ब्रेकिंग न्यूज़

7 मई का इतिहास: 1700 वर्षों में भारत एवं दुनिया में हुई अहम घटनाओं और प्रसिद्ध हस्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी History of May 7: Information about important events and birth and death days of famous personalities in India and the world in 1700 years

351 यूनान के एंटिओक नगर पहुंचने पर कॉन्स्टेंटियस गैलस के खिलाफ यहूदी विद्रोह शुरु हुआ। 558 कॉन्स्टेंटिनोपल (वर्तमान इस्तांबूल) स्थित विश्व प्रसिद्ध हागिया सोफिया का गुंबद इसके निर्माण के बीस साल बाद ढह गया। जस्टिनियन प्रथम ने गुंबद का पुनर्निर्माण जल्द किए जाने का आदेश दिया। 1274 फ्रांस में ल्योन की दूसरी परिषद आयोजित हुई जिसमें पोप के चुनाव को विनियमित करने के लिए डिक्री (एक कानून) पारित किया गया। 1487 स्पैनिश रिकोनक्विस्टा के दौरान मलागा की घेराबंदी शुरू हुई। अल-अंडालस पर पुनः विजय, सैन्य अभियानों की सफल श्रृंखला, जो यूरोपीय ईसाई राज्यों ने (उमय्यद खलीफा द्वारा इबेरियन प्रायद्वीप पर मुस्लिम विजय के बाद) मुस्लिम राज्यों के खिलाफ शुरु की थी। इसमें बहुुतों को जबरन इस्लाम धर्म से इसाई धर्म में परिवर्तित किया गया, जो नहीं माने उनमें से बहुतों को खदेड़ दिया गया और बहुत लोग मार डाले गये। 1544 अंग्रेजी सेना ने एडिनबर्ग को जला डाला। यह स्काटलैंड के खिलाफ लड़ाई की बड़ी शुरुआत थी। 1625 इंग्लैंड के राजा जेम्स छठे (1566-1625) का राजकीय अंतिम संस्कार वेस्टमिंस्टर एबे में किया गया। 1638 काॅर्नलीस एस गोयर ने मॉरिशस पर कब्जा किया। 1663 प्रसिद्ध नाटककार थॉमस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर लंदन में शुरु हुआ।
1664 फ्रांस के सम्राट लुई 14वें ने वर्साय पैलेस का उद्घाटन किया। वर्सेल्स या वर्साय महल फ्रांस के पेरिस से लगभग 19 किलोमीटर पश्चिम में वर्सेल्स में स्थित है। अब इसका स्वामित्व फ्रांस सरकार का है और संस्कृति मंत्रालय के अधीन है। यह महल लंबे समय राजशाही का केंद्र रहा। भारी लागत से इसे कई साल में निर्मित किया गया। लोग भुखमरी, बदहाली के शिकार थे और राजशाही जनता की मेहनत का अधिकांश हिस्सा अपने ऐश-ओ-आराम पर खर्च कर रही थी। पेरिस में बढ़ते गुस्से के कारण 5 अक्टूबर 1789 को वर्साय में महिलाओं ने मार्च निकाला। रोटी की ऊंची कीमत और कमी का विरोध करते हुए कई हजार पुरुषों और महिलाओं की भीड़ ने पेरिस के बाजारों से वर्सेल्स तक मार्च किया। उन्होंने शहर के शस्त्रागार से हथियार ले लिए, महल को घेर लिया, और अगले दिन राजा और शाही परिवार और नेशनल असेंबली के सदस्यों को अपने साथ पेरिस लौटने के लिए मजबूर किया। महल बंद कर दिया गया। 1792 में नई क्रांतिकारी सरकार, नेशनल कन्वेंशन ने महल से सभी चित्रों और मूर्तियों को लूव्र संग्रहालय में स्थानांतरित करने का आदेश दिया। 1793 में कन्वेंशन ने राजशाही के उन्मूलन की घोषणा की और महल की सभी शाही संपत्ति को नीलामी में बेचने का आदेश दिया। नीलामी 25 अगस्त 1793 और 11 अगस्त 1794 के बीच हुई। फर्नीचर, दर्पण, स्नानघर और रसोई के उपकरण सहित महल की साज-सज्जा और कला सत्रह हजार लॉट में बेची गई। इमारतों पर लगे सभी फ्लायर्स-डी-लिस और शाही प्रतीकों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। खाली इमारतें कुलीनों से जब्त किए गए साज-सामान, कला और पुस्तकालयों के भंडारगृह में बदल दिया गया। 1793 में खाली भव्य अपार्टमेंटों को पर्यटन के लिए खोल दिया गया, और कुछ खाली कमरों में फ्रांसीसी पेंटिंग और कला विद्यालय का एक छोटा संग्रहालय खोला गया। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। 1700 विलियम पेन ने अफ्रीकी स्वतंत्रता कार्यकर्ताओं के लिए नियमित बैठकें शुरू कीं। 1718 जीन-बैप्टिस्ट ले मोयने डी बिएनविले ने न्यू ऑरलियन्स की स्थापना की। 1727 रूस की महारानी कैथरीन प्रथम ने यूक्रेन से यहूदियों को बाहर करने का आदेश दिया। 1771 शैमुएल हर्न ने साउथ सेंट्रल अमेरिका में अलास्का में कॉपर नदी की खोज की। इस नदी की बहुत ख्याति है। 1775 तुर्की राज्य बुकोविना आस्ट्रिया से अलग हुआ। 1785 फ्रांस के जॉन प्येर फ्राँसुआ ब्लनशार और अमरीका के जॉन जैफ्रिज ने एक साथ एक गुब्बारे में बैठकर पहली बार इंगलिश चैनल को पार किया। 1800 अमेरिका में इंडियाना प्रांत का गठन किया गया। 1832 लंदन संधि के तहत यूनान को स्वतंत्र गणराज्य बनाया गया, बावरिया के राजकुमार ओटो ऑफ विटल्सबैच को राजा चुना गया और इस तरह आधुनिक यूनान का इतिहास शुरू हुआ। 1861 भारत के राष्ट्रगान के रचयिता नोबेल पुरस्कार प्राप्त बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार, चित्रकार रबींद्रनाथ ठाकुर (टैगोर) का जन्म हुआ। 1867 कोबीले विल्की, कांग्रेस पोलैंड, रूसी साम्राज्य में व्लादिस्लाव स्टैनिस्लाव रेमोंट का जन्म हुआ जो आगे चलकर विख्यात पोलिश उपन्यासकार और 1924 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के विजेता बने। उनका सबसे प्रसिद्ध रचनाकर्म पुरस्कार विजेता चार खंडों वाला उपन्यास क्लोपी (द पीजेंट्स) है। 1875 सिसली द्वीप के पास जर्मनी का जहाज डूबा, जिसमें 312 लोग मारे गए। 1880 प्रसिद्ध भारतीय संस्कृत विद्वान पंडित पांडुरंग वामन काणे का जन्म हुआ। 1889 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा हिंदुस्तानी सेवादल के संस्थापक एन. एस. हार्डिकर का जन्म हुआ। 1895 अलेक्जेंडर स्टेपानोविच पोपोव ने सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी फिजिकल एंड केमिकल सोसाइटी के समक्ष ऑन द रिलेशन ऑफ मेटलिक पाउडर टू इलेक्ट्रिक ऑसिलेशंस शोध और प्रयोगों पर आधारित विवरण प्रस्तुत किया। पोपोव की प्रस्तुति को पूर्व सोवियत संघ और पूर्वी यूरोप में रेडियो का आविष्कारक घोषित किया गया और उनकी याद में 1945 से 7 मई को रेडियो दिवस और संचार श्रमिक दिवस मनाया जाता है। 1907 बंबई में पहली इलेक्ट्रिक ट्राम कार का परिचालन शुरु हुआ। 1912 अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय ने विभिन्न श्रेणियों में पुलित्जर पुरस्कार प्रदान करने की योजना को मंजूरी दी। इसकी स्थापना जोसेफ पुलित्जर ने की थी। पत्रकारिता में इस पुरस्कार की तुलना नोबल प्राइज से की जाती है। इसी दिन प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार पन्नालाल पटेल का जन्म हुआ। 1924 प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का निधन हुआ। 1928 ब्रिटेन में महिलाओं की मतदान करने की न्यूनतम आयु सीमा 30 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष कर दी गई। 1934 फिलीपींस में विश्व का सबसे बड़े आकार का मोती मिला। 1940 विस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने। 1945 जर्मनी के जनरल गुस्ताव जोड्ल ने आत्मसमर्पण के कागजों पर दस्तख्त किए और इसके साथ ही यूरोप में छह साल से चल रहे युद्ध का अंत हुआ। इस संबध में लंदन, मॉस्को और वॉशिंगटन में सरकारी बयान जारी किया गया। 1946 इबुका मसारू और मोरिता ओकियो ने उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक उत्पाद बनाने वाली जापानी कंपनी सोनी कोरपोरेशन की स्थापना की। 1952 इंटिग्रेटेड सर्किट की अवधारणा पहली बार जियोफ्रे डमर में प्रकाशित हुआ। यह सभी आधुनिक कंप्यूटरों का आधार हैं। 1956 ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने धूम्रपान के विरोध में किए जा रहे तमाम अभियानों को खारिज करते हुए कहा कि धूम्रपान के बुरे प्रभावों के तथ्य अभी सामने नहीं आए हैं। 1960 भारत ने सीमा सड़क संगठन या बाॅर्डर सड़क आॅर्गनाइजेशन बीआरओ की स्थापना की। यह सशस्त्र बल सड़क और दूसरे बुनियादी ढांचे के निर्माण में सहयोग प्रदान करता है। 1969 उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जन्म हुआ।
1972 बीसवीं सदी के अंतिम दशक की लोकप्रिय, खूबसूरत, बोल्ड चर्चित हिंदी एवं मराठी फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल अश्विनी भावे का जन्म बंबई में हुआ। 1973 ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी बनाने का कार्य शुरू हुआ। 1975 अमेरिका ने वियतनाम युद्ध समाप्त करने की घोषणा की। 1964 प्रशांत एयर लाइंस फ्लाइट 773 संयुक्त राज्य अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैन रेमन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह अमेरिका के इतिहास में सामूहिक हत्या और आत्महत्या का पहला मामला था। फ्रांसिस्को पाउला गोंजालेस ने खुद से पहले पायलट और सह-पायलट दोनों को गोली मार दी, दुर्घटना में सभी 44 यात्री मारे गए। 1982 दुनिया की प्रमुख तकनीकी और कंप्यूटर कंपनी आईबीएम ने पीसी-डीओएस का वर्जन 1.1 जारी किया। 1989 जाने माने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी राजविंदर सिंह का जन्म पटियाला में हुआ। इसी दिन भारतीय मूल के ब्रितानी लेखक सलमान रश्दी के विरुद्ध ईरान के सर्वाच्च नेता अयातुल्लाह खुमैनी के फतवे के बाद ब्रिटेन और ईरान के बीच राजनयिक संपर्क टूट गया। बेहद चर्चित रश्दी के उपन्यास द सेटेनिक वर्सेस (शैतान की आयतें) के प्रकाशन पर मुस्लिम जगत में तीव्र प्रतिक्रिया हुई और इसे पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ बताते हुए रश्दी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। भारत सहित दुनिया भर के तमाम देशों में इस किताब पर प्रतिबंध लगा दिया गया। खुमैनी ने रश्दी को मारने वाले को एक कराड़ रुपये ईनाम देने की घोषणा की थी। 1992 सिडनी, नोवा स्कोटिया, कनाडा में एक मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां में तीन कर्मचारियों की डकैतों ने बेरहमी से हत्या कर दी और एक कर्मचारी को स्थायी रूप से विकलांग कर दिया। यह कनाडा में पहली फास्ट-फूड हत्या करार दी गई।
1993 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड हिंदी सहित दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल अमीरा दस्तूर का जन्म बंबई में हुआ। 1994 फरवरी में नॉर्वे की नेशनल गैलरी से चोरी हो जाने के बाद विख्यात चित्रकार एडवर्ड मंच की पेंटिंग द स्क्रीम को बिना किसी नुकसान के बरामद कर लिया गया। 1996 कलर्स टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक इश्क में मरजावां आदि तमाम टीवी धारावाहिकों की जानी मानी अभिनेत्री और माॅडल अलीशा पंवार का जन्म शिमला में हुआ। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (आईएएएफ) ने पहला विश्व एथेलेटिक्स दिवस 15 मई को मनाया। 21वीं सदी में इसे 7 मई को मनाया जाता है। 1999 स्काटलैंड के संसदीय चुनावों में लेबर पार्टी को बहुमत मिला। 2000 व्लादिमीर पुतिन ने रूस के 10वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
2001 पोप जॉन पॉल द्वितीय सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंचे और वहां के हजारों लोगों ने बांहें फैलाकर उनका स्वागत किया। इसी दिन 2001 मेरा रंग दे बसंती चोला जैसे तमाम देशभक्ति और मधुर रोमांटिक गीत लिखने वाले हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का निधन हुआ। 2002 नरेंद्र मोदी शासित गुजरात की हिंसा पर अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने गंभीर चिंता जताई। इस हिंसा में हजारों मुस्लिम बच्चों, महिलाओं, पुरुर्षों की बेहद बर्बरता से हत्याएं की गईं और उनकी संपत्ति नष्ट की गई। 2002 चीन की नॉर्दर्न एयरलाइंस के एक जेट विमान एमडी 82 में आग लग गई और समुद्र में डूब गया जिससे विमान में सवार सभी 112 लोगों की मौत हुई। 2004 नेपाल के प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा ने इस्तीफा दिया। 2004 में इसी दिन अमेरिकी व्यवसायी निक बर्ग का इस्लामी आतंकियों ने सिर कलम कर उसका वीडियोटेप इंटरनेट पर जारी किया। 2007 इजरायल में पुरातत्वविदों ने हेरोड द ग्रेट के मकबरे की खोज की। हेरोद द ग्रेट यहूदिया का एक रोमन ग्राहक राजा था जो अपने विशाल भवन निर्माण परियोजनाओं के लिए जाना जाता है। 2008 पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल हत्फ-8 का परीक्षण किया। 2010 शोधकर्ताओं की एक टीम ने निएंडरथल जीनोम का एक पूरा मसौदा अनुक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें दिखाया गया कि आज के आधुनिक मनुष्य के पूर्वज निएंडरथल हैं। 2015 ब्रिटेन के आम चुनाव में डेविड कैमरून फिर से प्रधानमंत्री बने। उनकी कंजर्वेटिव पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला। 2020 विशाखापट्टनम की एक फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव होने पर दम घुटने से 13 लोगों की मौत हुई। 2020 में इसी दिन भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 56,000 और मृतकों की संख्या 1,800 से अधिक हुई। 2021 प्रसिद्ध भारतीय हिंदी फिल्म संगीतकार वनराज भाटिया का निधन हुआ। 2022 भारत के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना ने चिकित्सकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा और उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की। न्यायमूर्ति रमना ने कहा कि वह डॉक्टरों की अटूट भावना के प्रति सम्मान व्यक्त करना चाहेंगे जो अपने मरीजों के लिए चौबीसों घंटे काम करते हैं। न्यायमूर्ति रमना ने कहा कि डॉक्टर परामर्शदाता, मार्गदर्शक, दोस्त और सलाहकार होते हैं। उन्हें हमेशा समाज के सक्रिय सदस्य बने रहना चाहिए और लोगों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमना ने कहा कि डॉक्टरों के खिलाफ बढ़ती हिंसा को देखकर मुझे बेहद दुख होता है। ईमानदार और मेहनती डॉक्टरों के खिलाफ कई झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्हें काम करने के बेहतर और अधिक सुरक्षित माहौल की जरूरत है। 7 मई शनिवार को न्यायमूर्ति रमना ने डॉ. कर्नल सीएस पंत और डॉ. वनीता कपूर की ओर से लिखी गई पुस्तक एटलस ऑफ ब्रेस्ट इलास्टोग्राफी एंड अल्ट्रासाउंड गाइडेड फाइन नीडल साइटोलॉजी के विमोचन अवसर पर बोलते हुए कहा कि यह वह जगह है जहां पेशेवर चिकित्सा संघ बहुत महत्व रखते हैं। उन्हें डॉक्टरों की मांगों को उठाने में सक्रिय रहना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं देश की आबादी का 50 प्रतिशत हैं और वे परिवार और समाज की रीढ़ हैं और इसलिए, उनके स्वास्थ्य को समाज तथा नीतियों में समान रूप से स्थान मिलना चाहिए। न्यायमूर्ति रमना बोले कि लोग, विशेष रूप से घर में महिलाएं, अपने स्वास्थ्य को छोड़कर सभी के स्वास्थ्य का ख्याल रखती हैं। परिवार के अन्य सदस्यों, विशेष रूप से पति और बच्चों का यह कर्तव्य है कि वे उसे नियमित स्वास्थ्य जांच के वास्ते भेजें जिससे कि वह अपने शरीर और स्वास्थ्य को समझने की स्थिति में हो सके। न्यायमूर्ति रमना ने कहा कि हमें एक पत्नी या मां के महत्व का एहसास तब होता है जब वह नहीं होती है। मुझे एहसास है कि भले ही मेरी माँ का 80 वर्ष की आयु में निधन हुआ हो, लेकिन आज तक मुझे अपनी माँ के खोने का एहसास है। इसलिए प्रत्येक परिवार को उस गृहिणी के महत्व को पहचानना चाहिए जो पूरे परिवार की देखभाल करती है। 2023 रविवार को द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि ताकत और अहंकार का दंभ भरने तथा जाति-धर्म के नाम पर विभेद करने वाले राज्य के द्रविड़ मॉडल को नहीं समझ सकते। स्टालिन ने द्रमुक सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर यहां पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तमिलनाडु में द्रमुक को फिर से सत्ता में पहुंचाने वाली जनता स्पष्ट रूप से समझती है कि द्रविड़ मॉडल क्या है। उन्होंने कहा कि राज्य के बुद्धिमान लोग प्रदेश में एक नयी सुबह लाने की उम्मीद से द्रमुक को फिर से सत्ता में लाए और जनता द्रविड़ मॉडल के बारे में बखूबी समझ है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि उनकी सरकार का चेहरा सत्ता, अहंकार, अलंकरण, अधिनायकवाद, सनातन (धर्म) नहीं बल्कि प्रेम, प्रजातंत्र, सरलता और सामाजिक न्याय है। इसीलिए इसकी कुछ लोग इसलिए आलोचना कर रहे हैं क्योंकि जनता द्वारा पसंद किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्हें सवाल करने वालों को जवाब देने की कोई जरूरत नहीं है कि द्रविड़ मॉडल क्या है और इसका जवाब प्रदेश की जनता दे रही है। उन्होंने तमिल दोहे तिरुक्कुरल में उद्धृत पिरापोक्कुम एला उयिरक्कुम (सभी बराबर पैदा होते हैं) का उल्लेख किया और कहा कि द्रविड़ियन मॉडल का अर्थ एलारुक्कुम इल्लम (सभी के लिए सब कुछ) है।
नमस्ते जी ! रुद्रपुर (उत्तराखंड, भारत) से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र पीपुल्स फ्रैंड एवं हिंदी समाचार वेबसाइट पीपुल्सफ्रैंड.इन के रिपोर्टर बनने, अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, वेबसाइट, समाचार पोर्टल बनवाने, अपनी पोस्ट, पोस्टर, विज्ञापन आदि लाइक, शेयर करवाने इत्यादि कार्यों हेतु संपर्क करें- व्हाट्ऐप, टेलीग्राम 9411175848 ईमेल peoplesfriend9@gmail.com #MayDay #InternationalWorkers'Day #InternationalHarryPotterDay #WorldTunaDay #InternationalSunDay #WorldPressFreedomDay #WorldGiveDay #StarWarsDay #InternationalDayoftheMidwife #InternationalNoDietDay #worldhistoryofmay7 #RadioDay #WorldAthleticsDay I Love INDIA & The World ! History of May 7: Information about important events and birth and death days of famous personalities in India and the world in 1700 years. 351 Upon reaching the Greek city of Antioch, a Jewish revolt against Constantius Gallus began. 558 The dome of the world famous Hagia Sophia located in Constantinople (present day Istanbul) collapsed twenty years after its construction. Justinian I ordered the dome to be rebuilt quickly. 1274 The Second Council of Lyon was held in France in which a decree was passed regulating the election of the Pope. 1487 The siege of Málaga begins during the Spanish Reconquista. Reconquest of al-Andalus, successful series of military campaigns launched by European Christian states (following the Muslim conquest of the Iberian Peninsula by the Umayyad Caliphate) against Muslim states. In this many people were forcibly converted from Islam to Christianity, many of those who did not accept were driven away and many were killed.
1544 English forces burn Edinburgh. This was the beginning of a major war against Scotland. 1625 The state funeral of King James VI of England (1566–1625) is held at Westminster Abbey. 1638 Cornelius S. Goyer captured Mauritius. 1663 The Theater Royal opens in London, created by the famous playwright Thomas Killigrew. 1664 Emperor Louis XIV of France inaugurates the Palace of Versailles. The Palace of Versailles or Versailles is located in Versailles, about 19 kilometers west of Paris, France. It is now owned by the French government and under the Ministry of Culture. This palace remained the center of monarchy for a long time. It was constructed at huge cost over several years. People were victims of starvation and poverty and the monarchy was spending most of the people's hard work on its own luxuries. Due to growing anger in Paris, women marched on Versailles on 5 October 1789. A crowd of several thousand men and women marched from the markets of Paris to Versailles, protesting the high price and shortage of bread. They took weapons from the city's armory, surrounded the palace, and forced the king and the royal family and members of the National Assembly to return with them to Paris the next day. The palace was closed. In 1792 the new revolutionary government, the National Convention, ordered the transfer of all paintings and sculptures from the palace to the Louvre Museum. In 1793 the Convention declared the abolition of the monarchy and ordered all royal property in the palace to be sold at auction. The auction took place between 25 August 1793 and 11 August 1794. Palace furnishings and art, including furniture, mirrors, bathroom and kitchen equipment, were sold in seventeen thousand lots. All fleurs-de-lis and royal symbols on buildings were damaged. Vacant buildings were converted into storehouses for furnishings, art, and libraries confiscated from the elite. In 1793 the empty grand apartments were opened for tours, and in some of the empty rooms a small museum of French painting and the art school was opened. It is included in the UNESCO World Heritage List. 1700 William Penn begins regular meetings for African independence activists. 1718 Jean-Baptiste Le Moyne de Bienville establishes New Orleans. 1727 Empress Catherine I of Russia orders the expulsion of Jews from Ukraine. 1771 Samuel Hearn discovered the Copper River in Alaska, South Central America. This river is very famous. 1775 The Turkish state Bukovina separated from Austria. 1785 John Pierre François Blanchard of France and John Jeffries of America crossed the English Channel for the first time together in a balloon. 1800 The state of Indiana is formed in the United States. Under the 1832 Treaty of London, Greece became an independent republic, Prince Otto of Wittelsbach of Bavaria was elected king, and thus began the history of modern Greece. 1861 Nobel Prize-winning Bengali poet, storyteller, lyricist, musician, playwright, essayist, painter Rabindranath Tagore (Tagore), creator of India's national anthem, was born. 1867 Władysław Stanisław Raymont was born in Kobiele Wielki, Congress Poland, Russian Empire, who went on to become a renowned Polish novelist and winner of the 1924 Nobel Prize in Literature. His most famous work is the award-winning four-volume novel Clopi (The Peasants). 1875 A German ship sank near the island of Sicily, killing 312 people. 1880 Famous Indian Sanskrit scholar Pandit Pandurang Vaman Kane was born. 1889 Famous freedom fighter and founder of Hindustani Seva Dal N. S. Hardikar was born. 1895 Alexander Stepanovich Popov presented a report based on research and experiments, On the Relation of Metallic Powder to Electric Oscillations, before the Russian Physical and Chemical Society in St. Petersburg. Popov was declared the inventor of radio in the former Soviet Union and Eastern Europe and Radio Day and Communications Workers' Day have been celebrated on 7 May since 1945 in his memory. 1907 The first electric tram car started operating in Bombay. 1912 Columbia University of America approved the plan to award Pulitzer Prize in various categories. It was founded by Joseph Pulitzer. In journalism, this award is compared to the Nobel Prize. On this day, famous Gujarati litterateur Pannalal Patel was born. 1924 Famous South Indian freedom fighter Alluri Sitarama Raju passed away. 1928 The minimum voting age for women in Britain was reduced from 30 years to 21 years. 1934 The world's largest pearl was found in the Philippines. 1940 Winston Churchill became Prime Minister of Britain. 1945 Germany's General Gustav Jodl signed the surrender papers and with this the six-year war in Europe ended. Government statements in this regard were issued in London, Moscow and Washington. 1946 Ibuka Masaru and Morita Okio founded Sony Corporation, a Japanese company making consumer electronic products. 1952 The concept of the integrated circuit is first published by Geoffrey Dummer. This is the basis of all modern computers. 1956 Britain's Foreign Minister rejected all the campaigns being conducted against smoking and said that the facts about the bad effects of smoking have not yet come to light. 1960 India established the Border Roads Organization (BRO). This armed force provides support in the construction of roads and other infrastructure. 1969 Keshav Prasad Maurya, BJP leader and Deputy Chief Minister of Uttar Pradesh, was born. 1972 Ashwini Bhave, a popular, beautiful, bold Hindi and Marathi film actress and model of the last decade of the twentieth century, was born in Bombay. 1973 The work of making Itanagar the new capital of Arunachal Pradesh started. 1975 America announces end of Vietnam War. 1964 Pacific Air Lines Flight 773 crashes near San Ramon, California, United States. This was the first case of mass murder and suicide in American history. Francisco Paula Gonzales shot both the pilot and co-pilot before herself, killing all 44 passengers in the crash. 1982 IBM, the world's leading technology and computer company, released version 1.1 of PC-DOS. 1989 Famous Indian cricket player Rajvinder Singh was born in Patiala. On the same day, diplomatic contact between Britain and Iran was broken following Iran's supreme leader Ayatollah Khomeini's fatwa against Indian-origin British writer Salman Rushdie. There was a strong reaction in the Muslim world on the publication of Rushdie's highly popular novel The Satanic Verses and action was demanded against Rushdie, calling it against the Prophet Mohammed. This book was banned in many countries around the world including India. Khomeini had announced a reward of Rs 1 crore for whoever killed Rushdie. 1992 Robbers brutally kill three employees at a McDonald's restaurant in Sydney, Nova Scotia, Canada, and leave one employee permanently disabled. It was described as the first fast-food murder in Canada. 1993 Famous beautiful, bold Hindi and South Indian film actress and model Amira Dastur was born in Bombay. Renowned painter Edvard Munch's painting The Scream was recovered unharmed after it was stolen from the National Gallery of Norway in February 1994. 1996 Alisha Panwar, a well-known actress and model of Colors TV's popular serial Ishq Mein Marjawan etc., was born in Shimla. The International Association of Athletics Federations (IAAF) celebrated the first World Athletics Day on 15 May. In the 21st century it is celebrated on 7 May. The Labor Party won a majority in the 1999 Scottish Parliamentary elections. 2000 Vladimir Putin takes office as the 10th President of Russia. 2001 Pope John Paul II arrived on a historic visit to Syria and thousands of people there welcomed him with open arms. On this day, the famous lyricist of Hindi cinema, Prem Dhawan, who wrote many patriotic and melodious romantic songs like 2001 Mera Rang De Basanti Chola, passed away. 2002 The International Religious Freedom Commission expressed serious concern over the violence in Narendra Modi-ruled Gujarat. In this violence, thousands of Muslim children, women and men were brutally murdered and their property was destroyed. 2002 China Northern Airlines MD 82, a jet airliner, catches fire and sinks into the ocean, killing all 112 people on board. 2004 Nepal's Prime Minister Surya Bahadur Thapa resigned. On this day in 2004, American businessman Nick Berg was beheaded by Islamic terrorists and his videotape was released on the internet. 2007 Archaeologists in Israel discover the tomb of Herod the Great. Herod the Great was a Roman client king of Judea known for his massive building projects. 2008 Pakistan tested nuclear capable missile Hatf-8. 2010 A team of researchers presented a complete draft sequence of the Neanderthal genome, showing that the ancestors of today's modern humans are Neanderthals. David Cameron became Prime Minister again in the 2015 UK general election. His Conservative Party got a clear majority. 2020 13 people died due to suffocation due to leakage of poisonous gas in a factory in Visakhapatnam. On this day in 2020, the number of corona infected people in India exceeded 56,000 and the number of deaths exceeded 1,800. 2021 Famous Indian Hindi film composer Vanraj Bhatia passed away.
2022 Chief Justice of India NV Ramana expressed serious concern over the increasing violence against physicians and false cases being filed against them. Justice Ramana said he would like to pay tribute to the unwavering spirit of doctors who work round the clock for their patients. Justice Ramana said that doctors are counselors, guides, friends and advisors. They should always remain active members of the society and solve the problems of the people. Chief Justice Justice Ramana said that I am deeply saddened to see the increasing violence against doctors. Many false cases are being filed against honest and hardworking doctors. They need better and safer working environments. Speaking at the launch of the book Atlas of Breast Elastography and Ultrasound Guided Fine Needle Cytology written by Dr. Col. CS Pant and Dr. Vanita Kapoor on Saturday, May 7, Justice Ramana said that this is where professional medical associations are very Have importance. They will have to be active in raising the demands of doctors. He said that women constitute 50 per cent of the country's population and are the backbone of the family and society and hence, their health should find equal place in society and policies. Justice Ramana said that people, especially women in the house, take care of everyone's health except their own. It is the duty of other family members, especially the husband and children to send her for regular health checkups so that she can be in a position to understand her body and health. Justice Ramana said that we realize the importance of a wife or mother when she is not there. I realize that even though my mother passed away at the age of 80, I still feel the loss of my mother to this day. Therefore every family should recognize the importance of the housewife who takes care of the entire family. 2023 On Sunday, Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) President and Tamil Nadu Chief Minister MK Stalin said that those who boast of power and arrogance and discriminate in the name of caste and religion cannot understand the Dravidian model of the state. Addressing a program organized at the party office here on the occasion of completion of two years of DMK government, Stalin said that the people who returned DMK to power in Tamil Nadu clearly understand what the Dravidian model is. He said that the intelligent people of the state brought DMK back to power with the hope of bringing a new dawn in the state and the people are well aware of the Dravidian model. Chief Minister Stalin said that the face of his government is not power, ego, ornamentation, authoritarianism, Sanatan (religion) but love, democracy, simplicity and social justice. That is why some people are criticizing it because it is being liked by the public. He stressed that there is no need to answer those asking what is the Dravidian model and the answer is being given by the people of the state. He referred to the Tamil couplet Pirapokkum ella uyirakkum (All are born equal) quoted in Thirukkural and said that the Dravidian model meant ellarukkum illam (Everything for all).

No comments

Thank you for your valuable feedback