Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

7 जुलाई का विश्व इतिहास: भारत एवं दुनिया में हुई 1600 वर्षों में महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों और मशहूर लोगों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी World History of July 7

महिलाएं हम पर शासन करती हैं, आइए हम उन्हें परिपूर्ण बनाएं, जितना अधिक वे प्रबुद्ध होंगी, उतना ही हम भी होंगे। महिलाओं के दिमाग के विकास पर पुरुषों की बुद्धि निर्भर करती है। महिलाओं के द्वारा ही प्रकृति पुरुषों के दिलों पर लिखती है। -रिचर्ड ब्रिंसले शेरिडन




421 ईस्वी में 7 जुलाई को सम्राट थियोडोसियस द्वितीय ने कॉन्स्टेंटिनोपल (बीजान्टिन साम्राज्य) में एलिया यूडोसिया से शादी की, एलिया यूडोसिया ऑगस्टा एक एथेनियन दार्शनिक की बेटी थी।

555 सिरैक्यूज, सिसिली, पूर्वी रोमन साम्राज्य बाइजेंटाइन युग के पहले पोप, पोप विगिलियस का निधन हुआ। रोमन कुलीन परिवार में जन्मे विगिलियस ने इससे पूर्व कॉन्स्टेंटिनोपल में डीकन और पोप के प्रतिनिधि के तौर पर काम किया।

611 ईस्वी में 7 जुलाई को बीजान्टिन सम्राट हेराक्लियस और उनकी पहली पत्नी यूडोकिया की इकलौती बेटी यूडोक्सिया एपिफेनिया का जन्म हुआ। 15 अगस्त 611 को बपतिस्मा हुआ। आगे चलकर 4 अक्टूबर को शाही महल में सेंट स्टीफन के वक्तृत्व में उनका राजकुमारी के तौर पर राज्याभिषेक हुआ। बाप ने बेटी का इस्तेमाल राज्य विस्तार और अन्य क्षेत्रों पर विजय के लिए किया। जब यूडोक्सिया एपिफेनिया लगभग 15 वर्ष की थी तब उसके पिता सम्राट हेराक्लियस ने सासानी फारसियों और यूरेशियन अवारों के खिलाफ पश्चिमी गोकतुर्क और खजारों के साथ गठबंधन किया। तुर्कों की मदद लेने को यूडोक्सिया की शादी तुर्क शासक जिबेल या उसके बेटे से करने का वादा किया। बाद में यूडोक्सिया एपिफेनिया को उसके होने वाले तुर्क पति के पास भेज दिया गया, लेकिन बीच में ही भावी पति की मृत्यु की खबर ने उसकी यात्रा पर विराम लगा दिया और विवाह संपन्न नहीं हो सका।

862 ईस्वी में 7 जुलाई को समारा, अब्बासिद खिलाफत (आज का इराक) में अल-मुंतसिर (शासन का नाम अल-मुंतसिर बिल्लाह, जिसका अर्थ है, वह जो ईश्वर की मदद से जीतता है) का निधन हुआ। अल-मुंतसिर 861 से 862 तक समारा में अराजकता के दौरान अब्बासिद खिलाफत का खलीफा था। अल-मुंतसिर और उसके भाई अल-मुताज के बीच सत्ता के संघर्ष में, जिसे अलग-अलग गुटों का समर्थन हासिल था, मामला तब अधिक बिगड़ गया जब तुर्क नेताओं ने उसके पिता अल-मुतावक्किल की हत्या की साजिश कर दी। 861 में हुई हत्या के बाद, अल-मुंतसिर ने तुर्क समर्थन से खिलाफत संभाली थी। अल-मुंतसिर का शासनकाल आधे साल से भी कम का रहा, रविवार, 7 जून 862 को 24 साल की उम्र में अज्ञात कारणों से उनकी मृत्यु के साथ यह शासन समाप्त हो गया। अल-मुंतसिर की मृत्यु का कारण बनी बीमारी के बारे में अलग-अलग बातें कही जाती हैं, जिनमें यह भी शामिल है कि उनका जहरीले लैंसेट (एक तरह का सर्जिकल चाकू) से खून निकाला गया। अल-तबरी के अनुसार, अल-मुंतसिर पहले अब्बासिद खलीफा थे जिनकी कब्र सार्वजनिक रूप से जानी गई, इसका श्रेय उनकी माँ, यूनानी दासी हुबशिया को दिया जाता है। अल-मुंतसिर पहले के खलीफा कब्र के अपमान के डर से अपनी कब्रों के बारे में गोपनीयता बनाए रखना पसंद करते थे।

984 ईस्वी में 7 जुलाई को रोम, पापल स्टेट्स में रोम के राजनीतिज्ञ और अभिजात क्रेसेंटियस द एल्डर (क्रेसेन्जियो डी थियोडोरा) का निधन हुआ। उन्होंने पोप की नियुक्ति में अग्रणी भूमिका निभाई।

1003 ईस्वी में 7 जुलाई को वेइमाई (ली युआनहाओ, बाद में सम्राट जिंगजोंग) का जन्म हुआ। ली युआनहाओ ने चीन के पश्चिमी शिया राजवंश की स्थापना की और सम्राट जिंगजोंग कहलाए। वे तांगुत शासक ली डेमिंग के सबसे बड़े बेटे थे।

1124 ईस्वी में 7 जुलाई को टायर शहर (लेबनान स्थित दुनिया का सबसे पुराना लगातार बसा, जीवंत शहरों में से एक) उन्नीस सप्ताह की घेराबंदी के बाद वेनिस धर्मयुद्ध में वेनिस गणराज्य के कब्जे में चला गया।

1285 टाइल कोलुप (डिट्रिच होल्जशू) का निधन हुआ। टाइल कोलुप कुख्यात धोखेबाज था, जिसने 1284 में पवित्र रोमन सम्राट फ्रेडरिक द्वितीय होने का ढोंग किया।

1304 पेरुगिया, पापल स्टेट्स पोप में बेनेडिक्ट 11वें (बेनेडिक्टस इलेवंथ) का निधन हुआ। बेनेडिक्ट का जन्म नाम निकोला बोकासिनी (ट्रेविसो के निकोलो) था। बेनेडिक्ट 22 अक्टूबर 1303 से 7 जुलाई 1304 को अपनी मृत्यु तक कैथोलिक चर्च के प्रमुख और पापल स्टेट्स के शासक रहे।

1456 जोन ऑफ आर्क को मरणोपरांत रेट्रियल में विधर्मी घोषित किया गया। 30 मई 1431 को अंग्रेजों से फ्रांस की रक्षा करने वाली वीरांगना जोन ऑफ आर्क को धर्मविरोधी होने का आरोप लगाकर मौत की सजा दी गई। उसके साथ घोर अन्याय, अपमान किया गया और जिंदा जलाकर अधजला शव सीन नदी में फेंक दिया गया। इससे फ्रांस में व्यापक विद्रोह फैला और बाद में जोन ऑफ आर्क पर लगाए गये आरोपों का पुनर्परीक्षण किया गया, मालूम हुआ कि सभी आरोप मिथ्या और राजनीति से प्रेरित थे। जोन ऑफ आर्क को बाद में महान संत, नारी सशक्तिकरण की प्रतीक, वीरांगना और बहुत से सम्मान प्रदान किये गये।

1573 रोम, पापल स्टेट्स में विख्यात इतालवी वास्तुकार, मूर्तिकार, चित्रकार जियाकोमो बरोजी दा विग्नोला का निधन हुआ। उन्होंने चर्च ऑफ द गेसू और विला फार्नीज और अन्य भवन डिजाइन किए।

1656 सिखों के आठवें गुरु हर किशन सिंह का जन्म करतारपुर साहिब में हुआ। पिता गुरु हर राय और माता कृष्ण देवी। हर किशन बाल्य अवस्था में गुरु घोषित किए गए। केवल 7 वर्ष जीवित रहे। 30 मार्च 1664 को हर किशन की मौत हो गई।

1667 द्वितीय एंग्लो-डच युद्ध के दौरान अंग्रेजी बेड़े ने फोर्ट सेंट पियरे, मार्टीनिक के पास एक फ्रांसीसी व्यापारी बेड़े को नष्ट कर दिया। फोर्ट सेंट पियरे रेनी लेक, लेक सुपीरियर के पश्चिम में निर्मित पहला फ्रांसीसी किला, एल्डर वेरेन्ड्री के ग्रेट लेक्स से पश्चिम की ओर व्यापार और अन्वेषण के विस्तार के दौरान निर्मित आठ किलों में से पहला है। सेंट-पियरे मार्टिनिकन फ्रांस के कैरिबियन विदेशी विभाग मार्टीनिक का एक शहर और कम्यून है, जिसकी स्थापना 1635 में पियरे बेलेन डी’एस्नाम्बुक ने की थी। 1902 में ज्वालामुखी विस्फोट से सेंट-पियरे नष्ट हो गया था। यह सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से मार्टीनिक का सबसे महत्वपूर्ण शहर था, जिसे कैरिबियन का पेरिस कहा जाता था। जबकि फोर्ट-डी-फ्रांस आधिकारिक प्रशासनिक राजधानी थी, सेंट-पियरे मार्टीनिक की सांस्कृतिक राजधानी थी। आपदा के बाद फोर्ट-डी-फ्रांस का आर्थिक महत्व बढ़ गया। बाद में यहां पुनर्निमाण किया गया। अब यह पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का बड़ा केंद्र है।

1763 ब्रिटिश इंडिया कंपनी राज के दौरान मीर सैयद जाफर अली खान बहादुर दोबारा बंगाल के नवाब बने।

1770 लार्गा की लड़ाई ओटोमन साम्राज्य और रूसी साम्राज्य के मध्य नदी के तट पर हुई इसमें रूसी सेना की निर्णायक जीत हुई।

1790 हेग, नीदरलैंड में अपने समय के प्रमुख सौंदर्यशास्त्री और नैतिक दार्शनिक फ्राँस्वा हेमस्टरहुइस (जन्म 27 दिसंबर 1721, ग्रोनिंगन) का निधन हुआ। फ्राँस्वा हेमस्टरहुइस ने कहा, मेरे दोस्त, तुम्हारी अज्ञात भूमियाँ काल्पनिक स्थान हैं, मेरा विश्वास करो। दर्शनशास्त्र सुंदर और अच्छा है क्योंकि यह इन दंतकथाओं को नष्ट कर देता है। इसका अडिग आधार अनुभव है, और इसके परे कोई सत्य नहीं है।

1799 सिख शासक रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब्जा किया। बताया जाता है कि उस समय लाहौर पर भंगियों का शासन था। भंगी यानी भांग का नशा करने वाले। यह जनता से जबरदस्त टैक्स वसूलते और जनता का कई तरह से शोषण, उत्पीड़न करते थे। इनसे जनता बहुत परेशान थी। कुछ लोगों ने रणजीत सिंह से भंगियों के अत्याचारों से निजात दिलाने की मांग की थी। इसलिए रणजीत सिंह लाहौर पर चढ़ाई कर उसे अपने राज्य में मिला लिया।

1816 लंदन में प्रसिद्ध एंग्लो-आयरिश नाटककार, लेखक और व्हिग राजनीतिज्ञ रिचर्ड ब्रिंसले बटलर शेरिडन (जन्म 30 अक्टूबर 1751, डबलिन, आयरलैंड) का निधन हुआ। रिचर्ड ब्रिंसले शेरिडन ने कहा, एक जीवन जो सार्थक रूप से व्यतीत किया गया है, उसे एक नेक रेखा से मापा जाना चाहिए, कर्मों से, वर्षों से नहीं।

1854 प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद बरकतउल्ला भोपाली का जन्म इतवारा मोहल्ला भोपाल में हुआ।

1878 प्रसिद्ध सिख नेता, सिख समाज सुधारक और क्रांतिकारी रणधीर सिंह का जन्म नारंगवाला, लुधियाना में हुआ।

1882, मालाडजेचना जिला, बेलारूस में यांका कुपाला (इवान दामिनिकाविच लुत्सेविच) का जन्म हुआ। यांका कुपाला विख्यात बेलारूसी कवि और लेखक बने।

1883 प्रसिद्ध भारतीय साहित्यकार चंद्रधर शर्मा गुलेरी का जन्म जयपुर में हुआ।

1884 म्यूनिख, जर्मनी में लायन फ्यूचटवांगर का जन्म हुआ। लायन फ्यूचटवांगर प्रसिद्ध जर्मन यहूदी उपन्यासकार और नाटककार बने। वेइमर जर्मनी के साहित्यिक जगत में एक प्रमुख व्यक्ति, उन्होंने नाटककार बर्टोल्ट ब्रेख्त सहित समकालीनों को प्रभावित किया। लायन फ्यूचटवांगर ने कहा, केवल मजबूत ही दुख से मजबूत होते हैं, कमजोर और भी कमजोर हो जाते हैं।

1892 कटिपुनन की स्थापना हुई इससे फिलीपीन क्रांति की शुरुआत हुई। कटिपुनन एक क्रांतिकारी संगठन था जिसकी स्थापना 1892 में फिलिपिनो राष्ट्रवादियों के एक समूह देओदातो अरेलानो, एंड्रेस बोनिफेसियो, वैलेंटिन डियाज, लादिस्लाओ दीवा, जोस डिजोन और केकेके ने की थी। 

1893 जाग्रेब, क्रोएशिया मिरोस्लाव क्रलेजा का जन्म हुआ। मिरोस्लाव क्रलेजा को 20वीं सदी का सबसे महान क्रोएशियाई लेखक माना जाता है। उन्होंने कविता, रंगमंच, लघु कथाएँ, उपन्यास और एक अंतरंग डायरी सहित सभी साहित्यिक विधाओं में उल्लेखनीय रचनाएँ लिखीं।

1896 बंबई के वॉटसन होटल में 6 फिल्में दिखाई गईं। टिकट की कीमत एक रुपए थी। इस पर एक अखबार ने यह घटना सदी का चमत्कार बताई। यह प्रकरण भारतीय सिनेमा का जन्म माना गया। यह फिल्में दिखाने वाले थे ऑगस्टे लूमियर और उनके भाई लुई लूमियर। 14 जुलाई को उन्होंने बॉम्बे के नॉवेल्टी थिएटर में फिल्मों की दूसरी स्क्रीनिंग रखी, जिसमें कुल 24 फिल्में दिखाई गईं। अगले वर्ष एक फोटोग्राफर हीरालाल सेन ने कलकत्ता के स्टार थिएटर में एक शो के अलग-अलग फोटो खींचकर एक फिल्म बनाई जिसे फ्लॉवर ऑफ पर्शिया नाम दिया गया था। 1899 में एच.एस. भाटवडेकर ने बंबई के एक कुश्ती मुकाबले को शूट कर फिल्म बनाई। इसके बाद अलग-अलग लोग फिल्म कला में हाथ आजमाने लगे। 18 मई 1912 को दादा साहब तोरने ने श्री पुंडलीक नाम से फिल्म रिलीज की। इस वक्त तक किसी भारतीय ने फुल लेंथ फीचर फिल्म नहीं बनाई थी, लेकिन 1910 से दादा साहेब फाल्के इस काम में पूरी तरह लग चुके थे। उन्होंने द लाइफ ऑफ क्राइस्ट फिल्म देखकर फैसला लिया कि वो भी भारतीय पौराणिक कथाओं पर फिल्म बनाएंगे। दादा साहेब लंदन गए और वहां से फिल्म बनाने के लिए जरूरी तकनीक सीखीं और सामान लेकर आए। अनेक मुश्किलों से गुजरकर आखिर करीब 7 महीने बाद दादा साहेब की फिल्म बनकर तैयार हुई और इसे राजा हरिश्चंद्र नाम दिया गया। 3 मई 1913 के दिन इस फिल्म को रिलीज किया गया। भारतीय सिनेमा इतिहास की ये पहली फीचर फिल्म थी। वैसे 28 दिसंबर 1895 को लूमियर ब्रदर्स ने ही पहली बार पेरिस के ग्रांड कैफे में बड़े पर्दे पर मूवी स्क्रीनिंग की थी। इस 50 सेकंड की फिल्म में लूमियर ने फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों को दिखाया था।

1898 अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैककिनले ने हवाई को संयुक्त राज्य अमेरिका के क्षेत्र के रूप में शामिल करने के लिए न्यूलैंड्स प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए।

1900 दक्षिण भारत के प्रमुख राजनीतिज्ञ काला वेंकटराव का जन्म हुआ।

1907 फ्लोरेंज जिगफेल्ड जूनियर ने न्यूयॉर्क शहर में न्यूयॉर्क थिएटर की छत पर अपना पहला नाटक फॉलीज मंचित किया। जिगफेल्ड फॉलीज 1907 से 1931 तक न्यूयॉर्क शहर में ब्रॉडवे पर प्रस्तुत की गई विस्तृत लोकप्रिय नाट्य श्रृंखला थी, जिसका नवीनीकरण 1934, 1936, 1943 और 1957 में किया गया। वे 1932 और 1936 में द जिगफेल्ड फॉलीज ऑफ द एयर के रूप में एक रेडियो कार्यक्रम बन गए।

1911 चार देशों ब्रिटेन, रूस, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका ने खुले जल सील शिकार पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक संधि पर हस्ताक्षर किए। इस संधि को 1911 के उत्तर प्रशांत फर सील कन्वेंशन के रूप में जाना जाता है। यह दुनिया की पहली संधि थी जिसका उद्देश्य पर्यावरण और जीव संरक्षण करना था।

1914 प्रसिद्ध भारतीय फिल्म संगीतकार अनिल बिस्वास यानी अनिल कृष्ण विश्वास का जन्म बारीशाल, बंग्लादेश में हुआ।

1917 संयुक्त राज्य अमेरिका में लायंस क्लब इंटरनेशनल की स्थापना की गयी

1928 अमेरिका के ओहायो में एक बेकरी ने स्लाइस्ड ब्रेड बेचने की शुरुआत की। लोगों को ये आइडिया इतना पसंद आया कि दूर-दूर से लोग इस बेकरी पर ब्रेड खरीदने आने लगे। उससे पहले ब्रेड स्लाइस्ड रूप में उपलब्ध नहीं थी। पूरी ब्रेड खरीदनी और खुद काटकर खानी पड़ती थी। अमेरिकन इंजीनियर ओटो फ्रेडरिक रोहवेडर ने एक मशीन बनाई जिसके जरिए ब्रेड को स्लाइस में आसानी से काटा जा सकता था। 1912 से ही ओटो एक ऐसी मशीन बनाने की कोशिश कर रहे थे जो ब्रेड को आसानी से काट सके। 1924 तक ओटो इस तरह की एक मशीन बनाने में कामयाब हो गए थे, लेकिन स्लाइस्ड ब्रेड जल्दी खराब हो रहे थे। ओटो ने इस परेशानी से निपटने के लिए इसी मशीन में ऑटोमैटिक पैकिंग की सुविधा भी जोड़ी। 1927 में वो इस तरह की मशीन बनाने में कामयाब हुए और अब ब्रेड मशीन से पैक होकर ही बाहर आने लगे। 1928 में मिसूरी की एक बेकरी को उन्होंने अपनी पहली मशीन बेची। अन्य बेकरी मालिकों ने भी ओटो से यह मशीन खरीदनी चालू की। दूसरे विश्वयुद्ध की वजह से ओटो कंगाल हो गए और उन्हें अपनी फैक्ट्री बेचनी पड़ी। इसके लिए उन्होंने अपने ज्वैलरी स्टोर को बेच दिया था और एक सिक्योरिटी गार्ड का काम करने लगे, लेकिन 1917 में उनकी फैक्ट्री में आग लगने से उनके मशीन का ब्लूप्रिंट और प्रोटोटाइप दोनों जलकर खाक हो गए। ओटो को सारा काम फिर से शुरू करना पड़ा।

1934 केदारनाथ सिंह का जन्म चकिया (चंदौली, वाराणसी मंडल) में हुआ। विख्यात हिंदी कवि, ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले 10वें हिंदी लेखक केदारनाथ सिंह जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे।

1937 जापान की सेना ने बीजिंग पर कब्जा कर लिया। लुगुओ पुल की लड़ाई के दौरान चीनी सेना जापानी सेना से पराजित हुई।

1941 तानाशाह एडोल्फ हिटलर शासित जर्मनी के नाजी हत्यारे दस्तों ने यूरोपीय देश लिथुआनिया में पांच हजार से अधिक यहूदियों को मार डाला।

1948 स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना दामोदर घाटी निगम की स्थापना हुई।

1949 एनडीटीवी की सह संस्थापक और पत्रकार राधिका राय का जन्म कलकत्ता में हुआ। इसी दिन बाॅलीवुड सिनेमा के जाने माने अभिनेता, पटकथा लेखक, निर्देशक और फिल्म निर्माता अकबर खान का जन्म बंगलौर में हुआ।

1953 उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश रहे आदर्श कुमार गोयल का जन्म हिसार हरियाणा में हुआ।

1955 भारत में सर्वप्रथम वन्य प्राणी दिवस मनाया गया। भविष्य में वन्यजीवों के विलुप्त होने की आशंका के चलते भारत में पहली बार 7 जुलाई 1955 को वन्यजीव दिवस मनाया गया था। पहली बार वन्यजीव सप्ताह का आयोजन वर्ष 1956 में किया गया था। वन्यजीव सप्ताह 2023 का थीम वन्यजीव संरक्षण के लिए साझेदारी रखा गया।

1959 प्रसिद्ध हिंदी निबंधकार अशोक कुमार सिंह का जन्म हुआ।

1963 रंग दे बसंती और भाग मिल्खा भाग जैसी तमाम फिल्मों के लेखक, निर्देशक, अभिनेता राकेश ओमप्रकाश मेहरा का जन्म दिल्ली में हुआ। 1963 में इसी दिन बौद्ध संकट के दौरान दक्षिण वियतनाम के राष्ट्रपति न्गो दीन्ह दीम के भाई और मुख्य राजनीतिक सलाहकार न्गो दीन्ह न्हू के नेतृत्व में पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे अमेरिकी पत्रकारों के समूह पर हमला किया।

1965 इजराइल के द्वितीय प्रधानमंत्री मोशे शॅरेड का निधन हुआ।

1966 उड़ीसा की जानी मानी अधिवक्ता और उड़ीसा की प्रथम एवरेस्ट फतेह करने वाली महिला कल्पना दाश का जन्म हुआ। 23 मई 2019 को माउंट एवरेस्ट पर इनकी मौत हो गई।

1978 सोलोमन द्वीप को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली। यूरोपियंस ने इस द्वीप समूह की खोज 1567 में की थी। सोलोमन द्वीप 7 जुलाई को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

1979 सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1980 ईरान में शरिया कानून लागू हुआ।

1981 रांची में प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जन्म हुआ।

1982 ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के आवास बकिंघम पैलेस के उनके बेडरूम में एक अजनबी आदमी घुस आया।

1983 सोवियत राष्ट्राध्यक्ष यूरी आंद्रोपोव को एक पत्र लिखने के बाद अमेरिकी छात्रा सामंथा स्मिथ को सोवियत संघ ने मेहमान के रूप में आमंत्रित किया जिसे अमेरिका का यंगेस्ट एंबेसडर कहा गया।

1985 बोरिस बेकर सबसे कम उम्र के विंबलडन विजेता बने। उन्होंने 17 साल की उम्र में विंबलडन चैंपियनशिप जीती। वह एक जर्मन टेनिस खिलाड़ी थे और कई टेनिस चैंपियनशिप जीत चुके थे। उन्हें अपने समय के दौरान दुनिया में नंबर 1 के रूप में भी स्थान मिला।

1986 जानी मानी बाॅलीवुड अभिनेत्री और गायिका, माॅडल और भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ श्वेता पंडित का जन्म हुआ। यह प्रख्यात शास्त्रीय गायक पं. जसराज की नातिन हैं।

1988 जाने माने भारतीय फुटबाल खिलाड़ी आदिल खान का जन्म वरना, गोवा में हुआ।

1990 मिजोरम के प्रमुख राजनेता और मुख्यमंत्री रहे लालडेंगा का निधन हुआ। 1990 राइड हॉस्पिटल, सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में इगी अजेलिया (एमेथिस्ट अमेलिया केली) का जन्म हुआ। इगी अजेलिया चर्चित, लोकप्रिय बोल्ड ऑस्ट्रेलियाई एवं अमेरिकन मॉडल, बिजनेसवुमन और रैपर हैं। इगी अजेलिया 16 साल की उम्र में म्यूजिक में करियर बनाने के लिए अमेरिका चली गईं। उन्होंने 2011 में अपने गानों पुसी और टू टाइम्स के म्यूजिक वीडियो से यूट्यूब पर पहचान बनाई, और फिर अपना पहला मिक्सटेप इग्नोरेंट आर्ट (2011) खुद रिलीज किया और अमेरिकी रैपर आई. टी. के ग्रैंड हसल रिकॉर्ड्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। अपने अमेरिका आने के बावत इगी अजेलिया ने कहा, मैं अमेरिका की ओर इसलिए खिंची चली गई क्योंकि मुझे अपने ही देश में बाहरी जैसा महसूस होता था मुझे हिप-हॉप से प्यार था और अमेरिका ही उसका जन्मस्थान है, इसलिए मुझे लगा कि मैं म्यूजिक के जितनी करीब रहूँगी, उतनी ही खुश रहूँगी। मैं सही थी।

1991 यूगोस्लाविया युद्ध के दौरान ब्रियोनी समझौते से स्लोवेनिया में यूगोस्लाविया के शेष समाजवादी संघीय गणराज्य के विरुद्ध दस दिवसीय स्वतंत्रता युद्ध खत्म हुआ।

1992 न्यूयॉर्क कोर्ट ऑफ अपील्स ने फैसला सुनाया कि महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर टॉपलेस होने का पुरुषों के समान अधिकार है।

1992 बोलांट इंडस्ट्रीज के संस्थापक, कारोबारी और अमेरिका के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रबंधन विज्ञान में पहले अंतरराष्ट्रीय दृष्टिबाधित छात्र श्रीकांत बोला का जन्म मछलीपटनम में हुआ।

1994 वैश्विक क्षमा दिवस की स्थापना क्राइस्ट एम्बेसेडर ऑफ क्राइस्ट्स एम्बेसेडर (सीएसीए) ने कीी। पहले यह कनाडा में शुरू हुआ बाद में अन्य देशों तक यह खबर लगी, लोगों ने इस पर चर्चा की और इसके महत्व को पहचाना तो इसने विस्तार पाया। आगे चलकर यह दुनिया भर में लोकप्रिय हुआ, इसका नाम बदलकर वैश्विक क्षमा दिवस कर दिया गया। अगस्त में एक क्षमा दिवस होता है, जिसकी स्थापना वर्ल्डवाइड क्षमा एलायंस ने की थी। इन दोनों ही दिनों का मतलब क्षमा के महत्व पर केंद्रित है। विवादों, झगड़ों के लिए एक समय बाद क्षमा देकर या क्षमा मांग कर खत्म करना ही हितकारी है। इससे लोग अनावश्यक खींचतान, तनाव, समय और धन की बर्बादी से बच सकते हैं।

1997 स्विटजरलैंड में जेम्स विलियम मैरियट का जन्म हुआ। जेम्स मैरियट स्विस-अंग्रेजी संगीतकार हैं। उन्हें उनके नंबर 1 यूके चार्टिंग एल्बम डोंट टेल द डॉग के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। उन्होंने यूके एल्बम चार्ट पर आर वी देयर येट? के साथ नंबर 17 पर और यूके सिंगल्स चार्ट पर आई डोंट वांट टू लिव लाइक दिस के साथ नंबर 67 पर जगह बनाई। 

1998 प्रख्यात भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ, गायक पं. विश्वमोहन भट्ट को अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।

1999 फ्रांस के वैज्ञानिकों की एक टीम ने पेचिस के टीके की खोज की।

2003 यूनाइटेड कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ अर्मेनिया का गठन हुआ था। इसी दिन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी।

2007 अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया। इसी दिन न्यू 7 वंडर्स फाउंडेशन ने दुनिया के 7 अजूबों की घोषणा की। भारत के ताजमहल को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया।

2008 काबुल (अफगानिस्तान) में भारतीय दूतावास पर हुए हमले में 41 लोग मारे गये।

2009 विश्व चॉकलेट दिवस दिवस मनाने की शुरुआत की गई।

2011 हैरी पॉटर सीरीज की अंतिम फिल्म हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज पार्ट 2 का लंदन में प्रीमियर हुआ। इसी दिन उर्दू के प्रसिद्ध लेखक व शायर अब्दुल कावी देसनावी का भोपाल में निधन हुआ।

2012 रूस में भयंकर बाढ़ आने से 140 लोग मरे।

2013 विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर एंडी मरे 1936 के बाद से इस खिताब पर कब्जा जमाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने। इसी दिन बिहार के बोध गया में महाबोधी मंदिर परिसर में सिलसिलेवार 10 धमाके हुए।

2014 रूसी साहित्य को हिंदी में उपलब्ध कराने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले मदन लाल मधु का निधन हुआ।

2016 अमेरिकी सेना के पूर्व सैनिक मीका जेवियर जॉनसन ने टेक्सास के डलास शहर में पुलिस विरोधी प्रदर्शन के दौरान 14 पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई, जिसमें से पांच की मौत हो गई। बाद में रोबोट से फेंके गए बम से मीका की मौत हो गई।

2017 परमाणु हथियारों के निषेध पर संधि को 122 देशों के पक्ष में मतदान के साथ अपनाया गया।

2019 अमेरिका की महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने फ्रांस के ल्यों नगर में 2019 फीफा महिला विश्व कप फाइनल में नीदरलैंड को 2-0 से हराया।

2020 अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला किया।

2021 ट्रेजेडी किंग के नाम से सुपरिचित, अत्यंत संजीदा, विख्यात हिंदी फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार, प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता और निर्देशक अभिनेता (अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर के पिता) रॉबर्ट डाउनी सीनियर, और हैती के प्रमुख उद्यमी राजनीतिज्ञ, हैती के राष्ट्रपति रहे जोवेनेल मोइस का निधन हुआ।

2022 जुलाई 2022 में पैदा हुए यूनाइटेड किंगडम सरकार संकट के दौरान संसद सदस्यों के दबाव के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पद से इस्तीफे की घोषणा की।

2023 टमाटर की भारी कीमत 200-300 रु. किलो होने पर अंतरराष्ट्रीय फूड चैन रेस्तरां मैकडॉनल्ड्स ने दिल्ली में एक नोटिस जारी कर अपने खाद्य पदार्थों से टमाटर को बाहर करने की सूचना दी। राष्ट्रीय राजधानी में मैकडॉनल्ड्स आउटलेट के बाहर लगाए गए नोटिस में लिखा, प्रिय ग्राहकों, हम आपको सर्वोत्तम सामग्री के साथ सर्वोत्तम भोजन परोसने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं। हमारे सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद हमें पर्याप्त मात्रा में टमाटर नहीं मिल पा रहे हैं जो हमारी विश्व स्तरीय कड़ी गुणवत्ता जांच में खरे उतरते हों। इसलिए फिलहाल हम आपको टमाटर के बिना भोजन परोसने के लिए मजबूर हैं। निश्चिंत रहें हम टमाटर की आपूर्ति वापस पाने के लिए काम कर रहे हैं। हम आपके संरक्षण को महत्व देते हैं और इसके कारण हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं। तब टमाटर की कीमतें आसमान छू रही थीं। टमाटर ही नहीं लगभग हर सब्जी की कीमतें में जबरदस्त उछाल पर थीं, तब ज्यादातर सब्जियों के भाव दुकानदार पाव में बताने लगे हैं। दिल्ली में थोक विक्रेताओं का कहना है कि एक हफ्ते में सब्जियों के दाम दोगुने हो गएं, और उनकी बिक्री 40 फीसदी तक कम हो गई।

2024 मुइर बीच, कैलिफोर्निया, अमेरिका में अमेरिकी श्रमिक यूनियन आयोजक, लेखक और राजनीतिक टिप्पणीकार जेन एफ मैकलेवी (जन्म 12 अक्टूबर 1964 न्यूयॉर्क) का निधन हुआ। जेन एफ मैकलेवी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के श्रम और रोजगार अनुसंधान संस्थान में वरिष्ठ नीति फेलो थीं और द नेशन में स्तंभकार थीं। जेन एफ मैकलेवी ने कहा, बड़ी जीत के लिए, हमें उन लोगों के साथ बहुत कम समय बिताने के तरीकों का पालन करना होगा जो पहले से ही सहमत हैं, और अपना अधिकांश समय उन लोगों की मदद करने के कठिन काम में लगाना होगा जो सहमत नहीं हैं, ताकि वे समझ सकें कि उनके जीवन में दर्द के लिए वास्तव में कौन जिम्मेदार है।

2025 प्रसिद्ध ब्रिटिश, अंग्रेज जादूगर वेन डॉब्सन, जाने माने रूसी राजनेता रोमन स्टारोवोइट और ब्रिटिश, अंग्रेज पत्रकार और राजनेता, डची ऑफ लैंकेस्टर के चांसलर नॉर्मन टेबिट का निधन हुआ।

2026 अटलांटिक-पार सुरक्षा से निपटने के लिए नाटो के 32 सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के प्रमुख तुर्की (अंकारा) में शिखर सम्मेलन के लिए मिले! तेहरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए बड़े पैमाने पर शोक मनाया गया, जिसमें लोगों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया, मारे गए सर्वोच्च नेता का अंतिम संस्कार की रस्में चल रही हैं। इस बीच, ओमान के तट पर कमर्शियल टैंकरों पर हुए हमलों के कारण फिर से भू-राजनीतिक चिंता बढ़ गई है। रूसी सेना ने कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से जबरदस्त और लगातार हमले किए, जिससे हजारों आम नागरिकों को भूमिगत शेल्टरों में शरण लेनी पड़ी। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फुटबॉल टूर्नामेंट में बड़े उलटफेर देखने को मिले, क्वार्टर फाइनल में मेजबान मैक्सिको को 10 खिलाड़ियों वाली इंग्लैंड टीम से हार का सामना करना पड़ा और ब्राजील के बाहर होने के बाद फुटबॉल नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की। मॉनसून की भारी बारिश के कारण मुंबई में स्कूल बंद करने पड़े और रेड अलर्ट जारी किया गया, जबकि भूस्खलन से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा बाधित हो गया। भारतीय नौसेना ने आधिकारिक तौर पर आईएनएस महेंद्रगिरि को कमीशन किया, जो प्रोजेक्ट 17ए के तहत सातवां स्टील्थ फ्रिगेट है।

7 जुलाई को फ्लैग डे (पेरू), जर्नलिस्ट डे (अर्जेंटीना), स्लोवाक राष्ट्र के मेमोरेंडम की वर्षगांठ (स्लोवाकिया), प्रिंस जोआचिम का जन्मदिन (डेनमार्क), सेटे जिउग्नो (माल्टा) और यूनियन विघटन दिवस (नॉर्वे का स्वतंत्रता दिवस) मनाए जाते हैं।

इतिहासकार और उपन्यासकार दोनों ही इतिहास को एक छोटे से अल्पसंख्यक के संघर्ष के रूप में देखते हैं, जो निर्णय लेने में सक्षम और दृढ़ है, जो अंधे लोगों के विशाल और घनी आबादी वाले बहुमत के खिलाफ है, जो अपनी प्रवृत्ति से प्रेरित होते हैं और खुद के लिए सोचने में असमर्थ होते हैं। -लायन फ्यूचटवांगर

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇

https://explainer24.com

समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।

व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ