काठमांडू (नेपाल)। बीते जून माह में पर्यटन के शौकीन लोगों ने खर्च बचाने के लिए निकटवर्ती देशों को चुना। जून में हवाई मार्ग से नेपाल आने वाले विदेशी पर्यटकों में भारतीयों की संख्या सबसे अधिक रही। इस दौरान पिछले साल इसी महीने की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक (41,809) भारतीय पर्यटक नेपाल पहुंचे। नेपाल पर्यटन बोर्ड (एनटीबी) ने बताया कि इस महीने हवाई मार्ग से कुल 91,363 विदेशी पर्यटक नेपाल आए। इसमें भारतीय पर्यटकों की संख्या पिछले साल जून में 32,662 से बढ़कर इस साल 41,809 हो गई।
एनटीबी के अनुसार, 2026 के शुरुआती छह महीनों में हवाई मार्ग से नेपाल आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या 177,159 रही, जो पिछले साल इसी अवधि में आए 148,540 पर्यटकों की तुलना में 19.27 प्रतिशत अधिक है। इसमें बताया गया है कि जून में सबसे अधिक आने वाले पर्यटकों के मामले में अमेरिका दूसरे नंबर पर रहा और वहां से 11,836 लोग आए, इसके बाद चीन (9,995), बांग्लादेश (4,322) और ब्रिटेन (2,500) का नंबर था। कुल मिलाकर, इस साल जनवरी से जून के बीच नेपाल में 6,20,426 विदेशी पर्यटक आए, जो 2025 की इसी अवधि की तुलना में सात प्रतिशत की वृद्धि है। नेपाल पर्यटन बोर्ड के वरिष्ठ निदेशक मणि आर. लामिछाने ने कहा कि हाल के महीनों में भारतीय पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की वजह भारतीय शहरों में अधिक गर्मी, शिक्षण संस्थानों में लंबी छुट्टियां और विदेशी मुद्रा के बाहर जाने को कम करने के लिए घरेलू और क्षेत्रीय यात्रा को बढ़ावा देने की भारत सरकार की कोशिशें हो सकती हैं।
असल में 28 फरवरी 2026 को इस्राइल और अमेरिका के ईरान पर अनैतिक, अवैध हमले के कारण ईरान द्वारा पलटवार किया गया जिसमें इस्राइल और अमेरिका के सहयोगी खाड़ी देशों पर हमले किए गए। इसके अलावा ऊर्जा परिवहन का मुख्य मांर्ग होर्मुज जलडमरूमध्य बंद कर दिया गया। जिससे हवाई यातायात, ईंधन का संकट, ईंधन की महंगाई, विमानों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की अत्यधिक महंगाई, विदेशी मुद्रा का संकट, विमानन कंपनियों द्वारा उड़ानों में भारी कमी जैसे अनेक कारणों से यात्रा करना अधिक कठिन और महंगा हो गया। नेपाल भारत के लिए वीजा फ्री देश है, इसलिए इसमें लगने वाला पैसा भी बचता है। यूं भी नेपाल खूबसूरत, पड़ोसी और सस्ता देश है, इसलिए भारतीयों ने पर्यटन के लिए नेपाल को चुनना अधिक पसंद किया।
मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।
व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।









0 टिप्पणियाँ