देश अपनी महानता की ऊँचाइयों तक उतनी ही तेजी से पहुँचते हैं जितनी तेजी से उनकी शिक्षा का विकास होता है। अगर शिक्षा का स्तर ऊँचा होगा तो देश भी तरक्की करेंगे, अगर शिक्षा का स्तर गिरेगा तो देश भी पिछड़ जाएँगे। अगर शिक्षा भ्रष्ट हो जाए या उसे पूरी तरह छोड़ दिया जाए, तो देश बर्बाद हो जाएँगे और अंधेरे में डूब जाएँगे। -सिमोन बोलिवर
759 ईस्वी में 24 जुलाई को मार्केट वेटन में नॉर्थंब्रिया के राजा रहे ओसवुल्फ का निधन हुआ। ओसवुल्फ के पिता एडबर्ट बेटे के लिए त्यागपत्र दे यॉर्क के मठ में शामिल हो गए थे।
811 ईस्वी में 24 जुलाई को चीन के तांग राजवंश के चीनी राजनीतिज्ञ गाओ यिंग (शिष्टाचार नाम गोंगचू) का निधन हुआ। गाओ यिंग ने सम्राट देजोंग और सम्राट शुनजोंग के शासनकाल में चांसलर के पद पर कार्य किया।
946 ईस्वी में 24 जुलाई को बगदाद में अब्बासिद कमांडर और गवर्नर मुहम्मद इब्न तुगज अल-इख्शीद (अबू बक्र मुहम्मद इब्न तुगज इब्न जफ इब्न यिल्तकीन इब्न फुरान इब्न फुरी इब्न खाकान जन्म 8 फरवरी 882) का निधन हुआ। मुहम्मद इब्न तुगज अल-इख्शीद ने इख्शीद राजवंश की स्थापना की।
1132 एलीफ के रानुल्फ द्वितीय और सिसिली के रोजर द्वितीय के मध्य नोकेरा का युद्ध हुआ।
1148 फ्रांस के लुई 7वें ने दूसरे धर्मयुद्ध के दौरान दमिश्क (सीरिया) की घेराबंदी की।
1304 स्कॉटिश स्वतंत्रता के युद्ध के दौरान स्टर्लिंग कैसल का पतन हुआ। इंग्लैंड के राजा एडवर्ड प्रथम ने वॉर वुल्फ का उपयोग करके गढ़ पर कब्जा कर लिया।
1411 स्कॉटलैंड की सबसे खूनी लड़ाइयों में से एक हार्लो युद्ध हुआ।
1412 बेहनम हैडलोयो मार्डिन के सीरियाई ऑर्थोडॉक्स पैट्रिआर्क बने।
1487 नीदरलैंड के लीउवर्डन के नागरिकों ने विदेशी बीयर पर प्रतिबंध के खिलाफ हड़ताल की।
1534 फ्रांसीसी खोजकर्ता जैक्स कार्टियर ने गैस्पे प्रायद्वीप पर एक क्रॉस लगाया और फ्रांस के फ्रांसिस प्रथम के नाम पर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया।
1567 स्कॉट्स रानी मैरी को पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया और उनके एक वर्षीय बेटे जेम्स 6ठे को उनकी जगह राजा नियुक्त किया।
1574 थॉमस प्लैटर द यंगर का जन्म हुआ। थॉमस प्लैटर द यंगर आगे चलकर स्विस मूल के प्रसिद्ध चिकित्सक, यात्री और डायरी लेखक बने। वे प्रसिद्ध मानवतावादी थॉमस प्लैटर द एल्डर के पुत्र थे।
1601 प्रसिद्ध फ्लेमिश चित्रकार जॉरिस होफनेगल का निधन हुआ।
1612 प्रसिद्ध वेल्श राजनीतिज्ञ और कवि जॉन सैलसबरी का निधन हुआ।
1701 फ्रांसीसी खोजी एंटोनी डी ला मोटे कैडिलैक ने फोर्ट पोंकार्ट्रेन डु ड्यूट्रोइट की स्थापना की, जिसे आज हम अमेरिका के प्रमुख शहर डेट्रायट (City in Michigan, US State) #Detroit के रूप में जानते हैं।
1715 जनरल डॉन जुआन यूबीला के नेतृत्व में 10 जहाज स्पेनिश खजाना लेकर स्पेन से हवाना, क्यूबा के लिए रवाना हुए, एक हफ्ते में 9 जहाज फ्लोरिडा के तट पर तूफान में डूब गये जिनका कुछ खजाना बाद में मिला।
1783 साइमन बोलिवार के नाम से विश्व चर्चित योद्धा, अच्छे शासक जोस एंटोनियो डे ला सैंटिसिमा त्रिनिदाद बोलिवार पलासियोस पोंटे वाई ब्लैंको का जन्म कराकास, वेनेजुएला में हुआ। सिमोन बोलिवार ने स्पेनिश साम्राज्य से स्वतंत्रता के लिए वर्तमान के कोलंबिया, वेनेजुएला, इक्वाडोर, पेरू, पनामा और बोलीविया देशों का नेतृत्व किया। 24 जुलाई को इन देशों में सिमोन बोलिवार दिवस बहुत श्रद्धा, उत्साह और क्रांतिकारी जोश के साथ मनाया जाता है।
1789 अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन उत्तरी अमेरिका की पहली असेंबली वर्जीनिया हाउस ऑफ बर्जेसेज में शामिल हुए।
1793 फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया।
1802 विलर्स-कोटरेट्स, फ्रांस में एलेक्जेंडर डुमास का जन्म हुआ। एलेक्जेंडर डुमास फ्रांसीसी उपन्यासकार और नाटककार बने। उनकी रचनाओं का कई भाषाओं में अनुवाद किया गया है और वे सबसे अधिक पढ़े जाने वाले फ्रांसीसी लेखकों में से एक हैं। एलेक्जेंडर डुमास ने लिखा, किसी का काम तो किसी दिन पूरा हो सकता है, लेकिन उसकी शिक्षा कभी पूरी नहीं होती।
1830 चिली में सदियों से चली आ रही दास प्रथा समाप्त कर दी गई। दास प्रथा में गरीब लोग, महिलाएं व बच्चे खरीदे बेचे जाते थे और खरीददार उनका जमकर शोषण, उत्पीड़न करते थे।
1857 प्रसिद्ध वेनेजुएलाई जनरल, राजनीतिज्ञ, वेनेजुएला के 27वें राष्ट्रपति रहे जुआन विसेंट गोमेज का जन्म हुआ। 1857 में इसी दिन फ्रेडरिकिया, डेनमार्क में हेनरिक पोंटोपिडन का जन्म हुआ। हेनरिक पोंटोपिडन डेनिश यथार्थवादी लेखक बने। हेनरिक पोंटोपिडन को 1917 में कार्ल गजेरुप के साथ डेनमार्क के वर्तमान जीवन के उनके प्रामाणिक वर्णन के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला। हेनरिक पोंटोपिडन ने लिखा, विकास की मूल मानवीय इच्छा के बिना, उस स्व-निर्मित शक्ति के बिना जो स्वयं को एक जुनून के रूप में व्यक्त करती है (चाहे वह वास्तविक दुनिया की ओर निर्देशित हो या विचारों या सपनों की दुनिया की ओर) और अपनी दिव्य नग्नता में स्वयं होने की उस दृढ़, यहाँ तक कि साहसिक इच्छाशक्ति के बिना, कोई भी वास्तविक स्वतंत्रता प्राप्त नहीं कर सकता।
1862 प्रसिद्ध अमेरिकी वकील और राजनीतिज्ञ, संयुक्त राज्य अमेरिका के आठवें राष्ट्रपति मार्टिन वान ब्यूरन का निधन हुआ।
1870 अमेरिका में पहली अंतरदेशीय रेल सेवा की शुरुआत हुई।
1878, लंदन, यूनाइटेड किंगडम में एडवर्ड प्लंकेट (एडवर्ड जॉन मोरेटन ड्रेक्स प्लंकेट, 18वें बैरन डन्सनी) का जन्म हुआ। एडवर्ड प्लंकेट एंग्लो-आयरिश लेखक और नाटककार बने। एडवर्ड प्लंकेट ने अपने जीवनकाल में 90 से ज्यादा किताबें प्रकाशित कीं, और उनकी रचनाओं में सैकड़ों लघु कथाएँ, नाटक, उपन्यास और निबंध शामिल हैं। उनकी अन्य रचनाएँ मरणोपरांत प्रकाशित हुईं। एडवर्ड प्लंकेट ने लिखा, विस्की की तरह तर्क भी ज्यादा मात्रा में लेने पर अपना लाभकारी प्रभाव खो देता है। मनुष्य बहुत छोटी चीज है, और रात बहुत बड़ी और अजूबों से भरी है।
1890 सोवाबाजार (कलकत्ता) इंग्लिश फुटबॉल टीम ईस्ट सरे को हराने वाली पहली भारतीय टीम बनी।
1900 मोंटगोमरी, अलबामा, संयुक्त राज्य जेल्डा फिट्जगेराल्ड (विख्यात अमेरिकी लेखक स्कॉट फिट्जगेराल्ड की पत्नीं) अमेरिकी उपन्यासकार, चित्रकार, स्वर कलाकार, बैले नर्तकी और सोशलाइट थीं। धनी दक्षिणी परिवार में जन्मी जेल्डा फिट्जगेराल्ड अपनी सुंदरता और उत्साह के लिए स्थानीय स्तर पर प्रसिद्ध हुईं। 1920 में उन्होंने लेखक एफ. स्कॉट फिट्जगेराल्ड से उनके पहले उपन्यास, दिस साइड ऑफ पैराडाइज की लोकप्रिय सफलता के बाद विवाह किया। जेल्डा फिट्जगेराल्ड ने लिखा, हो सकता है कि हमारे बारे में दूसरों के विचार हमारे अपने विचारों से ज्यादा सच्चे हों। हम अमेरिकी विज्ञापनों के अनंत वादों पर अपने सपनों की नींव रखते हुए बड़े हुए हैं।
1906 जॉर्ज वाशिंगटन नाम के एक बेल्जियम के व्यक्ति ने ग्वाटेमाला में इंस्टेंट (तत्काल) कॉफी तैयार कर प्रस्तुत की। इसके बाद दुनिया भर में इंस्टेंट काॅफी का चलन बढ़ा।
1911 अमेरिकी शिक्षाविद, खोजकर्ता और राजनीतिज्ञ हीराम बिंघम तृतीय लैटिन अमेरिका और कैरिबियन में माया यानी इंका सभ्यता के विलुप्त शहर माचु पिच्चु को खोजा। माचू पिच्चू दक्षिण अमेरिकी देश पेरू मे स्थित इंका सभ्यता से जुड़ा हुआ एक ऐतिहासिक स्थल है जो समुद्र तल से 2,430 मीटर की ऊँचाई पर उरुबाम्बा घाटी में एक पहाड़ी पर स्थित है। माचू पिच्चू को इंकाओं का खोया शहर के नाम से भी जाना जाता है। माचू पिच्चू इंका शासन के सबसे खास प्रतीकों में से एक है, जिसको 7 जुलाई 2007 दुनिया के 7 अजूबों में से एक घोषित किया था। माचू पिच्चू को 1983 में संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल की सूचि में भी शामिल किया गया है। यह दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है।
1910 ओटोमन सेना ने 1910 के ऑलबानियन विद्रोह को दबाते हुए शकोदर शहर पर कब्जा कर लिया।
1911 प्रसिद्ध भारतीय बाँसुरी वादक पन्नालाल घोष का जन्म हुआ।
1915 सेंट्रल शिकागो में एक स्टीमर ईस्टलैंड डूबने से 844 लोगों की जान गयी।
1923 स्विट्जरलैंड में यूनान (ग्रीस), बुल्गारिया और प्रथम विश्व युद्ध में शामिल अन्य देशों के बीच हुई संधि के द्वारा आधुनिक तुर्की की सीमाओं को व्यवस्थित किया गया।
1924 सुप्रसिद्द उर्दू शायर नाजिश प्रतापगढ़ी का जन्म हुआ।
1928 विसावदर, जूनागढ़ रियासत, गुजरात में केशुभाई पटेल का जन्म हुआ। प्रमुख जनसंघ, भाजपा राजनेता और मुख्यमंत्री रहे केशुभाई पटेल।
1931 बर्गामो, इटली में एर्मानो ओल्मी का जन्म हुआ। एर्मानो ओल्मी प्रख्यात इतालवी फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक बने जिन्हें इल पोस्टो और द ट्री ऑफ वुडन क्लॉग्स के निर्देशन के लिए जाना जाता है, इसके लिए एर्मानो ओल्मी को इटली का प्रतिष्ठित पाल्मे डी’ओर पुरस्कार मिला। एर्मानो ओल्मी ने कहा, यह अनुभूति है कि मेरे ये विकल्प केवल मेरे ही नहीं हैं, बल्कि दूसरों के पास भी हैं, मैं वास्तव में खुद को विशिष्ट महसूस नहीं करता... मेरी महत्वाकांक्षा, शायद मेरी किसान-मजदूर पृष्ठभूमि के कारण, दुनिया को दूसरों के साथ देखने की है, न कि एक कुलीन बुद्धिजीवी के रूप में।
1932 रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना की गई।
1935 ब्रिटेन में पहला बधाई टेलीग्राम भेजा गया। 1935 में इसी दिन 12वीं लोकसभा के सदस्य रामपाल उपाध्याय का जन्म हुआ। 1935 इसी दिन डस्ट बाउल हीट वेव अपने चरम पर पहुँच गई, जिससे शिकागो में तापमान 40 डिग्री और मिल्वौकी में डिग्री तक पहुंचा।
1937 मनोज कुमार का जन्म एबटाबाद, पाकिस्ता में हुआ। मनोज कुमार हरियाली और रास्ता, वह कौन थी, क्रांति, रोटी कपड़ा और मकान, हिमालय की गोद में, दो बदन, उपकार, पूरब और पश्चिम, नील कमल, पत्थर के सनम, दस नंबरी और शोर जैसी तमाम लोकप्रिय देशभक्ति, प्रेम-रोमांस और तत्कालीन देश की दशा-दिशा को बयां करती फिल्मों से लाखों दिलों पर राज करने वाले हिंदी चलचित्र निर्माता अभिनेता, निर्माता बने। मनोज कुमार को भारत कुमार भी कहा गया। मनोज कुमार का असल नाम हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी था। फिल्म फेयर, पद्मश्री सहित अनेक पुरस्कार और सम्मानों से नवाजे गए मनोज कुमार ने कहा, जो प्यार करता है वह कभी प्राथमिकता की नहीं, बल्कि थोड़े से महत्व की अपेक्षा करता है। नेक काम के लिए किए गए कष्ट और धैर्य का फल अवश्य मिलता है।
1939 प्रसिद्ध असमिया सामाजिक कार्यकर्ता तरुण राम फुकन का निधन हुआ।
1941 उत्तर यूरोपीय देश लिथुनिया में समूची यहूदी आबादी की नाजियों ने हत्या की।
1943 भारतीय राजनेता और लोक सभा महासचिव हुए जी. सी. मल्होत्रा का जन्म हुआ। 1943 में इसी दिन दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ऑपरेशन गोमोराह शुरू हुआ, ब्रिटिश और कनाडाई विमानों ने रात में हैम्बर्ग पर बमबारी की और अमेरिकी विमानों ने दिन में शहर पर बम गिराए। नवंबर में ऑपरेशन के खत्म होने तक, 9,000 टन विस्फोटकों ने 30,000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली और 280,000 इमारतों को नष्ट कर दिया।
1945 अजीम प्रेमजी का जन्म हुआ। अजीम प्रेमजी दिग्गज भारतीय तकनीकी कंपनी विप्रो कॉर्पोरेशन’के अध्यक्ष हैं। विप्रो कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर प्रोग्राम का विकास और उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन करती है। प्रेमजी ऐशिया के सबसे ज्यादा सामाजिक कार्यों के लिए दान देने वाले व्यक्ति हैं। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन शिक्षा व्यवस्था और वैज्ञानिक, तार्किक चेतना के प्रसार में संलग्न है।
1946 सत्यपाल मलिक का जन्म बागपत में हुआ। सत्यपाल मलिक समाजवादी, फिर जनता दल और फिर भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ सहित जम्मू एवं कश्मीर के उप राज्यपाल तथा कई राज्यों के राज्यपाल रहे।
1947 प्रसिद्ध पाकिस्तानी क्रिकेटर जहीर अब्बास का जन्म हुआ। शहजादी सरवथ अल हसन का जन्म कलकत्ता के एक मुस्लिम परिवार में हुआ। सरवथ जाॅर्डन के शाह हसन बिन तलाल की पत्नी बनीं।
1950 गौतम घोष का जन्म कलकत्ता में हुआ। गौतम घोष जाने माने बांग्ला फिल्म निर्देशक, निर्माता, संगीतकार, सिनेमाटोग्राफर, फिल्म, इटली के प्रतिष्ठित सम्मान विटटोरियो डी सिक्का प्राप्तकर्ता बने।
1953 मलयालम सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रीविद्या का जन्म तिरुअनंतपुरम में हुआ। इन्होंने हिंदी सहित तमाम दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय किया।
1964 केंद्रीय मंत्री रहे मुरासोली मारन के पुत्र कलानिधि मारन का जन्म मद्रास (चेन्नई) में हुआ। कलानिधि एशिया के बड़े मीडिया समूहों में शामिल सन नेटवर्क (जिसमें अखबार, पत्रिका, टीवी चैनल, एफएम रेडियो, क्रिकेट टीम सहित बहुत कुछ शामिल है) और एयरलाइन स्पाइसजेट के मालिक, अमीर कारोबारी बने।
1967 कनाडा के मॉन्ट्रियल में एक भाषण के दौरान, फ्रांस के राष्ट्रपति चार्ल्स डी गॉल ने लॉन्ग लाइव फ्री क्यूबेक, शीर्षक एक बयान दिया जिसमें कनाडा से क्यूबेक स्वतंत्रता के लिए समर्थन किया।
1969 अपोलो-11 सफलता पूर्वक प्रशांत महासागर में उतर गया।
1971 चित्रा शेनाॅय का जन्म हासन में हुआ। चित्रा शेनाॅय ने हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम आदि तमाम भारतीय भाषाओं की करीब 600 फिल्मों में काम किया।
1974 नेताओं की जासूसी के कारण अमेरिका में वबाल हुआ और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने देश के तत्कालीन राष्ट्रपति निक्सन को वाटरगेट मामले के सभी टेप जांच एजेंसियों को देने का आदेश दिया।
1975 बोइस, इडाहो, संयुक्त राज्य अमेरिका में टॉरी ऐनी विल्सन का जन्म हुआ। टॉरी विल्सन बोल्ड, साहसी, लोकप्रिय अमेरिकी, अभिनेत्री, मॉडल, फिटनेस प्रतियोगी और पेशेवर पहलवान हैं। टॉरी विल्सन ने बोला, दिवा होने का सबसे बड़ा फायदा यह दिखाना है कि आप सेक्सी, मजबूत और स्वतंत्र हो सकती हैं। यह दूसरों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।
1976 केटीआर के नाम से मशहूर तेलंगाना के राजनेता और मंत्री कल्वाकुंतला तारक रामा राव का जन्म सिद्दीपेठ में हुआ।
1977 चार दिवसीय लिबिया-मिस्र युद्ध हुआ।
1980 प्रख्यात अमेरिकी हास्य अभिनेता (पींक पैंथर) रिचर्ड हेनरी सेलस का निधन हुआ। 1980 में इसी दिन हिंदी और बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता उत्तम कुमार का निधन हुआ। इसी दिन मेघालय की कांग्रेस नेत्री, केंद्र में मंत्री रहीं और लोकसभा सदस्य अगाथा संगमा का जन्म हुआ।
1982 जापान के नागासाकी में भारी बारिश से पुल ढहने से 299 लोगों की मौत हुई।
1985 प्रसिद्ध भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी, अर्जुन अवार्ड, पद्मश्री एवं पद्मभूषण सम्मान प्राप्त करने वाले पंकज आडवाणी का जन्म पुणे में हुआ।
1985 प्रधानमंत्री राजीव गांधी और खालिस्तान आंदोलन की ओर से संत हरचंद सिंह लोंगोवाल के बीच एक ऐतिहासिक समझौता हुआ। 80 के दशक से पंजाब में हिंसा, गोली-बारी, बम विस्फोट और उथल-पुथल भरा माहौल था। कट्टरपंथी सिखों द्वारा खालिस्तान की मांग जोर पकड़ती जा रही थी। भारत से अलग सिखों का देश खालिस्तान की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे थे। इस दौर में ट्रांजिस्टर बम और कई अन्य रूपों में बम विस्फोट किये जाते रहे। खालिस्तानियों ने अपनी हिंसक कार्रवाई के जरिये हजारों लोगों की जान ले ली। उनकी मांग पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी तक अलग देश बनाने की थी। 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत स्वर्ण मंदिर में सेना भेजी जिसमें खालिस्तान आंदोलन का मुखिया जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके अनेक साथी मारे गये। इससे सिखों में इंदिरा गांधी के प्रति गुस्सा भर गया। खालिस्तानियों की पहुंच तब प्रधानमंत्री निवास तक हो गयी और 1984 की 31 अक्टूबर को श्रीमती गांधी के 3 सिख अंगरक्षकों ने 28 गोलियां मारकर हत्या कर दी। इसके बाद देश भर में सिख विरोधी दंगे हुए, जिनमें कई बेगुनाह सिखों को मार दिया गया। खालिस्तान आंदोलन से निपटने के लिए राजीव गांधी ने हरचंद सिंह लोंगोवाल से 24 जुलाई 1985 को एक समझौता किया था। राजीव-लोंगोवाल समझौते को पंजाब समझौता भी कहा जाता है। इस समझौते में मारे गए निरपराध लोगों के लिए मुआवजा, सीमा विवाद, दंगों की जांच, लंबित मुकदमों का फैसला और सेना में भर्ती जैसी कई बातें शामिल थीं।
1987 अमेरिकी सुपरटैंकर एसएस ब्रिजटन, आईआरजीसी द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंगों से टकराया, जिससे तेल टैंकर के मुख्य भाग में 43 वर्ग मीटर का गड्ढा बन गया। 1987 में इसी दिन हुल्दा क्रुक्स (अमेरिकी पर्वतारोही, आहार विशेषज्ञ और शाकाहार कार्यकर्ता) ने 91 वर्ष की आयु में माउंट फूजी पर चढ़ाई की। दादी व्हिटनी कही गई हुल्दा क्रुक्स जापान की सबसे ऊँची चोटी पर चढ़ने वाली सबसे उम्रदराज व्यक्ति बनी।
1989 भारत में लोकसभा में 73 विपक्षी सदस्यों ने बोफर्स तोप खरीद में कथित रिश्वतखोरी के आरोपों के मुद्दे पर सदन से इस्तीफा दे दिया और जिसे स्वीकार कर लिया गया।
1991 कांग्रेस की पीपी नरसिंहाराव वाली सरकार में वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने 24 जुलाई 1991 को संसद में बजट पेश किया जिसके जरिये भारत के लिए आर्थिक उदारीकरण के रास्ते खोल दिये गये। मनमोहन सिंह ने तीन श्रेणियों में बड़े बदलाव किए, उदारीकरण, वैश्वीकरण और निजीकरण करने की बात कही। मनमोहन सिंह ने आयात-निर्यात नीति में भी बड़े बदलाव किए। इंपोर्ट लाइसेंस फीस को घटाया गया और एक्सपोर्ट को प्रमोट किया गया। कस्टम ड्यूटी को 220 फीसदी से घटाकर 150 फीसदी किया गया। बजट में बैंकों पर आरबीआई के नियंत्रण को भी कम किया गया। बैंकों को जमा और कर्ज पर ब्याज दर और कर्ज की राशि तय करने का अधिकार दिया गया। नए निजी बैंक खोलने के नियम भी आसान किए गए। इससे देश में बैंकों का बहुत विस्तार हुआ। कांग्रेस सरकार ने लाइसेंस राज खत्म कर दिया। किस वस्तु का कितना उत्पादन होगा और कितनी कीमत होगी, इसका फैसला बाजार पर छोड़ दिया गया। केंद्र सरकार ने करीब 18 उद्योगों को छोड़कर बाकी सभी के लिए लाइसेंस की अनिवार्यता को खत्म कर दिया। इन बदलावों ने भारतीय उद्योगों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार से प्रतिस्पर्धा के द्वार खोल दिए। सुधारों का परिणाम यह हुआ कि अगले 1 दशक में भारतीय अर्थव्यवस्था ने तेज गति से विकास किया।
1991 सर्फसाइड, फ्लोरिडा, अमेरिका में प्रसिद्ध यहूदी उपन्यासकार, लघु-कथाकार, संस्मरणकार, निबंधकार और संयुक्त राज्य अमेरिका में अनुवादक आइजैक बाशेविस सिंगर (जन्म 21 नवंबर 1902 लियोन्सिन, पोलैंड) का निधन हुआ। उनकी कुछ रचनाएँ रंगमंच के लिए रूपांतरित की गईं। आइजैक बाशेविस सिंगर ने लिखा, जीवों के प्रति अपने व्यवहार में, सभी इंसान नाजी हैं। इंसान उत्पीड़न को तब साफ तौर पर देखता है जब वह पीड़ित होता है। वरना वह आँख मूँदकर और बिना सोचे-समझे दूसरों का शोषण करता है।
1994 असम के बसबारी में बोडो उग्रपंथियों ने 37 मुस्लिमों की हत्या की।
1998 प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई संरक्षणवादी, चिड़ियाघर संचालक और अभिनेत्री बिंदी इरविन का जन्म हुआ। 1998 में इसी दिन रसेल यूजीन वेस्टन जूनियर ने वाशिंगटन डी.सी. में गोलीबारी की और दो पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी। बाद में रसेल यूजीन वेस्टन मुकदमे का सामना करने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया।
1999 अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण हुआ। इसी दिन 1999 में ब्रिटेन के लिवरपुल में प्रथम सार्वभौमिक महिला धर्मसभा का आयोजन हुआ।
2000 सुब्बारमन विजयालक्ष्मी भारत की शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनीं।
2001 चौदह तमिल टाइगर कमांडो ने भंडारनायके हवाई अड्डे पर हमला किया जिसमें 11 नागरिक मारे गए और सैन्य विमान नष्ट हो गए और 15 क्षतिग्रस्त हो गए। सुरक्षा बलों के जवाबी हमले में सभी 14 कमांडो मारे गए, जबकि श्रीलंका वायु सेना के सात सैनिक मारे गए। इसमें तीन नागरिक और एक इंजीनियर भी मारे गए। इस घटना ने श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को धीमा कर दिया।
2002 यूरोपीय यूनियन ने संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष में 3.20 करोड़ यूरो अतिरिक्त देने का निर्णय लिया।
2004 इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए सात वीजा काल सेंटर शुरू करने का निर्णय लिया।
2005 कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच सहमति बनी।
2006 प्यूर्टो रिको की नवयौवना जुलेखा रिवेरा मेंडोजा गिस यूनिवर्स चुनी गईं।
2008 फ्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में हुए रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित हुए।
2010 भारत ने पहली बार राष्ट्रीय आयकर दिवस का आयोजन किया। सन 1860 में 24 जुलाई को भारत में अंग्रेज राज में आयकर व्यवस्था की शुरुआत हुई। आयकर का प्रावधान सर जेम्स विल्सन ने पेश किया था। 2010 में इसी दिन व्यभिचार के आरोप में फांसी की सजा का सामना कर रही ईरानी महिला सकीना मोहम्मदी अश्तिनी को रिहा करने की मांग को लेकर पेरिस, न्यूयॉर्क, ओटोवा और अन्य जगहों पर मानवाधिकारवादियों ने रैलियां आयोजित कीं।
2011 इंटरनेशनल सेल्फ-केयर फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय स्व-देखभाल दिवस की स्थापना की। इस दिन स्वास्थ्य के मामले में अपनी देखभाल खुद करने के लिए जनता को जागरूक किया जाता है।
2012 मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने हिशम कंदिल को प्रधानमंत्री नियुक्त किया, और उन्हें नई सरकार बनाने का निमंत्रण दिया। इसी दिन 2012 में सीरियाई गृहयुद्ध में पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स (वाईपीजी) ने गिरके लेगे शहर पर कब्जा कर लिया।
2013 स्पेन में एक ट्रेन 80 किमी प्रति घंटा की गति सीमा वाले एक मोड़ पर 190 किमी प्रति घंटा की गति से पटरी से उतर गई, जिससे 78 यात्रियों की मौत हो गई। 2013 में इसी दिन अमेरिकी खुफिया जानकारियां सार्वजनिक करने वाले व्हिसलब्लोअर एडवर्ड स्नोडेन रूस के शेरमेतियोवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए गये।
2014 भारत ने राष्ट्रीय थर्मल इंजीनियर दिवस किया। इससे पूर्व इसी दिन राष्ट्रीय थर्मल इंजीनियर दिवस मनाने की घोषणा अमेरिकी कंपनी एडवांस्ड थर्मल सॉल्यूशंस इंक ने की थी। 3024 में इसी दिन यूक्रेन के प्रधानमंत्री, आर्सेनी यात्सेनियुक ने ऊर्जा जरूरतों और सैन्य जरूरतों के लिए धन आवंटन में संसद की निष्क्रियता पर निराशा में अपना इस्तीफा दिया। इसी दिन ई-कामर्स कंपनी अमेजॅन इंक ने दूसरी तिमाही के लिए 126 डाॅलर मिलियन के नुकसान की रिपोर्ट दी। इसके अलावा कंपनी ने अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने और बनाए रखने के लिए नई सेवाओं में निवेश की घोषणा की
2017 तार्किकता, वैज्ञानिकता से ओतप्रोत शिक्षा के पैरोकार, चिंतक, सामाजिक कार्यकर्ता और मशहूर वैज्ञानिक यश पाल का निधन हुआ। इसी दिन भारत के अंतरिक्ष वैज्ञानिक और इसरो के अध्यक्ष रहे उडुपी रामचन्द्र राव का निधन हुआ।
2019 बोरिस जॉनसन जेरेमी हंट को नेतृत्व प्रतियोगिता में हराकर थेरेसा मे के उत्तराधिकारी बनकर यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बने।
2020 मशहूर भारतीय नृत्यांगना एवं कोरियोग्राफर अमला शंकर का निधन हुआ।
2021 सुप्रसिद्ध अमेरिकी नौसेना एविएटर और एयर शो कलाकार डेल स्नोडग्रास का निधन हुआ।
2022 उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने केंद्र सरकार की ओर स्पष्ट रूप से इशारा करते हुए आरोप लगाया कि नेताओं के फोन कॉल पर बिग ब्रदर नजर रख रहे हैं। इससे पहले, अल्वा ने कहा था कि वह भाजपा में कुछ मित्रों से बात करने के बाद वह न तो किसी को फोन कर पा रही हैं और न ही उन्हें कोई कॉल आ पा रहा है। अल्वा ने ट्वीट किया, नए भारत में विभिन्न दलों के नेताओं के बीच सभी वार्तालापों के दौरान यह डर रहता है कि बिग ब्रदर हमेशा देख और सुन रहे हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और 4 राज्यों की राज्यपाल रहीं अल्वा का कहना है कि विभिन्न दलों के सांसद एवं नेता कई फोन रखते हैं, बार-बार नंबर बदलते हैं और वे जब मिलते हैं, तो फुसफुसाकर बात करते हैं। डर लोकतंत्र की हत्या कर देता है। अल्वा ने दो सरकारी दूरसंचार कंपनी को संबोधित करते हुए सोमवार रात ट्वीट किया था, प्रिय बीएसएनएल, एमटीएनएल, आज भाजपा के कुछ मित्रों से बात करने के बाद मैं किसी को कॉल नहीं कर पा रही हूं और न ही किसी का फोन आ पा रहा है। अगर आप सेवाएं बहाल कर देंगे, तो मैं वादा करती हूं कि आज रात भाजपा, टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) या बीजद (बीजू जनता दल) के किसी सांसद को फोन नहीं करूंगी।
2023 लोकप्रिय बीबीसी न्यूज पत्रकार और प्रसारक जॉर्ज अलागिया और ब्रिटेन के पहले पौंड स्टर्लिंग 1 मिलियन खिलाड़ी ट्रेवर फ्रांसिस का निधन हुआ।
2024 लोकप्रिय बांग्लादेशी बास वादक और गायक-गीतकार शफीन अहमद, प्रसिद्ध इंडोनेशियाई पत्रकार और राजनीतिज्ञ, इंडोनेशिया के 9वें उपराष्ट्रपति हमजा हज एवं यूक्रेन के इंजीनियर और डिजाइनर दिमित्रो किवा का निधन हुआ। 2024 में इसी दिन नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय सौर्य एयरलाइंस बॉम्बार्डियर सीआरजे 200 दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई।
2025 रूस की अंगारा एयरलाइंस की फ्लाइट 2311 टिंडा एयरपोर्ट पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार सभी 48 लोगों की मौत हो गई। इसी दिन 2025 में जानी मानी अंग्रेज सिंगर और एक्ट्रेस क्लिओ लेन और लोकप्रिय अमेरिकी प्रोफेशनल रेसलर और एक्टर हल्क होगन का निधन हुआ।
2026 होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी तनाव के बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी के बीच कमर्शियल जहाजों का रास्ता बदला गया, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने तीन तेल टैंकरों को रोक लिया। इजराइली सेना की एगोज यूनिट ने अली अल-ताहेर, लेबनान में जमीन के नीचे बनी सुरंग से निकले हिज्बुल्लाह लड़ाके की हत्या कर दी। संयुक्त राष्ट्र ऊर्जा संवाद, संयुक्त राष्ट्र ने न्यूयॉर्क में ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर में वैश्विक ऊर्जा बदलाव को तेज करने पर केंद्रित जलवायु संवाद का आयोजन किया। अमेरिका ने जबरदस्ती मजदूरी से जुड़े आयात पर नए टैरिफ लागू किए, जिसमें स्थानीय कानूनों के आधार पर अर्थव्यवस्थाओं को 10 से या 12.5 फीसदी ड्यूटी टियर में वर्गीकृत किया गया।
जीवों के प्रति अपने व्यवहार में, सभी इंसान नाजी हैं। इंसान उत्पीड़न को तब साफ तौर पर देखता है जब वह पीड़ित होता है। वरना वह आँख मूँदकर और बिना सोचे-समझे दूसरों का शोषण करता है। -आइजैक बाशेविस सिंगर
मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
#IsaacBashevisSinger #YashPal #InternationalSelfCareDay #Worldhistoryofjuly24 #AlexandreDumas #ZeldaFitzgerald #SimonBolivar #AzimPremji #Wipro #ManojKumar #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #CockroachJantaParty #FIFAWorldCups2026 #Qatar #IranUSDeal #Temperature #Rain #Forecast #PMModi #BarackObama #CommonwealthGames #SuezCanal #Redsea #Detroit
लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।
व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।









0 टिप्पणियाँ