ब्रेकिंग न्यूज़

23 अप्रैल का इतिहास: 2200 वर्षों में भारत एवं दुनिया में महत्वपूर्ण घटनाओं एवं प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म-मृत्यु की संक्षिप्त जानकारी History of 23 April: Brief information about important events and births and deaths of famous persons in India and the world in 2200 years

215 ईसा पूर्व 23 अप्रैल को ट्रैसिमीन झील पर रोमन की पराजय की स्मृति में वीनस एरिसीना (रोमन पौराणिक कथाओं के अनुसार प्रेम, सौंदर्य, इच्छा, लिंग, प्रजनन क्षमता, सैक्स, समृद्धि और जीत की रोमन देवी) को समर्पित कैपिटोलिन हिल पर मंदिर बनाया गया।

599 कालकमुल के माया राजा उनेह चान ने दक्षिणी मेक्सिको में प्रतिद्वंद्वी शहर-राज्य पैलेंक पर हमला किया, रानी योहल इकनाल को हराया और नगर के शासन को बर्खास्त कर दिया।

711 डैगोबर्ट तृतीय अपने पिता किंग चाइल्डबर्ट तृतीय के बाद फ्रैंक्स के राजा बने।

1014 क्लोंटारफ युद्ध में आयरलैंड के राजा ब्रायन बोरू ने वाइकिंग आक्रमणकारियों को हराया। इस युद्ध में ब्रायन स्वयं भी मारे गये।

1016 एडमंड आयरनसाइड अपने पिता एथेलरेड द अनरेडी के उत्तराधिकारी के रूप में इंग्लैंड के राजा बने।

1200 यूक्सी, फुजियान प्रांत, सांग राजवंश में झू शी (जन्म 18 अक्टूबर, 1130) का निधन हुआ। झू शी प्रमुख चीनी सुलेखक, इतिहासकार, दार्शनिक, कवि और राजनीतिज्ञ थे।

1343 एस्टोनिया के डची में सेंट जॉर्ज नाइट विद्रोह शुरू हुआ।

1348 सेंट जॉर्ज दिवस पर किंग एडवर्ड तृतीय ने ऑर्डर ऑफ द गार्टर की स्थापना कर सामाजिक शिष्टता के नियमन के आदेश दिए।

1464 अंग्रेजी पुनर्जागरण के प्रसिद्ध संगीतकार रॉबर्ट फेयरफैक्स का जन्म हुआ।

1484 प्रसिद्ध इतालवी चिकित्सक और विद्वान जूलियस सीजर स्केलिगर का जन्म हुआ।

1500 प्रसिद्ध स्कॉटिश धर्मशास्त्री और अकादमिक अलेक्जेंडर एलेस का जन्म हुआ।

1516 विख्यात जर्मन कवि, इतिहासकार और पुरातत्वविद जॉर्ज फैब्रिकियस का जन्म हुआ।



1616 स्ट्रैटफोर्ड-अपॉन-एवन, इंग्लैंड में विश्व विख्यात और शीर्ष नाटककार, चिंतक, कवि विलियम शेक्सपियर का देहांत हुआ। इनके नाटकों ने दुनिया को प्रभावित किया।



1635 बोस्टन, संयुक्त राज्य अमेरिका में पहला पब्लिक स्कूल, बोस्टन लैटिन स्कूल की स्थापना हुई।

1660 स्वीडन और पोलैंड ओलिवा संधि पर सहमत हुए।

1661 चार्ल्स द्वितीय का इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड के सम्राट के रूप में वेस्टमिंस्टर एबे लंदन में राज्याभिषेक किया गया।

1751 भारत पर राज करने वाली ईस्ट इंडिया कंपनी के एक गवर्नर जनरल हुए गिल्बर्ट एलियट मिंटो का जन्म हुआ।

1774 ब्रिटिश कमांडर कर्नल चैपमेन ने रोहिला सेना को हराकर रुहेलखंड पर कब्जा किया।

1858 प्रख्यात भारतीय महिला विद्वान, कवियत्री और समाज सुधारक पंडिता रमाबाई का जन्म महाराष्ट्र के कनारा में हुआ। महिला अधिकारों और सम्मान की पैरोकार रमाबाई ने भारत भ्रमण और इंग्लैंड तक की यात्रा की। इसी दिन भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के एक नायक जगदीशपुर के बाबू वीर कुंवर सिंह का निधन हुआ।

1873 महाराष्ट्र के विख्यात समाज सुधारक विट्ठल रामजी शिंदे का जन्म हुआ।

1889 प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार जीपी श्रीवास्तव का जन्म हुआ।

1891 रुस की राजधानी मास्को से यहूदियों को निष्कासित किया गया।

1907 विख्यात ब्रिटिश फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता, रेडियो कलाकार हैनरी जेम्स हेयटर का जन्म लोनावाला, बंबई में हुआ।

1908 जर्मनी, डेनमार्क, ब्रिटेन, स्वीडन, हालैंड और फ्रांस के बीच उत्तरी अटलांटिक संगठन संधि पर हस्ताक्षर किये गये।

1913 बीची के नाम से मशहूर कर्नाटक के विख्यात मानवतावादी, लेखक रायासम भीमसेना राव का जन्म हरपनहल्ली में हुआ। इसी दिन भारत के संविधान के लेखक, पत्रकार, चिंतक और दलित अधिकारवादी डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जीवनी लेखक साहित्यकार धनंजय कीर का जन्म हुआ।

1938 23 अप्रैल को एस जानकी का जन्म रिपाले, आंध्र प्रदेश में हुआ। भारत की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका जानकी ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में करीब 20 हजार से अधिक गीत गाएं। उन्हें दक्षिण भारत की सुर कोकिला कहा जाता है।

1926 प्रख्यात हिंदी भाषा उन्नायक, प्रखर चिंतक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माधवराव सप्रे का निधन हुआ।

1927 सुरबहार वाद्ययंत्र बजाने वाली एकमात्र महिला संगीतज्ञा अन्नपूर्णा देवी का जन्म हुआ। इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और गोवा के मुख्यमंत्री रहे विल्फ्रेड डिसूजाका जन्म हुआ।

1930 आजादी के नायकों में से एक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को बेहद सम्मान के साथ याद किया जाता है। वे ब्रिटिश भारतीय सेना में 3 सितंबर 1914 को भर्ती हुए। 1 अगस्त 1915 को उन्हें सैनिकों के साथ अंग्रेजों ने फ्रांस भेज दिया। 1 फरवरी 1916 को वे वापस लैंसडौन, गढ़वाल आ गये। इसके बाद 1917 में उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों की ओर से मेसोपोटामिया युद्ध व 1918 में बगदाद की लड़ाई लड़ी। बाद में अंग्रेजों ने उन्हें हवलदार से सैनिक बना दिया। चंद्र सिंह की इसी दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से मुलाकात हुई। 1920 में चंद्र सिंह को बटालियन के साथ बजीरिस्तान भेजा गया। वापस आने पर उन्हे खैबर दर्रा भेजा गया और उन्हें मेजर हवलदार बना दिया गया। तब पेशावर में आजादी की जंग चल रही थी। अंग्रेजों ने चंद्र सिंह को उनकी बटालियन के साथ पेशावर भेज दिया और इस आंदोलन को कुचलने के निर्देश दिए। 23 अप्रैल 1930 को आंदोलनरत निहत्थी जनता पर फायरिग का हुक्म दिया गया, तो चंद्र सिंह ने निहत्थों पर गोलियां चलाने से इनकार कर दिया। आज्ञा के उल्लंघन पर अंग्रेजों ने चंद्र सिंह व उनके साथियों पर मुकदमा चलाया। उन्हें सजा हुई व उनकी संपत्ति भी जब्त कर ली गई। अलग-अलग जेलों में रहने के बाद 26 सितंबर 1941 को वे जेल से रिहा हुए।

1935 यूरोपीय देश पोलैंड ने संविधान अपनाया।

1946 युगांडा के प्रसिद्ध लेखक, राजनीतिक टिप्पणीकार, चिंतक और कंपाला अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति मोहम्मद ममदानी का जन्म बंबई में हुआ।

1951 अमेरिकन पत्रकार विलियम एन ओटिस को चेकोस्लोवाकिया सरकार ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया।

1952 विख्यात अमेरिकी संगीतकार, गीतकार गायक और संगीत रिकाॅर्ड उत्पादक नारदा माइकेल वाल्डेन का जन्म कालामाज़ू, मिसिगन में हुआ।

1965 विख्यात एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही तेन्जिंग नोर्गे के बेटे प्रसिद्ध पर्वतारोही जामलिंग तेन्जिंग नोर्गे का जन्म दार्जिलिंग में हुआ।

1968 जानी मानी मराठी, हिंदी फिल्म अभिनेत्री, भारतीय शास्त्रीय लोक नृत्यांगना किशोरी शहाणे का जन्म पुणे में हुआ और इसी दिन प्रख्यात गजल गायक बड़े गुलाम अली खान का निधन हुआ। इसी दिन कोलंबिया विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क में वियतनाम में अमेरिकी युद्ध का विरोध कर रहे छात्रों ने प्रशासन की इमारतों कब्जा कर लिया।

1969 जाने माने फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी का जन्म हुआ।

1973 विख्यात हिंदी और ब्रजभाषा कवि और लेखक धीरेंद्र वर्मा का निधन हुआ।

1974 फेमिना मिस इंडिया ऐशिया पेसिफिक 1994, फिल्म तथा टेलीविजन अभिनेत्री श्वेता मेनन का जन्म चंडीगढ़ में हुआ।

1984 वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया।



1982 प्रसिद्ध भारतीय यूट्यूबर, खूबसूरत, बोल्ड फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री, टेलीविजन शो प्रस्तोता रजिनी हरिदास का जन्म कोच्चि में हुआ।

1985 कोका कोला कंपनी ने न्यू कोक के नाम से एक नए फार्मूले वाला शीतल पेय प्रस्तुत किया, जिसे कंपनी के मुख्य पेय का स्थान लेने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन तीन महीने के भीतर ही नये पेय को वापिस ले लिया गया और पुराना पेय कोका कोला क्लासिक के नाम से दोबारा बाजार में पेश किया गया।

1987 जानी मानी, बोल्ड, खूबसूरत, हिंदी, मराठी, बाॅलीवुड फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल प्रिया मराठे मोघे का जन्म ठाणे में हुआ। इसी दिन भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने विधवाओं को संपत्ति में हिस्से का निर्णय दिया।

1990 नामीबिया संयुक्त राष्ट्र संघ का 160वां सदस्य बना।

1992 प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक भारत रत्न से सम्मानित सत्यजीत राय का निधन हुआ था। उन्होंने कुल 36 फिल्मों का निर्देशन किया था, जिनमें से 32 को राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। सत्यजीत रे फिल्म निर्माण से जुड़े हर काम में सिद्धहस्थ थे। स्क्रीनप्ले, कास्टिंग, म्यूजिक, आर्ट डायरेक्शन, एडिटिंग इत्यादि लगभग हर काम का हुनर रखते थे। फिल्मकार होने के साथ-साथ वे कहानीकार, चित्रकार और फिल्म आलोचक भी थे। उनकी फिल्मों को विदेश में भी कई सम्मान मिले। 1978 में बर्लिन फिल्म फेस्टिवल की संचालक समिति ने उन्हें विश्व के तीन सर्वकालिक महान निर्देशकों में से एक चुना था। 1985 में उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1992 में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट ऑस्कर और भारत रत्न दोनों मिले थे। 23 अप्रैल 1992 को दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया था। इसी दिन मैकडॉनल्ड्स चीन में अपना पहला फास्ट-फूड रेस्तरां खोला।

1993 विदेशी शासन का सैकड़ों साल गुलाम रहने और लंबे संघर्ष के बाद पूर्वी अफ्रीका के छोटे से देश एरिट्रिया में इथियोपिया से आजादी हेतु जनमत संग्रह पर तीन दिन का मतदान शुरू हुआ।

1995 विश्व पुस्तक मेले की शुरुआत हुई। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को ने किताबें लिखने, छपने, बिकने, पढ़ने, कॉपीराइट राइट आदि को बढ़ावा देने के लिए लेखकों, प्रकाशकों, पाठकों, पुस्तक प्रकाशक और बिक्रेता संघों, शैक्षिक संस्थानों के साथ मिलकर इसका आयोजन किया। अब यह दुनिया भर में प्रचलित है।

1996 सोवियत संघ से अलग होकर संप्रभु देश बने चेचेन्या के अलगाववादी नेता दुदायेव की हुए एक हवाई हमले में मौत हो गयी।

1999 नाटो यानी उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर वांशिगटन में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन शुरु हुआ।

2002 चीन की राजधानी पेइचिंग (बीजिंग) में भारत तथा चीन के बीच सीमापार आतंकवाद पर वार्ता।

2005 यूट्यूब की वेबसाइट पर पहला विडियो अपलोड किया गया। यह विडियो यूट्यूब के संस्थापक जावेद करीम की सान दिआगो चिड़ियाघर की यात्रा का था। एक वर्ष के भीतर इस साइट पर करीब 10 करोड़ विडियो अपलोड किए गए।

2007 सोवियत संघ के विघटन के बाद फिर से बने रूस के प्रथम राष्ट्रपति बोरिस निकोलाइएविच येल्तसिन का निधन हुआ। लेखक जो वाल्टन ने स्थापित इंटरनेशनल पिक्सल स्टैंड टैक्नोपीजेंट डे प्रथम बार 2007 में मनाया गया। वेबस्कैब्स के तहत अमेरिका के फिक्शन और फंतासी लेखक अपनी रचनाएँ मुफ्त में नेट पर पोस्ट करते हैं। वाल्टन के अनुसार, इस दिन का उद्देश्य लेखकों को इंटरनेट पर पेशेवर गुणवत्ता वाले कार्यों को मुफ्त में पोस्ट करने के लिए प्रोत्साहित करना था।

2008 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान और विश्लेषण केन्द्र, को केंद्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने मान्यता दी। इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर (इफ्को) और मिस्र की सेंट्रल एग्रीकल्चर व कोआपरेटिव यूनियन (कांकू) ने सहकारिता के क्षेत्र में नई परियोजनाओं के लिए एक समझौता किया। अमेरिकी कांग्रेस ने म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सूकी को शीर्ष नागरिक सम्मान अमेरिकी कांग्रेस स्वर्ण पदक से सम्मानित करने की घोषणा की।

2013 हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री और पार्श्वगायिका शमशाद बेगम का निधन हुआ। इसी दिन वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक मात्र 30 गेंदों में जड़ा।

2014 लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक भीषण ट्रेन दुर्घटना में तकरीबन 60 लोगों की जान गयी और 80 से अधिक लोग घायल हो गए। इसी दिन फेसबुक ने 2013 में पहली तिमाही में 642 मिलियन डाॅलर मुनाफा होने की घोषणा की।

2018 कनाडा के टोरंटो में एक वाहन से टक्कर मार कर 11 लोगों की हत्या और 15 घायल कर दिए गये। 25 वर्षीय संदिग्ध एलेक मिनासियन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

2019 अप्रैल 2019 में म्यांमार में हापाकांत जेड खदान ढहने से चार खनिकों और दो बचावकर्मियों की मौत हो गई, करीब 50 लोग लापता हो गए और उन्हें मृत मान लिया गया। इसी दिन चैरिटी सनशाइन टिलमैन-डिक, अमेरिकी सोप्रानो गायक और प्रस्तुतकर्ता एवं जीन, लक्जमबर्ग के ग्रैंड ड्यूक का निधन हुआ।

2021 डैन कमिंसकी नामक अमेरिकी इंटरनेट सुरक्षा शोधकर्ता का निधन हुआ।

2020 प्रसिद्ध भारतीय रंगमंच अभिनेत्री और निर्देशिका उषा गांगुली का निधन हुआ। इसी दिन भारत में कोरोना वायरस के मामले 21,700 हुए, मरने वालों की संख्या 686 पहुंची। देश में लॉकडाउन को 30 दिन पूरे हुए, हालांकि कुछ राज्यों जैसे उत्तराखंड आदि में 22 मार्च के जनता कर्फ्यू को ही लाॅकडाउन में तब्दील कर दिया गया था, इस हिसाब से कुछ राज्यों में लाॅकडाउन 23 अप्रैल को 32 दिन का हुआ।

2022 अमेरिकी राजनीतिज्ञ, संयुक्त राज्य अमेरिका सीनेट के अस्थायी अध्यक्ष ओरिन हैच का निधन हुआ।



2023 बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट सहित देश के शीर्ष पहलवान रविवार को विरोध प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर पर फिर से एकत्र हुए। उन्होंने सरकार से भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने वाली निगरानी समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के बीच पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की भी मांग की। इन पहलवानों ने इस साल जनवरी में पहली बार धरना प्रदर्शन कर महासंघ को भंग करने की मांग की थी। बृजभूषण शरण सिंह ने हालांकि इन आरोपों को खारिज कर दिया था। दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय निगरानी समिति ने अप्रैल के पहले सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी, लेकिन सरकार ने अभी तक इसे सार्वजनिक नहीं किया है। विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता विनेश ने सवाल किया कि समिति को अपनी रिपोर्ट पेश करने में कितना समय लगने वाला है ? तीन महीने हो चुके हैं। क्या रिपोर्ट तब आएगी, जब शिकायत दर्ज कराने वाली लड़कियों की मौत हो जाएगी? हम सरकार से निष्कर्ष जारी करने के लिए कह कर थक चुके हैं। हमने कनॉट प्लेस के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है और चाहते हैं कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो। उन्होंने कहा कि हमारा (डब्ल्यूएफआई) चुनाव प्रक्रिया से कोई लेना-देना नहीं है। हम अपने करियर को लेकर अधिक चिंतित हैं। ओलंपिक करीब है और हम सही दिशा में तैयारी शुरू करना चाहते हैं। विनेश ने कहा कि आप लोग देख सकते हैं कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद महासंघ कौन चला रहा है। हमारे पास केवल सत्य की शक्ति है, जो मुझे लगता है कि पर्याप्त नहीं है। हम न्याय की मांग कर रहे हैं और विरोध जारी रखेंगे।


नमस्ते जी ! 

रुद्रपुर (उत्तराखंड, भारत) से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र पीपुल्स फ्रैंड एवं हिंदी समाचार वेबसाइट पीपुल्सफ्रैंड.इन के रिपोर्टर बनने, अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, वेबसाइट, समाचार पोर्टल बनवाने, अपनी पोस्ट, पोस्टर, विज्ञापन आदि लाइक, शेयर करवाने इत्यादि कार्यों हेतु संपर्क करें- व्हाट्ऐप, टेलीग्राम 9411175848 ईमेल peoplesfriend9@gmail.com

#EdibleBookday #FossilFoolsDay #AprilFoolsDay #InternationalChildren'sBookDay #WorldAutismAwarenessDay #WorldPartyDay #MineAwarenessDay #FirstContactDay #InternationalDayofConscience #InternationalDayofSportsforDevelopmentandPeace #InternationalAsexualityDay #InternationalDayofReflectiononthe1994RwandaGenocide #worldhealthday #InternationalRomaniDay #InternationalPeasantDay #GlobalHolisticWealthDay #InternationalASMRDay #SiblingsDay #WorldHomeopathyDay #InternationalLouieLouieDay #WorldParkinson'sDay #InternationalDayofHumanSpaceFlight #InternationalDayforStreetChildren #JallianwalaBaghmassacre #Vaisakhi #WorldQuantumDay #WorldCultureDay #WorldArtDay #WorldVoiceDay #MalbecWorldDay #WorldHaemophiliaDay #WorldAmateurRadioDay #InternationalDayforMonumentsandSites #PoetryandTheCreativeMindDay #420day #WorldCreativityandInnovationDay #earthday #worldhistoryofApril22 #InternationalPixel-StainedTechnopeasantDay #WorldBookDay

I Love INDIA & The World !

History of 23 April: Brief information about important events and births and deaths of famous persons in India and the world in 2200 years

215 BC Temple built on the Capitoline Hill dedicated to Venus Ericina (Roman goddess of love, beauty, desire, sex, fertility, sex, prosperity and victory according to Roman mythology) to commemorate the Roman defeat at Lake Trasimene on 23 April Went.

599 Maya king Uneh Chan of Calakmul attacks the rival city-state of Palenque in southern Mexico, defeating Queen Yohl Iknal and dismissing the city's governorship.

711 Dagobert III succeeds his father King Childebert III as King of the Franks.

1014 King Brian Boru of Ireland defeats Viking invaders at the Battle of Clontarf. Brian himself was also killed in this war.

1016 Edmund Ironside becomes King of England, succeeding his father Æthelred the Unready.

1200 Zhu Xi (born October 18, 1130) died in Yuxi, Fujian Province, Song dynasty. Zhu Xi was a prominent Chinese calligrapher, historian, philosopher, poet, and politician.

1343 The St. George's Knight Rebellion begins in the Duchy of Estonia.

On St. George's Day 1348, King Edward III established the Order of the Garter to regulate social etiquette.

1464 Robert Fairfax, the famous English Renaissance composer, was born.

1484 Julius Caesar Scaliger, famous Italian physician and scholar, was born.

1500 Alexander Alles, famous Scottish theologian and academic, is born.

1516 Noted German poet, historian and archaeologist Georg Fabricius was born.

1616 World famous and top playwright, thinker, poet William Shakespeare died in Stratford-upon-Avon, England. His plays influenced the world.

1635 The first public school in Boston, United States, the Boston Latin School, is established.

1660 Sweden and Poland agree to the Treaty of Oliva.

1661 Charles II is crowned King of England, Ireland and Scotland at Westminster Abbey in London.

1751 Gilbert Eliot Minto, a Governor General of the East India Company, which ruled India, was born.

1774 British commander Colonel Chapman defeated the Rohila army and captured Rohilkhand.

1858 Pandita Ramabai, eminent Indian female scholar, poet and social reformer, was born in Kanara, Maharashtra. Ramabai, an advocate of women's rights and respect, toured India and even England. On this day, Babu Veer Kunwar Singh of Jagdishpur, a hero of India's first freedom struggle, passed away.

1873 Vitthal Ramji Shinde, famous social reformer of Maharashtra, was born.

1889 Famous Hindi litterateur GP Srivastava was born.

1891 Jews were expelled from Moscow, the capital of Russia.

1907 Henry James Hayter, noted British film and television actor and radio artist, was born in Lonavala, Bombay.

1908 The North Atlantic Organization Treaty is signed between Germany, Denmark, Britain, Sweden, Holland and France.

1913 Karnataka's famous humanist and writer Rayasam Bhimsena Rao, popularly known as Beechi, was born in Harapanahalli. On this day, litterateur Dhananjay Keer, author of the Constitution of India, journalist, thinker and biographer of Dalit rights activist Dr. Bhimrao Ambedkar, was born.

1938 S. Janaki was born on 23 April in Ripalle, Andhra Pradesh. India's famous playback singer Janaki sang more than 20 thousand songs in Tamil, Telugu, Kannada, Malayalam and Hindi languages. She is called the Nightingale of South India.

1926 Madhavrao Sapre, renowned Hindi language pioneer, profound thinker and freedom fighter, passed away.

1927 Annapurna Devi, the only female musician to play a musical instrument, was born. On this day, Wilfred D'Souza, leader of the Indian National Congress and Chief Minister of Goa, was born.

Veer Chandra Singh Garhwali, one of the heroes of 1930 independence, is remembered with great respect. He joined the British Indian Army on 3 September 1914. On 1 August 1915, he was sent to France by the British along with the soldiers. On 1 February 1916, he came back to Lansdowne, Garhwal. After this, in 1917, he fought on behalf of the British during the First World War in the Mesopotamian War and in 1918 in the Battle of Baghdad. Later the British made him a soldier from a Havildar. It was during this time that Chandra Singh met the Father of the Nation, Mahatma Gandhi. In 1920, Chandra Singh was sent to Baziristan with the battalion. On his return he was sent to Khyber Pass and was made Major Havildar. At that time the war of independence was going on in Peshawar. The British sent Chandra Singh with his battalion to Peshawar and gave instructions to crush this movement. On 23 April 1930, when the order was given to fire on the agitating unarmed people, Chandra Singh refused to open fire on the unarmed people. The British prosecuted Chandra Singh and his associates for disobeying orders. He was punished and his property was also confiscated. After staying in different jails, he was released from jail on 26 September 1941.

1935 European country Poland adopted the constitution.

1946 Mohammed Mamdani, a famous Ugandan writer, political commentator, thinker and Vice-Chancellor of Kampala International University, was born in Bombay.

1951 American journalist William N. Otis was arrested by the Czechoslovakian government on charges of espionage.

1952 Narada Michael Walden, renowned American musician, songwriter, singer and music record producer, was born in Kalamazoo, Michigan.

1965 Famous mountaineer Jamling Tenzing Norgay, son of famous Everest conqueror mountaineer Tenzing Norgay, was born in Darjeeling.

1968 Well-known Marathi, Hindi film actress, Indian classical folk dancer Kishori Shahane was born in Pune and on the same day famous ghazal singer Bade Ghulam Ali Khan died. On the same day, students protesting the US war in Vietnam occupied the administration buildings at Columbia University, New York.

1969 Famous film actor Manoj Bajpayee was born.

1973 Noted Hindi and Brajbhasha poet and writer Dhirendra Verma passed away.

1974 Femina Miss India Asia Pacific 1994, film and television actress Shweta Menon, was born in Chandigarh.

1984 Scientists discovered the AIDS virus.

1982 Famous Indian YouTuber, beautiful, bold film and television actress, television show presenter Rajini Haridas was born in Kochi.

1985 The Coca-Cola Company introduced a new formula called New Coke, which was designed to replace the company's main drink, but within three months the new drink was withdrawn and the old drink replaced. Reintroduced in the market under the name Coca Cola Classic.

1987 Well-known, bold, beautiful, Hindi, Marathi, Bollywood film and television actress and model Priya Marathe Moghe was born in Thane. On the same day, the Supreme Court of India gave a decision on the share in the property to the widows.

1990 Namibia became the 160th member of the United Nations.

1992: Famous Indian film producer-director Satyajit Ray, awarded Bharat Ratna, passed away. He directed a total of 36 films, out of which 32 received National Awards. Satyajit Ray was adept in every work related to film production. He had skill in almost every work like screenplay, casting, music, art direction, editing etc. Apart from being a filmmaker, he was also a storyteller, painter and film critic. His films also received many honors abroad. In 1978, the Governing Committee of the Berlin Film Festival selected him as one of the world's three greatest directors of all time. In 1985, he was awarded the Dadasaheb Phalke Award, the Hindi film industry's highest honour. In 1992, he received both the Lifetime Achievement Oscar and Bharat Ratna. He died on 23 April 1992 due to a heart attack. On the same day, McDonald's opened its first fast-food restaurant in China.

1993 After hundreds of years of slavery and long struggle under foreign rule, three-day voting began in Eritrea, a small country in East Africa, on a referendum for independence from Ethiopia.

1995 World Book Fair started. United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization UNESCO organized it in collaboration with authors, publishers, readers, book publisher and seller associations, educational institutions to promote writing, printing, selling, reading, copyright rights etc. of books. Now it is prevalent all over the world.

1996 Dudayev, the separatist leader of Chechnya, which became a sovereign country after separating from the Soviet Union, was killed in an airstrike.

1999 A three-day summit started in Washington on the completion of 50 years of the establishment of NATO i.e. North Atlantic Treaty Organization.

2002 Talks on cross-border terrorism between India and China in Beijing, the capital of China.

2005 The first video was uploaded to YouTube website. This video was of YouTube founder Javed Karim's visit to San Diego Zoo. Within a year, about 10 crore videos were uploaded on this site.

2007 Boris Nikolayevich Yeltsin, the first President of Russia after the dissolution of the Soviet Union, died.International Pixel-Stained Technopeasant Day, founded by author Joe Walton, was first celebrated in 2007. Under WebScabs, America's fiction and fantasy writers post their works on the Net for free. According to Walton, the purpose of the day was to encourage writers to post professional quality works on the Internet for free.

2008 The Regional Research and Analysis Center located in Lucknow, the capital of Uttar Pradesh, was recognized by the Department of Science and Technology of the Central Government. Indian Farmers Fertilizer (IFFCO) and Egypt's Central Agriculture and Cooperative Union (KANKU) signed an agreement for new projects in the field of cooperatives. The US Congress announced the award of the US Congressional Gold Medal to Myanmar's pro-democracy leader Aung San Suu Kyi, its top civilian honor.

2013: Famous Hindi film actress and playback singer Shamshad Begum passed away. On the same day, West Indies' explosive batsman Chris Gayle scored the fastest century in cricket history in just 30 balls.

2014 A massive train accident in the Democratic Republic of Congo kills about 60 people and injures more than 80 people. On the same day, Facebook announced a profit of $642 million in the first quarter of 2013.

2018: 11 people were killed and 15 injured when they were hit by a vehicle in Toronto, Canada. The suspect, 25-year-old Alec Minassian, has been arrested.

2019 April 2019 The Hpakant jade mine collapse in Myanmar killed four miners and two rescue workers, with about 50 people missing and presumed dead.

2021 American internet security researcher named Dan Kaminsky passed away.

2020 Famous Indian theater actress and director Usha Ganguly passed away. On the same day, Corona virus cases in India reached 21,700, the death toll reached 686. The lockdown in the country completed 30 days, although in some states like Uttarakhand etc., the Janata curfew of March 22 was converted into a lockdown, hence in some states the lockdown lasted for 32 days on April 23.

2022 Orrin Hatch, American politician and President pro tempore of the United States Senate, dies.

2023 The country's top wrestlers, including Bajrang Punia and Vinesh Phogat, gathered again at Jantar Mantar on Sunday to protest. He demanded the government to make public the report of the monitoring committee that investigated the allegations of sexual harassment against Wrestling Federation of India (WFI) chief Brij Bhushan Sharan Singh. The wrestlers, surrounded by a large number of policemen, also demanded registration of an FIR against the WFI chief. These wrestlers had protested for the first time in January this year and demanded the dissolution of the federation. Brij Bhushan Sharan Singh, however, rejected these allegations. The six-member monitoring committee headed by legendary boxer MC Mary Kom had submitted its report in the first week of April, but the government has not yet made it public. World Championship medalist Vinesh asked how much time is the committee going to take to submit its report? It's been three months. Will the report come when the girls who filed the complaint die? We are tired of asking the government to release its findings. We have filed a complaint at a police station in Connaught Place and want an FIR to be registered against Brijbhushan Sharan Singh. He said that we (WFI) have nothing to do with the election process. We are more worried about our career. The Olympics are around the corner and we want to start preparations in the right direction. Vinesh said that you people can see who is running the federation despite such serious allegations. We only have the power of truth, which I think is not enough. We are demanding justice and will continue to protest.

No comments

Thank you for your valuable feedback