मैं आपको समझा नहीं सकता। मैं किसी को भी यह नहीं समझा सकता कि मेरे अंदर क्या चल रहा है। मैं खुद को भी यह समझा नहीं सकता। -फ्रांज काफ्का
321 ईस्वी में 3 जुलाई को सिबाले, पन्नोनिया, रोमन साम्राज्य (अब विन्कोवसी, क्रोएशिया) में वैलेन्टिनियन प्रथम का जन्म हुआ। वैलेन्टिनियन प्रथम 364 से 375 तक रोमन सम्राट रहा।
324 ईस्वी में 3 जुलाई को रोमन सम्राट कांस्टेनटाइन द ग्रेट ने विद्रोह कर चुके अपने पूर्व सहयोगी लिलीकिनियस को एड्रियनोपल की लड़ाई में पराजित किया।
458 ईस्वी में 3 जुलाई को कॉन्स्टेंटिनोपल (अब इस्तांबुल, तुर्की) में चांसलर और धार्मिक नेता एनाटोलियस ऑफ कॉन्स्टेंटिनोपल का निधन हुआ। एनाटोलियस रूढ़िवादी और रोमन कैथोलिक चर्च में संत माने गए हैं।
710 ईस्वी में 3 जुलाई को चीन के तांग राजवंश के चौथे और सातवें सम्राट झोंगजोंग (ली शियान, जन्म 26 नवंबर 656) का निधन हुआ।
896 ईस्वी में 3 जुलाई को चीन में तांग राजवंश में हांग प्रीफेक्चर में स्थानीय मिलिशिया सरदार, (वॉरलॉर्ड) आधुनिक झेजियांग के ज्यादातर हिस्से पर अपना नियंत्रण कायम करने वाले डोंग चांग का निधन हुआ।
987 ईस्वी में 3 जुलाई को ह्यूग कैपेट फ्रांस के राजा बने और कैपेटियन राजवंश का आगाज हुआ। इस राजवंश ने 1792 में फ्रांसीसी क्रांति तक फ्रांस में शासन किया।
1035 ईस्वी में 3 जुलाई को विलियम द कॉन्करर नॉर्मंडी का ड्यूक बना और 1087 तक शासन किया। मध्य युग में नॉर्मंडी का ड्यूक उत्तर-पश्चिमी फ्रांस में नॉर्मंडी के डची का शासक होता था।
1350 हिंदू धर्म के वारकरी संप्रदाय के संत और भक्तकवि नामदेव का महाराष्ट्र के पंढरपुर में निधन हुआ। उनके आध्यात्मिक उपदेशों के अनुसार सामान्य गृहस्थ जीवन जीते हुए भी मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है।
1608 फ्रांसीसी खोजकर्ता सैमुअल डी शैम्प्लेन ने 1608 में क्यूबेक सिटी (विले डे क्यूबेक) की स्थापना की। आधिकारिक तौर पर क्यूबेक कनाडा के क्यूबेक प्रांत का राजधानी शहर है। जुलाई 2021 तक, शहर की जनसंख्या 549,459 और महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या 839,311 थी। यह कनाडा का बारहवां सबसे बड़ा शहर और सातवां सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। यह मॉन्ट्रियल के बाद प्रांत का दूसरा सबसे बड़ा शहर भी है। इसकी आर्द्र महाद्वीपीय जलवायु है जिसमें गर्म ग्रीष्मकाल के साथ ठंडी और बर्फीली सर्दियाँ होती हैं। सैमुअल डी शैम्प्लेन ने 1608 में क्यूबेक को फ्रांसीसी बस्ती के रूप में स्थापित किया था। ओल्ड क्यूबेक (विएक्स-क्यूबेक) के आसपास की प्राचीरें मेक्सिको के उत्तर में अमेरिका में बची हुई एकमात्र किलेबंद शहर की दीवारें हैं। इस क्षेत्र को 1985 में यूनेस्को द्वारा ओल्ड क्यूबेक के ऐतिहासिक जिले के रूप में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।
1616 मुगल बादशाह शाह जहाँ के बेटे शाह शुजा का जन्म हुआ।
1661 पुर्तगाल ने बंबई ब्रिटिश राजा चार्ल्स द्वितीय को उपहार में दी।
1683 विनचेस्टर, इंग्लैंड में एडवर्ड यंग का बपतिस्मा हुआ। बपतिस्मा जन्म के बाद होने वाला नामकरण जैसा धार्मिक संस्कार है। एडवर्ड यंग अपने समय के प्रसिद्ध अंग्रेज कवि, नाटककार और साहित्य समीक्षक (नाइट-थॉट्स) बने। उन्हें मुख्य रूप से नाइट-थॉट्स के लिए याद किया जाता है, जो बिना तुकबंदी वाली कविता (ब्लैंक वर्स) में लिखी गई दार्शनिक रचनाओं की एक श्रृंखला है। इसमें कई अपनों को खोने के बाद उनकी मनःस्थिति की झलक मिलती है। यह उस सदी की सबसे लोकप्रिय कविताओं में से एक थी, जिसने दिग्गज रचनाकारों जोहान वोल्फगैंग वॉन गोएथे और एडमंड बर्क जैसे अनेक लोगों को प्रभावित किया। एडवर्ड यंग ने लिखा है, हम सभी मौलिक रूप से पैदा होते हैं, तो फिर हममें से इतने सारे लोग दूसरों की नकल बनकर क्यों मरते हैं?
1751 स्वीडन के विख्यात रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोंस्टलर ने निकेल नामक धातु का पता लगाने की घोषणा की।
1760 सदाशिव राव भाऊ और विश्वास राव के नेतृत्व में मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा कर लिया। सदाशिव राव भाऊ पेशवा बाजी राव प्रथम के भतीजे थे। उन्होंने पानीपत की तीसरी लड़ाई में मराठा सेना के सेनापति के रूप में कार्य किया। पानीपत की तीसरी लड़ाई में लड़ते हुए उनकी मृत्यु हो गई। विश्वास राव बालाजी बाजी राव के सबसे बड़े पुत्र थे। पानीपत के तीसरे युद्ध में सबसे चरम लड़ाई के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई।
1767 फिलिप कार्टरेट के नेतृत्व में एक यात्रा अभियान के दौरान मिडशिपमैन रॉबर्ट पिटकेर्न ने पिटकेर्न द्वीप की खोज की। पिटकेर्न द्वीप आधिकारिक रूप से पिटकेर्न, हेंडरसन, ड्यूसी और ओनो द्वीप दक्षिणी प्रशांत महासागर में चार ज्वालामुखी द्वीपों का एक समूह है। यह प्रशांत महासागर में एकमात्र ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र है। का संयुक्त भूमि क्षेत्र 47 किमी2 है। पिटकेर्न द्वीपवासी एक द्विजातीय जातीय समूह है जो मुख्य रूप से नौ बाउंटी विद्रोहियों और कुछ ताहिती संगिनियों के वंशज हैं। जनवरी 2020 तक इस क्षेत्र में केवल 47 स्थायी निवासी थे।
1767 नॉर्वे का सबसे पुराने अखबार एड्रेसेविसेन, की स्थापना की गई और पहला संस्करण प्रकाशित किया गया। एड्रेसेविसेन (सामान्य रूप से प्रचलित नाम एड्रेसा) ट्रॉनहैम, नॉर्वे में रविवार को छोड़कर दैनिक रूप से प्रकाशित होने वाला एक क्षेत्रीय समाचार पत्र है। 256 वर्ष से यह अखबार 1767 से प्रचलन में है और नॉर्स्के इंटेलिजेंज-सेडेलर के बाद सबसे पुराने समाचार पत्रों में से एक है जिसे 1763 में लॉन्च किया गया था।
1778 पर्शिया ने अर्जेटिना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1819 न्यूयॉर्क शहर में दि बैंक फार सेविंग नामक पहला अमेरिक बचत बैंक खुला।
1876 मोंटेनेग्रो ने तुर्की से युद्ध की घोषणा की।
1881 इस्तांबुल, तुर्किये में विख्यात अल्बानियाई आलिम, खगोलशास्त्री, गणितज्ञ और दार्शनिक होक्सा हसन तहसीनी (होक्सा तहसीम, जन्म 7 अप्रैल 1811 निनात, अल्बानिया) का निधन हुआ। इस्तांबुल विश्वविद्यालय के पहले रेक्टर हसन तहसीनी अल्बानियाई अधिकारों की रक्षा के लिए केंद्रीय समिति के संस्थापकों में से एक थे।
1883 बीसवीं सदी के महान लेखक फ्रांज काफ्का का जन्म प्राग में हुआ। काफ्का की रचनाएं आधुनिक समाज का बेजोड़ चित्रण करती हैं और दुनिया भर के साहित्यकार उनसे प्रेरणा लेते हैं. उनका वैश्विक महत्व इसलिए भी है कि है कि उनके नाम पर शब्द तक गढ़ा गया है, जब मनुष्य की ऐसी परिस्थिति जिसमें उसे कोई रास्ता नहीं दिखता और वह चारों ओर मुश्किलों में घिरा होता है उसे काफ्काएस्क कहा जाता है. उनकी रचनाएं मेटामाफोर्सिस, द ट्रायल और द कैसल को दुनियाभर में खूब पढ़ी और सराही गईं।
1886 जर्मन इंजीनियर, आविष्कारक, कारोबारी, उद्योगपति कार्ल बेंज ने आधिकारिक तौर पर बेंज पेटेंट-मोटरवैगन का अनावरण किया जो पहली विशेष रूप से निर्मित ऑटोमोबाइल थी। इसी दिन 1886 में न्यू यॉर्क ट्रिब्यून लिनोटाइप मशीन का उपयोग करने वाला पहला समाचार पत्र बन गया, जिसने हाथ से टाइपसेटिंग को अलविदा कह दिया।
1908 ब्रिटिश सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार बाल गंगाधर तिलक को गिरफ्तार किया।
1912 विख्यात भारतीय विधि विशेषज्ञ और सुप्रीम कोर्ट के जज रहे हंसराज खन्ना का जन्म अमृतसर में हुआ।
1918 दक्षिण भारत के प्रमुख, लोकप्रिय फिल्म अभिनेता, निर्माता और निर्देशक समारला वेंकट रंगा राव का जन्म राजमहेंद्रावरम में हुआ।
1928 लंदन में पहली बार रंगीन टेलीविजन कार्यक्रम का प्रसारण जॉन लेगी बेयर्ड ने किया।
1934 बैंक ऑफ कनाडा अधिनियम कनाडा में पारित किया गया।
1937 न्यूयॉर्क शहर में अमेरिकी मिलिट्री अफसर, आविष्कारक, उद्यमी रहे जैकब शिक (जन्म 16 सितंबर 1877 ओटुमवा, आयोवा, अमेरिका) का निधन हुआ। जैकब शिक इलेक्ट्रिक रेजर का पेटेंट कराया और शिक ड्राई शेव इंक. रेजर कंपनी शुरू की, इलेक्ट्रिक रेजर का जनक कहा गया। आज हम जानते हैं इलेक्ट्रिक रेजर छोटी सी मशीन होती है जिससे लोग सिर, दाढ़ी और शरीर के अन्यान्य जगहों के बाल आसानी से काटते हैं।
1839 लेक्सिंगटन, मैसाचुसेट्स में संयुक्त राज्य अमेरिका का पहला राजकीय सामान्य विद्यालय प्रारंभ हुआ जिसका विकास बाद में फ्रामिंघम स्टेट यूनिवर्सिटी के रूप में हुआ।
1941 विख्यात भारतीय फिल्मकार अडूर गोपालकृष्णन का जन्म हुआ।
1951 न्यूजीलैंड के विख्यात तेज गेंदबाज रिचर्ड हैडली का जन्म हुआ।
1952 लोकप्रिय गायक, अभिनेता और फिल्म निर्माता हुए किशोर कुमार और रूमा गुहा ठाकुरता के बेटे अमित कुमार का जन्म कलकत्ता में हुआ। अमित भी गायक हुए लेकिन ज्यादा चल नहीं पाए। इसी दिन कनाडा के चर्चित और बहुप्रतिष्ठित लेखक रोहिंगटन मिस्त्री का जन्म बंबई में हुआ।
1962 विख्यात अमेरिकी अभिनेता टॉम हैंक्स का जन्म हुआ। इसी दिन फ्रांस सरकार ने अलजीरिया की आजादी की घोषणा की।
1967 शेखर कपूर की बहुचर्चित फिल्म बैंडिट क्वीन से अपना फिल्म कैरियर शुरु करने वाले प्रभावशाली फिल्म निर्देश, लेखक, अभिनेता और फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया का जन्म इलाहाबाद में हुआ।
1971 अमेरिकी सरकार की काली करतूतों को उजागर कर अमेरिका को हिला देने वाले विख्यात पत्रकार और मीडिया वेबसाइट विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे का जन्म हुआ। टाउन्सविले सिटी, ऑस्ट्रेलिया में जन्मे जूलियन पॉल असांजे ऑस्ट्रेलियाई संपादक, प्रकाशक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं जिन्होंने 2006 में विकीलीक्स की स्थापना की थी। लेकिन कई वर्ष से वे लंदन में नजरबंदी की स्थिति में हैं। इसी दिन प्रसिद्ध अमेरिकी संगीत रॉक बैंड द डोर्स के प्रसिद्ध गायक जिम मॉरिसन का निधन 1971 में हुआ।
1979 कलकत्ता का दूसरा हावड़ा ब्रिज कहा जाने वाला विद्यासागर सेतु का निर्माण शुरू हुआ। विद्यासागर पुल हुगली नदी पर बना टोल ब्रिज है। कोलकाता और कई शहरों को जोड़ता है। आठ सौ तेईस मीटर की लंबाई वाला विद्यासागर सेतु भारत का सबसे लंबा केबल स्टे ब्रिज है और एशिया में सबसे लंबा पुल है। इसका नाम बंगाल के समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर के नाम पर है। इसी दिन 1979 में अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने काबुल में सोवियत समर्थक शासन के विरोधियों को गुप्त सहायता के लिए पहले निर्देश पर हस्ताक्षर किये।
1980 मशहूर क्रिकेटर हुए वर्तमान में आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य हरभजन सिंह का जन्म जालंधर में हुआ।
1986 जानी मानी रियलिटी शो अभिनेत्री, काॅमेडियन, द कपिल शर्मा शो की प्रमुख कलाकार भारती सिंह का जन्म अमृतसर में हुआ। इसी दिन जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल कृतिका सेंगर का जन्म कानपुर में हुआ।
1988 संयुक्त राज्य अमेरिका नौसेना के युद्धपोत यूएसएस विंसेन्नेस ने फारस की खाड़ी के ऊपर ईरान एयर फ्लाइट 655 को मार गिराया, जिससे उसमें सवार सभी 290 लोग मारे गए।
1989 सोवियत संघ के पूर्व विदेश मंत्री और राष्ट्रपति रहे आंद्रेई ग्रोमिको का निधन हुआ।
1991 दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय अभिनेत्री और माॅडल तेजस्वी मादीवडा का जन्म हैदराबाद में हुआ।
1990 सऊदी अरब स्थित मुस्लिमों के धार्मिक स्थल मक्का से मीना जाने वाली सुरंग में भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत।
1992 ब्राजील के प्रमुख शहर रियो डि जेनेरियो में पृथ्वी सम्मेलन की शुरुआत हुई। इसी बैठक के बाद पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध विनाश, जबरदस्त कार्बन उत्सर्जन से होने वाले नुक्सानों और इससे बचाव के वैश्विक अभियान और बहसें, प्रदर्शन, नीतियों के निर्माण व्यापक पैमाने पर हुए। लेकिन पिछले 32 वर्ष में 1992 के मुकाबले नुक्सान कई गुणा ज्यादा बढ़ गए हैं।
1996 हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता राजकुमार का निधन हुआ। उन्होंने संवाद अदायगी के अपने अनूठे अंदाज के चलते रूपहले पर्दे पर अपनी एक खास जगह बनाई।
1988 तुर्की के इस्तांबुल में फतिह सुल्तान मेहमत ब्रिज का निर्माण पूरा हुआ जिससे बोस्फोरस के ऊपर यूरोप और एशिया महाद्वीपों के बीच दूसरा बड़ा, सुविधाजनक संपर्क मार्ग खुला।
1999 कुवैत में 50 सदस्यीय संसदीय चुनाव सम्पन्न हुए।
2000 लायसेनिया करासे फिजी के अंतरिम प्रधानमंत्री बने।
2004 बैंकॉक में मेट्रो प्रणाली का आधिकारिक उद्घाटन किया गया। इसी दिन रूस की प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा महिला विंबलडन चैम्पियन बनीं।
2005 महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल खिताब जीता। इसी दिन राष्ट्रीय कानून समलैंगिक विवाह को स्पेन में वैध किया।
2006 कैरेबियाई द्वीप पर 35 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत दर्ज की। इसी दिन स्पेन ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की सभावना जताई।
2008 स्पेन के कैटेलोनिया में पहला अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस आयोजित किया गया। यह जीरो वेस्ट आंदोलन यूरोप के एक सदस्य रेजेरो ने शुरु किया। अगले वर्ष यानी 3 जुलाई 2009 को यूरोपीय संघ ने अंतराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस की शुरुआत की। यूरोपीय संघ ने 2015 में प्लास्टिक बैग की खपत को 2018 तक प्रति लोग 90 बैग तक कम करने हेतु कदम उठाने के इरादे से प्लास्टिक बैग दिशा-निर्देश पारित किए। इसके बाद पूरी दुनिया में 3 जुलाई को प्लास्टिक के खतरों को लेकर जनजागरूकता के लिए यह दिवस मनाया जाने लगा। इसी दिन न्यूयार्क में दलितों का सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें भारत सहित दुनिया भर के दलित प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
2011 118वें विंबलडन महिला टेनिस टूर्नामेंट में पेट्रा क्वितोवा ने मारिया शारापोवा को 6-3 6-4 से हराया।
2012 इराक में बम विस्फोट से 25 की मौत हुई और करीब 40 लोग घायल हुए।
2013 मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को देश भर में चार दिनों तक चले विरोध प्रदर्शनों के बाद सेना ने पद से हटा दिया गया। मिस्र के सर्वोच्च संवैधानिक न्यायालय के अध्यक्ष अदली मंसूर को अगले चुनाव होने तक कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित किया गया।
2015 भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें मुख्य न्यायाधीश हुए योगेश कुमार सभरवाल का निधन हुआ।
2017 अचल कुमार ज्योति भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए।
2018 मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को गिरफ्तार किया गया।
2019 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के तीन प्रमुख हवाई अड्डे अहमदाबाद, लखनऊ और मंगलुरु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परम मित्र गौतम अडानी की कंपनी को दे दिया। 2019 में इसी दिन भारतीय मूल के अमेरिकी सिख गुरिंदर सिंह खालसा के जीवन पर बनी लघु फिल्म सिंह को मोंटाना में आयोजित कोवेलिट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म ऑफ द इयर पुरस्कार मिला। इसी दिन बीके बिड़ला ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन बसंत कुमार बिड़ला का निधन हुआ।
2020 बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2022 राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी पर कहा कि इससे अधिक चिंताजनक मुद्दा यह है कि न्यायपालिका के कुछ सदस्यों ने हमें निराश किया है। सिब्बल ने ब्रिटेन से फोन पर पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा, मैं जिस संस्था (न्यायपालिका) का 50 साल से हिस्सा हूं, उसके कुछ सदस्यों ने हमें निराश किया है। जो हुआ है, उससे मेरा सिर शर्म से झुक गया है। न्यायपालिका जब कानून के शासन के सामने हो रहे उल्लंघन को लेकर आंखें मूंद लेती है, तो हैरानी होती है कि कानून के शासन की रक्षा के लिए बनाई गई संस्था खुली आंखों से कानून के शासन के उल्लंघन की अनुमति क्यों देती है। उन्होंने ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक जुबैर की गिरफ्तारी और दिल्ली की एक अदालत द्वारा उनकी जमानत मंजूर नहीं किए जाने पर कहा कि 4 साल पहले किए ऐसे ट्वीट के लिए व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाना समझ से परे है जिसका कोई साम्प्रदायिक प्रभाव नहीं हुआ।
2025 प्रसिद्ध पुर्तगाली फुटबॉलर डिओगो जोटा, जाने माने पुर्तगाली फुटबॉलर आंद्रे सिल्वा, प्रसिद्ध स्पेनिश मोटरसाइकिल सवार बोरजा गोमेज, फिलिपिनो टैलेंट मैनेजर, कॉलमिस्ट और टॉक शो होस्ट लोलित सोलिस और दक्षिण अफ्रीकी राजनेता, 8वें उप-राष्ट्रपति डेविड माबुजा का निधन हुआ।
2026 रूस ने कीव को निशाना बनाते हुए अब तक के सबसे बड़े समन्वित मिसाइल और ड्रोन हमलों में से एक बड़ा किया, जिसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। वेनेजुएला ने सात दिन के शोक की घोषणा की क्योंकि एक बड़े भूकंप से मरने वालों की संख्या 3,000 से अधिक पहुंच गई। अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन ने जून के अंत में प्रशासन के बड़े पैमाने पर निर्वासन एजेंडे के तहत पांच दिनों में 10,000 गिरफ्तारियां कीं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू-कश्मीर में वार्षिक तीर्थयात्रा अमरनाथ यात्रा आधिकारिक तौर पर शुरू हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई उत्तरी राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जिससे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश बुरी तरह प्रभावित हुए। भारत ने पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे को गिराए जाने की कड़ी निंदा की। महाराष्ट्र विधानसभा ने सर्वसम्मति से महिला किसान सशक्तिकरण विधेयक पारित किया। व्हाट्सएप को पहले भेजे गए नोटिस के बाद, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने टेलीग्राम और सिग्नल को उनके उपयोगकर्ता नाम सुविधाओं के बारे में जानकारी की मांग करते हुए नोटिस भेजे। सऊदी तेल कंपनी अरामको और सोनाट्रैक ने तरलीकृत पेट्रोलियम गैस की कीमतों में कटौती की घोषणा की, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजारों को राहत मिली। बढ़ते तनाव के कारण, वैश्विक समुद्री संगठनों ने होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए युद्ध क्षेत्र का शिपिंग और लॉजिस्टिक्स का दर्जा बढ़ा दिया, जिससे इस क्षेत्र में काम करने वाले नाविकों के लिए दोगुना वेतन और जोखिम लाभ कायम रहा।
किसी भी चीज को मामूली न समझें, भले ही वह छोटी दिखे, रेत के छोटे-छोटे कणों से पहाड़ बनता है, पलों से साल बनता है, और छोटी-छोटी चीजों से जिंदगी बनती है। -एडवर्ड यंग
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇
https://explainer24.com
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।
व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।










0 टिप्पणियाँ