ब्रेकिंग न्यूज़

14 अक्टूबर का इतिहास : भारत और दुनिया की 1000 वर्ष की महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी History of October 14: Information about important events of 1000 years of India and the world

1066 अंग्रेजी सेना को विलियम द कॉन्करर की सेनाओं ने हरा दिया और इंग्लैंड के अंतिम क्राउन एंग्लो-सैक्सन राजा हेरोल्ड गोडविंसन की हत्या कर दी।

1240 दिल्ली सल्तनत की प्रमुख रहीं रजिया सुलतान का निधन हुआ। रजिया को भारत की पहली सफल महिला शासक होने का गौरव प्राप्त है।

1322 इंग्लैंड के राजा एडवर्ड द्वितीय को स्कॉटलैंड की सेना ने युद्ध में हराया और स्कॉटलैंड को अंग्रेजी शासन से स्वतंत्रता दिलाई।

1643 मुगल शासक हुए शाह आलम प्रथम यानी मोहम्मद मुअज्जम का जन्म बुढ़ानपुर, भारत में हुआ।

1832 19वीं सदी के प्रमुख भारतीय इस्लामिक विद्वान सयीद मोहम्मद सिद्दीक हसन खान का जन्म रायबरेली उत्तर प्रदेश में हुआ।

1863 प्रमुख उद्योगपति और अंग्रेज सरकार से 1926 में सर की उपाधि प्राप्त लालू भाई सामलदास मेहता का जन्म हुआ।

1882 शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना हुई. यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा तत्कालीन कलकत्ता, बंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चतुर्थ विश्वविद्यालय था।

1884 भारतीय प्रशासनिक सेवा छोड़ प्रसिद्ध क्रांतिकारी और गदर पार्टी के संस्थापक हुए लाला हरदयाल का जन्म हुआ। पूरा नाम था हर दयाल सिंह माथुर।

1887 मैसूर रियासत के दीवान, कानूनविद, कूटनीतिक और यूनाइटेड नेशंस इकाॅनोमिक सोशल काउंसिल के प्रथम अध्यक्ष अरकोट रामासामी मुदलियार का जन्म कुरनूल में हुआ।

1888 फ्रांसीसी आविष्कारक लुइस ले प्रिंस ने राउंडहे, लीड्स, वेस्टयॉर्कशायर, इंग्लैंड में, अपने कैमरे से सबसे शुरुआती चलचित्र राउंडहे गार्डन सीन फिल्माया।

1924 भारत में सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार ज्ञानपीठ सहित तमाम सम्मानों, पुरस्कारों से पुरस्कृत प्रमुख असमिया साहित्यकार वीरेंद्र कुमार भट्टाचार्य का जन्म हुआ।

1927 विख्यात मलयालम फिल्मकार जे शशिकुमार का जन्म अलापुझा में हुआ।

1931 बाबा अलाउद्दीन खान के शिष्य जाने-माने शास्त्रीय संगीतकार निखिल रंजन बैनर्जी का जन्म हुआ।

1933 जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के समूह से बाहर आने की घोषणा की।

1940 विख्यात ब्रिटिश गायक क्लिफ रिचर्ड का जन्म लखनऊ, भारत में हुआ।

1943 जापान ने फिलीपींस को स्वतंत्रता प्रदान की।

1944 जर्मन फील्ड मार्शल एरविन रोमेल ने एडोल्फ हिटलर की हत्या की साजिश में नाम आने के बाद जहर खाकर जान दी।

1946 हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

1947 नरसिंह चिन्तामन केलकर का निधन हुआ। वे लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार हुए।

1948 इजरायल और मिस्र के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरु।

1952 संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक पहली बार न्यूयॉर्क के वर्तमान मुख्यालय में हुई।

1953 भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया।



1956 भारत के संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने अपने 3.65 लाख समर्थकों के साथ हिंदू धर्म को छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया था। इसे इतिहास में धर्म परिवर्तन की सबसे बड़ी घटना के तौर पर याद किया जाता है। अपने परिवार में 14 भाइयों में सबसे छोटे अंबेडकर का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर के पास महू में हुआ था। दलित परिवार में जन्म होने की वजह से उन्हें बचपन से ही भेदभाव का सामना करना पड़ा। अंबेडकर को स्कूल में सबसे आखिरी पंक्ति में बैठाया जाता था। और अनेक बार परेशान किया जाता। यहीं से अंबेडकर भेदभाव की इस व्यवस्था के खिलाफ हो गए थे। वर्णवादी व्यवस्था में शोषण, उत्पीड़न और दमन से त्रस्त अंबेडकर ने घोषणा कर दी थी कि,मुझे वह धर्म पसंद है जो स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सिखाता है। मैं एक समुदाय की प्रगति को उस डिग्री से मापता हूं जो महिलाओं ने हासिल की है, धर्म मनुष्य के लिए है न कि मनुष्य धर्म के लिए। सवर्ण हिंदुओं द्वारा शूद्रों का बहुत अपमान और उत्पीड़न हिंदू धर्म में सदियों से विद्यमान था। 13 अक्तूबर 1935 को उन्होंने महाराष्ट्र के येवला में कहा था, मैं हिंदू के रूप में पैदा हुआ हूं, लेकिन हिंदू के रूप में मरूंगा नहीं, कम से कम यह तो मेरे वश में है। अंबेडकर ने हिंदू धर्म में व्याप्त वर्ण व्यवस्था को खत्म करने के लिए कानून का भी सहारा लिया, वे भारत के पहले कानून मंत्री भी रहे। लेकिन सरकार में बहुलता तथाकथित उच्च जाति हिंदुओं की थी। अंबेडकर कानूनन कुछ खास करने में अपने को असहाय पा रहे थे। उन्होंने बौद्ध धर्म को अपनाने का फैसला लिया। इस्लाम, सिख या किसी और धर्म के बजाय बौद्ध धर्म अपनाने के पीछे भी अंबेडकर ने वजह बताई थी। मई 1950 में कलकत्ता की महाबोधि सोसाइटी की मासिक पत्रिका में अंबेडकर ने बुद्ध और उनके धर्म का भविष्य लेख लिखा था। लेख में उन्होंने बौद्ध, हिंदू, ईसाई और इस्लाम धर्म की अलग-अलग पैमानों पर तुलना की थी। देश के शोषितों और वंचितों की आवाज रहे अंबेडकर का 6 दिसंबर 1956 को निधन हो गया था। 1990 में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

1958 भारत के मशहूर सितारवादक, संगीतज्ञ उस्ताद शाहिद परवेज का जन्म बंबई में हुआ।

1964 डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग जूनियर को केवल 35 साल की उम्र में अमेरिकी समाज में रंगभेद के विरुद्ध अहिंसात्मक आंदोलन चलाने के लिए पुरस्कृत किया गया। अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में जन्मे किंग नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के शख्स बने।

1968 ब्लैक एंड व्हाइट कैमरे का उपयोग करते हुए मानवयुक्त अमेरिकी अंतरिक्ष यान से पहला लाइव टेलीकास्ट अपोलो 7 से वापस पृथ्वी पर प्रेषित किया गया।

1981 में 6 अक्टूबर को सेना की एक परेड के दौरान मिस्र के तत्कालीन राष्ट्रपति अनवर सादात की हत्या कर दी गई थी। हादसे के वक्त उनके साथ मिस्र के उपराष्ट्रपति होस्नी मुबारक भी मौजूद थे, हमले में मुबारक भी घायल हुए थे। सादात की मौत के बाद 14 अक्टूबर 1981 को होस्नी मुबारक मिस्र के राष्ट्रपति बने। मुबारक ने 3 दशक तक मिस्र पर शासन किया था। कहा जाता है कि उनका कार्यकाल मिस्र में शांति और एवं उतार-चढ़ाव वाला रहा। वे दुनिया के नामी नेताओं में शुमार थे। 2011 में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। फरवरी 2020 में 91 साल की उम्र में मुबारक का निधन हुआ।

1979 जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ एक लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।

1979 रित्विक भट्टाचार्य का जन्म हुआ। वे भारत के स्कवेश खिलाड़ी हैं।

1981 प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर का जन्म दिल्ली में हुआ।

1985 खूबसूरत, बोल्ड, लोकप्रिय मलयालम, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ फिल्म अभिेनत्री और माॅडल नव्या नायर का जन्म हुआ।

1991 ऑस्ट्रेलिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वायुमंडलीय प्राधिकरण के वैज्ञानिकों के एक सम्मेलन में बताया गया कि पिछले दस वर्षों में पृथ्वी की सुरक्षात्मक ओजोन परत 4 प्रतिशत से सिकुड़ गई है जबकि पिछले 10 वर्षों में 2 प्रतिशत थी। यह गंभीर संकट था। इसका मतलब जलवायु परिवर्तन के खतरे तेजी से बढ़ रहे हैं।

1994 प्रख्यात उपन्यासकार और 1988 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित नाकिब महफूज को मिस्र की राजधानी काहिरा में इस्लामिक उग्रवादियों ने छुरा घोंपकर मार डाला।

1994 फलस्तीनी नेता यासर अराफात को इस्राइल के प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन और विदेश मंत्री शिमोन पेरेज के साथ नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।

1997 ब्रिटेन की महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय और उनके पति प्रिंस फिलिप ड्यूक आॅफ एडिनबरा ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में 1919 में अंग्रेज फौज द्वारा मारे गये शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

1998 दसरथ देब का निधन हुआ, वे भारतीय राजनीतिक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख नेता थे।

1999 परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर की गई।

2000 अमेरिका द्वारा पाकिस्तान समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद किये गये।

2002 कतर में मिलने के वायदे के साथ 14वें एशियाई खेलों का दक्षिण कोरिया के बुसान में रंगारंग समापन हुआ।

2004 पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।

2004 दत्तोपन्त ठेंगडी का निधन हुआ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक हुए।

2007 अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।

2008 भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की जरूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की।

2010 राजधानी दिल्ली में तीन अक्टूबर को शुरू हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ। ब्रिटिश उपनिवेश रहे भारत, कनाडा सहित 12 देश आज भी ब्रिटेन के राष्ट्र मंडलीय सदस्य है।

2012 नाइजीरिया के कदुना राज्य की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की

2013 मोहन धारिया का निधन हुआ। वह कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे।

2014 ऐप्पल और फेसबुक ने अपनी महिला कर्मचारियों के अंडाणुओं को वैज्ञानिक तरीके से सुरक्षित रखने का खर्च उठाने का निर्णय लिया जो उन महिलाओं के लिए था जो युवावस्था में बच्चे नहीं चाहतीं और कैरियर के आखिर में मातृत्व चाहती हैं। इन सुरक्षित अंडाणुओं को ढली उम्र में मां बनने के लिए वैज्ञानिक तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।

विनम्र निवेदन - उपर्युक्त तथ्यों को यथा संभव जांचा गया है। हम तथ्यों के सही होने का दावा नहीं करते। आप अपने स्तर पर भी कृपया जांच-परख लें। एवं यह पोस्ट शेयर कर सहयोग दें। धन्यवाद । -संपादक, पीपुल्सफ्रैंड.इन

No comments

Thank you for your valuable feedback