ब्रेकिंग न्यूज़

महामानव लेनिन जिन्होंने सर्वहारा को शोषण से मुक्ति की राह दिखाई, शानदार शासन व्यवस्था दी, लेनिनवादी विचार से ही कांपते हैं पूंजीवादी और सामंतवादी The great man Lenin, who showed the proletariat the way to freedom from exploitation, gave a wonderful governance, capitalists and feudalists tremble at the thought of Leninist



मार्क्सवाद जिंदाबाद ! समाजवाद जिंदाबाद ! दुनिया के मेहनतकशों को इंकलाबी सलाम !

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 22 अप्रैल 2023। बाइस अप्रैल एक महामानव का जन्म दिवस है। वह महामानव जिसने राजनीतिक और शासन को गरीबों, वंचितों के लिए काम करने करने की ओर मोड़ा। इस महामानव से दुनिया भर के अय्याश शासक और शोषक पूंजीपति हिल उठे। 22 अप्रैल 1870 को रूस के सिमबिर्स्क में रूस के समाजवादी मार्क्सवादी विचारक, लेखक, पत्रकार, शिक्षक, न्यायप्रिय, मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत जननेता और संगठनकर्ता तथा 1917 की समाजवादी क्रांति के नेतृत्वकर्ता व्लादिमीर इल्यिच उल्यानोव लेनिन का जन्म हुआ। जब लेनिन करीब 16 साल के थे तब 1886 में उनके पिता की मौत हो गई और घर की जिम्मेदारी लेनिन पर आ गई। 1917 में लेनिन ने उस रूसी क्रांति की अगुआई की थी, जिसने देश को घोर जनविरोधी जार निकोलस द्वितीय के शासन से मुक्त कराया था। उनके ही नेतृत्व में हुई रूसी क्रांति के बाद 1922 में तमाम राज्यों को सहमत कर सोवियत संघ का गठन हुआ था। आगे चलकर सोवियत संघ अमेरिका के साथ दुनिया की दो महाशक्तियों में से एक बना।

उन्होंने रूसी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की। बाद में मार्क्सवाद के एक उपसमूह को लेनिनवाद कहा गया। वे जनविरोधी जार शासन के खिलाफ जनता को जागरूक कर रहे थे और  इसलिए वे राजशाही की आंख की किरकिरी बन गये थे। रूसी शाही सरकार की पकड़ से बचने के लिए इन्होंने कई अलग-अलग नाम रखे जैसे कि टुलिन, पेत्रोव। फिर 1901 में लेनिन नाम स्थाई हो गया।

छात्र जीवन में जार शासन का विरोध करने के कारण लेनिन को लॉ कॉलेज से निकाल दिया गया था। लेनिन के भाई एलेक्जेंडर उल्यानोव भी जार शासन के खिलाफ विद्रोह कर रहे थे। 1887 में उनके भाई को जार की हत्या की साजिश रचने के आरोप में फांसी दे दी गई। कॉलेज से निकाले जाने के बाद भी लेनिन ने हार नहीं मानी और 1891 में कानून की डिग्री हासिल की।

लेनिन जर्मन समाजवादी दार्शनिक कार्ल माक्र्स और फ्रेडरिक एंगेल्स से बेहद प्रभावित थे। और जिस तरह के जनपक्षधर पेरिस कम्यून शासन व्यवस्था माक्र्स ने पेरिस में चलाई थी वह कुछ उसी तरह की समाजवादी राजनीतिक-प्रशासनिक व्यवस्था रूस में चलाने की सोच से ओत-प्रोत थे। सन 1897 में जार पुलिस ने लेनिन के विद्रोही रुख की वजह से उन्हें गिरफ्तार कर 3 साल के लिए साइबेरिया भेज दिया था। यहां उन्होंने 22 जुलाई 1898 को नदेज्दा क्रुपस्काया से शादी कर ली। लेनिन करीब 15 साल पश्चिमी यूरोप में रहे। यहां वो अंतरराष्ट्रीय क्रांति आंदोलन में अहम भूमिका निभाने लगे और रशियन सोशल डेमोक्रेटिक वर्कर्स पार्टी के बोल्शेविक धड़े के नेता बन गए। 1917 में लेनिन रूस वापस लौटे। लेनिन के नेतृत्व में 1917 में हुई क्रांति को अक्टूबर क्रांति या बोल्शेविक क्रांति के नाम से जाना गया। इस घटना को ईसा के जन्म के बाद की सबसे अहम घटना कहा गया। इस पर जाॅन रीड ने किताब लिखी, दस दिन जब दुनिया हिल उठी। यह उन दस दिनों की कहानी है जब लेनिन ने के नेतृत्व में हुई क्रांति के दौरान सत्ता पर कब्जा करने के लिए क्रांतिकारी जद्दोजहद कर रहे थे। इस दौरान विदेशी पत्रकार लेनिन के बारे में जमकर भ्रामक खबरें लिख रहे थे। उन्हें ड्रायकुला तक कहा गया। इस दौरान एलबर्ट रीस विलियम्स, जाॅन रीड और बेस्सी बिट्टी नामक तीन विदेशी पत्रकारों ने लेनिन का साथ दिया। इसके बाद अगले तीन सालों तक रूस में गृह युद्ध चलता रहा। इस गृह युद्ध में आखिरकार लेनिन की अगुआई वाले बॉल्शेविक जीते और सारे देश का नियंत्रण बॉल्शेविकों ने अपने हाथों में ले लिया।

लेनिन 1917 से 1922 तक सोवियत रूस के और 1922 से 1924 तक सोवियत संघ के सरकार के मुखिया रहे। करीब 5 साल में रूस के तमाम राज्यों से बातचीत कर एक संयुक्त संघ बन पाया जिसे सोवियत संघ नाम दिया गया। उनके शासन काल में रूस, और उसके बाद सोवियत संघ भी, रूसी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा नियंत्रित एक पार्टी समाजवादी राज्य बना। 

लेनिन के नेतृत्व में सोवियत संघ ने बहुत विकास किया। उनके समाजवादी कार्यक्रम से करोड़ों गरीब, दीन-हीन व्यक्तियों का जीवन सुधरा। खेती, विज्ञान, खेल, शिक्षा, अंतरिक्ष इत्यादि में सोवियत संघ ने अभूतपूर्व विकास किया। लेनिन धनिक और शोषक वर्ग की आंख की किरकिरी हमेशा रहे। 1918 में लेनिन पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए थे। इसके बाद उनके स्वास्थ्य में गिरावट आई थी। 1922 में उन्हें हृदयाघात पड़ा, जिससे वह बहुत कमजोर हो गए। 21 जनवरी 1924 को उनका निधन हो गया था। 1924 में भले ही लेनिन का निधन हो गया, लेकिन उनका अंतिम संस्कार नहीं किया गया। निधन के बाद लेनिन के शव को संरक्षित कर दिया गया। मॉस्को के रेड स्क्वायर पर लेनिन के मकबरे में आज भी उनके शव को देखा जा सकता है।

लेनिन के नेतृत्व में हुई क्रांति और उसके बाद के जबरदस्त विकास ने दुनिया का ध्यान कार्ल माक्र्स के समाजवादी शासन व्यवस्था की ओर खींचा। अनेक देशों में बाद में समाजवादियों ने क्रांतियां कीं और बेहतर शासन व्यवस्थाएं दीं। मार्क्सवादी समाजवादी शासन व्यवस्था को जनता के लिए सबसे उपयुक्त शासन पद्यति माना जाता है, यह प्रमाणित भी है। भारत में अमर शहीद भगत सिंह फांसी लगने से पूर्व लेनिन की जीवनी पढ़ रहे थे। भगत सिंह समाजवादी व्यवस्था के प्रबल पक्षधर हुए। लेनिन दुनिया के बेहतरीन प्रशासकों में सर्वोच्च हैं। भारत की आजादी के बाद भारत के विकास में हर क्षेत्र में सोवियत संघ ने बढ़-चढ़ कर मदद की।

विशेष सूचना - सम्मानित पाठकगण सादर अभिवादन !

पीपुल्सफ्रैंड.इन में समाचार, रचनाएं, विज्ञापन छपवाने एवं पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार एवं पीपुल्सफ्रैंड.इन वेबसाइट का रिपोर्टर बनने अथवा अपना अखबार, पत्रिका, न्यूज वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज आदि चलवाने के लिए संपर्क करें- एपी भारती (संपादक) व्हाट्सऐप 9411175848 रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत Plz Visit our News Website : https://loknirnaynews11.blogspot.com  #worldhistoryof22april

The great man Lenin, who showed the proletariat the way to freedom from exploitation, gave a wonderful governance, capitalists and feudalists tremble at the thought of Leninist

Long live Marxism! Long live socialism! Revolutionary salute to the working people of the world!

Rudrapur (Udham Singh Nagar) Uttarakhand, 22 April 2023. April 22 is the birthday of a great man. The great man who turned politics and governance towards working for the poor, the underprivileged. The promiscuous rulers and exploiting capitalists from all over the world were shaken by this great man. Vladimir Ilyich Ulyanov Lenin was born on 22 April 1870 in Simbirsk, Russia, Russian socialist Marxist thinker, writer, journalist, teacher, justice-loving, humanitarian leader and organizer and leader of the socialist revolution of 1917. When Lenin was about 16 years old, his father died in 1886 and the responsibility of the house fell on Lenin. In 1917, Lenin led the Russian Revolution that freed the country from the rule of the fiercely anti-people Czar Nicholas II. After the Russian Revolution under his leadership, the Soviet Union was formed in 1922 by agreeing all the states. Later, the Soviet Union became one of the world's two superpowers along with America.

He founded the Russian Communist Party. Later a subset of Marxism was called Leninism. They were creating awareness among the people against the anti-people Tsarist rule and hence they became the eyesore of the monarchy. To escape from the grip of the Russian imperial government, he kept many different names such as Tulin, Petrov. Then in 1901 the name Lenin became permanent.

As a student, Lenin was expelled from law college for opposing the Tsarist regime. Lenin's brother Alexander Ulyanov was also rebelling against the Tsarist regime. In 1887, his brother was hanged on charges of plotting to assassinate the Czar. Even after being expelled from the college, Lenin did not give up and earned a law degree in 1891.

Lenin was deeply influenced by the German socialist philosophers Karl Marx and Friedrich Engels. And the pro-people Paris Commune governance system that Marx had run in Paris was imbued with the thought of running a similar socialist political-administrative system in Russia. In 1897, because of Lenin's rebellious attitude, the Czar police arrested him and sent him to Siberia for 3 years. Here he married Nadejda Krupskaya on 22 July 1898. Lenin lived in Western Europe for about 15 years. Here he began to play an important role in the international revolutionary movement and became the leader of the Bolshevik faction of the Russian Social Democratic Workers' Party. Lenin returned to Russia in 1917. The revolution led by Lenin in 1917 came to be known as the October Revolution or the Bolshevik Revolution. This event was said to be the most important event after the birth of Christ. John Reed wrote a book on this, Ten Days When the World Shook. This is the story of ten days when the revolutionaries were struggling to capture power during the revolution led by Lenin. During this, foreign journalists were writing fiercely misleading news about Lenin. He was even called Dracula. During this, three foreign journalists named Albert Rees Williams, John Reid and Bessie Bitty supported Lenin. After this, civil war continued in Russia for the next three years. In this civil war, the Bolsheviks led by Lenin finally won and the Bolsheviks took control of the whole country in their hands.

Lenin was the head of government of Soviet Russia from 1917 to 1922 and of the Soviet Union from 1922 to 1924. In about 5 years, after negotiating with all the states of Russia, a united union was formed, which was named the Soviet Union. Under his rule, Russia, and later the Soviet Union, became a one-party socialist state controlled by the Russian Communist Party.

The Soviet Union developed a lot under the leadership of Lenin. His socialist program improved the lives of crores of poor, downtrodden people. Soviet Union made unprecedented development in agriculture, science, sports, education, space etc. Lenin should always be the thorn in the eye of the rich and the exploiting class. In 1918, there was a fatal attack on Lenin, in which he was badly injured. After this there was a decline in his health. He suffered a heart attack in 1922, which left him very weak. He died on 21 January 1924. Although Lenin died in 1924, he was not cremated. Lenin's body was preserved after his death. His body can still be seen today in Lenin's Mausoleum on Red Square in Moscow.

The revolution led by Lenin and the tremendous development that followed drew the world's attention to the socialist polity of Karl Marx. Later in many countries socialists made revolutions and gave better governance systems. Marxist socialist governance system is considered the most suitable governance system for the public, it is also certified. Amar Shaheed Bhagat Singh was reading Lenin's biography before being hanged in India. Bhagat Singh became a strong supporter of the socialist system. Lenin is the highest among the best administrators of the world. After the independence of India, the Soviet Union helped in every field in the development of India.

Special notice - Greetings to respected readers!

To publish news, writings, advertisements in PeoplesFriend.in and to become a reporter of PeoplesFriend Hindi newspaper and PeoplesFriend.in website or to run your own newspaper, magazine, news website, YouTube channel, Facebook page etc. contact- AP Bharti (Editor) WhatsApp 9411175848 Rudrapur, Uttarakhand, India

See our News Website : https://loknirnaynews11.blogspot.com

Plz visit our Yutube Channel https://www.youtube.com/@apbharati7059

Facebook Page https://www.facebook.com/profile.php?id=100087228624649

#Worldhistoryof22april #Fact #Gk #nature #life #politics #administration #government #news #info

No comments

Thank you for your valuable feedback