रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 18 जुलाई 2026 (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी जनपद ऊधमसिंहनगर के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम काशीपुर सीमा क्षेत्रांतर्गत स्थित खाली प्लॉटों, भूखण्डों में वर्षा जल भराव की समस्या के निराकरण एवं भविष्य में संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से नगर निगम काशीपुर में नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट, उपजिलाधिकारी काशीपुर अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चन्दोला तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी की उपस्थिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में स्थित ऐसे सभी खाली प्लॉटों एवं भूखंडों का प्राथमिकता के आधार पर सर्वेक्षण कराया जाएगा, जहाँ वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जिन भूखंडों में जल निकासी की व्यवस्था संभव नहीं है, उनके स्वामियों को अपने व्यय पर तत्काल तारबाड़ (फेंसिंग) कराने एवं चेतावनी बोर्ड लगाने हेतु नोटिस जारी किए जाएंगे। साथ ही एक सप्ताह के भीतर ऐसे सभी प्लॉटों, भूखण्डों को चिन्हित कर श्रेणीवार सूची तैयार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विगत दिनों जलभराव वाले एक खाली भूखंड में दो मासूम बच्चों की डूबने से मृत्यु की अत्यंत दुःखद घटना घटित हुई थी। इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु नगर निगम द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। वर्तमान तक 15 खाली प्लॉट, भूखंड स्वामियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं, तथा शेष चिन्हित स्थलों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
उपजिलाधिकारी काशीपुर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा जयपुरखुर्द एवं पक्काकोट सहित जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वर्षा ऋतु के दौरान जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु नालों की नियमित सफाई, अवरुद्ध जल निकासी मार्गों को तत्काल खुलवाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही नालों एवं जल निकासी तंत्र की निरंतर सफाई एवं अवरोध हटाने की कार्यवाही और विद्यालयों, मोहल्ला समितियों एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जलभराव स्थलों के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की कि अपने आसपास स्थित खाली प्लॉटों, भूखण्डों में जलभराव होने पर तत्काल इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। नागरिकों से यह भी अनुरोध है कि जलभराव वाले स्थानों के समीप बच्चों को अकेले न जाने दें तथा ऐसे स्थलों पर अनावश्यक आवाजाही से बचें। प्रशासन ने नगर निगम काशीपुर के हेल्पलाइन नंबर 9259725619, जिला आपदा कंट्रोल रूम 05944-250250 और 05944-250719 तथा टोल फ्री आपदा हेल्पलाइन नंबर 1077 पर सूचना देने की अपील की है।
मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।
व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।









0 टिप्पणियाँ