ब्रेकिंग न्यूज़

26 अक्टूबर का इतिहास: जानिए 400 वर्ष में दुनिया में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में History of 26 October: Know about important events in the world in 400 years



1708 ब्रिटेन के प्रमुख इसाई धार्मिक ग्रह सेंट पॉल कैथेड्रल 1666 के ग्रेट फायर ऑफ लंदन में जलने के बाद फिर से बनाया गया, इसके वास्तुकार क्रिस्टोफर व्रेन के थेसन द्वारा का अंतिम पत्थर रखा गया। पुनर्निमाण पूरा हुआ।

1811 अर्जेंटीना सरकार ने प्रेस के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की घोषणा की।

1825 हडसन नदी और झील एरि के बीच एरि नहर खोली गई।

1858 एच.ई. स्मिथ ने वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया।

1859 स्टीमशिप रॉयल चार्टर इंग्लैंड के वैलेस के तट पर टूटा, जिसमें 454 लोग मारे गए।

1863 फुटबॉल एसोसिएशन का गठन लंदन में किया गया।

1865 पैट्रोल, डीजल इत्यादि के लिए जमीन से कच्चा तेल निकालने, शोधन, विपणन आदि के लिए अमेरिका में स्टैंडर्ड ऑयल कंपनी खोली गयी।

1876 अमेरिका के फिलाडेल्फिया में अमेरिकी लाइब्रेरी एसोसिएशन की स्थापना की गई।

1886 उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता गोदावरी मिश्र का जन्म हुआ।

1890 हिंदी पत्रकारिता के उन्नायकों में प्रमुख पत्रकार गणेशशंकर विद्यार्थी का जन्म हुआ।

1905 नॉर्वे को स्वीडन की गुलामी से स्वतंत्रता मिली और यह आजाद देश तब से 26 अक्टूबर को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

1911 चीन की पहली नागरिक संहिता शाही अदालत में पेश की गई।

1914 भारतीय ब्रिटिश सेना में लैफ्टिनेंट कर्नल हुए लेखक एवं कथाकार जाॅह्न मास्टर्स का जन्म कलकत्ता में हुआ।

1933 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता एवं कर्नाटक के 12वें मुख्यमंत्री हुए सरेकोप्पा बंगरप्पा का जन्म हुआ।

1934 महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना की गई।

1937 जानी मानी गायिका लता मंगेश्कर के भाई संगीतकार हृदयनाथ मंगेश्कर का जन्म हुआ।

1943 कलकत्ता में हैजा महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत हुई।

1947 अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी डायने रोडहम क्लिंटन का जन्म हुआ. वह बराक ओबामा की सरकार में विदेश मंत्री रहीं। इसी दिन बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर और मंचूरिया लॉर्ड लिटन द्वितीय का निधन हुआ।

1949 निजी क्षेत्र में शिक्षा के प्रमुख कारोबारी बंसल क्लासेज शैक्षिक संस्थान चलाने वाले, एंट्रेंस एक्जामिनेशन कोचिंग इंडस्ट्री के भीष्म पितामह कहे गये विनोद कुमार बंसल का जन्म झांसी में हुआ।

1951 भारतीय प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के ब्रिटिश समकक्ष विंस्टन चर्चिल दोबारा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने। यह विश्व में सर्वाधिक प्रतिष्ठित और शक्तिशाली नेता हुए।

1954 जाने माने बाॅलीवुड पार्श्वगायक शब्बीर कुमार का जन्म वडोदरा गुजरात में हुआ।

1955 प्रख्यात भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित डी. वी. पलुस्कर का निधन हुआ।

1958 पैन अमेरिकन ने वर्ल्ड एयरवेज बोइंग 707 के साथ ट्रान्साटलांटिक उड़ान शुरु की।

1966 पेरिस से ब्रूसेल्स को नाटो यानी उत्तर अटलांटिक संधि संगठन का मुख्यालय स्थानांतरित किया गया। ब्रूसेल्स बेल्जियम की राजधानी है।

1969 अपोलो-11 से अंतरिक्ष में गए नील आर्मस्ट्रांग और एल्डरिन, जो चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री थे, भारत यात्रा के लिए बंबई पहुंचे।



1974 जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री, खूबसूरत, बोल्ड माॅडल और फिल्म निर्मात्री रवीना टंडन का जन्म हुआ।

1975 मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।

1976 त्रिनिडाड एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली।



1978 बाॅलीवुड की प्रमुख फैशन डिजायनर और अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुसैन रोशन जो सुसैन खान के नाम से जानी जाती हैं, का जन्म हुआ।

1979 दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क चुंग-ही की उनके ही पुराने मित्र और कोरियाई केन्द्रीय गुप्तचर एजेंसी के प्रमुख किम जाए-क्यू ने हत्या कर दी। उन्हें उनके इस अपराध के लिए मौत की सजा दी गई।

1980 इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।

1981 भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे का निधन हुआ।

1984 इस दिन एक बहुचर्चित बालक बेबी फेई चल बसा। बेबी फेई को दिल की दुर्लभ बीमारी थी। तब उसे लंगूर का दिल लगाया गया था। यह सर्जरी कैलिफोर्निया में लोमा लिंडा यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में डॉ. लियोनार्ड एल बैली ने की थी। फेई के शरीर ने लंगूर का दिल स्वीकार नहीं किया था और 21 दिन बाद ही फेई की मौत हो गई थी। यह पहला केस था, जिसमें जानवर के अंग का इस्तेमाल मनुष्यों में किया गया था।

1985 खूबसूरत, बोल्ड जानी मानी हिंदी, तमिल, तेलुगू एवं मलयालम फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल असिन थोथुमकल का जन्म कोच्चि में हुआ।



1987 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन एवं फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल स्मृति कालरा का जन्म पठानकोट में हुआ।

1991 बोल्ड, खूबसूरत, चर्चित, विवादित दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल अमला पाॅल का जन्म अलुवा में हुआ। इसी दिन बाॅलीवुड के जाने माने अभिनेता तथा माॅडल मोहसिन खान का जन्म नडियाड में हुआ।

1994 इजरायल और जॉर्डन ने दोनों देशों के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर किए इसमें एक दूसरे पर सैन्य हमले न करने का संकल्प व्यक्त किया गया। इसी दिन बांग्ला सिनेमा की खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल मधुमिता सरकार का जन्म कोलकाता में हुआ।

1995 लोकप्रिय तमिल एवं तेलुगू फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल मेघा आकाश का जन्म चेन्नई में हुआ।

1998 मध्य अमेरिकी देशों मेक्सिको, होंडुरास और निकारागुआ में इतिहास का उस समय तक का सबसे घातक तूफान आने से तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और हजारों अन्य बेघर हो गए।

1999 भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।

2000 प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक मन्मथनाथ गुप्त का निधन हुआ।

2001 जापान ने भारत और पाकिस्तान के विरुद्ध लगे प्रतिबंध हटाने की घोषणा की।

2005 वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला लिया गया।

2006 इजरायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की। इसी दिन 2006 में भारत में महिलाओं को दहेज हिंसा और घरेलू हिंसा से बचाने के लिए एक कानून पारित किया गया।

2007 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा।

2012 इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी को राजकोषीय धोखाधड़ी के लिए चार साल की सजा मिली।

2015 उत्तर पूर्वी अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत शृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

साथियों, जय हिंद ! नमस्ते !

कृपया देखें हमारी तथ्यात्मक, तार्किक, विचारोत्तेजक, मनोरंजक समाचार वेबसाइट- https://www.gangaprawah.com

विशेष नोट - आप यदि अपना अखबार या पत्रिका प्रकाशन करना चाहते हों या हमारे समाचार पत्र के फुल/पार्टटाइम रिपोर्टर बनना चाहते हों तो हमसे उपर्युक्त मेल/व्हाट्सऐप पर संपर्क करें। अपने आलेख, समाचार, विज्ञापन आदि प्रकाशनार्थ व्हाट्सऐप 9411175848 या ईमेल peoplesfriend9@gmail.com पर भेजें। धन्यवाद!

आदर और प्रेम सहित आपका - एपी भारती (संपादक- पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार) रुद्रपुर, उत्तराखंड

No comments

Thank you for your valuable feedback