ब्रेकिंग न्यूज़

18 नवंबर का इतिहास: जानिए भारत और दुनिया में 800 वर्ष में हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में History of November 18: Know about the important events that happened in 800 years in India and the world

1210 पवित्र रोमन सम्राट ओटो चतुर्थ को पोप इन्नोसेंट तृतीय द्वारा बहिष्कृत किया गया था क्योंकि उन्होंने पोप को कॉनवर्ड ऑफवर्म्स को रद्द करने की आज्ञा दी थी।

1727 राजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की। इसके वास्तुकार बंगाल के विद्याधर चक्रवर्ती थे।

1738 फ्रांस और ऑस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

1772 पेशवा माधवराव प्रथम के छोटे भाई नारायणराव ने सत्ता संभाली।

1833 हाॅलैंड और बेल्जियम के बीच जोनहोवेेन संधि पर हस्ताक्षर हुए।

1835 लेफ्टिनेंट कर्नल जेम्स टॉड का निधन हुआ। वे ब्रिटिश सेनाधिकारी एवं इतिहासकार थे। उन्होंने भारत में काम किया। वे राजस्थान के इतिहासज्ञ हुए।

1936 प्रसिद्ध तमिल विद्वान और प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता चिदंबरम पिल्लई का निधन हुआ।

1865 विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी व्यंग्यकार मार्क ट्वेन की कहानी द सेलिब्रेटिंग जंपिंग फ्रॉगो कैलावरस काउंटी प्रकाशित हुई। यह उनकी पहली बहुचर्चित किताब थी जिससे उन्हें प्रसिद्धि मिली।

1901 फिल्मकार, अभिनेता वी शांताराम यानी शांताराम राजाराम वानखुर्दे का जन्म हुआ। उन्होंने दो आंखें बारह हाथ, झनक-झनक पायल बाजे और नवरंग जैसी मशहूर और कालजयी फिल्में बनाईं।

1909 अमेरिका ने निकारागुआ पर हमला किया।

1910 प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक बटुकेश्वर दत्त का जन्म हुआ।

1915 टेनिस ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली दक्षिणी अमेरिकी महिला अनीता लिजाना का जन्म हुआ।

1918 उत्तरपूर्वी यूरोपीय देश लातविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1922 तुर्की के युवराज अब्दुल मजीद द्वितीय को खलीफा चुना गया। इसी दिन रूसी महाकवि और भाषाविद यूरी नोरोजोव का जन्म हुआ।



1928 पहली बार वॉल्ट डिजनी कंपनी का मैस्कॉट स्टीमबोट विली नजर आया। बाद में जिसका नाम मिकी माउस पड़ा।

1934 कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता और केरल सरकार में मंत्री हुए सी. एन. बालकृष्णन का जन्म हुआ।

1943 पद्मश्री सम्मान प्राप्त भारत के विदेश सचिव हुए कमल सिब्बल का जन्म हुआ। यह जाने माने कानूनविद और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के भाई हैं।

1946 मध्य प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता, मुख्यमंत्री रहे कमल नाथ का जन्म कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ।

1948 बिहार की राजधानी पटना के पास स्टीमर नारायणी दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग डूबे।

1949 अर्थशास्त्र के सुविख्यात अमेरिकी प्रोफेसर विजय गोविंदराजन का जन्म मद्रास में हुआ।

1950 जाने माने भारतीय अंतरिक्ष विज्ञानी, चंद्रयान मिशन 1 के मुख्य कर्ता-धर्ता जीतेंद्रनाथ गोस्वामी का जन्म जोरहाट, असम में हुआ।

1951 ब्रिटिश सेना ने मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर कब्जा किया।

1954 सर्वोच्च न्यायालय के बहुविवादित प्रधान न्यायाधीश हुए रंजन गोगोई का जन्म डिब्रूगढ़, असम में हुआ।

1956 मोरक्को ने स्वतंत्रता हासिल की।

1959 आईएनएस विराट को ब्रिटिश रॉयल नेवी में कमीशंड किया गया था।

1963 अमेरिकी टेलीफोन कंपनी बेल सिस्टम्स दुनिया के सामने पहला ऐसा फोन लाई जिसमें बटन वाला डायलिंग पैड था।

1972 इंडियन बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ ने रॉयल बंगाल टाइगर को भारत के राष्ट्रीय पशु के तौर पर स्वीकार किया। यह भारत में पाई जाने वाली बाघ की आठ प्रजातियों में से एक है। रॉयल बंगाल टाइगर अन्य बाघों के मुकाबले फुर्तीला एवं बेहद शक्तिशाली है। देश में बाघों की संख्या में कमी आने पर प्रोजेक्ट टाइगर शुरू हुआ। असर भी दिखा और बाघों की संख्या बढ़ती गई।

1972 जाने माने गीतकार, संगीतकार, अभिनेता और गायक जुबिन गर्ग का जन्म हुआ।

1978 बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक धीरेन्द्र नाथ गांगुली का निधन हुआ। इसी दिन दक्षिणी अमरीका के गयाना शहर में 276 बच्चों समेत 914 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली थी। इसी दिन दक्षिणी अमेरिका के गुयाना में 276 बच्चों समेत 914 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली।

1978 धीरेन्द्र नाथ गांगुली का निधन हुआ, वे बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक थे।

1980 बंगाली सिनेमा के जाने माने अभिनेता अबीर चटर्जी का जन्म कलकत्ता में हुआ।



1982 बाॅलीवुड, टाॅलीवुड और काॅलीवुड फिल्मों की जानी-मानी बोल्ड, ग्लैमरस गायिका और गीत लेखिका नेहा भसीन का जन्म दिल्ली में हुआ।



1984 नयनतारा के नाम से सुपरिचित दक्षिण भारतीय सिनेमा की खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय अभिनेत्री एवं माॅडल डायना मरियम कुरियन का जन्म बंगलौर में हुआ। इसी दिन जानी-मानी टेलीविजन अभिनेत्री और माॅडल निशा रावल का जन्म हुआ।

1985 जानी मानी तमिल फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल मीनल का जन्म हुआ।

1985 कैल्विन एंड हॉब्स, बिल वाट्सन द्वारा दुनिया में सबसे लोकप्रिय में से एक कॉमिक स्ट्रिप पहली बार प्रकाशित हुई।

1987 जाने माने क्रिकेटर, रेडियो जाॅकी, फिल्म अभिनेता, माॅडल और टेलीविजन शो प्रस्तोता अपारशक्ति खुराना का जन्म चंडीगढ़ में हुआ।

1989 लगभग 50 हजार लोगों ने बुल्गारिया के शहर सोफिया में राजनीतिक सुधार की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया।

1991 चार साल से बंधक बनाकर रखे गये ब्रिटिश चर्च के दूत टेरी वेट को इस्लामी चरमपंथियों ने रिहा कर दिया।

1994 संयुक्त राष्ट्र ने फिलिस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को मान्यता प्रदान की।

2003 आर्नोल्ड श्वार्जेनेगर ने कैलीफोर्निया के गवर्नर पद की शपथ ली।

2005 प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे श्रीलंका के नये राष्ट्रपति निर्वाचित।

2008 केन्द्र सरकार ने वैश्विक आर्थिक मंदी से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में 50,000 करोड़ रुपये देने का निर्णय किया। 

2013 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।

2017 भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड खिताब जीता।

-समस्त करुणावान, प्रकृति प्रेमी, लोकतांत्रिक, तार्किक, मानवीय, वैचारिक, न्यायप्रिय, मेहनतकश और किसान वर्ग को यथायोग्य अभिवादन !

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें।

-एपी भारती (पत्रकार, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता) रुद्रपुर (उत्तराखंड) भारत व्हाट्सऐप 09411175848

कृपया यह पोस्ट अपने मित्र-परिचितों को शेयर करें, कमेंट करें और हमें अपने सुझाव, रचनाएं, समाचार एवं विज्ञापन तथा रिपोर्टर बनने के लिए अपने फोटो सहित आवेदन हमें व्हाट्सऐप पर भेजें। आपके सहयोग के लिए हम आपके आभारी होंगे। अगर आप अपना अखबार, पत्रिका अथवा न्यूज वेबसाइट या यूट्यूब चैनल चलाना चाहते हों तो इनके पंजीकरण, संचालन संबंधी जानकारी, सहायता हेतु भी संपर्क कर सकते हैं।

Humble request - The above facts have been verified as far as possible. We do not claim the facts to be correct. Please check your level as well.

-AP Bharti (journalist, writer, social worker) Rudrapur (Uttarakhand) India Whatsapp 09411175848

Please share this post with your friends and acquaintances, comment and send us your suggestions, creations, news and advertisements and application with your photo to become a reporter on WhatsApp. We would be grateful to you for your cooperation. If you want to run your own newspaper, magazine or news website or YouTube channel, then you can also contact for their registration, operating information, help.

साथियों, जय हिंद ! नमस्ते !

कृपया देखें हमारी तथ्यात्मक, तार्किक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक वेबसाइट्स एवं यूट्यूब चैनल

यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UChOqvNdxpUs5T4zFWlk9yiQ

समाचार वेबसाइट https://www.gangaprawah.com

विशेष नोट - आप यदि अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशन करना चाहते हों या हमारे समाचार पत्र के फुल/पार्टटाइम रिपोर्टर बनना चाहते हों तो हमसे उपर्युक्त मेल/व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। अपने आलेख, समाचार, विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ व्हाट्सऐप 9411175848 या ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर भेजें। धन्यवाद!

No comments

Thank you for your valuable feedback