ब्रेकिंग न्यूज़

19 अक्टूबर का इतिहास : जानिए भारत और दुनिया में 2000 वर्ष में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में History of 19 October: Know about important events in India and the world in 2000 years

202 महान रोमन गणराज्य के प्रोकोनसुल सिपियो ने हैमिबाल और कार्टागिनियंस को जामा की लड़ाई में हराकर विजय हासिल की।

1469 आरागॉन के फर्डिनेंड द्वितीय ने कैस्टिले की इसाबेला प्रथम से विवाह किया इसके बाद स्पेन में आरागॉन और कैस्टिले के एकीकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ।

1630 अमेरिका के बोस्टन में पहली बार आम अदालत का आयोजन हुआ था।

1722 फ्रांस के एक आविष्कारक सी होफर ने आग बुझाने की मशीन का सफल प्रयोग करके दिखाया।

1739 इंग्लैंड ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1745 विश्व प्रसिद्ध गुलिवर ट्रैवल बुक लिखने वाले जोनाथन स्विफ्ट का निधन हुआ। इस विश्व चर्चित किताब में रोचक यात्रा वृत्तांत है।

1781 ब्रिटिश सैन्य जनरल कॉर्नवॉलिस ने दोपहर 2 बजे यॉर्कटाउन, अमेरिका में सैनिकों सहित आत्मसमर्पण किया, जिसके परिणामस्वरूप अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हो गया।

1789 जॉन जे ने यूनाइटेड स्टेट्स आॅफ अमेरिका के पहले मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

1853 अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली आटा चक्की शुरू की गयी।

1872 न्यू साउथ वेल्स (आॅस्ट्रेलिया) में विश्व का सबसे बड़ा 215 किलोग्राम सोने का टुकड़ा पाया गया

1889 फ्रांस के शासक नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस की राजधानी से अपनी सेना हटाई।

1900 जर्मन वैज्ञानिक माक्स प्लांक ने प्लांक का नियम प्रतिपादित किया था। इसे ब्लैक बॉडी एमिशन का नियम भी कहा जाता है।

1904 छात्रों के नामांकन के मामले में देश का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय, फिलीपींस का पॉलिटेक्निक विश्वविद्यालय, मनीला बिजनेस स्कूल के रूप में खोला गया।

1910 प्रख्यात भारतीय एस्ट्रो-फिजिसिस्ट सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर का जन्म हुआ।



1911 प्रसिद्ध उर्दू शायर मजाज लखनवी यानी असरारुल हक मजाज का जन्म हुआ।

1903 हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार रायचंद्र बोराल का जन्म हुआ। उन्हें भारतीय फिल्म संगीत का पितामह या फादर आॅफ इंडियन फिल्म म्युजिक कहा गया।

1920 महाराष्ट्र में स्वाध्याय परिवार के संस्थापक पाण्डुरंग शास्त्री अठालवे का जन्म हुआ।

1924 सऊदी शासक अब्दुल अजीज ने मक्का में पवित्र स्थानों की रक्षा करने की घोषणा की।

1926 आग्नेयास्त्र विकसित करने वाले कनाडाई-अमेरिकन जॉन सी गैरेंड ने सेमी ऑटोमेटिक राइफल का पेटेंट कराया।

1932 ब्रिटिश सरकार ने सोवियत संघ के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1937 विख्यात ब्रिटिश फिजिसिस्ट अर्नेस्ट रदरफोर्ड का निधन।

1943 टीबी यानी क्षय रोग में बेहद असरकारी साबित हुई एंटीबायोटिक स्ट्रेप्टोमायसिन का पहली बार पता चला। 

1950 चाम्बो का युद्ध खत्म हुआ। इसे चीन में लिबरेशन ऑफ तिब्बत भी कहा जाता है। यह युद्ध 6 अक्टूबर को तिब्बत और चीन के बीच शुरू हुआ था। इसके परिणामस्वरूप चीन ने 19 अक्टूबर को तिब्बत पर कब्जा कर दिया।

1950 ईसाई मिशनरी मदर टेरेसा ने कलकत्ता (भारत) में मिशनरी ऑफ चैरिटिज की स्थापना की।

1953 तमिलनाडु के प्रमुख फिल्म अभिनेता, हास्य कलाकार मधन बाव या एस कृष्णमूर्ति का जन्म हुआ

1956 रूस और जापान ने हस्ताक्षर कर दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे युद्ध को अधिकारिक रूप से समाप्त किया।

1960 नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन चलाने वाले अमेरिका के मार्टिन लूथर किंग-जूनियर को गिरफ्तार किया गया। इसी दिन 1960 में भारत में बना पहला मिग-21 एयरफोर्स में शामिल हुआ था। इससे पांच-छह साल पहले मिग-21 एयरफोर्स में आ गए थे, लेकिन वे रूस में बने थे।

1961 जाने माने हिंदी फिल्म अभिनेता सनी देओल, वास्तविक नाम अजय सिंह का जन्म हुआ।

1986 मोजाम्बिक के राष्ट्रपति समोरा माशेल और 43 अन्य लोग मारे गए थे, राष्ट्रपति का विमान दक्षिण अफ्रीका की सीमा के साथ लेबोम्बो पर्वत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

1988 अमेरिकी संसद सीनेट ने एक बिल अनुमोदित किया जो उन विज्ञापनों की मात्रा एवं स्तर को प्रतिबंधित और सीमित करता है जो बच्चों के टीवी कार्यक्रमों के दौरान दिखाए जा सकते हैं।

2004 चीन ने अपना पहला व्यावसायिक मौसम उपग्रह छोड़ा।

2005 अमेरिका की पिट्ठू सरकार के दौरान इराक में स्पेशल ट्रिब्यूनल में इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन और 7 अन्य के खिलाफ मानवता के खिलाफ अपराधों के केस का ट्रायल शुरू हुआ। कहते हैं यह मुकदमा छद्म था और इसके परिणामस्वरूप बाद में सद्दाम को फांसी दे दी गई। 2005 2600 पक्षी होहोट, इनर मंगोलिया के पास एच5एन1 वायरस से मारे गए।

2006 दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री और संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने चेताया कि उत्तर कोरिया के दूसरे परमाणु परीक्षण के गंभीर परिणाम होंगे।

2012 सिएटल, अमेरिकस की स्टारबक्स ने मुंबई की एक ऐतिहासिक बिल्डिंग में भारत का पहला कॉफी हाउस खोला।

2018 अमृतसर में दशहरे की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब रेल की पटरी पर खड़े होकर रावण दहन देखने वाले 60 लोगों पर से ट्रेन के गुजर जाने से मौत हो गई।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

No comments

Thank you for your valuable feedback