दूर के भविष्य की सोच में खुद को मत खो दो, उस पल को थाम लो जो तुम्हारा अपना है। -फ्रेडरिक शिलर
328 ईस्वी में 9 मई को अथानासियस को अलेक्जेंड्रिया का पैट्रिआर्क (सर्वोच्च शासक या कुलपति) बनाया गया।
480 सलोना के पास, रोमन प्रांत डालमेशिया में पश्चिमी रोमन सम्राट रहे, सत्ताच्युत होने के बाद अपने गृह प्रांत डालमेशिया में सत्ता पाने को संघर्षरत रहे जूलियस नेपोस की हत्या कर दी गई।
893 गन्हुआ सर्किट के सैन्य गवर्नर, चीन के तांग राजवंश के अंतिम काल के एक सरदार शि पु (जुलु के राजकुमार) ने झू क्वानझोंग के सेनापति पांग शिगु से हारने के बाद परिवार सहित आत्महत्या कर ली।
909 ब्रेमेन के तीसरे आर्कबिशप अडालगर का निधन हुआ। अडालगर को रोमन कैथोलिक और पूर्वी ऑर्थोडॉक्स चर्चों में संत के रूप में पूजा जाता है। उनका पर्व दिवस 29 अप्रैल को होता है।
1009 ईस्वी में 9 मई को लोंबार्ड विद्रोह के दौरान मेलस के नेतृत्व में लोंबार्ड सेनाओं ने इटली के बीजान्टिन कैटेपनेट के खिलाफ बारी में विद्रोह किया।
1151 काहिरा, फातिमिद खलीफा में अल-अदीद (अबू मुहम्मद अब्द अल्लाह इब्न यूसुफ इब्न अल-हाफी, शाही नाम अल-अदीद ली-दीन अल्लाह) का जन्म हुआ। अल-अदीद फातिमिद वंश के खलीफा और शिया इस्लाम की हाफिजी इस्माइली शाखा के 24वें इमाम और 14वें और अंतिम खलीफा बने।
1280 बर्गन, नॉर्वे में 1263 से 1280 में अपनी मृत्यु तक नॉर्वे के राजा रहे मैग्नस द लॉमेंडरख्ं, (मैग्नस हाकोनसन, जन्म मई 1238) का निधन हुआ।
1386 इंग्लैंड और पुर्तगाल ने विंडसर की संधि पर हस्ताक्षर के साथ औपचारिक रूप से अपने गठबंधन की पुष्टि की, जिससे यह दुनिया का सबसे पुराना राजनयिक गठबंधन बन गया जो अभी भी लागू है।
1450 तैमूरिद अब्द अल-लतीफ की हत्या कर दी गई।
1540 हर्नांडो डी अलारकोन कैलिफोर्निया की खाड़ी के लिए यात्रा पर निकले।
1502 न्यू वर्ल्ड के खोजकर्ता माने गये क्रिस्टोफर कोलंबस ने एशिया का रास्ता तलाश करने के लिए स्पेन के कादिज से अपनी चौथी यात्रा शुरू की।
1540 राजस्थान उदयपुर के मेवाड़ के शिशोदिया राजवंश में महाराणा प्रताप यानी प्रताप सिंह सिसौदिया का जन्म कुंभलगढ़ में हुआ। वे मेवाड़ के 54वें राजा हुए।
1576 महाराणा प्रताप और अकबर की सेनाओं के बीच हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ।
1588 ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने पेरिस पर कब्जा किया।
1653 विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत और विश्व के 7 आश्चयों में शामिल, यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित ताजमहल का निर्माण आगरा में 22 वर्ष तक होने के बाद 9 मई 1653 को पूर्ण हुआ। इसकी तामीर मुगल शहंशाह शाहजहां ने शुरु करवाई थी।
1689 अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।
1753 सूरजमल ने जाट लड़ाकों के साथ दिल्ली में जमकर लूट, मार-पीट, हिंसा, हत्याएं और आगजनी की। सूरजमल भरतपुर, राजस्थान के जाट शासक थे, जिन्हें जाटों का प्लेटो और जाटों का अफलातून कहा गया।
1761 सोसायटी ऑफ आर्टिस्ट्स ऑफ ग्रेट ब्रिटेन की प्रदर्शनी स्प्रिंग गार्डंस, लंदन में शुरू हुई, वेस्टमिंस्टर में स्थित ऐतिहासिक, बंद गली, एडमिरल्टी आर्क के पास ट्रैफलगर स्क्वायर और द मॉल के बीच है।
1805 वीमर, जर्मनी में प्रसिद्ध जर्मन नाटककार, कवि, दार्शनिक और इतिहासकार फ्रेडरिक शिलर (जोहान क्रिस्टोफ फ्रेडरिक वॉन शिलर, धार्मिक प्रोटेस्टेंट परिवार में जन्म 10 नवंबर 1759 मारबाख एम नेकर, जर्मनी) का निधन हुआ। फ्रेडरिक शिलर को जर्मनी के सबसे महत्वपूर्ण शास्त्रीय नाटककारों में से एक माना जाता है। शुरुआत में उनका इरादा पादरी बनने का था, लेकिन 1773 में उन्होंने स्टटगार्ट में एक सैन्य अकादमी में प्रवेश लिया और चिकित्सा (मेडिसिन) की पढ़ाई की। उनका पहला नाटक, द रॉबर्स इसी समय लिखा गया और यह बहुत सफल रहा। रेजिमेंटल डॉक्टर के रूप में कुछ समय काम करने के बाद, उन्होंने स्टटगार्ट छोड़ दिया और वीमर में बस गए। 1789 में वे जेना में इतिहास और दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर बने जहाँ उन्होंने ऐतिहासिक रचनाएँ लिखीं।
1812 अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध शुरू हुआ।
1815 वाटरलू में ब्रिटेन से हारने के बाद नेपोलियन बोनापार्ट को सत्ताच्युत किया गया।
1836 विश्व प्रसिद्ध फ्रासीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ फर्डिनांड मोनोयेर का जन्म हुआ।
1866 कोटलुक, महाराष्ट्र में स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म हुआ।
1873 डेर क्रैच घटना में वियना स्टॉक एक्सचेंज लंबी मंदी की शुरुआत हुई।
1874 बाम्बे (अब मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्राम कार शुरू हुई।
1877 मिहैल कोगलनिकेनु ने चैंबर ऑफ डेप्युटीज में रोमानिया की स्वतंत्रता की घोषणा पढ़ी। यह तारीख रोमानिया के स्वतंत्रता दिवस के रूप में मान्यता प्राप्त हुई।
1883 मैड्रिड, स्पेन में जोस ओर्टेगा वाई गैसेट का जन्म हुआ। जोस ओर्टेगा वाई गैसेट विख्यात स्पेनिश दार्शनिक और निबंधकार बने। 20वीं सदी के पहले भाग में स्पेन राजतंत्र, गणतंत्रवाद और तानाशाही के बीच डगमगा रहा जोस ओर्टेगा गैसेट के दर्शन को जीवन का दर्शन कहा गया है।
1901 ऑस्ट्रेलिया की पहली संसद मेलबर्न में शुरू हुई।
1927 बोचुम, जर्मनी में मैनफ्रेड ईगेन का जन्म हुआ जो जर्मन बायोफिजिकल रसायनज्ञ हुए और उन्होंने तेजी से रासायनिक प्रतिक्रियाओं को मापने पर अपने शोध के लिए रसायन विज्ञान में 1967 का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया।
1935 स्नेहमयी चैधरी का जन्म उन्नाव (उत्तर प्रदेश) के मौरावाँ गाँव में हुआ। स्नेहमयी प्रसिद्ध हिंदी कवियत्री और प्रसिद्ध साहित्यकार अजित कुमार की पत्नी बनीं।
1946 डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ।
1947 वैश्विक वित्तीय संस्था विश्व बैंक ने अपने गठन के बाद पहला ऋण फ्रांस को दिया। दूसरे विश्व युद्ध के बाद पुनर्निर्माण के लिए फ्रांस ने 50 करोड़ डालर का कर्ज मांगा था और 1944 में स्थापित विश्व बैंक ने उसे इससे आधा अर्थात 25 करोड़ डालर का कर्ज दिया।
1953 जानी मानी भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना, अभिनेत्री और बाद में सामाजिक कार्यकर्ता बनीं मल्लिका साराभाई (Mallika Sarabhai, Doughter of Indian physicist Vikram Sarabhai) का जन्म अहमदाबाद, गुजरात में हुआ।
1955 पश्चिम जर्मनी नाटो का सदस्य बना और फ्रांस स्थित नाटो मुख्यालय में जर्मनी का ध्वज फहराया गया।
1959 हिंदी सेवी और आर्यसमाजी नेता भवानी दयाल संन्यासी का निधन हुआ। 9 मई 1959 को पुणे में समाज-सुधारक, जन-शिक्षा के प्रबल समर्थक शिक्षाविद, रयत शिक्षण संस्था के संस्थापक, पिछड़े वर्गों और निम्न-आय वर्ग के लोगों को शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और कमाओ और सीखो का प्रेरक, लोकप्रिय नारा देने वाले पद्मश्री सम्मान प्राप्त भाऊराव पाटिल (जन्म 22 सितंबर 1887 कुंभोज) का निधन हुआ।
1960 अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने पहली गर्भनिरोधक गोली को मंजूरी दी।
1975 पहली विद्युत चालित टंकण मशीन यानी टाइपराइटर बनायी गई।
1979 अमरीका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौता हुआ।
1980 संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया के नार्को में पांच नकाबपोश बंदूकधारियों ने सिक्योरिटी पैसिफिक बैंक पर कब्जा कर लिया, जिससे हिंसक गोलीबारी हुई और यह कैलिफोर्निया के इतिहास में सबसे बड़ी गतिविधियों में से एक थी। दो बंदूकधारी और एक पुलिस अधिकारी की मौत हुई, 33 पुलिसकर्मी घायल और कई नागरिक वाहन पीछा करने में नष्ट हो गए।
1985 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल नेहा बंब का जन्म हुआ।
1986 हिमालय के माउंट एवरेस्ट पर पहुँचने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति तेनजिंग नोर्गे का निधन हुआ। 1988 में इसी दिन जाने माने हास्य कलाकार, टेलीविजन अभिनेता संकेत भोंसले का जन्म बंबई में हुआ।
1990 जाने माने भारतीय फुटबाल खिलाड़ी रोबिन सिंह का जन्म नौएडा, गाजियाबाद में हुआ।
1992 एमबीबीएस करने के बाद अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री और माॅडल साई पल्लवी का जन्म हुआ। इसी दिन 1992 में प्रसिद्ध, खूबसूरत, बोल्ड पंजाबी फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल सिम्मी चहल (सिमरप्रीत कौर) का जन्म अंबाला में हुआ।
1993 दक्षिणी अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगों की मौत हुई। इसी दिन विख्यात ब्रिटिश अंग्रेजी उपन्यासकार, लघु कथाकार, पटकथाकार और फिल्म समीक्षक पेनेलोप गिलियट का निधन 61 वर्ष की आयु में 9 मई 1993 को लंदन, इंग्लैंड में हुआ।
1995 जाने-माने हिंदी निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का निधन हुआ।
1998 अत्यंत लोकप्रिय भारतीय फिल्म पाश्र्व गायक और अभिनेता तलत महमूद का निधन हुआ।
2000 .जाफना प्रायःद्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्जे के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गये।
2001 घाना में अकरा स्पोर्ट्स स्टेडियम 129 फुटबॉल प्रशंसकों की मौत हो गई। ये मौतें रेफरी के एक विवादास्पद निर्णय के बाद मची भगदड़ (स्टेडियम में पुलिस कर्मियों द्वारा आंसू गैस छोड़ने के कारण) के कारण हुई।
2002 कराची विस्फोट में पाकिस्तान के ही संगठन का हाथ होने के संकेत। इसी दिन रूस के कास्पियस्न क्षेत्र में एक हॉलीडे परेड के बीच रिमोट नियंत्रित बम विस्फोट से 130 लोगों की मौत और 43 अन्य घायल हुए।
2003 गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया। एडसेंस गूगल की विज्ञापन सेवा है।
2004 चेचेन्या में एक विस्फोट में वहां के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन हुआ।
2005 मास्को में रूस द्वारा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी सेना पर विजय की 60वीं वर्षगांठ के जलसों में भारत के प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने भाग लिया।
2006 यूरोपीय देश इस्तोनिया में यूरोपीय संविधान को मंजूरी मिली। 2008 में इसी दिन अमेरिका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से मना कर किया
2009 नासा ने चांद पर पानी की खोज के लिए टोही यान भेजा। इसी दिन जैकब जुमा दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने।
2010 भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग देने के लिए वर्ष 2010 के सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।
2012 अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को अपना समर्थन दिया।
2014 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे एन. जनार्दन रेड्डीे का निधन हुआ।
2017 वर्णमाला चुंबक दिवस की शुरुआत हुई जब एशले और पॉल जानकोव्स्की द्वारा स्थापित टाइप सेट कंपनी ने बहुमुखी और शैक्षिक वर्णमाला चुंबकों को समर्पित एक दिन बनाने का फैसला किया।
2018 मलेशियाई आम चुनाव में 1957 में देश की आजादी के बाद से मलेशिया के शासक गठबंधन बारिसन नैशनल की ऐतिहासिक हार हुई।
2022 डाॅलर की कीमत 77.41 रुपये हुई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार की नीतिगत पंगुता, धार्मिक टकराव और भ्रष्टाचार की वजह से रुपया आईसीयू में चला गया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि देश के इतिहास में पहली बार डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 77.41 रुपये के न्यूनतम स्तर पर चली गई। 75 साल में पहली बार रुपया आईसीयू में है और भाजपा के मार्गदर्शमंडल की तय आयु को भी पार कर गया है। प्रधानमंत्री की आयु को तो वह पहले ही पार चुका है। जयपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के नवसंकल्प चिंतन शिविर से पहले पार्टी नेताओं को चेतावनी देते हुए सोमवार को कहा कि पार्टी के मंचों पर आलोचना जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए कि आम कांग्रेसजन का आत्मविश्वास एवं हौसला टूट जाए। उन्होंने पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कांग्रेस नेताओं का आह्वान किया कि अब पार्टी का कर्ज उतारने का समय आ गया है और ऐसे में उन्हें निरूस्वार्थ भाव एवं अनुशासन के साथ काम करना होगा क्योंकि पार्टी को फिर से मजबूत करने के लिए जादू की कोई छड़ी नहीं है। सोनिया गांधी ने कहा कि जादू की कोई छड़ी नहीं है। निस्वार्थ काम, अनुशासन और सतत सामूहिक उद्देश्य की भावना से हम दृढ़ता और लचीलेपन का प्रदर्शन कर सकते हैं। पार्टी के मंचों पर स्व-आलोचना की निश्चित तौर पर जरूरत है। लेकिन यह इस तरह से नहीं होनी चाहिए कि आत्मविश्वास और हौसले को तोड़े तथा निराशा का माहौल बनाए। कांग्रेस मुखिया सोनिया गांधी ने कहा कि कि नवसंकल्प चिंतन शिविर’ रस्म अदायगी भर नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें पार्टी का पुनर्गठन प्रतिबिंबित होना चाहिए। यह चिंतन शिविर 13-15 मई को उदयपुर में होगा। उन्होंने कहा कि शिविर में करीब 400 लोग शामिल हो रहे हैं, जिनमें से ज्यादातर संगठन में किसी न किसी पद पर हैं या फिर संगठन अथवा सरकार में पदों पर रह चुके हैं। हमने प्रयास किया है कि शिविर में संतुलित प्रतिनिधित्व हो, हर पहलू से संतुलन हो। सोनिया ने यह भी कहा कि राजनीति, सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण, अर्थव्यवस्था, संगठन, किसान एवं कृषि तथा युवा एवं नारी सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों पर 6 समूहों में चर्चा होगी। 2020 कोविड-19 मंदी के कारण अमेरिकी बेरोजगारी दर 14.9 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो महामंदी के बाद से इसकी सबसे खराब दर है।
2022 रुस-यूक्रेन युद्ध के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने 2022 लेंड-लीज अधिनियम पर हस्ताक्षर किए, जो कि द्वितीय विश्व युद्ध-युग की नीति है, जो यूक्रेन और अन्य पूर्वी यूरोपीय देशों में अमेरिकी उपकरणों को तेजी से पहुंचाती है।
2023 डाॅलर की कीमत 82.02 रुपये हुई।
2024 प्रसिद्ध अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी, जाने माने अमेरिकी फिल्म निर्देशक, निर्माता और अभिनेता रोजर कॉर्मन एवं सुप्रसिद्ध कनाडाई राजनीतिक टिप्पणीकार रेक्स मर्फी,का निधन हुआ।
2025 भारतीय सेना ने 8-9 मई की रात को पश्चिमी सीमा पर लेह से सर क्रीक तक बड़े ड्रोन हमलों (ऑपरेशन सिंदूर) को नाकाम करने की जानकारी दी, इन ड्रोनों के तुर्की से होने का संदेह है। सीमावर्ती राज्यों को हाई अलर्ट पर रखा गया था, और जम्मू-कश्मीर में भी ऐसी घटनाओं की सूचना मिली। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने रूस का विजय दिवस मनाने के लिए अपनी बेटी के साथ प्योंगयांग स्थित रूसी दूतावास का एक दुर्लभ दौरा किया, जिससे डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक आफ कोरिया और रूस के संबंधों को और मजबूती मिली। यूरोपीय संघ के नेताओं ने बीच यूरोप दिवस मनाया। सीरिया में सांप्रदायिक झड़पें और तेज हो गईं, द्रुज समुदाय में लोगों को मौके पर ही मार दिए जाने की खबरें भी सामने आईं। श्रीलंका वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर मदुरु ओया नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स स्टारलिंक का अफ्रीका में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं का विस्तार करने के लिए एयरटेल अक्रीका के साथ समझौता हुआ। भारत के कोयला मंत्रालय ने बड़े पैमाने पर कोयला गैसीकरण परियोजनाओं के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए, और चिप-आधारित ई-पासपोर्ट की शुरुआत की।
2026 केन्या में हुई भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ आ गई, जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। जापान के इवाते प्रांत के जंगल ओत्सुची में लगी भीषण आग पर दमकलकर्मियों ने 11 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया। म्यांमार के नायपीडॉ में बांस से लदा एक ट्रक पलट गया, जिससे 16 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। दिल्ली के विवेक विहार में एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई, जिसके परिणामस्वरूप कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। चीन ने भ्रष्टाचार विरोधी एक बड़े अभियान के तहत अपने दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा सुनाई। तेल को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने भारतीय निर्यात पर 50 प्रतिशत टैरिफ (शुल्क) लगा दिया। ब्राजील और चीन ने कार्बन बाजारों से संबंधित एक गठबंधन की शुरुआत की और संयुक्त राष्ट्र ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नैतिकता के लिए एक नए वैश्विक ढांचे की घोषणा की। रूस और पूर्वी यूरोप के अन्य देशों ने द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की याद में विजय दिवस मनाया।
विशेष - विजय दिवस समारोह नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत का जश्न सोवियत संघ, अजरबैजान, बेलारूस, बोस्निया और हर्जेगोविना, जॉर्जिया, इजराइल, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, मोल्दोवा, रूस, सर्बिया, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान में मनाया जाता है।
मैं, मैं हूँ, और साथ ही मेरे आस-पास का परिवेश भी और यदि मैं अपने परिवेश को सुरक्षित नहीं रखता, तो मैं स्वयं को भी सुरक्षित नहीं रख पाता। --जोस ओर्टेगा वाई गैसेट
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#JoseOrtegayGasset #WorldHistoryofMay9 #FriedrichSchiller #PenelopeGilliatt #NehaBamb #MallikaSarabhai #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #MaharanaPratap









0 टिप्पणियाँ