ब्रेकिंग न्यूज़

12 अप्रैल का इतिहास: भारत एवं शेष विश्व में 2100 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं तथा मशहूर हस्तियों के जन्म, निधन दिवसों की जानकारी History of April 12: Information about important events and birth and death days of famous personalities in India and the rest of the world in the last 2100 years

45 ईसा पूर्व 12 अप्रैल को लॉरो, हिस्पानिया उल्टेरियर में प्रमुख रोमन राजनीतिज्ञ और गणराज्य (पहली शताब्दी ईसा पूर्व) के जनरल ग्नियस पोम्पेयस मैग्नस का निधन हुआ।

240 इस्लाम की उत्पत्ति से कई सौ वर्ष पूर्व शापुर प्रथम अपने पिता अर्दाशिर के साथ सासैनियन साम्राज्य (बिशापुर, ख्वारनजेम अल-नादिराह) का सह-सम्राट बना।

352 रोम, रोमन साम्राज्य में पोप जूलियस प्रथम का निधन हुआ। वे 6 फरवरी 337 से 12 अप्रैल 352 को अपनी मृत्यु तक रोम के बिशप थे। वह एरियन पूर्वी बिशपों पर पोप के अधिकार का दावा करने के साथ ही 25 दिसंबर को जीसस क्राइस्ट की जन्म तिथि आधिकारिक रूप से निर्धारित करने के लिए उल्लेखनीय हैं।

467 एंथेमियस को पश्चिमी रोमन साम्राज्य का सम्राट नियुक्त किया गया।

627 नॉर्थम्ब्रिया के राजा एडविन का यॉर्क के बिशप पॉलिनस ने धर्म परिवर्तित करवा कर ईसाई धर्म अंगीकार करवाया।

811 मदीना में नौवें शिया इस्लाम मुहम्मद अल-जवाद का जन्म हुआ।

1012 बोहेमिया के ड्यूक ओल्डरिच ने अपने भाई जारोमिर को पदच्युत कर अंधा कर दिया। जारोमिर को जो पोलैंड भागना पड़ा।

1204 4वें धर्मयुद्ध के क्रूसेडर्स ने कॉन्स्टेंटिनोपल की दीवारें तोड़ शहर में प्रवेश किया और अगले दिन पूरी तरह से नगर पर कब्जा कर लिया।

1236 दिल्ली सल्तनत के संस्थापक शम्स उद्दीन इल्तुतमिश का निधन हुआ।

1482 चित्तौड़गढ़ के सिसौदिया राजवंश के राजा राणा सांगा यानी संग्राम सिंह प्रथम का चित्तौड़गढ़ में जन्म हुआ।

1484 फ्लोरेंस (इटली) के एंटोनियो कॉर्डियानी में विख्यात इतालवी वास्तुकार और अपोस्टोलिक पैलेस और सेंट पीटर बेसिलिका के डिजाइनर एंटोनियो दा सांगलो द यंगर का जन्म हुआ।

1723 बारहवें मुगल बादशाह मोहम्मद नेकु सियर का निधन हुआ।

1776 अमेरिकी क्रांति के दौरान उत्तरी केरोलिना प्रांतीय कांग्रेस ने हैलिफैक्स रिजॉल्स पारित किया जिसमें ब्रिटेन से स्वतंत्रता के लिए प्रभावी कार्रवाई के लिए अभियान चलाने पर सहमति जताई गई।

1801 विलियम क्रे कलकत्ता के फोर्ट विलियम कॉलेज में बंगाली भाषा के प्रोफेसर नियुक्त किये गये। 1801 में इसी दिन रणजीत सिंह ने खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया।



1831 ब्रॉटन सस्पेंशन ब्रिज पर सैनिक मार्च कर रहे थे, इसके वजन को पुल सह न सका और ढह गया। ब्रॉटन सस्पेंशन ब्रिज आयरन चेन सस्पेंशन ब्रिज था, जिसे 1826 में ब्रॉटन और पेंडलटन के बीच इरवेल नदी पर बनाया गया था। अब यह जगह सलफोर्ड, ग्रेटर मैनचेस्टर, इंग्लैंड में है।

1861 अमेरिका में गृह युद्ध शुरू हुआ। अमेरिकी गृहयुद्ध की शुरुआत करते हुए दक्षिण कैरोलिना के चार्ल्सटन के बंदरगाह में फोर्ट सुमेर में कॉन्फेडरेट बलों ने गोलीबारी शुरू की।

1885 मोहनजोदड़ो सभ्यता की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखालदास बनर्जी का जन्म हुआ। बनर्जी पुरातत्वविद एवं इतिहासकार थे। बनर्जी भारतीय पुराविदों के उस समूह में से थे जिसमें से अधिकांश ने 20वीं शती के प्रथम चरण में तत्कालीन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक जॉन मार्शल के सहयोगी के रूप में पुरातात्विक उत्खनन, शोध तथा स्मारकों के संरक्षण में बड़ी ख्याति अर्जित की।

1910 भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फिल्मों के गीतकार केदार शर्मा का जन्म हुआ।

1917 भारत के प्रख्यात क्रिकेटर हुए वीनू मांकड का जन्म हुआ।

1921 भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के नेता हुए सुंदर सिंह भंडारी का जन्म हुआ।

1924 जाने-माने भारतीय चित्रकार फ्रांसिस्को न्यूटन सूजा का जन्म हुआ।

1927 ब्रिटिश मंत्रीमंडल ने 21 वर्ष की महिलाओं को मतदान करने का अधिकार देने का समर्थन किया।

1928 जर्मन विमान ब्रेमेन ने अटलांटिक महासागर के पूर्व से पश्चिम की ओर पहली सफल उड़ान भरी। इसी दिन जाने माने भारतीय चित्रकार अकबर पदमसी का जन्म बंबई में हुआ।

1935 उत्तर प्रदेश के प्रमुख भाजपा नेता, मंत्री एवं लोकसभा सदस्य और बिहार के राज्यपाल रहे लालजी टंडन का जन्म लखनऊ में हुआ।

1937 हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार गुलशन बावरा का जन्म हुआ।

1943 प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ एवं 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष हुईं, भाजपा नेत्री सुमित्रा महाजन का जन्म हुआ।

1945 अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट अपने कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाये गये, उप राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन राष्ट्रपति बने। ट्रूमैन ने ही 6 एवं 9 अगस्त 1945 को जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिरवाए।

1946 सीरिया पर फ्रांस का कब्जा समाप्त हुआ।

1949 दक्षिण अफ्रीका के नेता और मंत्री हुए परवीन जमनादास गोरधन का जन्म डर्बन में हुआ।

1952 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड कन्नड़ अभिनेत्री, कास्ट्यूम डिजायनर और निर्देशिका वैशाली कसारावाली का जन्म कलबुर्गी, कर्नाटक में हुआ।



1954 प्रसिद्ध मार्क्सवादी, जनवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार सफदर हाशमी का जन्म हुआ। सफदर हाशमी ने थियेटर और नाटक का स्वरूप ही बदल दिया। सफदर ने नुक्कड़ नाटक किये। सत्ता के दमन के खिलाफ लिखे नाटक और कुछ समर्पित कलाकारों के साथ सफदर ने गली-मोहल्लों को ही अपना स्टेज बना लिया। दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से उन्होंने अंग्रेजी में ग्रेजुएशन किया और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में ही एमए किया। 1973 में जन नाट्य मंच की स्थापना की। सफदर ने अपने जीवन में 24 नुक्कड़ नाटकों का 4000 से भी ज्यादा बार मंचन किया। वे मजदूरों की बस्तियों और फैक्ट्रियों के आसपास अपने नुक्कड़ नाटक करते थे। 1 जनवरी 1989 को जब वे दिल्ली से सटे साहिबाबाद के झंडापुर गांव में अपने नुक्कड़ नाटक ‘हल्ला बोल’ का प्रदर्शन कर रहे थे, तब उनके नाटक दल पर हमला हुआ। सफदर को काफी गंभीर चोटें आईं। 2 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे सफदर हाशमी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। नाटक के मंचन के दौरान ही सफदर पर हमला होने की वजह से नाटक अधूरा रह गया। सफदर की पत्नी मौलीश्री हाशमी ने उसे पूरा करने संकल्प लिया। 2 दिन बाद ठीक उसी जगह पर मौलीश्री ने हल्ला बोल नाटक का मंचन पूरा किया।

1955 डॉ जोेंस साल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन को सुरक्षित और प्रभावी घोषित किया गया।



1961 सोवियत संघ ने पहले इंसान यूरी गैगरीन को अंतरिक्ष में भेजा। इंटरनेशनल डे ऑफ ह्यून स्पेस फ्लाइट मतलब मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस सोवियत अंतरिक्ष यात्री यूरी गगारिन की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की वर्षगांठ पर 12 अप्रैल को आयोजित वैश्विक वार्षिक उत्सव है, जिसे अंतरिक्ष में मानव की पहुंच की उपलब्धि के तौर पर मनाया जाता है। उड़ान की 50वीं वर्षगांठ से कुछ दिन पहले, 7 अप्रैल 2011 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 65वें सत्र में इसकी घोषणा की गई थी। यूरी गगारिन ने 1961 में वोस्तोक 1 मिशन को अंजाम दिया, जिसमें वोस्तोक 3केए अंतरिक्ष यान में 108 मिनट में पृथ्वी के चारों ओर एक परिक्रमा पूरी की, जिसे सोवियत संघ के कजाकिस्तान में बैकानूर कोस्मोड्रोम से वोस्तोक-के रॉकेट पर लॉन्च किया गया था।

1962 भारत के मशहूर कारोबारी हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स के मालिक सावजी ढोलकिया का जन्म हुआ।

1973 सूडान ने अपना संविधान बनाया।

1978 भारतीय रेलवे ने अपने 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश की पहली डबल डेकर ट्रेन बंबई के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे तक चलायी। पहले ट्रेन को जनता एक्सप्रेस कहा गया बाद में ट्रेन का नाम बदलकर सिंहगढ़ एक्सप्रेस कर दिया गया। इस ट्रेन का संचालन रेलवे द्वारा अभी भी किया जाता है। 1978 में इसी दिन एक सुप्रसिद्ध शायर हुए ताज भोपाली का निधन हुआ।

1979 बाॅलीवुड के प्रसिद्ध फिल्मकार, पटकथाकार बिजाॅय नांबियार का जन्म कोच्चि केरल में हुआ। पहली हिंदू अमेरिकी सांसद हुई तुलसी गेबार्ड का जन्म हुआ।

1980 लाइबेरिया की अमेरिकी-लाइबेरियाई सरकार को हिंसा, बल प्रयोग के जरिये अपदस्थ कर दिया गया। इसी दिन ट्रांसब्रासिल फ्लाइट 303, एक बोइंग 727, ब्राजील के फ्लोरिअनोपोलिस में हर्सिलियो लूज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जहाज पर सवार 58 लोगों में से पचपन मारे गए। इसी दिन कनाडाई धावक और एथलीट टेरी फॉक्स ने सेंट जॉन्स, एनएफ में होप रन मैराथन शुरू की।

1981 स्पेस शटल (कोलंबिया) का पहला प्रक्षेपण हुआ, एसटीएस-1 मिशन। 1981 में इसी दिन अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू अमेरिकी सांसद हुई तुलसी गेबार्ड का जन्म हुआ।

1983 हेरोल्ड वाशिंगटन शिकागो के पहले अश्वेत मेयर निर्वाचित हुए।

1985 दो संचार उपग्रहों को तैनात करने के लिए स्पेस शटल डिस्कवरी को एसटीएस-51डी पर लॉन्च किया गया।

1990 जिम गैरी की ट्वेंटीथ सेंचुरी डायनासोर प्रदर्शनी वाशिंगटन डी.सी. में स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री में खुली। वह एकमात्र मूर्तिकार हैं जिन्हें वहां एकल प्रदर्शनी प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया।

1990 नॉर्वे के वेरोय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद विडरो फ्लाइट 839 दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।

1991 खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त घोषित हुआ।

1992 यूरो डिजनी रिजॉर्ट आधिकारिक तौर पर अपने थीम पार्क यूरो डिजनीलैंड के साथ खुला। रिसॉर्ट और उसके पार्क का नाम बाद में बदलकर डिजनीलैंड पेरिस कर दिया गया।

1992 हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।



1997 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड भारतीय हिंदी तथा तेलुगू फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल उल्का गुप्ता का जन्म मुंबई में हुआ।

1998 गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।



1999 अमेरिकी के राष्ट्रपति विलियम जेफरसन क्लिंटन पर एक सिविल मुकदमे में जानबूझकर गलत बयान देने के लिए अदालत की अवमानना का आरोप और जुर्माना लगा। 1999 में इसी दिन यूगोस्लाविया पर नाटो द्वारा की गई बमबारी के दौरान एक अमेरिकी मैकडॉनेल डगलस एफ-15ई स्ट्राइक ईगल युद्धक विमान ने एक यात्री ट्रेन पर गोलीबारी की जिसमें करीब 60 लोग मारे गए।

2006 साइप्रस के राष्ट्रपति तसोस पापादोलस 6 दिवसीस यात्रा पर भारत पहुंचे। इसी दिन 2006 में प्रख्यात कन्नड़ फिल्म अभिनेता राजकुमार का निधन हुआ।

2007 पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइनलाइन पर भारत को मंजूरी दी।

2008 अफगानिस्तान में भारतीयों के एक काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में दो भारतीय इंजीनियरों सहित तीन लोगों की मौत हुई। इसी दिन भारतीय मूल के प्रख्यात ब्रिटिश उद्योगपति और सांसद लॉर्ड स्वराजपाल के स्वामित्व वाले केपेरो समूह ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में मोटर वाहन के पुर्जे बनाने की तीन इकाइयां लगाने का फैसला किया।

2009 जिम्बाब्वे ने अपनी आधिकारिक मुद्रा जिम्बाब्वे डॉलर का परित्याग किया।

2010 लुधियाना, पंजाब (भारत) के गुरु नानक देव स्टेडियम में भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान की टीम को 58-24 से हरा कर प्रथम विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता जीती। ब्रिटिश-भारतीय लेखक राणा दासगुप्ता को महागाथा सोलो के लिए 2010 का कॉमनवैल्थ राइटर्स पुरस्कार देने की घोषणा की गई। ऑस्ट्रेलियाई ग्लेंडा गेस्ट के सिडॉन रॉक को पुरस्कार के ग्रांड फिनाले में श्रेष्ठ पहली पुस्तक का अवार्ड मिला।

2011 कंसोर्टियम फॉर स्ट्रीट चिल्ड्रन सीएससी ने 12 अप्रैल 2011 को इंटरनेशनल डे फॉर स्ट्रीट चिल्ड्रेन पहली बार आयोजित किया। सड़क के बच्चे के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस सड़क पर रहने वाले बच्चों के लिए एक मंच प्रदान करता है ताकि उनके अधिकारों को नजरअंदाज न किया जा सके। यह दिन मानवाधिकार संगठनों और बाल कल्याण के लिए काम करने वाले, उनके लिए सोचने वाले संगठनों, व्यक्तियों को दुनिया भर में सड़क पर रहने वाले बच्चों की समस्याओं, बाल कल्याण के बारे में जागरूकता फैलाने का अवसर प्रदान करता है।

2013 फ्रांसीसी संसद ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दी।

2014 द ग्रेट फायर ऑफ वलपरिसो में चिली के शहर वलपरिसो में लगी भीषण आग से 16 लोग जलकर मर गये और करीब 10,000 लोग विस्थापित हुए 2,000 से अधिक घर नष्ट हो गए। इसी दिन  शोधकर्ताओं ने एक नई दवा की घोषणा की जो हेपेटाइटिस सी को ठीक कर सकती है, परीक्षणों में 90 प्रतिशत रोगियों को 12 सप्ताह के बाद वायरस से मुक्त घोषित किया गया। 2014 में इसी दिन ओरेकल कॉरपोरेशन के लैरी एलिसन को लगातार दूसरे साल सबसे अधिक वेतन पाने वाले अमेरिकी कार्यकारी अधिकारी का दर्जा दिया गया है। एलिसन का 2013 का पारिश्रमिक 78.4 मिलियन डाॅलर रहा, जो रनर-अप रॉबर्ट इगर के वॉल्ट डिजनी कॉर्प के 34.3 मिलियन डाॅलर से दोगुना से अधिक है। 2014 में इसी दिन मशहूर गीतकार, कथाकार, पटकथा लेखक गुलजार को वर्ष 2013 का दादासाहब फालके पुरस्कार दिया गया।

2015 जाने माने अल्जीरियाई-फ्रेंच टेनिस खिलाड़ी और प्रशिक्षक पैट्रिस डोमिंग्वेज का निधन हुआ।

2016 प्रसिद्ध अमीराती राजनीतिज्ञ और राजनयिक मोहम्मद अल गाज का निधन हुआ।

2017 लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेता और हास्य अभिनेता चार्ली मर्फी का निधन हुआ।

2020 प्रसिद्ध अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी टार्वारिस जैक्सन का निधन हुआ।

2021 जाने माने हालीवुड, अमेरिकी फिल्म अभिनेता और निर्माता जोसेफ सिरावो का निधन हुआ।

2022 प्रसिद्ध अमेरिकी हास्य अभिनेता, अभिनेता और गायक गिल्बर्ट गॉटफ्राइड का निधन हुआ।


नमस्ते जी ! 

रुद्रपुर (उत्तराखंड, भारत) से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र पीपुल्स फ्रैंड एवं हिंदी समाचार वेबसाइट पीपुल्सफ्रैंड.इन के रिपोर्टर बनने, अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, वेबसाइट, समाचार पोर्टल बनवाने, अपनी पोस्ट, पोस्टर, विज्ञापन आदि लाइक, शेयर करवाने इत्यादि कार्यों हेतु संपर्क करें- व्हाट्ऐप, टेलीग्राम 9411175848 ईमेल peoplesfriend9@gmail.com

#EdibleBookday #FossilFoolsDay #AprilFoolsDay #InternationalChildren'sBookDay #WorldAutismAwarenessDay #WorldPartyDay #MineAwarenessDay #FirstContactDay #InternationalDayofConscience #InternationalDayofSportsforDevelopmentandPeace #InternationalAsexualityDay #InternationalDayofReflectiononthe1994RwandaGenocide #worldhealthday #InternationalRomaniDay #InternationalPeasantDay #GlobalHolisticWealthDay #InternationalASMRDay #SiblingsDay #WorldHomeopathyDay #InternationalLouieLouieDay #WorldParkinson'sDay #worldhistoryofApril12 #InternationalDayforStreetChildren #InternationalDayofHumanSpaceFlight

I Love INDIA & The World !


History of April 12: Information about important events and birth and death days of famous personalities in India and the rest of the world in the last 2100 years.

Gnaeus Pompeius Magnus, prominent Roman politician and general of the Republic (1st century BC), died in Lauro, Hispania Ulterior on April 12, 45 BC.

240 Several hundred years before the origin of Islam, Shapur I became co-emperor of the Sasanian Empire (Bishapur, Khwarenzem al-Nadirah) with his father Ardashir.

352 Pope Julius I dies in Rome, Roman Empire. He was Bishop of Rome from 6 February 337 until his death on 12 April 352. He is notable for asserting papal authority over the Arian Eastern bishops, as well as officially setting December 25 as the birth date of Jesus Christ.

467 Anthemius is appointed emperor of the Western Roman Empire.

627 King Edwin of Northumbria was converted to Christianity by Bishop Paulinus of York.

811 Muhammad al-Jawad, the ninth leader of Shia Islam, is born in Medina.

1012 Oldrich, Duke of Bohemia, deposed and blinded his brother Jaromir. Jaromír had to flee to Poland.

1204 Crusaders of the 4th Crusade breached the walls of Constantinople and entered the city and completely captured the city the next day.

1236 Shamsuddin Iltutmish, founder of Delhi Sultanate, died.

1482 King Rana Sanga i.e. Sangram Singh I of Sisodia dynasty of Chittorgarh was born in Chittorgarh.

1484 Antonio Cordiani of Florence (Italy), noted Italian architect and designer of the Apostolic Palace and St. Peter's Basilica, Antonio da Sangallo the Younger, was born.

1723 Mohammad Neku Siyar, the twelfth Mughal emperor, died.

1776 During the American Revolution, the North Carolina Provincial Congress passed the Halifax Resolves agreeing to campaign for effective action for independence from Britain.

1801 William Cray was appointed Professor of Bengali Language in Fort William College, Calcutta. Same Day in 1801 Ranjit Singh declared himself Maharaja of Punjab.

1861 Civil War begins in America. Confederate forces begin firing at Fort Sumter in the harbor of Charleston, South Carolina, beginning the American Civil War.

1831 Soldiers were marching on the Broughton Suspension Bridge, the bridge could not bear its weight and collapsed. Broughton Suspension Bridge was an iron chain suspension bridge, built in 1826 over the River Irwell between Broughton and Pendleton. Now this place is in Salford, Greater Manchester, England.

1885 Rakhaldas Banerjee, the famous historian who discovered Mohenjodaro civilization, was born. Banerjee was an archaeologist and historian. Banerjee was among a group of Indian archaeologists, most of whom achieved great fame in archaeological excavation, research and conservation of monuments in the first phase of the 20th century as an associate of John Marshall, the then Director General of the Archaeological Survey of India.

1910 Kedar Sharma, Indian film director, producer, screenwriter and lyricist of Hindi films, was born.

1917 Vinoo Mankad, India's famous cricketer, was born.

1921 Sunder Singh Bhandari, leader of Bharatiya Jana Sangh and Bharatiya Janata Party, was born.

1924 Well-known Indian painter Francisco Newton Souza was born.

1927 The British Cabinet supported giving women of 21 years the right to vote.

1928 The German aircraft Bremen makes the first successful flight from east to west across the Atlantic Ocean. On this day, famous Indian painter Akbar Padamsee was born in Bombay.

1935 Lalji Tandon, a prominent BJP leader of Uttar Pradesh, minister and Lok Sabha member and Governor of Bihar, was born in Lucknow.

1937 Gulshan Bawra, famous lyricist of Hindi films, was born.

1943 Famous female politician and Speaker of the 16th Lok Sabha, BJP leader Sumitra Mahajan was born.

1945 US President Franklin D. Roosevelt was found dead under suspicious circumstances in his office, Vice President Harry Truman became President. It was Truman who dropped atomic bombs on Hiroshima and Nagasaki, Japan on 6 and 9 August 1945.

1946 French occupation of Syria ends.

1949 Parveen Jamnadas Gordhan, South African leader and minister, was born in Durban.

1952 Famous, beautiful, bold Kannada actress, costume designer and director Vaishali Kasaravali was born in Kalaburagi, Karnataka.

1954 Famous Marxist, democratic playwright, artist, director and lyricist Safdar Hashmi was born. Safdar Hashmi changed the nature of theater and drama. Safdar performed street plays. With plays written against the oppression of power and some dedicated artists, Safdar made the streets his stage. He graduated in English from St. Stephen's College, Delhi and then did MA in English from Delhi University. Established Jana Natya Manch in 1973. Safdar staged 24 street plays more than 4000 times in his life. He used to perform his street plays around workers' colonies and factories. On January 1, 1989, when he was performing his street play 'Halla Bol' in Jhandapur village of Sahibabad, adjacent to Delhi, his drama troupe was attacked. Safdar suffered serious injuries. On January 2, at around 10 am, Safdar Hashmi said goodbye to this world. The play remained incomplete due to the attack on Safdar during the staging of the play. Safdar's wife Maulishree Hashmi resolved to complete it. Two days later, at the same place, Maulishree completed the staging of the play Halla Bol.

1955 The polio vaccine developed by Dr. Jones Salk is declared safe and effective.

1961 The Soviet Union sent the first man, Yuri Gagarin, into space. International Day of Human Space Flight is a global annual observance held on 12 April, the anniversary of the first human space flight by Soviet cosmonaut Yuri Gagarin, marking the achievement of humanity's access to space. It was announced at the 65th session of the United Nations General Assembly on 7 April 2011, a few days before the 50th anniversary of the flight. Yuri Gagarin carried out the Vostok 1 mission in 1961, completing one orbit around the Earth in 108 minutes in the Vostok 3KA spacecraft, which was launched on a Vostok-K rocket from the Baikanur Cosmodrome in Kazakhstan, Soviet Union.

1962 India's famous businessman Savji Dholakia, owner of Hari Krishna Exports, was born.

1973 Sudan created its own constitution.

1978: To commemorate its 125th anniversary, Indian Railways runs the country's first double-decker train from Bombay's Victoria Terminal to Pune. Initially the train was called Janta Express, later the name of the train was changed to Sinhgarh Express. This train is still operated by the Railways. On this day in 1978, Taj Bhopali, a famous poet, died.

1979 Famous Bollywood filmmaker and screenwriter Bijoy Nambiar was born in Kochi, Kerala. Tulsi Gabbard, the first Hindu American MP, was born.

1980 The American-Liberian government of Liberia was ousted through violence and use of force. On the same day, Transbrasil Flight 303, a Boeing 727, crashed on approach to Hersilio Luz International Airport in Florianópolis, Brazil. Fifty-five of the 58 people on board were killed. On the same day, Canadian runner and athlete Terry Fox started the Hope Run Marathon in St. John's, NF.

1981 The first launch of the Space Shuttle (Columbia), the STS-1 mission, takes place. On this day in 1981, Tulsi Gabbard, the first Hindu American MP in the US Congress, was born.

1983 Harold Washington is elected the first black mayor of Chicago.

1985 Space Shuttle Discovery launches on STS-51D to deploy two communications satellites.

1990 Jim Garry's Twentieth Century Dinosaur Exhibition Washington, D.C. Opened at the Smithsonian Institution's National Museum of Natural History. He is the only sculptor invited to present a solo exhibition there.

1990 Widerøe Flight 839 crashes after taking off from Verøy Airport, Norway, killing five people.

1991 Gulf War formally declared over.

1992 Euro Disney Resort officially opens with its theme park Euro Disneyland. The name of the resort and its park was later changed to Disneyland Paris.

1992 A giant Buddha statue was installed in Hussain Sagar Lake, Hyderabad.

1997 Ulka Gupta, a well-known beautiful, bold Indian Hindi and Telugu film and television actress and model, was born in Mumbai.

1998 Girija Prasad Koirala was appointed the new Prime Minister of Nepal.

1999 US President William Jefferson Clinton is charged and fined with contempt of court for knowingly making false statements in a civil suit. On this day in 1999, during the NATO bombing of Yugoslavia, an American McDonnell Douglas F-15E Strike Eagle fighter plane fired on a passenger train, killing about 60 people.

2006 Cyprus President Tasos Papadoulas arrived in India on a 6-day visit. On this day in 2006, renowned Kannada film actor Rajkumar passed away.

2007 Pakistan approves India on Iran gas pipeline.

2008 A suicide attack on a convoy of Indians in Afghanistan killed three people, including two Indian engineers. On the same day, Capero Group, owned by eminent British industrialist and MP Lord Swarajpal of Indian origin, decided to set up three units of manufacturing motor vehicle parts in Singur, West Bengal.

2009 Zimbabwe abandons the Zimbabwe dollar as its official currency.

2010 Indian Kabaddi team won the first World Cup Kabaddi competition by defeating Pakistan team 58-24 at Guru Nanak Dev Stadium in Ludhiana, Punjab (India). British-Indian author Rana Dasgupta has been announced as the recipient of the 2010 Commonwealth Writers' Prize for Mahagatha Solo. Australian Glenda Guest's Sidon's Rock received the award for best first book at the awards' grand finale.

2011 Consortium for Street Children CSC organized International Day for Street Children for the first time on 12 April 2011. International Day for Street Children provides a platform for street children to ensure that their rights are not ignored. This day provides an opportunity to human rights organizations and individuals working and thinking about child welfare to spread awareness about the problems of street children and child welfare across the world.

2013 French Parliament recognizes same-sex marriage.

2014 The Great Fire of Valparaíso: A massive fire in the Chilean city of Valparaíso killed 16 people, displaced 10,000 people, and destroyed more than 2,000 homes. The same day researchers announced a new drug that could cure hepatitis C, with 90 percent of patients in trials declared free of the virus after 12 weeks. On this day in 2014, Larry Ellison of Oracle Corporation has been named the highest paid American executive for the second consecutive year. Ellison's 2013 compensation was $78.4 million, more than double the $34.3 million of runner-up Robert Iger at Walt Disney Corp. On this day in 2014, famous lyricist, storyteller and screenwriter Gulzar was given the Dadasaheb Phalke Award for the year 2013.

2015 Patrice Dominguez, renowned Algerian-French tennis player and coach, passes away.

2016 Mohammed Al Ghaz, renowned Emirati politician and diplomat, passes away.

2017 Popular American actor and comedian Charlie Murphy passes away.

2020 Famous American football player Tarvaris Jackson passes away.

2021 Well-known Hollywood, American film actor and producer Joseph Siravo passed away.

2022 Gilbert Gottfried, famous American comedian, actor and singer, passes away.


Humble Appeal to You!

Dear readers, greetings! We are preparing this post of history and other content of PeoplesFriend.in website and delivering it to you amidst extreme shortage. Whether you like it or not, please write your opinion in the comment box below.

We believe that people should read, increase knowledge and understanding, become good citizens. We are in great financial crisis, please support us financially. You can help us by sending the amount as per your capacity or wish through Paytm to 9897791822@paytm or 9897791822@oksbi through Google Pay. Our whatsapp is 9411175848.

-AP Bharti (Journalist) Rudrapur - 263153, Uttarakhand, India.

For publishing your articles, news, advertisements, suggestive literary short works etc. mail us on peoplesfriend9@gmail.com. Thank you !

No comments

Thank you for your valuable feedback