मजदूरी में वृद्धि साधारण ब्याज की तरह चलती है, लाभ की वृद्धि चक्रवृद्धि ब्याज की तरह चलती है। दूसरों के लिए ज्यादा और खुद के लिए कम महसूस करना अपने स्वार्थ पर लगाम लगाना और अपने हितैषी स्नेह का प्रयोग करना, मानव स्वभाव की पूर्णता का निर्माण करता है। -एडम स्मिथ
180 ईस्वी में 17 जुलाई को उत्तरी अफ्रीका के सिसिलियम (कैसरिन के पास, आधुनिक ट्यूनीशिया) के कुछ निवासियों को ईसाई होने के कारण मार दिया गया। यह अफ्रीका के हिस्से में ईसाई धर्म होने का प्रथम रिकॉर्ड है।
521 ईस्वी में 17 जुलाई को पाविया के बिशप, लैटिन वक्ता व कवि मैग्नस फेलिक्स एनोडियस का निधन हुआ।
561 3 मार्च 561 को रोम, पूर्वी रोमन साम्राज्य में पोप पेलागियस प्रथम की मृत्यु के बाद पोप जॉन तृतीय का अभिषेक 17 जुलाई 561 को किया गया।
855 ईस्वी में 17 जुलाई को रोम के बिशप और पापल स्टेट्स के नेता पोप लियो चतुर्थ का निधन हुआ। पोप लियो चतुर्थ को रोम पर अरब हमले के दौरान क्षतिग्रस्त हुए रोमन चर्चों की मरम्मत कराने और शहर की सुरक्षा के लिए वेटिकन हिल के चारों ओर लियोनाइन वॉल बनवाने के लिए याद किया जाता है। पोप लियो ने इटली के शहरों का एक संघ बनाया, जिसने सारासेन्स के खिलाफ ओस्टिया की समुद्री लड़ाई लड़ी और जीती।
952 ईस्वी में 17 जुलाई को चीनी राज्य वुय्यू में कियान चू (राजा झोंग्यी) की माँ और कुलीन महिला वु हन्यू (वुय्यू की लेडी डोवेगर गोंगयी) का निधन हुआ।
961 ईस्वी में 17 जुलाई को सोंग राजवंश, चीन की महारानी डू का निधन हुआ। डू राजवंश की महारानी डॉवेगर और जनरल झाओ होंगयिन की पत्नी और सोंग राजवंश की स्थापना करने वाले सम्राट ताइजू की माँ थीं।
1070 ईस्वी में 17 जुलाई को काउंट ऑफ फ्लैंडर्स बाल्डविन छठे का निधन हुआ। आधुनिक बेल्जियम और उत्तर-पूर्वी फ्रांस के उत्तरी सागर तट पर फ्लैंडर्स काउंटी मध्ययुगीन सबसे शक्तिशाली राजनीतिक संस्थाओं में से एक थी।
1048 ईस्वी में 17 जुलाई को दमासस द्वितीय को कैथोलिक चर्च रोम का पोप चुना गया। 23 दिन बाद उनकी मृत्यु हो गई।
1203 चौथे धर्मयुद्ध में कॉन्स्टेंटिनोपल पर हमला किया किया। भयंकर हमले से घबराकर बीजान्टिन सम्राट एलेक्सियोस तृतीय एंजेलोस अपनी राजधानी से फरार हो गया।
1399 क्राको, पोलैंड में पोलैंड साम्राज्य की रानी और आखिरी वंशानुगत शासक का निधन हुआ। अपनी स्वतंत्र सत्ता को दिखाने के लिए उन्हें राजा का ताज पहनाया गया था। वह हंगरी के लुई प्रथम और बोस्निया की एलिजाबेथ की सबसे छोटी बेटी थीं। जाडविगा, एनजू के कैपेटियन घराने की सदस्य थीं और उनके पूर्वजों में पोलैंड के पियास्ट वंश के लोग शामिल थे।
1402 योंगले सम्राट झू डि चीन के मिंग राजवंश का राजा बना।
1429 डोफिन फ्रांस के राजा नियुक्त हुए। इसी दिन जोन ऑफ आर्क के सफल अभियान के बाद फ्रांस के चार्ल्स 7वें को रिम्स कैथेड्रल में फ्रांस के राजा का ताज पहनाया गया।
1453 कैस्टिलन के सौ साल के युद्ध की आखिरी लड़ाई में जीन ब्यूरो के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना ने अंग्रेजी कमांडर और राजनीतिज्ञ अर्ल ऑफ श्रूजबरी के नेतृत्व वाली अंग्रेज फौज को पराजित किया। अर्ल ऑफ श्रूजबरी की गैसकोनी की लड़ाई में मौत हुई।
1453 कैस्टिलियन के पहले युद्व में फ्रांसीसी सेना ने इंग्लैंड को पराजित किया।
1458 सिकंदर खान लोदी (निजाम खान) का जन्म दिल्ली में हुआ। सिकंदर खान लोदी अपने पिता बहलोल खान लोदी की मृत्यु के बाद 1489 में अपने जन्म दिन 17 जुलाई को लोदी वंश के शासक बने। दिल्ली सल्तनत के लोदी वंश के दूसरे और सबसे सफल शासक, माने जाते हैं। सिकंदर खान लोदी फारसी भाषा के शायर भी थे, उन्होंने 9000 छंदों का दीवान तैयार किया था। उन्होंने दिल्ली सल्तनत के खोए हुए क्षेत्रों को पुनः प्राप्त करने का प्रयास किया और लोदी राजवंश नियंत्रित क्षेत्र का विस्तार किया। उसने न्याय व्यवस्था को मजबूत किया, व्यापार को बढ़ावा दिया, और शिक्षा तथा कला को संरक्षण दिया। 21 नवंबर 1517 को उनकी मौत के बाद उनके बेटे इब्राहिम लोदी ने सत्ता संभाली और सिकंदर खान लोदी का मकबरा और बाग (आधुनिक लोदी गार्डन) स्थापित कराया, 1517 से 1518 के बीच।
1549 यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को बेल्जियम देश से बाहर निकाला गया।
1571 मीसेन, जर्मनी में जॉर्ज फैब्रिसियस (जन्म 23 अप्रैल 1516) का निधन हुआ। जॉर्ज फैब्रिसियस प्रोटेस्टेंट जर्मन कवि, इतिहासकार और पुरातत्वविद् थे जिन्होंने जर्मन पुनर्जागरण के दौरान लैटिन में लिखा था। जॉर्ज फैब्रिसियस ने लिखा था, मृतकों का जीवन जीवितों की स्मृति में अंकित होता है।
1588 कांस्टेंटिनोपल, ओटोमन साम्राज्य में प्रख्यात ओटोमन वास्तुकार और इंजीनियर मीमर सिनान का इंतकाल हुआ। मीमर सिनान प्रसिद्ध सोकोलू मेहमत पाशा मस्जिद सहित कई महत्वपूर्ण भवनों के डिजाइन तैयार किए।
1712 यूरोपीय देश इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर किये।
1717 ब्रिटिश राजा जॉर्ज प्रथम 50 संगीतकारों के एक जहाज के साथ टेम्स नदी पर उतरे, जहां विख्यात जर्मन-ब्रिटिश बारोक संगीतकार जॉर्ज फ्रेडरिक हैंडेल के वाटर म्यूजिक का प्रीमियर हुआ।
1727 साइमन वैन स्लिंगलैंड डच पेंशन सलाहकार नियुक्त हुए।
1740 प्रोस्पेरो लेमबर्टिनी 14वें पोप चुने गए।
1762 पीटर द्वितीय की हत्या के बाद कैथरीन द्वितीय रूस की साम्राज्ञी बनी। कहा जाता है कि कैथरीन ने ही अपने पति की हत्या करवाई और अप्रत्यक्ष रूप से अपने गुर्गों के माध्यम से रूस पर राज्य किया और खूब अय्याशी की।
1790 एडम स्मिथ का पैनम्यूर हाउस, एडिनबर्ग, यूनाइटेड किंगडम में प्रसिद्ध स्कॉटिश नीतिवेत्ता, दार्शनिक और राजनैतिक अर्थशास्त्री, सिद्धांतकार एडम स्मिथ का निधन हुआ। उनका एक प्रसिद्ध कथन है- कोई भी समाज निश्चित रूप से समृद्ध और सुखी नहीं हो सकता है, जिसके सदस्यों का बड़ा हिस्सा गरीब और दुखी है। 9 मार्च 1776 को प्रकाशित उनकी किताब एन इन्क्वायरी इन्टो द नेचर एंड कॉज ऑफ द वेल्थ ऑफ नेशंस (राष्ट्रों के धन की प्रकृति और कारणों की जांच, जिसे आम तौर पर इसके संक्षिप्त शीर्षक द वेल्थ ऑफ नेशंस या हिंदी में राष्ट्रों की संपदा द्वारा संदर्भित किया जाता है, स्कॉटिश अर्थशास्त्री और नैतिक दार्शनिक एडम स्मिथ की महान कृति कही जाती है।) ने यूरोप को झकझोरा, सोचने को मजबूर किया। उनका जोर इस बात पर भी था कि मजदूरों के भले के बिना मालिकों का भी भला अधिक नहीं हो सकता।
1791 फ्रांसीसी क्रांति के समय जनरल लाफायेट के नेतृत्व में फ्रांसीसी नेशनल गार्ड के सदस्यों ने पेरिस के चैंप डे मार्स में जैकोबिन्स की भीड़ पर गोलीबारी की, जिसमें कई लोग मारे गए।
1794 फ्रांसीसी क्रांति के दौरान 16 कार्मेलाइट क्रांतिकारियों को कॉम्पिएग्ने में मार दिया गया।
1850 हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।
1861 अमेरिकी कांग्रेस ने कागजी मुद्रा को अधिकृत किया।
1862 अमेरिकी सेना ने श्रमिकों के रूप में अश्वेतों को स्वीकार करने के लिए अनुमति दी।
1867 अमेरिका का पहला दांतों का अस्पताल बोस्टन, मैसाचुसेट्स में हार्वर्ड स्कूल ऑफ डेंटल मेडिसिनवेस स्थापित किया गया।
1893 इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
1898 स्पेनिश सेना ने क्यूबा के सेंटियागो क्षेत्र में अमेरिका के समक्ष आत्मर्समपण किया।
1906 कलकत्ता के विख्यात बांग्ला नाटककार, थिएटर और फिल्म अभिनेता बिजौन भट्टाचार्य का जन्म फरीदपुर, बांग्लादेश में हुआ। इसी दिन क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।
1912 अंतरराष्ट्रीय एमेच्योर एथलेटिक्स महासंघ (आईएएफ) की स्वीडन में स्थापना की गई।
1913 फ्रांस के विख्यात दार्शनिक और लेखक रोजर गैरोडी का मार्सी नगर में जन्म हुआ।
1916 अब्राहम लिंकन की जन्मस्थली को राष्ट्रीय ऐतिहासिक पार्क के रूप में लॉरॉय काउंटी के केंटुकी शहर में स्थापित किया गया।
1918 रूस के जनविरोधी राजा जार निकोलस द्वितीय को उनकी पत्नी एलेक्जेंड्रा फ्योदोरोव्ना और उनके बच्चों सहित पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया गया।
1919 फिनलैंड गणराज्य में सरकार के स्वरूप की आधिकारिक पुष्टि की गई। 17 जुलाई को फिनलैंड में लोकतंत्र दिवस (कंसन्वालन पाइवा) मनाया जाता है। इस दिन फिनलैंड में संविधान को अंगीकार किया गया।
1920 बार्सिलोना, स्पेन में जुआन एंटोनियो समारांच का जन्म हुआ। एंटोनियो समारांच बड़े स्पेनिश व्यवसायी और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 7वें अध्यक्ष बने। 1920 में इसी दिन न्यू यॉर्क में रिचर्ड गॉर्डन गोल्ड का जन्म हुआ। रिचर्ड गॉर्डन गोल्ड अमेरिकी भौतिक विज्ञानी और लेजर और ऑप्टिकल एम्पलीफायर के आविष्कार बने। (लेजर के आविष्कार का श्रेय विवादित है, क्योंकि चार्ल्स टाउनस और आर्थर शॉलो सिद्धांत प्रकाशित करने वाले पहले व्यक्ति थे और थियोडोर मैमन एक कामकाजी लेजर बनाने वाले पहले व्यक्ति थे)। रिचर्ड गॉर्डन गोल्ड को संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय के साथ लेजर और संबंधित प्रौद्योगिकियों के लिए पेटेंट प्राप्त करने के लिए तीस साल की लड़ाई के लिए जाना जाता है। बाद में प्राप्त पेटेंट को लागू करने के लिए लेजर निर्माताओं के साथ अदालती लड़ाई भी रिचर्ड गॉर्डन गोल्ड ने लड़ी। लेजर एक उपकरण है जो विद्युत चुम्बकीय विकिरण के उत्तेजित उत्सर्जन के आधार पर ऑप्टिकल प्रवर्धन की प्रक्रिया के माध्यम से प्रकाश उत्सर्जित करता है पहला लेजर 1960 में ह्यूजेस रिसर्च लेबोरेटरीज में थियोडोर मैमन द्वारा बनाया गया था, जो चार्ल्स एच. टाउन्स और आर्थर लियोनार्ड शॉलो के सैद्धांतिक कार्य और रिचर्ड गॉर्डन गोल्ड द्वारा पेटेंट किए गए ऑप्टिकल एम्पलीफायर पर आधारित था।
1923 बेगम आबिदा अहमद का जन्म हुआ। आबिदा भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की पत्नी बनीं।
1928 उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, गवर्नर जनरल की गृह विभाग की समिति के सदस्य रहे अलेक्जेंडर मडीमैन का निधन हुआ।
1929 सोवियत संघ ने चीन के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
1930 जाने माने फिल्म निर्देशक और पटकथाकार सचिन भौमिक का जन्म कलकत्ता में हुआ।
1936 स्पेन में सिविल वॉर शुरु हुआ, यह 3 साल तक चलता रहा।
1943 ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स आरएएफ ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।
1944 शिकागो बंदरगाह आपदा में सैन फ्रांसिस्को खाड़ी के पास युद्ध के लिए गोला-बारूद से लदे दो जहाज कैलिफोर्निया के पोर्ट शिकागो में विस्फोट हो गए, जिसमें 320 लोग मारे गए।
1945 द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जर्मनी के साथ क्या किया जाए यह तय करने के लिए सोवियत नेता जोसेफ स्टालिन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी एस. ट्रूमैन ने पोप्सडैम में बैठक की।
1947 भारतीय यात्री जहाज रामदास बंबई के पास तूफान में फंसकर डूब गया। 625 लोगों की मौत हो गई।
1948 भारत में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा सहित सभी तरह की नागरिक सेवाओं में पात्र घोषित किया गया।
1950 भारत के पठानकोट, पंजाब में भारत का पहला विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
1955 वॉल्ट डिज्नी ने कैलिफोर्निया में डिज्नीलैंड पार्क की शुरुआत की थी। पार्क में हर साल लाखों सैलानी आते हैं।
1957 भारतीय जल सेना यानी नेवी प्रमुख सुनील लांबा का जन्म हुआ।
1959 हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री जरीना वहाब का जन्म हुआ।
1960 सीमात्ती टेक्सटाइल की मालकिन, बड़ी कारोबारी और फैशन डिजायन बीना कानन का जन्म कोट्टायम में हुआ।
1962 अमेरिका में नेवादा राष्ट्रीय सुरक्षा साइट पर परमाणु हथियार स्मॉल बॉय का परीक्षण किया गया।
1968 अब्दुल रहमान आरिफ को सत्ता से हटा कर बाथ पार्टी ने इराक की सत्ता पर कब्जा किया। अहमद हसन अल-बकर नए इराकी राष्ट्रपति बने।
1969 जाने माने भोजपुरी, बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता, सांसद रवि किशन शुक्ला का जन्म जिला जौनपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ।
1972 दो महिलाओं ने पहली बार अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई में बतौर एजेंट ट्रेनिंग शुरू की। इसी दिन गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और ऑल इंडिया किसान सभा के नेता इंदुलाल याज्ञिक का निधन हुआ।
1973 अफगानिस्तान के अंतिम राजा मोहम्मद जहीर शाह को उनके चचेरे भाई मोहम्मद दाउद खान ने तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया। यह उस वक्त हुआ जब जहीर शाह इटली के एक अस्पताल में भर्ती थे। इसी दिन बेटरस्पीकर.नेट वेबसाइट के संचालक आदिल का जन्म पाकिस्तान के लाहौर में हुआ। अदील हाशमी ने बेटर स्पीकर प्रोग्राम डिजाइन करने से पहले 20 वर्षों तक अभिनय और बोलना सिखाया है।
1974 लंदन टॉवर में हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए।
1976 21वें आधुनिक ओलंपिक खेलों का आयोजन कनाडा के मांट्रियल में शुरू हुआ।
1979 प्रख्यात भारतीय शास्त्रीय संगीतकार लालमणि मिश्र का निधन हुआ।
1980 जेंको सुजुकी जापान के प्रधानमंत्री बने।
1981 इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया।
1982 जाने माने भारतीय - अमेरिकी इंटरनेट उद्यमी, विज्ञापन कंपनियां चलाने वाले गुरबक्श सिंह चहल का जन्म तरन तारन, पंजाब में हुआ।
1987 ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध समाप्त हुए।
1989 जानी मानी फिल्म अभिनेत्री और माॅडल, लेखिका और काॅमेडियन मल्लिका दुआ का जन्म हुआ। मल्लिका विख्यात टेलीविजन पत्रकार स्व. विनोदी दुआ की बेटी हैं।
1992 जाने माने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रनाॅय हसीना सुनील कुमार का जन्म हुआ। 1992 में इसी दिन गुजरे जमाने की प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेत्री, गायिका और फिल्म निर्मात्री कानन देवी का निधन हुआ।
1994 जाने माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला की बेटी प्रसिद्ध गायिका और कारोबारी अनन्या बिरला का जन्म हुआ। 1994 में इसी दिन धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति गृह से टकराया।
1995 अमेरिकी शेयर बाजार नास्डैक कंपोजिट इंडेक्स पहली बार 1,000 अंक से ऊपर बंद हुआ। इसी दिन फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया।
1996 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया।
1998 बोल्ड, लोकप्रिय कन्नड़, दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल संयुक्ता हेगड़े का जन्म बंगलौर में हुआ।
1998 120 से ज्यादा देशों ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की स्थापना की थी। इस कोर्ट को बनाने का मकसद विभिन्न देशों की सरकारों के गंभीर अपराधों के मामलों की सुनवाई करना है। 1 जुलाई 2002 से इस कोर्ट ने अपना कामकाज शुरू किया था। भारत रोम में हुई उस संधि से अलग है, जिसमें शामिल देशों ने इस कोर्ट की स्थापना की थी। 1945 में संयुक्त राष्ट्र के बनने के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय बनाने की कोशिश हो रही थी। 9 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र ने इस बारे में एक रेजोल्यूशन पास किया। इसमें कहा गया कि इतिहास में नरसंहार जैसी क्रूर घटनाओं ने मानवता का बहुत नुकसान किया है। मानव जाति को इस तरह के जघन्य संकट से मुक्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग जरूरी है। रेजोल्यूशन में नरसंहार को अंतरराष्ट्रीय अपराध माना गया। संयुक्त राष्ट्र ने एक इंटरनेशनल कोर्ट के गठन के लिए इंटरनेशनल लॉ कमीशन से भी सुझाव मांगा। कमीशन के सुझावों के आधार पर एक समिति बनाई गई। इस कमेटी का काम इंटरनेशनल कोर्ट की स्थापना के बावत अध्ययन करना था। 1953 में इस कमेटी ने एक ड्राफ्ट तैयार किया। 1993 में युगोस्लाविया में भीषण गृह युद्ध छिड़ गया। इस युद्ध में जातीय हिंसा में हजारों लोगों का नरसंहार हुआ। इसके बाद एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के गठन की मांग बढ़ने लगी। 1994 में इंटरनेशनल लॉ कमीशन ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के गठन संबंधी ड्राफ्ट पर काम पूरा किया। इस ड्राफ्ट को संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली के सामने रखा गया। ड्राफ्ट में सुधार होते रहे और अप्रैल 1998 में ड्राफ्ट पूरी तरह बनकर तैयार हो गया। संयुक्त राष्ट्र ने रोम में 15 जून से 17 जुलाई तक इस ड्राफ्ट को कानून का रूप देने के लिए एक कॉन्फ्रेंस बुलाई। 17 जुलाई 1998 को 100 से भी ज्यादा देशों ने इस ड्राफ्ट पर अपनी सहमति जताते हुए इसे कानून का रूप दे दिया और इसी के तहत इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट की स्थापना हुई। 2006 में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने अपने पहले मामले पर सुनवाई शुरू की। ये मामला कांगो के मिलिट्री कमांडर थॉमस लुबांगा से जुड़ा था, जिन पर आरोप था कि उन्होंने सेना में बच्चों को भर्ती किया। लुबांगा ने युद्ध में उनका इस्तेमाल किया। 2009 में इस मामले में लुबांगा पर ट्रायल शुरू हुआ। 2012 तक इस मामले की सुनवाई चली। मार्च 2012 में कोर्ट ने लुबांगा को इस अपराध का दोषी पाते हुए उन्हें 14 साल की सजा सुनाई। कोर्ट का नाम इंटरनेशनल कोर्ट आॅफ जस्टिस है और यह नीदरलैंड के हेग शहर में है। इसी उपलक्ष्य में दुनिया भर में 17 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाता है। विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस, जिसे अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय दिवस या अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस भी कहा जाता है, अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्याय की उभरती प्रणाली को मान्यता देने के प्रयास के तहत 17 जुलाई को दुनिया भर में मनाया जाने वाला एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है। इस दिवस पर सभी को न्याय सुलभ हो, इस पर भी जोर दिया जाता है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र और उसकी सभी संस्थाएं फिलिस्तीन में इस्राइल द्वारा किए गए नरसंहार को रुकवा पाने में विफल रही हैं। कोर्ट के पास किसी को पकड़ने और सजा देने की व्यवस्था नहीं है, केवल निर्णय ही सुना सकता है।
2002 रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड कायम किया। इसी तिथि को एक प्रकार से एक वैश्विक दिवस की शुरुआत के रूप में माना जाता है। इमोजी का जश्न वर्ल्ड इमोजी डे मनाने के लिए 17 जुलाई की तारीख मुकरर्र की गई। यह तिथि उस दिन को संदर्भित करती है जिस दिन मोबाइल कंपनी एप्पल ने 2002 में अपने आईकॉल कैलेंडर एप्लिकेशन का प्रीमियर किया था। 2002 में 17 जुलाई को कैलेंडर इमोजी एप्पल ने कलर इमोजी संस्करण पर ईस्टर अंडे के रूप में प्रदर्शित किया गया था। विश्व इमोजी दिवस 17 जुलाई 2014 को इमोजीपीडिया के संस्थापक जेरेमी बर्ज ने बनाया था। प्रतिष्ठित अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार बर्ज ने 17 जुलाई को आईफोन पर कैलेंडर इमोजी दिखाए जाने के तरीके के आधार पर चुना। पहले विश्व इमोजी दिवस के लिए बर्ज ने अखबार द इंडिपेंडेंट को बताया कि तारीख चुनने के लिए कोई औपचारिक योजना नहीं बनाई गई थी। एक अन्य सुप्रतिष्ठित अमेरिकी वाशिंगटन पोस्ट ने 2018 में सुझाव दिया था कि पाठक इस दिन का उपयोग केवल इमोजी के साथ संवाद करने के लिए करें।
2003 उत्तर पूर्व कांगो में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।
2005 भारतीय रिजर्व बैंक के 14वें गवर्नर आईजी पटेल का निधन हुआ।
2006 कैप कनैवरल (फ्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा।
2008 अफगानिस्तान में सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया।
2012 संयुक्त राज्य अमेरिका की सुनीता विलियम्स, रूस की यूरी मालेनचेंको और जापान की अकी होशाइड ने तीन महीने के लंबे मिशन के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अंतरिक्ष के लिए प्रस्थान किया।
2013 चीन के सिचुआन प्रांत में बाढ़ से 58 से अधिक लोगों की मौत हुई और भारी नुकसान हुआ। 2013 में इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार बरुन डे का निधन हुआ।
2014 मलेशिया एयरलाइंस के विमान-17 के दुर्घटनाग्रस्त होने से 283 यात्री और चालक दल के 15 सदस्यों की मौत हो गयी।
2015 कैम्ब्रिज, इंग्लैंड में प्रसिद्ध ब्रिटिश एंग्लिकन पादरी, शिक्षाविद, रग्बी इंटरनेशनल प्लेजयर, लेखक और ईसाई धर्म के प्रमुख इतिहासकार विलियम ओवेन चैडविक का निधन हुआ।
2018 प्रसिद्ध बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन हुआ। इसी दिन 2018 में स्कॉट एस शेपर्ड (अमेरिकी खगोलशास्त्री और बाहरी सौर मंडल में कई चंद्रमाओं, धूमकेतुओं और छोटे ग्रहों के खोजकर्ता) वह स्थलीय विभाग में एक खगोलशास्त्री हैं) ने घोषणा की कि उनकी टीम ने बृहस्पति के एक दर्जन अनियमित चंद्रमाओं की खोज की है।
2019 एडोल्फ हिटलर शासित जर्मनी के नाजी नरसंहार होलोकॉस्ट से बचे लोगों के वंशज होने का झूठा दावा करने के लिए बदनाम जर्मन इतिहासकार और ब्लॉगर मैरी सोफी हिंगस्ट का निधन हुआ।
2020 प्रसिद्ध अमेरिकी राजनीतिज्ञ और नागरिक अधिकार नेता जॉन लुईस और जानी मानी रूसी-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी स्केटर एकातेरिना एलेक्जेंड्रोव्स्काया का निधन हुआ।
2023 गोवा में सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक माइकल लोबो ने मंगलवार को कहा कि ट्रैफिक पुलिस जुर्माना लगाकर पर्यटकों को परेशान करती है। लोबो ने कहा कि सफेद वर्दी में ट्रैफिक पुलिस हर किसी को रोकती है, यहां तक कि हेलमेट पहनने वालों को भी रोका जाता है। फिर पुलिस पेपर मांगती है, पेपर मांगने की कोई जरूरत नहीं है जो अब मोबाइल फोन पर उपलब्ध हैं। भाजपा विधायक ने पर्यटक हमसे शिकायत करते हैं कि उत्तर से दक्षिण की यात्रा के दौरान उन्हें दस स्थानों पर रोका गया और परेशान भी किया गया। लोबो ने कहा कि पुलिस को पर्यटकों को परेशान करना बंद करना चाहिए, क्योंकि इससे गलत संदेश जाएगा। पर्यटकों पर जुर्माना लगाकर, जिससे राजस्व अर्जित नहीं किया जा सकता, आपका गृह विभाग गलत संकेत भेज रहा है। जुर्माना लगाना कोई समाधान नहीं है। इसी दिन बेंगलुरु में केंद्र और विभिन्न राज्यों में शासन कर रही भाजपा के खिलाफ 26 विपक्षी दलों के नए गुट इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्ल्युसिव एलायंस (इंडिया- आईएनडीआईए) ने मंगलवार को देश के सामने एक वैकल्पिक राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक एजेंडा पेश करने का संकल्प लिया। बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक में सभी दलों ने इस एजेंडे पर हस्ताक्षर किए। पार्टियों के संयुक्त बयान में कहा गया है, हम शासन के सार और शैली दोनों को बदलने का वादा करते हैं जो अधिक परामर्शात्मक, लोकतांत्रिक और भागीदारीपूर्ण होगी। हम भारत की 26 प्रगतिशील पार्टियों के अधोहस्ताक्षरी नेता, संविधान में निहित भारत के विचार की रक्षा के लिए अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त करते हैं।
2024 चीन की लोकप्रिय फिल्म अभिनेत्री चेंग पेई-पेई, मैरी गिब्बी नामक प्रसिद्ध ब्रिटिश वनस्पतिशास्त्री और प्रोफेसर, जानी मानी अमेरिकी गायिका, गीतकार और विद्वान बर्निस जॉनसन रीगन, अमेरिकी गायिका, गीतकार और विद्वान एवं प्रसिद्ध अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी पैट विलियम्स का निधन हुआ।
2025 चर्चित ऑस्ट्रियाई डेयरडेविल फेलिक्स बॉमगार्टनर, जाने माने अमेरिकी गीतकार एलन बर्गमैन और लोकप्रिय पोलिश कैबरे कलाकार जोआना कोलाजकोव्स्का का निधन हुआ।
2026 अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के दौरान ईरान की सेना ने बहरीन में अमेरिकी सैन्य सुविधाओं पर एक नए ड्रोन हमले की बात स्वीकारी, तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और कूटनीति पर असर पड़ रहा है। पेरिस में यूनेस्को मुख्यालय में सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिए विज्ञान के अंतरराष्ट्रीय दशक पर हाइब्रिड ग्लोबल कॉन्फ्रेंस सफलतापूर्वक संपन्न हुई। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक ट्रेन की टक्कर से स्कूल वैन में सवार तीन स्कूली बच्चों की दुखद मौत हो गई। भारत के प्रमुख शहरों में 22-कैरेट सोने की कीमत में गिरावट आई, चेन्नई में इसकी खुदरा कीमत 1,31,000 प्रति 10 ग्राम है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि जब अतिक्रमणकारी कानून का उल्लंघन करेंगे, तो बुलडोजर चलेगा। तेलंगाना सरकार ने हाल ही में हुई फैक्ट्री विस्फोट की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।
इंटरनेशनल फिरगुन डे 17 जुलाई को मनाया जाता है, यह खुशियां बांटने का दिन है। इंटरनेशनल फिरगुन डे बिना किसी स्वार्थ के सच्ची तारीफ करने और बिना जलन के दूसरों की कामयाबियों का जश्न मनाने के लिए समर्पित है। हिब्रू भाषा के एक आधुनिक कॉन्सेप्ट से निकले शब्द फिरगुन का मतलब है किसी और की कामयाबी पर सच्ची खुशी महसूस करना। इस दिन की शुरुआत 2014 में इजराइल की एक टेक नॉन-प्रॉफिट संस्था मेड इन जेएलएम ने की थी, ताकि कॉम्पिटिशन वाले माहौल में भी पॉजिटिविटी और आपसी सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके।
हम गलत चीजों के खिलाफ लड़ सकते हैं, लेकिन अगर हम नफरत करने लगते हैं, तो यह हमारी आध्यात्मिक हार और उसी चीज जैसा बन जाना है जिससे हम नफरत करते हैं। -जॉर्ज विलियम रसेल
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
#WorldhistoryforJuly17 #GeorgeWilliamRussell #WorldDayforInternationalJustice #WorldEmojiDay #InternationalFirgunDay #ZarinaWahab #AdamSmith #JuanAntonioSamaranch #MallikaDua #Nasdaq #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #CockroachJantaParty #FIFAWorldCups2026 #Qatar #IranUSDeal #Temperature #Rain #Forecast #PMModi #BarackObama #SupremeCourt #InternationalDecadeofSciencesforSustainableDevelopment
लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।
व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।










0 टिप्पणियाँ