ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, हर वर्ग डरा और सहमा हुआ, पुलिस और अपराधियों का आतंक Law and order collapse in Uttar Pradesh, every section is scared and scared, terror of police and criminals



लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापक पैमाने पर हिंसा और अपराध हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहतर कानून व्यवस्था और शासन की बेहतरी के दावे करते रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत योगी और उनकी सरकार के दावों को झुठला रही है। फर्जी मुठभेड़ों में तमाम हत्याएं होने के बावजूद अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं। अनेक बार खुद पुलिस ने खुद हत्याएं की हैं। पुलिस लोगों को डरा-धमका रही है। गैंगस्टर सांसद अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्या होती है, इस पर सवाल उठ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अधयक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इस सरकार ने आम जनता का भरोसा खो दिया है। सरकार की कार्यशैली ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी पहले कभी इतना बेखौफ नहीं थे। भाजपा राज में दिनदहाड़े सड़क पर हत्याएं हो रही हैं। प्रदेश में अपराध ही अपराध है। हर वर्ग डरा और सहमा हुआ है। खुद भाजपा नेता अब मानने लगे है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। मुख्यमंत्री जी पता नहीं सच को झूठ बनाने में क्यों लगे रहते हैं?

अखिलेश ने कहा कि जालौन के एट में परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्नाव में जेल से छूटते ही बलात्कारियों ने रेप पीड़िता के घर को तोड़ा और फिर जला दिया, रेपीड़िता के साथ साथ उसकी 7 माह की बच्ची भी झुलस गई। प्रदेश में कहीं छात्राओं के साथ छेड़खानी तो कहीं, बलात्कार और कहीं हत्या की खबरें हर दिन देखने को मिल रही हैं। महिलाओं और बच्चियों पर अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश देश में टॉप पर है।

अखिलेश ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली संदिग्ध है। जनता का पुलिस पर भरोसा नहीं है। भाजपा सरकार में लोगों ने न्याय की उम्मीद छोड़ दी है। सत्ता संरक्षित गुंडों और अपराधियों के सामने पुलिस नतमस्तक है। जनता भाजपा के जंगलराज से परेशान हो चुकी है। छल-बल- धन और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के जरिए सत्ता में काबिज हुई भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता और आम आदमी की कोई चिंता नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता को एकजुट होकर भाजपा को हराना होगा, तभी उत्तर प्रदेश में दोबारा से लोकतंत्र, संविधान, न्याय और कानून व्यवस्था की पुनर्स्थापना हो सकती है।

विशेष सूचना - सम्मानित पाठकगण सादर अभिवादन !

पीपुल्सफ्रैंड.इन में समाचार, रचनाएं, विज्ञापन छपवाने एवं पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार एवं पीपुल्सफ्रैंड.इन वेबसाइट का रिपोर्टर बनने अथवा अपना अखबार, पत्रिका, न्यूज वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज आदि चलवाने के लिए संपर्क करें- एपी भारती (संपादक) व्हाट्सऐप 9411175848 रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत Plz Visit our News Website : https://loknirnaynews11.blogspot.com  #worldhistoryof19april

No comments

Thank you for your valuable feedback