ब्रेकिंग न्यूज़

अब नारी शक्ति सेना महिला समूह घर-घर जाकर कूड़ा कलेक्शन चार्ज वसूलेगा, मेयर रामपाल, डीएम पंत, सीडीओ मिश्रा ने बांटे परिचय पत्र Now Nari Shakti Sena women's group will collect garbage collection charge from house to house, Mayor Rampal, DM Pant, CDO Mishra distributed identity cards



रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 20 फरवरी। रुद्रपुर नगर निगम द्वारा एकत्र किया जाने वाला डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के यूजर्स चार्ज का जिम्मा अब महिला स्वयं सहायता समूह संभालेगा। समूह की 89 महिलाओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अभी तक तक कूड़ा कलेक्शन के यूजर्स चार्ज का कलेक्शन अनुबंधित फर्म द्वारा ही किया जाता था। अब ये काम महिला स्वयं सहायता समूह संभालेगा। नगर निगम ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए महानगर को दो जोन में बांटा गया है। दोनों जोनों में यूजर्स चार्ज वसूलने के लिए नगर निगम के महिला स्वयं सहायता समूहों में से 89 महिलाओं का चयन कर नारी शक्ति सेना के नाम से एक महिला समूह बनाया गया है। यह समूह अब घर घर जाकर यूजर्स चार्ज वसूल करेगा। साथ ही कूड़ा कलेक्शन में आ रही दिक्कतों का समाधान भी करवायेगा।

       नारी शक्ति सेना के लिए चयनित की गयी महिलाओं को डाॅ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में प्रशिक्षण दिया गया तत्पश्चात मेयर रामपाल सिंह, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत तथा मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने संयुक्त रूप से महिलओं को आईडी कार्ड वितरित किये। रामपाल सिंह ने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम ने यूजर्स चार्ज वसूलने की जिम्मेवारी सौंपी है। यूजर्स चार्ज वसूली के लिए समूह को 25 प्रतिशत का भुगतान किया जायेगा। उन्होंने कहा हमारा प्रयास है कि महिलाएं पुरूषों की तरह हर क्षेत्र में आगे बढ़ें। मेयर ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम स्तर से हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से भी शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।

       जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए सराहनीय पहल की गई है। उन्होंने कहा कि यूजर चार्जेज वसूलने के साथ-साथ जनता को गीला एवं सूखा कूड़ा निस्तारण आदि के बारे में भी विशेष तौर पर जागरूक किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन हर घर से कूड़ा उठाया जाये तथा कूड़ा कलैक्शन के समबन्ध में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तुरन्त कार्यवाही की जाये।  कोषाधिकारी जुबक मोहन सक्सेना, एसएनए राजू नबियाल सहित अन्य अधिकारी व महिलाएं उपस्थित थी।

विशेष सूचना - सम्मानित पाठकगण सादर अभिवादन !

पीपुल्सफ्रैंड.इन में समाचार, रचनाएं, विज्ञापन छपवाने एवं पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार एवं पीपुल्सफ्रैंड.इन वेबसाइट का रिपोर्टर बनने अथवा अपना अखबार, पत्रिका, न्यूज वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज आदि चलवाने के लिए संपर्क करें- एपी भारती (संपादक) व्हाट्सऐप 9411175848 रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत #Worldhistoryof21february

No comments

Thank you for your valuable feedback