ब्रेकिंग न्यूज़

18 अक्टूबर का इतिहास : विश्व की एक हजार साल की अहम घटनाओं का संक्षिप्त ब्यौरा History of October 18: Brief description of important events of one thousand years of the world

1009 फातिमिद खलीफा अल-हकीम अम्र अल्लाह के निर्देश पर उनके लड़ाकों ने, यरूशलेम चारदीवारी मध्य स्थित प्राचीन पवित्र ईसाई चर्च को तहस-नहस किया।

1081 बीजेंटाइन-नॉर्मन युद्ध में अपुल्लिया और कैलाब्रिया के ड्यूक रॉबर्ट गुइस्कार्ड सेना नॉर्मन्स ने, इलारिया दिर्रैचियम शहर के पास बीजेंटाइन को परास्त किया।

1386 हैडलबर्ग, जर्मनी में महान रोमन साम्राज्य द्वारा यूनिवर्सिटी आॅफ हैडलबर्ग की स्थापना की गई।

1564 1492 में कोलंबस द्वारा अमेरिका खोज लिए जाने के बाद यूरोपीय देशों ने अमेरिका की लूट के लिए दौड़ मचा दी। ब्रिटिश नौसैनिक कमांडर जॉन हाॅकिन्स ने दूसरी बार अमेरिका की यात्रा शुरू की।

1572 स्पेनिश फौज ने नीदरलैंड के नगर मास्ट्रिच पर हमला कर दिया।

1648 उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में बोस्टन शूमेकर्स नाम से पहला श्रम संगठन बना।

1865 दो बार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे प्रभावशाली ब्रिटिश राजनेता विस्काउंट पामर्स्टन का निधन हुआ।

1878 विख्यात आविष्कारक और वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडीसन ने घरेलू उपयोग के लिए बिजली उपलब्ध करायी।

1892 शिकागो से न्यूयाॅर्क के बीच अमेरिका में पहली लंबी दूरी की वाणिज्यिक फोन लाइन शुरू हुई।

1898 अमेरिका ने प्यूर्तो रिको को स्पेन से अपने कब्जे में लिया।

1900 काउंट बर्नार्ड वॉन बुलो जर्मनी के चांसलर बने।

1922 ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी की स्थापना हुई, जिसका नाम बाद में बदलकर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन किया गया, इसे हम आमतौर पर बीबीसी के नाम से जानते हैं। बीबीसी दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित रेडियो और टीवी समाचार प्रसारण सेवा है।

1925 उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, केंद्र में मंत्री और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रहे नारायण दत्त तिवारी का जन्म हुआ।

1925 भारत के प्रसिद्ध रंगकर्मी, रंगमंच निर्देशक और नेशनल स्कूल आॅफ ड्रामा के पूर्व निदेशक इब्राहिम अल्काजी का जन्म हुआ।

1931 विख्यात आविष्कारक और वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन का निधन हुआ। अमेरिकी वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन का जन्म 11 फरवरी 1847 को हुआ था। उनके नाम 1,93 पेटेंट हैं जो बताते हैं कि वे कितने आविष्कारक थे। बचपन में गरीबी से गुजरने वाले महान वैज्ञानिक को बिजली के बल्ब की खोज के लिए जाना जाता है। एडिसन बल्ब बनाने में 10 हजार बार से अधिक बार असफल हुए। इस पर उन्होंने यह भी कहा था कि मैं कभी नाकाम नहीं हुआ बल्कि मैंने 10,000 ऐसे रास्ते निकाले जो मेरे काम नहीं आए।

1940 कलकत्ता के बंगाली सिनेमा, टेलीविजन और रंगमंच के प्रमुख अभिनेता प्राण बंधोपाध्याय का जन्म जशोर, बंग्लादेश में हुआ।

1944 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरु की। इसी दिन भारत के प्रमुख कारोबारी, उद्योगपति हाउसिंग डेवलेपमेंट फाइनेंस कारपोरेशन के अध्यक्ष दीपक पारेख का जन्म बंबई में हुआ।

1950 प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता ओम पुरी (ओम प्रकाश पुरी) का जन्म हुआ।

1954 टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो रीजेंसी टीआर-1 इंडियानापोलिस, इंडियाना अमेरिका में प्रस्तुत किया।

1958 हिंदी फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री और माॅडल काजल किरण का जन्म बंबई में हुआ।

1963 कंजरवेटिव पार्टी में नेतृत्व को लेकर हुए मतभेद, आंतरिक कलह के बाद लॉर्ड होम को ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया।

1965 विवादास्पद धार्मिक इस्लामिक विद्वान, वक्ता और टेलीविजन शो प्रस्तोता, पीस टीवी नेटवर्क और इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक डाॅ. ज़ाकिर नाइक का जन्म बंबई में हुआ।

1967 हेंस ए बेथे को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1968 भारत के विख्यात क्रिकेट, बाॅलर नरेंद्र हिरवानी का जन्म गोरखपुर में हुआ।

1972 पहले मल्टी-पर्पज हेलीकॉप्टर एसए-315 का बेंगलुरु में हवाई परीक्षण।

1974 जाने माने भारतीय कथा लेखक, फिक्शन राइटर अमीश त्रिपाठी का जन्म बंबई में हुआ।

1976 विलियम एन लिप्सकोंब जूनियर को रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया। इसी दिन भारत के प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार विश्वनाथ सत्यनारायण का निधन हुआ। इसी दिन नाट्य लेखक, पटकथाकार, अभिनेता और इंस्टाग्राम माॅडल राहुल सिंह का जन्म उदयपुर, राजस्थान में हुआ।

1977 जाने माने बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता कुणाल कपूर का जन्म बंबई में हुआ। इसी दिन बंबई में जाने माने फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता स्वप्निल जोशी का जन्म हुआ।



1978 मलयालम, कन्नड़, हिंदी, तेलुगू आदि भारतीय भाषाओं की बोल्ड, खूबसूरत, लोकप्रिय फिल्म अभिनेत्री, माॅडल, फिल्म निर्मात्री बहुप्रतिभावान ज्योतिका सर्वनन का जन्म बंबई में हुआ।

1980 पहली हिमालय कार रैली बंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम से शुरु हुई।

1984 बहुचर्चित फिल्म स्लम डाॅग मिलेनियर से चर्चा में आई ब्रिटिश, अमेरिकन, भारतीय फिल्म अभिनेत्री और माॅडल फ्रीडा सेलेना पिंटो का जन्म बंबई में हुआ।

1985 दुनिया भर में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की गोरी सरकार द्वारा अश्वेत जनकवि एवं सामाजिक कार्यकर्ता, मानवाधिकारवादी बेंजामिन मोलोइस को फांसी पर चढ़ा दिया गया।

1988 भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रिय खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री एवं टेलीविजन धारावाहिकों की बहुप्रतिभावान कलाकार निधि झा का जन्म हुआ।

1991 दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत संघ से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

1993 खूबसूरत, बोल्ड और बहु प्रतिभावान भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल आशना झवेरी का जन्म बंबई में हुआ।

1995 कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ हुआ।

1996 स्वतंत्रता सेनानी रामकृष्ण खत्री का निधन हुआ।

1998 भारत और पाकिस्तान आणविक खतरे को रोकने के लिए सहमत हुए। 

2000 पहली बार श्रीलंका में विप{ाी सदस्य अनुरा भंडारनायके को संसद अध्य{ा बनाने की सहमति।

2004 प्रख्यात डाकू और चंदन तस्कर वीरप्पन यानी कूसे मुनिसामी वीरप्पन एक बड़े पुलिस आॅपरेशन में मारे गये। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में उनका बड़ा खौफ था।

2005 पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने नियंत्रण रेखा को भूकंप राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।

2007 आठ वर्ष के बाद बेनजीर भुट्टो अपने वतन पाकिस्तान लौटीं। बेनजीर भुट्टो की मोटर कार रैली में हुये आत्मघाती हमले में 139 लोगों की मौत हुई और 450 अन्य घायल हुए। भुट्टो बच गई।

2007 सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की तलाश के लिए हैटक्रीक इलाके सैन फ्रांसिस्को में एलेन टेलिस्कोप एरे एटीए लगाया गया।

2008 उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के लिए 189.25 करोड़ एकड़ भूमि रेल मंत्रालय को वापस की।

1950 प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता ओम पुरी (ओम प्रकाश पुरी) का जन्म हुआ।

1925 उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, केंद्र में मंत्री और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रहे नारायण दत्त तिवारी का जन्म हुआ।

1996 स्वतंत्रता सेनानी रामकृष्ण खत्री का निधन हुआ।

1976 प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार विश्वनाथ सत्यनारायण का निधन हुआ।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

No comments

Thank you for your valuable feedback