रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 13 जुलाई 2026 (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जन समस्याओं के निराकरण एवं सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 18 जुलाई 2026 तक जन-जन की सरकार-जन-जन के द्वार कार्यक्रम के द्वितीय चरण के अन्तर्गत सेवा पखवाड़ा आयोजित किये जायेगें। 

डीएम भदौरिया ने बताया कि 14 जुलाई को नगर पालिका परिषद नगला के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला, 15 जुलाई को नगर पलिका परिषद किच्छा के अन्तर्गत राजीव गाॅधी सामुदायिक भवन किच्छा व नगर पंचायत शक्तिगढ़ के बंग भवन वार्ड नम्बर-01 में, 17 जुलाई को नगर पंचायत लालपुर के किसान इंटर कालेज लालपुर, व नगर पंचायत गढ़ीनेगी के अन्तर्गत रामलीला मैदान गढ़ीनेगी वार्ड नम्बर-05 में तथा 18 जुलाई को नगर पंचायत केलाखेड़ा के अंतर्गत हाॅट बाजार केलाखेड़ा व नगर पंचायत गुलरभोज के अन्तर्गत एएनके इंटर कालेज गुलरभोज में शिविर का आयोजन किया जायेगा।

उन्होने नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये है कि शिविरों में स्टाॅल वृहद हो, शिविर के दौरान लाभार्थियों के माध्यम से उनके अनुभव साझा किये जाये। उन्होने बताया कि नोडल अधिकारियों के द्वारा शिविर में प्राप्त शिकायतों का पंजीकरण एवं उनके निस्तारण की कार्यवाही की जायेगी। डीएम भदौरिया ने जनता से शिविर में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇

https://explainer24.com

समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।

व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।