Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

2 जुलाई का विश्व इतिहास: भारत एवं विश्व में 1600 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं तथा मशहूर हस्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी World History of July 2

शब्दों, लेखन और किताबों के बिना कोई इतिहास नहीं होता, और न ही इंसानियत का कोई ख्याल होता। -हरमन हेस




311 ईस्वी में 2 जुलाई को पोप मिल्टियाडेस का कार्यकाल शुरू हुआ। पोप मिल्टियाडेस 311 से जनवरी 314 को अपनी मृत्यु तक रोम के बिशप रहे। उनके कार्यकाल में ही सम्राट कॉन्स्टेंटाइन द ग्रेट ने एडिक्ट ऑफ मिलान (313) जारी किया, जिससे रोमन साम्राज्य में ईसाई धर्म को कानूनी मान्यता मिली।

419 ईस्वी में 2 जुलाई को रेवेना में वैलेन्टिनियन तृतीय का जन्म हुआ। वैलेन्टिनियन तृतीय बाल्यावस्था में 425 से 455 तक पश्चिमी रोमन साम्राज्य के सम्राट थे। बचपन से शुरू हुआ उनका शासनकाल रोमन साम्राज्य के सबसे लंबे शासनकालों में से एक था, लेकिन यह शक्तिशाली सेनापतियों के बीच गृहयुद्धों और बर्बर आक्रमणों से प्रभावित रहा। वे पश्चिमी रोमन साम्राज्य के सबसे कम उम्र के अकेले सम्राट थे।

437 ईस्वी में 2 जुलाई को सम्राट वैलेन्टिनियन तृतीय ने पश्चिमी रोमन साम्राज्य पर अपना शासन शुरू किया, उसके पक्ष में उसकी मां गैला प्लासिडिया ने अपना शासन समाप्त किंतु राज दरबार में प्रभाव जारी रखा।

626 ईस्वी में 2 जुलाई को राजकुमार ली शिमिन ने तांग राजवंश सिंहासन हथियाने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी भाइयों ली युआनजी और ली जियानचेंग की हत्या कर दी। इस घटना को शुआनवू गेट इंसीडेंट कहा जात है। शुआनवू गेट एक गेट है चांगश्आन में ताइजी महल का उत्तरी प्रवेश द्वार।

706 ईस्वी में 2 जुलाई को तांग, चीन के सम्राट झोंगजोंग ने चांगआन के बाहर माउंट लिआंग पर स्थित कियानलिंग मकबरे में रिश्तेदारों के शवों को दफनाया।

866 ईस्वी में 2 जुलाई को ब्रिसार्थे युद्ध में रॉबर्ट द स्ट्रॉन्ग के नेतृत्व वाले फ्रैंक्स को संयुक्त ब्रेटन-वाइकिंग सेना ने हराया।

936 ईस्वी में 2 जुलाई को राजा हेनरी द फाउलर की मेमलेबेन में अपने शाही महल में मृत्यु हो गई। उनके बेटे ओटो प्रथम को उनका उत्तराधिकारी बनाया, जो पूर्वी फ्रांसिया का शासक बन गया।

963 ईस्वी में 2 जुलाई को बीजान्टिन सेना ने कैप्पाडोसियन कैसरिया के बाहर के मैदान में निकेफोरोस द्वितीय फोकस को रोमनों का सम्राट घोषित किया।

1298 गॉल्हेम की लड़ाई हैब्सबर्ग के अल्बर्ट प्रथम और नासाउ-वेइलबर्ग के एडॉल्फ के बीच लड़ी गई।

1306 अलाउद्दीन खिलजी ने सिवाणा पर आक्रमण किया। यह दुर्ग कान्हड़देव के भतीजे चैहान सरदार शीतलदेव के अधिकार में था।

1486 फ्लोरेंस, फ्लोरेंस गणराज्य (फ्लोरेंस अब इटली में) में प्रसिद्ध इतालवी पुनर्जागरण मूर्तिकार और वास्तुकार जाकोपो सानसोविनो का जन्म हुआ।

1698 ब्रिटेन के थॉमस सेवरी को पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट मिला।

1757 बंगाल के अंतिम नवाब सिराज उद्दौला की उनकी शरण में रह रहे एक व्यक्ति मोहम्मद बेग ने निर्मम हत्या की।

1776 अमेरिकी क्रांति के दौरान महाद्वीपीय कांग्रेस ने ग्रेट ब्रिटेन से संबंध विच्छेद करने हेतु ली संकल्प अपनाया। स्वतंत्रता की औपचारिक घोषणा के शब्दों को 4 जुलाई तक नहीं अपनाया गया।

1777 अमेरिका के वोरमोंट शहर में दास प्रथा खत्म हुई। पहले दुनिया भर में आदमी, औरतें और बच्चे भी जानवरों की तरह खरीदे, बेचे जाते थे और उनका जमकर शोषण, उत्पीड़न होता था।

1822 डेनमार्क वेसी सहित पैंतीस गुलामों को गुलाम विद्रोह के आयोजन के आरोप में दक्षिण कैरोलिना में फांसी दी गई।

1839 क्यूबा के तट से बीस मील दूर जोसेफ सिंक्वे के नेतृत्व में 53 अपहृत अफ्रीकियों ने विद्रोह किया और गुलामों से भरे जहाज ला अमिस्टैड पर कब्जा कर लिया।

1843 होमियोपैथी का अविष्कार करने वाले जर्मन चिकित्सा विज्ञानी क्रिस्टियन फ्रेडरिच सेमुएल हैनिमैन का फ्रांस की राजधानी पेरिस में निधन हुआ।

1853 रूसी सेना ने प्रुत नदी को पार करके डेन्यूबियन रियासतों (मोल्दाविया और वलाचिया) में प्रवेश किया जिससे क्रीमिया युद्ध शुरु हुआ।

1864 दिमित्री अटानासेस्कु ने ओटोमन साम्राज्य (अब उत्तरी मैसेडोनिया में) के ट्रनोवो में अरोमानियाई लोगों के लिए बाल्कन में पहला रोमानियाई स्कूल स्थापित किया।

1871 इटली के विक्टर इमैनुएल द्वितीय ने पोप राज्यों से इसे जीतने के बाद रोम में प्रवेश किया।

1877 कैल्व, जर्मनी में हरमन कार्ल हेस का जन्म हुआ। हरमन कार्ल हेस विख्यात जर्मन-स्विस कवि और उपन्यासकार बने, उन्हें 1946 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया। हरमन हेस पूर्वी धार्मिक, आध्यात्मिक और दार्शनिक परंपराओं में उनकी रुचि और जुंगियन विश्लेषण के साथ उनके जुड़ाव ने उनके साहित्यिक काम को आकार देने में मदद की। हरमन हेस के सबसे प्रसिद्ध उपन्यासों में डेमियन, स्टेपेनवोल्फ, सिद्धार्थ, नार्सिसस और गोल्डमुंड, और द ग्लास बीड गेम शामिल हैं इनमें से हर एक उपन्यास किसी व्यक्ति की असलियत, आत्म-ज्ञान और आध्यात्मिकता की खोज को दिखाता है। हेस अपने जीवनकाल में जर्मन बोलने वाले देशों में बहुत पढ़े जाने वाले लेखक बने।

1897 इटली के महान आविष्कारक, वैज्ञानिक गुग्लेलिमो मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पैटेंट कराया।

1900 हेस, केंट, इंग्लैंड में सोफी हैरिस के नाम से प्रसिद्ध अंग्रेजी पुरस्कार विजेता थिएटर और ओपेरा पोशाक और दृश्य डिजाइनर ऑड्रे सोफिया सोफी हैरिस का जन्म हुआ। इसी दिन जर्मनी के काउंट फर्डिनेंड वॉन जेपेलिन निर्मित एक हवाई जहाज ने फ्रेडरिकशफेन के पास कॉन्स्टेंस झील के ऊपर से अपनी पहली उड़ान भरी। इसी दिन 1900 जीन सिबेलियस के गीत-संगीत रचना फिनलैंडिया को हेलसिंकी में रॉबर्ट कजानस ने हेलसिंकी फिलहारमोनिक सोसाइटी के साथ पहला प्रदर्शन किया।

1916 ब्रिटिश शासित भारत में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना हुई।

1917 पूर्वी सेंट लुइस, इलिनोइस, अमेरिका में यूरोपीय अंग्रेजों ने अश्वेत मूल निवासियों की हत्या की और उनकी बस्ती में आग लगा दी।

1920 फगाटोगो, पगो पगो, अमेरिकी समोआ में विख्यात समोआई - अमेरिकी इतिहासकार, पटकथा लेखक और नाटककार जॉन नुबुहल का जन्म हुआ।

1923 प्रोवेंट, पॉज्नान वोइवोडीशिप, पोलैंड में मारिया विस्लावा अन्ना शिम्बोर्स्का का जन्म हुआ। शिम्बोर्स्का विख्यात पोलिश कवि, निबंधकार, अनुवादक बनीं, उन्हें साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।

1924 इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रेस एसोसिएशन की स्थापना 2 जुलाई 1924 को पेरिस में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के दौरान हुई थी। संगठन की सत्तरवीं वर्षगांठ पर विश्व खेल पत्रकार दिवस का आयोजन 1994 की 2 जुलाईं को अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रेस संघ ने किया। विश्व खेल पत्रकार दिवस का उद्देश्य खेल पत्रकारों के काम के महत्व को समझने और स्वीकारने के साथ ही खेल पत्रकारों को और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करना है। खेल पत्रकार दुनिया के करोड़ों लोगों को विभिन्न खेलों के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं।

1930 विख्यात मलयालम साहित्यकार, कार्टूनिस्ट साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त ओट्टुपुलक्कल वेलुक्कुटी विजयन यानी ओ. वी. विजयन का जन्म पलक्कड़ में हुआ।

1934 बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी असितरंजन भट्टाचार्य का निधन हुआ।

1940 ब्रिटेन पर हमले का आदेश देते हुए हिटलर ने ऑपरेशन सी लायन की शुरुआत की। इसी दिन ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचंद्र बोस को विद्रोह भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया।

1941 जर्मनी के लेंबर्ग में एडोल्फ हिटलर की नाजी सरकार ने नरसंहार में करीब 7000 लोग मार डाले। इसी दिन हिंदी एवं मराठी फिल्म अभिनेत्री, थिएटर कलाकार आशालता वाबगांवकर का जन्म गोवा में हुआ। 

1948 मुंगेर, बिहार में हिंदी के प्रसिद्ध जनकवि आलोक धन्वा का जन्म हुआ।

1949 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वियतनाम को मान्यता मिली।

1950 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक यूसुफ मेहरअली का निधन हुआ। 23 सितंबर 1903 को बंबई में जन्मे यूसुफ मेहरअली समाजवादी विचारधारा वाले राजनेता व स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्हें 1942 में बॉम्बे का मेयर चुना गया था, जब वे यरवदा सेंट्रल जेल में कैद थे। यूसुफ मेहरअली नेशनल मिलीशिया, बॉम्बे यूथ लीग और कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक थे, उन्होंने कई किसान और ट्रेड यूनियन आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

1954 प्रसिद्ध भारतीय फिल्म पार्श्व गीत गायक मोहम्मद अजीज (सैयद मोहम्मद अजीज-उन-नबी) का जन्म बंबई में हुआ।

1956 तूफानी सरोज का जन्म बनारस में हुआ। तूफानी सरोज उत्तर प्रदेश, के जौनपुर जिले के मछलीशहर से समाजवादी राजनीतिज्ञ हैं। वे 13वीं और 14वीं लोकसभा में सैदपुर, गाजीपुर से तथा 15वीं लोकसभा में मछलीशहर, जौनपुर जिले से सांसद रहे। तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी के सदस्य हैं।

1958 जाने माने भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक, इसरो में उपग्रह केंद्र के निदेशक एम अन्नदुरई का जन्म कोठावडी में हुआ। इसी दिन जाने माने फिल्म अभिनेता पवन मल्होत्रा का जन्म पानीपत, हरियाणा में हुआ।

1961 केचम, इडाहो में साहित्य का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी उपन्यासकार, कथाकार लेखक और पत्रकार अर्नेस्ट हेमिंग्वे (अर्नेस्ट मिलर हेमिंग्वे, जन्म 21 जुलाई 1899 ओक पार्क, इलिनोइस) का निधन हुआ। अर्नेस्ट हेमिंग्वे अपनी कम शब्दों वाली और सीधी-सादी शैली के लिए जाने गए जिसने 20वीं सदी के बाद के लेखकों को प्रभावित किया, उन्हें उनके साहसिक जीवन और बेबाक, दो-टूक सार्वजनिक छवि के लिए भी जाना जाता है। उनके सात उपन्यासों, छह कहानी संग्रहों और दो गैर-काल्पनिक रचनाओं में से कुछ अमेरिकी साहित्य की क्लासिक कृतियाँ बन गईं और उन्हें 1954 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला।

1962 सैम वाल्टन ने अरकंसास के रोजर्स में अपना पहला वॉलमार्ट स्टोर खोला।

1964 जोस कैनसेको और ओजी कैनसेको जुड़वां भाइयों का जन्म हवाना, क्यूबा में हुआ जो प्रसिद्ध क्यूबाई - अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी और मिश्रित मार्शल कलाकार, कोच और मैनेजर बने।

1965 दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता कृष्ण भगवान का जन्म काइकावोलू आंध्र प्रदेश में हुआ।

1966 फ्रांस ने मुरूरोआ, प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।

1968 जानी मानी दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री, माॅडल, टेलीविजन शो प्रस्तोता और कास्ट्यूम डिजायनर गौतमी तादीमल्ला का जन्म श्रीकाकुलम में हुआ।

1970 जानी मानी मलयालम फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल निशा सारंग का जन्म एर्नाकुलम में हुआ।

1972 प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1976 साम्यवादी उत्तरी वियतनाम ने समाजवादी वियतनाम गणराज्य के साथ जुड़ने की घोषणा की।

1979 एक महिला सुसान बी. एंथनी के सम्मान में पहला अमेरिकी डॉलर का सिक्का जारी किया गया।

1981 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड माॅडल और बिग बाॅस प्रतिभागी, अनेक शो में काम कर चुकी अनुपमा वर्मा का जन्म नई दिल्ली में हुआ।

1982 दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर कोरियोग्राफर जाॅनी मास्टर का जन्म नेल्लोर में हुआ।

1983 अर्जुन अवार्ड प्राप्त जाने माने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास ललिनाकेरे यथिराज का जन्म हासन, कर्नाटक में हुआ। इसी दिन स्वदेश निर्मित परमाणु बिजली केंद्र की पहली इकाई ने मद्रास के निकट कलपक्कम में काम करना शुरू किया।

1985 विदेश मंत्री आंद्रेई ग्रोमिको को सोवियत संघ के राष्ट्रपति कोस्तांतिन चेरनेन्को की मौत के बाद राष्ट्रपति नियुक्त किया गया।

1990 सउदी अरब में मक्का से मीना की ओर जाने वाली सुरंग में भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत हो गई।

1991 जानी मानी टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल केतकी कदम का जन्म पुणे में हुआ।

1993 तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग ओएनजीसी को अध्यादेश के जरिए कॉरपोरेशन में बदला गया।

1994 इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रेस एसोसिएशन ने अपने काम के प्रति दुनिया का ध्यान आकर्षित करने हेतु खेल पत्रकारों को समर्पित एक वैश्विक दिवस विश्व खेल पत्रकार दिवस का आयोजन अपने संगठन की स्थापना की सत्तरवीं वर्षगांठ पर किया। संगठन की स्थापना ओलंपिक खेलों के दौरान 2 जुलाई 1924 को हुई थी।

1995 न्यू जीलैंड की लोकप्रिय गायिका, बाॅलीवुड नेक्सट बिग सिंगिंग सेंसेशन शर्ली सेतिया का जन्म दमन में हुआ। इसी दिन जीडेन के नाम से मशहूर डीजे, संगीतज्ञ और संगीत रिकाॅर्ड कारोबारी सुनील शर्मा का जन्म गुड़गांव में हुआ।

1999 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल ऋचा मुखर्जी का जन्म दिल्ली में हुआ।

2001 फास्ट एंड फ्यूरियस सीरिज की पहली फिल्म रिलीज हुई। 2001 में इसी दिन पहली बार वर्ल्ड यूएफओ डे मनाया गया। यूएफओ पर एक अमेरिकन शोधकर्ता हकतन अकडोगन ने इसका आयोजन किया। इस दिन लोग कथित दूसरे ग्रहों से आने वाली वस्तुओं के बारे में चर्चा करते हैं। एलियन और अज्ञात ग्रहों से आने वाले यानों के बारे में अक्सर कहा-सुना जाता है लेकिन आज तक वैज्ञानिकों को इसके प्रमाण नहीं मिले हैं।

2002 पूरे भारत में हेपेटाइटिस सी की जांच को अनिवार्य कर दिया गया। इसी दिन स्टीव फोसेट गुब्बारे के जरिए दुनिया का भ्रमण करने वाले पहले व्यक्ति बने।

2004 भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने जकार्ता में आपसी बातचीत की।

2006 इंग्लैंड फुटबाल टीम के कप्तान डेविड बेखम ने अपना पद छोड़ा।

2008 लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में नताशा श्नाइडर (22 मई, 1956 जन्म नाम नतालिया मिखाइलोवना श्नाइडरमैन) का निधन हुआ। नताशा श्नाइडर लातवियाई मूल की प्रसिद्ध रूसी-अमेरिकी संगीतकार और अभिनेत्री थीं।

2010 कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के दक्षिण किवु टैंक ट्रक विस्फोट में करीब 230 लोग मारे गए।

2013 अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो के चौथे और पांचवें चंद्रमाओं का नामकरण किया, केर्बेरोस और स्टाइक्स। 2013 में इसी दिन अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और कंप्यूटर माउस का आविष्कारक डगलस एंजेलबार्ट का निधन हुआ।

2015 फिलीपींस में 220 यात्रियों से भरी नौका डूबने से 62 लोगों की मौत हुई।

2020 भारतीय रेलवे ने 2.8 किलोमीटर लंबी ट्रेन चलाई, जो भारतीय रेल के इतिहास में अब तक की सबसे लंबी ट्रेन है। इस ट्रेन को नाम शेषनाग दिया गया। इसी दिन 2 जुलाई 2020, सैंटियागो, चिली में एंजेला मार्गरीटा जेरिया गोमेज (चिली पुरातत्वविद्, चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बैचेलेट की माँ और चिली वायु सेना के ब्रिगेडियर जनरल अल्बर्टो बैचेलेट की पत्नी, अल्बर्टो बैचेलेट की मौत ऑगस्टो पिनोशे के तानाशाही शासन के दौरान प्रताड़ित किए जाने से हुई) का निधन हुआ।

2023 खम्मम (तेलंगाना) में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को घोषणा की कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो हर-एक विधवा और वरिष्ठ नागरिकों को 4,000 रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी। राहुल गांधी ने रविवार शाम यहां आयोजित विशाल जनसभा तेलंगाना जन गर्जना में यह वादा करते हुए याद दिलाया कि पार्टी पहले ही वारंगल में किसान घोषणापत्र और हैदराबाद में युवा घोषणापत्र जारी कर चुकी है। राहुल गांधी ने कहा कि आज हम एक और ऐतिहासिक कदम की घोषणा कर रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों और विधवाओं को हर महीने 4,000 रुपये पेंशन के रूप में मिलेंगे। बीआरएस सरकार वर्तमान में आसरा पेंशन योजना के तहत वरिष्ठ नागरिक और विधवाओं को पेंशन के रूप में 2,016 रुपये प्रति माह प्रदान करती है। राहुल गांधी ने यह भी वादा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो पोडु की जमीन आदिवासियों को लौटा देगी। उन्होंने कहा कि केसीआर सरकार द्वारा किसानों और दलितों से छीनी गई सभी जमीनें भी उन्हें वापस कर दी जाएंगी। खम्मम के पूर्व सांसद पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा को स्वीकार करते हैं। श्रीनिवास रेड्डी को हाल ही में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से निलंबित कर दिया गया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि खम्मम कांग्रेस पार्टी का गढ़ है। उन्होंने लोगों से कहा कि खम्मम के लोगों ने हमेशा कांग्रेस का समर्थन किया है और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा उनके दिल और खून में है।

2024 उत्तर प्रदेश में धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 121 लोग मारे गए और 150 अन्य घायल हो गए। 2 जुलाई 2024 को, उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के मुगल गढ़ी गाँव में एक स्वयंभू बाबा द्वारा आयोजित सत्संग के समापन पर भीड़ में भगदड़ मच गई। इस घटना में 121 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से अधिकांश महिलाएँ और बच्चे थे, और कम से कम 150 अन्य अस्पताल में भर्ती हुए। यह घटना तब हुई जब लगभग 250,000 लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसमें अधिकतम 80,000 लोगों के लिए अनुमति थी। हाथरस जिले के मुगल गढ़ी गाँव में जगत गुरु बाबा संगठन ने सत्संग का आयोजन किया था, जिसकी स्थापना स्थानीय उपदेशक सूरज पाल ने की थी, जिन्हें नारायण साकार हरि या भोले बाबा के नाम से भी जाना जाता है। आयोजन के लिए कीचड़ भरे मैदान में एक अस्थायी तंबू लगाया गया था।

2025 मालीबू, कैलिफोर्निया में सोफिया हचिन्स (जन्म 1 अप्रैल 1996) का 29 साल की उम्र में सड़क दुर्घटना में निधन हुआ। सोफिया हचिन्स बोल्ड, लोकप्रिय अमेरिकी सोशलिट, मीडिया पर्सनैलिटी, बिजनेसवुमन, चैरिटी एग्जीक्यूटिव और मॉडल थीं। कैटलिन जेनर की मैनेजर, कैटलिन जेनर फाउंडेशन की सीईओ और डायरेक्टर, और सनस्क्रीन कंपनी लूमासोल की फाउंडर सीईओ सोफिया हचिन्स रिपब्लिकन पार्टी की सदस्य थीं। हचिन्स ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान सार्वजनिक रूप से डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया था। 2 जुलाई 2025 को कैलिफोर्निया के मालिबू में अपने घर के पास डेकर कैन्यन रोड पर पोलारिस द्वारा बनाई गई नीले रंग की 2013 मॉडल की एक ऑल-टेरेन व्हीकल (एटीवी) चला रही थीं, तब वह एक चलती हुई गाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर के कारण एटीवी सड़क से हटकर लगभग 350 फीट (107 मीटर) गहरी खाई में जा गिरी। आपातकालीन सेवा कर्मियों ने उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया।

2026 अमेरिका-ईरान बातचीत, मध्य पूर्व में क्षेत्रीय तनाव कम करने और समुद्री शिपिंग रूट को स्थिर करने के लिए दोहा में हाई-लेवल टेक्निकल बातचीत शुरू हुई। भारत-जापान संबंध, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए जापानी प्रधानमंत्री सनाए तकाइची तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचीं। एआई जोखिम की चेतावनी, संयुक्त राष्ट्र के एक शुरुआती पैनल ने चेतावनी दी कि बिना असरदार रेगुलेशन के अनियंत्रित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से दुनिया के लिए बहुत बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। फीफा वर्ल्ड कप 2026, राउंड ऑफ 32 में अहम नॉकआउट मैच जारी रहे, जिसमें मेक्सिको, फ्रांस और नॉर्वे की टीमों ने जीत हासिल की। भारत और इंग्लैंड के बीच बारिश से प्रभावित पहला टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच तेज बारिश के कारण रद्द कर दिया गया, भारत ने पहली पारी में अच्छा स्कोर बनाया था। विंबलडन, मौजूदा चैंपियन यानिक सिनर विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में सीधे सेटों में जीत के साथ तीसरे राउंड में पहुंच गए। मॉनसून की बारिश, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जिससे नदियां उफान पर हैं और कई जगहों पर पानी भर गया है जबकि पश्चिमी और मध्य भारत में सामान्य से आधी से भी कम बारिश हुई है, कई क्षेत्र सूखे से प्रभावित हैं। भारत सरकार ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 14,000 करोड़ की लागत वाली दो बड़ी हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मंजूरी दी। केंद्र सरकार ने मेटा को व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर के बारे में एक औपचारिक नोटिस भेजा, जिसमें संभावित स्पैम, प्राइवेसी और यूजर की पहचान का गलत इस्तेमाल (इम्पर्सनेशन) जैसे मुद्दों पर चिंता जताई गई।

कभी यह मत सोचिए कि युद्ध, चाहे वह कितना भी जरूरी या सही क्यों न हो, कोई अपराध नहीं है। -अर्नेस्ट हेमिंग्वे 

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇

https://explainer24.com

समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

#WorldHistoryofJuly2 #ErnestHemingway #WorldUFODay #WorldSportsJournalistsDay #ShirleySetia #AnupamaVerma #HermannHesse #MonsoonRains #SophiaHutchins #WisławaSzymborska #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #CockroachJantaParty #FIFAWorldCups2026 #Qatar #IranUSDeal #Temperature #Rain #Forecast #Doha #AlokDhanwa

लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।

व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ