ब्रेकिंग न्यूज़

11 फरवरी का इतिहास: 1400 वर्ष में भारत और दुनिया में हुई प्रमुख घटनाओं की संक्षिप्त जानकारी History of February 11: Brief information of major events that happened in India and the world in 1400 years

660 सम्राट जिममु ने जापान की स्थापना की एवं यमाटो को राजधानी बनाया।

1250 सातवें धर्मयुद्ध के दौरान तीन दिनों की लड़ाई के बाद, अय्यूब ने अल-मंसूराह, मिस्र पर आक्रमण करने वाले हमलावरों को पराजित किया।

1543 इटली और इंग्लैंड के बीच फ्रांस के विरुद्ध समझौता हुआ।

1613 मुगल बादशाह जहांगीर ने 1613 में ईस्ट इंडिया कंपनी को गुजरात के सूरत में कारखाना लगाने की अनुमति दी।

1713 मुगल सम्राट जहाँदारशाह का निधन हुआ।

1720 स्वीडन तथा प्रशिया के बीच में शांति समझौता हुआ।



1750 भारतीय स्वाधीनता संग्राम’ के पहले आदिवासी, संथाली स्वतंत्रता सेनानी, शहीद, ब्रिटिश लूट और उत्पीड़न के लिए सशस्त्र, संगठित विरोध करने वाले तिलका मांझी का जन्म सुल्तानगंज में हुआ।

1793 नीदरलैंड के वेनलो पर प्रशिया की सेना ने कब्जा किया।

1794 अमेरिकी संसद का सत्र पहली बार आम जनता के लिए खोला गया।

1798 रोम पर फ्रांस ने कब्जा किया।

1809 रॉबर्ट फुल्टन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में स्टीमबोट का आविष्कार किया।

1814 यूरोपीय देश नॉर्वे ने स्वतंत्रता की घोषणा की।

1826 लंदन यूनिवर्सिटी की स्थापना यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन’ के नाम से की गई।

1847 बिजली बल्ब सहित कई अहम आविष्कार करने वाले महान वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन का जन्म हुआ। उनके नाम पर एक हजार से ज्यादा पेटेंट हैं।

1852 महिलाओं के लिए पहला ब्रिटिश सार्वजनिक शौचालय, बेडफोर्ड स्ट्रीट, लंदन में खोला गया।

1856 लखनऊ और आसपास के क्षेत्र अवध पर ईस्ट इंडिया कंपनी ने कब्जा किया।

1880 जोधपुर के राजा हुए सरदार सिंह बहादुर का जन्म हुआ।

1889 जापान में मेजी संविधान अंगीकार किया गया।

1901 भारतीय क्रांतिकारी दामोदर स्वरूप सेठ का जन्म हुआ।

1916 एमा गोल्डमैन को बर्थ कंट्रोल पर भाषण देने के लिए गिरफ्तार किया गया।

1917 आंध्र प्रदेश के प्रमुख वामपंथी नेता हुए तरीमेला नागी रेड्डी का जन्म एक अमीर परिवार में हुआ। इसी दिन दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय लेखकों में से एक सिडनी शेल्डन का जन्म हुआ।

1919 फ्रेडरिक एबर्ट को वाइमर नेशनल असेंबली द्वारा जर्मन वाइमर गणराज्य का पहला राष्ट्रपति चुना गया।

1922 चीन को स्वतंत्रता दिलाने के लिए नौ देशों ने वाशिंगठन में एक संधि पर हस्ताक्षर किये।

1929 लैटर्न संधि के अंतर्गत स्वतंत्र बेटिकन सिटी की स्थापना हुई। रोमन प्रश्न ’को निपटाने में मदद करने के लिए इटली और रोमन कैथोलिक चर्च के होली सी ने वेटिकन सिटी को इटली के भीतर एक स्वतंत्र संप्रभु एनक्लेव के रूप में स्थापित करने के लिए लेटर्न संधि पर हस्ताक्षर किए।

1931 हिंदी के मशहूर लेखक गोपीचंद नारंग का जन्म हुआ।

1933 महात्मा गांधी के साप्ताहिक अखबार हरिजन का प्रकाशन शुरू हुआ।

1935 भारत के मशहूर हाॅकी खिलाड़ी गुरबक्श सिंह का जन्म हुआ।

1936 जाने माने भारतीय क्रिकेटर शेर मोहम्मद का जन्म हुआ।

1938 बीबीसी ने कैरेल कैपेक के नाटक आरयूआर का एक रूपांतरण प्रसारित किया, जो अब तक का पहला विज्ञान कथा टेलीविजन कार्यक्रम है।

1942 प्रसिद्ध कारोबारी और समाजसेवी जमनालाल काणीराम बजाज का निधन हुआ। जमनालाल बजाज 4 नवंबर 1889 को जयपुर रियासत के सीकर में मारवाड़ी घर में पैदा हुए थे। केवल चतुर्थ कक्षा तक पढ़े थे। जमनालाल जब 5 साल के थे, तब वर्धा के सेठ बच्छराज ने उन्हें गोद ले लिया। सेठ बच्छराज के पास बहुत संपत्ति थी, लेकिन संतान नहीं थी। एक बार सेठ बच्छराज के परिवार को किसी शादी में जाना था। उन्होंने जमनालाल से कहा कि वो भी हीरे-पन्नों से जड़ा एक हार पहनकर लें। जमनालाल ने मना कर दिया और इस बात पर दोनों में अनबन हो गई। अनबन के बाद जमनालाल घर छोड़कर चले गए। उस वक्त उनकी उम्र 17 साल थी। बाद में उन्होंने एक स्टाम्प पेपर पर पिता को ये लिखकर भेजा कि उन्हें उनकी संपत्ति में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने लिखा, मैं कुछ लेकर नहीं जा रहा हूं। तन पर जो कपड़े थे, बस वही पहने जा रहा हूं। आप निश्चिंत रहें। मैं जीवन में कभी आपका एक पैसा भी लेने के लिए अदालत नहीं जाऊंगा, इसलिए ये कानूनी दस्तावेज बनाकर भेज रहा हूं। बाद को जमनालाल को ढूंढ कर, मनाकर घर वापस लाया गया लेकिन लेकिन वो संपत्ति का त्याग कर चुके थे। जब विरासत में उन्हें संपत्ति मिली, तो उन्होंने उसका दान करना शुरू कर दिया। जमनालाल जीवनभर खुद केे ट्रस्ट के ट्रस्टी की तरह रहे। बाद में यह सेठ जमनालाल बजाज के नाम जाने गये। 1915 में दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद गांधीजी ने जब साबरमती में आश्रम बनाया, तो जमनालाल उनके साथ आश्रम में ही रहे। 1920 में नागपुर में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ। उसमें जमनालाल ने गांधी जी के समक्ष प्रस्ताव रखा कि गांधी उन्हें अपना 5वां बेटा बना लें और वे गांधी को अपने पिता के रूप में गोद लेना चाहते हैं। शुरुआत में तो ये प्रस्ताव सुनकर गांधीजी को बहुत आश्चर्य हुआ, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने जमनालाल को अपना 5वां बेटा मान ही लिया। महात्मा गांधी ने 16 मार्च 1922 को साबरमती जेल से जमनालाल को भेजी एक चिट्ठी में लिखा, तुम 5वें पुत्र तो बने ही हो, लेकिन मैं योग्य पिता बनने की कोशिश कर रहा हूं। जमनालाल बजाज ने 1920 के दशक में शुगर मिल के जरिए बजाज ग्रुप की शुरुआत की। इसकी पूरी कमान उन्होंने अपने बड़े बेटे कमलनयन को सौंपी। जमनालाल आजादी की लड़ाई में लगे रहे। जमनालाल का घर एक तरह से गांधी का घर भी था। वर्तमान में बजाज ग्रुप की 25 से ज्यादा कंपनियां हैं,। 

1941 जाने माने फिल्म निर्माता, निर्देशक, संगीतज्ञ, संगीत रिकाॅर्ड उत्पादक, फादर आॅफ इंडियन ज़ैज़ लुइस बैंक्स का जन्म दार्जिलिंग में हुआ। इसी दिन उत्तर प्रदेश के प्रमुख समाजवादी पार्टी नेता, केंद्र में मंत्री और राज्य सभा सदस्य रहे बेनी प्रसाद वर्मा का जन्म बाराबंकी में हुआ।

1942 विख्यात मराठी लेखिका, उपन्यासकार, कथाकार और कवियत्रि गौरी देशपांडे का जन्म पुणे में हुआ।

1944 जर्मन की सेना ने इटली के अप्रिलिया पर दोबारा कब्जा किया। इसी दिन भारत के मशहूर फिल्मकार और लेखक बुद्धदेव दासगुप्ता का जन्म हुआ।

1945 हिंदी के आरम्भिक उपन्यास लेखकों में से एक हरिकृष्ण जौहर का निधन हुआ।

1957 हिंदी फिल्मों की बीती सदी की लोकप्रिय अभिनेत्री टीना मुनीम का जन्म हुआ। टीना ने रिलायंस समूह के अनिल अंबानी से विवाह किया। उनके दो बेटे जै अनमोल और जै अंशुल हैं। और वे अपने सास-ससुर धीरुभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के नाम पर चलाए जा रहे स्वयं सेवी संगठनों का काम देखती हैं। अनिल ने खुद को पिछले दिनों दिवालिया घोषित किया था। इन पर भारतीय और विदेशी बैंकों और वित्तीय संस्थानों की हजारों करोड़ की देनदारी है।

1961 जाने माने फिल्म अभिनेता, निर्देशक, लेखक रजत कपूर का जन्म हुआ।

1953 सोवियत संघ ने इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े।

1967 जानी मानी गायिका मालिनी अवस्थी का जन्म हुआ।

1959 भारतीय क्रिकेटर वीनू माकंड ने उपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेला।

1963 अमेरिकी में जन्मे प्रसिद्ध कवि सील्विया प्लाथ ने लंदन में आत्महत्या की। इसी दिन अमेरिका ने 1963 में इराक की नयी सरकार को मान्यता दी।

1964 यूनान और तुर्की के बीच जंग की शुरुआत हुई। ताइवान ने फ्रांस के साथ अपने राजनीतिक संबंध समाप्त किये।

1968 अमेरिका में टेनेसी, मेंफिस में लगभग 1,300 अश्वेत स्वच्छता कर्मचारियों को नौकरी के दौरान दो काले कर्मचारियों हत्या के बाद हड़ताल शुरू हुई जो दो महीने तक चली। इसी दिन 1968 में भारतीय जनता पार्टी के पूर्ववर्ती संगठन भारतीय जनसंघ के संस्थापक संस्थापक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चिंतक और पत्रकार दीनदयाल उपाध्घ्याय की हत्या हुई। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी जनसंघ के अध्यक्ष बने। इनकी मौत भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाल बहादुर शास्त्री की तरह रहस्य बनी हुई है। अटल बिहारी वाजपेयी 1977 में बनी जनता पार्टी सरकार में विदेश मंत्री और 1990 के दशक में प्रधानमंत्री बने लेकिन इस हत्याकांड की जांच कभी नहीं कराई गई। शास्त्री और सुभाष की मौत पर सवाल उठाने वाले दीनदयाल की मौत के मामले पर चुप रहते हैं।

1971 महाराष्ट्र में जाने माने भाजपा नेता, राज्य सभा सदस्य रहे संभाजी राजे यानी युवराज संभाजीराजे छत्रपति का जन्म राजपरिवार में कोल्हापुर में हुआ।

1973 उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जानी मानी महिला नेत्री लालगंज से लोकसभा सदस्य रहीं नीलम सोनकर का जन्म गोरखपुर में हुआ।

1977 भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का निधन 1977 में हुआ।

1978 चीन ने अरस्तू, शेक्सपियर और चाल्र्स डिकेंस की रचनाओं पर लगा प्रतिबंध हटाया गया।

1979 ईरान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया, ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयतुल्ला खुमेनी का सत्ता पर कब्जा हुआ।



1984 मिस आंध्रा और जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री तथा माॅडल शर्लिन चोपड़ा जन्म हैदराबाद में हुआ। इसी दिन दिल्ली में संगीत उत्पादक, संगीतज्ञ, क्रिएटिव इंटरप्रेन्योर, गायिका, वीजे, सामाजिक कार्यकत्री एवं अभिनेत्री अनुष्का मनचंदा का जन्म हुआ।

1986 असंतुष्ट यहूदी अनातोली शरास्की को नौ साल बाद सोवियत जेल से रिहा किया गया।



1987 इंद्राणी मुखर्जी की बहुचर्चित बेटी शीना बोरा का जन्म हुआ। 24 अप्रैल 2012 को इसके गायब होने और बाद में इंद्राणी मुखर्जी द्वारा मारे जाने की खबर आई। यह केस बहुत चर्चित हुआ। ब्रिटिश एयरवेज का निजीकरण हुआ और लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया।



1989 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड बांग्ला फिल्म अभिनेत्री, गायिका एवं माॅडल तथा त्रणमूल कांग्रेस नेत्री मिमी चक्रवर्ती का जन्म जलपाइगुड़ी में हुआ। इसी दिन हिंदी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं सम्पादक पंडित नरेंद्र शर्मा का निधन हुआ।

1990 रंगभेद विरोधी कार्यकर्ता नेल्सन मंडेला, 27 साल का राजनीतिक कैदी, दक्षिण अफ्रीका के पार्ल के पास विक्टर वेरस्टर जेल से रिहा किया गयाा। दक्षिण अफ्रीका के महान नेता नेल्सन मंडेला जेल से रिहा हुए थे। अश्वेतों के साथ रंगभेद और अमानवीय बर्ताव के खिलाफ मंडेला ने आवाज उठाई थी। उन्हें जून 1964 में राजद्रोह और साजिश के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इस कैद के 27 में से 18 साल मंडेला ने रोबेन आइलैंड जेल में बिताए। बाद में यह जेल स्वतंत्रता का प्रतीक बनी। मंडेला राजनीतिक कैदी के तौर पर जेल गए, लेकिन वहां उनसे सामान्य कैदियों जैसा व्यवहार किया गया। उनसे 10 से 14 घंटे तक मजदूरी कराई गई, पत्थर तुड़वाए गए। इसी वजह से उनकी आंखें हमेशा के लिए खराब हो गईं। अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस और पैन अफ्रीकी कांग्रेस पर लगे प्रतिबंध हटने के नौ दिन बाद 11 फरवरी 1990 को मंडेला रिहा हो गए। मंडेला ने इस कैद को अपनी जीवनी में देश से बाहर जाने की यात्रा बताया था। 1994 को वह दक्षिण अफ्रीका के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए पहले राष्ट्रपति बने।

1992 अल्जीरिया में सुरक्षा बलों ने चार विद्रोही मुस्लिम छापामारों की गिरफ्तारी के साथ भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए।

1993 प्रख्यात बाॅलीवुड फिल्मकार कमाल अमरोही का निधन हुआ।

1997 भारतीय खगोल भौतिकविद जयंत विष्णु नार्लीकर यूनेस्को के कलिंग पुरस्कार से सम्मानित हुए।

1998 ऑपरेशन बीच के तहत अंडमान के एक द्वीप में अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 6 सदस्य मारे गए और 74 गिरफ्तार हुए।

1999 चीन ने रूस से 20 सुखोई लड़ाकू विमान खरीदने की घोषणा की। इसी दिन अमेरिकी सांसद शेरॉड ब्राउन इंडिया कोंकस स्वास्थ कार्यवल के अध्यक्ष नियुक्त किये गये।

2001 एक डच कम्प्यूटर प्रोगामर ने अत्रा कुरनिकोवा वायरस लॉन्च किया, जिसके चलते इससे लाखों ई-मेल प्रभावित हुए।

2003 डोप टेस्ट में पकड़े जाने पर शेन वार्न स्वदेश लौटे। इसी दिन सऊदी अरब के मक्का स्थित मुस्लिमों के सर्वोच्च धार्मिक स्थल के पास हज के दौरान मची भगदड़ में तीन भारतीयों सहित 20 लोग मारे गये। 2003 में इसी दिन इंगलैंड की क्रिकेट टीम ने विश्वकप का अपना मैच खेलने से मना कर दिया, क्योंकि वह जिम्बाम्वे में खेला जाने वाला था। विश्व कप क्रिकेट में आयोजन स्थल की वजह से मैच न खेलने का यह अपने आप में पहला मामला था।

2007 भारतीय कंपनी हिंडाल्को द्वारा अमेरिकी ऐल्यूमिनियम फर्म नॉवलिस का अधिग्रहण किया गया।

2008 विद्रोही पूर्व तीमोर के सैनिकों ने राष्ट्रपति जोसे रामोस-होर्ता और प्रधान मंत्री जनाना गुसमो के घरों पर हमला किया,। इसी दिन 2008 में रुस के प्रधानमंत्री विक्टर जुबकोव दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।

2009 असमिया के प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मी नंदन बोरा को सरस्वती सम्मान देने की घोषणा हुई।

2010 भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी और ब्रिटिश उच्चायुक्त रिचर्ड स्टाग ने भारत-ब्रिटेन असैन्य परमाणु करार संबंधी संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए। इसी दिन 60वें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में हनी को मिला गोल्डन बीयर पुरस्कार।

2011 मिस्त्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक ने मिस्त्र क्रांति के दौरान 30 साल तक सत्ता में रहने के बाद भारी विरोध के चलते इस्तीफा दे दिया।

2012 48 साल की उम्र में कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स हिल्टन होटल में एक प्रसिद्ध अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री व्हिटनी हाउसफैन का अचानक निधन हो गया।

2013 रूस के कोमी क्षेत्र में हुए विस्फोट में 11 फरवरी करीब 18 खदान कर्मियों की मौत हो गई।

2014 पूर्वी अल्जीरिया में ओउम एल बुआधी प्रांत के एक पहाड़ी इलाके में एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें लगभग 77 लोगों की मौत हो गई।

2015 तुर्की में एक विश्वविद्यालय के छात्र की हत्या कर दी गई, उसने बलात्कर की कोशिश करने वाले का विरोध किया था। इसी दिन सारातोव एयरलाइन्स का विमान 703 रूस में दुर्घटनाग्रस्त, जिसमें 71 लोगों की मौत। इसी दिन हिंदी तथा ब्रज भाषा के सरस गीता-दोहाकार विष्णु विराट का निधन हुआ।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। त्रुटियां संभव हैं, हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

विशेष सूचना - सम्मानित पाठकगण सादर अभिवादन !

पीपुल्सफ्रैंड.इन में समाचार, रचनाएं, विज्ञापन छपवाने एवं पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार एवं पीपुल्सफ्रैंड.इन वेबसाइट का रिपोर्टर बनने अथवा अपना अखबार, पत्रिका, न्यूज वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज आदि चलवाने के लिए संपर्क करें- एपी भारती (संपादक) व्हाट्सऐप 9411175848 रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत #Worldhistoryof11february

History of February 11: Brief information of major events that happened in India and the world in 1400 years

660 Emperor Jimmu founded Japan and made Yamato the capital.

1250 After three days of fighting during the Seventh Crusade, Ayyub defeats raiders invading al-Mansurah, Egypt.

1543 There was an agreement between Italy and England against France.

1613 The Mughal emperor Jahangir allowed the East India Company to set up a factory in Surat, Gujarat in 1613.

1713 Mughal Emperor Jahandarshah passed away.

In 1720 a peace treaty was signed between Sweden and Prussia.

1750 Tilka Manjhi, the first tribal, Santhali freedom fighter, martyr, armed, organized resistance to British plunder and oppression of the 'Indian War of Independence', was born in Sultanganj.

1793 Prussian army captures Venlo, Netherlands.

1794 The session of the US Parliament opened to the general public for the first time.

1798 France captures Rome.

1809 Robert Fulton invented the steamboat in the United States.

1814 European country Norway declares independence.

1826 The University of London was established under the name 'University College London'.

1847 Thomas Alva Edison, the great scientist who made many important inventions including the electric bulb, was born. He has more than a thousand patents in his name.

1852 The first British public toilet for women opened in Bedford Street, London.

1856 Lucknow and surrounding region of Awadh captured by East India Company.

1880 Sardar Singh Bahadur, who became the king of Jodhpur, was born.

1889 Meiji Constitution was adopted in Japan.

1901 Damodar Swaroop Seth, Indian revolutionary, was born.

1916 Emma Goldman is arrested for giving a speech on birth control.

1917 Tarimela Nagi Reddy, who became a prominent leftist leader of Andhra Pradesh, was born in a wealthy family. On this day, Sidney Sheldon, one of the world's most popular writers, was born.

1919 Friedrich Ebert is elected the first President of the German Weimar Republic by the Weimar National Assembly.

1922 Nine countries signed a treaty in Washington to give independence to China.

1929 The independent Vatican City was established under the Lateran Treaty. To help settle the 'Roman Question', Italy and the Holy See of the Roman Catholic Church signed the Lateran Treaty establishing Vatican City as an independent sovereign enclave within Italy.

1931 Gopichand Narang, famous Hindi writer, was born.

1933 Mahatma Gandhi's weekly newspaper Harijan started publication.

1935 Gurbux Singh, India's famous hockey player, was born.

1936 Sher Mohammad, noted Indian cricketer, was born.

1938 BBC broadcasts an adaptation of Karel Capek's play RUR, the first ever science fiction television programme.

1942 Jamnalal Kaniram Bajaj, noted businessman and philanthropist, passed away. Jamnalal Bajaj was born on 4 November 1889 in a Marwari household at Sikar in the princely state of Jaipur. Studied only till class IV. When Jamnalal was 5 years old, Seth Bachhraj of Wardha adopted him. Seth Bachhraj had a lot of wealth, but had no children. Once Seth Bachhraj's family had to attend a wedding. He asked Jamnalal to wear a necklace studded with diamonds and emeralds. Jamnalal refused and there was a rift between the two on this matter. Jamnalal left the house after the rift. At that time he was 17 years old. Later he sent a stamp paper to his father writing that he was not interested in his property. He wrote, I am not taking anything. I am wearing only the clothes that were on my body. Be assured. I will never go to court to take even a single penny from you in my life, so I am sending this legal document. The latter was found and brought back home after persuading Jamnalal, but he had renounced the property. When he inherited wealth, he started donating it. Jamnalal remained like a trustee of his own trust throughout his life. Later it was known as Seth Jamnalal Bajaj. When Gandhiji built an ashram in Sabarmati after his return from South Africa in 1915, Jamnalal stayed with him in the ashram. In 1920, the Congress session was held in Nagpur. In it, Jamnalal proposed to Gandhi that Gandhi should make him his 5th son and he wanted to adopt Gandhi as his father. In the beginning, Gandhiji was very surprised to hear this proposal, but gradually he accepted Jamnalal as his 5th son. Mahatma Gandhi wrote in a letter sent to Jamnalal from Sabarmati Jail on 16 March 1922, you have become the 5th son, but I am trying to be a worthy father. Jamnalal Bajaj started the Bajaj Group in the 1920s through a sugar mill. He handed over its full command to his elder son Kamalnayan. Jamnalal continued to fight for freedom. Jamnalal's house was also Gandhi's house in a way. At present there are more than 25 companies of Bajaj Group.

1941 Father of Indian Jazz Lewis Banks, noted film producer, director, musician, music record producer, was born in Darjeeling. On this day, Beni Prasad Verma, a prominent Samajwadi Party leader of Uttar Pradesh, a minister at the Center and a Rajya Sabha member, was born in Barabanki.

1942 Gauri Deshpande, noted Marathi writer, novelist, short story writer and poetess, was born in Pune.

1944 German army recaptured Aprilia, Italy. On this day, India's famous filmmaker and writer Buddhadev Dasgupta was born.

1945 Harikrishna Johar, one of the earliest Hindi novel writers, passed away.

1957 Tina Munim, popular Hindi film actress of the last century, was born. Tina married Anil Ambani of Reliance Group. They have two sons Jai Anmol and Jai Anshul. And she looks after the work of voluntary organizations run in the name of her parents-in-law Dhirubhai Ambani and Kokilaben Ambani. Anil had declared himself bankrupt recently. They have a liability of thousands of crores of Indian and foreign banks and financial institutions.

1961 Rajat Kapoor, noted film actor, director, writer, was born.

1953 The Soviet Union broke off diplomatic relations with Israel.

1967 Malini Awasthi, noted singer, was born.

1959 Indian cricketer Vinoo Makand played his last Test against West Indies in Delhi.

1963 American-born famous poet Sylvia Plath commits suicide in London. On this day in 1963, America recognized the new government of Iraq.

1964 The war between Greece and Turkey started. Taiwan ended its political relations with France.

1968 About 1,300 black sanitation workers in Memphis, Tennessee in the US begin a two-month strike after the murder of two black workers on the job. On this day in 1968, Deendayal Upadhyay, the founder of Bharatiya Jana Sangh, the predecessor organization of Bharatiya Janata Party, thinker and journalist of Rashtriya Swayam Sevak Sangh, was murdered. After this Atal Bihari Vajpayee became the president of Jansangh. His death also remains a mystery like Netaji Subhash Chandra Bose and Lal Bahadur Shastri. Atal Bihari Vajpayee became the External Affairs Minister in the Janata Party government formed in 1977 and the Prime Minister in the 1990s, but the murder case was never investigated. Those who question the death of Shastri and Subhash remain silent on the issue of Deendayal's death.

1971 Famous BJP leader in Maharashtra, Rajya Sabha member Sambhaji Raje i.e. Yuvraj Sambhajiraje Chhatrapati was born in Kolhapur in the royal family.

1973 Neelam Sonkar, a well-known woman leader of the Bharatiya Janata Party in Uttar Pradesh, who was a Lok Sabha member from Lalganj, was born in Gorakhpur.

1977 Fakhruddin Ali Ahmed, the fifth President of India, died in 1977.

1978 China lifts ban on works of Aristotle, Shakespeare and Charles Dickens.

1979 Iran's prime minister resigns, Iran's supreme religious leader Ayatollah Khomeini seizes power.

1984 Miss Andhra and well known beautiful, bold actress and model Sherlyn Chopra was born in Hyderabad. Music producer, musician, creative entrepreneur, singer, VJ, social activist and actress Anushka Manchanda was born on this day in Delhi.

1986 Jewish dissident Anatoly Sharsky is released from Soviet prison after nine years.

1987 Sheena Bora, famous daughter of Indrani Mukerjea, was born. On 24 April 2012 it was reported missing and later killed by Indrani Mukherjee. This case became very famous. British Airways was privatized and listed on the London Stock Exchange.

1989 Mimi Chakraborty, well-known beautiful, bold Bengali film actress, singer and model and Trinamool Congress leader, was born in Jalpaiguri. On this day famous Hindi poet, writer and editor Pandit Narendra Sharma passed away.

1990 Anti-apartheid activist Nelson Mandela, a political prisoner of 27 years, is released from Victor Verster Prison near Paarl, South Africa. Nelson Mandela, the great leader of South Africa, was released from prison. Mandela raised his voice against apartheid and inhuman treatment of blacks. He was sentenced to life imprisonment in June 1964 for sedition and conspiracy. Mandela spent 18 of the 27 years of this imprisonment in Robben Island Prison. Later this prison became a symbol of freedom. Mandela went to jail as a political prisoner, but there he was treated like a normal prisoner. They were made to work for 10 to 14 hours, stones were broken. Because of this, his eyes were damaged forever. Mandela was released on 11 February 1990, nine days after the ban on the African National Congress and the Pan African Congress was lifted. Mandela described this imprisonment as a journey out of the country in his biography. In 1994, he became the first democratically elected President of South Africa.

1992 Security forces in Algeria arrest four rebel Muslim guerrillas and recover a large cache of weapons.

1993 Kamal Amrohi, noted Bollywood filmmaker, passed away.

1997 Indian astrophysicist Jayant Vishnu Narlikar was awarded the Kalinga Prize of UNESCO.

1998: Operation Beach kills 6 international gang members and arrests 74 in an island in the Andamans.

1999 China announces purchase of 20 Sukhoi fighter jets from Russia. On the same day American MP Sherrod Brown was appointed as the President of the India Concussion Health Action.

2001 A Dutch computer programmer launched the Atra Kournikova virus, affecting millions of e-mails.

Shane Warne returned home after being caught in the 2003 dope test. On the same day, 20 people, including three Indians, were killed in a stampede during the Haj near the highest pilgrimage site for Muslims in Mecca, Saudi Arabia. On this day in 2003, the England cricket team refused to play their World Cup match as it was to be played in Zimbabwe. This was the first of its kind in World Cup cricket for a match not being played due to venue.

2007 American aluminum firm Novalis is acquired by the Indian company Hindalco.

2008 Rebel East Timorese troops storm the homes of President José Ramos-Horta and Prime Minister Janana Gusmo. On this day in 2008, Russian Prime Minister Viktor Zubkov reached India on a two-day visit.

2009 Saraswati Samman was announced for famous Assamese writer Dr. Lakshmi Nandan Bora.

2010 Srikumar Banerjee, Chairman of the Atomic Energy Commission of India, and Richard Stagg, British High Commissioner, signed a Joint Declaration on the Indo-UK Civil Nuclear Agreement. Honey received the Golden Bear Award at the 60th Berlin International Film Festival on the same day.

2011 Egyptian President Hosni Mubarak resigns in the face of massive protests after 30 years in power during the Egyptian Revolution.

2012 Whitney Housefan, a famous American singer and actress, died suddenly at the Beverly Hills Hilton Hotel in California at the age of 48.

2013 An explosion in Russia's Komi region kills 18 mine workers on 11 February.

2014 A military transport plane crashes in a mountainous area of Oum el Boudhi province in eastern Algeria, killing about 77 people.

2015 A university student was murdered in Turkey after she resisted an attempted rapist. On the same day, Saratov Airlines Flight 703 crashed in Russia, killing 71 people. On this day Vishnu Virat, Saras Gita-dohkar of Hindi and Braj language, passed away.

Humble request - The above mentioned facts have been verified as far as possible. Errors are possible, we do not claim the correctness of the facts. Please check at your level also. Support by sharing this post. Thank you . -Editor, PeoplesFriend.in

Special notice - Greetings to respected readers!

To publish news, writings, advertisements in PeoplesFriend.in and to become a reporter of PeoplesFriend Hindi newspaper and PeoplesFriend.in website or to run your own newspaper, magazine, news website, YouTube channel, Facebook page etc. contact- AP Bharti (Editor) WhatsApp 9411175848 Rudrapur, Uttarakhand, India #Worldhistoryof11thfebruary

No comments

Thank you for your valuable feedback