ब्रेकिंग न्यूज़

30 दिसंबर का इतिहास: पढ़िए, 400 साल में भारत और दुनिया में क्या हुआ खास ? History of 30 December: Read, what happened in India and the world in 400 years?

1687 मद्रास के शासन ने एक चार्टर जारी किया जिसमें जन प्रतिनिधि शासन की स्थापना, सुचारू न्यायिक पद्धति का विकास और करारोपण अधिकारों का उल्लेख किया गया। इस चार्टर के अन्तर्गत मद्रास का पहला नगर निगम स्थापित किया गया था।

1703 जापान की राजधानी टोक्यो में आये भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत हुई।

1706 पांडिचेरी के संस्थापक तथा ब्रिटिश अफसर गवर्नर जनरल मार्टिन का निधन हुआ।

1731 प्रथम अमेरिकी संगीत कार्यक्रम बोस्टन के पीटर पेल्हाम में शुरू किया गया।

1803 ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा तथा के भरूच (गुजरात) पर नियंत्रण किया।

1803 अंग्रेज मराठा युद्ध का अंत मराठा प्रमुख दौलत राव सिंधिया और अंग्रेजों के बीच संधि से हुआ। इस संधि को सुर्जी-अर्जुनगांव की संधि के नाम से जाना जाता है।



1865 विश्व विख्यात ब्रिटिश उपन्यासकार, कहानीकार, पत्रकार, लेखक और कवि रूडयार्ड जोसफ किपलिंग का बंबई में जन्म हुआ। रुडयार्ड किपलिंग की द जंगल बुक, किम 1901, द मैन हु वुड बी किंग और कई किताबें बेहद लोकप्रिय हुईं। इन्हें 1907 में साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।

1870 स्पेन के प्रधानमंत्री की हत्या कर दी गयी।

1873 अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलाॅजिकल सोसायटी का गठन किया गया।

1879 बीसवीं सदी के महान संत और समाज सुधारक रमण महर्षि का जन्म हुआ। उन्होंने आत्म विचार पर जोर दिया। उनका भारत और विदेश में बहुत प्रभाव रहा है। रमण महर्षि ने अद्वैतवाद पर जोर दिया। उनका कहना था कि परमानंद की प्राप्ति अहम के परित्याग एवं अंतःसाधना से होती है। रमण ने संस्कृत, मलयालम, एवं तेलुगु भाषाओं में लिखा और उपदेश दिए।

1887 प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, साहित्यकार और राजनीतिज्ञ कन्हैया लाल माणिकलाल मुंशी का जन्म हुआ।

1893 रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1903 शिकागो में इरोकॉइस थियेटर में लगी आग से 602 लोग जल मरे। किसी एक भवन में अमेरिका में सर्वाधिक मरने वालों की यह पहली घटना थी।

1906 अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की स्थापना ढाका में हुई। ढाका अब बंग्लादेश की राजधानी है।



1916 भारत की पहली मिस इंडिया ईस्थर विक्टोरिया अब्राहम का जन्म कलकत्ता में हुआ। यह फिल्म अभिनेत्री, माॅडल, पहली महिला फिल्म निर्माता और फिल्म वितरक भी हुईं। इनका फिल्मी नाम प्रमिला था।

1919 लंदन में वकालत के लिए प्रथम महिला विद्यार्थी का प्रवेश।

1922 रूस के शहर मास्को के बोलशेई थियेटर से सोवियत संघ के गठन की औपचारिक रूप से घोषणा की गयी। 1917 की महान समाजवादी क्रांति के 5 साल बाद 1922 में लेनिन ने 14 राज्यों को रूस में मिलाया और आधिकारिक रूप से सोवियत संघ या सोवियत जनवादी गणराज्य यूनाइटेड सोवियत सोशलिस्ट रशिया की स्थापना की। मॉस्को को राजधानी बनाया गया। दुनिया की इस पहली समाजवादी क्रांति की अगुवाई की थी व्लादिमिर इल्यिच उल्यानोव लेनिन ने। 

1935 प्रथम भारतीय शतरंज मास्टर मैनुअल आरों का जन्म हुआ। 1935 में इसी दिन इटली के लड़ाकू विमानों के हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त हो गई।

1938 वीके जोरिकिन ने इलेक्ट्रॉनिक टेलीविजन सिस्टम का पेटेंट कराया।

1943 नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।

1944 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचारधारा के पोषक प्रसिद्ध राजनैतिक विश्लेषक पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का जन्म हुआ। 1944 में इसी दिन विख्यात बांग्ला सिने अभिनेत्री अंजना भौमिक का जन्म हुआ।

1947 रोमानिया के राजा ने त्यागपत्र दिया और इसके साथ ही इस देश में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ तथा लोकतंत्र की स्थापना हुई।

1948 विख्यात भारतीय क्रिकेटर सुरिंदर अमरनाथ का जन्म कानपुर में हुआ।

1949 भारत ने चीन को मान्यता दी। एक अक्टूबर 1949 को नए चीन के गठन के बाद उसे मान्यता देने वाला भारत दूसरा गैर-कम्युनिस्ट राष्ट्र बना। यहां माओ त्से तुंग के नेतृत्व में नव जनवादी क्रांति हुई। चीनी जनता को चीन, जापान और दूसरे अत्याचारी शासकों से मुक्ति मिली।

1950 प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हनुमप्पा सुदर्शन का जन्म हुआ।

1965 फिलीपींस पर शासन करने वाले फर्डिनेंड मार्कोस ने राष्ट्रपति के रूप में अपना पहला कार्यकाल शुरू किया। वे इस पद पर 21 साल रहे और सत्ता के दुरुपयोग के उन पर गंभीर आरोप लगे। उनकी पत्नी इमेल्डा मार्कोस ने भी सरकारी धन से खूब ऐश उड़ाई।

1968 जाने माने भारतीय अमेरिकी कारोबारी ईमेल सेवा हाॅटमेल के सहसंस्थापक, 200 मिलियन डाॅलर की संपत्ति के मालिक सबीर भाटिया का जन्म चंडीगढ़ में हुआ। 1968 में इसी दिन प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ तथा जानेमाने लेखक ट्रीगवी ली का निधन।

1971 भारत के प्रमुख वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का निधन हुआ। साराभाई को भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक कहा जाता है। 1962 में साराभाई ने इंडियन नेशनल कमिटी फॉर स्पेस रिसर्च की स्थापना की, जो आगे चलकर इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी इसरो बना। साराभाई ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर की स्थापना की थी। उन्होंने ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। 1942 में दूसरे विश्व युद्ध की वजह से साराभाई भारत लौट आए और यहां आकर उन्होंने कई रिसर्च पर काम किए।



1975 हिन्दी गजल विधा के आधार स्तंभ प्रख्यात जनकवि दुष्यंत कुमार का निधन हुआ। इसी दिन 1975 में विश्व विख्यात अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स का जन्म हुआ। वुड्स पहले गोल्फर हैं, जिन्होंने लगातार चार प्रमुख टूर्नामेंट जीते। 1975 में इसी दिन अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।

1979 जाने माने मलयालम फिल्म संगीतकार और गायक शान रहमान का जन्म संयुक्त अरब अमीरात में हुआ। इसी दिन जानी मानी मलयालम फिल्म अभिनेत्री नंदिनी का जन्म बंगलौर में हुआ। यह कौसल्या के नाम से जानी जाती हैं। इनका वास्तविक नाम कविथा है। एक नाम तमिलसेल्वी भी है। इसी दिन 1979 में पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया।



1979 उडूपी में जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड नर्तकी, कोरियोग्राफर, नृत्य शिक्षिका, नृत्य निर्देशिका मयूरी उपाध्याय का जन्म हुआ।



1986 बंबई में खूबसूरत, बोल्ड फिल्म, टेलीविजन अभिनेत्री, माॅडल एवं स्वर कलाकार यशश्री मसूरकर का जन्म हुआ।

1989 जाने माने भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी का जन्म रामगढ़ में हुआ।



1990 हिंदी, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, मराठी और कन्नड़ आदि अनेक भाषाओं की फिल्मों में अभिनय करने वाली अभिनेत्री गुरलीन कौर चोपड़ा का जन्म चंडीगढ़ में हुआ।



1990 प्रख्यात पत्रकार, लेखक और कवि, रेडियो प्रस्तोता तथा समाचार पत्रिका दिनमान के संपादक रहे रघुवीर सहाय का निधन।

1992 जाने माने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा का जन्म धार में हुआ।

1993 इसाइयों के सर्वोच्च धार्मिक निकाय इटली के रोम स्थित वेटिकन सिटी ने इजरायल को मान्यता दी।

1996 ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त हुआ।

2000 जनरल उमर-इल बशील दोबारा सूडान के राष्ट्रपति चुने गये, कोलंबिया विश्व का सबसे हिंसक एवं खतरनाक देश घोषित।

2002 आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से चौथा एशेज टेस्ट जीता।

2003 आस्ट्रेलिया ने भारत से मेलबर्न टेस्ट 9 विकेट से जीता।



2006 इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को इराकी स्पेशल ट्रिब्यूनल द्वारा मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी बताकर फांसी पर लटका दिया गया। अमेरिका और ब्रिटेन ने इराक पर सामूहिक विनाश का हथियार रखने का आरोप लगाया था लेकिन इराक ने इससे इंकार किया था। इसके बाद 2003 में अमेरिका और ब्रिटेन की संयुक्त सेना ने इराक पर हमला कर सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया था और इसी के साथ इराक में सद्दाम के शासन का अंत हो गया। सद्दाम को 13 दिसंबर 2003 को तिकरित के नजदीक अदटॉर से पकड़ा गया था। जब सद्दाम हुसैन के केस की अदालती कार्रवाई चल रही थी, तो उसकी सुरक्षा में बारह अमेरिकी सैनिक तैनात रहते थे, जिन्हें सुपर ट्वेल्व कहा जाता था। इन सैनिकों के सद्दाम के साथ अच्छे संबंध बन गए थे। एक सैनिक ने बाद में सद्दाम पर एक किताब लिखी और बताया कि जब उन 12 सैनिकों ने सद्दाम को फांसी देने वालों के हवाले किया तो उन सभी अमेरिकी सैनिकों की आंखों में आंसू थे। इराक पर लगाए गये सभी आरोप झूठे पाये गये। इराक पर हमला कर अमेरिका, ब्रिटेन वगैरह ने भारी नुकसान किया। ब्रिटिश जनता को गुमराह करने पर प्रधानमंत्री रहे टोनी ब्लेयर की काफी लानत-मलामत हुई।

2007 बेनजीर भुट्टो की हत्या के तीन दिन बाद उनके बेटे बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। बिलावल तब केवल 19 साल के थे।

2008 सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय ए शतरंज चंैपियनशिप जीती।

2009 प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और हिंदुस्तान टाइम्स ग्रुप की प्रमुख हिंदी पत्रिका कादम्बिनी के सम्पादक राजेन्द्र अवस्थी का निधन हुआ। कानपुर में उनके प्रसंशकों ने उन्हें एक क्विंटल फूलों का हार पहनाया था।

2010 थाईलैंड में सरकारी पीली शर्ट प्रदर्शनकारियों को 2008 में राज्य द्वारा संचालित टेलीविजन स्टेशन पर धावा बोलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह लोग सरकारी जनविरोधी कार्रवाइयों का विरोध कर रहे थे।

2011 न्यू साउथ वेल्स की नाव लोकी को होबार्ट याट रेस 2011 के सिडनी का विजेता घोषित किया गया है।

2012 पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में 19 की मौत हुई।

2013 लेबनान की सेना को मजबूत करने और फ्रांस से हथियार खरीदने के लिए सऊदी अरब की सरकार लेबनान को 3 बिलियन डॉलर देने को सहमत हुई। 2013 में इसी दिन अमेरिका में कोलोराडो, रोड आइलैंड और कनेक्टिकट सहित तेरह राज्यों में 2.5 मिलियन श्रमिकों को न्यूनतम वेतन पहली जनवरी 2014 से दिए जाने की घोषणा की गई।

2014 इंडोनेशिया की खोज टीम को विमान के मलबे और एयर एशिया फ्लाइट 8501 में सवार तीन लोगों के अवशेष मिले जो 28 दिसंबर को गायब हो गया था। निष्कर्ष यह पुष्टि करते हैं कि विमान इंडोनेशिया और सिंगापुर के बीच पानी के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

2018 प्रसिद्ध, प्रतिष्ठित भारतीय फिल्म निर्माता व निर्देशक व लेखक मृणाल सेन का निधन हुआ।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। त्रुटियां संभव हैं, हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

विशेष सूचना - सम्मानित पाठकगण सादर अभिवादन !

पीपुल्सफ्रैंड.इन में समाचार, रचनाएं, विज्ञापन छपवाने एवं पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार एवं पीपुल्सफ्रैंड.इन वेबसाइट का रिपोर्टर बनने अथवा अपना अखबार, पत्रिका, न्यूज वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज आदि चलवाने के लिए संपर्क करें- एपी भारती (संपादक) व्हाट्सऐप 9411175848 रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत #30december2022

History of 30 December: Read, what happened in India and the world in 400 years?

1687 The Madras government issued a charter in which the establishment of people's representative government, development of smooth judicial system and taxation rights were mentioned. Under this charter the first Municipal Corporation of Madras was established.

1703 An earthquake in Japan's capital Tokyo killed 37,000 people.

1706 Governor General Martin, founder of Pondicherry and British officer, passed away.

1731 The first American concert begins at Peter Pelham in Boston.

1803 British East India Company controls Delhi, Agra and K Bharuch (Gujarat).

The 1803 Anglo-Maratha War ended with a treaty between the Maratha chief Daulat Rao Scindia and the British. This treaty is known as the treaty of Surji-Arjungaon.

1865 Rudyard Joseph Kipling, world-renowned British novelist, story writer, journalist, writer and poet, was born in Bombay. Rudyard Kipling's The Jungle Book, Kim 1901, The Man Who Would Be King and many more became hugely popular. He received the Nobel Prize for Literature in 1907.

1870 The Prime Minister of Spain was assassinated.

In 1873, the Metrological Society was formed in New York, USA for measurement and weighing.

1879 Raman Maharshi, great saint and social reformer of the 20th century, was born. He emphasized on self-thinking. He has had a lot of influence in India and abroad. Ramana Maharshi emphasized on monism. He used to say that ecstasy is attained by relinquishing the ego and meditation. Raman wrote and preached in Sanskrit, Malayalam, and Telugu languages.

1887 Kanhaiya Lal Maniklal Munshi, noted freedom fighter, educationist, litterateur and politician, was born.

1893 Russia and France sign military pact.

1903 A fire at the Iroquois Theater in Chicago kills 602 people. This was the first incident of the highest death toll in a single building in America.

1906 All India Muslim League was established in Dhaka. Dhaka is now the capital of Bangladesh.

1916 India's first Miss India Esther Victoria Abraham was born in Calcutta. She also became a film actress, model, first female film producer and film distributor. Her film name was Pramila.

1919 First female student admitted to law in London.

1922 The formation of the Soviet Union was formally announced from the Bolshoi Theater in the Russian city of Moscow. In 1922, five years after the Great Socialist Revolution of 1917, Lenin merged 14 states into Russia and officially established the Soviet Union or the Soviet People's Republic of United Soviet Socialist Russia. Moscow was made the capital. The world's first socialist revolution was led by Vladimir Ilyich Ulyanov Lenin.

1935 Manuel Aron, the first Indian chess master, was born. On this day in 1935, the Swedish Red Cross unit located in the African country of Ethiopia was destroyed in an attack by Italian fighter jets.

1938 VK Zorikin patented the electronic television system.

1943 Netaji Subhash Chandra Bose hoists India's independence flag at Port Blair.

1944 Famous political analyst journalist Ved Pratap Vaidik, who supports the ideology of Rashtriya Swayam Sevak Sangh, was born. Famous Bengali cine actress Anjana Bhowmik was born on this day in 1944.

In 1947, the King of Romania resigned and with this, the monarchical system of government came to an end and democracy was established in this country.

1948 Surinder Amarnath, noted Indian cricketer, was born in Kanpur.

1949 India recognized China. After the formation of New China on 1 October 1949, India became the second non-communist nation to recognize it. Here the New Democratic Revolution took place under the leadership of Mao Tse Tung. The Chinese people got freedom from China, Japan and other tyrannical rulers.

1950 Hanumappa Sudarshan, famous social worker, was born.

1965 Ferdinand Marcos begins his first term as President of the Philippines. He remained in this position for 21 years and faced serious allegations of abuse of power. His wife Imelda Marcos also spent a lot of money on government money.

1968 Sabeer Bhatia, net worth $200 million, cofounder of Hotmail, a well-known Indian-American business email service, was born in Chandigarh. On this day in 1968, famous labor leader, state official, Norwegian politician and renowned writer Trygvi Lee passed away.

1971 India's leading scientist Vikram Sarabhai passed away. Sarabhai is called the father of the Indian space program. In 1962, Sarabhai established the Indian National Committee for Space Research, which later became the Indian Space Research Organization (ISRO). Sarabhai was also instrumental in setting up the Indian Institute of Management. He established the Vikram Sarabhai Space Center in Thiruvananthapuram. He studied at Cambridge University, UK. Sarabhai returned to India in 1942 due to the Second World War and came here and worked on many researches.

1975 Renowned poet Dushyant Kumar, the pillar of Hindi Ghazal genre, passed away. On this day in 1975, world famous American golfer Tiger Woods was born. Woods is the first golfer to win four consecutive major tournaments. On this day in 1975, the constitution came into force in the African country of Madagascar.

1979 Shaan Rahman, noted Malayalam film composer and singer, was born in the United Arab Emirates. On this day noted Malayalam film actress Nandini was born in Bangalore. This is known as Kausalya. Her real name is Kavitha. There is also a name Tamilselvi. On this day in 1979, the West African country Togo adopted the constitution.

1979 Mayuri Upadhyay, well-known, beautiful, bold dancer, choreographer, dance teacher, dance director, was born in Udupi.

1986 Yashshree Masurkar, beautiful, bold film, television actress, model and voice artist, was born in Bombay.

1989 Saurabh Tiwari, noted Indian cricketer, was born in Ramgarh.

1990 Actress Gurleen Kaur Chopra, who acted in films in many languages like Hindi, Punjabi, Tamil, Telugu, Marathi and Kannada, was born in Chandigarh.

1990 Renowned journalist, writer and poet, radio presenter and editor of news magazine Dinman Raghuveer Sahai passed away.

1992 Saurabh Verma, noted Indian badminton player, was born in Dhar.

1993 The Vatican City in Rome, Italy, the highest religious body of Christians, recognized Israel.

In 1996, the civil war that had been going on for the last 36 years in Guatemala came to an end.

2000 General Omar-Il Bashil re-elected President of Sudan, Colombia declared world's most violent and dangerous country.

2002 Australia won the fourth Ashes Test from England.

2003 Australia won the Melbourne Test from India by 9 wickets.

2006 Iraqi President Saddam Hussein is hanged after being found guilty of crimes against humanity by the Iraqi Special Tribunal. The United States and Britain accused Iraq of possessing weapons of mass destruction, but Iraq denied it. After this, in 2003, the joint forces of America and Britain attacked Iraq and arrested Saddam and with this Saddam's rule in Iraq came to an end. Saddam was captured on 13 December 2003 at Adtor, near Tikrit. When the court proceedings of Saddam Hussein's case were going on, twelve American soldiers, who were called the Super Twelve, were stationed under his protection. These soldiers had good relations with Saddam. A soldier later wrote a book on Saddam and told that all those American soldiers had tears in their eyes when those 12 soldiers handed over Saddam to the executioners. All the allegations against Iraq were found to be false. America, Britain, etc. caused heavy losses by attacking Iraq. Tony Blair, who was the Prime Minister, was criticized a lot for misleading the British people.

2007 Three days after Benazir Bhutto's assassination, her son Bilawal was elected chairman of the Pakistan People's Party. Bilawal was then only 19 years old.

2008 Suryashek Ganguly won the 46th National A Chess Championship.

2009 Renowned litterateur, journalist and editor of Hindustan Times Group's flagship Hindi magazine Kadambini Rajendra Awasthi passed away. In Kanpur, his admirers garlanded him with a quintal of flowers.

2010 Pro-government Yellow Shirt protesters in Thailand are arrested for storming a state-run television station in 2008. These people were protesting against the anti-people actions of the government.

2011 New South Wales yacht Loki has been announced as the winner of the 2011 Sydney to Hobart Yacht Race.

2012: 19 killed in a suicide attack in Balochistan, Pakistan.

2013 The government of Saudi Arabia agreed to give Lebanon $3 billion to strengthen the Lebanese army and buy arms from France. On this day in 2013, 2.5 million workers in thirteen states, including Colorado, Rhode Island and Connecticut in the US, announced a minimum wage starting January 1, 2014.

2014 Indonesian search team finds plane wreckage and remains of three people aboard Air Asia Flight 8501 which disappeared on 28 December. The findings confirm that the plane crashed over water between Indonesia and Singapore.

2018 Mrinal Sen, famous and distinguished Indian film producer and director and writer, passed away.

Humble request - The above mentioned facts have been verified as far as possible. Errors are possible, we do not claim the correctness of the facts. Please check at your level also. Support by sharing this post. Thank you . -Editor, PeoplesFriend.in

Special notice - Greetings to respected readers!

To publish news, writings, advertisements in PeoplesFriend.in and to become a reporter of PeoplesFriend Hindi newspaper and PeoplesFriend.in website or to run your own newspaper, magazine, news website, YouTube channel, Facebook page etc. contact- AP Bharti (Editor) WhatsApp 9411175848 Rudrapur, Uttarakhand, India #30december2022

No comments

Thank you for your valuable feedback