रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) उत्तराखंड 01 जुलाई 2026। सिडकुल स्थित भगवती प्रोडक्ट्स लिमिटेड पंतनगर में अचानक घोषित अविधिक लेऑफ रद्द करवाने और न्यूनतम वेतनमान लागू करवाने को लेकर श्रमिकों ने श्रम भवन रूद्रपुर में प्रदर्शन किया और सहायक श्रमायुक्त को ज्ञापन देकर न्याय की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ भगवती प्रबंधन ने गैर कानूनी रूप से प्लांट के एक हिस्से को मंजुश्री कंपनी को किराए पर दे दिया, तो दूसरी तरफ श्रमिकों को अविधिक लेऑफ देकर उनके पेट पर लात मार दी।
भगवती इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष नंदन सिंह ने कहा कि न्यूनतम वेतन मान लागू करने का औद्योगिक विवाद जारी है। इस बीच प्रबंधन ने अचानक प्लांट में एक नोटिस चस्पा करके दिनांक 01 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक की लंबी अवधि के लिए अविधिक लेऑफ घोषित कर दिया। इससे पहले से ही बेहद कम वेतन की मार झेलते भगवती श्रमिकों के लिए बेहद संकट पूर्ण स्थिति पैदा हो गई है।
उपाध्यक्ष पूजा पांडे ने कहा कि भगवती प्रबंधन द्वारा 27 दिसंबर 2018 को ऐसे ही अचानक अविधिक रूप से 303 श्रमिकों की छंटनी कर दी गई थी, 47 श्रमिकों को अवैध लेऑफ देकर लंबे समय तक बैठा रखा गया था तथा एक श्रमिक को निलंबित कर दिया गया था। लंबे संघर्ष के बाद माननीय औद्योगिक न्यायाधिकरण हल्द्वानी और माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल से श्रमिकों की जीत हुई थी। 13 जुलाई 2023 को माननीय उच्चतम न्यायालय में समझौता के बाद प्लांट पुनः शुरू हुआ था।
लोकेश पाठक ने कहा कि प्लांट पुनः शुरू होने के बाद प्रबंधन ने बड़े ही सचेतन ढंग से धीरे धीरे कंपनी में काम लाना कम किया, उत्पादन को धीरे-धीरे बंद किया और रॉ मैटेरियल को भी पंतनगर से भिवानी (राजस्थान) प्लांट में शिफ्ट कर दिया। और अब उसने मनगढ़ंत कहानी लिखकर पुनः लेऑफ घोषित कर दिया है, जो कि गैरकानूनी है।
प्रदर्शन में सूरज बोरा, भुवन गुणवंत, शिवम गुप्ता, नीतू आर्या, रिहाना बी, हर्षवर्धन सिंह, राहुल सिंह, अर्जुन सिंह, नीरज जोशी आदि दर्जनों श्रमिकों ने भागीदारी की।
ठाकुर सिंह महासचिव भगवती इंप्लाइज यूनियन मो. 9536096777
मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।
व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।










0 टिप्पणियाँ