Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

प्रगतिशील भोजनमाता संगठन उत्तराखंड ने की काम के अनुरूप मानदेय, सम्मान, सेवा सुरक्षा, समय से मानदेय भुगतान और अधिकार दिए जाने की मांग Rudrapur Pragatisheel Bhojanmata Sangathan Uttarakhand has demanded remuneration commensurate with the work, respect, job security, timely payment of honorarium, and the granting of rights



रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 30 जून 2026। प्रगतिशील भोजनमाता संगठन, उत्तराखंड ने ’जिला शिक्षा अधिकारी को भोजनमाताओं की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कहा कि वर्षों से भोजनमाताएँ विद्यालयों में पूरी निष्ठा एवं मातृत्व भाव से बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन तैयार कर रही हैं, लेकिन आज भी उन्हें सेवा सुरक्षा, सम्मान एवं श्रम के अनुरूप अधिकार प्राप्त नहीं हैं। संगठन ने भोजनमाताओं को मनमाने ढंग से कार्य से हटाने पर रोक लगाने तथा शासनादेश में संशोधन कर सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। बताया कि उन्हें मानदेय अक्सर देर से मिलता है। भोजनमाताओं ने हर माह समय से मानदेय के भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की।

संगठन ने कहा कि भोजनमाताओं से भोजन बनाने के अतिरिक्त चपरासी, सफाई कर्मचारी, माली, चौकीदार तथा अन्य कर्मचारियों’ के कार्य भी कराए जाते हैं। कई विद्यालयों में जहाँ ’अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा तैयार भोजन आता है, वहाँ भोजनमाताओं से केवल भोजन वितरित कराया जाता है और उसके बाद विद्यालय के अन्य कार्य बिना अतिरिक्त भुगतान के कराए जाते हैं। संगठन ने मांग की कि भोजनमाताओं से केवल उनके पद के अनुरूप कार्य लिया जाए। यदि उनसे ’अतिरिक्त कार्य कराया जाता है तो उसका अलग से उचित मानदेय दिया जाए, अथवा नियमित रूप से ऐसे कार्य लिए जाने पर उन्हें ’चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा प्रदान किया जाए।

संगठन ने यह भी कहा कि ’चुनाव ड्यूटी एवं समर कैंप में भोजनमाताओं से अतिरिक्त कार्य लिया जाता है, लेकिन उसका कोई निर्धारित भुगतान नहीं किया जाता। चुनाव के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए तैयार कराए गए भोजन का भुगतान भी कई स्थानों पर मनमाने ढंग से किया जाता है। संगठन ने मांग की कि इन सभी कार्यों का भुगतान सरकार द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार सीधे सुनिश्चित किया जाए।

प्रगतिशील भोजनमाता संगठन ने यह भी कहा कि कुछ समय पूर्व अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर प्रश्न उठे थे। इसलिए बच्चों को केवल स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।’ यदि यह सुनिश्चित नहीं किया जा सकता, तो विद्यालयों में पहले की तरह भोजनमाताओं द्वारा ही ताजा भोजन तैयार कराया जाए। संगठन ने जिला शिक्षा अधिकारी से सभी मांगों पर लिखित उत्तर देने तथा शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की। 

प्राथमिक विद्यालय फूलबाग केंद्र की भोजनमाता को अक्टूबर से लेकर मार्च तक काम कराया गया लेकिन उनको वेतन, बोनस, बर्दी का भुगतान नहीं किया गया इसके विरोध में भी एक ज्ञापन अलग से जिला शिक्षा अधिकारी को दिया गया और मांग की गई कि जिला शिक्षा अधिकारी अपने तत्काल प्रभाव से भोजनमाता का रुका हुआ मानदेय का तुरंत भुगतान करवाएं। चेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपने आंदोलन को और तेज करेगा।

ज्ञापन देने वालों में बिंदु, रजनी, मीना, सोनवती, हंसी, चंपा, कविता व पूजा आदि थीं।

प्रेस विज्ञप्ति द्वारा, महामंत्री, प्रगतिशील भोजनमाता संगठन उत्तराखंड, नैनीताल मो. 9758210962


मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇 https://explainer24.com

समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।

व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ