ब्रेकिंग न्यूज़

यूपी की जनता योगी सरकार के अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त, चुनाव में जनता सिखाएगी भाजपा को सबक The people of UP are troubled by Yogi government's injustice, atrocities, corruption, inflation, unemployment, the public will teach a lesson to the BJP in the elections



लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश की जनता को निराश और दुखी किया है। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ा बदलाव होगा। सोमवार को अखिलेश यादव ने अपने एक बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी के पास प्रदेश और देश को लेकर विजन है। समाजवादी पार्टी अपनी पूरी ताकत के साथ भाजपा को सत्ता से हटाकर उसके अन्याय, अत्याचार को खत्म करेगी और जनता की उम्मीदों को पूरा करेगी। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने यूपी की जनता को निराश किया है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के खिलाफ थी। जनता ने भाजपा के विरोध में और समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट किया था। लेकिन, भाजपा ने प्रशासनिक अधिकारियों और सत्ता का दुरूपयोग करके परिणाम अपने पक्ष में कराया, जिससे जनता में भाजपा को लेकर बहुत नाराजगी है। उत्तर प्रदेश और पूरा देश महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा से परेशान और पीड़ित है। यही जनता भाजपा को केंद्र की सत्ता से बाहर करेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि जनता लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को हटाने को तैयार है। जनता इनके खिलाफ वोट करेगी। जो दल भाजपा को हटाना और हराना चाहते है, वे बड़े दिल के साथ समाजवादी पार्टी के साथ आयें। पार्टी का साथ और सहयोग दें। समाजवादी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई में समय-समय पर सभी दलों का साथ लिया है और उनको सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक है। बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की रूपरेखा तय होगी। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी मजबूती से भाजपा का मुकाबला कर रही है। पार्टी जमीन पर अपने कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही है। संगठन को मजबूत करने में लगी है। भाजपा ने सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रखा है। धर्म के आधार पर भेदभाव करती है और नफरत फैलाती है। भाजपा निदोर्षों को फर्जी केस में फंसाती है, जिससे दहशत फैले। इनका काम झूठ तंत्र का मायाजाल फैलाना है।

विशेष अपील - कृपया इसे अधिक से अधिक लोगों को शेयर कर और पढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर हमारा सहयोग करें। हम आपके सहयोग के आभारी रहेंगे। आप अपने सुझाव, शिकायतें, जानकारी आदि हमें हमारे व्हाट्सऐप/टेलीग्राम  नंबर 9411175848 पर अथवा ईमेल- peoplesfriend9@gmail.com  पर भेज सकते हैं। अपने समाचार, रचनाएं विज्ञापन छपवाने, अपना अखबार, पत्रिका, फेसबुक पेज, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल इत्यादि शुरु करवाने/ संचालित करवाने इत्यादि के लिए भी आप हमसे उपरोक्त नंबर पर संदेश भेजकर संपर्क कर सकते हैं। कृपया अपना संदेश भर भेजें, फोन न करें। अपना काम भर बताएं संदेश के जरिये, हम उसके अनुरूप आपसे खुद संपर्क कर लेंगे। धन्यवाद ! आभार ! सप्रेम, एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार, रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत) #WorldRefugeeDay

No comments

Thank you for your valuable feedback