क्योंकि सभी वेश्याओं की तरह आप भी शिष्टाचार को महत्व देते हैं। आप पूंजीवाद के प्राणी हैं, जिसकी नैतिकता इतनी भ्रष्ट और पाखंडी है कि आपकी सुंदरता सोने की सुंदरता से अधिक कुछ नहीं है, जिसे झूठा, ठंडा और बेकार कहा जा सकता है। -अर्नेस्ट हेमिंग्वे
356 ईसा पूर्व 21 जुलाई को हेरोस्ट्रैटस ने इस्तांबूल के नजदीक इफिसुस में बने प्राचीन आर्टिमिस टेंपल आफ डायना के मंदिर में आग लगवा कर नष्ट करवा दिया। यह मंदिर विश्व के सात आश्चर्यों में शामिल है।
230 ईस्वी में 21 जुलाई को पोप पोंटियन बिशप बने और 28 सितंबर 235 तक रोम के बिशप रहे। 235 में सम्राट मैक्सिमिनस थ्रैक्स के शासनकाल में ईसाइयों के उत्पीड़न के दौर में पोंटियन को गिरफ्तार कर सार्डिनिया द्वीप निर्वासित करवा दिया।
365 ईस्वी में 21 जुलाई को क्रेते और पूर्वीमेड्रियन क्षेत्र में आए जबरदस्त भूकंप और सुनामी से व्यापक विनाश हुआ।
541 ईस्वी में 21 जुलाई को चांगआन, पश्चिमी वेई राजवंश में यांग जियान का जन्म हुआ। यांग जियान सुई राजवंश के संस्थापक सम्राट वेन आफ सुई बने। वेन ने बौद्ध धर्म के प्रसार को प्रोत्साहित किया। उन्हें चीनी इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण सम्राटों में से एक माना जाता है, जिन्होंने 304 में पश्चिमी जिन राजवंश से चेंग-हान और हान-झाओ राजवंशों की स्वतंत्रता के बाद सदियों के विभाजन के बाद 589 में चीन को फिर से एकीकृत किया। उनके शासनकाल के दौरान ग्रांड कैनाल का निर्माण शुरू हुआ।
658 ईस्वी में 21 जुलाई को कैराकोल (वर्तमान बेलीज) में माया शासक काआन द्वितीय (जन्म 18 अप्रैल, 588) का निधन हुआ।
710 ईस्वी में 21 जुलाई को चांगआन, तांग चीन में शांगगुआन वान’एर का निधन हुआ। महल की नौकरानी के रूप में अपना कैरियर प्रारंभ करने वाली शांगगुआन झोउ की महारानी वू जेटियन की सचिव और प्रमुख सलाहकार बन गईं। बाद में शांगगुआन चीनी राजनीतिज्ञ, कवियत्री और वू झोउ और तांग राजवंशों की शाही पत्नी महिला प्रधानमंत्री बनीं। शांगगुआन ने महारानी वू के अधीन शाही आदेशों के मसौदे तैयार करने की जिम्मेदारी निभाई और अपनी लेखन शैली के लिए प्रशंसा अर्जित की।
810 ईस्वी (13 शव्वाल 194 एएच) में 21 जुलाई को बुखारा, अब्बासिद खलीफा में मुहम्मद अल-बुखारी (अबू अब्द अल्लाह मुहम्मद इब्न इस्माईल इब्न इब्राहिम अल-जुफी अल-बुखारी) का जन्म हुआ। मुहम्मद अल-बुखारी 9वीं सदी के फारसी मुस्लिम मुहद्दिथ बने। मुहम्मद अल-बुखारी व्यापक रूप से सुन्नी इस्लाम के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण हदीस विद्वान माने जाते हैं। अल-बुखारी के कार्यों में हदीस संग्रह साहिह अल-बुखारी, अल-तारिख अल-कबीर और अल-अदब अल-मुफ्राद शामिल हैं।
905 ईस्वी में 21 जुलाई को इटली के राजा बेरेंगर प्रथम और भाड़े की हंगरी सेना ने वेरोना में फ्रैंकिश सेना को हराया। राजा लुई तृतीय को पकड़ कर आंखें फोड़ दी गईं।
1030 ईस्वी में 21 जुलाई को पगान में क्यान्सिथा (क्यान्जिथा या ह्ति-ह्लाइंग मिन) का जन्म हुआ। क्यान्सिथा बर्मा (म्यांमार) के पगान राजवंश के राजा बने। क्यान्सिथा ने अपने पिता, राजा अनावराता द्वारा शुरू किए गए सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सुधारों को जारी रखा। उनके 28 साल के शासनकाल में पगान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त शक्ति बना। उनके कार्यकाल में बर्मी भाषा और संस्कृति का निरंतर विकास होता रहा।
1242 टेलेबर्ग की लड़ाई में फ्रांस के लुई 9वें ने अपने जागीरदारों इंग्लैंड के हेनरी तृतीय और लुसिगनन के ह्यूग 10वें के विद्रोह को खत्म किया।
1403 श्रेसबरी की युद्ध में इंग्लैंड के राजा हेनरी चतुर्थ ने इंग्लैंड के काउंटी शहर श्रॉपशायर के उत्तर में विद्रोहियों को हराया।
1545 फ्रांसीसी आक्रमण में आइल ऑफ वाइट के तट पर फ्रांसीसी सैनिकों की पहली आमद हुई।
1568 जेमिंगन की लड़ाई में फर्नांडो अल्वारेज डी टोलेडो, ड्यूक ऑफ अल्वा ने नासाउ के लुइस को हराया।
1645 चीन के किंग राजवंश के रेजिडेंट डॉर्गन ने एक राजाज्ञा जारी की जिसके अनुसार हैनचैनी पुरुषों को माथे के बाल काटने के लिए कहा गया। यह कुई या क्यू स्टाइल कहलाती थी, जिसमें बालों का जूड़ा सा माथे के सामने रहता था। इसकी वजह से कई देशों में चीनियों को निशाना बनाया जाता था।
1658 मुगल बादशाह मुहिउद्दीन मोहम्मद औरंगजेब ने अपने राज्याभिषेक का जश्न मनाया।
1674 जबरदस्त संकटों के बीच भी मार्टीनिक के फ्रांसीसी द्वीप पर डच हमले को नाकाम कर दिया गया।
1718 ओटोमन साम्राज्य, ऑस्ट्रिया और वेनिस गणराज्य के बीच पासारोविट्ज की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1774 रूस-तुर्की युद्ध में रूस और ओटोमन साम्राज्य ने युद्ध खत्म करने के लिए कुचुक कयनार्का की संधि पर हस्ताक्षर किए। यह पहली बार था जब किसी ओटोमन शासक ने बड़ी मुस्लिम आबादी वाले इलाके को सौंप दिया और पहली बार ओटोमन साम्राज्य में धर्मनिरपेक्ष और आध्यात्मिक सत्ता को अलग-अलग किया गया।
1798 मिस्र और सीरिया में फ्रांसीसी अभियान, नेपोलियन की सेना ने पिरामिड की लड़ाई में काहिरा के पास ओटोमन-मामलुक सेना को हराया।
1816 कासेल, जर्मनी में पॉल जूलियस रॉयटर (इजराइल बीयर जोसाफैट, फ्रीहरर वॉन रॉयटर, बैरन वॉन रॉयटर) का जन्म हुआ। जर्मन मूल के यहूदी ब्रिटिश उद्यमी पॉल रॉयटर ने टेलीग्राफी और समाचार रिपोर्टिंग के अग्रणी कारोबारी बने। पॉल रॉयटर रिपोर्टिंग की, रॉयटर्स समाचार एजेंसी की की स्थापना की जो विश्व की प्रमुख समाचार एजेंसी बनी।
एक व्यापारी की कोई राय नहीं होनी चाहिए। आपकी राय जितनी मजबूत होगी, नुकसान की स्थिति से बाहर निकलना उतना ही कठिन होगा।
1831 बेल्जियम को नीदरलैंड से स्वतंत्रता मिली, लियोपोल्ड प्रथम राजा बने।
1865 मिसौरी, अमेरिका के स्प्रिंगफील्ड के बाजार चौक में वाइल्ड बिल हिकॉक (कुख्यात अमेरिकी ओल्ड वेस्ट का लोक नायक, सैनिक, स्काउट, कानूनविद, मवेशी चोर, बंदूकधारी, जुआरी, शोमैन और अभिनेता, कई चर्चित गोलीबारी में शामिल होने के लिए कुख्यात) ने डेविस टुट (अमेरिकी ओल्ड वेस्ट जुआरी और पूर्व सैनिक) की गोली मारकर हत्या कर दी जिसे पहली सरेआम हत्या कहा गया। इसे व्यापक मीडिया कवरेज मिली।
1873 आयोवा के एडेयर में जेसी जेम्स और जेम्स-यंगर गैंग ने अमेरिकी ओल्ड वेस्ट में पहली सफल ट्रेन डकैती की।
1883 21 जुलाई बांग्ला रंगमंच ने एक नए युग की शुरुआत की जब कलकत्ता के स्टार थिएटर ने गिरीश घोष निर्देशित नाटक दक्ष यज्ञ के साथ शुरुआत की। उस दिन अंग्रेजी अखबार द स्टेट्समैन में एक विज्ञापन प्रकाशित हुआ जिसमें लिखा था, सबसे बड़ा हवादार और आरामदायक थिएटर, यांत्रिक और जादुई चमत्कार, प्रवेश शुल्क 8 रुपये से 14 रुपये तक।
1884 लॉर्डस के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
1888 डबलिन, आयरलैंड ब्रिटेन में स्काॅटिश आविष्कारक जाॅन बोयड डनलप ने टायर और टयूब तैयार किए, जिससे परिवहन के साधनों की गति बढ़ी।
1896 प्रसिद्ध अमेरिकी मानवविज्ञानी, चिकित्सक और पोषण विशेषज्ञ सोफी ब्लेडसो एबरले का जन्म हुआ।
1899 नोबल पुरस्कार प्राप्त करने वाले विश्व विख्यात अमेरिकी कथाकार अर्नेस्ट हेमिंग्वे का जन्म ओक पार्क, इलिनोइस में जन्म हुआ।
1900 विख्यात अमेरिकी थिएटर मैनेजर और आधुनिक नृत्य प्रचार एजेंट इसाडोरा बेनेट का जन्म हुआ।
1904 तेरह साल तक चले निर्माण कार्य के बाद रूस में सबसे लंबी 4607 किलोमीटर ट्रांस साइबेरियन रेलवे लाइन का काम पूरा हुआ।
1906 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले भारतीय अध्यक्ष व्योमेश चंद्र बनर्जी का निधन हुआ। मालूम हो कि कांग्रेस की स्थापना एक ब्रिटिश अधिकारी एओ ह्यूम की अगुवाई में दादाभाई नौरोजी, और दिनशा एडुल्जी वाचा ने की।
1911 ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार उमाशंकर जोशी का जन्म हुआ।
1921 टैगबिलारन शहर, फिलीपींस में जेम्स कुक ब्राउन का जन्म हुआ। जेम्स कुक ब्राउन अमेरिकी समाजशास्त्री और विज्ञान कथा लेखक बने। जेम्स कुक ब्राउन लोगलान नामक निर्मित भाषा के निर्माण और पार्कर ब्रदर्स के बोर्ड गेम करियर्स के डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। ब्राउन के उपन्यास द ट्रोइका इंसिडेंट में इंटरनेट जैसे एक विश्वव्यापी मुक्त ज्ञानकोष का वर्णन है। जेम्स कुक ब्राउन ने कहा, आपको जो चाहिए उसे पाने के लिए अपने पास जो है उसका उपयोग करना होगा।
1930 हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार आनंद बख्शी का जन्म ब्रिटिश शासित पंजाब प्रांत के रावलपिंडी में हुआ। उन्होंने 300 से अधिक गीत लिखे, जिन्हें 96 संगीतकारों ने संगीतबद्ध किया।
1934 पुणे, बॉम्बे प्रेसिडेंसी में चंद्रकांत गुलाबराव चंदू बोर्डे भारत के पूर्व क्रिकेटर बने, 1958 से 1969 के बीच भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला। चंदू बोर्डे बाद में क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर बने और दो बार चेयरमैन रहे।
1940 सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया। इसी दिन गुजरात शंकरसिंह वाघेला का जन्म हुआ। वाघेला राजनीतिज्ञ और के गुजरात के 12वें मुख्यमंत्री बने।
1942 भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी और वर्तमान में मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष, राज्य सभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्म कर्नाटक के बीदर जिले के वरावत्ती, भालकी तालुक में एक दलित परिवार में हुआ।
1960 अमर सिंह चमकीला का जन्म डुगरी, लुधियाना में हुआ। चमकीला पंजाबी गीतकार, गायक और संगीतकार के रूप में प्रसिद्ध हुए। उनकी पत्नी, म्यूजिक बैंड सदस्यों सहित उनकी 8 मार्च 1988 को हत्या कर दी गई।
1962 भारत चीन के बीच सीमा पर युद्ध हुआ।
1963 उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। जाने माने थिएटर कलाकार, फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव का जन्म इसी दिन इलाहाबाद में हुआ।
1969 अपोलो कार्यक्रम 02ः56 यूटीसी पर अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग चंद्रमा पर चले। नील आर्मस्ट्रांग चांद पर चलने वाले पहले व्यक्ति बने। इसके 19 मिनट बाद नील आर्मस्ट्रांग के साथी अंतरिक्ष यात्री एडविन बज एल्ड्रिन ने चांद की धरती पर अपना कदम रखा।
1970 11 साल के निर्माण के बाद मिस्र में असवान हाई डैम पूरा हुआ। असवान हाई डैम दुनिया के सबसे बड़े तटबंध बांधों में से एक है। असवान डाम 1960 और 1970 के बीच मिस्र के असवान में नील नदी पर बनाया गया। यह परियोजना 1952 की मिस्र की क्रांति के बाद सत्ता संभालने वाले सैन्य शासन द्वारा बाढ़ को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने सिंचाई के लिए अधिक जल भंडारण करने और पनबिजली उत्पन्न करने के लिए विकसित की गई थी। बांध को देश की औद्योगीकरण योजनाओं के लिए भी महत्वपूर्ण माना गया।
1972 भूटान के तीसरे राजा जिग्मे दोरजी वांग्चुक का निधन हुआ।
1973 कुख्यात इजराइली जासूसी एजेंसी मोसाद के एजेंटों ने मोरक्को के एक वेटर लिलीहैमर की नॉर्वे में हत्या कर दी। शक था कि लिलीहैमर 1972 के ओलंपिक हत्याकांड में शामिल था। मोसाद की यह एक भारी भूल थी।
1978 अन्नी के नाम से सुपरिचित लोकप्रिय मलयालम फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री चित्रा शाजी कैलास का जन्म हुआ।
1979 अभिनेता और एथलीट जे सिल्वरहील्स मोहॉक हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में स्टार का सम्मान पाने वाले पहले मूल अमेरिकी बने।
1983 किसी आवासीय स्थान पर दुनिया का सबसे कम तापमान अंटार्कटिका के वोस्तोक स्टेशन पर -89.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
1985 जाने माने भारतीय पहलवान, पहलवानी प्रशिक्षक एवं टेलीविजन अभिनेता तथा बिग बास प्रतियोगी संग्राम सिंह यानी संजीत कुमार सिंह का जन्म रोहतक, हरियाणा में हुआ।
1987 फिल्म, वीडियो और मंचीय शो की खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री, नृत्यांग्ना, फिल्मों की आइटम सान्ग अभिनेत्री तथा माॅडल रचना मौर्या का जन्म हुआ।
1988 भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह इनसैट-1सी का प्रक्षेपण हुआ।
1989 खूबसूरत, बोल्ड जानी मानी तमिल, तेलुगू, हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल मधु शालिनी का जन्म हैदराबाद में हुआ।
1990 ताइवान की सैन्य पुलिस ने मुख्य भूमि चीन के अवैध प्रवासियों को चीन के फुजियान वापस भेजने के लिए एक मछली पकड़ने वाली नाव मिन पिंग यू नंबर 5540 के सीलबंद होल्ड में ठूंस दिया, जिससे 25 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। 1990 में इसी दिन जाने माने बाॅलीवुड अभिनेता और स्वर कलाकार सत्यजीत दुबे का जन्म बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में हुआ।
1993 जाने माने भारतीय फुटबाॅल खिलाड़ी संदेश झिंगन का जन्म चंडीगढ़ में हुआ।
1995 हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार सज्जाद हुसैन का निधन हुआ।
2001 जापान के ह्योगो के अकाशी में ओकुरा बीच पर आतिशबाजी के प्रदर्शन के दौरान 11 लोग मारे गए और 120 से अधिक घायल हो गए, जब समुद्र तट को जेआर असगिरी स्टेशन से जोड़ने वाले पैदल यात्री पुल पर भीड़ बढ़ कई और कार्यक्रम से निकल रहे लोग डोमिनो प्रभाव में नीचे गिर गए। 2001 में इसी दिन चेन्नई में प्रसिद्ध तमिल फिल्म अभिनेता शिवाजी गणेशन (जन्म 1 अक्टूबर 1928, विलुप्पुरम) का निधन हुआ। शिवाजी गणेशन का वास्तविक नाम विल्लुपुरम चिन्नैया मनरायर गणेशमूर्ति था। वे लोकप्रिय दक्षिण भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता थे। शिवाजी गणेशन 20वीं सदी के उत्तरार्ध में मुख्यतः तमिल सिनेमा में सक्रिय रहे।
2004 संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने भारी बहुमत से पश्चिमी किनारे के फिलिस्तीनी क्षेत्रों से इस्रायल को बाढ़ हटाने का प्रस्ताव पारित किया।
2007 वाशिंगटन में चार दिन के विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार हुआ। इसी दिन श्रीमती प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं। 2007 में इसी दिन जे. के. राउलिंग की हैरी पॉटर श्रृंखला की अंतिम पुस्तक हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज जारी की गई जिसकी पहले 24 घंटों में 15 मिलियन प्रतियां बिकीं। यह इतिहास में सबसे तेजी से बिकने वाली पुस्तक बनी।
2008 भारतीय मूल के नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया। इसी दिन ग्लोबल हग योर किड्स डे की शुरुआत मिशेल निकोल्स ने 2008 में की। यह उनके बेटे मार्क की आठ साल की उम्र में ब्रेन कैंसर से मृत्यु के एक दशक बाद की बात है। गले लगाना स्नेह, प्रेम, लगाव महसूस करना, कराना है और इसके अनेक लाभ हैं। ग्लोबल हग योर किड्स डे जुलाई के तीसरे सोमवार को मनाया जाता है जो 2026 में 20 जुलाई को था।
2009 भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल का निधन हुआ।
2011 अमेरिका में गर्मी की लहर के कारण 24 लोगों की मौत हुई।
2012 कराची पुलिस ने अवैध रूप से खोद कर निकाले गये बौद्ध अवशेष बरामद किये। पाकिस्तान में 2,000 साल पहले मौजूद गांधार सभ्यता के टुकड़े मिले। 2012 में इसी दिन निड्डा, जर्मनी में चर्चित आयरिश-अमेरिकी राजनीतिक पत्रकार और लेखक अलेक्जेंडर कॉकबर्न (अलेक्जेंडर क्लाउड कॉकबर्न, जन्म 6 जून 1941 स्कॉटलैंड, यूनाइटेड किंगडम) का निधन हुआ। कॉकबर्न ने अमेरिका में जेफरी सेंट क्लेयर के साथ मिलकर राजनीतिक समाचार पत्र काउंटरपंच का प्रकाशन, संपादन किया। अलेक्जेंडर कॉकबर्न ने अलहदा अंदाज में लिखा, क्या ऐसा हो सकता है कि स्कूली बच्चों की एक पीढ़ी इस साधारण सच्चाई से बेखबर होकर बड़ी हो रही है कि पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग) की केंद्रीय भूमिका कई वर्षों से ऐसे हथियार खरीदने की रही है जो काम नहीं करते, ऐसे खतरों के खिलाफ जो मौजूद ही नहीं हैं?
2013 बेल्जियम के राजा अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए अपने पद से त्याग पत्र दिया।
2014 अमेरिका के टेक्सास की सीमा पार करने वाले अतिकुपोषित अप्रवासी बच्चों को सीमा सुरक्षा प्रदान करने के लिए गवर्नर रिक पेरी ने 1000 नेशनल गार्ड भेजे।
2015 न्यूयॉर्क शहर, अमरिका में 84 वर्ष की आयु में बहुचर्चित अमेरिकी उपन्यासकार, संपादक और प्रोफेसर एडगर लॉरेंस डॉक्टरो का निधन हुआ। एडगर लॉरेंस डॉक्टरो अपने जटिल, ऐतिहासिक कथानकों के लिए विशेष रूप से जाने और सराहे गये। उन्होंने बारह उपन्यास, कहानियों के तीन खंड और एक मंच नाटक लिखा, जिसमें पुरस्कार विजेता उपन्यास रैगटाइम (1975), बिली बाथगेट (1989) और द मार्च (2005) शामिल हैं।
2019 हांगकांग में यूएन लॉन्ग हमले ट्रायड (ग्रेटर चीन में स्थित चीनी बहुराष्ट्रीय संगठित अपराध सिंडिकेट, जिसकी कई देशों में बड़ी संख्या में विदेशी चीनी आबादी है) के सदस्यों ने चीन की जनविरोधी नीतियों के विरोध प्रदर्शन से लौट रहे नागरिकों को अंधाधुंध पीटा, लेकिन पुलिस ने इन्हें न रोका और न कोई कार्रवाई नहीं की।
2022 कांग्रेस नेता अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तानाशाही, मनमानी करने का आरोप लगाया। कहा कि मौजूदा समय में देश की जनता की आवाज दबाई जा रही है, लेकिन इस अहंकार और तानाशाही पर सत्य भारी पड़ेगा। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि जीएसटी पर चर्चा करो - सदन स्थगित। महंगाई पर चर्चा करो - सदन स्थगित। अग्निपथ पर चर्चा करो - सदन स्थगित। एजेंसियों के दुरूपयोग पर चर्चा करो - सदन स्थगित। इस अहंकार और तानाशाही पर सत्य भारी पड़ेगा।
2023 अमेरिका में बारबेनहाइमर घटना की शुरुआत हुई। प्रमुख मोशन पिक्चर्स ग्रेटा गर्विग की फंतासी कॉमेडी बार्बी और क्रिस्टोफर नोलन की महाकाव्य जीवनी थ्रिलर ओपेनहाइमर, एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं और दर्शकों ने भिन्न फिल्मों के बीच प्रतिद्वंद्विता पैदा करने के बजाय दोनों को एक अनौपचारिक असली डबल फीचर के रूप में देखा और उनकी प्रशंसा की। यह दोनों फिल्में काफी चर्चित हुईं और ओपेनहाइमर को कई बड़े अवार्ड मिले।
2024 अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की कि वे दूसरा कार्यकाल नहीं चाहेंगे और 2024 के चुनाव से हट गए, उन्होंने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का समर्थन किया, जिन्होंने अपना राष्ट्रपति पद का अभियान शुरू किया।
2025 बांग्लादेश वायु सेना का चेंगदू एफट-7बीजीआई विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ढाका, बांग्लादेश में माइलस्टोन स्कूल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 35 लोगों की मौत हुई, 173 लोग घायल हुए। 2025 में इसी दिन स्पेन के जरागोजा में मोटरलैंड अरागॉन में एफआईएम जूनियर जीपी वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रहे स्पेनिश मोटरसाइकिल रेसर पाउ अल्सीना (जन्म 22 जनवरी 2000) दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिससे 17 की आयु में प्रतिभावान मोटरसाइकिल रेसर की असामयिक मौत हो गई।
2026 अमेरिका ने ईरान के खिलाफ लगातार 10वीं रात हवाई हमले किए, जिसमें बंदर अब्बास और केशम द्वीप पर मौजूद ठिकानों को निशाना बनाया गया। जवाब में ईरान ने खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया और होर्मुज जलडमरूमध्य में दो टैंकरों में विस्फोट किए। यमन में हूथी विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी की घोषणा की। मैनचेस्टर के पूर्व मेयर एंडी बर्नहम को यू.के. का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। यह नेतृत्व लेबर पार्टी के भीतर आंतरिक पुनर्गठन के बीच एक नए सामाजिक और राजनीतिक मॉडल का वादा करता है। कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर हजारों युवाओं और छात्रों ने बार-बार परीक्षा के पेपर लीक होने और शिक्षा प्रणाली में अनियमितताओं के खिलाफ विरोध जताने के लिए नई दिल्ली में संसद तक मार्च किया जिसमें राजनीतिक, सामाजिक, मानवाधिकार, श्रम संगठनों, जनसंगठनों के हजारों लोग और सेलेब्रेटी शामिल हुए। पुलिस ने बार-बार लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। भारत ने आधिकारिक तौर पर यूक्रेनी बंदरगाह ओडेसा के पास एक व्यापारिक जहाज पर हुए घातक हमले की निंदा की, जिसमें चार भारतीय नाविकों की मौत हो गई। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने क्यूडीईएनजीए के लिए बाजार में बिक्री की मंजूरी दी, यह देश की पहली डेंगू वैक्सीन है जिसे 4 से 60 वर्ष की आयु के लोगों के लिए मंजूरी मिली है।
विशेष - अमेरिका में 21 जुलाई को राष्ट्रीय जंक फूड डे मनाया जाता है। यह वास्तव में कब शुरु हुआ, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है। लेकिन जंक फूड पर 1970 से काफी चर्चा हो रही थी। जंक फूड शब्द प्रसिद्ध अमेरिकी सूक्ष्म जीवविज्ञानी माइकल जैकबसन ने दिया। राष्ट्रीय जंक फूड दिवस तैयार, पैकेज्ड खाद्य पदार्थों से होने वाली हानियों के बारे में जनता को जागरूक करता है और इस बात पर भी जोर दिया जाता है कि तैयार खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर हो।
आतंकित मत करो। संगठित हो जाओ। जलाओ मत। बच्चों को सीखने का मौका दो, इस देश में नस्लीय समस्याओं का असली समाधान शिक्षा है। जलाना और मारना नहीं। तैयार रहो। योग्य बनो। किसी चीज का मालिक बनो। कोई बनो। यही ब्लैक पावर है। --जेम्स कुक ब्राउन
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।
व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।










0 टिप्पणियाँ