रुद्रपुर, सितारगंज (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड, 15 जुलाई 2026 (जि.सू.का.)। अधिशासी अभियंता, निर्माण शाखा, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, उधम सिंह नगर सुनील जोशी ने बताया कि उत्तराखंड शासन की अधिसूचना के अनुसार जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पेयजल योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण की व्यवस्था उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को सौंपी गई है। ग्राम्य पेयजल योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव नीति-2025 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल शुल्क शासन द्वारा स्वीकृत दरों के अनुसार लिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि एक टोंटी युक्त जल संयोजन हेतु गुरुत्व श्रेणी में 122.65 रुपये, लोहेड में 133.80 रुपये तथा हाईहेड में 149.41 रुपये प्रतिमाह जल शुल्क निर्धारित है। दो टोंटी युक्त संयोजन हेतु क्रमशः 149.41 रुपये, 167.25 रुपये एवं 200.70 रुपये, तीन टोंटी युक्त संयोजन हेतु 225.90 रुपये, 281.12 रुपये एवं 338.85 रुपये तथा चार या उससे अधिक टोंटी युक्त संयोजन हेतु 281.12 रुपये, 338.85 रुपये एवं 376.50 रुपये प्रतिमाह जल शुल्क निर्धारित है।
अधिशासी अभियंता जोशी ने बताया कि जनपद उधम सिंह नगर में सामान्यतः 133.80 रुपये प्रति संयोजन प्रतिमाह की दर से जल शुल्क का बिल जमा कराया जाता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित जल शुल्क समय से जमा करने की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के सहयोग से पेयजल योजनाओं का बेहतर संचालन एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जा सकेगा तथा आमजन को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।
मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।
व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।









0 टिप्पणियाँ