ब्रेकिंग न्यूज़

19 मई का इतिहास: 1500 वर्षों में भारत एवं दुनिया में हुई अहम घटनाओं और प्रसिद्ध हस्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी History of May 19: Information about important events and birth and death days of famous personalities in India and the world in 1500 years

639 आशिना जिएशेशुई अपने आदिवासी लड़ाकों सहित जिउचेंग पैलेस में सम्राट ताइजोंग पर हमला किया। आशिना जिएशेशुई पूर्वी तुर्किक खगनेट आशिना कबीलाई सदस्य, तांग राजवंश के जनरल (झोंगलांगजियांग) थे।

715 रोम के बिश्प ग्रेगोरियस सबेलस पोप ग्रेगरी द्वितीय निर्वाचित हुए।

804 टूर्स, यॉर्क नॉर्थम्ब्रिया के फ्रांसिया अलकुइन का निधन हुआ तो अपने समय के प्रमुख विद्वान, पादरी, कवि और शिक्षक थे।

1051 फ्रांस के हेनरी प्रथम ने रूस की राजकुमारी कीव की ऐनी से विवाह किया।

1445 कैस्टिले के जॉन द्वितीय ने ओल्मेडो की पहली लड़ाई में आरागॉन के इन्फैंटेस को हराया।

1476 क्रेमलिन, मॉस्को, ग्रैंड डची ऑफ मॉस्को में हेलेना ऑफ मॉस्को का जन्म हुआ जो बाद में लिथुआनिया की ग्रैंड डचेस और पोलैंड की रानी हुईं।

1499 एरागॉन की कैथरीन का वेल्स के राजकुमार आर्थर से प्रॉक्सी शादी हुई। कैथरीन 13 साल की आर्थर 12 साल के थे। प्रॉक्सी विवाह में दोनों व्यक्तियों में से एक या दोनों शारीरिक रूप से मौजूद नहीं होते हैं, आमतौर पर उनके बजाय अन्य व्यक्तियों (प्रॉक्सी) द्वारा उनका प्रतिनिधित्व किया जाता है। यदि दोनों साथी अनुपस्थित हैं, तो इसे डबल प्रॉक्सी विवाह कहते हैं।

1521 उस्मानिया की सेना ने जबरदस्त लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में यूगोस्लाविया की राजधानी बेलग्रेड पर अधिकार कर लिया।

1535 फ्रांसीसी यात्री, खोजी जैक्स कार्टियर तीन जहाजों, 110 पुरुषों और चीफ डोनाकोना के दो बेटों (जिन्हें कार्टियर ने अपनी पहली यात्रा के दौरान अपहरण कर लिया था) के साथ उत्तरी अमेरिका की अपनी दूसरी यात्रा पर रवाना हुए।

1536 इंग्लैंड के हेनरी अष्टम की दूसरी पत्नी ऐनी बोलिन का व्यभिचार, राजद्रोह और अनाचार के लिए सिर कलम कर दिया गया।

1542 प्रोम साम्राज्य वर्तमान म्यांमार में ताउंगू राजवंश के अधीन आ गया।

1571 मिग्यूल लोपेज डी जगाज्पी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला की स्थापना की।

1743 फ्रांस के भौतिक वैज्ञानिक ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाने (स्केल) का विकास किया।

1824 महाराष्ट्र के प्रमुखतम शासक नाना साहब पेशवा द्वितीय का जन्म हुआ। इनका वास्तविक नाम धोंडू पंत था।

1881 आधुनिक तुर्की के निर्माता कहे जाने वाले नेता कमाल अतातुर्क का जन्म हुआ।

1885 जर्मन चांसलर बिस्फार्क ने अफ्रीकी देश कैमरून और टोंगोलैंड पर कब्जा किया।

1892 प्रख्यात ब्रितानी अंग्रेजी नाटककार एवं कवि ऑस्कर वाइल्ड दो साल सजा काट कर जेल से रिहा हुए। उन्हें समलैंगिकता के अपराध में जेल में रखा गया। तब ब्रिटेन में समलैंगिकता गैरकानूनी थी।

1900 दुनिया के सबसे बड़े रेल मार्ग सिंपलन सुरंग को खोला गया, इससे इटली-स्विट्जरलैंड जुड़े।

1904 टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का निधन हुआ।

1908 बीसवीं सदी के प्रमुखतम बांग्ला लेखकों में से एक मानिक बंधोपाध्याय का जन्म दुम्का, बिहार में हुआ।

1910 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विचारक, हिंदुत्ववादियों के आदर्श विनायक दामोदर सावरकर का शिष्य नाथूराम गोडसे बारामती, महाराष्ट्र में पैदा हुआ। उसने 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या की।



1911 पार्क कनाडा, दुनिया की पहली राष्ट्रीय पार्क सेवा आंतरिक विभाग के तहत डोमिनियन पार्क शाखा के रूप में स्थापित की गई। पार्क्स कनाडा कनाडा सरकार की एजेंसी है जो देश के 48 राष्ट्रीय उद्यानों, तीन राष्ट्रीय समुद्री संरक्षण क्षेत्रों, 172 राष्ट्रीय ऐतिहासिक स्थलों, एक राष्ट्रीय शहरी पार्क (रूज नेशनल अर्बन पार्क)ण् राष्ट्रीय मील का पत्थर (पिंगो कैनेडियन लैंडमार्क) का प्रबंधन करती है। पार्क्स कनाडा को कनाडा की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत के राष्ट्रीय स्तर पर संरक्षण, संबर्धन, प्रचार-प्रसार करना, मेजवानी, सार्वजनिक समझ और पर्यटन को बढ़ावा देना है जो वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए उनकी पारिस्थितिक और स्मारक अखंडता सुनिश्चित करते हैं।


1913 नीलम संजीव रेड्डी का जन्म हुआ। वे भारत के छठे राष्ट्रपति बने। राष्ट्रपति बनने से पहले वे उप राष्ट्रपति रहे।

1917 नार्वे का फुटबॉल क्लब रोसेनबोर्ग बीके की स्थापित हुआ।

1919 मुस्तफा कमाल अतातुर्क अनातोलियन काला सागर तट पर सैमसन में उतरे जिससे तुर्की का स्वतंत्रता संग्राम शुरु हुआ।



1926 बर्बर जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर के दोस्त इटली के बर्बर तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने इटली को फासीवादी राष्ट्र घोषित किया। यह घोषित तौर पर दुनिया का पहला तानाशाही देश हुआ।

1930 गोरी महिलाओं को दक्षिण अफ्रीका में वोट देने का अधिकार प्राप्त हुआ।

1934 अंग्रेजी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखक रस्किन बॉंड का जन्म हुआ।

1936 ब्रिटेन के आविष्कारक रॉबर्ट डेटसन वाट ने रडार बनाया। यह प्रणाली सबसे पहले ब्रिटेन के हवाई अड्डे पर स्थापित की गई। विमानों की उड़ान के दौरान रडार से निगरानी की जाती है।

1938 प्रख्यात भारतीय कवि, रंगमंच कर्मी, कथाकार, नाटककार, फिल्म निर्देशक और फिल्म अभिनेता गिरीश कर्नाड का जन्म हुआ।

1939 विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटिश और सोवियत नाजी विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किए। इससे दोनों देशों ने द्वितीय विश्व युद्ध के एक हिस्से के रूप में जर्मनी के खिलाफ एक गठबंधन बनाया।

1943 होलोकॉस्ट यानी यहूदियों का संहार और उनका हर तरह का नुकसान करने के बाद बर्लिन को जुडेनरिन के रूप में घोषित किया गया। हिटलर के नाजी शासन में लाखों यहूदियों का संहार किया गया।

1950 मिस्र ने स्वेज नहर को इजरायली जहाजों के लिए बंद करने की घोषणा की।

1961 असम के सिलचर रेलवे स्टेशन पर 11 बंगाली लोग मारे गए जब बांग्ला भाषा आंदोलन प्रदर्शनकारियों पर पुलिस बल ने गोलीबारी की।

1962 अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन फिटेजराल्ड के जन्मदिन समारोह के टेलीविजन प्रसारण के दौरान न्यूयॉर्क सिटी के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में विश्व चर्चित अत्यंत सुंदर तथा सैक्सी मानी गई अभिनेत्री और मॉडल मर्लिन मुनरो ने हैप्पी बर्थडे टू यू प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम को नैतिक दृष्टि से शर्मनाक कहा गया और इसकी व्यापक निंदा हुई। मर्लिन और कैनेडी के संबंधों की दुनिया भर में चर्चा होती थी।

1971 भारतीय नौसेना का पहला पनडुब्बी अड्डा वीर बाहू विशाखापत्तनम में शुरू हुआ। इसी दिन 1971 में सोवियत संघ ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम मार्स-2 कार्यक्रम की शुरूआत की।

1974 जाने माने फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्म हुआ।

1976 ऑस्ट्रेलिया सरकार ने सोने के स्वामित्व को कानूनी मान्यता दी। इससे पहले केवल सरकार और बैंकों को ही सोना रखने का अधिकार था।

1979 शीर्षस्थ हिंदी कवि, साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी का निधन हुआ।

1980 अमेरिका में हेलेना ज्वालामुखी फटने से नौ लोगों की मौत हुई। देश के उत्तर पश्चिमी भाग में सुबह सवेरे हुई इस घटना के बाद अंधेरा छा गया। काफी लोग लापता भी हुए।

1988 फिल्म मस्तराम से हिंदी फिल्म जगत में अभिनय की शुरुआत करने वाली बाद में दक्षिण भारतीय फिल्मों एवं माॅडलिंग में नाम कमाने वाली तारा अलीशा बेरी का जन्म बंबई में हुआ।

1992 दक्षिण भारतीय फिल्मों की खासतौर पर तमिल और मलयालम भाषाओं की प्रमुख अभिनेत्री और गायिका मैडोना सेबास्टियन का जन्म हुआ।

1994 चर्चित अमेरिकी पत्रकार, संयुक्त राज्य अमेरिका की 37वीं प्रथम महिला, राष्ट्रपति जॉन फिट्जगेराल्ड कैनेडी की पत्नी जैकलीन कैनेडी ओनासिस का न्यूयॉर्क सिटी, अमेरिका में निधन हुआ

1995 जानी मानी फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल रिया दीपसी का जन्म हुआ। इन्होंने टेलीविजन धारावाहिक महाभारत एवं फिल्म भागते रहो आदि में अपने अभिनय से पहचान बनाई।

1996 तमिल और मलयालम सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री लक्ष्मी मेनन का जन्म कोच्चि, केरल में हुआ। इसी दिन 1996 में प्रसिद्ध तमिल अभिनेत्री तथा तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जानकी रामचन्द्रन का निधन हुआ। वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन की पत्नी भी रहीं।

1997 प्रख्यात बांगला फिल्म एवं रंगमंच अभिनेता, निर्देशक और नाटककार सोंभु मित्रा का निधन हुआ।

1999 भारतीय मूल के महेंद्र चौधरी फिजी के प्रधानमंत्री बने। 1999 में इसी दिन मैक्सिको में बाल्कान डिफ्यूजो ज्वालामुखी सक्रिय हुआ।

2001 दुनिया की सबसे अधिक अमीर कंपनियों में से एक टेक कंपनी एपल ने अपने पहले 2 रिटेल स्टोर्स अमेरिका के वर्जीनिया और कैलिफोर्निया में खोले। आज भारत सहित दुनिया भर में तमाम स्टोर हैं और इसकी नेटवर्थ लाखों करोड़ डाॅलर में है।

2002 चार सदियों की गुलामी के बाद पूर्वी तिमोर स्वतंत्र होकर 21वीं सदी में राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा।

2003 ओमाहा, नेब्रास्का, अमेरिका में जोजो सिवा के नाम से सुप्रसिद्ध जोएल जोनी सिवा का जन्म हुआ जो लोकप्रिय, खूबसूरत, बोल्ड अमेरिकी गायिका, नर्तकी, अभिनेत्री और मीडिया हस्ती हैं। 2015 से 2016 तक, वह अपनी मां जेसलिन सिवा के साथ रियलिटी टेलीविजन शो डांस मॉम्स के दो सीजन में एक नर्तकी के रूप में दिखाई दीं। 2017 में, सिवा ने निकलोडियन के साथ अनुबंध किया और विभिन्न शो और फिल्मों में अभिनय किया। निकेलोडियन के तहत, उन्होंने 2021 में अनेक बाल गीत और अपनी फीचर फिल्म द जे टीम जारी की। उनके गीत बूमरैंग के संगीत वीडियो को 1 बिलियन से अधिक बार देखा गया है। उन्हें 2020 में टाइम की दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की वार्षिक सूची में शामिल किया गया था। 2024 में सिवा ने एकल कर्मा और साथ में संगीत वीडियो की रिलीज के साथ निकलोडियन के बाद अपने करियर की शुरुआत की। इसी दिन भारत की यात्रा पर आए जिबुती के राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुलेह नई दिल्ली पहुँचे।

2004 प्रख्यात भारतीय राजनीतिज्ञ, विचारक, प्रशासक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता, केरल के 22 वर्ष मुख्यमंत्री रहे ई. के. नयनार का निधन हुआ।

2006 भारतीय मूल के मलेशिया के नागरिक उद्योगपति टी. रविचंद्रन ने माउंट एवरेस्ट को फतह किया।

2007 अमेरिकी सीनेट में समग्र आव्रजन सुधार विधेयक पर सहमति बनी।

2008 भारत एवं चीन के बीच नाथुला से व्यापार पुनः शुरू हुआ, इसी दिन बहुचर्चित, बहुप्रतिष्ठित नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का निधन हुआ। इसी दिन विश्व श्रम संगठन यानी इंटरनेशनल लेबर आॅर्गनाइजेशन आईएलओ के कार्यकारी अक्ष्यक्ष असाने ने नई दिल्ली में सामाजिक सुरक्षा पर सम्मेलन का उदघाटन किया। इसी दिन भारत की प्रमुख सार्वजनिक बैंक आफ बड़ौंदा ने वर्ष 2007-08 में अपने शुद्ध लाभ में 39.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद ने सत्ताधारी पार्टी से स्वयं को अलग किया। इसी दिन कैलाश मानसरोवर के लिए चीन ने भारतीय यात्रियों का दौरा स्थगित किया।

2010 विश्व परिवार चिकित्सक संगठन द्वारा 19 मई को विश्व पारिवारिक चिकित्सक दिवस मनाया गया। तब से दुनिया भर में यह दिवस मनाया जाने लगा। केंद्र सरकार को 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी से 67718.95 करोड़ रुपए का शुल्क मिलना निश्चित हुआ। बिहार के मुजफ्फरपुर-रक्सौल रेलखंड पर मोतीहारी जिला के जीवधारा और पीपरा रेलवे स्टेशन के बीच बंगारी हॉल्ट के समीप नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ा दी, जिससे एक टैंकर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसी दिन दुनिया की पहली एटीएम यानी ऑटोमैटिक टेलर मशीन के स्काटिश आविष्कारक जॉन शेफर्ड बैरोन का निधन हुआ।

2011 58वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। फिल्म मोनेर मानुस को राष्ट्रीय एकता के लिए पुरस्कृत किया गया है। फिल्म दबंग को सर्वाधिक मनोरंजक फिल्म का पुरस्कार मिला। मलयालम फिल्म एदेमाइन्ते माकान अबू को सर्वश्रेठ फिल्म चुना गया, जबकि अरुणिमा शार्मा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया है। मलयालम फिल्म एदेमाइंते माकान अबू के लिए मलयालम अभिनेता सलीम कुमार और तमिल अभिनेता धनुष संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए। मिताली जगताप और सरन्ना पी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया।

2012 मई के तीसरे रविवार को मनाए जाने वाले विश्व बेकिंग दिवस की शुरुआत 20 मई 2012 को हुई। बेकिंग ओवन में की जाती है, लेकिन यह गर्म राख या गर्म पत्थरों पर भी हो सकती है। यह पारंपरिक रूप से घर पर अथवा बेकरी और रेस्तरां में किया जाता रहा है। पके हुए सामान विशेष रूप से ब्रेड, आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से एक आम और आवश्यक भोजन है, इसलिए बेकिंग की कला को एक मौलिक कौशल माना जाता है। जिन लोगों का पेशा पके हुए सामान तैयार करना है वे बेकर हैं, पेस्ट्री शेफ वे होते हैं जो ब्रेड, पेस्ट्री, डेसर्ट और अन्य बेक किए गए सामान बनाने की कला में प्रशिक्षित होते हैं। विश्व बेकिंग दिवस पर बेकिंग के तौर-तरीकों, इसके लाभ इत्यादि पर बात होती है। बेकिंग में रोजगार से लेकर कारोबार तक बहुत कुछ शामिल है।

2015 रिफ्यूजियो तेल रिसाव के कारण कैलिफोर्निया के समुद्री तटीय क्षेत्र में 142,800 अमेरिकी गैलन (3,400 बैरल) कच्चा तेल जमा हो गया, जिसे पश्चिमी तट की सबसे जैविक रूप से विविध तटरेखाओं में से एक माना जाता है।

2016 इजिप्टएयर की उड़ान 804 पेरिस से काहिरा जाते समय भूमध्य सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे विमान में सवार सभी लोग मारे गए।

2018 इंग्लैंड के शाही परिवार में प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल का विवाह सेंट जॉर्ज चैपल, विंडसर में हुआ जिसे वैश्विक स्तर पर करीब 1.9 बिलियन लोगों ने देखा। इसी दिन भारत में कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने शपथ लेने के 2 दिन बाद ही इस्तीफा दिया।

2020 सरकारी तौर पर जानकारी दी गई कि भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1,01,139 मृतक संख्या 3,163 से अधिक हुई।

2021 ओकलैंड, कैलिफोर्निया में पॉल मूनी के नाम से मशहूर पॉल ग्लैडनी का निधन हुआ जो विख्यात अमेरिकी हास्य कलाकार, लेखक, अभिनेता थे। उन्होंने रेड फॉक्स, एडी मर्फी और डेव चैपल के साथ मिलकर काम किया, कॉमेडियन रिचर्ड प्रायर और टेलीविजन श्रृंखला सैनफोर्ड एंड सन, इन लिविंग कलर और चैपल शो के लिए लिखा, स्पाइक ली द्वारा निर्देशित द बडी होली स्टोरी (1978) में अभिनय किया। व्यंग्यात्मक फिल्म बम्बूजल्ड (2000), और चैपल शो सहित तमाम फिल्मों और टेलीविजन शो के लिए अभिनय और लेखन किया।

2023 मैनचेस्टर, इंग्लैंड में 17 जनवरी 1964 को जन्मे एंड्रयू माइकल राउरके का 19 मई 2023 को न्यूयॉर्क सिटी, अमेरिका में निधन हुआ जो प्रसिद्ध अंग्रेजी संगीतकार थे और 1980 के दशक के इंडी रॉक बैंड द स्मिथ्स के बेसिस्ट के रूप में सुपरिचित थे। अपनी पीढ़ी के सबसे महान बेसवादकों में से एक माने जाने वाले वह अपने मधुर बास वादन के कारण लोगों को प्रिय थे।


पाठकों से एक अपील -

अगर आपको यह जानकारी रुचिकर लगी हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शेयर कर लोगों की अधिक जानने में रुचि जागृत करें और हमारा सहयोग करें। धन्यवाद !


History of May 19: Information about important events and birth and death days of famous personalities in India and the world in 1500 years.

639 Ashina Jiesheshui along with his tribal fighters attacked Emperor Taizong at Jiucheng Palace. Ashina Jiesheshui, a member of the Ashina clan of the Eastern Turkic Khaganate, was a general (Zhonglongxiang) of the Tang dynasty.

715 Gregorius Sabellus, Bishop of Rome, is elected Pope Gregory II.

804 Tours, York Francia Alcuin of Northumbria was a leading scholar, clergyman, poet and teacher of his time.

1051 Henry I of France marries Princess Anne of Kiev of Russia.

1445 John II of Castile defeats the Infantes of Aragon at the First Battle of Olmedo.

1476 Kremlin, Moscow, Grand Duchy of Moscow Born Helena of Moscow, later Grand Duchess of Lithuania and Queen of Poland.

1499 Catherine of Aragon marries Arthur, Prince of Wales by proxy. Catherine was 13 years old and Arthur was 12 years old. In a proxy marriage one or both of the parties are not physically present, usually being represented by another person (proxy) instead. If both partners are absent, it is called double proxy marriage.

1521 After a fierce battle, the Ottoman army captured Belgrade, the capital of Yugoslavia in the Balkan Peninsula.

1535 French traveler, explorer Jacques Cartier sets sail on his second voyage to North America with three ships, 110 men, and two sons of Chief Donnacona (whom Cartier had kidnapped during his first voyage).

1536 Anne Boleyn, second wife of Henry VIII of England, was beheaded for adultery, treason and incest.

1542 The Prome Kingdom falls to the Taungoo Dynasty in present-day Myanmar.

1571 Miguel Lopez de Zagazpi founded Manila, the capital of the Philippines.

1743 French physicist Jean Pierre Christian developed the Centigrade temperature scale.

1824 Nana Saheb Peshwa II, the most prominent ruler of Maharashtra, was born. His real name was Dhondu Pant.

1881 Kemal Atatürk, the leader known as the creator of modern Türkiye, was born.

1885 German Chancellor Bischoff captured the African countries Cameroon and Tongoland.

1892 Famous British-English playwright and poet Oscar Wilde was released from jail after serving two years of sentence. He was imprisoned for homosexuality. Homosexuality was illegal in Britain at that time.

1900 The world's largest railway route, the Simplon Tunnel, was opened, connecting Italy and Switzerland.

1904 Jamshedji Tata, founder of Tata Group, passed away.

1908 Manik Bandhopadhyay, one of the most prominent Bengali writers of the twentieth century, was born in Dumka, Bihar.

1910 Nathuram Godse, ideologue of Rashtriya Swayamsevak Sangh and disciple of Hindutva icon Vinayak Damodar Savarkar, was born in Baramati, Maharashtra. He assassinated Mahatma Gandhi on 30 January 1948.

1911 Parks Canada, the world's first national park service, is established as the Dominion Parks Branch under the Department of the Interior. Parks Canada is an agency of the Government of Canada that manages the country's 48 national parks, three national marine conservation areas, 172 national historic sites, one national urban park (Rouge National Urban Park), and one national landmark (Pingo Canadian Landmark). Parks Canada is charged with the national responsibility of conserving, enhancing, promoting, hosting, public understanding and tourism Canada's natural and cultural heritage in a manner that ensures their ecological and monument integrity for present and future generations.

1913 Neelam Sanjeeva Reddy was born. He became the sixth President of India. Before becoming President, he was the Vice President.

1917 Norwegian football club Rosenborg BK is founded.

1919 Mustafa Kemal Atatürk lands at Samsun on the Anatolian Black Sea coast, beginning the Turkish War of Independence.

1926 Italy's barbaric dictator Benito Mussolini, a friend of barbaric German dictator Adolf Hitler, declared Italy a fascist nation. It was declared the world's first dictatorial country.

1930 White women gain the right to vote in South Africa.

1934 Famous Indian English language writer Ruskin Bond was born.

1936 British inventor Robert Ditson Watt created radar. This system was first installed at the airports of Britain. The planes are monitored by radar during flight.

1938 Girish Karnad, eminent Indian poet, theater personality, storyteller, playwright, film director and film actor, was born.

1939 Winston Churchill signs the British and Soviet Anti-Nazi Pact. This led to the two countries forming an alliance against Germany as a part of World War II.

After the 1943 Holocaust, Berlin was declared Judenrein. Millions of Jews were murdered under Hitler's Nazi regime.

1950 Egypt announces closure of the Suez Canal to Israeli ships.

1961 Eleven Bengali people were killed at Silchar railway station in Assam when police forces opened fire on Bengali Language Movement protesters.

1962 During the television broadcast of the birthday celebration of US President John Fitzgerald, world famous actress and model Marilyn Monroe performed Happy Birthday to You at Madison Square Garden in New York City. This program was called morally shameful and was widely condemned. The relationship between Marilyn and Kennedy was discussed all over the world.

1971 The first submarine base of the Indian Navy, Veer Bahu, became operational in Visakhapatnam. On this day in 1971, the Soviet Union launched its space program Mars-2 program.

1974 Famous film actor Nawazuddin Siddiqui was born.

1976 The Australian government legalized the ownership of gold. Before this, only the government and banks had the right to keep gold.

1979 Top Hindi poet and litterateur Hazari Prasad Dwivedi passed away.

1980: Nine people died when the Helena volcano erupted in America. There was darkness in the north-western part of the country after this incident which took place early in the morning. Many people also went missing.

Tara Alisha Berry, who made her acting debut in the Hindi film industry with the 1988 film Mastram and later made a name for herself in South Indian films and modeling, was born in Bombay.

1992 Madonna Sebastian, a prominent actress and singer in South Indian films, especially in Tamil and Malayalam languages, was born.

1994 Jacqueline Kennedy Onassis, renowned American journalist, 37th First Lady of the United States, wife of President John Fitzgerald Kennedy, died in New York City, USA.

1995 Famous film and television actress and model Riya Deepsi was born. He gained recognition for his acting in the television serial Mahabharata and the film Bhagte Raho etc.

1996 Lakshmi Menon, a popular Tamil and Malayalam cinema actress, was born in Kochi, Kerala. On this day in 1996, famous Tamil actress and Chief Minister of Tamil Nadu Janaki Ramachandran passed away. She was also the wife of Tamil Nadu Chief Minister MG Ramachandran.

1997 Noted Bengali film and theater actor, director and playwright Sombhu Mitra passed away.

1999 Mahendra Chaudhary of Indian origin became the Prime Minister of Fiji. On this day in 1999, the Balkan Diffuso volcano in Mexico became active.

2001 Apple, one of the richest companies in the world, opened its first 2 retail stores in Virginia and California, USA. Today there are many stores all over the world including India and its net worth is in millions of dollars.

2002 After four centuries of slavery, East Timor became independent and emerged on the world map as a nation in the 21st century.

2003 Joel Joni Siwa, better known as JoJo Siwa, was born in Omaha, Nebraska, USA, who is a popular, beautiful, bold American singer, dancer, actress and media personality. From 2015 to 2016, she appeared as a dancer on two seasons of the reality television show Dance Moms alongside her mother Jessalyn Siwa. In 2017, Siwa signed with Nickelodeon and starred in various shows and films. Under Nickelodeon, he released several children's songs and his feature film The J Team in 2021. The music video for his song Boomerang has received over 1 billion views. He was included in Time's annual list of the 100 most influential people in the world in 2020. In 2024, Siwa began her career after Nickelodeon with the release of the single Karma and its accompanying music video. On the same day, Djibouti President Ismail Omar Guelleh, who was on a visit to India, reached New Delhi.

2004 E.K., eminent Indian politician, thinker, administrator, leader of the Communist Party of India (Marxist), Chief Minister of Kerala for 22 years. Nayanar passed away.

2006 Indian-origin Malaysian citizen industrialist T. Ravichandran conquered Mount Everest.

2007 A comprehensive immigration reform bill is agreed upon in the US Senate.

2008 Trade between India and China resumed from Nathula, on the same day the much-discussed, renowned playwright and theater artist Vijay Tendulkar passed away. On the same day, Asane, the Executive President of the International Labor Organization (ILO) inaugurated the conference on social security in New Delhi. On the same day, India's leading public sector Bank of Baroda reported a 39.9 percent increase in its net profit for the year 2007-08. Former Malaysian Prime Minister Mahathir Mohamad distanced himself from the ruling party. On the same day, China suspended the tour of Indian travelers to Kailash Mansarovar.

2010 World Family Physician Day was celebrated on 19 May by the World Family Physician Organization. Since then this day started being celebrated all over the world. The Central Government is assured of getting a fee of Rs 67718.95 crore from the auction of 3G spectrum. On the Muzaffarpur-Raxaul railway section of Bihar, Naxalites blew up the railway track near Bangari Halt between Jeevdhara and Pipra railway stations of Motihari district, due to which a tanker goods train crashed. On this day, John Shepherd Barron, the Scottish inventor of the world's first ATM i.e. Automatic Teller Machine, died.

2011 The 58th National Film Awards were announced. The film Moner Manus has been awarded for national unity. The film Dabangg received the award for the most entertaining film. Malayalam film Edemainte Makan Abu was chosen as the best film, while Arunima Sharma was given the best director award.

World Baking Day, celebrated on the third Sunday of May, began on 20 May 2012. Baking is done in an oven, but can also take place over hot ashes or hot stones. It has traditionally been done at home or in bakeries and restaurants. Baked goods, especially bread, are a common and essential food economically and culturally, so the art of baking is considered a fundamental skill. People whose profession is to prepare baked goods are bakers, pastry chefs are those who are trained in the art of making breads, pastries, desserts and other baked goods. On World Baking Day, there is talk on the methods of baking, its benefits etc. Baking involves a lot from employment to business.

The 2015 Refugio oil spill caused 142,800 US gallons (3,400 barrels) of crude oil to spill into a coastal area of California, considered one of the West Coast's most biologically diverse coastlines.

2016 EgyptAir Flight 804 crashes into the Mediterranean Sea en route from Paris to Cairo, killing all on board.

2018 The wedding of Prince Harry and Meghan Markle, a member of the British royal family, at St George's Chapel, Windsor, was watched by an estimated 1.9 billion people globally. On the same day, Karnataka Chief Minister Yediyurappa resigned just 2 days after taking oath.

2020 It was officially informed that the total cases of corona infection in India increased to 1,01,139, the death toll increased by 3,163.

2021 Paul Gladney, better known as Paul Mooney, passed away in Oakland, California, a renowned American comedian, writer, actor. He collaborated with Redd Foxx, Eddie Murphy and Dave Chappelle, wrote for comedian Richard Pryor and the television series Sanford & Son, In Living Color and Chappelle's Show, and starred in The Buddy Holly Story (1978), directed by Spike Lee. Acted and wrote for a number of films and television shows, including the satirical film Bamboozled (2000), and Chappelle's Show.

2023 Andrew Michael Rourke (born 17 January 1964 in Manchester, England – died 19 May 2023 in New York City, United States) was an English musician, best known as the bassist of the 1980s indie rock band The Smiths. Considered one of the greatest bassists of his generation, he was beloved for his melodious bass playing.

An appeal to the readers -

If you find this information interesting then please share it as much as possible to arouse people's interest in knowing more and support us. Thank you !

#worldhistoryofmay19 #WorldBakingDay

I Love INDIA & The World !

No comments

Thank you for your valuable feedback