यह आग जैसी शक्ति असल में वही जीवन-शक्ति है जिसे हम जानते हैं। यह इच्छा और प्यार, सेक्स और सुंदरता, सुख और आनंद की लौ है, जिसमें हम उपभोग करते हैं और उपभोग किए जाते हैं, जिसमें हम सुख की आग में जलते हैं और समय के साथ बुझ जाते हैं। -हेरोल्ड नॉर्स
371 ईसा पूर्व 6 जुलाई को लेक्ट्रा की लड़ाई में स्पार्टा की सेना की पराजय और स्पार्टन राजा क्लियोम्ब्रोटस प्रथम की मौत हुई।
83 ईसा पूर्व 6 जुलाई को रोम की कैपिटोलिन पहाड़ी पर स्थित जुपिटर का मंदिर जलकर खाक हो गया और उसके साथ ही भविष्यवाणियों वाली सिबिलिन पुस्तकें भी नष्ट हो गईं।
640 ईस्वी में 6 जुलाई को हेलियोपोलिस की लड़ाई में अमर इब्न अल-अस के नेतृत्व में मुस्लिम अरब सेना ने हेलियोपोलिस (मिस्र) के पास बीजान्टिन सेना को हराया।
649 ईस्वी में 6 जुलाई को ओबरवेसेल, ऑस्ट्रेशिया में सातवीं शताब्दी के एक फ्रांसीसी पुजारी और संन्यासी सेंट गोअर ऑफ एक्विटाइन का निधन हुआ। गोअर ऑफ एक्विटाइन अपनी धर्मपरायणता के लिए जाने जाते हैं और उन्हें चमत्कार करने वाले के रूप में सम्मानित किया जाता है। वे सरायपालकों, कुम्हारों और बेल उत्पादकों के संरक्षक संत के रूप में प्रतिष्ठित हैं।
887 ईस्वी में 6 जुलाई को हेझोंग सर्किट के नियंत्रक तांग राजवंश के चीनी युद्ध-सरदार वांग चोंगरोंग का निधन हुआ।
918 ईस्वी में 6 जुलाई को ऑवरगने के काउंट और एक्विटाइन के ड्यूक, कई मठों और क्लूनी एबे के संस्थापक विलियम प्रथम (जन्म 22 मार्च 875) का निधन हुआ।
1017 ईस्वी में 6 जुलाई को तंदई स्कूल के प्रमुख जापानी भिक्षु गेनशिन (एशिन सोजू), का निधन हुआ। गेनशिन तेंदई और शुद्ध भूमि बौद्ध धर्म दोनों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है।
1189 शिनोन कैसल, शिनोन, टुरेन, फ्रांस में इंग्लैंड के राजा हेनरी द्वितीय का निधन हुआ। हेनरी द्वितीय अपने शासनकाल में इंग्लैंड, वेल्स और आयरलैंड के बड़े हिस्सों और फ्रांस के काफी बड़े इलाके (जिसमें नॉर्मंडी, अंजू और एक्विटेन शामिल थे) पर नियंत्रण रखा। इस इलाके को बाद में एंजेविन साम्राज्य कहा गया। कुछ समय के लिए स्कॉटलैंड और ब्रिटनी की डची पर भी हेनरी द्वितीय का अधिकार रहा।
1253 अपने भतीजों के साथ आंतरिक युद्ध में विजय के बाद मिंडौगास ने बपतिस्मा लेकर इसाई धर्म अपनाया, लिथुआनिया का राजा बना, ग्रांड ड्यूक की पदवी धारण की। 6 जुलाई को लिथुआनिया राज्य दिवस मनाता है।
1348 पोप क्लेमेंट 7वें ने ब्लैक डेथ के आरोपी यहूदियों की रक्षा के लिए पोप आदेश जारी किया। ब्लैक डेथ 1346 से 1353 तक यूरोप में होने वाली एक बुबोनिक प्लेग महामारी थी। यह मानव इतिहास की सबसे घातक महामारियों में से प्रमुख बीमारी बनी जिससे करीब 50 मिलियन लोग मारे गए। यूरोप की 14वीं सदी की आबादी का आधा हिस्सा असमय काल के गाल में समा गया। यह बीमारी बैक्टीरिया यर्सिनिया पेस्टिस के कारण होती है और पिस्सू और हवा के माध्यम से फैलती है। यूरोपीय इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक ब्लैक डेथ का जनसंख्या, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से दूरगामी प्रभाव पड़ा।
1411 मिंग चीन के एडमिरल झेंग हे तीसरी खजाना यात्रा के बाद नानजिंग लौटे और उन्होंने मिंग-कोट्टे युद्ध के दौरान पकड़े गए सिंहली राजा को योंगले सम्राट के सामने पेश किया।
1415 कोंस्टांज कैथेड्रल में परिषद की बैठक में सुधारवादी जान हुस की निंदा की गई उसे सूली पर जलाए जाने की सजा सुनाई गई। जॉन हुस, इओहनेस हुस और जोहान्स हुस के नाम से संदर्भित चेक धर्मशास्त्री और दार्शनिक, चर्च सुधारक और हुसितवाद के प्रेरणास्रोत, प्रोटेस्टेंटवाद के एक प्रमुख पूर्ववर्ती और बोहेमियन सुधार में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। हुस को पहला चर्च सुधारक माना जाता है। कोन्स्तान्ज मिनस्टर या कोन्स्तान्ज कैथेड्रल (जर्मन, कोन्स्तान्जर मुंस्टर) दक्षिणी जर्मनी के कोन्स्तान्ज की ऐतिहासिक इमारत है, कोन्स्तान्ज के पूर्व रोमन कैथोलिक सूबा का प्रोटो-कैथेड्रल है।
1423 प्रसिद्ध इतालवी गणितज्ञ और वास्तुकार एंटोनियो मनेट्टी का जन्म हुआ।
1438 विद्रोही ट्रांसिल्वेनियाई किसानों और कुलीन लोगों के बीच कोलोजस्मोनोस्टर एबे में एक अस्थायी समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1476 जर्मन के प्रसिद्ध गणितज्ञ और ज्योतिषी रेजीओमोंटानस का निधन हुआ।
1483 रिचर्ड तृतीय और ऐनी नेविल को इंग्लैंड के राजा और रानी का ताज पहनाया जाता है।
1484 पुर्तगाली समुद्री कप्तान डिओगो काओ कांगो नदी के मुहाने पर पहुँचे।
1495 पहले इतालवी युद्ध में फोर्नोवो की लड़ाई दौरान चार्ल्स 8वें ने पवित्र लीग को हराया।
1536 फ्रांस के लिए फ्रांसीसी-ब्रेटन समुद्री अन्वेषक, खोजकर्ता जैक्स कार्टियर उत्तरी अमेरिका के अपने दूसरे अभियान के अंत में सेंट मालो पहुंचे। सेंट-मालो ब्रिटनी के इले-एट-विलेन में एक ऐतिहासिक फ्रांसीसी बंदरगाह है। इन स्थलों को देखने वाले और स्थानीय शब्द कनाटा (जिसका अर्थ है घरों का एक समूह) सीखने वाले पहले यूरोपीय के रूप में कार्टियर को कनाडा के खोजकर्ता के रूप में श्रेय दिया जाता है। सेंट-मालो के निवासियों को फ्रेंच में मालौइन कहा जाता है। इस अंग्रेजी चैनल तट पर स्थित चारदीवारी वाले शहर में समुद्री डकैती का एक लंबा इतिहास रहा है, जिसने स्थानीय जबरन वसूली और विदेशियों को लूटकर बहुत धन कमाया। 1944 में मित्र राष्ट्रों ने सेंट-मालो पर भारी बमबारी की। बाद में शहर एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र में बदल गया, जिसमें एक नौका टर्मिनल था जो जर्सी और ग्वेर्नसे के चैनल द्वीपों के साथ-साथ पोर्ट्समाउथ, हैम्पशायर और पूल, डोरसेट की दक्षिणी अंग्रेजी बस्तियां आदि बहुत कुछ बन गया। प्रसिद्ध ट्रांसअटलांटिक सिंगल-हैंडेड यॉट रेस रूट डु रम, जो हर चार साल में नवंबर में होती है, ग्वाडेलोप में सेंट मालो और पॉइंट-ए-पित्रे के बीच होती है।
1557 इंग्लैंड की रानी मैरी प्रथम के पति और स्पेन के राजा फिलिप द्वितीय फ्रांस के साथ युद्ध के लिए डोवर से निकले। इसके बाद कैलास शहर पर हार हुई, महाद्वीप पर अंतिम अंग्रेजी कब्जा फिलिप द्वितीय का पता नहीं चला कि उनका क्या हुआ।
1560 एडिनबर्ग की संधि पर स्कॉटलैंड और इंग्लैंड ने हस्ताक्षर किए।
1573 अर्जेंटीना में कॉर्डोबा नगर की स्थापना जेरोनिमो लुइस डे कैबरेरा ने की। 1573 में इसी दिन फ्रांसीसी धर्म युद्ध के दौरान ला रोशेल की घेराबंदी समाप्त हुई।
1580 जर्मनी के प्रसिद्ध वीणा वादक और संगीतकार जोहान स्टोबॉस का जन्म हुआ।
1614 बादशाह अकबर के प्रधान सेनापति सरदार मान सिंह का निधन हुआ। 1614 में इसी दिन ओटोमन साम्राज्य को माल्टा आइलैंड जीतने के युद्ध में हार का सामना करना पड़ा।
1766 पैस्ले, स्कॉटलैंड में अलेक्जेंडर विल्सन का जन्म हुआ। अलेक्जेंडर विल्सन स्कॉटिश-अमेरिकी कवि, पक्षी विज्ञानी, प्रकृतिवादी और चित्रकार बने। उन्हें सबसे महान अमेरिकी पक्षी विज्ञानी कहा गया।
1785 संयुक्त राज्य अमेरिकी मुद्रा के रूप में डॉलर को सर्वसम्मति से चुना गया।
1787 पश्चिम बंगाल के शिबपुर में भारतीय वनस्पति उद्यान की स्थापना हुई।
1823 वेस्टरविक नगर पालिका, स्वीडन में कैरिन सोफी एडलरस्पारे (एस्सेलडे) का जन्म हुआ। सोफी एडलरस्पारे स्वीडिश नारीवादी, लेखिका और प्रकाशक बनीं जिन्होंने 19वीं सदी के महिला अधिकार आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई।
1837 प्रसिद्ध भारतीय समाज सुधारक रामकृष्ण गोपाल भंडारकर का जन्म हुआ।
1859 स्कॉटलैंड के धर्मगुरू और विख्यात खोजकर्ता डेविड लेविंगस्टन ने स्कॉटलैंड में प्रवेश किया। जिसके बाद ब्रिटेन ने इस देश पर अधिकार कर लिया।
1885 फ्रांसीसी रसायनशास्त्री, वैज्ञानिक और सूक्ष्म-जैवविज्ञानी, टीकाकरण, किण्वन और पास्चुरीकरण के सिद्धांतों की खोज करने वाले लुइस पाश्चर ने रेबीज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। जूनोटिक रोगों के बारे में जनता को शिक्षित करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए लुइस पाश्चर की याद में 6 जुलाई को विश्व जूनोसिस दिवस मनाया जाता है।
1892 भारत के प्रमुख राजनेता दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद में चुने जाने वाले प्रथम अश्वेत एवं भारतीय बने।
1890 बंगाल प्रेसिडेंसी के कलकत्ता में धन गोपाल मुखर्जी का जन्म हुआ। धन गोपाल मुखर्जी संयुक्त राज्य अमेरिका में सफल होने वाले पहले भारतीय लेखक और 1928 में न्यूबेरी मेडल विजेता बने।
1894 हिंदी खड़ी बोली तथा भारतेंदु युग के उन्नायक कहे गये प्रताप नारायण मिश्र का निधन हुआ।
1901 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेता श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ, इन्होंने आरएसएस के राजनैतिक संगठन जनसंघ की स्थापना की। 1980 में जनसंघ भारतीय जनता पार्टी में बदल गई।
1905 प्रख्यात भारतीय समाज सुधारक लक्ष्मीबाई केलकर का जन्म हुआ।
1906 प्रसिद्ध भारत भारतीय वैज्ञानिक दौलत सिंह कोठारी का जन्म हुआ।
1916 न्यूयॉर्क में हेरोल्ड नॉर्स का जन्म हुआ। हेरोल्ड नॉर्स विख्यात अमेरिकी लेखक बने जिन्होंने रोजमर्रा की अमेरिकी भाषा और तस्वीरों का इस्तेमाल करके अपना लेखन किया। बीट जेनरेशन के प्रवासी कलाकारों में से एक, नॉर्स की रचनाएँ बड़े पैमाने पर प्रकाशित हुईं और पढ़ी, सराही गईं। हेरोल्ड नॉर्स का एक उद्धरण, जब हम अपनी इच्छाओं को मार देते हैं, तो हम किसी लाश की तरह बदबू देने लगते हैं।
1923 सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक यानी सोवियत समाजवादी गणराज्य की स्थापना हुई।
1924 सोनितपुर, असम में माहिम बोरा का जन्म हुआ। माहिम बोरा असम के प्रमुख भारतीय लेखक और शिक्षाविद् थे। उनकी उल्लेखनीय कृतियों में लघु कथा संग्रह कथोनीबारी घाट शामिल है। माहिम बोरा को 1989 में डूमडूमा में आयोजित असम साहित्य सभा का अध्यक्ष चुना गया था।
1930 विख्यात कर्नाटक शास्त्रीय संगीतज्ञ, गायक, वादक एवं कवि मंगलमपल्ली बालामुरली कृष्णा का जन्म शंकरागुप्तम में हुआ।
1935 बौद्ध धर्म को मानने वाले तिब्बतियों के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाई लामा का जन्म हुआ।
1940 ब्रिस्बेन में सबसे लंबे कैंटिलीवर ब्रिज स्टोरी ब्रिज का क्वींसलैंड के गवर्नर सर लेस्ली ऑर्म विल्सन ने लोकार्पण किया। इसी दिन कजाखस्तान के राष्ट्रपति रहे नूर सुल्तान नजर्बायेव का जन्म हुआ।
1944 नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने महात्मा गांधी को पहली बार राष्ट्रपिता कहा।
1946 अमेरिका के 43वें राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश का जन्म हुआ। इसी दिन महान नैतिक दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म हुआ।
1947 जलालपुर, अम्बेडकर, उत्तर प्रदेश में अनवर जलालपुरी (अनवार अहमद) का जन्म हुआ। अनवर जलालपुरी मशहूर उर्दू शायर बने, भगवद गीता का संस्कृत से उर्दू में अनुवाद किया। उन्हें पद्मश्री एवं यश भारती सहित कई साहित्यिक सम्मान और पुरस्कार मिले। अनवर जलालपुरी का एक शेर, मेरा हर शेर हकीकत की है जिंदा तस्वीर, अपने अशआर में किस्सा नहीं लिखा मैंने। 1947 में इसी दिन सोवियत संघ में एके -47 राइफल का उत्पादन शुरू हुआ। एके का मतलब है अवतोमत कलाश्निकोवा। इसे मिखाइल कलाश्निकोव ने डिजाइन किया था। इस बंदूक का उपयोग दुनिया के अधिकतम देशों के सशस्त्र बलों द्वारा किया जाता है। इससे लाखों लोग कत्ल किए जा चुके हैं। व्यापक पैमाने पर हत्याओं के लिए एके 47 के इस्तेमाल से दुखी मिखाइल कलाश्निकोव ने मरने से कुछ दिन पूर्व कहा था, अगर अगला जन्म मिला तो बंदूक या कोई अन्य मारक हथियार बनाने के बजाय में हल (खेत की जुताई के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला औजार) बनाऊंगा।
1951 नीति आयोग के उपाध्यक्ष, अर्थशास्त्री राजीव कुमार का जन्म हुआ।
1954 भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर कार्नेलिया सोराबजी का निधन हुआ।
1956 भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री रहे अनिल माधब दवे का जन्म हुआ। इसी दिन 1956 में वेल्लोर अस्पताल में पहली बार सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी हुयी।
1959 मोजांबिक के निकट पुर्तगाल के जहाज में हुए विस्फोट से 300 लोग मरे।
1962 विख्यात अमरीकी लेखक विलियम फॉल्कनर का निधन हुआ। उन्होंने अपनी कहानियों में अमरिकी समाज की समस्याओं विशेषकर अश्वेत जनता के साथ भेदभाव का उल्लेख किया।
1964 अफ्रीका महाद्वीप का देश मलावी ब्रिटेन से आजाद हुआ और इस दिन को मलावी का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1973 जेह वाडिया के नाम से सुपरिचित जहांगीर नुस्ली वाडिया का जन्म बंबई में हुआ। जहांगीर बड़े कारोबारी हैं, बाम्बे डाइंग, बाम्बे रियल्टी के प्रमुख होने के साथ - साथ वे ब्रिटानिया इंडस्ट्री सहित बाम्बे बरमाह इत्यादि कई कंपनियों में साझेदार हैं।
1974 काफी प्रभावशाली फिल्म एवं विज्ञापन फिल्म निर्देशिका गौर शिंदे का जन्म पुणे में हुआ।
1981 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल निकिता ठुकराल का जन्म हुआ। इसी दिन भारत के प्रमुख कारोबारियों में से एक फ्लिपकार्ट के संस्थापक सचिन बंसल का जन्म चंडीगढ़ में हुआ।
1985 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री और माॅडल श्वेता त्रिपाठी का जन्म नई दिल्ली में हुआ। इसी दिन जाने माने बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता और फोबर््स पत्रिका की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल रणवीर सिंह का जन्म बंबई में हुआ।
1986 आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरुषों में से एक जगजीवन राम का निधन हुआ। जिन्हें आदर से बाबूजी और बाबू जगजीवनराम कहा जाता है।
1988 टालीवुड यानी तमिल सिनेमा और दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय गायिका मालविका का जन्म विशाखापट्टनम में हुआ।
1990 प्रसिद्ध गुजराती टेलीविजन एवं फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल भक्ति राठौड़ का जन्म बंबई में हुआ। इसी दिन इलेक्ट्रॉनिक फ्रंटियर फाउंडेशन की स्थापना की गई।
1997 प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक चेतन आनंद का निधन हुआ।
1998 हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा चेक लैप कोक से हवाई यातायात प्रारंभ हुआ। इसने शहर के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में काई टैक हवाई अड्डे की जगह ली।
2002 अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या हुई । प्रसिद्ध उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन हुआ। उनके बेटे मुकेश अंबानी मोदी सरकार की खास मेहरबानी से भारत के दो बड़े रईसों में से एक हैं।
2003 ब्रह्मांड में पांच सितारों को एक संदेश भेजा गया जो पृथ्वी से कई प्रकाश वर्ष दूर हैं। यह संदेश ब्रह्मांड में अतिरिक्त स्थलीय जीवन की खोज के लिए भेजा गया है। इस संदेश को ब्रह्मांड में साइलेंस ब्रेकर के रूप में मान्यता दी गई है। इस संदेश के 2036 तक गंतव्य तक पहुंचने की उम्मीद है।
2005 मैक्सिको में मानव का चालीस हजार वर्ष पुराना पदचिह्न मिला। इसी दिन जाने माने भारतीय वैज्ञानिक नौतम भट्ट का निधन हुआ।
2006 विश्व कप फुटबाल में फ्रांस ने पुर्तगाल को हराया। इसी दिन 2006 में 44 वर्ष बाद भारत-चीन में 1962 के युद्ध के बाद से बंद पड़े नाथुला दर्रे को खोला गया। यहां से भारत और चीन के बीच व्यापार होता था।
2008 दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही कब्रिस्तान की खोज पूरी हुई।
2009 जद्रांका कोसोर क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2011 जाने माने भारतीय फिल्म निर्देशक मणि कौल का निधन हुआ।
2012 संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास सम्मेलन (अंकटाड) विश्व निवेश रिपोर्ट-2012 के अनुसार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए 2012 से 2014 की अवधि में चीन सबसे आकर्षक निवेश स्थल रहा। उसके बाद अमेरिका, भारत का स्थान रहा। इसी दिन पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 18 लोगों की हत्या की।
2013 नाइजीरिया के योबे राज्य में एक स्कूल में हुई कथित आतंकवादी गोलीबारी में कम से कम 42 लोग मारे गए। 2013 में इसी दिन अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एशियाना एयरलाइंस की उड़ान 214 एक बोइंग 777 दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार 307 लोगों में से तीन की मौत हुई तथा 181 घायल हो गए।
2013 क्यूबेक के लैक-मेगेंटिक शहर में 73-डिब्बों वाली एक तेल ट्रेन पटरी से उतर गई और उसमें विस्फोट हो गया, जिससे 47 से अधिक लोग मारे गए और शहर के केंद्रीय क्षेत्र में 30 से अधिक इमारतें नष्ट हो गईं।
2014 पद्मश्री से सम्मानित अमेरिकी विद्वान एवं इतिहासकार ग्रैनविल ऑस्टिन का निधन हुआ। इसी दिन इजरायली वायु सेना ने गाजा पट्टी पर हमला कर हमास के सात सदस्यों को मार गिराया।
2018 प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार, मानवाधिकार और पर्यावरण कार्यकर्ता अमृतलाल बेगड़ का निधन हुआ। 2018 में इसी दिन जापानी पंथ समूह ऑम शिनरिक्यो के संस्थापक शोको असहारा का निधन हुआ।
2019 लोकप्रिय ब्राजीलियाई गायक-गीतकार और गिटारवादक, बोसा नोवा संगीत शैली के अग्रज जोआओ गिल्बर्टो का निधन हुआ।
2020 प्रसिद्ध अमेरिकी गायक-गीतकार, फिडल-वादक और गिटारवादक चार्ली डेनियल, कुख्यात अमेरिकी बाल बलात्कारी मैरी के लेटर्न्यू एवं लोकप्रिय इतालवी संगीतकार, ऑर्केस्ट्रेटर, कंडक्टर और ट्रम्पेट वादक एन्नियो मोरिकोन का निधन हुआ।
2021 पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की एयर की फ्लाइट 251 के तौर पर उड़ान भर रहा एंटोनोव एन-26 विमान रूस के पलाणा एयरपोर्ट पहुँचने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 28 लोगों की मौत हो गई।
2022 संयुक्त राज्य अमेरिका में एक ऐतिहासिक स्मारक जॉर्जिया गाइडस्टोन बमबारी में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दिन जाने माने अमेरिकी फिल्म अभिनेता जेम्स कान और अर्नाल्डो पाम्बियान्को नामक सुविख्यात इतालवी पेशेवर रोड रेसिंग साइकिल चालक का निधन हुआ।
2024 प्रिंस जॉर्ज काउंटी, मैरीलैंड, अमेरिका में अमेरिकी फुटबॉल कॉर्नरबैक ख्यरी एंथनी जैक्सन (जन्म 11 अगस्त 1999, वाशिंगटन) का निधन हुआ।
2025 गाजा में इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 38 फिलिस्तीनी मारे गए। दक्षिणी लेबनान में इजराइल के चार ड्रोन हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हमास ने कहा कि उसने गाजा में युद्धविराम की ताजा योजना पर सकारात्मक जवाब दिया है। केन्या में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों के साथ झड़प में 11 लोगों की मौत हो गई और 29 लोग घायल हो गए। ब्रिटेन ने सीरिया के साथ औपचारिक रूप से राजनयिक संबंध फिर से शुरू किए।
2026 संयुक्त राष्ट्र ने जिनेवा में एआई गवर्नेंस पर अपनी पहली ग्लोबल बातचीत शुरू की, जिसमें इंटरनेशनल सहयोग और वैज्ञानिक रिस्क असेसमेंट पर ध्यान दिया गया। सुपर टाइफून बावी कैटेगरी 5 के हरिकेन जितना ताकतवर हो गया, जिससे गुआम और नॉर्दर्न मारियाना अमेरिका में तेज हवाएँ चलीं और भारी बारिश हुई। इजराइली कमांडो यूनिट्स ने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन किए। रिया के दमिश्क में एक लोकल कॉफी हाउस में बम धमाका हुआ। फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस ने पैराग्वे को हराया (क्वार्टर-फाइनल में पहुँचे) और मोरक्को ने को-होस्ट कनाडा को बाहर कर दिया, हॉलैंड के दो गोल की मदद से नॉर्वे ने ब्राजील को बाहर कर दिया। क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड को हराकर अपना सातवाँ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता। मॉनसून की तबाही, मुंबई में भारी बारिश के कारण इमारतें गिरने से मौतें हुईं और जगह-जगह पानी भर गया, जिससे यात्रा में काफी रुकावट आई और लोकल एग्जाम रद्द करने पड़े। लैंडस्लाइड की वजह से सबअर्बन सर्विस रोकनी पड़ीं और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे भी बंद हो गया। दिल्ली एनसीआर में 6 जुलाई को तापमान 33 से 37 डिग्री रहा। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में कई दिनों से भीषण गर्मी जारी है। रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में 6 जुलाई को दिन में 10 बजे तापमान 35 डिग्री था।
6 जुलाई के आयोजन - संविधान दिवस (केमैन आइलैंड्स), राजधानी दिवस (कजाकिस्तान), स्वतंत्रता दिवस (कोमोरोस), स्वतंत्रता दिवस (मलावी), इंटरनेशनल किसिंग डे अर्थात अंतर्राष्ट्रीय चुंबन दिवस, जान हुस दिवस (चेक गणराज्य), कुपाला नाइट (पोलैंड, रूस, बेलारूस और यूक्रेन), राज्य स्थापना दिवस (लिथुआनिया) और शिक्षक दिवस (पेरू) हैं।
मैं हर बे-जान हर्फ-ओ-लफ्ज को गोया बनाता हूँ, कि अपने फन से पत्थर को भी आईना बनाता हूँ । -अनवर जलालपुरी
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।
व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।










0 टिप्पणियाँ