और जब युद्ध का शोर चरम पर पहुँच जाता है, नफरत से खून खौलने लगता है और दिमाग बंद हो जाता है तो नेता को नागरिकों के अधिकार छीनने की जरूरत नहीं पड़ती। बल्कि डर और देशभक्ति के जुनून में डूबे नागरिक खुद ही अपने सारे अधिकार नेता को सौंप देंगे और खुशी-खुशी ऐसा करेंगे। -जूलियस सीजर
माना जाता है कि 12 जुलाई 100 ईसापूर्व सुबुरा, इटली में रोमन सीनेटर गायस जूलियस सीजर और उनकी पत्नी औरेलिया के बेटे गियस जूलियस सीजर का जन्म हुआ। जूलियस सीजर रोमन जनरल, राजनेता और लेखक बना और 49 से लेकर 44 ईसापूर्व अपनी हत्या तक रोमन गणराज्य के तानाशाह रहा। जूलियस सीजर के नाम पर इस माह का जुलाई नाम है। उससे पहले इस महीने को क्विन्टिलिस (पांचवां) कहा जाता था।
70 ईस्वी में 12 जुलाई को टाइटस की सेना ने छह महीने की घेराबंदी के बाद यरूशलेम की दीवारें तोड़ कर नगर में प्रवेश किया और तोड़-फोड़ मचाई।
524 ईस्वी में 12 जुलाई को ल्यों (प्राचीन लुगडुनम) के आर्कबिशप विवेंटिओलस (जुवेंटिओल, संत विविएन्टोल, जन्म 460) का निधन हुआ। बाद में उन्हें आर्चडायोसीज के कैथोलिक चर्च में संत घोषित किया गया।
783 ईस्वी में 12 जुलाई को चोइसी-औ-बैक, लाओन, फ्रांसिया में पेपिन द शॉर्ट की पत्नी, फ्रैंकिश रानी बर्ट्राडा ऑफ लाओन (बर्ट्राडा द यंगर या बर्था ब्रॉडफुट) का निधन हुआ।
927 ईस्वी में 12 जुलाई को माना जाता है कि 927 ईस्वी में 12 जुलाई को इंग्लैंड के राजा एथेलस्टन ने स्कॉटलैंड के कॉन्स्टेंटाइन द्वितीय से प्रतिज्ञा करवाई कि वह वाइकिंग राजाओं के साथ सहयोग नहीं करेगा, जिससे ग्रेट ब्रिटेन को एकजुट करने की प्रक्रिया शुरू हुई। अधिकांश इतिहासकार 12 जुलाई को इंग्लैंड की स्थापना तिथि के सबसे करीब मानते हैं।
981 ईस्वी में 12 जुलाई को कैफेंग, सोंग साम्राज्य में चीन के प्रमुख विद्वान-अधिकारी, इतिहासकार जू जुझेंग (शिष्टाचार नाम जिपिंग) का निधन हुआ। जू जुझेंग उत्तरकालीन जिन, उत्तरकालीन हान, उत्तरकालीन झोउ और सोंग राजवंशों में सेवा की। वे 973 से अपनी मृत्यु तक सोंग राजवंश के मुख्यमंत्रियों में से एक थे।
1067 ईस्वी में 12 जुलाई को बीजान्टिन कुलीन और सैन्य नेता, सम्राट आइजैक प्रथम कोम्नेनोस के छोटे भाई जॉन कोम्नेनोस का निधन हुआ।
1191 तीसरे धर्मयुद्ध के दौरान सलादीन की सेना ने एक्रे की दो साल की घेराबंदी के बाद हार स्वीकार करते हुए फिलिप ऑगस्टस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। एकर या एक्रे (अक्को) भूमध्य सागर के तट पर उत्तर-पश्चिम इजराइल में एक बंदरगाह शहर है। यह अपनी अच्छी तरह से संरक्षित पुरानी शहर की दीवारों के लिए जाना जाता है। दीवारों और सुरंगों में खजाने नृवंशविज्ञान संग्रहालय है, जो ओटोमन काल से 20वीं सदी तक के जीवन, संस्कृति, पुरानी चीजों का जखीरा है। मोजेक से ढके ओर तोराह (ट्यूनीशियाई) आराधनालय में 7 तोराह संदूक हैं। 18वीं सदी की अल-जज्जर मस्जिद में संगमरमर के खंभे और भूमिगत तालाब हैं।
1290 इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को देश से बाहर निकाला गया।
1335 पोप बेनेडिक्ट 12वें ने सिस्टरियन ऑर्डर में सुधार के लिए पोप बुल फुलगेंस सिकुट स्टेला मटुटिना जारी किया।
1468 सलामांका, स्पेन में जुआन डेल एनकिना का जन्म हुआ। जुआन डेल एनकिना विख्यात स्पेनिश संगीतकार, कवि, पादरी और नाटककार बने। उन्हें स्पेनिश नाटक के जनक माना जाता है।
1470 ओटोमैंस ने यूबोइया पर कब्जा किया। सुल्तान मेहमेद द्वितीय के नेतृत्व में ओटोमन साम्राज्य की सेनाओं और मध्य यूनान में वेनिस के कब्जे वाले यूबोइया की राजधानी, नेग्रोपोंटे (चाल्सिस) के वेनिस उपनिवेश की सेना के बीच लड़ी गई थी। ओटोमन सुल्तान मेहमेद द्वितीय ने नेग्रोपोंटे के किले की घेराबंदी कर दी। घेराबंदी लगभग एक महीने चली और भारी ओटोमन हताहतों के बावजूद, शहर और यूबोइया द्वीप पर ओटोमंस के कब्जे के साथ समाप्त हुई।
1488 जोसियन राजवंश के अधिकारी चोई बू चीन में कई महीनों की जहाज दुर्घटना के बाद कोरिया लौट आए।
1468 फर्मोसेले, एनसीना डे सैन सिल्वेस्ट्रे या ला एनसीना, कैस्टिले में प्रसिद्ध संगीतकार, कवि, पुजारी और नाटककार जुआन डेल एनसीना (जुआन डे फर्मोसेले) का जन्म हुआ। वे स्पेनिश नाटक के संयुक्त पिता, संस्थापक और कुलपति कहे गए।
1489 अफगानिस्तान के लोदी कबीले के नेता, योद्ध और दिल्ली में लोदी वंश के संस्थापक बहलूल खान लोदी का दिल्ली में निधन हुआ।
1493 न्यूरेमबर्ग नूर्नबर्ग क्रॉनिकल (नूर्नबर्ग क्रॉनिकल) नामक पहला सचित्र विश्वकोश जर्मनी में प्रकाशित हुआ। जर्मन, लैटिन भाषा में हार्टमैन शेडेल द्वारा लिखित इस किताब में विश्व ऐतिहासिक वृत्तांतों के साथ-साथ बाइबिल व्याख्या के जरिये बताए गए वृत्तांत भी शामिल हैं। विषयों में बाइबिल के संबंध में मानव इतिहास, सचित्र पौराणिक जीव और प्राचीन काल के महत्वपूर्ण ईसाई और धर्मनिरपेक्ष शहरों के इतिहास के विवरण शामिल हैं।
1562 युकाटन के कार्यवाहक बिशप फ्राय डिएगो डे लांडा ने माया सभ्यता, संस्कृति की पवित्र मूर्तियों और पुस्तकों को जला दिया।
1543 इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन के साथ विवाह किया।
1576 राजमहल की लड़ाई में शमसुद्दीन इलियास शाह द्वारा स्थापित और 16वीं सदी में दाऊद खान कर्रानी द्वारा शासित बंगाल सल्तनत को हरा कर मुगल साम्राज्य ने बंगाल पर कब्जा कर लिया।
1580 स्लाव भाषा में छपी शुरुआती बाइबलों में से एक ओस्ट्रोग बाइबिल छापी गई।
1664 फ्लोरेंस, टस्कनी के ग्रैंड डची में इतालवी ड्राफ्ट्समैन, प्रिंटमेकर, उत्कीर्णक, सैन्य और अदालतों इत्यादि के दृश्यों, परिदृश्यों और जीवंत शैली के दृश्यों सहित कई तरह के विषयों की नक्काशी के लिए प्रसिद्ध स्टेफानो डेला बेला का निधन हुआ।
1674 शिवाजी ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता संबंधी अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
1790 फ्रांस में राष्ट्रीय संविधान सभा ने पादरी वर्ग का नागरिक संविधान पारित किया।
1799 रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब्जा किया और पंजाब (सिख साम्राज्य) के महाराजा बने।
1801 अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।
1812 जनरल हुल के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने कनाडा पर हमला किया।
1823 भारत में निर्मित पहला भाप इंजन चालित जहाज डायना का कलकत्ता में जलावतरण किया गया।
1854 वाटरविल, न्यूयॉर्क, अमेरिका में जॉर्ज ईस्टमैन का जन्म हुआ। जॉर्ज ईस्टमैन अमेरिकी फोटोग्राफी के क्षेत्र में अग्रणी नवप्रवर्तक और उद्यमी बने। ईस्टमैन कोडक कंपनी की स्थापना की और रोल फिल्म के फोटोग्राफिक उपयोग को मुख्यधारा में लाने में मदद की। एक जमाने में उनकी तकनीक से रंगीन फिल्में बनती थीं और प्रचार में कहा जाता था, ईस्टमैन कलर।
1862 अमेरिकी सेना ने युद्ध में सैनिकों की वीरता को पुरस्कृत करने के लिए द मेडल ऑफ ऑनर की शुरुआत की। 1862 में इसी दिन कॉनकॉर्ड, मैसाचुसेट्स में हेनरी डेविड थोरो का जन्म हुआ। हेनरी डेविड थोरो अमेरिकी प्रमुख पारलौकिकवादी, प्रकृतिवादी, निबंधकार, कवि और दार्शनिक बने। हेनरी डेविड थोरो की प्रसिद्ध पुस्तक वाल्डेन, प्राकृतिक परिवेश में सादा जीवन जीने पर चिंतन है और हेनरी डेविड थोरो अपने निबंध सविनय अवज्ञा के लिए जाने जाते हैं, जो एक अन्यायपूर्ण राज्य के विरुद्ध नागरिक अवज्ञा के पक्ष में एक तर्क है।
1879 बुल्गारिया में नेशनल गार्ड्स यूनिट की स्थापना हुई।
1895 बनारस में हिंदी के प्रसिद्ध तिलस्मी, जासूसी उपन्यासकार दुर्गा प्रसाद खत्री का जन्म हुआ। दुर्गा प्रसाद प्रसिद्ध कथाकार देवकीनंदन खत्री के बड़े बेटे थे।
1906 करीब 300 किलोमीटर दूर टेलीग्राफ संदेश तस्मानिया के गवर्नर गेराल्ड स्ट्रीकलैंड ने विक्टोरिया के गवर्नर नॉर्थकोट तक मोर्स कोड के जरिए भेजा। दक्षिणी गोलार्ध में मार्कोनी के बनाए टेलीग्राफ यंत्र के जरिए इतनी दूरी तक भेजा जाने वाला ये पहला मैसेज था। यह उस समय इतना बड़ा कारनामा था कि जब संदेश विक्टोरिया तक पहुंचा तो वहां धूमधाम से जश्न मनाया गया। दिनभर दुकानें बंद रही और लोग सड़कों पर जमकर नाचे।
1909 दो बीघा जमीन जैसी अनेक हिंदी नायाब फिल्में निर्देशित करने वाले वाले विख्यात भारतीय फिल्म निर्देशक बिमल राय का जन्म हुआ।
1910 बोर्नमाउथ, इंग्लैंड में दुनिया की सबसे महंगी कार रोल्स-रॉयस की निर्माता कंपनी रोल्स-रॉयस लिमिटेड के संस्थापक चार्ल्स रोल्स (चार्ल्स स्टीवर्ट रोल्स, जन्म 27 अगस्त 1877, बर्कले स्क्वायर, लंदन) का निधन हुआ।
1912 क्वीन एलिजाबेथ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।
1918 टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट हुआ. जिसमें 500 लोगों की मौत हुई। इसी दिन 1918 में न्यूयॉर्क सिटी, अमेरिका में डोरिस एम. ग्रुम्बाच का जन्म हुआ। जो प्रसिद्ध अमेरिकी उपन्यासकार, संस्मरणकार, जीवनी लेखिका, साहित्यिक आलोचक और निबंधकार, प्रकाशक, संपादक और पुस्तक बिक्रेता थीं। उन्होंने अल्बानी, न्यूयॉर्क में सेंट रोज कॉलेज, आयोवा राइटर्स वर्कशॉप और वाशिंगटन, डीसी में अमेरिकन यूनिवर्सिटी में पढ़ाया और कई वर्षों तक द न्यू रिपब्लिक की साहित्यिक संपादक रहीं। उन्होंने समलैंगिक व्यक्तियों और समलैंगिक पात्रों पर केंद्रित कई उपन्यास लिखे। करीब 2 दशक तक ग्रुम्बाच और उनकी साथी सिबिल पाइक ने सार्जेंटविले, मेन में वेवार्ड बुक्स नामक एक किताबों की दुकान चलाई।
1920 सोवियत रूस और लिथुआनिया के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके परिणामस्वरूप सोवियत रूस ने लिथुआनिया की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1943 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कुर्स्क की लड़ाई में जर्मन और सोवियत सेनाएं प्रोखोरोव्का की लड़ाई में शामिल हुईं, यह तब बड़ी बख्तरबंद लड़ाइयों में से एक थी।
1948 इजरायल के प्रधानमंत्री डेविड बेन-गुरिएन ने लोद और रामल्ला शहरों से फिलिस्तीनियों को बाहर निकालने का आदेश दिया।
1949 भारत सरकार ने कुछ शर्तों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस पर लगा प्रतिबंध हटा दिया। महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को विनायक दामोदर सावरकर के शिष्य नाथूराम गोडसे ने हत्या कर दी थी। नाथूराम गोडसे आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य रहा था। गांधी जी की हत्या के बाद आरएसएस प्रमुख गोलवलकर को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि माना जाता है कि गोडसे को गांधी की हत्या करने के लिए सावरकर ने तैयार किया लेकिन इसके पक्ष में कोई प्रमाण नहीं मिला। 4 फरवरी 1948 को आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। आरएसएस ने अपने घोषित आदर्शों के विपरीत अवैध हथियार इकट्ठे किए और हिंसक गतिविधियों को अंजाम दिया। महात्मा गांधी की हत्या और संघ पर प्रतिबंध लगाए जाने के करीब महीने भर बाद गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने नेहरू को 27 फरवरी 1948 को एक चिट्ठी लिखी थी। चिट्ठी में पटेल ने लिखा कि आरएसएस का गांधी जी की हत्या में सीधा हाथ तो नहीं है, लेकिन ये जरूर है कि गांधी जी की हत्या का ये लोग जश्न मना रहे थे। पटेल के मुताबिक गांधी जी की हत्या में हिंदू महासभा के एक गुट का हाथ था। कुछ महीनों बाद गोलवलकर को रिहा कर दिया गया, लेकिन आरएसएस पर प्रतिबंध लगा रहा। प्रतिबंध हटाने के लिए गोलवलकर ने प्रधानमंत्री नेहरू को पत्र लिखा, जिसका जवाब देते हुए नेहरू ने कहा कि ये पूरा मामला गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जिम्मे है। 10 नवंबर को नेहरू ने गोलवलकर को एक पत्र लिख कहा कि सरकार के पास आरएसएस के खिलाफ कई सबूत हैं, इस वजह से बैन नहीं हटाया जा सकता। 12 जुलाई को प्रतिबंध हटाने की शर्तों के मुताबिक आरएसएस को अपना संविधान बनाना होगा और अपने संगठन सदस्यों के चुनाव कराने होंगे। आरएसएस किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेगा और खुद को सांस्कृतिक गतिविधियों तक सीमित रखेगा। प्रतिबंध हटने के बाद आरएसएस ने सीधे राजनीति करने के बजाय 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ नाम की पार्टी बनवाई। 1980 में आरएसएस ने जनसंघ को बदल दिया। नये विस्तृत राजनीतिक दल की स्थापना की, नाम दिया, भारतीय जनता पार्टी।
1954 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड, बहुप्रतिभावान बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री और गायिका सुलक्षणा पंडित का जन्म रायगढ़, मध्य प्रदेश में हुआ।
1959 जानी मानी उद्यमी और कारोबारी वंदना लूथरा का जन्म कलकत्ता में हुआ।
1960 बिहार के भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1961 भारी बारिश से नए बने तानाजी सागर डैम की दीवार टूट गई थी। इससे डैम का सारा पानी पुणे शहर में घुस गया था। हादसे में कितने लोग मरे इसका सटीक आंकड़ा आज तक पता नहीं है, लेकिन एक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में कम से कम एक हजार लोग मारे गए और लाखों लोग बेघर हुए थे।
1965 मंगलौर में विख्यात भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का जन्म हुआ.
1962 ब्रिटिश रॉक बैंड रोलिंग स्टोन ने लंदन के एक क्लब में पहली बार परफॉर्म किया।
1980 प्रसिद्ध अमेरिकी शिक्षक, कॉलेज प्रशासक और नागरिक अधिकार नेता जॉन वॉरेन डेविस का निधन हुआ।
1982 नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट नाबार्ड की स्थापना हुई। 1982 को इसी दिन भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल का जन्म हुआ. इसी दिन 1982 में जाने माने हिंदी साहित्यकार विश्वनाथ प्रसाद मिश्र का निधन हुआ.
1983 इखार, गुजरात में जाने माने भारतीय क्रिकेटर मुनाफ पटेल का जन्म हुआ।
1986 जानी मानी भारतीय माॅडल और फिल्म अभिनेत्री एवलिन लक्ष्मी शर्मा का जन्म फ्रैंकफर्ट जर्मनी में हुआ।
1999 1950-60 के दशक के भारत के जाने-माने फिल्म अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन हुआ। 1999 में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को प्रशासन ने किराने की दुकानों और फार्मेसियों में प्लास्टिक बैग के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया। यह शहर प्लास्टिक बैग के उपयोग को प्रतिबंधित करने वाला दुनिया का पहला स्थान बन गया। दुनिया भर के अन्य शहरों और देशों ने भी इसका अनुसरण किया, जिससे पेपर बैग में रुचि फिर से बढ़ गई। विश्व पेपर बैग दिवस एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम बन गया है जो परेड, त्योहारों और अन्य कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है जो प्लास्टिक बैग के बजाय पेपर बैग के उपयोग को बढ़ावा देते हैं। फ्रांसिस वोले नाम के अमेरिकी आविष्कारक ने 1852 में पहली बार पेपर बैग मशीन बनाई थी। 1871 में मार्गरेट ई. नाइट ने फ्लैट-बॉटम पेपर बैग बनाने के लिए एक और मशीन बनाई थी। उस समय इसका नाम किराने की थैलियों के रूप में प्रचलित हुआ। सन 1883 और 1912 में चार्ल्स स्टिलवेल और वाल्टर ड्यूबनेर ने बेहतर पेपर बैग डिजाइन किए गए। इन पेपर बैग का इस्तेमाल बड़ी मात्रा में किया जाने लगा। अब प्लास्टिक बैग पालीथीन पन्नियों से होने वाले नुक्सानों के मद्देनजर कागज के लिफाफों के अधिकाधिक इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है।
2002 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और गुजरात के मुख्यमंत्री हुए घनश्यामभाई ओझा का निधन हुआ।
2005 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रसिद्ध नेता, केरल के 7वें मुख्यमंत्री पी. के. वासुदेवन नायर (पदयट्ट केसवपिल्लई वासुदेवन नायर, जन्म 2 मार्च 1926) का निधन हुआ।
2007 अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर्स ने इराक के बगदाद में सशस्त्र विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमले किए, जिसमें निर्दोष, सामान्य नागरिक अधिक मरे। बाद में कॉकपिट से इस हमले की फुटेज इंटरनेट पर लीक हो गई। इसी दिन प्रसिद्ध नॉर्वेजियन गायक-गीतकार और गिटारवादक रॉबर्ट बुरास और स्टेन जेमेनेक नामक लोकप्रिय ऑस्ट्रेलियाई रेडियो और टेलीविजन होस्ट का निधन हुआ।
2008 प्रसिद्ध अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी, कोच और स्पोर्ट्सकास्टर बॉबी मर्सर, अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी और जाने माने अमेरिकी पत्रकार, 26वें व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव टोनी स्नो का निधन हुआ।
2012 विश्व प्रसिद्ध भारतीय पहलवान और हिंदी फिल्म अभिनेता दारा सिंह रंधावा का निधन हुआ। 2012 में इसी दिन सीरियाई गृहयुद्ध में सरकारी बलों ने ट्रेमसेह में विद्रोहियों और कार्यकर्ताओं के घरों को निशाना बनाया और करीब 150 लोगों को मार डाला। इसी दिन नाइजीरिया के ओकोबी में एक टैंक ट्रक में हुए विस्फोट से 100 से अधिक लोग मारे गए।
2013 ब्रेटगनी-सुर-ओरगे में एक फ्रांसीसी यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से छह लोग मारे गए और 200 घायल हो गए।
2013 प्राण नाम से सुपरिचित हिंदी फिल्मों के शानदार खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण कृष्ण सिकंद का निधन हुआ था। इसी दिन बच्चों की शिक्षा और बच्चों के अधिकारों के लिए जानी गई सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार प्राप्त पाकिस्तान की बालिका मलाला यूसुफजई ने यूनाइटेड नेशंस को संबोधित किया। मलाला का 12 जुलाई को जन्मदिन भी है। संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार 12 जुलाई 2013 को अंतर्राष्ट्रीय मलाला दिवस मनाया था। तब से वैश्विक स्तर पर लड़कियों की शिक्षा के लिए मलाला यूसुफजई के जीवन, संघर्ष, साहस और विरासत का जश्न मनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मलाला दिवस मनाया जाता है।
2015 अंग्रेजी और शोना भाषा में लिखने वाले जिम्बाब्वे के प्रसिद्ध कवि, उपन्यासकार और निबंधकार चेनजेराई होव का स्टवान्गर, नॉर्वे में निधन हुआ। चेनजेराई होव की सोच आधुनिकतावादी, मौखिक परंपराओं और जनता की भावनाओं, स्थितियों, गुलामी से मुक्ति की है।
2019 केवल 35 वर्ष की आयु में बैटरसी, लंदन, इंग्लैंड में प्रसिद्ध यूट्यूबर और टेलीविजन शो प्रस्तोता एमिली हार्टि्रज (एमिली हार्ट 25 मई 1984 हैम्बल्डन, हैम्पशायर, इंग्लैंड) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हार्टि्रज ने 2012 में अपने टेन रीजन व्हाई... वीडियो के साथ अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग प्रकाशित करना शुरू किया। उनकी सामग्री में सेक्स, रिश्ते, प्यार, लिंग और आधुनिक जीवन जैसे विषयों के साथ-साथ उनके निजी जीवन जैसे उनकी कामुकता, मानसिक स्वास्थ्य और उनके अंडों को फ्रीज करने का फैसला भी शामिल था। उन्होंने चैनल 4 की सीरीज ओह श’ट आई एम 30 जैसे टेलीविजन शो भी प्रस्तुत किए और स्केच माई लाइफ में दिखाई दीं। अपनी मृत्यु के समय, हार्टि्रज अंडे की कटाई के लिए प्रजनन उपचार से गुजर रही थीं। उन्हें अपने प्रेमी जेक हेजल के संसर्ग से बच्चा होने की उम्मीद थी। नशे की लत और अवसाद से जूझने और खुद एक मानसिक स्वास्थ्य प्रचारक के रूप में वह नियमित रूप से हार्टि्रज के यूट्यूब वीडियो में अपनी बात रखती थीं। 12 जुलाई, 2019 को, हार्टि्रज लंदन के बैटरसी में क्वीन्स सर्कस राउंडअबाउट पर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर से सफर कर रही थीं। राउंडअबाउट पर एक लॉरी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कहा गया कि हार्टि्रज यूनाइटेड किंगडम में ई-स्कूटर से जुड़ी दुर्घटना में मरने वाली पहली व्यक्ति थीं।
2022 सरकार द्वारा आतंकी संगठन बताए गये प्रतिबंधित जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के मुखिया यासीन मलिक ने जम्मू एवं कश्मीर की एक विशेष अदालत से पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबिया सईद के अपहरण से जुड़े मामले में प्रत्यक्ष रूप से पेश होने तथा गवाहों से खुद जिरह करने की अनुमति मांगी और कहा कि इसकी अनुमति न मिलने पर वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। इसी दिन जानी मानी फिल्म अभिनेत्री और माॅडल अथिया शेट्टी ने किक्रेटर के.एल. राहुल के साथ अगले तीन महीने में विवाह करने की पुष्टि अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर पोस्ट में की। इसी दिन अमेरिका में एक दिन पहले 11 जुलाई को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पर चल रहे एक मुकदमे के बावत खबरें प्रकाशित हुईं, जिसके अनुसार कैपिटल हिल हिंसा की जांच कर रहे अमेरिकी कांग्रेस कमेटी ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के झूठ का पर्दाफाश किया, जांच समिति ने रिपोर्ट में इस बात के प्रमाण दिए कि ट्रंप ने अपने समर्थकों की एक भीड़ को यूएस कैपिटल तक ले जाने की योजना बनाई थी, जब कांग्रेस 2020 के चुनाव को प्रमाणित करने के लिए मतदान कर रही थी। यह हाउस 6 जनवरी 2021 के मामले की कमेटी की 7वीं सुनवाई से धमाकेदार रहस्योद्घाटन था, जिसमें विस्तृत रूप से बताया गया था कि कैसे ट्रंप चाहते थे कि भीड़ कैपिटल पर उतरती हुई सहज दिखे। सुनवाई में स्टार गवाह श्वेत वकील पैट सिपोलोन ने भी गवाही दी कि उन्होंने ट्रंप की कार्रवाई पर समिति के समक्ष सभी सबूतों की पुष्टि करने के अलावा ट्रंप को उनके असंवैधानिक कृत्यों से दूर करने की पूरी कोशिश की, जिसमें व्हाइट हाउस के शीर्ष सहयोगी कैसिडी हचिंसन के विस्फोटक बयान शामिल थे। कांग्रेस जांच समिति ने एक रैली आयोजक कैटरीना पीयरसन के एक ईमेल का खुलासा किया, जिसने 2 जनवरी को व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज के साथ एक फोन कॉल के बाद साथी आयोजकों को सूचित किया कि ट्रंप कैपिटल तक मार्च करने के लिए सभी को बुलाने की योजना बना रहे थे। एक अन्य रैली आयोजक, काइली जेन क्रेमर ने 4 जनवरी के संदेश में लिखा था कि राष्ट्रीय उद्यान सेवा को सतर्क करने से बचने के लिए योजना को गुप्त रखना महत्वपूर्ण था। ट्रंप के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन को इस बात की जानकारी थी कि क्या चल रहा है। बैनन ने 5 जनवरी, 2021 के पॉडकास्ट पर भविष्यवाणी की कि अगले दिन सभी नरक टूट जाएंगे, और समिति ने मंगलवार को यह खुलासा किया कि बैनन ने उस दिन ट्रंप के साथ दो बार बात की थी।
2024 टोंके ड्रैग्ट नामक प्रसिद्ध डच बाल साहित्यकार और चित्रकार, बिल वियोला नामक प्रसिद्ध अमेरिकी वीडियो और इंस्टॉलेशन कलाकार, रूथ वेस्टहाइमर नामक विख्यात जर्मन-अमेरिकी सेक्स थेरेपिस्ट, चर्चित अमेरिकी लेखक इवान राइट और जापान की जानी मानी अभिनेत्री, स्वर कलाकार, कथावाचक नोरिको ओहारा का निधन हुआ।
2025 रूस ने यूक्रेन पर लगभग 600 ड्रोन और दर्जनों क्रूज मिसाइलों से जबरदस्त हमला किया, जिससे वहाँ के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुँचा और चेर्निवत्सी में कई आम नागरिकों की जान गई। न्यू कैलेडोनिया की स्वायत्तता, न्यू कैलेडोनिया और फ्रांसीसी सरकार के प्रतिनिधियों ने एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे इस क्षेत्र के फ्रांसीसी गणराज्य के भीतर एक स्वायत्त राज्य बनने का रास्ता साफ हो गया। उत्तरी अमेरिका टैरिफ के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको और कनाडा से आयातित सामानों पर 30 से 35 प्रतिशत तक टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की, यह 1 अगस्त से लागू होगा। यूनेस्को विश्व धरोहर, सरकार ने यूनेस्को विश्व धरोहर कन्वेंशन सूची में भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य को शामिल किए जाने का जश्न मनाया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के इस सार्वजनिक बयान के बाद विपक्ष तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया दी जिसमें कहा गया था कि राजनीतिक नेताओं को 75 साल की उम्र तक पहुँचने पर पद छोड़ देना चाहिए, लेकिन आरएसएस के प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही अपना पद नहीं छोड़ा। अंतरिक्ष मिशन का विस्तार, नासा ने पुष्टि की कि एक्सिओम-4 क्रू की अनडॉकिंग में देरी हुई है, जिससे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर मौजूद भारतीय ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन की अवधि बढ़ गई है। विंबलडन चैंपियनशिप में महिला टेनिस में पोलैंड की इगा स्वियातेक ने अमेरिकी अमांडा अनिसिमोवा को 6-0, 6-0 से हराकर अपना छठा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। 1911 के बाद से यह पहला महिला फाइनल था जिसमें एक खिलाड़ी को एक भी गेम नहीं जीतने दिया गया (शटआउट)। मलाला दिवस, नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई के सम्मान और महिला शिक्षा की वकालत करने के लिए वैश्विक समुदाय ने 12 जुलाई को मलाला दिवस मनाया।
2026 अमेरिका द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करने और ईरान पर हमले करने के बाद इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स आईआरजीसी की नेवी ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया, जहाजों को रोका और चेतावनी के तौर पर फायरिंग की। इसकी प्रतिक्रिया में अमेरिकी सेना ने फिर ईरान के 140 सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले का तीसरा दौर शुरू किया, जिनमें ड्रोन और मिसाइल साइटें शामिल थीं। अमेरिकी प्रतिनिधि रो खन्ना ने बताया कि दक्षिणी कब्जे वाले वेस्ट बैंक की यात्रा के दौरान हथियारबंद इजरायली अतिक्रमणकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। वियतनाम के फु क्वोक तट पर 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई जब उनकी नाव पलट गई, जिसके बाद तुरंत बचाव और राहत कार्य शुरू किए गए। पेरिस के एफिल टॉवर और लौवर संग्रहालय ने यूरोप में भीषण गर्मी की लहर से निपटने के लिए अपने खुलने के समय में कटौती की। यूरोप के कुछ हिस्सों में भीषण जंगल की आग जारी रही। भारत-न्यूजीलैंड संबंध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड की तीन-राज्य की एक अहम यात्रा पूरी की, जिससे दोनों देशों के संबंध आर्थिक और रक्षा समझौतों के साथ रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर पहुंच गए। यहां भी नरेंद्र मोदी ने प्रेस से वार्ता न कर पूरी दुनिया में अपनी किरकिरी कराई। इससे पहले आस्ट्रेलिया में प्रेस से बचने पर उनकी खूब आलोचना हुई। मध्य प्रदेश के दतिया में एक वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा को बीजेपी का टिकट न मिलने के बाद हजारों प्रदर्शनकारियों ने एनएच 44 को जाम कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड ने अतिरिक्त समय में नॉर्वे को 2-1 से हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। फुटबॉल जगत ने 25 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी अंतरराष्ट्रीय मिडफील्डर जेडेन एडम्स की अचानक मौत पर शोक व्यक्त किया। विश्व कप में खेलने के कुछ ही हफ्तों बाद केप टाउन में उनका शव मिला। वैश्विक समुदायों ने मानवाधिकार और शिक्षा कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई के सम्मान में मलाला दिवस मनाया, साथ ही रेत और धूल भरी आंधी से निपटने का अंतरराष्ट्रीय दिवस भी मनाया गया।
12 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र रेत और धूल भरी आंधियों से निपटने का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाता है। यूनाइटेड नेशंस कन्वेंशन टू कॉम्बैट डेजर्टिफिकेशन यूएनसीसीडी के सदस्यों ने आधिकारिक तौर पर यूएन कोएलिशन ऑन कॉम्बैटिंग सैंड एंड डस्ट स्टॉर्म्स (रेत और धूल भरी आंधियों से निपटने के लिए यूएन गठबंधन) शुरू किया। गठबंधन ने यूएन सिस्टम को रेत और धूल भरी आंधियों एसडीएस से निपटने के लिए सक्रिय तरीका अपनाने और वैश्विक, क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय स्तरों पर एसडीएस से जुड़े मामलों में सहयोग और तालमेल बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध किया।
हम अपने काम के घंटों में जो करते हैं, वही तय करता है कि हमारे पास क्या है। हम अपने खाली समय में जो करते हैं, वही तय करता है कि हम क्या हैं। -जॉर्ज ईस्टमैन
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।
व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।










0 टिप्पणियाँ