ब्रेकिंग न्यूज़

2 नवंबर का इतिहास: जानिए पिछले 500 वर्षों में भारत और पूरे विश्व में हुई बेहद खास घटनाओं के बारे में History of November 2: Know about the very special events that happened in India and all over the world in the last 500 years

1534 सिखों के चौथे गुरु रामदास का जन्म लाहौर के एक परिवार में हुआ। इनके बचपन का नाम जेठा था। इन्हें गुरु की पदवी 9 सितंबर 1574 को दी गई और जेठा से इनका नाम चौथे नानक के तौर पर गुरु राम दास कहा गया।

1712 सूरीनाम सरकार ने फ्रेंच अपहरणकर्ता जैक्स कसरर्ड को 682,800 डाॅलर की धनराशि दी।

1774 ब्रिटिश इंडिया के कमांडर-इन-चीफ रॉबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की।

1795 कुराकाओ सरकार ने प्रचलित गुलामी कार्य या मुफ्त में सेवा लिए जाने से रविवार को छूट दी।

1834 एटलस नाम का जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरीशस पहुंचा था। इसकी याद में वहां 2 नवंबर अप्रवासी दिवस मनाया जाता है। मॉरीशस आज जो है, भारतीय मजदूरों के श्रम का नतीजा है। उन्होंने अपनी मेहनत से इस देश को नई पहचान और समृद्धि दी है। एटलस से जो मजदूर मॉरीशस पहुंचे थे, उनमें करीब 80 प्रतिशत बिहार से थे। उन्हें गिरमिटिया मजदूर कहा जाता था, यानी समझौते के आधार पर लाए गए मजदूर। इन्हें लाने का उद्देश्य था मॉरीशस को एक कृषि प्रधान देश के रूप में विकसित करना। अंग्रेज 1834 से 1924 के बीच भारत के हजारों मजदूरों को मॉरीशस ले गए। 1803 से 1815 के दौरान हुए युद्धों में ब्रिटेन इस द्वीप पर कब्जा पाने में कामयाब हुआ। भारतीय मूल के सर शिवसागर रामगुलाम की अगुआई में ही मॉरीशस को 1968 में आजादी मिली थी। राष्ट्रमंडल के तहत 1992 में यह गणतंत्र बना। राष्ट्रमंडल के सदस्य वह देश हैं जो कभी ब्रिटेन के गुलाम रहे। भारत भी राष्ट्रमंडल का सदस्य है।

1835 अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों में फ्लोरिडा के ओसिओला में दूसरा सेमीनोले युद्ध शुरू हुआ। इसे फ्लोरिडा युद्ध भी कहते हैं।

1841 अफगानिस्तान में अकबर खान ने शाह शुजा के खिलाफ सफल विद्रोह किया। इसी दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचारधारा के पोषक अंग्रेजी पत्रकार अरुण शौरी का जन्म हुआ।

1852 फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

1877 शियाओं के निजारी इस्माईली मत के आध्यात्मिक नेता आगा खाँ तृतीय मूल नाम, सुल्तान सर मुहम्मद शाह,48वें इमाम का जन्म कराची, पाकिस्तान में हुआ।

1884 रोमानिया का शहर तिमिसोरा बिजली की रोशनी से प्रकाशित सड़कों के साथ यूरोप का पहला शहर बना।

1885 मराठी रंगमंच में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार अण्णा साहेब किर्लोस्कर का निधन हुआ।

1897 विख्यात भारतीय अभिनेता एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी का जन्म हुआ।

1907 स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की बहन जानी मानी लेखिका कृष्णा नेहरू हटीसिंह का जन्म इलाहाबाद में हुआ।

1914 रूस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1929 प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता राम मोहन का जन्म हुआ।

1931 अमेरिकी रसायन कंपनी डूपोंट ने कृत्रिम रबर बनाने की घोषणा की।

1936 ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन, यानी बीबीसी 2 नवंबर 1936 को औपचारिक रूप से पहला टेलीविजन चैनल लॉन्च किया था और वह दुनिया की पहली नियमित टेलीविजन प्रसारण सेवा थी। यह इतनी लोकप्रिय हुई कि कई देशों ने इसका अनुसरण किया। बीबीसी की शुरुआत 1925 में एक प्राइवेट कंपनी के तौर पर हुई थी, लेकिन दो साल में ही यह एक पब्लिक कंपनी बन चुकी थी। यूं तो बीबीसी ब्रिटिश संसद के प्रति जवाबदेह है और सरकारी अनुदान से चलती है पर इसे पूरी आजादी मिली हुई है। ब्रिटिश शाही परिवार बीबीसी ट्रस्ट के 12 सदस्यों को नियुक्त करता है और यह ट्रस्ट ही बीबीसी के रोजमर्रा के कामकाज की निगरानी करता है।

1940 हिंदी की चर्चित, पुरस्कृत, बहुप्रतिष्ठित साहित्यकार ममता कालिया का जन्म हुआ।

1947 हरक्युलिस नामक संसार का सबसे बड़ा और भारी हवाई जहाज, जिसके पंखों की लंबाई 390 फीट 11 इंच थी, उसने 1947 में 2 नवंबर को अपनी एकमात्र उड़ान भरी। इसके चालक निर्माता और मालिक हाबर्ड ह्यूज थे।

1950 प्रख्यात ब्रिटिश लेखक और विचारक जॉर्ज बर्नार्ड शॉ का 97 साल की उम्र में निधन।

1951 मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए करीब छह हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे।

1960 बाॅलीवुड सिनेमा के मशहूर संगीतकार अनु मलिक का जन्म हुआ।

1965 हिंदी फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का जन्म हुआ। इसी दिन अमेरिकी क्वेकर नॉर्मन मॉरिसन ने वियतनाम युद्ध में संयुक्त राज्य अमेरिका की भागीदारी का विरोध करने के लिए अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के सामने खुद को आग लगा ली।

1980 जानी मानी अभिनेत्री एवं टेलीविजन एंकर रोशनी चोपड़ा का जन्म हुआ।



1981 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल ईशा देओल तख्तानी का जन्म हुआ।

1982 भारत के प्रसिद्ध पहलवान तथा कुश्ती के खिलाड़ी योगेश्वर दत्त का जन्म हुआ।

1984 अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फांसी की सजा दी गई।



1985 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल डायना पेंटी का जन्म मुंबई में हुआ।

1988 अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के एक स्टूडेंट रॉबर्ट मॉरिस ने कंप्यूटर वायरस का विकास किया। मॉरिस, कॉर्नेल विश्वविद्यालय में आने से पूर्व हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हुए थे और पूरी यूनिवर्सिटी में उनकी पहचान टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट के तौर पर थी। उन्हें कम्प्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम यूनिक्स में महारत हासिल थी। कॉर्नेल आने के बाद मॉरिस एक ऐसे प्रोग्राम पर काम करने लगे जो एक कम्प्यूटर कृमि या वार्म की तरह इंटरनेट पर फैल सके। मॉरिस इसे एक प्रयोग के तौर पर करना चाहते थे। उन्होंने अपना प्रोग्राम बनाया और पकड़ में न आने के लिए एमआईटी के एक कम्प्यूटर को हैक किया। इस कम्प्यूटर के जरिए 2 नवंबर 1988 को मॉरिस ने अपना ये प्रोग्राम रिलीज कर दिया। ये एक कम्प्यूटर कृमि था, जो बिना किसी सॉफ्टवेयर के खुद से ही अपनी फोटोकॉपी कर कम्प्यूटर में फैल सकता था। जैसे ही ये प्रोग्राम रिलीज हुआ इंटरनेट से जुड़े हुए कम्प्यूटर धीरे-धीरे काम करना बंद करने लगे। अमेरिकी गुप्तचर एजेंसी एफबीआई के पास एक के बाद एक लगातार कॉल्स आने लगे। अगले 24 घंटे में 6 हजार लोगों ने एफबीआई के पास शिकायत की। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा, हार्वर्ड, प्रिंसटन, जॉन हॉपकिन्स से लेकर अमेरिकी मिलिट्री के कम्प्यूटरों ने भी काम करना बंद कर दिया।

1993 ऐथिकल हैकिंग एवं वेब सुरक्षा विशेषज्ञ, लेखक और टेक सिक्योरिटी कंपनी के मालिक त्रिशनीत अरोरा का जन्म लुधियाना में हुआ।

1994 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल प्रियाल गोर का जन्म मुंबई में हुआ।

1999 पाकिस्तान के इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केंद्रों पर अज्ञात लोगों ने रॉकेट से हमला किया।

2000 इरोम चानु शर्मिला ने पैरामिलिट्री सैनिकों द्वारा मणिपुर के 10 लोगों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पॉवर एक्ट अफ्सपा को रद्द करने की मांग के साथ शर्मिला ने 26 जुलाई 2016 को अपना अनशन खत्म किया। तब तक उनके नाम दो रिकॉर्ड दर्ज हो चुके थे। पहला, सबसे लंबी भूख हड़ताल का और दूसरा, सबसे ज्यादा बार जेल से रिहा होने का।

2002 मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया।

2005 गुलाम नबी आजाद जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री बने।

2007 इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर खराब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।

2008 केंद्र सरकार ने रिटायरमेंट के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की। इसी दिन लुईस हैमिल्टन ने फॉर्मूला वन ड्राइवर्स चैम्पियनशिप जीती, फेलिप मस्सा को एक अंक से हराया। हैमिल्टन फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीतने के लिए इतिहास में अफ्रीकी विरासत का सबसे युवा और पहला अश्वेत ड्राइवर बना।

2012 भारतीय मूल के प्रसिद्ध अमेरिकी गणितज्ञ श्रीराम शंकर अभयंकर का निधन हुआ।

2013 विंस्कॉन्सिन, अमेरिका में नौ स्काई ड्राइवर वाले दो विमान एक दूसरे से हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गये। स्काई ड्राइवर अपने पैराशूट की मदद से बच गए और पायलटों हल्की चोटें आईं।

2014 पाकिस्तान के लाहौर में एक आत्मघाती बम विस्फोट से 60 लोग मारे गए 110 लोग घायल हुए।



1967 खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल मीता वशिष्ठ का जन्म पुणे में हुआ।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

साथियों, जय हिंद ! नमस्ते !

कृपया देखें हमारी तथ्यात्मक, तार्किक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक वेबसाइट्स एवं यूट्यूब चैनल

यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

समाचार वेबसाइट https://www.gangaprawah.com

विशेष नोट - आप यदि अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशन करना चाहते हों या हमारे समाचार पत्र के फुल/पार्टटाइम रिपोर्टर बनना चाहते हों तो हमसे उपर्युक्त मेल/व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। अपने आलेख, समाचार, विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ व्हाट्सऐप 9411175848 या ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर भेजें। धन्यवाद!

आदर और प्रेम सहित आपका - एपी भारती (संपादक- पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार) रुद्रपुर, उत्तराखंड

No comments

Thank you for your valuable feedback