ब्रेकिंग न्यूज़

15 फरवरी का इतिहास: जानिए भारत और दुनिया में 500 वर्ष में हुई अहम घटनाओं के बारे में History of February 15 : Know about the important events that happened in 500 years in India and the world

1564 महान खगोलशास्त्री गैलीलियो गैलिली का जन्म इटली के पीसा नामक कस्बे में हुआ। उन्होंने ही बताया कि पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाती है। सूर्य पृथ्वी के चक्कर नहीं लगाता। जबकि तब दुनिया में यह माना जाता था कि सूर्य पृथ्वी के चक्कर लगाता है। पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाती है यह बताने पर धार्मिक और तथाकथित भद्रलोग कुपित हो गये। रोम की अदालत में उन पर मुकदमा चला और उन्हें सफाई देने के लिए अदालत बुलाया गया। रोम पहुंचने पर गैलीलियो को 13 फरवरी 1633 को गिरफ्तार कर लिया गया।

1638 मुगल बादशाह औरंगजेब की बेटी जेब-उन-निसा का जन्म हुआ। यह लंबे समय जेल में रखी गईं। जेब औरंगजेब राज में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालती रहीं और वे उस दौर की गंभीर शायरा हुईं।

1677 डचों से इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय ने फ्रांस के खिलाफ गठबंधन किया।

1763 आस्ट्रेलिया और प्रसिया के बीच शांति संधि हुई।



1764 अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना फ्रांस के सम्राट लुई नौवें ने करवाई। 1818 में चर्च द्वारा विश्वविद्यालय सेंट लुइस यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई। यह अमेरिका का प्रसिद्ध, प्रतिष्ठित विवि है।

1798 फ्रांस ने रोम पर कब्जा कर उसे गणराज्य घोषित किया।

1806 फ्रांस और प्रसिया के मध्य संधि के बाद प्रसिया ने ब्रिटिश जहाजों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये।



1869 महान उर्दू शायर और लेखक मिर्जा असदुल्ला बेग खां गालिब का निधन गली क़ासिम जान, दिल्ली में हुआ। उनके बारे में शेर है, यूं तो हैं जमाने में सुखनवर बहुत अच्छे, कहते हैं कि गालिब का है अंदाजे-बयां और। लगे हाथ एक शेर और, मंजिल मिलेगी, भटक कर ही सही, गुमराह तो वह हैं, जो घर से निकले ही नहीं।

1872 उत्तर प्रदेश में राज्यपाल रहे ब्रिटिश अफसर विलियम मैल्कम हेली का जन्म हुआ।

1903 अमेरिका में मॉरिस और रोज मिचटम ने दुनिया का सबसे पसंदीदा सॉफ्ट टॉय टैडीबियर बाजार में उतारा।

1906 ब्रिटेन में एक राजनीतिक दल लेबर पार्टी की स्थापना हुईं।

1921 जाने माने भारतीय इतिहासकार व लेखक राधाकृष्ण चैधरी का जन्म हुआ।

1922 ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित यशस्वी हिंदी कवि हुए नरेश मेहता का जन्म हुआ।

1924 प्रख्यात भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के.जी. सुब्रह्मण्यम का जन्म हुआ।

1926 अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की शुरूआत।

1929 भारत के सर्वोच्च न्यायालय में जज हुए वीरास्वामी रामास्वामी का जन्म तमिलनाडु में हुआ।



1935 मशहूर उर्दू शायर पद्मश्री सम्मान प्राप्त बशीर बद्र का जन्म उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में हुआ।

1936 विश्व प्रसिद्ध रूसी चिकित्सक और जीव वैज्ञानिक पेट्रोविच पावलोफ का 87 वर्ष की आधु में निधन हुआ।

1939 भारत के प्रमुख अर्थशास्त्रियों में से एक सुरेश तेंदूलकर का जन्म हुआ।

1942 द्वितीय विश्व युद्ध में सिंगापुर का पतन हुआ व जापानी बलों द्वारा एक हमले के बाद, ब्रिटिश जनरल आर्थर पेरसिवल ने समर्पण कर दिया। लगभग 80,000 भारतीय, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलियाई सैनिक युद्ध-बंदी हो गये।

1944 भारत के प्रसिद्ध अमीर कारोबारी, बाॅम्बे डाइंग के मुखिया नुस्ली वाडिया का जन्म बंबई में हुआ। नुस्ली वाडिया के पिता नेविले वाडिया प्रसिद्ध पारसी व्यवसायी थे। वे पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के दामाद यानी जिन्ना की बेटी डीना के पति थे। इसी दिन जर्मनी के बर्लिन पर ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बमबारी की।

1947 हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता, निर्देशक रणधीर कपूर का जन्म हुआ। रणधीर विख्यात अभिनेता, निर्माता, निर्देशक राज कपूर के पुत्र हैं।



1948 लक्ष्मी बाई पर खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी जैसी बहुचर्चित कविता लिखने वाली राष्ट्रवादी कवियत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी सुभद्रा कुमारी चैहान का निधन हुआ।



1949 महाराष्ट्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, दलित चिंतक, लेखक और कवि नामदेव ढसाल का जन्म पुणे में हुआ। इसी दिन संस्कृत विद्वान और साहित्यकार राधावल्लभ त्रिपाठी का जन्म हुआ।

1951 मुंबई में बड़े संगीतकार हुए नाॅर्मन वाट राय का जन्म हुआ।

1952 भाजपा के सिख नेता, मोदी सरकार में राज्य मंत्री रहे और वर्तमान में राज्य सभा सदस्य हरदीप सिंह पुरी का जन्म अमृतसर में हुआ।



1954 सुपरिचित प्रगतिशील कवि, अनुवादक, आलोचक, समीक्षक, आलोचना पत्रिका के संपादक और लेखक, साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त अरुण कमल का हरिहरगंज, बिहार में जन्म हुआ।



1957 गिनिज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के अनुसार भारत का सबसे छोटे कद का 57 CM व्यक्ति गुल मोहम्मद है। गुल का जन्म दिल्ली में हुआ। इसी दिन आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के विदेश मंत्री बने।

1961 बेल्जियम में बोइंग 707 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से लगभग 50 लोगों की जान गयी।

1964 महाराष्ट्र के कोल्हापुर में चर्चित भारतीय फिल्म अभिनेता एवं फिल्मकार आशुतोष गोवरिकर जन्म हुआ।

1965 छायादार वृक्ष मैपल के पत्ते को कनाडा के आधिकारिक ध्वज के रूप में स्वीकार किया गया।

1967 चतुर्थ लोकसभा के लिए चुनाव हुए।

1973 मलयालम और हिंदी सिनेमा के जाने माने सिनेमाटोग्राफर, निर्माता, निर्देशक राजीव रवि का जन्म एर्नाकुलम में हुआ।

1976 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केंद्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई।



1981 काशीपुर (नैनीताल) में कविता कौशिक का जन्म हुआ। वे टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री और माॅडल हैं। अब काशीपुर उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में है।



1982 मीरा जेसमिन के नाम से जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड दक्षिण भारतीय, बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल जेसमिन मैरी जोसफ का जन्म कुट्टापुझा में हुआ। इसी दिन श्रीलंका की राजधानी का कोलंबो से जनवर्धनपुर को स्थानांतरण हुआ।

1987 जाने माने भारतीय फुटबाल खिलाड़ी अनास एडाथोडिका का जन्म मलप्पुरम में हुआ।

1989 जाने माने भारतीय गायक, गीतकार, स्वर कलाकार, रियलिटी शो प्रस्तोता अमित मिश्रा का जन्म लखनऊ में हुआ। इसी दिन सोवियत संघ ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि उसके सभी सैनिक नौ साल के संघर्ष के बाद अफगानिस्तान से स्वदेश वापस आ गए हैं।

1991 ईराक ने कुवैत से हटने की घोषणा की।

1995 संयुक्त राज्य अमेरिका में सर्वाधिक वांछित कंप्यूटर हैकर, कंप्यूटर धोखाधड़ी और वायर धोखाधड़ी के आरोपी केविन मिटनिक को गिरफ्तार किया।

1999 परमाणु हथियारों पर रोक लगाने के लिए मिस्र की राजधानी काहिरा में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।

2000 मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को दादासाहेब फालके पुरस्कार प्रदान किया गया।

2001 इजरायल में हिंसा भड़क उठी क्योंकि इजरायल ने पश्चिमी तट पर गाजा पट्टी सील की।

2002 अफगानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर मार डाला।

2003 इतिहास के सबसे बड़े युद्ध विरोधी रैलियों में से एक में, लगभग 800 शहरों में दुनिया भर में लाखों लोगों ने इराक पर आसन्न अमेरिकी आक्रमण के विरोध में भाग लिया। अमेरिका ने इराक पर जैविक हथियार बनाने के झूठे आरोप लगाकर दुनिया को गुमराह किया। ईराक को हमले कर बर्बाद कर दिया, उस पर अपना कब्जा जमा लिया, एक झूठे मुकदमे के जरिये ईराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को फांसी देकर मार डाला गया। यह सारी कवायद ईराक के तेल क्षेत्र प्रभुत्व कायम करने के लिए किया गया। इस बर्बर अमेरिकी कार्रवाई की हमलों से पहले और बाद में भी अमेरिका सहित दुनिया भर में जनता ने विरोध किया। अमेरिका की इस कार्रवाई में ब्रिटेन के तब के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भी समान रूप से भागीदार थे। ईराक में ब्रिटिश सैनिकों को मरवाने और ब्रिटिश जनता से झूठ बोलने के लिए ब्रिटिश लोगों ने ब्लेयर की खूब लानत-मलामत की।

2003 एरियन 4 राकेट से दूरसंचार उपग्रह इंटलसैट अंतरिक्ष में छोड़ा गया।

2005 ईरान की राजधानी तेहरान में नमाजियों से भरी एक मस्जिद में आग लगने से लगभग 60 लोगों की जान गयी।

2005 गुजरात के जूनागढ़ स्थित स्वामीनारायण मन्दिर के पुजारी सहित चार लोगों को सेक्स स्कैंडल में गिरफ्तार किया गया।

2006 पाकिस्तान के मंत्रीमंडल ने दक्षिण एशिया मुक्त क्षेत्र समझौता यानी साफ्टा को स्वीकार किया।

2007 बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भ्रष्ट व्यक्तियों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया। इसी दिन इटली के प्रधानमंत्री रोमानो प्रोदी भारत यात्रा पर आए।

2008 हिंद महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ।

2009 सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कम्पनियों ने विमान ईधन एटीएफ की कीमतो में 3.7 प्रतिशत की कमी की।

2010 जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2009 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया।

2010 केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम के ऑपरेशन ग्रीनहंट शुरू करने के छह दिन के अंदर ही सशस्त्र माओवादियों ने पश्चिम बंगाल में पश्चिम मिदनापुर जिला स्थित सिल्दा शिविर पर हमला कर राज्य में माओवादी निरोधक अभियान में शामिल ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स (ईएफआर) के 24 जवानों की हत्या कर दी। ग्रीन हंट अभियान में सरकार की ओर से सुरक्षा बलों ने सैकड़ों लोगों की हत्या की, सैकड़ों गांव तबाह किये और लोगों पर बहुत अत्याचार किया।

2011 मलेशिया में, इस्लामी नैतिकता पुलिस द्वारा वैलेंटाइन डे मनाने के लिए हजारों लोगों को गिरफ्तार किया।

2012 मध्य अमेरिकी देश होंडुरस में कोमायागुआ जेल में भीषण आग लग गई। इसमें करीब 358 लोगों की जान चली गई।

2012 फ्रांसीसी चित्रकार बेकन की एक पेंटिंग क्रिस्टीज में 21.3 मिलियन पाउंड में बेची गई और हेनरीटा मोरालेस का चित्र जो युद्ध के बाद बेचा गया दूसरा सबसे मूल्यवान समकालीन युद्ध कला है।

2012 इटली के कार्गो शिप के दो मरीन गार्ड्स ने भारत में केरल के दो मछुआरों की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे भारत और इटली के बीच तनाव बढ़ गया। मामला भारत की अदालतों से होकर अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में भी गया। वर्ष 2021 में वहां तय हुआ कि यह केस अब इटली की अदालत में चलेगा। इटली की ओर से इस मामले में मृतकों के परिजनों को कुछ मुआवजा दिया गया है।

2015 प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मनोरमा का निधन हुआ। इसी दिन सुपरिचित भारतीय मूर्तिकार मृणालिनी मुखर्जी का देहांत हुआ।

2017 इसरो ने एक साथ रिकार्ड 104 सैटेलाइट लॉन्च करके इतिहास रचा। हालांकि इस कीर्तिमान को अमेरिका के अमीर एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने बाद में ध्वस्त कर दिया।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। त्रुटियां संभव हैं, हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

विशेष सूचना - सम्मानित पाठकगण सादर अभिवादन !

पीपुल्सफ्रैंड.इन में समाचार, रचनाएं, विज्ञापन छपवाने एवं पीपुल्स फ्रैंड हिंदी अखबार एवं पीपुल्सफ्रैंड.इन वेबसाइट का रिपोर्टर बनने अथवा अपना अखबार, पत्रिका, न्यूज वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज आदि चलवाने के लिए संपर्क करें- एपी भारती (संपादक) व्हाट्सऐप 9411175848 रुद्रपुर, उत्तराखंड, भारत #Worldhistoryof15february

History of February 15: Know about the important events that happened in 500 years in India and the world

1564 The great astronomer Galileo Galilei was born in a town called Pisa, Italy. He told that the earth revolves around the sun. The Sun does not revolve around the Earth. Whereas then in the world it was believed that the Sun revolves around the Earth. The religious and so-called Bhadralog got angry after being told that the Earth revolves around the Sun. He was tried in the court of Rome and was summoned to the court to give his defence. On reaching Rome, Galileo was arrested on 13 February 1633.

1638 Zeb-un-Nisa, daughter of Mughal emperor Aurangzeb, was born. She was kept in jail for a long time. Zeb continued to handle important responsibilities in Aurangzeb Raj and she became a serious poet of that era.

1677 King Charles II of England allies with the Dutch against France.

1763 Peace treaty signed between Australia and Prussia.

1764 The city of St. Louis in America was founded by Emperor Louis IX of France. In 1818, the university Saint Louis University was established by the church. This is America's famous, prestigious university.

1798 France captured Rome and declared it a republic.

After the 1806 treaty between France and Prussia, Prussia closed its ports to British ships.

1869 Mirza Asadullah Baig Khan Ghalib, great Urdu poet and writer, died at Gali Qasim Jaan, Delhi. There is a lion about him, although Sukhnavar is very good in his time, it is said that Ghalib's guess is different. One more lion in hand, will get the destination, even after wandering, those who have not left the house are misguided.

1872 British officer William Malcolm Haley, Governor of Uttar Pradesh, was born.

In 1903, Morris and Rose Michtom introduced the world's favorite soft toy teddy bear in America.

In 1906, a political party Labor Party was established in Britain.

1921 Radhakrishna Chowdhary, noted Indian historian and writer, was born.

1922 Jnanpith Award-winning Hindi poet Naresh Mehta was born.

1924 Renowned Indian sculptor and muralist K.G. Subrahmanyam was born.

1926 Contract air mail service begins in the US.

1929 Veeraswamy Ramaswamy, a judge in the Supreme Court of India, was born in Tamil Nadu.

1935 Bashir Badr, a famous Urdu poet and Padma Shri awardee, was born in Faizabad, Uttar Pradesh.

1936 Petrovich Pavlof, the world-renowned Russian physician and zoologist, died at the age of 87.

1939 Suresh Tendulkar, one of India's foremost economists, was born.

1942 World War II marks the fall of Singapore and following an attack by Japanese forces, British General Arthur Percival surrenders. About 80,000 Indian, British and Australian soldiers became prisoners of war.

1944 Nusli Wadia, famous Indian wealthy businessman, head of Bombay Dyeing, was born in Bombay. Nusli Wadia's father Neville Wadia was a famous Parsi businessman. He was the son-in-law of Muhammad Ali Jinnah, the founder of Pakistan, i.e. the husband of Jinnah's daughter Dina. On the same day, hundreds of British planes bombed Berlin, Germany.

1947 Randhir Kapoor, famous Hindi cinema actor, producer, director, was born. Randhir is the son of noted actor, producer, director Raj Kapoor.

1948 Nationalist poetess and freedom fighter Subhadra Kumari Chauhan, who wrote famous poems like Lakshmi Bai, fought a lot in Mardani, she was Jhansi Wali Rani Thi, passed away.

1949 Namdev Dhasal, prominent social worker of Maharashtra, Dalit thinker, writer and poet, was born in Pune. On this day Sanskrit scholar and litterateur Radhavallabh Tripathi was born.

1951 Norman Watt Rai, a great musician, was born in Mumbai.

1952 BJP's Sikh leader, Minister of State in Modi government and currently Rajya Sabha member Hardeep Singh Puri was born in Amritsar.

1954 Arun Kamal, well-known progressive poet, translator, critic, reviewer, editor and writer of Critik magazine, Sahitya Akademi awardee, was born in Hariharganj, Bihar.

According to the 1957 Guinness Book of World Records, the shortest person in India is Gul Mohammed. Gul was born in Delhi. On the same day, Andrei Gromyko became the Foreign Minister of the Soviet Union.

1961: A Boeing 707 crashes in Belgium, killing nearly 50 people.

1964 Ashutosh Gowariker, famous Indian film actor and filmmaker, was born in Kolhapur, Maharashtra.

1965 The maple leaf, a shade tree, is adopted as the official flag of Canada.

1967 Elections were held for the Fourth Lok Sabha.

1973 Rajiv Ravi, noted cinematographer, producer, director of Malayalam and Hindi cinema, was born in Ernakulam.

1976 The Central Agricultural Research Institute was established in Bhopal, the capital of Madhya Pradesh.

Kavita Kaushik was born in 1981 in Kashipur (Nainital). She is a well-known television actress and model. Now Kashipur is in Udham Singh Nagar district of Uttarakhand.

1982 Beautiful, bold South Indian Bollywood film actress and model Jasmine Mary Joseph, better known as Meera Jasmine, was born in Kuttapuzha. On this day the capital of Sri Lanka was shifted from Colombo to Janawardhanpur.

1987 Anas Edathodika, noted Indian football player, was born in Malappuram.

1987 Anas Edathodika, noted Indian football player, was born in Malappuram.

1989 Amit Mishra, well-known Indian singer-songwriter, vocal artist, reality show presenter, was born in Lucknow. On the same day, the Soviet Union officially announced that all its troops had returned home from Afghanistan after nine years of conflict.

1991 Iraq announces withdrawal from Kuwait.

1995 Arrested Kevin Mitnick, the most wanted computer hacker in the United States, accused of computer fraud and wire fraud.

1999 Announcement to set up monitoring center in Egypt's capital Cairo to ban nuclear weapons.

2000 Dadasaheb Phalke Award was presented to the famous filmmaker director BR Chopra.

2001 Violence erupts in Israel as Israel seals off the Gaza Strip on the West Bank.

2002 Tourism Minister Abdul Rahman was beaten to death by a mob of Haj pilgrims in Afghanistan.

2003 In one of the largest anti-war rallies in history, millions of people participated in nearly 800 cities around the world to protest the impending US invasion of Iraq. America misled the world by falsely accusing Iraq of making biological weapons. Iraq was destroyed by attack, occupied it, Iraqi President Saddam Hussain was hanged to death through a false trial. All this exercise was done to establish the supremacy of Iraq's oil fields. This barbaric US action was protested by the public all over the world, including the US, before and after the attacks. The then British Prime Minister Tony Blair was also an equal participant in this action of America. Blair was vilified by the British people for killing British soldiers in Iraq and for lying to the British people.

2003 Telecom satellite Intelsat is launched into space by Ariane 4 rocket.

In 2005, a fire broke out in a mosque full of worshipers in Tehran, the capital of Iran, killing about 60 people.

2005 Four people, including the priest of the Swaminarayan temple in Junagadh, Gujarat, were arrested in a sex scandal.

2006 The cabinet of Pakistan accepted the South Asian Free Zone Agreement ie SAFTA.

2007 Bangladesh's interim government bans corrupt individuals from contesting elections. Italian Prime Minister Romano Prodi visited India on this day.

2008 The first conference of Naval Chiefs of Indian Ocean littoral countries was held in New Delhi.

2009 Public sector oil companies reduced the price of aviation turbine fuel (ATF) by 3.7 percent.

2010 Kathak dancer of Jaipur gharana Prerna Shrimali has been selected for the 2009 Sangeet Natak Akademi Award.

2010 Within six days of Union Home Minister P. Chidambaram launching Operation Greenhunt, armed Maoists attacked the Silda camp in West Midnapore district in West Bengal, killing 24 Eastern Frontier Rifles (EFR) personnel involved in anti-Maoist operations in the state. Murdered. In the Green Hunt campaign, security forces on behalf of the government killed hundreds of people, destroyed hundreds of villages and tortured people a lot.

In 2011, thousands of people were arrested by Islamic morality police in Malaysia for celebrating Valentine's Day.

2012 A massive fire broke out at the Comayagua prison in the Central American country of Honduras. About 358 people lost their lives in this.

2012 A painting by the French painter Bacon sold at Christie's for £21.3 million and a portrait of Henrietta Morales the second most valuable contemporary war art ever sold after the war.

2012 Two marine guards of an Italian cargo ship shot dead two fishermen from Kerala in India. This increased the tension between India and Italy. The matter went through the courts of India to the International Court of Justice. In the year 2021, it was decided there that this case will now go to the Italian court. Some compensation has been given to the families of the deceased in this case from the Italian side.

2015 Famous film actress Manorama passed away. Renowned Indian sculptor Mrinalini Mukherjee passed away on this day.

In 2017, ISRO created history by launching a record 104 satellites simultaneously. However, this record was later demolished by America's wealthy Elon Musk's company SpaceX.

Humble request - The above mentioned facts have been verified as far as possible. Errors are possible, we do not claim the correctness of the facts. Please check at your level also. Support by sharing this post. Thank you . -Editor, PeoplesFriend.in

Special notice - Greetings to respected readers!

To publish news, writings, advertisements in PeoplesFriend.in and to become a reporter of PeoplesFriend Hindi newspaper and PeoplesFriend.in website or to run your own newspaper, magazine, news website, YouTube channel, Facebook page etc. contact- AP Bharti (Editor) WhatsApp 9411175848 Rudrapur, Uttarakhand, India #Worldhistoryof14thfebruary

No comments

Thank you for your valuable feedback