ब्रह्मांड की शानदार विशालता की कितनी अद्भुत और आश्चर्यजनक योजना हमारे पास है! इतने सारे सूर्य, इतनी सारी पृथ्वी, और उनमें से हर एक में इतनी सारी जड़ी-बूटियाँ, पेड़ और जानवर हैं, और इतने सारे समुद्र और पहाड़ हैं! और जब हम सितारों की असाधारण दूरी और भीड़ पर विचार करते हैं, तो हमारा आश्चर्य और प्रशंसा कितनी बढ़ जाती है? -क्रिस्टियान ह्यूजेंस
250 ईसा पूर्व 8 जुलाई को फ्रांस की राजधानी पेरिस की स्थापना हुई, ऐसा माना जाता है कि पैरिसी जनजाति के कुछ लोग सीन नदी के किनारे पर बसे थे। ये नदी पेरिस शहर से गुजरती है। लोगों की आबादी बढ़ती गई और जनजाति के नाम पर ही इस इलाके को पेरिस पुकारा जाने लगा। 15 से 17वीं शताब्दी के दौरान पेरिस कला, आर्किटेक्चर और विज्ञान के केंद्र के तौर पर उभरा। 18वीं शताब्दी के मध्य में नेपोलियन तृतीय ने पेरिस को आधुनिक रूप से बसाने का फैसला लिया, जिसकी जिम्मेदारी इंजीनियर और प्लानर जॉर्ज यूजीन को दी गई। इसके बाद शहर में व्यापक पैमाने पर बदलाव किये गये। पेरिस दुनिया के चुनिंदा शानदार शहरों में से एक प्रमुख है। यह पहले फैशन नगरी भी कहा जाता था। क्योंकि आधुनिक बहुत से परिधान यहां डिजाइन हुए और दुनिया भर में लोकप्रिय हुए। महिलाओं के लिए ब्रा और बीकिनी भी पेरिस में अविष्कृत हुईं।
689 ईस्वी में 8 जुलाई को वुर्जबर्ग, फ्रैंकोनिया, बवेरिया में आयरिश मिशनरी बिशप और फ्रैंकोनिया के प्रेरित किलियन (सिलियन या किलियन किलियनस) का निधन हुआ। किलियन का पर्व 8 जुलाई को मनाया जाता है।
869 ईस्वी में 8 जुलाई को भूकंप और उसके बाद आई सुनामी के कारण जापान के आस-पास के इलाके में भूस्खलन हुआ, जिससे 4 किलोमीटर तक रेत जमा हो गई।
900 ईस्वी में 8 जुलाई को बगदाद में तुलुनिद जागीरदार शासक खुमारवेह इब्न अहमद की बेटी, सोलहवें अब्बासिद खलीफा, अल-मुतादीद की मुख्य पत्नी कतर अल-नादा (अस्मा बिन्त खुमारवेह इब्न अहमद इब्न तुलुन) का निधन हुआ।
1099 ईस्वी में 8 जुलाई को प्रथम धर्मयुद्ध कहे गये एक युद्ध में येरूशलम में लगभग 15,000 यूरोपीय ईसाई बलों ने यरूशलेम पर कब्जा करने के लिए स्थानीय मुस्लिमों पर हमला किया।
1167 बाइजेंटाइन सेना ने सिरमियम में हंगरी की सेना को बुरी तरह हराया, जिससे हंगरी को शांति समझौता करने पर मजबूर होना पड़ा।
1283 रोजर ऑफ लौरिया ने अरागोनियन सेना का नेतृत्व करते हुए माल्टा में विद्रोह को दबाने के लिए भेजे गए एंजेविन सेना को हराया।
1390 हैल्बरस्टैड में हैल्बरस्टैड के राजकुमार-बिशप्रिक, पवित्र रोमन साम्राज्य में विख्यात जर्मन दार्शनिक और गणितज्ञ, तर्क और भौतिक शास्त्री तथा हैल्बरस्टैड के बिशप अल्बर्ट ऑफ सैक्सोनी का निधन हुआ।
1478 विख्यात वेनिस पुनर्जागरण मानवतावादी, कवि, नाटककार, राजनयिक, व्याकरणविद, भाषाविद और दार्शनिक जियान जियोर्जियो ट्रिसिनो (जियोवन जियोर्जियो ट्रिसिनो) का जन्म हुआ। वेनिस अब इटली का राज्य है।
1497 चार विशाल जहाजों और सैकड़ों नौकाओं के साथ 170 लोगों को लेकर निकले वास्को डी गामा को भारत पहुंचने में करीब 11 महीने लग गए। इसी के साथ वास्को डी गामा ने यूरोप से भारत पहुंचने का समुद्री रास्ता खोज लिया। पुर्तगालियों के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि थी। भारत की चाय और मसाले हमेशा से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहे। उस समय वेनिस यूरोप का सबसे बड़ा व्यापरिक केंद्र था। तब यूरोपीय देश भारत के मसालों और चाय का इस्तेमाल करते थे। भारत से ये सामान अरब देशों से होते हुए यूरोप पहुंचता था। अरब के व्यापारी बड़े पैमाने पर भारत से तमाम चीजें ले जाकर यूरोपियनों को उपलब्ध कराते थे। अरब व्यपारियों के लिए केरल के मालावार में पहली मस्जिद बनाई गई थी। अरब देशों ने यूरोपीय देशों को कभी भी ये नहीं बताया था अरबों के लिए ये कमाई का एक बड़ा जरिया था। यद्यपि यूरोपीय लोगों को पता तो था कि दूर कहीं भारत है, लेकिन वहां पहुंचने का समुद्री रास्ता नहीं पता था। अरब देशों से होते हुए भारत नहीं पहुंचा जा सकता था इसलिए यूरोपीय लोग समुद्र से भारत पहुंचने का रास्ता तलाशने लगे। ऐसा माना जाता है कि इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस सबसे पहले भारत पहुंचने का समुद्री रास्ता पता करने निकले, लेकिन अटलांटिक महासागर में भटक गए और अमेरिका पहुंच गए। वे नवंबर 1492 में अमेरिकी धरती पर उतरे थे। इसके 5 साल बाद वास्को डी गामा भारत पहुंचने का समुद्री रास्ता खोजने निकल पड़े। उनके साथ एक बड़ा काफिला था जिसमें सफर के लिए जरूरी सामान और बाकी चीजों को रखा गया। सफर के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत के लिए 3 भाषाविद भी साथ रखे गए, जिनमें से 2 अरबी बोलते थे और एक अफ्रीका की बांटु भाषा बोलता था। रास्ते की निशानदेही के लिए अपने साथ बड़े-बड़े पत्थरों के पिलर भी रखे गए। गोवा में लंबे समय तक पुर्तगालियों का शासन रहा। भारत के आजाद होने के बाद गोवा की आजादी के लिए लंबे समय आंदोलन करने के बाद गोवा को आजादी मिली। गोवा में वास्को द गामा नाम का एक शहर भी है।
1538 कुज्को, न्यू कैस्टिले, स्पेनिश साम्राज्य में डिएगो डे अल्माग्रो का निधन हुआ। डिएगो डे अल्माग्रो स्पेनिश विजेता था जो पश्चिमी दक्षिण अमेरिका में अपने विजय अभियानों के लिए जाना गया। डिएगो डे अल्माग्रो ने पेरू की स्पेनिश विजय में फ्रांसिस्को पिजारो के साथ प्रतिभाग किया। इंका साम्राज्य को अपने अधीन करते हुए उन्होंने वर्तमान इक्वाडोर और पेरू में क्रमशः स्पेनिश शहरों के रूप में क्विटो और ट्रूजिलो की नींव रखी। पेरू से, अल्माग्रो ने मध्य चिली में पहले स्पेनिश सैन्य अभियान का नेतृत्व किया। पेरू में वापस पूर्व इंका राजधानी कुज्को के नियंत्रण को लेकर पिजारो के साथ एक लंबे समय से चल रहा संघर्ष विजेताओं के दो समूहों के बीच गृहयुद्ध में बदल गया। 1538 में लास सेलिनास की लड़ाई में अल्माग्रो को पिजारो भाइयों ने पराजित कर दिया और कुछ महीनों बाद उसे मार दिया गया।
1579 लेडी ऑफ कजान, रूसी रूढ़िवादी चर्च का एक पवित्र चिह्न, कजान (तातारस्तान, रूस) में खुदाई के दौरान मिला।
1621 शैटॉ-थिएरी, फ्रांस में जीन डे ला फॉनटेन का जन्म हुआ। जीन डे ला फॉनटेन प्रसिद्ध फ्रांसीसी कवि एवं कथाकार बने और 17वीं शताब्दी के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले फ्रांसीसी कवियों में से एक थे। उन्हें सबसे अधिक उनकी दंतकथाओं के लिए जाना जाता है, जिसने यूरोप भर में बाद के कथाकारों और फ्रांस में कई वैकल्पिक संस्करणों के साथ-साथ फ्रेंच क्षेत्रीय भाषाओं के लिए एक आदर्श और मार्ग दिखया।
1695 हेग, डच गणराज्य में क्रिस्टियान ह्यूजेंस का जन्म हुआ। क्रिस्टियान ह्यूजेंस लॉर्ड ऑफ जील्हेम, विख्यात डच गणितज्ञ, भौतिक विज्ञानी, इंजीनियर, खगोलशास्त्री और आविष्कारक बने। क्रिस्टियान ह्यूजेंस ने शनि के छल्लों का अध्ययन किया और इसके सबसे बड़े चंद्रमा, टाइटन की खोज की। इंजीनियर और आविष्कारक के रूप में उन्होंने दूरबीनों के डिजाइन में सुधार किया साथ ही पेंडुलम घड़ी का आविष्कार किया।
1709 रूस के पीटर प्रथम ने पोल्टावा में स्वीडन के चार्ल्स बारहवें को हराया और स्वीडन पर कब्जा कर लिया
1776 अमेरिका में कर्नल जॉन निक्सन ने स्वतंत्रता की घोषणा को पहली बार सार्वजनिक रूप से पढ़ा।
1791 विख्यात संगीतकार जोसेफ हेडन को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में संगीत की मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया।
1792 फ्रांस ने प्रशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1808 स्पेन पर कब्जा करने के बाद जोसेफ बोनापार्ट ने बेओन कानून को मंजूरी दे दी। इस शाही राजाज्ञा से बोनापार्ट स्पेन का वैध शासक बन गया।
1831 नॉक्सविले, जॉर्जिया में जॉन स्टिथ पेम्बर्टन का जन्म हुआ। स्टिथ पेम्बर्टन अमेरिकी फार्मासिस्ट, केमिस्ट और कॉन्फेडरेट स्टेट्स आर्मी के अधिकारी बने, वे मुख्य रूप से शीतल पेय कोका-कोला के फार्मूला बनाने के लिए जाने गए।
1836 मानव विकास पर शोध करने वाले महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन शोध करने सेंट हेलेना द्वीप पर पहुंचे।
1838 बाल्टीमोर, मैरीलैंड में एली लिली का जन्म हुआ। एली लिली अमेरिकी यूनियन आर्मी अफसर, फार्मासिस्ट, केमिस्ट और बिजनेसमैन बने। उन्होंने एली लिली एंड कंपनी नाम की अमेरिकी मल्टीनेशनल फार्मास्युटिकल कंपनी की स्थापना की थी, जिसका हेडक्वार्टर इंडियानापोलिस, इंडियाना में है।
1839 रिचफोर्ड, न्यूयॉर्क में जॉन डी. रॉकफेलर सीनियर (जॉन डेविसन रॉकफेलर सीनियर) का जन्म हुआ। जॉन डी. रॉकफेलर विश्व प्रसिद्ध अग्रणी अमेरिकी व्यवसायी और परोपकारी व्यक्ति बने। जॉन डी. रॉकफेलर अब तक के सबसे धनी अमेरिकियों में से एक रहे और आधुनिक इतिहास के सबसे धनी लोगों में से एक। जॉन डी. रॉकफेलर प्रमुख अमेरिकी तेल कंपनी स्टैंडर्ड आयल कंपनी के संस्थापक थे। उन्होंने तेल कारोबार सहित बैंकिंग, रियल स्टेट सहित अनेक कारोबार खड़े कर अपार धन अर्जित किया।
1858 ग्वालियर के किले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने शांति की घोषणा की।
1889 विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल की शुरुआत हुई। इस अखबार की करीब 20 लाख प्रतियां रोजाना छपती हैं।
1892 पोर्ट्समाउथ, यूनाइटेड किंगडम में रिचर्ड एल्डिंगटन का जन्म हुआ। रिचर्ड एल्डिंगटन प्रसिद्ध अंग्रेजी लेखक और कवि बने। रिचर्ड एल्डिंगटन इमेजिस्ट आंदोलन के शुरुआती सहयोगी थे। उनके 50 साल के लेखन करियर में कविता, उपन्यास, आलोचना और जीवनी शामिल थी। उन्होंने द इगोइस्ट नामक एक साहित्यिक पत्रिका का संपादन किया और द टाइम्स लिटरेरी सप्लीमेंट, वोग, द क्राइटेरियन और पोएट्री के लिए लिखा। बेहतरीन बातें लिखीं, जैसे, सभी राष्ट्र अपने बच्चों को देशभक्त बनना सिखाते हैं और राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने के लिए दूसरे राष्ट्रों को गाली देते हैं।
1898 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ पी. एस. कुमारस्वामी राजा का जन्म हुआ। 1898 में इसी दिन जूनो घाट पर गोलीबारी में मारे गए अपराध सरगना सोपी स्मिथ की मौत ने स्कैगवे, अलास्का उसके शिकंजे से मुक्त हुए। जेफरसन रैंडोल्फ सोपी स्मिथ द्वितीय (जन्म 2 नवंबर 1860) अमेरिकी सीमांत और क्लोंडाइक में एक अमेरिकी ठग, माफिया और बड़ा गैंगस्टर था, जिसका बड़े क्षेत्र पर राज चलता था।
1903 महाराजा जोधपुर सरदार सिंह के बेटे और अगले राजपूत राजा उमैद सिंह महाराव का जन्म हुआ।
1908 कांचीपुरम, मद्रास प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत में विजयेंद्र कस्तूरी रंगा वरदराज राव का जन्म हुआ जो विख्यात भारतीय अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और शिक्षक हुए मैसूर स्थित केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान की स्थापना में राव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।,यह संस्थान केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन है। 1908 में इसी दिन बार हार्बर, मेन अमेरिका में नेल्सन एल्ड्रिच रॉकी रॉकफेलर का जन्म हुआ। नेल्सन रॉकफेलर संयुक्त राज्य अमेरिका के 41वें उपराष्ट्रपति बने। उन्होंने 1974 से 1977 तक राष्ट्रपति गेराल्ड फोर्ड के अधीन काम किया। नेल्सन रॉकफेलर न्यूयॉर्क के 49वें गवर्नर भी रहे। नेल्सन रॉकफेलर रिपब्लिकन पार्टी और धनी रॉकफेलर परिवार के सदस्य थे।
1912 स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस के प्रमुख नेता हुए बनारसी दास का जन्म हुआ।
1914 भारत के प्रमुख वामपंथी नेता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद पर रिकार्ड लंबे समय तक कार्यरत रहे ज्योति बसु का जन्म हुआ।
1918 ब्रिटिश शासित भारत के संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रिपोर्ट प्रकाशित की गई।
1921 मॉरिसविले, न्यूजीलैंड में जॉन विलियम मनी का जन्म हुआ। जॉन विलियम मनी न्यूजीलैंड अमेरिकी मनोवैज्ञानिक, सेक्सोलॉजिस्ट और जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे, जो मानव यौन व्यवहार और लिंग पर अपने शोध के लिए जाने गए।
1926 ज्यूरिख, स्विटजरलैंड में एलिजाबेथ कुबलर-रॉस का जन्म हुआ जो प्रसिद्ध स्विस-अमेरिकी मनोचिकित्सक बनीं। वे निकट-मृत्यु अध्ययनों में अग्रणी मनोवैज्ञानिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक बिकने वाली किताब ऑन डेथ एंड डाइंग की लेखिका थीं। 1969 में छपी किताब के जरिये उन्होंने पहली बार दुःख के पाँच चरणों के अपने सिद्धांत पर विस्तृत विष्लेषण प्रस्तुत किया, जिसे कुबलर-रॉस मॉडल के नाम से जाना जाता है।
1928 कोट करम खान, पंजाब, ब्रिटिश भारत में बलख शेर मजारी (सरदार मीर बलख शेर मजारी) का जन्म हुआ। बलख शेर मजारी पाकिस्तानी राजनेता, 1993 में पाँच सप्ताह के लिए पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे। बलख शेर मजारी तुमंदर और मजारी जनजाति के सर्वोच्च सरदार थे।
1930 इंग्लैंड के राजा जॉर्ज पंचम ने लंदन में इंडिया हाउस की स्थापना की।
1932 ग्रेट डिप्रेशन यानी महा मंदी के दौरान अमेरिकी शेयर सूचकांक डाऊ जोंस सर्वाधिक निचले स्तर 41 अंक पर पहुंच गया
1933 ऑस्ट्रेलिया के वॉलबीज और दक्षिण अफ्रीका के स्प्रिंगबोक्स के बीच पहला रग्बी यूनियन टेस्ट मैच केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला गया।
1937 प्रसिद्ध हिंदी उपन्यासकार, सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक गिरिराज किशोर का जन्म हुआ। इनके सम-सामयिक विषयों पर विचारोत्तेजक निबंध विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से प्रकाशित होते रहे। इनका उपन्यास ढाई घर अत्यंत लोकप्रिय हुआ था।
1947 एक ऐसी रिपोर्ट प्रसारित की गई जिसमें बताया गया कि एक यूएफओ न्यू मैक्सिको के रोसवेल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसे रोसवेल यूएफओ घटना के रूप में जाना जाता है। यूएफओ मतलब अंतरिक्ष से आने वाला यान जिसे परिभाषित नहीं किया जा सकता। बहुत बार ऐसी बातें सामने आईं कि अंतरिक्ष से अंजानी चीज धरती पर आई लेकिन कभी वैज्ञानिक रूप से इसका प्रमाण नहीं मिला।
1948 अमेरिकी वायुसेना में महिलाओं की भर्ती शुरू हुई।।
1949 अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख राजनीतिज्ञ गेगोंग अपांग का जन्म हुआ। 1949 में इसी दिन पुलिवेंदुला, मद्रास राज्य (वर्तमान आंध्र प्रदेश) में वाईएसआर के नाम से सुपरिचित येदुगुरी संदिंती राजशेखर रेड्डी का जन्म हुआ। वे 2004 से 2009 तक आंध्र प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री रहे। रेड्डी चार बार (1989, 1991, 1996 और 1998) कडप्पा से लोकसभा के लिए और छह बार (1978, 1983, 1985, 1999, 2004 और 2009) पुलिवेंदुला से आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए, उन्होंने हर चुनाव में जीत हासिल की। 2 सितंबर 2009 को रेड्डी का हेलीकॉप्टर नल्लामाला वन क्षेत्र में लापता हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसकी बाद में पुष्टि की गई और रेड्डी सहित सभी पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।
1954 भाखड़ा नांगल बांध का उद्घाटन हुआ। आज के हिमाचल प्रदेश के भाखड़ा में एक तेंदुए का पीछा करते हुए ब्रिटिश जनरल लुई डेन सतलज नदी की तराई में पहुंच गए थे। यहां पर उन्होंने सतलज नदी के बहाव को देखा तो सोचा कि इसका इस्तेमाल तो बिजली बनाने में किया जा सकता है। 1908 में उन्होंने इसके लिए ब्रिटिश सरकार को एक प्रस्ताव भेजा, लेकिन सरकार ने पैसों की कमी का हवाला देते हुए मना कर दिया। इसके करीब 10 साल बाद तत्कालीन चीफ इंजीनियर एफई वैदर के प्रयासों से एक विस्तृत रिपोर्ट बनाई गई, जिसमें 395 फीट ऊंचा बांध बनाने का प्रस्ताव था। बांध पंजाब के रोपड़ से करीब 69 किलोमीटर दूर बनाया जाना था। बांध को बनाने का उद्देश्य केवल सिंचाई के लिए पानी रोकना ही था। कई बार प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनती रही लेकिन हर बार किसी वजह से पास न हो सकी। अंतिम रूप से 1948 में प्रोजेक्ट रिपोर्ट पास हो पाई। इस रिपोर्ट में भाखड़ा डैम, नांगल डैम और नहरों को बनाने का प्रस्ताव था। 1951 में प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ। अमेरिका से इंजीनियरों की टीम बुलाई गई। फैसला हुआ कि पहले नहर बनाई जाएगी ताकि किसानों को जल्द से जल्द सिंचाई के लिए पानी मिल सके। सामान लाने ले जाने के लिए रोपड़ से नांगल तक 60 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई गई, सड़कें भी बनाई गईं और 50 बेड का एक अस्पताल भी बनाया गया। कहा जाता है कि भाखड़ा-नांगल नहर परियोजना पर पंडित नेहरू को बेहद गर्व था। उन्होंने इसके निर्माण के दौरान परियोजना का 10 बार दौरा किया। 8 जुलाई 1954 को पंडित नेहरू ने इस परियोजना का उद्घाटन किया था। उद्घाटन के वक्त कहते हैं कि अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नेहरू को चांदी का फावड़ा पकड़ा दिया। नेहरू ने वह फावड़ा एक तरफ फेंक दिया और पास में ही पड़ा लोहे का परंपरागत फावड़ा उठाकर उद्घाटन करते हुए बोले, हमारा किसान क्या चांदी के फावड़े से खेती करता है ,
1955 शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी ऊधमपुर के प्रमुख, जम्मू एवं कश्मीर के प्रमुख भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे सरदार फारुख खान का जन्म हुआ।
1957 एनाहिम, कैलीफोर्निया, अमेरिका के 46वें मेयर, अमेरिकी राजनीतिज्ञ और बिजनेसमैन हैरी एस सिद्धू का जन्म भारत में हुआ।
1958 बाॅलीवुड के कपूर खानदान की बहू, प्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी, लोकप्रिय हिंदी फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल नीतू सिंह का जन्म दिल्ली में हुआ।
1963 अमेरिका ने क्यूबा के साथ अपने सभी वित्तीय लेनदेन बंद किए।
1966 दक्षिण भारतीय सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्री रेवती यानी आशा केलुन्नी का जन्म कोच्चि में हुआ।
1967 पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की बहन और प्रमुख सलाहाकार फातिमा जिन्ना का निधन हुआ।
1972 प्रमुख भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सौरव गांगुली का जन्म हुआ।
1973 प्रख्यात मलयालम फिल्म संगीतकार और गायक अल्फोंस जोसफ का जन्म त्रिसूर में हुआ।
1981 फ्रांस के प्रधानमंत्री मॉरिस ने बैंको और कुछ बड़े उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया।
1983 जानी मानी माॅडल और फिल्म अभिनेत्री मीरा चोपड़ा का जन्म नई दिल्ली में हुआ।
1985 जानी मानी टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल रिचा सोनी का जन्म मुजफ्फरपुर, बिहार में हुआ।
1988 बैंगलोर से कन्याकुमारी जा रही आइलैंड एक्सप्रेस ट्रेन पेरुमन पुल पर पटरी से उतर गई और केरल के अष्टमुडी झील में गिर गई, जिसमें 105 यात्रियों की मौत हो गई और 200 से अधिक घायल हो गए।
1991 हिंदी, अंग्रेजी और अनेक भारतीय फिल्मों की गीत गायिका, गीत लेखिका और संगीतज्ञ जसलीन कौर राॅयल का जन्म लुधियाना, पंजाब में हुआ।
1994 उत्तर कोरिया के तानाशाह और संस्थापक किम इल सुंग का निधन 8 जुलाई को हुआ। अपने पिता के निधन के बाद किम जोंग उन ने नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर का पद संभाला। 1994 में इसी दिन शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।
1997 उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को संगठन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
2003 सूडान एयरवेज का विमान 139 आपातकालीन लैंडिंग के दौरान पोर्ट सूडान हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 117 लोगों में से 116 की मौत हो गई।
2007 भारत के प्रधानमंत्री रहे समाजवादी नेता चंद्रशेखर का निधन हुआ। चंद्रशेखर सीधे प्रधानमंत्री ही बने। किसी अन्य मंत्री पद पर वे नहीं रहे।
2008 फ्रांस सरकार ने बांग्लादेश की विवादाग्रस्त लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव किया।
2011 अमेरिकी स्पेस शटल अटलांटिस लॉन्च किया गया। एसटीएस 135 एक छोटी अवधि मिशन था।
2012 असम में जबरदस्त बाढ़ से विश्व प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 13 गैंडों समेत 500 से अधिक वन्य प्राणियों की मौत हो गई।
2014 जर्मनी के विख्यात फुटबालर मिरोस्लाव क्लोस ने विश्वकप में सर्वाधिक 16 गोलों का विश्व रिकार्ड बनाया। फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ ब्राजील की सबसे बुरी ऐतिहासिक हार 1-7 से हुई जिसे मिनीराजो नाम दिया गया।
2015 प्रसिद्ध अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और स्पोर्ट्सकास्टर केन स्टेबलर प्रसिद्ध अमेरिकी जेम्स टेट का निधन हुआ।
2016 पाकिस्तान के विश्व प्रसिद्ध इदी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईधी का निधन हुआ।
2018 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख राजनीतिज्ञ एम. एम. जेकब का निधन हुआ। इसी दिन प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता, पॉप गायक, फिल्म निर्माता और लेखक टैब हंटर निधन हुआ।
2019 डीआरडीओ और भारत डायनामिक्स लिमिटेड निर्मित नाग मिसाइल का परीक्षण सेना के अधिकारियों ने राजस्थान के पोखरण में किया। इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राजमार्ग परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए एनआईआईएफ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2020 हिंदी फिल्मों के मशहूर हास्य कलाकार जगदीप का निधन हुआ। 2020 में इसी दिन प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री, मॉडल और गायिका नाया रिवेरा एवं ऑस्ट्रेलियाई स्नोबोर्डर एलेक्स पुलिन का निधन हुआ।
2021 हिमाचल प्रदेश के प्रमुख राजनेता एवं मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का निधन हुआ।
2022 जापानी राजनीतिज्ञ और प्रधान मंत्री रहे शिंजो आबे, प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता और हास्य अभिनेता लैरी स्टॉर्च एवं प्रसिद्ध मैक्सिकन अधिवक्ता और राजनीतिज्ञ लुइस एचेवेरिया का निधन हुआ।
2023 रूसी सेना ने यूक्रेन के खार्किव इलाके में पेरवोमाइस्की पर जबरदस्त मिसाइल हमले किए, अमेरिका ने यूक्रेन को क्लस्टर बम देने की योजना का ऐलान करके अंतरराष्ट्रीय बहस छेड़ दी। जारी गृहयुद्ध में भीषण लड़ाई हुई, जिसमें ओम्दुरमान में हुए एक घातक हवाई हमले में कम से कम 22 लोग मारे गए। इजराइल के तेल अवीव में गाड़ी से टक्कर मारने और चाकू घोंपने की घटना में सात लोग घायल हो गए, जेनिन रिफ्यूजी कैंप में इजराइली सेना का फिलिस्तीनियों के खिलाफ मारक ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी रहा। डच प्रधानमंत्री मार्क रुटे ने इमिग्रेशन पॉलिसी को लेकर मतभेदों के कारण अपनी गठबंधन सरकार के गिरने का ऐलान किया।
2024 ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जिन्होंने स्कूल में पढ़ाने जा रही एक टीचर को अगवा कर ले भागे लेकिन उसे ले जाते वक्त उनकी गाड़ी पलट गई। इसके बाद ये तीनों मौके से फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला है कि पकड़े गए आरोपियों में से एक युवक टीचर को पहले से जानता था और उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। उसके मना करने पर जबरन किडनैप कर उसके साथ शादी करने का प्लान इन तीनों ने बनाया था। पुलिस के मुताबिक, 8 जुलाई को थाना बादलपुर पुलिस ने अंकेश भाटी, अमित और सेंकी नागर को गिरफ्तार किया। अपहरण में इस्तेमाल एक गाड़ी ईको बरामद हुई है। आरोपियों ने ईको में पहले से ही परिचित महिला को शादी के करने के उद्देश्य से जबरन गाड़ी में ले जाने की कोशिश की थी। इस दौरान गाड़ी पलट गई। शिक्षिका की शिकायत के मुताबिक वह 8 जुलाई को सुबह 7 बजे घर से स्कूल वैन में बच्चों को पढ़ाने के लिए हिंद स्वराज स्कूल (दुरियाई) के लिए निकली थी। जब वह अपने गांव से नहर की पटरी के रास्ते जा रही थी, तभी एक सफेद रंग की ईको कार में तीन लड़के, अमित, अंकेश, सेंकी नागर गाड़ी से उतरे और स्कूल वैन को हाथ दिखा कर रुकवाया। इसके बाद उन्होंने पीड़िता को गाड़ी से जबरन उतारकर अपनी गाड़ी में डाल दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने पीछा किया। जिससे अचानक गाड़ी पलट गयी और इस घटना में पीड़िता और उन लड़कों को भी चोट लग गई। तीनों लड़के मौके से भागने में सफल रहे। पीड़िता के मुताबिक अंकेश भाटी मुझसे जबरदस्ती शादी करना चाहता है। इसलिए ये लोग उसका अपहरण करने के कोशिश कर रहे थे।
2025 सैन एंटोनियो, टेक्सास में अमेरिकी कवयित्री, संस्मरण लेखिका और उपन्यासकार पॉलेट जाइल्स (पॉलेट के जाइल्स, जन्म 4 अप्रैल, 1943 सलेम, मिसौरी)। उनका 2016 का उपन्यास न्यूज ऑफ द वर्ल्ड फिक्शन के लिए नेशनल बुक अवार्ड का फाइनलिस्ट था। पॉलेट जाइल्स को गवर्नर जनरल अवॉर्ड (1984), पैट लोथर अवॉर्ड (1985) और जेराल्ड लैम्पर्ट अवॉर्ड (1985) सहित कई अन्य पुरस्कार और सम्मान मिले। पॉलेट जाइल्स का एक उद्धरण, किसी भी समाज में, चाहे वह आइसलैंड हो या मलेशिया, प्रतिष्ठा और लोगों का सम्मान खोना आत्मा के लिए एक जबरदस्त चोट होती है। यह कंगाल होने से भी बुरा है और दुश्मनों की तलवारों से भी ज्यादा चुभने वाला है। 8 जुलाई 2025 को, अमेरिकी राजनेता, रोड आइलैंड के 70वें गवर्नर एडवर्ड डी. डिप्रेट का निधन हुआ।
2026 ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के अंतिम संस्कार की रस्मों के दौरान, जबकि दुनिया भर के करोड़ों लोग ईरान में जमा हैं, अमेरिका ने ईरान के लगभग 80 ठिकानों पर हमले किए, जिससे युद्धविराम समझौते पर भारी दबाव पड़ा। अंकारा, तुर्की में नाटो 2026 शिखर सम्मेलन की औपचारिक कार्यवाही संपन्न हुई, जिसमें मुख्य रूप से एयर डिफेंस सिस्टम और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा हुई। दक्षिणी लेबनान में इजरायली कमांडो यूनिट ने हिजबुल्लाह के एक लड़ाके की हत्या कर दी। सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक कॉफी हाउस में हुए बम विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए। फीफा विश्व कप 2026 में उत्तरी अमेरिकी टूर्नामेंट में अहम मुकाबले जारी रहे, जिसमें बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 से हराया और स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया को बाहर कर दिया। एक जांच में अयोध्या मंदिर में 45 दिनों की अवधि के दौरान दान की गिनती की दोषपूर्ण प्रणालियों और सैकड़ों करोड़ रुपये और कीमती सामानों की बड़ी चोरी का पता चलने के काफी दिन बाद राम मंदिर ट्रस्ट ने डैमेज कंट्रोल, कामकाज के तरीके और प्रबंधन में बड़े बदलाव की प्रक्रिया शुरू की। हिंसा की घटनाओं के बाद न्याय की मांग को लेकर नागा और मैतेई समूह विरोध प्रदर्शन के लिए एकजुट हुए।
शांत निष्क्रियता की आरामदायक जमीन पर खड़े होकर निंदक ज्ञान के शब्द कहना एक बात है, और काम में खुद को झोंक देना और कठोर अनुभव के माध्यम से मजबूत निष्कर्ष व्यक्त करने का अधिकार अर्जित करना दूसरी बात है। -जॉन डी. रॉकफेलर
मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।
व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।










0 टिप्पणियाँ