ब्रेकिंग न्यूज़

20 मई का इतिहास: 1700 वर्ष में भारत और दुनिया में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी History of May 20: Information about important events that happened in India and the world in 1700 years

0325 इजनिक, तुर्की में पहली इसाई परिषद गठित की गई।

794 एंग्लो-सैक्सन क्रॉनिकल के अनुसार, ईस्ट एंग्लिया के राजा एथेलबर्ट द्वितीय का मर्सिया के राजा ऑफा के आदेश पर सिर काट दिया गया

1217 लिंकन की दूसरी लड़ाई (1141 में पहली बार हुई) में लिंकन कैसल के बाहर 20 मई 1217 को प्रथम बैरन्स युद्ध के दौरान हुई जिसमें विलियम द मार्शल ने फ्रांस के राजकुमार लुई को इंग्लैंड से भागने पर मजबूर कर दिया।

1293 जापान के कामाकुरा क्षेत्र में आए विनाशकारी भूकंप से 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई और व्यापक क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ।

1378 दक्षिण भारत के दक्कन प्रांत के शासक बहमनी सुल्तान दाउद की हत्या कर दी गई।



1421 तुगलक राजशाही की समाप्ति के बाद दिल्ली के पहले सैयद शासक हुए खिज्र खान की मौत हुई। खिज्र खान शिया थे और खुद को पैगंबर मोहम्मद का वंशज मानते थे।

1506 जेनोआ, इटली में जन्मे और 1492 में अमेरिका खोजने वाले प्रसिद्ध इतालवी नाविक, यात्री क्रिटोफर कोलंबस का स्पेन में निधन हुआ।

1609 विश्व विख्यात अंग्रेजी नाटककार विलियम शेक्सपियर की सोनेट्स / कविताओं के पहले संग्रह का लंदन में प्रकाशन हुआ।

1677 छत्रपति शिवाजी ने जिंगी के किले पर विजय प्राप्त की।

1766 इंदौर के होल्कर राजवंश के संस्थापक मल्हारराव होल्कर का निधन हुआ।

1784 पेरिस शांति संधि के तहत नीदरलैंड ने भारत और इंडोनेशिया में अपने कब्जे वाली कुछ जगहें ब्रिटेन को दे दीं।



1845 प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, दार्शनिक, लेखक, पत्रकार, प्रमुख तमिल जातिवादी भेदभाव विरोधी कार्यकर्ता और सिद्ध पद्यति चिकित्सक, दक्षिण भारतीय साक्य बौद्धवादी सी. अयोतिथास पंडिदर का जन्म नीलगिरीस में हुआ। अयोतिथास ने बौद्ध धर्म अपना लिया था पेरियार के अनुयायियों को भी ऐसा करने का आह्वान किया, यह तर्क देते हुए कि बौद्ध धर्म उनका मूल धर्म था। उन्होंने रेट्टामलाई श्रीनिवासन के साथ 1891 में पंचमार महाजन सभा की भी स्थापना की।

1873 अमेरिका में सैन फ्रैंसिस्को के बिजनेसमैन लेवी स्ट्रॉस और दर्जी जेकब डेविस को दुनिया की पहली जींस बनाने का पेटंट दिया मिला।

1891 प्रख्यात आविष्कारक थॉमस एल्वा एडिसन ने अपने फिल्म दिखाने के उपकरण काइनेटोस्कोप के प्रोटोटाइप को नेशनल फेडरेशन के सामने पहली बार सार्वजनिक रूप से पेश किया।

1894 भारतीय आध्यात्मिक गुरु और कांचि कामकोटि पीठम के 68वें प्रमुख चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती का जन्म विलुप्पुरम, केरल में हुआ।

1900 प्रख्यात छायावादी हिंदी कवि सुमित्रानंदन पंत का जन्म कौसानी, कुमाऊं में हुआ। उन्हें भारतीय ज्ञानपीठ और पद्मभूषण सम्मान मिला। वे 4 छायावादी कवियों, जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला और महादेवी के साथ शामिल थे। उनकी एक कविता की चार पंक्तियां, मैंने छुटपन में छिपकर पैसे बोये थे, सोचा था पैसों के प्यारे पेड़ उगेंगे, रुपयों की कलदार मधुर फसलें खनकेंगी, और फूल फलकर मैं मोटा सेठ बनूंगा।

1902 क्यूबा अमेरिका की गुलामी से आजाद हुआ।

1910 पद्म भूषण सम्मान प्राप्त करने वाले प्रसिद्ध मूर्तिकार रामकिंकर बैज का जन्म हुआ।

1927 सऊदी अरब ब्रिटेन की गुलामी से स्वतंत्र हुआ।

1929 स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रहियों में से एक राजकुमार शुक्ल का निधन हुआ।

1932 प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी विपिन चन्द्र पाल का निधन हुआ।

1939 विख्यात भारतीय तमिल फिल्मकार, पटकथाकार, सिनेमाटोग्राफर बालानाथन बालू महेंद्रन का जन्म बट्टीकलोआ, श्रीलंका में हुआ।

1941 सिंगापुर के दूसरे प्रधानमंत्री हुए गोह चोक तोंग का जन्म हुआ।

1945 पंजाब के प्रमुख राजनीतिज्ञ, शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष रहे तथा कई बार लोकसभा सदस्य रहे सिमरनजीत सिंह मान का जन्म शिमला, हिमाचल प्रदेश में हुआ।

1955 विख्यात तेलुगू थिएटर और फिल्म कलाकार, गीतकार सिरीवेन्नेला सीतारामा शास्त्री का जन्म अनाकापल्ली, आंध्र प्रदेश में हुआ।

1957 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्र प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री हुए टी. प्रकाशम का निधन हुआ।

1958 ब्रिटेन के हाई वायकॉम शहर के नए महापौर लेस्ली ब्रेन के वजन की ये देखने के लिए सार्वजनिक रूप से जांच की गई कि करदाताओं के पैसे से कहीं उन पर चर्बी तो नहीं चढ़ रही है।

1959 गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय में जज हुए एएस बोपन्ना का जन्म मेडीकरी, कर्नाटक में हुआ।

1964 उड़नपरी कही गई प्रसिद्ध भारतीय धाविका पीटी उषा का जन्म हुआ।

1965 ब्रिटेन की पुलिस को हथियारबंद अपराधियों और खतरनाक व्यक्तियों के खिलाफ आंसू गैस की बंदूकें और गोले इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई। इसी दिन 1965 में कमांडर एमएस कोहली के नेतृत्व में पहला भारतीय दल एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने में सफल हुआ। 1965 में इसी दिन मिस्र में पाकिस्तानी बोइंग विमान 720-बी के दुर्घटनाग्रस्त होने से लगभग 100 लोगों की जान गई।

1966 प्रसिद्ध भारतीय कंप्यूटर विज्ञानी एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में संगणक तथा अभियांत्रिकी विभाग में प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल का जन्म इलाहाबाद में हुआ।

1968 1968 जाने माने भारतीय राजनीतिज्ञ और केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री रहे, लोकसभा सदस्य, भाजपा नेता अनंत कुमार हेगड़े का जन्म हुआ।

1972 प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने दूसरे हावड़ा ब्रिज की आधारशिला रखी। इसी दिन ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि गयाप्रसाद शुक्ल सनेही का निधन हुआ।

1974 विख्यात बांग्ला फिल्म निर्देशक, लेखक तथा अभिनेता शिबोप्रोसाद मुखर्जी का जन्म बारानगर में हुआ।



1977 जानी मानी भारतीय क्रिकेटर और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हुईं अंजुम चोपड़ा का जन्म दिल्ली में हुआ।

1978 जाने माने भारतीय क्रिकेटर रमेश पोवार का जन्म बंबई में हुआ।



1981 जानी मानी अभिनेत्री एवं माॅडल माया अलघ की 4 वर्ष की आयु से अभिनय की शुरुआत करने वाली बेटी, खूबसूरत, बोल्ड और सुपरिचित अभिनेत्री तथा माॅडल अंजोरी अलघ का जन्म बंबई में हुआ।

1983 दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रीटोरिया में हुए कार बम धमाके में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई और 130 से अधिक घायल हुए। इसी दिन 1983 में प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता और गायक एनटी राम राव जूनियर का जन्म हुआ। इसी दिन भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी पृथ्वीपाल सिंह का निधन हुआ।

1989 प्रसिद्ध भारतीय संगीत संगीतकार और दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के विख्यात बांसुरी वादक विष्णु विजय का जन्म हुआ।

1990 हबल स्पेस टेलीस्कोप ने पहली बार अंतरिक्ष की तस्वीरें धरती पर भेजी थीं।

1994 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कासू ब्रह्मानंद रेड्डी का निधन हुआ।

1996 तमिलनाडु की भारतीय महिला पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी संध्या रंगनाथन का जन्म हुआ।

1998 भारतीय मल्टीबैरल रॉकेट प्रणाली पिनाका का परीक्षण हुआ।

2000 फिजी में सशस्त्र विद्रोहियों के नेता जार्ज स्पेट ने देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

2001 अफगानिस्तान में तालिबान ने हिंदुओं की अलग पहचान के लिए ड्रेस कोड बनाया।

2003 पाकिस्तान ने चरमपंथी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन पर प्रतिबंध लगाया।

2006 चीन ने कहा ताइवान विश्व स्वास्थ्य संगठन की सदस्यता का पात्र नहीं।

2008 कर्नाटक साहित्य अकादमी से सम्मानित विख्यात कन्नड़ कवि अरविंद एस नाडकर्णी का निधन हुआ।

2010 लेखक जे जी फेरल को उनके उपन्यास ट्रबल्स के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित ब्रिटिश पुरस्कार पहली बार किसी दिवंगत लेखक को दिया गया। 40 साल पहले 1970 में प्रकाशित इस उपन्यास को द लास्ट बुकर पुरस्कार दशक की पुस्तकों की श्रेणी में दिया गया।

2011 प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मध्य प्रदेश में हजारों करोड़ की लागत से बनी बीना ऑयल रिफाइनरी देश को समर्पित की। इसी दिन 2011 में झारखंड की पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला होने का गौरव हासिल करते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में कीर्तिमान बनाया। 2010 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में घोटाले के आरोपों में 20 मई 2011 को सीबीआई ने पहली चार्जशीट दाखिल की। इसमें भारतीय ओलिंपिक संघ के तत्कालीन प्रमुख सुरेश कलमाड़ी समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया गया। 

2012 प्रसिद्ध मानव विज्ञानी और नारीवादी विद्वान लीला दुबे का निधन हुआ। इसी दिन इटली में आए भूकंप में 27 लोगों की मौत हो गई।

2018 संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 मई को मधुमक्खियों के बारे में जनजागरूकता, संरक्षण और महत्व को समर्पित विश्व मधुमक्खी दिवस के रूप में घोषित किया

विशेष नोट: सम्मानित पाठकगण आपका हृदय से आभार ! आपके द्वारा हमारी यह पोस्ट पसंद की जा रही है। हमारा प्रयास है कि हम आपको अधिकाधिक और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं। हमारा दावा है कि वर्तमान में इंटरनेट पर संचालित वेबसाइटों पर उपलब्ध दैनिक इतिहास विषयक आलेखों में हमारे जितनी ज्यादा जानकारी आपको नहीं मिलेगी। हम इस पोस्ट को तैयार करने में बहुत मेहनत और समय खर्च करते हैं। अगर आप अन्य वेब पोस्टों से हमारी पोस्ट का मिलान करेंगे तो आपको स्पष्ट हो जाएगा कि हम कितनी अधिक जानकारी आपको उपलब्ध करा रहे हैं। कृपया इस पोस्ट को अधिकाधिक शेयर कर लोगों की पढ़ाई, ज्ञानवर्धन में सहभागी बनें और आपको हमारा काम अच्छा लगे और आप हमारा आर्थिक सहयोग करना चाहें तो 09045290693 पर पेटीएम कर हमें आर्थिक योगदान दे सकते हैं।

विशेष सूचना - सम्मानित पाठकगण सादर अभिवादन !

पीपुल्सफ्रैंड.इन में समाचार, रचनाएं, विज्ञापन छपवाने एवं पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार एवं पीपुल्सफ्रैंड.इन वेबसाइट का रिपोर्टर बनने अथवा अपना अखबार, पत्रिका, न्यूज वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज आदि चलवाने के लिए संपर्क करें- एपी भारती (संपादक) व्हाट्सऐप 9411175848 रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत Plz Visit our News Website : https://loknirnaynews11.blogspot.com  #worldhistoryof20may #redcross #factcheck #mother'sday2023 #nationaldengueday #WorldTelecommunicationDay #WorldHypertensionDay #internationalmuseumday #WorldFamilyDoctorDay #WorldBeeDay

History of May 20: Information about important events that happened in India and the world in 1700 years

0325 The First Christian Council is held in Iznik, Türkiye.

794 King Ethelbert II of East Anglia is beheaded on the orders of Offa, king of Mercia, according to the Anglo-Saxon Chronicle

The 1217 Second Battle of Lincoln (the first took place in 1141) took place outside Lincoln Castle on 20 May 1217 during the First Barons' War in which William the Marshal forced Prince Louis of France to flee England.

1293 A devastating earthquake in the Kamakura region of Japan kills over 30,000 people and causes extensive damage over a wide area.

1378 Bahmani Sultan Daud, ruler of the Deccan province of South India, was assassinated.

1421 Khizr Khan, the first Sayyid ruler of Delhi after the end of the Tughlaq dynasty, died. Khizr Khan was a Shia and considered himself a descendant of Prophet Muhammad.

Born in 1506 in Genoa, Italy, and died in Spain in 1492, famous Italian navigator, traveler Christopher Columbus who discovered America.

1609 The first collection of sonnets/poems of world famous English playwright William Shakespeare was published in London.

1677 Chhatrapati Shivaji conquered the fort of Jingee.

1766 Malharrao Holkar, founder of Holkar dynasty of Indore, passed away.

Under the 1784 Paris Peace Treaty, the Netherlands ceded some of its territories in India and Indonesia to Britain.

1845 South Indian Sakya Buddhist C. Ayotithas Pandidaar, noted social worker, philosopher, writer, journalist, prominent Tamil anti-casteist activist and Siddha Padyatti practitioner, was born in the Nilgiris. Ayotithas had converted to Buddhism and called on Periyar's followers to do the same, arguing that Buddhism was their original religion. He also founded the Panchamara Mahajana Sabha in 1891 along with Rettamalai Srinivasan.

In 1873, San Francisco businessman Levi Strauss and tailor Jacob Davis were granted a patent for the world's first pair of jeans.

1891 Renowned inventor Thomas Alva Edison publicly presented the prototype of his film showing device, the Kinetoscope, to the National Federation.

1894 Chandrasekharendra Saraswathi, Indian spiritual leader and 68th head of Kanchi Kamakoti Peetham, was born in Viluppuram, Kerala.

1900 Sumitranandan Pant, eminent shadowist Hindi poet, was born in Kausani, Kumaon. He received the Indian Jnanpith and the Padma Bhushan. He was joined by 4 Chhayavadi poets, Jaishankar Prasad, Suryakant Tripathi Nirala and Mahadevi. Four lines from one of his poems, I had secretly sown money in my childhood, I had thought that lovely trees of money would grow, sweet crops of money would grow, and I would become a fat Seth after flowering.

1902 Cuba was freed from the slavery of America.

1910 Renowned sculptor Ramkinkar Baij, recipient of the Padma Bhushan award, was born.

1927 Saudi Arabia became independent from the slavery of Britain.

1929 Rajkumar Shukla, a freedom fighter and one of the Champaran Satyagrahis, passed away.

1932 Vipin Chandra Pal, famous Indian freedom fighter, passed away.

1939 Balanathan Balu Mahendran, noted Indian Tamil filmmaker, screenwriter, cinematographer, was born in Batticaloa, Sri Lanka.

1941 Goh Chok Tong, second Prime Minister of Singapore, was born.

1945 Simranjit Singh Mann, prominent Punjab politician, President of the Shiromani Akali Dal and several times Lok Sabha member, was born in Shimla, Himachal Pradesh.

1955 Sirivennela Seetharama Sastry, noted Telugu theater and film artist, lyricist, was born in Anakapalle, Andhra Pradesh.

1957 T. Prakasam, noted freedom fighter and first Chief Minister of Andhra Pradesh, passed away.

1958 Leslie Brain, the new mayor of the town of High Wycombe, UK, is publicly weighed to see if he is gaining fat from taxpayer money.

1959 AS Bopanna, Chief Justice of the Gauhati High Court and Judge of the Supreme Court, was born in Medikari, Karnataka.

1964 PT Usha, famous Indian sprinter known as Udanpari, was born.

1965 UK police are allowed to use tear gas guns and shells against armed criminals and dangerous persons. On this day in 1965, the first Indian team under the leadership of Commander MS Kohli succeeded in reaching the summit of Everest. On this day in 1965, a Pakistani Boeing 720-B crashed in Egypt, killing nearly 100 people.

1966 Manindra Agarwal, renowned Indian computer scientist and professor in the Department of Computer and Engineering at the Indian Institute of Technology Kanpur, was born in Allahabad.

1968-1968 Anant Kumar Hegde, noted Indian politician and Union Minister of State for Skill Development and Entrepreneurship, Lok Sabha member, BJP leader, was born.

1972 Prime Minister Smt. Indira Gandhi laid the foundation stone of the Second Howrah Bridge. Gayaprasad Shukla Sanehi, the famous poet of Brajbhasha, passed away on this day.

1974 Shiboprosad Mukherjee, noted Bengali film director, writer and actor, was born in Baranagar.

1977 Anjum Chopra, noted Indian cricketer and captain of the women's cricket team, was born in Delhi.

1978 Ramesh Powar, noted Indian cricketer, was born in Bombay.

1981 Beautiful, bold and well-known actress and model Anjori Alagh, daughter of well-known actress and model Maya Alagh, who started acting at the age of 4, was born in Bombay.

1983 A car bomb blast kills at least 16 people and injures more than 130 in Pretoria, the capital of South Africa. On this day in 1983, NT Rama Rao Jr., a famous South Indian film actor and singer, was born. Indian field hockey player Prithvi Pal Singh passed away on this day.

1989 Vishnu Vijay, noted Indian music composer and noted flute player of the South Indian film industry, was born.

1990 The Hubble Space Telescope sent pictures of space to Earth for the first time.

1994 Kasu Brahmananda Reddy, prominent leader of the Indian National Congress and Chief Minister of Andhra Pradesh, passed away.

1996 Sandhya Ranganathan, Indian woman professional football player from Tamil Nadu, was born.

1998 Indian multibarrel rocket system Pinaka was tested.

2000 George Spate, leader of armed rebels in Fiji, is sworn in as the country's interim prime minister.

In 2001, the Taliban in Afghanistan created a dress code to differentiate Hindus.

2003 Pakistan bans extremist organization Hizbul Mujahideen.

2006 China said Taiwan is not eligible for membership of the World Health Organization.

2008 Karnataka Sahitya Akademi awardee Noted Kannada poet Arvind S Nadkarni passed away.

The 2010 Booker Prize was awarded to author JG Farrell for his novel Troubles. This prestigious British award was given for the first time to a late writer. Published 40 years ago in 1970, the novel was awarded The Last Booker Prize in the category of Books of the Decade.

In 2011, Prime Minister Manmohan Singh dedicated the Bina Oil Refinery built at a cost of thousands of crores in Madhya Pradesh to the country. On this day in 2011, Jharkhand's mountaineer Premlata Agarwal created a record in the field of mountaineering by achieving the distinction of being the oldest Indian woman to climb Mount Everest, the world's highest mountain peak. On 20 May 2011, the CBI filed the first charge sheet on the allegations of scam in the 2010 Commonwealth Games held in Delhi. In this, 9 people including Suresh Kalmadi, the then head of the Indian Olympic Association, were made accused.

2012 Leela Dubey, noted anthropologist and feminist scholar, passed away. On the same day, 27 people died in the earthquake in Italy.

2018 United Nations General Assembly declared 20 May as World Bee Day dedicated to public awareness, conservation and importance of bees.

Special note: Respected readers, thank you from the bottom of my heart! You are liking this post of ours. It is our endeavor to provide you maximum and accurate information. We claim that you will not find as much information as we have in the daily history related articles currently available on the websites operated on the Internet. We spend a lot of effort and time in preparing this post. If you compare our post with other web posts, then it will be clear to you that how much information we are providing to you. Please share this post more and more and become a participant in people's education, knowledge enhancement and if you like our work and want to support us financially, then you can contribute financially to us by paying Paytm on 09045290693.

Special notice - Greetings to respected readers!

To publish news, writings, advertisements in PeoplesFriend.in and to become a reporter of PeoplesFriend Hindi newspaper and PeoplesFriend.in website or to run your own newspaper, magazine, news website, YouTube channel, Facebook page etc. contact- AP Bharti (Editor) WhatsApp 9411175848 Rudrapur, Uttarakhand, India

See our News Website : https://loknirnaynews11.blogspot.com

Plz visit our Yutube Channel https://www.youtube.com/@apbharati7059

Facebook Page https://www.facebook.com/profile.php?id=100087228624649

#Worldhistoryof20may #Fact #Gk #nature #life #politics #administration #government #news #info ##mother'sday2023 #facebook #meta #nationaldengueday #internationalmuseumday #WorldFamilyDoctorDay #WorldBeeDay

No comments

Thank you for your valuable feedback