युद्ध पोलैंड और यूक्रेन के बीच शुरू हुआ।

1748 एम्सटरडेम में दो लोगों को सार्वजनिक रूप से फांसी दिये जाने के विरोध में भडके दंगो में 200 से अधिक लोग मारे गए।

1776 सुलीवन द्वीप युद्ध अमेरिका की जीत के साथ समाप्त हुआ।

1787 ब्रिटिश-भारतीय सेना का नेतृत्व करने वाले सर हेनरी जी. डब्ल्यू. स्मिथ का जन्म हुआ।

1820 टमाटर को बिना जहर वाली सब्जी साबित किया गया।



1838 यूनाइटेड किंगडम की रानी विक्टोरिया का राज्याभिषेक हुआ। विक्टोरिया अपनी मृत्यु तक यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की रानी रहीं। 1 मई 1876 से, उन्होंने भारत की महारानी के अतिरिक्त दायित्व का भी निर्वहन किया।



1846 बेल्जियम के प्रसिद्ध शहनाई वादक एडोल्फ सैक्स को सैक्सोफोन के लिए पेटेंट मिला।

1857 बिठूर में नाना साहेब ने खुद को पेशवा घोषित किया। उन्होंने अंग्रेजों को भारत से उखाड़ फेंकने का आह्वान भी किया।

1873 जीवित अंगों को सुरक्षित रखने की खोज करनेवाले जीव विज्ञानी एलेक्स कार्ल का जन्म हुआ।

1883 मिलान, इटली में पहला यूरोपीय केंद्रीय बिजलीघर का उद्घाटन किया गया।  इसी दिन हिंदी के समाचार पत्र दैनिक आज के संस्थापक और प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी शिवप्रसाद गुप्त का जन्म हुआ।

1884 महिलाओं के अधिकार के लिए नार्वे एसोसिएशन की स्थापना की गयी।

1894 अमेरिका में श्रम दिवस के मौके पर आधिकारिक अवकाश घोषित किया गया।

1895 अल सल्वाडोर, होंडुरास और निकारागुआ मध्य अमेरिकी यूनियन का गठन किया गया।

1902 स्पूनर कानून पारित कर अमेरिकी संसद ने राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को कोलंबिया से पनामा नहर के अधिग्रहण का अधिकार प्रदान किया।

1914 ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड और उनकी पत्नी सोफी (डचेस ऑफ होहेनबर्ग) की हत्या उनके विरोधियों ने कर दी।

1919 फ्रांस में वर्साय शांति संधि पर दस्तखत के साथ प्रथम विश्वयुद्ध खत्म हो गया।

1921 आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री रहे भारत में नई आर्थिक नीतियों को लागू करने वाले 1991 में भारत के प्रधानमंत्री बने कांग्रेस नेता पामुलपति व्यंकट नरसिंहाराव का जन्म लेकनपल्ली में हुआ।

1922 इंग्लैंड से आजादी हासिल करने के लिए आयरिश नागरिक युद्ध शुरू हुआ।

1926 मर्सिडीज-बेंज का गठन गोटलिब डेमलर और कार्ल बेंज ने अपनी दो कंपनियों को मिलाकर किया था। कार्ल फ्रेडरिक बेंज जर्मन इंजन डिजाइनर और इंजीनियर थे, जिसे आमतौर पर आंतरिक दहन इंजन द्वारा संचालित पहले ऑटोमोबाइल का आविष्कारक माना जाता है। गोटलिब विल्हेम डेमलर इंजीनियर, औद्योगिक डिजाइनर और उद्योगपति थे।

1931 प्रसिद्ध तेलुगू लेखक, कथाकार, फिल्म पटकथा लेखक, अनेक सम्मान प्राप्त करने वाले मुल्लापुडी वेंकट रमण का जन्म धावलेशवरम में हुआ।

1932 इंग्लैंड ने लॉडर्स में तीन दिन के टेस्ट मैच में भारत को 158 रन हराकर एक टेस्ट की सीरीज जीती।

1940 प्रसिद्ध बांग्लादेशी अर्थशास्त्री और नोबेल विजेता मोहम्मद युनुस का जन्म हुआ।

1941 जर्मन और रोमानियाई सैनिकों ने रूसी साम्राज्य के बेस्सारेबिया प्रांत की राजधानी किशिनेव में 11 हजार यहूदियों की हत्या कर दी। जर्मनी की सेना ने इसी दिन पोलैंड के गैलिसिया पर कब्जा किया।

1949 भारतीय सिनेमा और टेलीविजन के जाने माने अभिनेता राजीव वर्मा का जन्म हुआ। इसी दिन भारत की प्रमुख आर्कीटेक्ट और ग्रामीण विकास की विशेषज्ञ बृंदा सौम्या का जन्म हुआ।

1950 कोरिया युद्ध के दौरान एक से दो लाख लोगों की बोडो लीग नरसंहार में हत्या केवल इस संदेह में कर दी गयी कि उन्होंने वामपंथियों के प्रति नरम रूख अपनाया।

1952 बड़ी संख्या वाली दक्षिण अफ्रीकी अश्वेत जनता के अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को गोरी अंग्रेज सरकार ने पहली बार जेल में डाला।

1956 मजदूरों के शोषण, उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन कर रहे श्रमिकों ने पोलैंड में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन अगले दिन 400 टैंकों सहित पोलिश पीपुल्स आर्मी और आंतरिक सुरक्षा कोर के सैनिकों ने श्रमिकों का बर्बरतापूर्ण दमन कर प्रदर्शन तितर-बितर करा दिया।

1958 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव रहे राजीव कुमार का जन्म बुलंदशहर में हुआ।

1960 वेल्स के मोनमाउथशर स्थित एक कोयला खदान में गैस विस्फोट से 37 खनिकों की मौत हो गई।

1965 पहली कमर्शियल सैटेलाइट अर्ली बर्ड ने कम्यूनिकेशन सर्विस शुरू की।

1969 न्यूयॉर्क शहर के स्टोनवेल इन में एक पुलिस छापे के जवाब में,समलैंगिक और ट्रांसजेंडर लोगों के समूह न्यूयॉर्क शहर के पुलिस अधिकारियों से भिड़ गये जो दुनिया भर में समलैंगिकता आंदोलन के लिए प्रेरित करने वाली सबसे बड़ी घटना थी।



1971 दुनिया के दिग्गज अमीरों में से एक पिछले काफी समय से बहुचर्चित अमेरिकी कारोबारी ट्विटर, टेस्ला, स्पेसएक्स इत्यादि के मालिक एलन रीव मस्क का जन्म प्रिटोरिया, दक्षिण अफ्रीका में हुआ।

1972 प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी. सी. महालनोबिस का निधन हुआ।

1973 जाने माने संगीतकार, गीतकार और गायक विशाल ददलानी का जन्म हुआ।

1975 भारत की केंद्र सरकार ने आपातकाल के दौरान सरकार विरोधी प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में सबसे कठोर प्रेस सेंसरशिप लागू किया।

1976 लोकप्रिय, खूबसूरत, बोल्ड अमेरिकन फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल कैमिली गुएटी काये का जन्म सन्नीवेल कैलीफोर्निया में हुआ। इसी दिन भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा का जन्म हुआ। 1976 में इसी दिन अमेरिका के एयरफोर्स एकेडमी में पहली महिला को प्रवेश मिला।

1981 ईरान में एक हमले में 74 सरकारी अधिकारियों की मौत हो गयी। चीन ने इसी दिन कैलाश और मानसरोवर के लिये सड़क मार्ग खोला।

1983 जाने माने कांग्रेस नेता और उच्चतम न्यायालय में अधिवक्ता जयवीर शेरगिल का जन्म जालंधर, पंजाब में हुआ।



1986 दक्षिण भारतीय सिनेमा और टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्री और माॅडल निशा कृष्णन का जन्म हुआ। 1986 में इसी दिन अविवाहित लड़कियों को भी मातृत्व अवकाश देने का केंद्र सरकार ने कानून बनाया।

1988 जाने माने टेलीविजन अभिनेता और माॅडल विवियन डिसेना का जन्म उज्जैन, मध्य प्रदेश में हुआ।

1989 सर्बिया के राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोएविच ने भाषण दिया जिसमें उन्होंने सर्बिया के राष्ट्रीय विकास के लिए भविष्य में सशस्त्र संघर्ष के लिए लोगों को तैयार रहने का आह्वान किया।



1990 जानी मानी बोल्ड और खूबसूरत फिल्म तथा माॅडल अभिनेत्री जसमीन भसीन का जन्म कोटा, राजस्थान में हुआ।

1995 मरियप्पन थंगावेलु का जन्म हुआ वे भारत के ऊँची कूद के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं। इसी दिन मध्य प्रदेश को बाघों के शिकारियों से बचाने व उन्हें आश्रय देने हेतु टाइगर स्टेट के रूप में घोषित किया।

1996 फलस्तीनी नियंत्रण वाले गाजा सिटी में भारत ने अपना मिशन खोला।

1999 भारत सरकार ने बीमा के बारे में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय बीमा जागरूकता दिवस मनाने की शुरुआत की। इसी दिन रोमानिया ने अपनी वायु सेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई।

2003 इस्रायल-फिलिस्तीन पश्चिम एशिया में रक्तरंजित संघर्ष रोकने के लिए कदम उठाने पर सहमत हुए।

2004 इराक की राजधानी बगदाद में एक समारोह में अमेरीका ने इराक के शासन का दायित्व दोबारा इराकी लोगों को सौंपा, अपने पिट्ठू नेताओं को। इसी दिन तुर्की के इस्तांबुल में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का 17वां शिखर सम्मेलन शुरु हुआ।

2005 रूस ने ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा की।

2007 जापान के पूर्व प्रधानमंत्री किची मियाजावा का निधन हुआ था। वे 1992 में प्रधानमंत्री थे और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। आईफोन के नाम से जाना जाने वाला ऐपल का पहला स्मार्टफोन 2007 में 28 जून को बाजार में पेश किया गया।

2008 बैंक आफ इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक टीएस नारायण स्वामी को इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। इसी दिन लंदन में एक समारोह में प्रसिद्ध हिंदी लेखिका नासिरा शर्मा को 2008 में इसी दिन उनके उपन्यास कुईयां जान के लिए 14वां अंतर्राष्ट्रीय इंदुशर्मा कथा सम्मान प्रदान किया गया। इसी दिन वेतन आयोग ने पत्रकार व गैरपत्रकार कर्मचारियों को 8 जनवरी, 2008 को मूल वेतन पर 30 प्रतिशत की अंतरिम राहत देने की सिफारिश की।

2009 होंडुरास के राष्ट्रपति मैनुअल जेलया को सैन्य बलों ने तख्तापलट कर हटा दिया।

2010 हावड़ा से मुंबई (कुर्ला) जा रही मिदनापुर जिले में हावड़ा कुर्ला लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए जिन्हें विपरीत दिशा से आ रही एक मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी जिससे 149 यात्रियों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए।

2012 भारत के प्रसिद्ध हिंदी लेखक, कवि, उपन्यासकार और संपादक अमर गोस्वामी का निधन हुआ। इसी दिन इराक में हुए सिलसिलेवार बम धमाके में 14 लोग मारे गये और 50 से ज्यादा घायल हुए।

2021 फ्रांस के राष्ट्रीय बिजली सुरक्षा परिषद की पहल पर विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय बिजली सुरक्षा दिवस मनाया, जिसमें आकाशीय बिजली से उत्पन्न चुनौतियों के प्रति नागरिकों और सार्वजनिक अधिकारियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करने जरूरत पर बल दिया गया। फ्रांस ने यह आयोजन उस दुखद घटना की 10वीं बरसी जिसमें रून्यान्या, युगांडा के एक स्कूल के 18 छात्रों की उनके स्कूल पर बिजली गिरने से मौत हो गई थी। अमेरिका में आकाशीय बिजली से हर साल एक हजार से अधिक लोगों की मौत होती है। इससे बचाव और अन्य सुरक्षा उपायों पर चर्चा करने तथा जनता को जागरूक करने के लिए 2001 से अमेरिका में लाइटनिंग अवेयरनेस वीक आयोजित किया जाता है।

विशेष अपील - सम्मानित पाठकों, हम आपके सहयोग के आभारी हैं। आपको जानकारियों से भरी हमारी यह दैनिक पोस्ट पसंद आती है। हमारा दावा है कि हम अधिकाधिक और प्रमाणिक, तथ्यात्मक जानकारी का समावेश इस आलेख में करते हैं। इंटरनेट पर मौजूद अन्य दैनिक इतिहास के आलेखों को देखकर आप हमारे आलेख की समीक्षा करेंगे तो आपको स्पष्ट हो जाएगा। सभी तथ्यों का हम सही होने का दावा नहीं करते, हम यथासंभव ठीक-ठीक तथ्य प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। आप अपने स्तर पर भी किताबों आदि का अध्ययन कर तथ्यों को चैक-क्रास चैक कर सकते हैं।

कृपया इसे अधिक से अधिक लोगों को शेयर कर और पढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर हमारा सहयोग करें। हम आपके सहयोग के आभारी रहेंगे। आप अपने सुझाव, शिकायतें, जानकारी आदि हमें हमारे व्हाट्सऐप/टेलीग्राम  नंबर 9411175848 पर अथवा ईमेल- peoplesfriend9@gmail.com  पर भेज सकते हैं। अपने समाचार, रचनाएं विज्ञापन छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, फेसबुक पेज, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल इत्यादि शुरु करवाने/ संचालित करवाने इत्यादि के लिए भी आप हमसे उपरोक्त नंबर पर संदेश भेजकर संपर्क कर सकते हैं। कृपया अपना संदेश भर भेजें, फोन न करें। अपना काम भर बताएं संदेश के जरिये, हम उसके अनुरूप आपसे खुद संपर्क कर लेंगे। धन्यवाद ! आभार ! सप्रेम, एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार, रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत) #WorldRefugeeDay #WorldMusicDay  #WorldHydrographyDay #WorldRainforest Day #InternationalWidowsDay #InternationalOlympicDay #UnitedNationsPublicServiceDay #PassportSevaDivas #InternationalDayofWomeninDiplomacy #InternationalDayoftheSeafarer #InternationalDrugandDrugProhibitionDay

World History of 28 June: Information about important events that happened in India and the world in 1000 years

1098 Fighters of the First Crusade defeat Karboga of Mosul. Kerboga was Atabeg of Mosul during the First Crusade and was renowned as a warrior and efficient administrator.

1461 Edward IV is crowned as King of England. Edward remained king of England until his death in 1483.

1651 The Berestenko War begins between Poland and Ukraine.

1748: More than 200 people are killed in a riot that broke out in protest against the public execution of two people in Amsterdam.

The 1776 Sullivan's Island War ended with an American victory.

1787 British-Indian army led by Sir Henry G. W. Smith was born.

1820 Tomato was proved to be a non-poisonous vegetable.

1838 Coronation of Queen Victoria of the United Kingdom. Victoria was Queen of the United Kingdom of Great Britain and Ireland until her death. From 1 May 1876, she also discharged the additional responsibility of the Empress of India.

1846 Adolphe Sax, a famous Belgian clarinetist, receives a patent for the saxophone.

In 1857, Nana Saheb declared himself Peshwa in Bithoor. He also called for the uprooting of the British from India.

1873 Alex Karl, a zoologist who discovered the preservation of living organs, was born.

1883 The first European central power station is inaugurated in Milan, Italy. On this day Shiv Prasad Gupta, the founder of Hindi newspaper Dainik Aaj and famous freedom fighter, was born.

1884 The Norwegian Association for the Rights of Women was established.

In 1894, Labor Day was declared an official holiday in America.

1895 El Salvador, Honduras and Nicaragua form the Central American Union.

In 1902, the Spooner Act was passed by the US Congress giving President Theodore Roosevelt the authority to acquire the Panama Canal from Colombia.

1914 Archduke Franz Ferdinand of Austria and his wife Sophie (Duchess of Hohenberg) are assassinated by their opponents.

1919 World War I ends with the signing of the Versailles Peace Treaty in France.

1921 Chief Minister of Andhra Pradesh Pamulapati Venkat Narasimharao, Congress leader who implemented new economic policies in India and became the Prime Minister of India in 1991, was born in Lekanpally.

1922 Irish Civil War begins to gain independence from England.

1926 Mercedes-Benz was formed by Gottlieb Daimler and Karl Benz by merging their two companies. Karl Friedrich Benz was a German engine designer and engineer, generally regarded as the inventor of the first automobile powered by an internal combustion engine. Gottlieb Wilhelm Daimler was an engineer, industrial designer and industrialist.

1931 Mullapudi Venkata Raman, noted Telugu writer, story writer, film screenwriter, recipient of many honors, was born at Dhavaleswaram.

1932 England beat India by 158 runs in a three-day Test at Lord's to win the one-Test series.

1940 Mohammad Yunus, famous Bangladeshi economist and Nobel laureate, was born.

1941 German and Romanian troops massacred 11,000 Jews in Kishinev, the capital of the Bessarabia province of the Russian Empire. The German army occupied Galicia in Poland on this day.

1949 Rajeev Verma, well-known actor of Indian cinema and television, was born. On this day Brinda Soumya, India's leading architect and expert in rural development, was born.

During the 1950 Korean War, one to two lakh people were killed in the Bodo League massacre on suspicion that they had taken a soft stand towards the Left.

1952 Nelson Mandela, the leader of the movement for the rights of a large number of South African black people, was jailed for the first time by the white British government.

1956 Workers agitating against the exploitation, oppression of workers staged a massive protest in Poland, but the next day, the Polish People's Army and Internal Security Corps soldiers, including 400 tanks, dispersed the demonstrations by brutally suppressing the workers.

1958 Indian Administrative Service officer Rajiv Kumar, who was the Chief Secretary of Uttar Pradesh after holding various important posts, was born in Bulandshahr.

1960 A gas explosion in a coal mine in Monmouthshire, Wales, kills 37 miners.

1965 Early Bird, the first commercial satellite, begins communication service.

1969 In response to a police raid on the Stonewall Inn in New York City, groups of gay and transgender people clash with New York City police officers, the largest event to inspire the worldwide gay movement.

1971 Alan Reeve Musk, owner of Twitter, Tesla, SpaceX, etc., one of the world's most famous American businessmen for a long time, was born in Pretoria, South Africa.

1972 P. C. Mahalanobis, renowned Indian scientist and statistician, passed away.

1973 Vishal Dadlani, noted music composer, lyricist and singer, was born.

1975 India's central government imposes strictest press censorship in the backdrop of anti-government protests during the Emergency.

1976 Camille Guetti Kaye, popular, beautiful, bold American film and television actress and model, was born in Sunnyvale, California. On this day India's famous shooter Jaspal Rana was born. On this day in 1976, the first woman got admission in America's Air Force Academy.

1981 An attack in Iran kills 74 government officials. China opened the road to Kailash and Mansarovar on this day.

1983 Jaiveer Shergill, noted Congress leader and Supreme Court advocate, was born in Jalandhar, Punjab.

1986 Nisha Krishnan, model and actress in South Indian cinema and television, was born. On this day in 1986, the central government made a law to give maternity leave to unmarried girls as well.

1988 Vivian Dsena, well-known television actor and model, was born in Ujjain, Madhya Pradesh.

1989 Serbian President Slobodan Milošević gave a speech in which he called on the people to prepare for future armed struggle for the national development of Serbia.

1990 Jasmin Bhasin, a well-known bold and beautiful film and model actress, was born in Kota, Rajasthan.

Mariyappan Thangavelu (born 1995) is an Indian high jumper. On this day, Madhya Pradesh was declared as a Tiger State to protect tigers from poachers and give them shelter.

1996 India opens its mission in Gaza City under Palestinian control.

1999 Government of India started celebrating National Insurance Awareness Day to increase public awareness about insurance. On the same day, Romania banned the flight of Russian planes in its air force.

2003 Israel-Palestine agree to take steps to stop bloody conflict in Middle East.

2004 At a ceremony in Baghdad, the capital of Iraq, the US handed over the responsibility of governing Iraq to the Iraqi people, to its stoic leaders. On this day, the 17th summit of the North Atlantic Treaty Organization (NATO) began in Istanbul, Turkey.

2005 Russia announces plans to build six nuclear reactors for Iran.

2007: Former Prime Minister of Japan Kiichi Miyazawa passed away. He was the Prime Minister in 1992 and had to step down due to corruption charges. Apple's first smartphone known as iPhone was introduced in the market on June 28, 2007.

2008 Bank of India Chairman and Managing Director TS Narayana Swamy was elected President of the Indian Bankers Association. On the same day, renowned Hindi writer Nasira Sharma was awarded the 14th International Indu Sharma Katha Samman for her novel Kuiyan Jaan in 2008 at a function in London. On the same day, the Pay Commission recommended interim relief of 30 per cent on basic pay to journalist and non-journalist employees on January 8, 2008.

2009 Honduran President Manuel Zelaya is ousted by military forces in a coup d'état.

2010: 13 coaches of the Howrah-Kurla Lokmanya Tilak Dnyaneshwari Super Deluxe Express derailed in Midnapore district from Howrah to Mumbai (Kurla) and were hit by a goods train coming from the opposite direction, killing 149 passengers and injuring over 100. were injured.

2012 Amar Goswami, India's famous Hindi writer, poet, novelist and editor passed away. On the same day, 14 people were killed and more than 50 were injured in serial bomb blasts in Iraq.

2021 The World Meteorological Organization, at the initiative of the National Lightning Safety Council of France, celebrated International Lightning Safety Day, stressing the need to work to raise awareness among citizens and public authorities about the challenges posed by lightning. France has organized the event to mark the 10th anniversary of the tragic incident in which 18 students of a school in Runyanya, Uganda were killed when lightning struck their school. In America, lightning kills more than a thousand people every year. Lightning Awareness Week is organized in the US since 2001 to discuss prevention and other safety measures and to make the public aware.

Special Appeal - Respected readers, we are grateful for your cooperation. Hope you like our daily informative post. We claim that we include maximum and authentic, factual information in this article. It will be clear to you if you review our article by looking at other daily history articles on the internet. We do not claim that all the facts are correct, we try to present the facts as accurately as possible. You can check-cross-check the facts by studying books etc. at your own level.

Please help us by sharing and encouraging more and more people to read this. We will be grateful for your cooperation. You can send your suggestions, complaints, information etc. to us on our WhatsApp/Telegram number 9411175848 or email- You can also contact us by sending a message on the above number for getting your news, creations, advertisements printed, your newspaper, magazine, Facebook page, news website, YouTube channel etc. started / operated etc. Please leave your message, do not call. Just leave your details via message and we will get back to you accordingly. Thank you ! Gratitude ! Saprem, AP Bharti (Journalist, Editor People's Friend Hindi newspaper, Rudrapur, Uttarakhand, India)

Plz visit our Yutube Channel :  https://www.youtube.com/@apbharati7059

Plz Visit our facebook Profile :  https://www.facebook.com/profile.php?id=100087228624649

Plz Visit Our Quora Space :  https://peoplesfriendsspace.quora.com/

Plz Visit Our Twitter Profile :  https://twitter.com/Ayodhya090

Plz Visit our Hindi News Website : https://loknirnay11.blogspot.com

Plz Visit Our Instagram Profile : https://www.instagram.com/peoplesfriend9/

#WorldBloodDonorDay  #Globalwindday15june  #worldelderabuseawarenessday #InternationalDayofFamilyRemittances #WorldDaytoCombatDesertificationDrought #InternationalPicnicDay #Father'sDay #WorldRefugeeDay #WorldMusicDay  #WorldHydrographyDay #WorldRainforest Day #InternationalWidowsDay #InternationalOlympicDay #UnitedNationsPublicServiceDay #PassportSevaDivas #InternationalDayofWomeninDiplomacy #InternationalDayoftheSeafarer #InternationalDrugandDrugProhibitionDay #UnitedNationsInternationalDayinSupportofVictimsofTorture #MicroSmallandMediumSizedEnterprisesDay #msmeday #NationalInsuranceAwarenessDay #InternationalLightningSafetyDay

No comments

Thank you for your valuable feedback