Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

11 जुलाई का विश्व इतिहास: भारत एवं दुनिया में 1900 साल में हुई अहम घटनाओं, दिवसों तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन तिथियों की जानकारी World History of July 11

हमें अपनी सरकार पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। यह बहुत ज्यादा अमीर हो रही है और धन का पुनर्वितरण हमारे निजी संपत्ति अधिकारों और उनके साथ-साथ अन्य अधिकारों को भी छीनने का एक निश्चित तरीका है। -रिचर्ड पाइप्स




154 ईस्वी में 11 जुलाई को बर्दैसन (लैटिन में बर्देसेन, अरबी में इब्न दयान) का जन्म हुआ। बर्दैसन विख्यात सिरिएक भाषी असीरियन, ईसाई लेखक और शिक्षक, वैज्ञानिक, विद्वान, ज्योतिषी, दार्शनिक, भजन लेखक और कवि, बने, बर्दैसन भारत के अपने ज्ञान के लिए भी जाने गये। प्रारंभिक ईसाई इतिहासकार यूसीबियस के अनुसार, बर्दैसन महाज्ञानी वैलेंटिनस के अनुयायी थे।

472 ईस्वी में 11 जुलाई को पश्चिमी रोमन सम्राट एंथेमियस को सेंट पीटर बेसिलिका में सम्राट के सैन्य अधिकारियों ने पकड़ लिया और मौत की सजा सुना कर उसकी हत्या कर दी।

813 ईस्वी में 11 जुलाई को अपनी हत्या किए जाने के षड्यंत्रों की आशंका के कारण बीजान्टिन सम्राट माइकल प्रथम अपने सेनापति लियो द अर्मेनियाई के पक्ष में त्यागपत्र देकर अथानासियस नाम से भिक्षु बन गए।

911 ईस्वी में 11 जुलाई को चार्ल्स द सिंपल और नॉर्मंडी के रोलो के बीच सेंट-क्लेयर-सुर-एप्टे की संधि पर हस्ताक्षर किए गये।

969 ईस्वी में 11 जुलाई को कीव, कीवन रस में 945 से 957 तक अपने बेटे स्वियातोस्लाव के लिए कीवन रस की रीजेंट रहीं ओल्गा का निधन हुआ। ओल्गा थी।

1174 तेरह वर्षीय बाल्डविन छठवां यरूशलेम का राजा बना जिसके साथ रेमंड तृतीय ट्रिपोली के काउंट रीजेंट और विलियम ऑफ टायर चांसलर बने। राजा के नाम पर वास्तविक शासक हुए रेमंड तृतीय।

1276 पोप ग्रेगरी दसवें की 10 जनवरी 1276 को मौत के बाद सिसिली के राजा चार्ल्स प्रथम (चार्ल्स फर्स्ट ऑफ एंजू) के प्रभाव से पोप एड्रियन 5वें को चुना गया। 18 अगस्त 1276 को एड्रियन पांचवें की मौत हो गई।

1302 गोल्डन स्पर्स (डच में गुल्डेनस्पोरेंसलाग) युद्ध में फ्लेमिश शहरों के आसपास एक गठबंधन ने फ्रांस की शाही सेना और उसके राजा को परास्त किया।

1346 लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ रोमन साम्राज्य के शासक चुने गये। लक्जमबर्ग पश्चिम यूरोप का एक छोटा सा देश है। यह बेल्जियम, फ्रांस और जर्मनी से घिरा हुआ है। लक्जमबर्ग का क्षेत्रफल 2586 वर्ग किलोमीटर है, जबकि जनसंख्या पाँच लाख के करीब है। लक्जमबर्ग में संसदीय लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जबकि संवैधानिक रूप से राजा सर्वोच्च होता है। लक्जमबर्ग एक विकसित देश है, जहाँ प्रतिव्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) सबसे ज्यादा है। लक्जमबर्ग यूरोपीय संघ, नाटो, संयुक्त राष्ट्र संघ, यूरोपीय संघ और ओईसीडी का संस्थापक सदस्य है, जो देश में आर्थिक, राजनीतिक और सैन्य एकीकरण पर सर्वसम्मति को दर्शाता है। सांस्कृति रूप से लक्जमबर्ग ने रोमन यूरोप और जर्मन यूरोप की सांस्कृतिक विशेषताओं को अपनाया है। यहाँ जर्मन, फ्रेंच और लक्समबर्गी भाषाएं बोली जाती हैं और ये तीनों ही इसकी आधिकारिक भाषाएं हैं। धर्मनिरपेक्ष होने के बावजूद, लक्समबर्ग रोमन कैथोलिक इसाई धर्म प्रभावित देश है।

1382 लिसीक्स, नॉरमैंडी, फ्रांस में निकोल ओरेस्मे (निकोलस ओरेस्मे) का जन्म हुआ। निकोल ओरेस्मे मध्य युग के प्रसिद्ध फ्रांसीसी दार्शनिक बने। निकोल ओरेस्मे ने अर्थशास्त्र, गणित, भौतिकी, ज्योतिष, खगोल विज्ञान, दर्शन और धर्मशास्त्र पर अध्ययन, विष्लेषण प्रस्तुत किया। निकोल ओरेस्मे लिसीक्स के बिशप, अनुवादक, फ्रांस के राजा चार्ल्स पंचम के सलाहकार और 14वीं सदी के यूरोप के सबसे मौलिक विचारकों में प्रमुख थे।

1405 चीन के मिंग साम्राज्य के एडमिरल झेंग हे ने पहली बार दुनिया का पता लगाने के लिए यात्रा शुरू की।

1410 ओटोमन इंटररेग्नम युद्ध में सुलेमान चेलेबी ने ओटोमन राजधानी एडिरने के बाहर अपने भाई मूसा चेलेबी को हराया।

1476 गिउलिआनो डेला रोवरे को कॉउटेंस का बिशप नियुक्त किया गया।

1558 टॉम्बलैंड, नॉर्विच में सेंट जॉर्ज चर्च में रॉबर्ट ग्रीन का 11 जुलाई 1558 को बपतिस्मा हुआ। रॉबर्ट ग्रीन अपने समय के अत्यंत लोकप्रिय अंग्रेजी लेखक बने और अब उन्हें सबसे ज्यादा उनके नाम से लिखे गए एक मरणोपरांत पैम्फलेट, ग्रीन्स ग्रॉट्स-वर्थ ऑफ विट के लिए जाना जाता है। ग्रीन एक लोकप्रिय एलिजाथियन काल के नाटककार और पैम्फलेट लेखक थे, जो अपने सहयोगियों की नकारात्मक आलोचना के लिए जाने जाते थे। 

1576 नॉर्थवेस्ट पैसेज खोज में उत्तरी अटलांटिक महासागर की खोज करते समय मार्टिन फ्रोबिशर ने ग्रीनलैंड को फ्रिसलैंड के परिकल्पित (लेकिन अस्तित्वहीन) द्वीप के रूप में देखा।

1630 कलकत्ता आई पहली विदेशी महिला बेगम रेजाबीबेह सूकिएस का 11 जुलाई 1630 को निधन हुआ।

1735 गणितीय गणना से ज्ञात हुआ कि इसी दिन बौना ग्रह प्लूटो 1979 से पहले आखिरी बार नेपच्यून की कक्षा के अंदर आया था।

1673 नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए।

1776 प्रसिद्ध यात्री, नाविक और खोजी जेम्स कुक ने अपनी तीसरी समुद्री यात्रा शुरू की।

1789 जैक्स नेकर को फ्रांस के वित्त मंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया गया। परिणामस्वरूप बैस्टिल पर हमला हुआ।

1796 संयुक्त राज्य अमेरिका ने जे संधि के तहत ग्रेट ब्रिटेन से डेट्रॉइट पर कब्जा प्राप्त किया।

1798 संयुक्त राज्य मरीन कॉर्प्स की पुनर्स्थापना हुई। अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध के बाद उन्हें भंग कर दिया गया था।

1832 ब्रिटिश संसद ने सती प्रथा के उन्मुलन के खिलाफ शुद्धतावादी, उच्चवर्णीय हिंदुओं की अपील ठुकराई। पहले पति के मरने पर उसके शव के साथ पत्नी को जिंदा जला दिया जाता था। इसके खिलाफ राजा राम मोहन राय के प्रयासों से अंग्रेज सरकार इस कुप्रथा को खत्म करने के लिए कानून लाई जिसका उच्च जातीय हिंदुओं खासतौर पर ब्राह्मणों ने विरोध किया लेकिन अंग्रेजों ने उस विरोध को खारिज कर दिया।

1857 प्रख्यात भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता सी. शंकरन नायर का जन्म हुआ।

1859 लंदन क्लॉक टॉवर की घंटी बिग बेन को पहली बार बजाया गया।

1889 कलकत्ता का सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।

1896 विल्फ्रीड लारियर ने कनाडा के सातवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

1899 कादंबी शेषाचार वेंकटाचार का जन्म कोलार, कर्नाटक में हुआ। आईएएस अफसर वेंकटाचार स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद बने राजस्थान राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री और कूटनीतिज्ञ बने।

1902 प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं भारत के प्रथम रक्षामंत्री सरदार बलदेव सिंह का जन्म हुआ।

1911 जर्मन साम्राज्य में जर्मन नर्स एर्ना फ्लेगल (निधन 16 फरवरी 2006) का जन्म हुआ। अप्रैल 1945 के अंत में उन्होंने बर्लिन में रीच चांसलरी के आपातकालीन कैजुअल्टी स्टेशन पर काम किया और 2 मई 1945 को सोवियत लाल सेना के द्वारा पकड़े जाने से पहले फ्यूहररबंकर के अंतिम निवासियों में एक थी। 30 अप्रैल 1945 को अपने बंकर में एडोल्फ हिटलर ने पत्नी इवा ब्राउन के साथ आत्महत्या कर ली थी।

1912 फ्रांस के विश्व प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ फर्डिनांड मोनोयेर का निधन हुआ।

1919 श्रमिक आंदोलनों के बाद नीदरलैंड ने आठ घंटे का दिन और रविवार को अवकाश का श्रमिक कानून बनाया।

1920 तीन बार तमिल नाडु राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहे राजनेता वी. आर. नेदुनचेजियन का जन्म हुआ।

1921 अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति विलियम हॉवर्ड टैफ्ट को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। अमेरिका में राष्ट्रपति और मुख्य न्यायाधीश होने वाले टैफ्ट एक मात्र व्यक्ति बने। इसी दिन मंगोलिया ने चीन की गुलामी से स्वतंत्र प्राप्त की। इसी दिन मंगोलिया पीपुल्स रिपब्लिक की स्थापना हुई।

1922 फिल्म और मनोरंजन उद्योग का दुनिया का सबसे बड़ा अड्डा हॉलीवुड स्थापित हुआ। यह अमेरिका के लाॅस एंजेल्स शहर में है। काफी सुविधाओं वाला भव्य थिएटर हॉलीवुड बाउल खोला गया।

1923 हिंदी सिनेमा की पहली महिला हास्य कलाकार, मशहूर चरित्र अभिनेत्री और गायिका टुन टुन यानी उमा देवी खत्री का जन्म हुआ। 1923 में इसी दिन सिजिन, पोलैंड में रिचर्ड पाइप्स (रिचर्ड एडगर पाइप्स) का जन्म हुआ। रिचर्ड पाइप्स अमेरिकी इतिहासकार, रूसी और सोवियत इतिहास के विशेषज्ञ थे। रिचर्ड पाइप्स का सोवियत इतिहास और विदेशी मामलों पर पाइप्स का प्रेस में अक्सर साक्षात्कार होता था। उनके लेख कमेंट्री, द न्यू यॉर्क टाइम्स और द टाइम्स लिटरेरी सप्लीमेंट इत्यादि में प्रकाशित होते थे। रिचर्ड पाइप्स ने कहा, यदि हम साम्यवादी, फासीवादी और राष्ट्रीय समाजवादी शासनों के बीच के अंतरों पर गौर करें, तो हम पाते हैं कि इन अंतरों को उन सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों के आधार पर समझा जा सकता है जिनमें इन तीनों को काम करना पड़ा। दूसरे शब्दों में ये अंतर अलग-अलग दर्शनों के कारण नहीं, बल्कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार एक ही शासन दर्शन के रणनीतिक अनुकूलन का परिणाम थे।

1928 न्यू रोशेल, न्यूयॉर्क में फ्रैंक रोसेनब्लैट का जन्म हुआ। फ्रैंक रोसेनब्लैट अमेरिकी मनोवैज्ञानिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में अग्रणी व्यक्ति हैं। कृत्रिम तंत्रिका नेटवर्क पर उनके अग्रणी कार्य के लिए उन्हें डीप लर्निंग का जनक कहा जाता है। 

1930 डाॅन ब्रेडमैन ने लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 309 रन बनाए। 

1943 राइख्सकोमिसारिएट यूक्रेन (वोल्हिनिया) के इलाके में यूक्रेनी विद्रोही सेना द्वारा पोलिश लोगों का बड़े पैमाने पर नरसंहार किया गया। यूक्रेनी राष्ट्रवादियों द्वारा पोलिश गणराज्य के नागरिकों के नरसंहार के पीड़ितों की याद में राष्ट्रीय दिवस 11 जुलाई को मनाया जाता है।

1948 येरूशलम में पहला हवाई हमला हुआ।

1956 अमिताव घोष का जन्म कलकत्ता में हुआ। अमिताव घोष ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रसिद्ध लेखक, कथाकार बने।

1957 पाकिस्तान के संस्थापक नेताओं में से एक और ऑल-इंडिया मुस्लिम लीग के पहले स्थायी अध्यक्ष सर सुल्तान मोहम्मद शाह आगा खान तृतीय का इंतकाल हुआ। उनके बेटे प्रिंस करीम हुसैनी आगा खान चतुर्थ ने दुनिया भर के शिया इमामी इस्माइली समुदाय के 49वें इमाम के तौर पर इमामत का पद संभाला।

1960 हिंदी फिल्म अभिनेता कुमार गौरव का जन्म हुआ। 1960 में इसी दिन प्रसिद्ध अमेरिकी लेखिका हार्पर ली की बेहद चर्चित औपन्यासिक रचना टू किल अ मॉकिंगबर्ड प्रकाशित हुई।

1966 न्यूयॉर्क शहर में प्रसिद्ध अमेरिकी कवि, नाटककार, निबंधकार और कथाकार डेलमोर श्वार्ट्ज (जन्म 8 दिसंबर, 1913) का निधन हुआ। 1943 से 1955 तक पार्टिसन रिव्यू और द न्यू रिपब्लिक पत्रिकाओं का संपादन किया। कई प्रतिष्ठित अखबारों के लिए लेखन किया। यहूद लेखक डेलमोर श्वार्ट्ज का जीवन उथल-पुथल और तनाव भरा रहा। इसका असर उनके लेखन में देखा जा सकता है।

1967 विख्यात भारतीय - अमेरिकन लेखिका झुंपा लाहिड़ी यानी नीलांजना सुदेशना का जन्म लंदन में हुआ।

1973 पेरिस के निकट ब्राजील का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 122 मारे गए।

1977 मार्टिन लूथर किंग जूनियर को राष्ट्रपति पदक से मरणोपरांत सम्मानित किया गया। वह एक महान मानवतावादी और मानवाधिकार कार्यकर्ता थे। मार्टिन लूथर ने नस्लवाद के खिलाफ अमेरिका में अहिंसक सविनय अवज्ञा आंदोलनों चलाया था। प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम यूएसए का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।

1978 लॉस अल्फाकेस आपदा में स्पेन के टैरागोना में एक तटीय शिविर में तरल गैस ले जा रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें विस्फोट हुआ और आस-पास के 216 पर्यटक मारे गए।

1979 अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब धरती पर गिरी। यह हिंद महासागर और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में गिरी थी। इसके गिरने से पहले पूरी दुनिया में कयास लगाए जा रहे थे कि यह धरती पर कहां गिरेगी और कितना नुकसान होगा।

1985 कोका कोला कंपनी ने कोक में बदलाव कर न्यू कोक को मार्केट में पेश किया। कोका कोला को 1977 में बनी जनता पार्टी की सरकार ने भारत से निकाल दिया था।

1986 न्यूजीलैंड संसद ने समलैंगिक कानून सुधार पारित कर समलैंगिक यौन संबंध को वैध बना दिया। इसी दिन जानी मानी दक्षिण भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल दीप्ति नांबियार का जन्म पुणे में हुआ।

1989 दो वर्ष पूर्व 11 जुलाई 1987 को दुनिया की आबादी ने पांच अरब का आंकड़ा पर कर लिया तो संयुक्त राष्ट्र संघ ने 11 जुलाई 1989 को पहला विश्व जनसंख्या दिवस आयोजित किया। इस बीच इसका प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र संघ में डॉ. केसी जकारिया ने प्रस्तुत किया था। इसके बाद हर साल 11 जुलाई को वैश्विक स्तर पर 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। अनेक देश कम जनसंख्या के संकट से जूझ रहे हैं वहीं भारत जैसे देशों में बढ़ती आबादी के खिलाफ अभियान चल रहे हैं। मालूम हो कि भारत में जन्म दर घटी है। संकीर्ण सांप्रदायिक व्यक्तियों और संगठनों द्वारा यह भ्रम फैलाया जाता है कि मुस्लिमों की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। यह पूर्णतः झूठ है। एक से अधिक पत्नियां होने के दावे एक दम सफेद झूठ हैं। 2021 में जनगणना होनी थी लेकिन अपने आपको सबसे मजबूत कहने वाली  मोदी सरकार यह काम नहीं कर पाई। इससे पहले भारत के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। 2011 की जनगणना के मुताबिक मुस्लिमों में भी महिला - पुरुष अनुपात लगभग बराबर है। 

1991 किंग अब्दुल अजीज इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सऊदी अरब, से नाइजीरिया एयरवेज फ्लाइट 2120 में टेकऑफ के तुरंत बाद आग लग गई और सभी 261 यात्रि मारे गये।

1995 एक नरसंहार में बोस्नियाई सर्ब बलों ने सेरेब्रेनिका, बोस्निया हर्जेगोविना क्षेत्रों में सेरेब्रेनिकैमासेरे शुरू किया, जिसमें करीब 8,000 लोग मारे गये। मई 2024 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थापित, स्रेब्रेनिका में 1995 के नरसंहार की याद और चिंतन का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 11 जुलाई को वैश्विक पैमाने पर मनाया जात है। इसी दिन 1995 में अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते स्थापित हुए।

2002 दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री चांग शांग बनीं।

2003 प्रसिद्ध हिंदी कथाकार भीष्म साहनी का निधन हुआ। यह विख्यात फिल्म अभिनेता और समाजवादी कार्यकर्ता बलराज साहनी के भाई थे। इसी दिन लाहौर से दोस्ती बस और दिल्ली से सदा-ए-सरहद बस का परिचालन शुरु हुआ।

2004 एचआईवी-एड्स पर एशियाई मंत्रियों का सम्मेलन बैंकॉक में आयोजित हुआ। इसी दिन मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में 7 रेलों में बम विस्फोट हुये।

2006 मुंबई बम धमाकों में 209 लोग मारे गए।

2007 पाकिस्तान के इस्लामाबाद में लाल मस्जिद को पाकिस्तानी सेना ने मस्जिद पर धावा बोल इस्लामी चरमपंथियों से मुक्त कराया। 2007 विश्व चर्चित भारतीय चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन न्यूयार्क की एक कला प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

2008 एक अमेरिकी हवाई हमले में पाकिस्तान के वजीरिस्तान प्रांत में 11 लोग घायल हुए।

2010 फुटबॉल विश्वकप के फाइल में स्पेन ने नीदरलैंड को -0 से हराकर खिताब जीता। 2010 में इसी दिन इस्लामी मिलिशिया समूह अल-शबाब ने युगांडा के कंपाला में कई आत्मघाती बम विस्फोट किए, जिसमें 74 लोगों की मौत और 85 घायल हुए।

2011 परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे का निधन हुआ। इसी दिन एवेंजेलोस फ्लोरकिस नेवल बेस में एक विस्फोट में साइप्रस नौसेना के प्रमुख सहित 12 लोगों की मौत हो गई, यह साइप्रस के इतिहास में सबसे बड़ी सैन्य दुर्घटना थी।

2012 प्लूटो के पांचवें चंद्रमा की खोज की घोषणा खगोलविदों ने की। इस चंद्रमा को स्टाइलेक्स नाम दिया गया।

2015 कुख्यात ड्रग लॉर्ड जोआकिन एल चैपो गुजमैन मैक्सिको की अधिकतम सुरक्षा वाली अल्टिप्लानो जेल से भाग गया, यह उसका दूसरा भागने का सफल प्रयास था। जोआकिन आर्किवाल्डो गुजमैन लोएरा  ड्रग सिंडिकेट नेता है जिसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली ड्रग तस्करों में से एक माना गया।

2020 प्रसिद्ध अमेरिकी वकील, पुरुष अधिकार कार्यकर्ता, नेशनल कोलिशन फॉर मेन के उपाध्यक्ष, पुरुषों के उत्पीड़न के खिलाफ अभियान चलाने वाले मार्क एंजेलुची का निधन हुआ।

2021 रिचर्ड ब्रैनसन अपने वर्जिन गैलेक्टिक अंतरिक्ष यान के माध्यम से अंतरिक्ष में जाने वाले पहले नागरिक बन गए। रिचर्ड चार्ल्स निकोलस ब्रैनसन 18 जुलाई 1950 को लंदन, इंग्लैंड में जन्मे अंग्रेजी बिजनेस मैग्नेट हैं और 1970 के दशक में उन्होंने वर्जिन ग्रुप की स्थापना की। यह समूह विभिन्न क्षेत्रों में 400 से अधिक कंपनियों का मालिक है।

2023 चौरानवे वर्ष की उम्र में पेरिस, फ्रांस में विश्व विख्यात कथाकार मिलान कुंदेरा का निधन हुआ। मिलान कुंदेरा चेक और फ्रेंच उपन्यासकार थे। उनका जन्म 1 अप्रैल 1929 को ब्रनो, चेकोस्लोवाकिया में हुआ था। कुंदेरा 1975 में फ्रांस में निर्वासन में चले गए, 1981 में नागरिकता प्राप्त की। 1979 में उनकी चेकोस्लोवाक नागरिकता रद्द कर दी गई, लेकिन उनकी वैश्विक प्रतिष्ठा और लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें 2019 में चेक नागरिकता प्रदान की गई। समाज में व्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए जेरूसलम पुरस्कार प्राप्त द अनबियरेबल लाइटनेस ऑफ बीइंग के लेखक मिलान कुंदेरा की आलोचनाओं को चेकोस्लोवाकिया सरकार सह न सकी और उन्हें निर्वासन की सजा भुगतनी पड़ी। मिलान कुंदेरा ने कहा, सबसे बुरी बात यह नहीं है कि दुनिया स्वतंत्र नहीं है, बल्कि यह है कि लोगों ने अपनी स्वतंत्रता को भुला दिया है।

2024 बोल्ड, लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेत्री शेली डुवैल और जाने माने अमेरिकी फुटबॉल कोच मोंटे किफिन का निधन हुआ।

2025 सैन राफेल, कैलिफोर्निया में पत्रकार, मिस्ट्री और सस्पेंस फिक्शन के चर्चित अमेरिकी लेखक मार्टिन क्रूज स्मिथ (जन्म मार्टिन विलियम स्मिथ, 3 नवंबर, 1942) का निधन हुआ। मार्टिन क्रूज की कहानियाँ ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय या ऐतिहासिक परिवेश पर आधारित होती थीं। मार्टिन क्रूज अपनी 11 किताबों की सीरीज के लिए सबसे ज्यादा मशहूर हुए जिसमें रूसी जासूस अर्काडी रेन्को मुख्य किरदार था। रेन्को को पहली बार 1981 में गोर्की पार्क में पेश किया गया था और वह आखिरी बार होटल यूक्रेन (2025) में नजर आया था। मार्टिन क्रूज स्मिथ का एक वाक्यांश, भेड़िये कुत्तों को खा जाते हैं। अर्काडी को लगा कि गाँव वाले इसी बात पर सहमत थे। रोमन ने अपना सिर हिलाया, जैसे उसने इस मामले पर बहुत सोच-विचार किया हो। भेड़िये कुत्तों से नफरत करते हैं। भेड़िये कुत्तों का शिकार करते हैं क्योंकि वे उन्हें गद्दार मानते हैं। अगर आप सोचें, तो कुत्ते इंसानों की वजह से ही कुत्ते हैं, वरना वे सब भेड़िये ही होते, है ना? और जब सारे कुत्ते खत्म हो जाएँगे तो हम कहाँ होंगे? यह सभ्यता का अंत होगा।

2026 अमेरिका द्वारा ईरान पर हालिया हमलों के बाद से पश्चिम एशिया में जारी अस्थिरता का असर एनर्जी मार्केट पर बना हुआ है, इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों की वजह से तेल की कमी और संकट पैदा हो सकता है। यूक्रेन के जापोरिज्जिया में रूसी हवाई हमले के बाद इमरजेंसी टीमों ने कार्रवाई की, इस हमले में कई लोग हताहत हुए, कई दर्जन लोग घायल हुए। रूसी जमीनी सेना शहर की बाहरी सीमा से 20 किलोमीटर के दायरे तक पहुँच गई थी। अमेरिका में घरों की कीमतें कम करने और किफायती आवास का दायरा बढ़ाने के लिए एक बड़ी कानूनी पहल के तहत यू.एस. 21वीं सदी का रोड टू हाउसिंग एक्ट आधिकारिक तौर पर कानून बन गया। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांचक क्वार्टर-फाइनल मैचों के बाद दुनिया भर में तैयारियाँ जोरों पर हैं क्योंकि फैन्स उत्तरी अमेरिका में होने वाले वर्ल्ड कप के फाइनल स्टेज के लिए तैयार हो रहे हैं। उत्तर भारत में हल्की, भारी बारिश के बीच दिल्ली एनसीआर का तापमान 33 से 41 डिग्री सेल्सियस और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान है।

मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇

https://explainer24.com

समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।

व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ