Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

26 जुलाई का विश्व इतिहास: भारत एवं विश्व में 1700 वर्ष में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी

अच्छाई और बुराई, ताजा और बासी, नए और जीर्ण के बीच, नैतिक युवावस्था के जोश और बुढ़ापे के बीच का यह संघर्ष सकारात्मक रूप से लाभकारी है, क्योंकि यह चिरस्थायी नैतिक मूल्यों को जीवित रखता है। -फजलुर रहमान




342 ईस्वी में 26 जुलाई को जियानकांग, पूर्वी जिन, चीन में जिन के सम्राट चेंग (जिन चेंग डी, व्यक्तिगत नाम सिमा यान जन्म दिसंबर 321 या जनवरी 322) का निधन हुआ। चेंग चीनी पूर्वी जिन राजवंश के एक सम्राट थे।

657 ईस्वी में 26 जुलाई को प्रथम फितना के दौरान सिफ्फीन (फरात नदी के किनारे) की लड़ाई में अली इब्न अबू तालिब के नेतृत्व वाली सेना का मुआविया प्रथम के नेतृत्व वाली सेना से युद्ध हुआ।

811 ईस्वी में 26 जुलाई को बुल्गारिया की सेना ने खान क्रुम के नेतृत्व में प्लिस्का के ब्रेटल में बीजेंटाइन सेना को हराया, लगभग पूरी सेना का सफाया कर बीजेंटाइन सम्राट नाइफोरोस प्रथम को भी मार दिया। बीजेंटाइन अब तुर्की है।

920 ईस्वी में 26 जुलाई को मुसलमानों के विरुद्ध हुए वाल्डेजुंक्वेरा के युद्ध में नवरे और लियोन के ईसाई सैनिकों के गठबंधन की पराजय हुई।

1030 स्जेपानोव, पोलैंड साम्राज्य में स्टैनिस्लास ऑफ स्जेपानोव (स्टैनिस्लाव जे स्जेपानोवा) का जन्म हुआ। स्टैनिस्लास ऑफ स्जेपानोव पोलिश कैथोलिक धर्मगुरु, क्राकोव के बिशप बने। पोलिश राजा बोल्सलॉ द्वितीय बोल्ड ने स्टैनिस्लास ऑफ स्जेपानोव फांसी दे दी। बाद में स्टैनिस्लास ऑफ स्जेपानोव पोलैंड का संरक्षक संत घोषित किया गया।

1309 पोप क्लेमेंट पंचम ने पवित्र रोमन सम्राट हेनरी सप्तम को रोमनों का राजा घोषित किया गया।

1450 सैलिसबरी के 5वें अर्ल रिचर्ड नेविल और सैलिसबरी की 5वीं काउंटेस एलिस मोंटाक्यूट की बेटी सेसिली नेविल (सेसिली नेविल, डचेस ऑफ वारविक, काउंटेस ऑफ वॉर्सेस्टर) का निधन हुआ।

1502 क्रिश्चियन एजेनॉल्फ या एजेनॉल्फ (क्रिश्चियन एजेनॉल्फ, द एल्डर) का जन्म हुआ जो फ्रैंकफर्ट-एम-मेन से संचालित होने वाला पहला महत्वपूर्ण प्रिंटर और प्रकाशक अपने क्राउटरबच और एडम रीस, इरास्मस वॉन रॉटरडैम और उलरिच वॉन हटन की पुस्तकों के पुनर्प्रकाशन के लिए जाना गया। एजेनॉल्फ का जन्म हैडामार में हुआ और उन्होंने 1516 से मेंज विश्वविद्यालय में मानविकी का अध्ययन किया था, लेकिन बाद में स्ट्रासबर्ग में छपाई का व्यापार शुरू किया, वोल्फगैंग कुप्फेल के लिए काम किया और मार्गारेथे कार्प्फ से शादी की। उनके प्रकाशनों को नूर्नबर्ग कलाकार हंस सेबाल्ड बेहम और वर्जिल सोलिस ने चित्रित किया। एजेनॉल्फ ने नए फॉन्ट विकसित करने में जैक्स सबॉन के साथ काम किया। अक्टूबर 1533 में एजेनॉल्फ पर स्ट्रासबर्ग के प्रकाशक जोहान्स शॉट ने हर्बेरियम विवे आइकॉन्स पर कॉपीराइट के उल्लंघन के लिए मुकदमा दायर किया, जिसे हंस वीडिट्ज ने चित्रित किया था और ओटो ब्रुनफेल्स ने संकलित और एनोटेट किया  एजेनॉल्फ ने अपने बचाव में तर्क दिया कि प्रकृति को कॉपीराइट नहीं किया जा सकता है और पौधे किसी भी कलाकार के लिए सामुदायिक मॉडल के रूप में खड़े होते हैं।

1509 कृष्णदेवराय ने विजयनगर के सम्राट कार्यभार ग्रहण किया जिससे विजयनगर साम्राज्य के पुनरुत्थान की शुरुआत हुई।

1529 इंका साम्राज्य पर विजय प्राप्त करने वाले स्पेनिश विजेता फ्रांसिस्को पिजारो मार्क्वेस ऑफ द एटाबिलोस पेरू का गवर्नर नियुक्त किया गया। पेरू दक्षिण अमेरिका का एक देश है जो अमेजन वर्षावन के एक हिस्से और एंडीज पहाड़ों में एक प्राचीन इंका शहर माचू पिचू का स्थान है। माचू पिचू के आसपास का क्षेत्र जिसमें पवित्र घाटी, इंका ट्रेल और कुस्को का औपनिवेशिक शहर शामिल है, पुरातात्विक स्थलों से समृद्ध है। पेरू के शुष्क प्रशांत तट पर राजधानी लीमा है, जिसमें एक संरक्षित औपनिवेशिक केंद्र और प्री-कोलंबियन कला के महत्वपूर्ण संग्रह हैं। पेरू की राजधानी लीमा पेरू के शुष्क प्रशांत तट पर स्थित है। इसका औपनिवेशिक केंद्र संरक्षित है। लीमा हलचल, स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की भीड़भाड़ से भरा महानगर है और दक्षिण अमेरिका के सबसे बड़े शहरों में से एक है। यह प्री-कोलंबियन कला के म्यूजियो लार्को संग्रह और पेरू की प्राचीन सभ्यताओं के इतिहास का पता लगाने वाले म्यूजियो डे ला नेसियन का घर है। प्लाजा डे आर्मस और 16वीं सदी का गिरजाघर पुराने लीमा सेंट्रो का दिल कहा जाता है। लीमा की स्थापना फ्रांसिस्को पिजारो ने करवाई थी।

1533 इंका सम्राट अताहुआल्पा का स्पेनिश विजेता फ्रांसिस्को पिजारो ने अपहरण कर हत्या कर दी।

1579 1577 और 1580 के बीच एक ही अभियान में दुनिया भर में अपनी यात्रा के लिए प्रसिद्ध अंग्रेजी खोजकर्ता और निजी नाविक फ्रांसिस ड्रेक ने प्रशांत उत्तर पश्चिम (शायद ओरेगन या वाशिंगटन) के तट पर एक निष्पक्ष और अच्छी खाड़ी की खोज कर लेने की घोषणा की।

1614 मुगल शहंशाह अकबर के बेटे शहजादे सलीम यानी नूरुद्दीन मोहम्मद जहाँगीर ने मेवाड़ के राणा करन सिह का स्वागत किया। मालूम हो कि महाराणा प्रताप अकबर की आधीनता स्वीकार नहीं की थी। अकबर ने उन्हें तत्कालीन पांच हजारी ओहदा देने की पेशकश की थी। प्रताप के इनकार पर युद्ध हुआ जिसमें अकबर की ओर से सेनापति राजा मानसिंह और प्रताप की ओर से हकीम खान सूर ने युद्ध का नेतृत्व किया। प्रताप के सहयोगियों ने उन्हें युद्ध से दूर चले जाने को कहा। वे चले गये और लंबे समय तक छुप कर अपनी सेना को पुनः संगठित किया। बाद में अकबर के बेटे जहांगीर ने राणा प्रताप के पुत्र अमर सिंह को 10 हजारी का ओहदा पेश किया गया जिसे प्रताप के पुत्र ने स्वीकार कर लिया लेकिन अपनी जगह अपने बेटे करन सिंह को मुगल दरबार भेजा। इस तरह राणा राजवंश ने मुगलों की आधीनता और चाकरी स्वीकार कर ली।

1745 इंग्लैंड के गिल्डफोर्ड के पास पहला महिला क्रिकेट मैच आयोजित हुआ।

1757 हस्टेनबेक लड़ाई में फ्रांस की सेना कंबरलैंड की सेना से हार गई।

1760 ऑस्ट्रिया की सेना ने फोर्ट ग्लैट्ज सिलेसिया पर नियंत्रण हासिल किया।

1788 न्यूयॉर्क ने संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से सहमति जताई और ग्यारहवां अमेरिकी राज्य बना।

1826 लिथुआनिया में हुई यहूदी विरोधी हिंसा में सैकड़ों यहूदी मारे गए।

1844 प्रमुख भारतीय शिक्षाविद गुरुदास बनर्जी का जन्म हुआ।

1848 अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन की राजधानी मैडिसन में यूनिवर्सिटी आफ विस्कॉन्सिन-मैडिसन की स्थापना हुई। विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय के पहले गवर्नर नेल्सन डेवी बने। विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय, मैडिसन, विस्कॉन्सिन, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित एक सार्वजनिक भूमि-अनुदान अनुसंधान विश्वविद्यालय है। यह विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय प्रणाली का प्रमुख परिसर है।

1856 पोर्टोबेलो, डबलिन, आयरलैंड जॉर्ज बर्नार्ड शॉ (बर्नार्ड शॉ) का जन्म हुआ जो विश्व विख्यात आयरिश नाटककार, आलोचक हुए। बर्नार्ड शॉ ने 60 से अधिक नाटक लिखे, जिनमें मैन एंड सुपरमैन (1902), पिग्मेलियन (1913) और सेंट जोन (1923) जैसी प्रमुख रचनाएँ शामिल हैं। समकालीन व्यंग्य और ऐतिहासिक रूपक दोनों को शामिल करने वाली अपनी श्रृंखला के साथ शॉ अपनी पीढ़ी के अग्रणी नाटककार बन गए और 1925 में उन्हें साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बर्नार्ड शॉ अपने पूर्ववर्ती विश्व प्रसिद्ध नाटककार विलियम शेक्सपियर के बाद सबसे प्रमुख नाटककार माने गये।

1858 बैरोन लियोनेल डे रोथस्चल्ड ब्रिटिश संसद के लिए चुने जाने वाले पहले यहूदी हुए।

1865 भांगाबारी गांव, पाबना जिला, बंगाल, ब्रिटिश भारत (अब बेलकुची, सिराजगंज जिला, बांग्लादेश) में रजनीकांत सेन (कांटाकोबी) का जन्म हुआ। रजनीकांत सेन प्रसिद्ध बंगाली कवि और संगीतकार बने। वे भक्ति रचनाओं और देशभक्ति गीतों के लिए प्रसिद्ध हुए।

1876 सुरेंद्रनाथ बनर्जी और आनंद मोहन बोस ने कलकत्ता में इंडियन नेशनल एसोसिएशन (इंडियन एसोसिएशन ऑफ कलकत्ता) की स्थापना की। यह ब्रिटिश भारत के शुरुआती राष्ट्रवादी संगठनों में से एक था। इस एसोसिएशन का उद्देश्य भारतीयों की राजनीतिक, बौद्धिक और भौतिक उन्नति को बढ़ावा देना था। बाद में इंडियन नेशनल एसोसिएशन का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विलय हो गया।

1892 भारतीय राजनीतिक नेता, व्यापारी, विद्वान, लेखक दादाभाई नौरोजी, जिन्होंने भारतीय और ब्रिटिश सार्वजनिक जीवन में अहम भूमिका निभाई, ब्रिटेन में पहले भारतीय सांसद चुने गए।

1904 कलकत्ता में मालती देवी चौधरी का जन्म हुआ। मालती चौधरी प्रसिद्ध भारतीय नागरिक अधिकार, स्वतंत्रता कार्यकत्री और गांधीवादी बनीं। मालती चौधरी बैरिस्टर कुमुद नाथ सेन की पुत्री थीं। 

1908 अमेरिकी खुफिया एजेंसी फेडरल ब्यूरो आॅफ इंवेस्टिगेशन एफबीआई की स्थापना हुई।

1910 कर्नाटक के कोलार में प्रमुख दक्षिण भारतीय सिनेमाटोग्राफर बडागुरु कृष्णैया पंथुलू का जन्म हुआ।

1914 हसनपुर, मुरादाबाद में प्रसिद्ध भारतीय हिंदी कवयित्रि, गीत लेखिका विद्यावती कोकिल का जन्म हुआ।

1915 प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय योगाचार्य कृष्ण पट्टाभि जोईस का जन्म तमिलनाडु के कोउशिका में हुआ। जोईस ने अष्टांग विन्यास योग शैली का विकास किया। 1948 में उन्होने मैसूर में अष्टांग योग अनुसंधान संस्थान की स्थापना जो कृष्ण पट्टाभि जोईस अष्टांग योग संस्थान के नाम से जाना जाता है।

1918 जर्मनी की गणितज्ञ एमी नोएथर ने एब्स्ट्रैक्ट अलजेब्रा में कई अहम योगदान दिए। उनका पेपर नोएथर थ्योरम जर्मनी के गॉटिंगेन में पेश किया गया। इस थ्योरम से एंगुलर मोमेंटम, लीनियर मोमेंटम और एनर्जी की सिमेट्री (समरूपता) के लिए संरक्षण के नियम (कंजरवेशन लॉ) निकाले गए।

1928 न्यूयॉर्क में स्टेनली कुब्रिक का जन्म हुआ। स्टेनली कुब्रिक प्रसिद्ध अमेरिकी फिल्म निर्माता और फोटोग्राफर बने। स्टेनली कुब्रिक सर्वकालिक महानतम फिल्म निर्माताओं में से एक माने जाते उनकी लगभग सभी फिल्में उपन्यासों या लघु कथाओं का रूपांतरण थीं। स्टेनली कुब्रिक ने कहा, किसी विचार को कभी ना न कहें - आप कभी नहीं जानते कि वह विचार किसी दूसरे विचार को कैसे प्रज्वलित करेगा। इसी दिन 1928 में फाउंटेन हिल, अर्कांसस, अमेरिका में जो जैक्सन (जोसेफ वाल्टर जैक्सन) का जन्म हुआ। जोसेफ वाल्टर जैक्सन अमेरिकी प्रतिभा प्रबंधक और मनोरंजनकर्ताओं के जैक्सन परिवार (अमेरिकी गायक, गीतकार, नर्तक और परोपकारी माइकल जैक्सन के पिता) के पितामह थे। जोसेफ वाल्टर जैक्सन को 2014 में रिदम एंड ब्लूज म्यूजिक हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। 1928 में इसी दिन नारा, इलाहाबाद, ब्रिटिश भारत (अब उत्तर प्रदेश, भारत) इब्न-ए-सफी (इब्ने सफी और असरार अहमद) का जन्म हुआ। इब्न-ए-सफी मशहूर पाकिस्तानी उर्दू कथाकार, उपन्यासकार और शायर बने। इब्न-ए-सफी नाम एक फारसी अभिव्यक्ति है जिसका अर्थ है सफी का पुत्र जिसमें सफी का अनुवाद पवित्र या धर्मी होता है। इब्न-ए-सफी ने 1940 के दशक से ब्रिटिश भारत में अपने साहित्यिक जीवन की शुरुआत की और 1947 में देश की आजादी के बाद पाकिस्तान में लेखन जारी रखा। इब्न-ए-सफी ने लिखा, जीवन बस क्रिया और प्रतिक्रिया है, तर्क बाद में जोड़े जाते हैं।

1934 बंबई में जाने माने भारतीय अमेरिकी अर्थशास्त्री जगदीश नटवरलाल भगवती का जन्म बंबई में हुआ।

1945 खूबसूरत, बोल्ड और लोकप्रिय ब्रिटिश-अमेरिकन फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल डैम हेलेन मिरेन का जन्म लंदन में हुआ। इसी दिन लंदन में प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के आम चुनाव में हार के बाद इस्तीफा दिया। क्लिमेंट एटली नये प्रधानमंत्री चुने गये।

1951 नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया।

1953 फिदेल कास्त्रो के नाम से विश्व चर्चित महान समाजवादी क्रांतिकारी, प्रखर लेखक, वक्ता, संगठनकर्ता, कुशल प्रशासक, चिंतक फिदेल ऐलेजैंड्रो कास्त्रो रूज के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति शुरू हुई। कास्त्रो का कहना था कि क्रांति गुलाब का बिस्तर नहीं है, क्रांति भविष्य और अतीत के बीच का संघर्ष है। 

1956 तुर्की के राष्ट्रपति अब्देल नासेर ने स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण कर दिया। ये फैसला इजराइल और अरब देशों के बीच युद्ध की वजह बना।

1965 मालदीव ने ब्रिटेन की गुलामी से आजादी पाई। 1955 में इसी दिन कराची, संघीय राजधानी क्षेत्र, पाकिस्तान में आसिफ अली जरदारी का जन्म हुआ। आसिफ अली जरदारी पाकिस्तानी बिजनेसमैन, राजनेता हैं। 2024 से पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत हैं, उन्होंने 2008 से 2013 तक इसी पद को संभाला है। वह पाकिस्तान की आजादी के बाद पैदा होने वाले पहले पाकिस्तानी राष्ट्राध्यक्ष हैं और वर्तमान में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सांसदों के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं। जरदारी पूर्व प्रधानमंत्री मरहूम बेनजीर भुट्टो के शौहर रहे हैं।

1966 भारत के प्रसिद्ध विद्वान, विचारक वासुदेव शरण अग्रवाल का निधन हुआ।

1972 बंबई में जाने माने अभिनेता, फिल्म कथाकार, निर्माता, निर्देशक और माॅडल जुगल हंसराज का जन्म हुआ।

1974 तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, हिंदी एवं बांग्ला आदि विविध भारतीय भाषाओं की खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी अभिनेत्री और माॅडल सुमन रंगनाथन का जन्म बंगलौर में हुआ और इसी दिन फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।

1978 जानी मानी भारतीय खूबसूरत, बोल्ड बांग्ला फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री री सेन या रितुपर्णा सेन का जन्म कलकत्ता में हुआ।

1979 पहली मोदी सरकार 2014 में मंत्री हुए भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी भारतीय जनता पार्टी में महासचिव पंकजा मुंडे का जन्म हुआ।

1980 जाने माने अमेरिकी फिल्म अभिनेता और संगीतकार अलेक्स ओ नील का जन्म कनेक्टिकट, अमेरिका में हुआ।

1981 लोकप्रिय मलयालम फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल अभिरामी यानी दिव्या गोपीकुमार का जन्म केरल के तिरुअनंतपुरम में हुआ।

1982 महज 12 वर्ष की आयु में फिल्म तहलका से 1992 में अभिनय शुरु करने वाली और फिर बनेगी अपनी बात धारावाहिक से टेलीविजन डेब्यू करने वाली खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी अभिनेत्री एवं माॅडल फिरदौस दादी का जन्म का जन्म हुआ। इसी दिन कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन को चोट लगी।

1983 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रसिद्ध राजनेता तथा संसदीय मामलों के मंत्री रहे सत्य नारायण सिन्हा का निधन हुआ।

1986 जानी मानी माॅडल और हिंदी मराठी फिल्म अभिनेत्री मुग्धा गोडसे का जन्म पुणे में हुआ।

1988 शिकागो, इलिनॉयस, अमेरिका में फजलुर रहमान (फजलुर रहमान मलिक, जन्म 21 सितंबर 1919, हजारा जिला, उत्तर पश्चिमी सीमांत प्रांत, ब्रिटिश भारत) का निधन हुआ। फजलुर रहमान पाकिस्तान के प्रमुख आधुनिकतावादी विद्वान और इस्लामी दार्शनिकों में प्रमुख थे। फजलुर रहमान इस्लाम के प्रमुख उदारवादी सुधारक के रूप में जाने गए। उन्होंने शैक्षिक सुधार और स्वतंत्र तर्क को बढ़ावा देने पर जोर दिया। फजलुर रहमान ने लिखा, धार्मिक नेताओं का भ्रष्टाचार, जिनसे आध्यात्मिक शक्ति और पुनरुत्थान का स्रोत होने की अपेक्षा की जाती थी, एक समुदाय के पतन का अंतिम चरण है।

1989 जानी मानी भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल दीपिका सिंह का जन्म दिल्ली में हुआ।

1990 अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज हर्बर्ट वाॅकर बुश ने अमेरिकंस डिसएबिलिटीज एक्ट नामक नागरिक अधिकार कानून पर हस्ताक्षर किए, जो कुछ परिस्थितियों में, विकलांगता के आधार पर भेदभाव पर प्रतिबंध लगाता है। इस दिन अमेरिका में राष्ट्रीय विकलांग दिवस मनाया जाता है।

1991 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड बहुप्रतिभावान टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल शिव्या पठानिया का जन्म शिमला में हुआ।

1993 दक्षिण कोरिया में बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ इसमें 66 यात्री मारे गए।

1994 खूबसूरत, बोल्ड जानी मानी टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री, माॅडल एवं सामाजिक कार्यकत्री महिका शर्मा का जन्म सिरसा हरियाणा में हुआ और इसी दिन तुर्की वायु सेना द्वारा कुर्द इलाके में की गई बमबारी में 70 लोग मारे गए। 

1997 श्रीलंका ने एशिया क्रिकेट कप जीता और इसी दिन खमेर रूज के विद्रोही नेता पोलपोट को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

1998 अमेरिकी महिला एथलीट जैकी जाॅयनर कर्सी ने एथलेटिक्स से सन्यास लिया। इसी दिन भारत की एटीएंडटी और ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी पीएलसी ने संयुक्त उपक्रम बनाने की घोषणा की।

1999 भारत ने करगिल की आखिरी चोटी पर भी कब्जा कर लिया।

2000 फिजी में निर्वाचित सरकार का तख्तापलट कर कब्जा करने वाले विद्रोही नेता जार्ज स्पीट को सेना ने गिरफ्तार किया।

2002 इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष के कारावास की सजा सुनायी गई। इसी दिन 2002 को प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाजी चैंपियनशिप प्रारंभ हुई।

2004 ईरान के विदेश मंत्री कमल करजई ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ गैस पाइप लाइन के प्रस्ताव पर वार्ता की। 2004 में इसी दिन अर्जेन्टीना को हराकर फुटबाल का कोपा कप ब्राजील ने जीता।

2005 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण हुआ। 2005 में इसी दिन मुंबई में अतिवृष्टि से जनजीवन ठप्प हुआ और करीब एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

2006 लेबनान में हुए इस्रायली हमले में चार संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक मारे गये।

2007 पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ-7 का सफल परीक्षण किया।

2008 यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की। 2008 में इसी दिन गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके हुए। इस हादसे में 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी हुए।

2009 इस्लामी चरमपंथी आतंकी संगठन बोको हरम ने नाइजीरिया के एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया, इससे कई राज्यों में हिंसा भड़क उठी और इसमें नाइजीरिया में 1,000 से अधिक लोग मारे गए।

2011 हेंड्रा वायरस का क्वींसलैंड, बीड्सर्ट के पास एक कुत्ते में पता चला। इसका विषाणु लोमड़ियों, घोड़ों या मनुष्यों के अलावा किसी अन्य चीज में पहले कभी नहीं पाया गया था।

2012 सीरिया की हिंसा में एक दिन में करीब 200 लोग मारे गए। इसी दिन उत्तर कोरिया में आए खानून तूफान से 88 लोग मारे गए तथा 60 हजार बेघर हुए। इसी दिन सीरिया में शुरु हुई हिंसा में एक दिन में करीब दो सौ लोग मारे गए। इसी दिन फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रेंकोइस होलांदे ने आइवरी कोस्ट के राष्ट्र प्रमुख एलासेन औटारा के साथ आइवरी कोस्ट द्वारा किए गए ऋण में 4.7 बिलियन डॉलर माफ करने के लिए एक समझौते पर दस्तखत किये।

2013 पाकिस्तान के पराचिनार में हुए बम विस्फोट, 57 मरे।

2014 29 वर्षीय इतालवी साइकिल चालक विंसेंजो निबाली ने टूर डी फ्रांस जीता और वह 16 साल में इटली से पहला विजेता बना।

2016 डेमोक्रेटिक पार्टी ने पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और ओबामा सरकार में मंत्री रही हिलेरी क्लिंटन (हिलेरी डायने रोडहम क्लिंटन) को अमेरिका के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया। अमेरिका के इतिहास में ये पहली बार हुआ था जब किसी महिला को किसी बड़ी पार्टी ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया। 2016 में जापान के कानागावा प्रांत में सागामिहारा में चाकू घोंपने बड़ी हृदय विदारक घटना हुई जिसमें 19 लोग मारे गए। इसी दिन सोलर इंपल्स 2 पृथ्वी की परिक्रमा करने वाला पहला सौर ऊर्जा से चलने वाला विमान बन गया। 2016 मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) का अवकाश है जो हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय मैंग्रोव दिवस को 2015 में यूनेस्को के सामान्य सम्मेलन द्वारा नामित किया गया था और इसे पहली बार जुलाई 2016 में आयोजित किया गया था। मैंग्रोव प्रचुर मात्रा में पारिस्थितिकी तंत्र हैं, जो समृद्ध जैव विविधता का समर्थन करते हैं, और उनकी मिट्टी प्रभावी कार्बन सिंक हैं। मैंग्रोव तूफानी लहरों के खिलाफ प्राकृतिक तटीय अवरोध भी बनाते हैं। यूनेस्को के अनुसार कुछ देशों ने 1980 और 2005 के बीच अपने 40 प्रतिशत से अधिक मैंग्रोव खो दिए। मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र के यूनेस्को के संरक्षण में बायोस्फीयर रिजर्व, विश्व धरोहर स्थलों और यूनेस्को ग्लोबल जियोपार्क में मैंग्रोव को शामिल करना और ब्लू कार्बन पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा शामिल है।

2017 प्रसिद्ध अमेरिकी आवाज कलाकार और हास्य अभिनेत्री पैटी डॉयच का निधन हुआ।

2018 वर्ष 2018 के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार दो भारतीयों डॉ भरत वाटवाणी और सोनम वांगचुक को देने की घोषणा की गई। वाटवाणी प्रसिद्ध भारतीय मनोचिकित्सक हैं। भारत में हजारों मानसिक रूप से बीमार सड़क के गरीबों को बचाने और उन्हें उनके परिवारों के साथ फिर से मिलाने के लिए के लिए जाने जाते हैं। सोनम वांगचुक भारत के प्रसिद्ध अभियन्ता, नवाचारी और शिक्षाशास्त्री हैं। 1988 में स्थापित स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख के संस्थापक-निदेशक हैं।

2023 लंदन, इंग्लैंड में सिनैड ओ’कॉनर (शुहादा सदाकत, जन्म नाम सिनैड मैरी बर्नाडेट ओ’कॉनर 8 दिसंबर 1966 डबलिन, आयरलैंड) का निधन हुआ। सिनैड ओ’कॉनर लोकप्रिय आयरिश गायक-गीतकार, रिकॉर्ड निर्माता और कार्यकर्ता थे। 2023 में इसी दिन इंडियन बैंक ने गुरुवार को शेयर बाजारों को बताया कि 30 जून को समाप्त तिमाही में उसका कुल राजस्व 14,758.99 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 11,758.29 करोड़ रुपये था। आलोच्य तिमाही में उसका शुद्ध लाभ भी एक साल पहले के 1,213.44 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,708.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

2024 ओलंपिक तैराक एना कैरोलिना विएरा को ओलंपिक गांव से चुपके से बाहर निकलने के बाद पेरिस में 2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक से बाहर कर दिया गया।

2025 कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में जाने माने अमेरिकी संगीतकार, गीतकार और कॉमेडियन टॉम लेहरर (थॉमस एंड्रयू लेहरर, जन्म 9 अप्रैल 1928, न्यू यॉर्क) का निधन हुआ। टॉम लेहरर ने छोटे, मजेदार और अक्सर राजनीतिक विषयों वाले गाने रिकॉर्ड किए यह गाने 1950 और 1960 के दशक में बहुत लोकप्रिय हुए। उनके गाने प्रायः मशहूर संगीत शैलियों की पैरोडी (मजाकिया नकल) होते थे, जिनमें अक्सर ओरिजिनल धुनें इस्तेमाल की जाती थीं। लेहरर की शुरुआती परफॉर्मेंस में ऐसे गाने शामिल थे जो समसामयिक विषयों पर नहीं थे और जिनमें डार्क ह्यूमर (गंभीर विषयों पर मजाक) होता था, जैसे पॉइजनिंग पिजन्स इन द पार्क। 1960 के दशक में टॉम लेहरर ने सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर गाने बनाए, टेलीविजन शो दैट वॉज द वीक दैट वॉज के अमेरिकी वर्शन के लिए विशेष रूप से लिखा। लेहरर ने एक दोस्त की बात का जिक्र किया था, हमेशा सबसे बुरे की उम्मीद करो और तुम्हें पैगंबर माना जाएगा। टॉम लेहरर ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, सांता क्रूज में गणित, म्यूजिकल थिएटर के इतिहास को पढ़ाया।

2026 दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस में लकानाउ, ले पोर्ज और गिरोंडे के आस-पास भीषण सूखे और हीटवेव के कारण लगी आग की वजह से कैंपसाइट और रिहायशी इलाकों से लोगों को आपातकालीन स्थिति में निकालना पड़ा। यूरोप में हीटवेव, फ्रांस और स्पेन के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ने और धुएं की चेतावनी जारी रही, जिसके चलते स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को घर से बाहर शारीरिक गतिविधियां न करने की सलाह दी। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में इंटरनेशनल एड्स कॉन्फ्रेंस का 26वां संस्करण आधिकारिक तौर पर शुरू हुआ, जिसमें वैश्विक स्तर पर फंड की भारी कमी और एचआईवी से निपटने के प्रयासों में कटौती जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। भारत में शिक्षा व्यवस्था में भारी अव्यवस्था, धांधलियों, पेपर लीक इत्यादि के विरोध में और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर हुए जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के राजनीतिक प्रदर्शन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने और सरकार द्वारा कई मांगें मान लेने के बाद खत्म हो गए, इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने आंदोलन से जुड़ी लंबित प्राथमिकियां वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

26 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस (लाइबेरिया) 1847 में अमेरिकी उपनिवेशीकरण सोसायटी से लाइबेरिया की स्वतंत्रता का जश्न मनाता है। स्वतंत्रता दिवस (मालदीव) 1965 में यूनाइटेड किंगडम से मालदीव की स्वतंत्रता का जश्न मनाता है और कारगिल विजय दिवस या कारगिल विजय दिवस (भारत) पाकिस्तान को कारगिल क्षेत्र में परास्त करने का जश्न भारत में मनाया जाता है। जुलाई के आखिरी शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय डेकोरा दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2025 में यह 26 जुलाई को है। अंतर्राष्ट्रीय डेकोरा दिवस का उद्देश्य जापानी उपसंस्कृति डेकोरा फैशन का जश्न मनाना है, जिसमें लोग रंगों और कई तरह की चीजों से खुद को सजाते हैं। डेकोरा का अभिप्राय सजावट से है। यह जापानी फैशन शैली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाराजुकु फैशन का चेहरा बन गई है।

मुझे लगता है कि स्कूलों में सबसे बड़ी गलती बच्चों को कुछ भी सिखाने की कोशिश करना और डर को मूल प्रेरणा बनाना है। फेल होने का डर, अपनी कक्षा में न रह पाने का डर, वगैरह। रुचि, पटाखे के लिए परमाणु विस्फोट के डर की तुलना में एक बड़े पैमाने पर सीखने का उत्पादन कर सकती है। -स्टेनली कुब्रिक

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇

https://explainer24.com

समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

#TomLehrer #WorldMangroveDay #Decora #InternationalDecoraDay #SonamWangchuk #FazlurRahman #RiiSen #MugdhaGodse #UniversityofWisconsin #CubanRevolution #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #CockroachJantaParty #FIFAWorldCups2026 #Qatar #IranUSDeal #Temperature #Rain #Forecast #PMModi #SuezCanal #Redsea #Liberia #KargilVijayDiwas

लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।

व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ