ब्रेकिंग न्यूज़

भारत जोड़ो यात्रा में ढोलक के साथ देशभक्ति के गीत, राहुल गांधी और भारत यात्रियों को देखने सड़कों पर उमड़ रही भीड़ Patriotic songs with Dholak in Bharat Jodo Yatra, crowd gathered on the streets to see Rahul Gandhi and Bharat Yatris



नयी दिल्ली/गाजियाबाद, 3 जनवरी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जनता में खूब लोकप्रिय हो रही है। केंद्र की मोदी सरकार और संघ भाजपा का गुलाम बन चुका मेनस्ट्रीम मीडिया इसे तवज्जो नहीं दे रहा यह अलग बात है लेकिन हजारों अखबार, टीवी, यूट्यूब चैनल, समाचार वेबसाइटें, सोशल मीडिया में भारत जोड़ो यात्रा की खूब चर्चा हो रही है। यात्रा जहां से भी गुजर रही है, रास्तों के दोनों ओर देखने वालों का हुजूम एकत्र हो रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने मंगलवार को दोपहर में उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया। यात्रा के लिए तिरंगे और गुब्बारे लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सैलाब दिल्ली के कश्मीरी गेट से सुबह रवाना हुआ था। यमुना बाजार में हनुमान मंदिर पर सैकड़ों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हाथ में झंडे और बैनर लिए इकट्ठे हुए, जहां से यात्रा प्रारंभ हुई।

यात्रा में शामिल कार्यकर्ता भारत जोड़ो के नारे लगा रहे थे। उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ती यात्रा में ये लोग देशभक्ति गीत गाते और ढोल बजाते चल रहे थे। गाजियाबाद को जाने वाले पूरे रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने जगह-जगह शिविर लगाए हुए थे। रास्ते में कुछ स्थानों पर छोटे-छोटे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। यात्रा में शामिल कई यात्री जहां राहुल गांधी की तस्वीर वाली सफेद टी-शर्ट पहने नजर आए वहीं कई लोग गले में तिरंगा स्कार्फ लपेटे हुए थे। यात्रा की झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ सड़कों के दोनों तरफ और घरों की छतों पर नजर आ रही थी।

राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा के कारवां की सुरक्षा-व्यवस्था संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात था और यात्रा को रास्ता देने के लिए कई स्थानों पर सड़कों पर अवरोधक लगाए गए थे। गाजियाबाद के लोनी के पास उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, जहां ध्वज हस्तांतरण किया गया।

गाजियाबाद में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और अन्य भारत यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा में कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी, शक्ति सिंह गोहिल, जयप्रकाश अग्रवाल, गौरव गोगोई, चौधरी अनिल कुमार, अराधना मिश्रा और पार्टी के कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और ‘रॉश् के पूर्व प्रमुख ए एस दुलत भी राहुल गांधी के साथ इस पदयात्रा में शामिल हुए।

राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचने से पहले यात्रा ने 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक नूंह, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों से होते हुए हरियाणा में 130 किलोमीटर का सफर तय किया था। कांग्रेस के व्यापक जनसंपर्क अभियान वाली यह यात्रा सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और उसके बाद यह अपने पहले चरण में तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से गुजर चुकी है। यात्रा उत्तर प्रदेश में दो दिन रहेगी और उसके बाद बृहस्पतिवार शाम को यह हरियाणा के पानीपत में प्रवेश करेगी। इसके बाद पंजाब से होते हुए यह एक दिन हिमाचल प्रदेश से गुजरेगी और उसके बाद जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी, जहां इसका समापन होगा।

विशेष सूचना - सम्मानित पाठकगण सादर अभिवादन !

पीपुल्सफ्रैंड.इन में समाचार, रचनाएं, विज्ञापन छपवाने एवं पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार एवं पीपुल्सफ्रैंड.इन वेबसाइट का रिपोर्टर बनने अथवा अपना अखबार, पत्रिका, न्यूज वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज आदि चलवाने के लिए संपर्क करें- एपी भारती (संपादक) व्हाट्सऐप 9411175848 रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत #3rdjanuary2023

No comments

Thank you for your valuable feedback