स्वतंत्रता के लिए सबसे बड़ा खतरा आलोचना की अनुपस्थिति है। जो लोग चुप रहते हैं उनमें मनुष्य मर जाता है। -वोले सोयिंका
574 ईस्वी में 13 जुलाई को 17 जुलाई 561 से 13 जुलाई 574 को अपनी मृत्यु तक रोम के बिशप पोप जॉन तृतीय (कैटेलिनस) का निधन हुआ।
815 ईस्वी में 13 जुलाई को चांगआन, तांग इंपीरियल चीन में लिनहुई ड्यूक झोंगमिन, तांग राजवंश के दौर में जाने माने चीनी कवि और राजनीतिज्ञ वू युआनहेंग (शिष्टाचार नाम बोकांग) का निधन हुआ।
982 ईस्वी में 13 जुलाई को मेर्सबर्ग के मार्ग्रेव, ऑग्सबर्ग के बिशप हेनरी प्रथम, लोम्बार्ड राजकुमारों पांडुल्फ द्वितीय और लैंडुल्फ चतुर्थ एवं सिसिली के कालबिद अमीर अबुल-कासिम का निधन हुआ।
1024 ईस्वी में 13 जुलाई को पवित्र रोमन सम्राट हेनरी द्वितीय का निधन हुआ।
1174 इंग्लैंड के राजा हेनरी द्वितीय के विरोधी अल्बा, स्कॉटलैंड के राजा (1165 से 1214) विलियम प्रथम को हेनरी द्वितीय के वफादार लड़ाकों ने पकड़कर अल्वनिक में कब्जा कर लिया।
1260 लिथुआनिया के ग्रैंड डची के खिलाफ ड्यूरेब की लड़ाई में लिवोनियन की हार हुई।
1357 पेरुगिया, इटली में (इतालवी में बार्टोलो दा सैसोफेराटो) विख्यात इतालवी कानूनी प्रोफेसर और मध्यकालीन रोमन कानून के सबसे प्रमुख महाद्वीपीय न्यायविदों में से एक बार्टोलस डे सैक्सोफेराटो का निधन हुआ। बार्टोलस डे सैक्सोफेराटो टिप्पणीकारों या पोस्टग्लोसेटर के रूप में जाने जाने वाले स्कूल से संबद्ध थे। बाद के सिविल वकीलों ने बार्टोलस डे सैक्सोफेराटो की प्रशंसा के लिए एक कहावत प्रचलित की - निमो बोनस इउरिस्ता निसी बार्टोलिस्टा अर्थात कोई भी अच्छा वकील नहीं है जब तक कि वह बार्टोलिस्ट न हो।
1402 चीन में नानजिंग राज्य ने बिना किसी प्रतिरोध के मिंग राजवंश के सम्राट झू दी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे जिंगनान अभियान समाप्त हो गया। जियानवेन सम्राट झू युनवेन लापता हो गया और उसके परिवार को कैद कर लिया गया। चीन के पूर्वी जियांग्सू प्रांत की राजधानी नानजिंग है और यह शंघाई शहर से लगभग 300 किमी दूर यांग्त्जी नदी के किनारे पर है। मिंग राजवंश के दौरान यह राष्ट्रीय राजधानी थी। कई स्मारक और ऐतिहासिक स्थल यहां मौजूद हैं, जिनमें झोंगहुआ गेट (चीन का द्वार) भी शामिल है यह पुराने शहर के दक्षिणी प्रवेश द्वार वाली विशाल दीवार का 14वीं सदी का संरक्षित खंड है। इसे 2008 में चीन के हैबिटेट स्क्रॉल ऑफ ऑनर, विशेष यूएन हैबिटेट स्क्रॉल ऑफ ऑनर पुरस्कार और राष्ट्रीय सभ्य शहर का खिताब भी दिया गया है। झोंगहुआ गेट को अंग्रेजी में गेट ऑफ चाइना कहते हैं। झोंगहुआ गेट चीन के नानजिंग शहर की दीवार पर बना रक्षात्मक परिसर, नानजिंग शहर का दक्षिणी द्वार, चीन का प्रसिद्ध प्राचीन शहर द्वार और दुनिया में सबसे जटिल संरचना वाला शहर द्वार है। राज महल के निर्माण में 1366 से 1387 तक, इक्कीस वर्ष लगे। झोंगहुआ गेट को मूल रूप से खजाना एकत्र करने का द्वार कहा गया था। निर्माण मिंग राजवंश (1368-1644) में हुआ।
1527 टावर वार्ड, लंदन, इंग्लैंड में जॉन डी का जन्म हुआ। वे अंग्रेज गणितज्ञ, खगोलशास्त्री, शिक्षक, ज्योतिषी, तांत्रिक और कीमियागर बने। एलिजाबेथ प्रथम के दरबारी खगोलशास्त्री और सलाहकार जॉन डी ने अपना अधिकांश समय कीमिया, भविष्यवाणियों और हर्मेटिक दर्शन पर बिताया। पुरातत्वविद् के रूप में जॉन डी के पास उस समय इंग्लैंड के सबसे बड़े पुस्तकालयों में से एक था। राजनीतिक सलाहकार के रूप में उन्होंने नई दुनिया में अंग्रेजी उपनिवेशों की स्थापना की वकालत की ताकि एक ब्रिटिश साम्राज्य का निर्माण किया जा सके, इस शब्द को गढ़ने का श्रेय उन्हें ही जाता है।
1534 ऑटोमन सेना ने उत्तर पश्चिमी फारस में ताबरिज पर कब्जा किया।
1586 एंग्लो-स्पेनिश युद्ध में लेवेंट कंपनी के अंग्रेजी जहाजों के एक काफिले ने भूमध्यसागरीय द्वीप पेंटेलेरिया से ग्यारह स्पेनिश और माल्टीज गैलीज के बेड़े को पीछे हटाने में कामयाबी हासिल की।
1645 अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल के स्थान पर रूस के शासक बने।
1787 कॉन्फेडरेशन की कांग्रेस ने नॉर्थवेस्ट अध्यादेश पारित किया, जिसमें नॉर्थवेस्ट टेरिटरी के लिए शासन के नियम स्थापित किए गए। इसमें नए राज्यों के प्रवेश के लिए प्रक्रियाएँ स्थापित की गईं और गुलाम रखने और गुलामों के कारोबार के विस्तार को सीमित किया गया।
1793 प्रसिद्ध पत्रकार और फ्रांसीसी क्रांतिकारी जीन-पॉल मारत की विरोधी राजनीतिक गुट के सदस्य चार्लोट कॉर्डे ने उनके बाथटब में हत्या कर दी।
1830 बंगाली पुनर्जागरण की शुरुआत करने वाले अग्रणी संस्थानों में से एक जनरल असेंबली इंस्टीट्यूशन (अब स्कॉटिश चर्च कॉलेज) की स्थापना इसाई मिशनरी अलेक्जेंडर डफ और राजा राम मोहन रॉय ने कलकत्ता की।
1814 काराबिनेरी (आधुनिक कैराबिनियर) इटली की राष्ट्रीय सैन्य पुलिस को विक्टर इमैनुएल प्रथम ने सार्डिनिया राज्य के पुलिस बल के रूप में स्थापित किया।
1831 रेगुलामेंटुल ऑर्गेनिक एक अर्ध-संवैधानिक जैविक कानून को वैलाचिया में अधिमान्य किया गया जो दो डेन्यूबियन रियासतों में से एक था जो रोमानिया का आधार बने।
1832 हेनरी स्कूलक्रॉफ्ट ने मिनेसोटा में मिसीसिपी नदी के स्रोत की खोज की।
1863 न्यूयार्क में सिविल वार ड्रॉफ्ट के विरोधियों के दंगे में एक हजार से अधिक लोग घायल हुए। 1863 में इसी दिन कलकत्ता, ब्रिटिश भारत (अब कोलकाता) में मार्गरेट ऐलिस मरे का जन्म हुआ। मार्गरेट ऐलिस मरे जानी मानी ब्रिटिश मिस्र-विज्ञानी (इजिप्टोलॉजिस्ट), पुरातत्वविद्, मानवविज्ञानी, इतिहासकार और लोककथा-विज्ञानी बनीं। यूनाइटेड किंगडम में पुरातत्व की लेक्चरर नियुक्त होने वाली पहली महिला मार्गरेट ऐलिस मरे ने 1898 से 1935 तक यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में काम किया। वह 1953 से 1955 तक फोकलोर सोसाइटी की अध्यक्ष रहीं और उन्होंने साहित्य, लेख, निबंध इत्यादि प्रकाशित किए। मरे पहली लहर के नारीवादी आंदोलन में पूरी शिद्दत से शामिल हुईं, विमेंस सोशल एंड पॉलीटिकल यूनियन से जुड़ीं और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने में काफी श्रम किया।
1878 बर्लिन कांग्रेस ने यूरोपीय शक्तियों के बीच बाल्कन देशों का बँटवारा किया।
1879 बुल्गारिया में नेशनल गाडर्स यूनिट की स्थापना हुई।
1882 रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई।
1887 स्कॉटलैंड में दूसरा रेल पुल शुरु हुआ जिसका प्रयोग आज भी जारी है। इसी दिन इटली के विख्यात वैज्ञानिक और आविष्कारक गुग्लेलिमो मारकोनी ने 1887 में बेतार संदेश के लिए अमेरिकी पेटेंट हासिल किया।
1894 ओडेसा, खेरसॉन गवर्नरेट, रूसी साम्राज्य में इसहाक इमैनुइलोविच बेबेल का जन्म हुआ। इसहाक इमैनुइलोविच बेबेल प्रसिद्ध सोवियत लेखक, पत्रकार, नाटककार और साहित्यिक अनुवादक। उन्हें रेड कैवेलरी और ओडेसा स्टोरीज के लेखक के रूप में जाना जाता है, और उन्हें रूसी यहूदी धर्म के सबसे महान गद्य लेखक के रूप में सराहा गया है।
1905 कलकत्ता से प्रकाशित बांग्ला साप्ताहिक अखबार संजीवनी ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार का सर्वप्रथम सुझाव दिया।
1907 बोस्टन, मैसाचुसेट्स में जॉर्ज एंथनी वेलर का जन्म हुआ। जॉर्ज एंथनी वेलर जाने माने अमेरिकी उपन्यासकार, नाटककार और द न्यू यॉर्क टाइम्स तथा शिकागो डेली न्यूज के पत्रकार बने। जॉर्ज एंथनी वेलर को डेली न्यूज के युद्ध संवाददाता के रूप में 1943 का पत्रकारिता का सर्वोच्च पुरस्कार पुलित्जर मिला।
1908 लंदन में चौथा आधुनिक ओलंपिक खेल आयोजन शुरु हुआ।
1913 प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति तुलसी प्रसाद खेतान का जन्म हुआ।
1918 टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट हुआ जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।
1922 डेनमार्क के विख्यात राजनितिज्ञ ऐंकर जॉरजेंसन का जन्म हुआ।
1923 कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिलिस में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमतों को बढ़ाने के प्रचार हेतु हाॅलीवुड लिखा गया। 1923 में इसी दिन हार्लेम, न्यूयॉर्क में एशले ब्रायन (एशले फ्रेडरिक ब्रायन) का जन्म हुआ। एशले ब्रायन विख्यात अमेरिकी लेखक और बच्चों की किताबों के चित्रकार बने। एशले ब्रायन के विषय अधिकतर अफ्रीकी-अमेरिकी अनुभवों पर आधारित हैं। एशले ब्रायन का एक कथन, हमेशा खोज करते रहना चाहिए, पुनः खोज करते रहना चाहिए। कला की दुनिया का यही अर्थ है। इसका अर्थ है खोज, पुनः खोज में निरंतर रहस्य।
1929 स्वतंत्रता सेनानी जतिंद्र नाथ दास ने ऐतिहासिक भूख हड़ताल की शुरुआत की।
1932 हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री बीना राय का जन्म लाहौर, पाकिस्तान में हुआ।
1934 अबेकोतु, दक्षिणी क्षेत्र, ब्रिटिश नाइजीरिया में वोले सोयिंका नाम से विश्व प्रसिद्ध अंग्रेजी भाषा के प्रमुख नाइजीरियाई नाटककार, उपन्यासकार, कवि और निबंधकार अकिनवांडे ओलुवोले बाबाटुंडे वोले सोयिंका का जन्म हुआ। व्यापक सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य और अस्तित्व के नाटक को गढ़ने वाले काव्यात्मक ओवरटोन के लिए 1986 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया। साहित्य में नोबल पुरस्कार जीतने वाले वे पहले उप-सहारा अफ्रीकी थे। उनकी रचनाएं दुनिया भर में अनुवादित हो कर करोड़ों लोगों द्वारा पढ़ी गईं।
1939 जाने माने भारतीय फिल्मकार प्रकाश मेहरा का जन्म बिजनौर, उत्तर प्रदेश में हुआ।
1941 यूगोस्लाविया की कम्युनिस्ट पार्टी ने मोंटेनेग्रो में इतालवी कब्जे वाली ताकतों के खिलाफ एक सामान्य विद्रोह शुरू किया इसे छह सप्ताह के भीतर दबा दिया गया। इसी दिन भारत की आठवीं लोकसभा की सदस्य टी. कल्पना देवी का जन्म हुआ था। इसी दिन हिंदी और अंग्रेजी की जानी मानी आधुनिक कहानी और उपन्यास लेखिका सुनीता जैन का जन्म हुआ।
1944 बुडापेस्ट, हंगरी में एर्नो रुबिक का जन्म हुआ। हंगेरियन वास्तुकार और आविष्कारक हैं, जिन्हें रुबिक क्यूब (1974), रुबिक मैजिक और रुबिक स्नेक बनाने के लिए जाना जाता है। 1944 में इसी दिन मिजोरम के राजनीतिज्ञ और राजनीतिक दल मिजो नेशनल फ्रंट के मुखिया जोरामथंगा का जन्म हुआ।
1945 मैक्सिको मरुस्थल में पहला परमाणु बम परिक्षण के लिए लाया गया। 1945 में इसी दिन ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एस्ले मैलेट का जन्म हुआ। इसी दिन 1945 में ब्रिटेन की संसद में इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट यानी भारत की स्वतंत्रता का विधेयक पारित किया गया।
1951 यूरोप में अभी भी संचालित सबसे पुराने लकड़ी के रोलर कोस्टरों में से एक वुओरिस्टोराटा को फिनलैंड के हेलसिंकी में लिन्नानमाकी मनोरंजन पार्क में खोला गया।
1954 अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जेनेवा में वियतनाम के बँटवारे पर सहमत हुए।
1962 एक अभूतपूर्व कार्रवाई करते हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री हेरोल्ड मैकमिलन ने अपने मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया।
1971 मोरक्को के बागी नेताओं को मौत की सजा दी गई।
1973 वाटरगेट कांड के संबंध में अलेक्जेंडर बटरफील्ड ने सीनेट वाटरगेट समिति के जांचकर्ताओं को ओवल ऑफिस की एक गुप्त टेपिंग प्रणाली के अस्तित्व का खुलासा किया। वाटरगेट कांड 1970 के दशक में संयुक्त राज्य अमेरिका में एक बड़ा राजनीतिक घोटाला था, जो वाटरगेट होटल स्थित डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के मुख्यालय में हुई सेंधमारी में निक्सन प्रशासन की संलिप्तता को छिपाने के प्रयास पर केंद्रित था। इस घटना और उसके बाद सच्चाई को छिपाने के प्रयासों के कारण 1974 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन को इस्तीफा देना पड़ा।
1974 हेडिंग्ले में भारत ने अपना पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला।
1975 जाने माने बालीवुड फिल्म कथा लेखक तुषार हीरानंदानी का जन्म हुआ।
1977 आपातकाल के दौरान दिए गये भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि जैसे नागरिक सम्मान जनता पार्टी सरकार ने वापस लिये। 1977 में न्यूयॉर्क शहर में वित्तीय और सामाजिक उथल-पुथल के दौर के बीच लगभग 24 घंटे तक बिजली गुल रही, बड़े पैमाने पर आग लगी लूटपाट हुई।
1981 जानी मानी खूबसूरत और बोल्ड माॅडल तथा फिल्म अभिनेत्री सोनल सहगल का जन्म चंडीगढ़ में हुआ।
1984 जानी मानी खूबसूरत और बोल्ड माॅडल तथा फिल्म अभिनेत्री उर्वशी शर्मा का जन्म दिल्ली में हुआ। इसी दिन 1984 में जानी मानी खूबसूरत और बोल्ड माॅडल तथा बांग्ला फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल मोनामी घोष का जन्म बशीरहाट, पश्चिम बंगाल में हुआ।
1985 लाइव एड बेनीफिट संगीत कार्यक्रम लंदन, फिलाडेल्फिया, मॉस्को और सिडनी सहित कई राजधानियों में एक साथ आयोजित किया गया।
1995 बहुप्रतिष्ठित उपन्यासकार, कथाकार आशापूर्णा देवी का निधन हुआ।
1998 जाने माने भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने हॉल आफ फेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. खिताब जीता, ब्राजील ने इसी दिन सी.टी.बी.टी. एवं एन.पी.टी. पर हस्ताक्षर किये।
2000 जाने माने भारतीय फुटबाल खिलाड़ी अनिकेत अनिल जाधव का जन्म कोल्हापुर, महाराष्ट्र में हुआ। इसी दिन अमेरिका और वियतनाम ने बड़े व्यापार अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। 2000 में इसी दिन फिजी में पूर्व प्रधानमंत्री महेंद्र चौधरी समेत 18 राजनीतिक बंधक रिहा किए गये।
2001 वर्ष 2008 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी बीजिंग (चीन) को सौंपी गयी।
2004 रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मजबूत संबंधों की इच्छा जताई।
2006 परमाणु बम निर्माण विषयक ईरान का मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सौंपा गया।
2008 अमेरिका में ग्रीन पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व डेमोक्रेट सिंथिया मैक्किनी को अपना उम्मीदवार बनाया।
2009 शी वुल्फ शकीरा ने अपने आठवें एल्बम की शुरुआत की।
2010 यूरोपीय संघ ने घोषणा की कि एस्टोनिया यूरोपीय संघ का सत्रहवां सदस्य होगा।
2011 भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में हुए 3 बम धमाकों से अनेक लोग मारे गये और काफी नुकसान हुआ। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 1999 अपनाया जिसमें दक्षिण सूडान को संयुक्त राष्ट्र के सदस्य का दर्जा दिया गया।
2012 अंतर्राष्ट्रीय रॉक दिवस को आधिकारिक तौर पर वैश्विक उत्सव के रूप में स्थापित किया गया, जो पुर्तगाली संगीत रॉक एन रोल प्रभावशाली शैली को पहचान और सम्मान करने का वार्षिक अवसर प्रदान करता है।
2014 अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के खिलाफ महाभियोग चलाने के विपक्षियों के प्रस्ताव को यू.एस. हाउस की न्यायपालिका समिति ने अस्वीकार कर दिया। बताया गया कि इसमें महाभियोग के लिए कोई आधार नहीं था। इसी दिन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए दूसरा कार्गो रॉकेट ऑर्बिटल साइंसेज कॉर्प द्वारा लॉन्च किया गया।
2014 जोहान्सबर्ग में नोबल साहित्य पुरस्कार प्राप्त दक्षिण अफ्रीकी लेखिका और राजनीतिक कार्यकर्ता नादिन गोर्डिमर (जन्म 20 नवंबर 1923, स्प्रिंग्स) का निधन हुआ। नोबल समिति के अनुसार, नादिन गोर्डिमर ऐसी लेखिका के रूप में मान्यता दी गई जिन्होंने अपनी शानदार महाकाव्य लेखनी के माध्यम से, मानवता के लिए बहुत बड़ा उपकार किया है। नादिन गोर्डिमर का एक प्रसिद्ध कथन है, एक सच्चा जीवित इंसान तटस्थ नहीं रह सकता। 2014 में 13 जुलाई को प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक और नाटककार थॉमस बर्जर, विख्यात अमेरिकी राजनीतिक वैज्ञानिक, लेखक और शिक्षाविद अल्फ्रेड डी ग्राजिया का निधन हुआ।
2016 यूनाइटेड किंगडम की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों ने थेरेसा मे को प्रधानमंत्री चुना।
2017 प्रसिद्ध चीनी साहित्यिक आलोचक, मानवाधिकार कार्यकर्ता लियू शियाओबो का निधन हुआ।
2020 प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका नाया रिवेरा का शव कैलिफोर्निया के पीरू झील से बरामद किया गया, जहां वह 5 दिन पहले डूब गई थीं। इसी दिन ग्रांट इमाहारा नामक अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, रोबोटिस्ट और टेलीविजन होस्ट और 2020 दक्षिण अफ्रीकी राजनीतिज्ञ, राजनयिक और नेल्सन मंडेला की तीसरी बेटी जिंदजी मंडेला का निधन हुआ।
2022 जम्मू, 13 जुलाई, सरकार द्वारा आतंकी संगठन बताए गये प्रतिबंधित जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के मुखिया यासीन मलिक ने बुधवार को यहां एक विशेष अदालत से पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबिया सईद के अपहरण से जुड़े मामले में प्रत्यक्ष रूप से पेश होने तथा गवाहों से खुद जिरह करने की अनुमति मांगी और कहा कि इसकी अनुमति न मिलने पर वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।
2024 बोल्ड, खूबसूरत अमेरिकी अभिनेत्री शैनन डोहर्टी, लोकप्रिय जर्मन ओपेरा गायिका रूथ हेस्से, चर्चित अमेरिकी फिटनेस और सार्वजनिक हस्ती रिचर्ड सिमंस, प्रसिद्ध फिलिपिनो खेल पत्रकार और कार्यकारी चिनो त्रिनिदाद, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास के पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास के दौरान अमेरिकी छात्र थॉमस मैथ्यू क्रुक्स, जाने माने अमेरिकी शेफ और रेस्टोरेंट मालिक नाओमी पोमेरॉय की मौत हुई। इसी दिन 2024 में संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति, तीसरी बार चुनाव लड़ रहे डोनाल्ड ट्रंप बटलर, पेंसिल्वेनिया के पास एक चुनाव अभियान रैली में बोलते समय हत्या के प्रयास में घायल हो गए। यह हमला अमेरिकी छात्र थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने किया था। अमेरिकी छात्र थॉमस मैथ्यू क्रुक्स सुरक्षा कर्मियों की गोलीबारी में मारा गया।
2025 सीजेआई बीआर गवई ने हैदराबाद स्थित एनएएलएसएआर लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य वक्ता बोलते हुए कहा कि हमारी न्याय प्रणाली में देरी अब एक संरचनात्मक चुनौती बन चुकी है। हमने कई मामलों में देखा है कि कोई व्यक्ति वर्षों तक जेल में रहता है और अंततः अदालत उसे निर्दोष घोषित कर देती है। उन्होंने यह टिप्पणी उस संदर्भ में की, जब देश की निचली अदालतों में लाखों मामले वर्षों से लंबित हैं और विचाराधीन कैदियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीआर गवई ने आगे कि भारत की न्यायिक व्यवस्था एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां पारदर्शिता, त्वरित न्याय और विधिक सुधार अत्यंत आवश्यक हैं। सीजेआई गवई ने पासआउट छात्रों को ईमानदारी और नैतिकता के मार्ग पर चलने की सलाह दी। उन्होंने कहा, अपने लिए ऐसे मेंटर्स चुनें जो आपको सत्य और ईमानदारी का मार्ग दिखाएं, न कि केवल सत्ता के केंद्र तक पहुंचने का साधन बनें। उन्होंने जोर दिया कि भारत को ऐसे युवा वकीलों की जरूरत है जो न केवल पेशेवर दृष्टि से सक्षम हों, बल्कि सामाजिक रूप से जिम्मेदार और नैतिक रूप से सजग भी हों। 2025 में 13 जुलाई को नाइजीरियाई जनरल और राजनेता, नाइजीरिया के 7वें से 15वें राष्ट्रपति रहे मुहम्मदु बुहारी का इंतकाल हुआ।
2026 यूक्रेन के प्रधानमंत्री ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की, जो राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की द्वारा घोषित कैबिनेट में बड़े फेरबदल के साथ हुआ। अमेरिका और 13 अन्य देशों ने औपचारिक रूप से 2016 के उस अंतरराष्ट्रीय फैसले को फिर से माना, जिसमें साउथ चाइना सी में चीन के समुद्री दावों को अमान्य करार दिया गया था। बैंकॉक, थाईलैंड में सुबह-सुबह एक पब में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टाइफून बावी ने पूर्वी चीन में कई बार जमीन पर दस्तक दी, जिससे लगभग 17 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा और यात्रा व व्यापार में बड़े पैमाने पर रुकावटें आईं। विंबलडन में इटली के जानिक सिनर ने सेंटर कोर्ट पर जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को चार सेटों (6-7, 7-6, 6-3, 6-4) में हराकर लगातार दूसरी बार विंबलडन पुरुष एकल खिताब जीता। फीफा वर्ल्ड कप 2026, नॉर्वे पर एक्स्ट्रा-टाइम में 2-1 से जीत के बाद इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचा, अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
एक सच्चा जीवित इंसान तटस्थ नहीं रह सकता। मैं कई चीजों में असफल रही हूँ, लेकिन मैं कभी नहीं डरी। कला अपने अस्तित्व से ही हार को नकारती है, जीवन के उत्सव का प्रतिनिधित्व करती है, उसे नीचा दिखाने और नष्ट करने के तमाम प्रयासों के बावजूद। -नादिन गोर्डिमर
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।
व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।










0 टिप्पणियाँ