बोलने, लिखने और कार्रवाई की स्वतंत्रता के लिए खतरे, हालांकि अक्सर अलग-थलग होने पर तुच्छ होते हैं, उनके प्रभाव में संचयी होते हैं और जब तक रोका नहीं जाता, तब तक आम तौर पर एक आम समस्या बन जाती है। नागरिक के अधिकारों का अनादर। -जाॅर्ज ओरवेल
524 ईस्वी में 25 जून को वेजेरोंस युद्ध में बर्गंडियन ने फ्रैंक्स को हराया। युद्ध वेजेरोन्से-कर्टिन (तत्कालीन वेसेरुन्टिया, अब फ्रांस के इसरे में) फ्रैंक्स राजा क्लोडोमर और बरगंडी के राजा गोडोमर के नेतृत्व में हुआ।
635 ईस्वी में 25 जून को दा’आन पैलेस, चांगआन, तांग राजवंश में तांग के सम्राट गाओजू (जन्म नाम ली युआन बाद में शिष्टाचार नाम शूडे, जन्म 7 अप्रैल 566) का निधन हुआ।
841 ईस्वी में 25 जून को फोंटेने-एन-पुइसाये युद्ध में चार्ल्स द बाल्ड और लुईस द जर्मन सेनाओं ने इटली के लोथैर प्रथम और एक्विटाइन के पेपिन द्वितीय की सेनाओं को परास्त किया।
931 ईस्वी में 25 जून को हेझोंग, चीन में मिंगजोंग सम्राट ली सियुआन के चीफ ऑफ स्टाफ और मुख्य सलाहकार रहे सैन्य अधिकारी एन चोंगहुई का निधन हुआ।
1031 ईस्वी में 25 जून को योंगकिंग, बैरीन राइट बैनर (इनर मंगोलिया) लियाओ वंश के सम्राट शेंगजोंग (वेनशुनु, चीनी नाम येलू लॉन्गक्सु जन्म 16 जनवरी 972) का निधन हुआ।
1134 श्लेस्विग, डेनमार्क में डेनमार्क के राजा नील्स का निधन हुआ।
1258 सेंट सबास युद्ध के दौरान एकर क्षेत्र की लड़ाई में वेनेटियन ने बड़े जेनोइस बेड़े को हराया।
1328 डोन्याट, समरसेट, इंग्लैंड में विलियम मोंटागु का जन्म हुआ। विलियम मोंटागु सैलिसबरी के दूसरे अर्ल, चौथे बैरन मोंटागु, मैन के राजा अंग्रेज रईस और कमांडर बने। उन्होंने हंड्रेड इयर्स वॉर के वक्त राजा एडवर्ड तृतीय के फ्रांस के विरुद्ध अभियानों में अंग्रेजी सेना में कमांडर के तौर पर काम किया।
1483 पोंटेफ्रैक्ट कैसल, इंग्लैंड में अंग्रेज रईस, दरबारी, किताबों के शौकीन और लेखक एंथनी वुडविले, दूसरे अर्ल रिवर्स का निधन हुआ।
1529 भारत में मुगल शासन के संस्थापक बादशाह जहीरुद्दीन मोहम्मद बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा वापस पहुंचे।
1530 ऑग्सबर्ग डाइट में जर्मनी के लूथरन राजकुमारों और निर्वाचकों ने ऑग्सबर्ग स्वीकारोक्ति पवित्र रोमन सम्राट के समक्ष प्रस्तुत की।
1634 लंदन में एलिजाबेथन काल के अंत और जैकोबीन काल के आरंभिक वर्षों के दौर के प्रसिद्ध अंग्रेजी नाटककार, कवि और व्यंग्यकार जॉन मार्स्टन (जन्म 7 अक्टूबर 1576 कोवेंट्री, इंग्लैंड) का निधन हुआ। जॉन मार्स्टन का एक कथन, मैं सिर्फ इतना जानता हूँ कि महिलाओं के साथ बहस करते समय दो सिद्धांत होते हैं। और कोई भी काम नहीं करता।
1638 प्रसिद्ध स्पेनिश कैथोलिक पादरी, नाटककार, कवि, उपन्यासकार, लाइसेंसधारी धर्मशास्त्री और नोटरी जुआन पेरेज डी मोंटालबन (जन्म 1602) का निधन मैड्रिड में हुआ। 18 वर्ष की उम्र में धर्मशास्त्र में मोंटालबन लाइसेंसधारी बने गए। 1625 में पुजारी और फिर इनक्विजिशन में नोटरी नियुक्त हुए।
1658 एंग्लो-स्पेनिश युद्ध में रियो नुएवो की लड़ाई में स्पेनिश सेना जमैका पर फिर से कब्जा करने में विफल रही।
1678 वेनिस की एलेना कॉर्नारो पिस्कोपिया पडुआ विश्वविद्यालय से स्नातक होने पर डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाली पहली महिला बनीं।
1728 मुगल बादशाह आलमगीर द्वितीय और उनकी बेगम जीनत महल के बेटे शाह आलम द्वितीय का पुरानी दिल्ली में जन्म हुआ। शाह आलम द्वितीय बाद में 16वें मुगल बादशाह बने।
1741 ऑस्ट्रिया की मारिया थेरेसा को ब्रातिस्लावा में हंगरी की रानी रेजनेंट का ताज पहनाया गया।
1786 गैवरिल प्रिबिलोव ने बेरिंग सागर में प्रिबिलोफ द्वीप समूह के सेंट जॉर्ज द्वीप की खोज की।
1788 वर्जीनिया अमेरिका के संविधान को अपनाने वाला 10वां राज्य बना।
1848 जून डेज अपराइजिंग की एक तस्वीर फोटो पत्रकारिता का पहला ज्ञात उदाहरण बनी। जून डेज विद्रोह 22 से 26 जून 1848 तक फ्रांसीसी नागरिकों द्वारा आयोजित एक विद्रोह था। यह द्वितीय गणराज्य द्वारा बेरोजगारों को काम और आय का न्यूनतम स्रोत प्रदान करने के लिए बनाए गए राष्ट्रीय कार्यशालाओं को बंद करने की योजनाओं के जवाब में था। जनरल लुइस-यूजीन कैविग्नाक के नेतृत्व में नेशनल गार्ड ने विद्रोह को दबाने के लिए जबरदस्त गोलीबारी की जिसमें 10,000 से अधिक लोग मारे गए। 4,000 विद्रोहियों को फ्रांसीसी अल्जीरिया में निर्वासित कर दिया गया। विद्रोह के खूनी दमन से लोकतांत्रिक और सामाजिक गणराज्य (रिपब्लिक डेमोक्रेटिक एट सोशल) की अवधारणा को कुचल दिया गया।
1868 अमेरिकी राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन ने सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन में आठ घंटे काम करने के कानून पर हस्ताक्षर किये।
1900 लॉर्ड माउंटबेटन (अल्बर्ट विक्टर निकोलस लुइस फ्रांसिस) का जन्म विंडसर, इंग्लैंड में हुआ। माउंटबेटन ब्रिटिश राजनेता, ब्रिटिश राज परिवार से संबद्ध, नौसेना प्रमुख, भारत के गवर्नर जनरल, अंतिम वाइसराय रहे।
1900 चीन के डोनहुआंग के मोगाओ गुफाओं में एक ताओवादी भिक्षु वांग युआनलू ने 5वीं से 11वीं शताब्दी के दुनहंग पांडुलिपियों (सैंपिक्टेड) की खोज की।
1903 विश्व प्रसिद्ध ब्रिटिश, अंग्रेजी उपन्यासकार, निबंधकार, पत्रकार, आलोचक, समाजवादी, मानवाधिकारवादी जाॅर्ज ओरवेल (एरिक आर्थर ब्लेयर) का जन्म मोतिहारी बिहार में हुआ। इनका उपन्यास 1984 बहुत प्रसिद्ध हुआ और दुनिया भर की तमाम भाषाओं में इसका अनुवाद हुआ। जाॅर्ज ओरवेल ने एक जगह कहा है, लोगों को नष्ट करने का सबसे प्रभावी तरीका उनके इतिहास की उनकी अपनी समझ को नकारना और मिटा देना है। इसी दिन प्रसिद्ध हिंदी लेखक चंद्रशेखर पांडे का जन्म हुआ।
1908 प्रसिद्ध भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी का जन्म हुआ।
1910 रूस के प्रसिद्ध संगीतकार इगोरस्ट्राविंस्की ने अपना पहला बड़ा संगीत प्रोग्राम फायरबर्ड पेरिस में प्रस्तुत किया।
1924 विख्यात भारतीय बॉलीवुड फिल्म संगीतकार मदन मोहन का जन्म हुआ।
1931 विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म इलाहाबाद में हुआ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री, केंद्र में रक्षा और वित्त मंत्री, भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने वीपी सिंह ने अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी के लिए मंडल आयोग द्वारा की गई सिफारिशें लागू कीं। जिससे हिंदू धर्म के अगड़े समुदाय ने पूरे देश में वबाल मचा दिया।
1932 भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला।
1935 चार्ल्स शेफील्ड का जन्म हुआ। चार्ल्स शेफील्ड जाने माने ब्रिटिश अंग्रेजी गणितज्ञ, भौतिक विज्ञानी, विज्ञान-कथा लेखक, अमेरिकी साइंस फिक्शन और फैंटेसी राइटर्स, अमेरिकन एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी के अध्यक्ष रहे।
1940 फ्रांसीसी बंदरगाहों से लगभग 200,000 मित्र देशों के सैनिकों की निकासी पूरी हो गई। जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने इसी दिन पेरिस में फ्रांस के सर्वाधिक शक्तिशाली सैन्य शासक रहे नेपोलियन बोनापार्ट की कब्र और एफिल टाॅवर देखा।
1941 फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।
1944 ब्रिटिश भारत में हैदराबाद रियासत के अग्रणी मुस्लिम नेता, हैदराबाद में खाकसार की शाखाओं के संस्थापक, प्रभावशाली धार्मिक उपदेशक, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष नवाब बहादुर यार जंग का इंतकाल हुआ।
1947 एन फ्रैंक की किताब डायरी ऑफ ए यंग गर्ल प्रकाशित हुई थी। इसकी 3 करोड़ प्रतियां बिकी और 67 भाषाओं में अनुवादित हुई। यह हिटलर नाजी जर्मनी के जुल्मों और द्वितीय विश्व युद्ध की भुक्तभोगी और दृष्टा थी।
1950 भारत के विख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती का निधन हुआ। इसी दिन कोरियाई गृहयुद्ध आरंभ हुआ। आजादी की लड़ाई लड़ रहे उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच शुरु हुए इस गृह युद्ध ने बाद में अंतरराष्ट्रीय शीतयुद्ध का रूप ले लिया।
1951 अमेरिकी टेलीविजन एवं रेडियो नेटवर्क सीबीएस ने न्यूयार्क से चार शहरों में पहले रंगीन टीवी प्रोग्राम का प्रसारण किया।
1957 डाॅ. सुनील प्रधान का जन्म नजीबाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ। सुनील प्रधान किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी, नेशनल इंस्टीट्यूट आफ मेंटल हैल्थ एंड न्यूरोसाइंस से संबद्ध रहे पद्मश्री सम्मान प्राप्त किया। इसी दिन जबलपुर मध्य प्रदेश में जाने माने फिल्म अभिनेता, संगीतज्ञ, गायक और मॉडल रघुवीर यादव का जन्म हुआ।
1960 मेडागास्कर को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।
1961 भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता सतीश शाह का जन्म हुआ। इसी दिन इराक ने घोषणा की कि कुवैत इराक का हिस्सा है।
1974 बॉलीवुड की बहुचर्चित बोल्ड अभिनेत्री और माॅडल करिश्मा कपूर का जन्म का हुआ।
1975 भारत में राष्ट्रीय आपातकाल सेंसरशिप शुरू लागू हुई। आपातकाल का आदेश प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सिफारिश पर आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद द्वारा आंतरिक गड़बड़ी के लिए संविधान के अनुच्छेद 352 (1) के तहत जारी किया गया। इस आदेश ने प्रधानमंत्री को डिक्री द्वारा शासन करने का अधिकार दिया, जिससे चुनावों को निलंबित किया जा सके और नागरिक स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया जा सके। आम जनता को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा, लेकिन सरकार के बड़े विरोधी नेताओं, आलोचकों इत्यादि को जेलों में काफी समय रखा गया। विपक्ष का और खासतौर पर आरएसएस, मोदी एंड कंपनी इत्यादि के यह आरोप बेबुनियाद हैं कि आपातकाल के दौरान लोगों को प्रताड़ित किया गया। आरएसएस के अधिकतर लोगों को बख्शा गया, लेकिन समाजवादियों, लोकतंत्रवादियों, कम्युनिस्टों पर अधिक नियंत्रण लगाया गया और नागरिक स्वतंत्रता, आलोचना करना और स्वतंत्र लेखन-पत्रकारिता पर काफी हद तक अंकुश रहा।
1977 आम चुनाव में इंदिरा गांधी एवं उनकी कांग्रेस पार्टी की हार के बाद बनी जनता पार्टी सरकार ने आपातकाल की वर्षगांठ 25 जून को काला दिवस मनाया।
1978 बंबई में मनोरंजन जगत की प्रमुख कारोबारी और वीयू टेलीविजंस की संस्थापक तथा मुखिया देविता सर्राफ का जन्म हुआ। इसी दिन जाने माने फिल्म अभिनेता, मॉडल और फिल्म निर्माता आफताब शिवदासानी का जन्म बंबई में हुआ।
1981 श्रीलंका और दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड अभिनेत्री एवं मॉडल पूजा उमाशंकर का जन्म कोलंबो में हुआ।
1983 भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा कर पहली बार क्रिकेट विश्व कप जीता।
1985 उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल का जन्म आगरा में हुआ।
1986 हिंदी, तमिल, मराठी और अन्य कई भाषाओं की फिल्म अभिनेत्री तथा माॅडल साई ताम्हणकर का जन्म सांगली, महाराष्ट्र में हुआ। इसी दिन भारत की प्रसिद्ध महिला एथलीटों में से एक सुधा सिंह का जन्म हुआ।
1989 बाॅलीवुड सहित तेलुगू और पंजाबी आदि विविध भारतीय भाषाओं की फिल्मों, टेलीविजन और विज्ञापन गीत गायक देव नेगी का जन्म द्वाराहाट (अल्मोड़ा) उत्तराखंड में हुआ।
1990 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री तथा मॉडल रिद्धिमा पंडित का जन्म बंबई में हुआ।
1993 मानव अधिकारों पर विश्व सम्मेलन द्वारा वियना घोषणा और कार्यक्रम की कार्रवाई को अपनाया गया। मानव अधिकारों और संयुक्त राष्ट्र चार्टर की सार्वभौमिक घोषणा की पुष्टि की गई। इसी दिन किम कैंपबेल कनाडा की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं। यह 19वीं प्रधानमंत्री हुई।
1994 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड भारतीय हिंदी टेलीविजन अभिनेत्री एवं मॉडल जिज्ञासा सिंह का जन्म जयपुर में हुआ। इसी दिन जापान के प्रधानमंत्री सुतोमु हाता ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1998 अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम जेफरसन क्लिंटन 9 दिन की यात्रा पर चीन पहुँचे।
1999 संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की सूचना देने पर 50 लाख डालर के इनाम की घोषणा की गई।
2002 अफगानिस्तान में नये मंत्रिमंडल के सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।
2009 राजस्थान के दसवें मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस नेता शिव चरण माथुर का निधन हुआ। इसी दिन सिंगापुर के शीर्ष अधिवक्ता और भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य आर. पाल कृष्णन का निधन हुआ।
2004 रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय लिया।
2005 टार्जाना, लॉस एंजिल्स में काइली लोरेना कैंट्राल का जन्म हुआ। काइली कैंट्राल लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका, नर्तकी, सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हेलो काइली नाम से एक यूट्यूब चैनल से की थी। काइली का कहना है, लड़की, खुद पर विश्वास रखो! तुम्हारे साथ कुछ भी होता नहीं है, बल्कि सब कुछ तुम्हारे लिए होता है। 2005 में इसी दिन महमूद अहमदीनेजाद ईरान के राष्ट्रपति बने।
2006 ग्रेपवाइन, टेक्सास में मैकेना ग्रेस का जन्म हुआ। मैकेना ग्रेस बोल्ड, खूबसूरत, लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका, मंच प्रस्तोता, फिल्म निर्मात्री हैं। उन्होंने पाँच साल की उम्र में पेशेवर रूप से अभिनय शुरू किया। उनकी शुरुआती भूमिकाओं में डिज्नी एक्सडी सिटकॉम क्रैश एंड बर्नस्टीन (2012-2014) में जैस्मीन बर्नस्टीन और सोप ओपेरा द यंग एंड द रेस्टलेस (2013-2015) में फेथ न्यूमैन शामिल हैं। अनेक छोटी भूमिकाओं के बाद उन्होंने गिफ्टेड (2017) में एक बाल प्रतिभा की भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ युवा कलाकार के लिए क्रिटिक्स चॉइस मूवी अवार्ड मिला।
2007 पीएमटीएयर फ्लाइट 241 कंबोडिया के कंपोट प्रांत के डमरेई पहाड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे विमान में सवार सभी 22 लोग मारे गए।
2008 उत्तर प्रदेश सरकार ने मकान व प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टांप शुल्क 8 से घटाकर 5 फीसदी कर दिया।
2009 मात्र 11 वर्ष की उम्र से गायकी शुरु करने वाले आगे चलकर संगीत और नृत्य के बेताज बादशाह किंग ऑफ पॉप कहे गये विश्व प्रसिद्ध संगीतज्ञ और गायक माइकल जोसफ जैक्सन का निधन लॉस एंजेल्स में हुआ।
2010 अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) ने 25 जून को अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस मनाने का फैसला किया। बाद में इसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी अपने वार्षिक आयोजनों की सूची में शामिल कर लिया। आईएमओ के अनुमान के मुताबिक, जहाज दुनिया के लगभग 90 प्रतिशत माल परिवहन करते हैं। इस दिन का उद्देश्य विश्व अर्थव्यवस्था और नागरिक समाज में नाविकों के योगदान के लिए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का है। उन जोखिमों और व्यक्तिगत लागतों के लिए सराहने का है जो नाविक अपनी नौकरी के दौरान वहन करते हैं। यह दिन न केवल नाविकों के अमूल्य काम को स्वीकार करता है, बल्कि इसका उद्देश्य समुद्री डकैती जैसे उनके काम और जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर वैश्विक ध्यान आकर्षित करने का भी है। यह सरकारों से ऐसी नीतियां विकसित करने का आह्वान करता है जिससे बंदरगाहों पर नाविकों के साथ ही नौवहन के उद्यम में जुड़े सभी तरह के कार्मिकों और कारोबारियों के साथ उचित व्यवहार हो सके, और निजी जहाज कंपनियों और मालिकों से अपने कर्मचारियों को समुद्र में रहने के दौरान उचित सुविधाएं और आराम प्रदान करने के लिए कहा जाए।
2011 विटिलिगो सपोर्ट एंड अवेयरनेस फाउंडेशन ने पहला विश्व विटिलिगो दिवस (जिसे विटिलिगो जागरूकता दिवस और विटिलिगो पर्पल फन डे) 25 जून 2011 को मनाया। विटिलिगो विकार के बारे में वैश्विक जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से विश्व विटिलिगो दिवस मनाया जाता है। विटिलिगो विकार विश्व की करीब 1-2 प्रतिशत आबादी में होता है। इस विकार में त्वचा पर रंग परिवर्तन होता है और अनेक प्रकार के चकत्ते बनते हैं।
2013 उत्तराखंड में बाढ़ के दौरान रेस्क्यू मिशन में लगा वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में क्रू मेंबर्स समेत 20 लोग मारे गए। इसी दिन कतर के पिछले अमीर, शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का चौथा बेटा तमीम बिन हमद अल थानी कतर का आठवां अमीर बना। वह अपने पिता के पद त्याग करने के बाद कतर के अमीर के पद पर नियुक्त आधुनिक दुनिया का सबसे कम उम्र का शासक हुआ।
2014 लुईस सुआरेज पर फीफा विश्वकप के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दांत से काटने का आरोप लगा।
2017 प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज जीती।
2022 बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश के सबसे लंबे पुल पद्मा ब्रिज का उद्घाटन किया। इसी दिन 2022 में रुस-यूक्रेन युद्ध के दौरान सिवेरोडोनेत्स्क की कई हफ्तों तक चली भीषण लड़ाई के बाद समाप्त हुई जिसमें शहर पर रूस का कब्जा हुआ, आगे लिसिचांस्क की लड़ाई शुरु हुई। 2022 में इसी दिन ओस्लो में तीन जगहों पर एक संदिग्ध इस्लामिस्ट हमले में एक बंदूकधारी की गोलीबारी से दो लोगों की मौत हुई और 21 अन्य घायल हुए। यह हमला एलजीबीटीक्यू़ समुदाय के खिलाफ था।
2023 जाने माने ऑस्ट्रेलियाई ट्रेड यूनियन नेता और राजनीतिज्ञ साइमन क्रेन का निधन हुआ।
2024 हजारों लोगों ने सरकार के 2024-25 वित्त विधेयक के पारित होने का विरोध करते हुए केन्या के संसद भवन पर धावा बोल दिया। इसी दिन जाने माने अमेरिकी अभिनेता बिल कॉब्स और सिका एनोआ‘ई नामक जाने माने अमेरिकी समोअन पेशेवर पहलवान का निधन हुआ। इसी दिन हैदराबाद में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि देश के बच्चों को पता होना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद गिराए जाने की घटना को बेहद खराब आपराधिक कृत्य कहा था। हैदराबाद के सांसद ने एनसीईआरटी की किताबों में बाबरी मस्जिद की जगह तीन गुंबदों वाला ढांचा शब्दों के इस्तेमाल के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, एनसीईआरटी ने बाबरी मस्जिद की जगह तीन गुंबदों वाला ढांचा इस्तेमाल करने का फैसला किया है। उसने अयोध्या पर फैसले को सर्वसम्मति का उदाहरण बताने का भी फैसला किया है। देश के बच्चों को पता होना चाहिए कि उच्चतम न्यायालय ने बाबरी मस्जिद गिराए जाने की घटना को बेहद खराब आपराधिक कृत्य बताया था। उन्होंने कहा, बच्चों को पता होना चाहिए कि 1949 में कैसे एक मस्जिद का अपमान किया गया और 1992 में उसे गिरा दिया गया। उन्हें आपराधिक कृत्य का महिमामंडन करते हुए बड़ा नहीं होना चाहिए। इससे पहले एनसीईआरटी के निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी द्वारा बाबरी मस्जिद और गुजरात दंगों के बारे में पाठ्य पुस्तकों में किये गये बदलावों का बचाव किये जाने के बारे में ओवैसी ने कहा था, जो इतिहास से सबक नहीं सीखता उसका उसी इतिहास से दोबारा सामना होना तय है।
2025 पंजाब पुलिस और विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को ड्रग्स के खिलाफ सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई शुरू करते हुए राज्य भर में 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस छापेमारी का प्रमुख उद्देश्य नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क को तोड़ना और ड्रग मनी के स्रोतों का पता लगाना है। सबसे अहम कार्रवाई शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ की गई। अमृतसर स्थित उनके ग्रीन एवेन्यू आवास पर छापा मारने के बाद विजिलेंस टीम ने उन्हें हिरासत में लिया और मोहाली ले आई। इसी दिन भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा के लिए रवाना होकर इतिहास रच दिया है। चारों अंतरिक्ष यात्री बुधवार को एक्सिओम स्पेस द्वारा एक वाणिज्यिक मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर में ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सवार हुए। कई बार यात्रा टलने के बाद एक्सिओम-4 मिशन ने दोपहर 12 बजकर एक मिनट पर उड़ान भरी जिसका दुनिया भर के लोगों ने स्वागत किया। लखनऊ में जन्मे शुक्ला, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) की अंतरिक्ष यात्री पूर्व मिशन कमांडर पैगी व्हिटसन, हंगरी के अंतरिक्ष यात्री टिबोर कपू व पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की के साथ एक्सिओम-4 मिशन का हिस्सा हैं।
2026 ईरान ने अमेरिका के साथ शांति वार्ता रोकने की घोषणा की और एक्सिस ऑफ रेजिस्टेंस के साथ मिलकर होर्मुज जलडमरूमध्य को ब्लॉक करने की चेतावनी दी, जब तक कि इजराइल गाजा और लेबनान में सैन्य अभियान बंद नहीं कर देता। पूरे यूरोप में लाखों लोग भीषण गर्मी की लहरों से परेशान रहे, जबकि यूरोपीय संसद ने शरण के अस्वीकृत आवेदकों को गैर-यूरोपीय संघ के केंद्रों में वापस भेजने के लिए नए, कड़े प्रवासन कानून पारित किए। भारी मानसूनी बारिश और अचानक आई बाढ़ ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी तबाही मचाई, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कई लापता हो गए। उत्तर प्रदेश और बिहार के इलाके भीषण गर्मी की चपेट में रहे। टेक और एआई शेयरों में वैश्विक स्तर पर मुनाफावसूली के कारण भारतीय शेयर सूचकांक एक महीने से अधिक के निचले स्तर पर आ गए, जिससे घरेलू सोने की कीमतों में भी गिरावट आई। सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पहाड़ियों (स्थानीय जमीन से 100 मीटर ऊपर की जमीन) के लिए एक समान परिभाषा अपनाई, जिससे राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ और स्थानीय विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। महाराष्ट्र राज्य सरकार ने भोजनालयों में मुफ्त पीने का पानी उपलब्ध कराना अनिवार्य कर दिया। वेनेजुएला में दो भूकंपों (मैग्नीट्यूड 7.2 और 7.5) के बाद आपातकाल की घोषणा की गई। इन भूकंपों ने देश के उत्तर-मध्य तट को हिलाकर रख दिया और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुँचाया, जिसमें सिमोन बोलिवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी शामिल है। अमेरिका में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप में ब्राजील ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराकर नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह पक्की कर ली।
याद रखें, एक आसान सवाल का आसान जवाब हो सकता है। लेकिन एक कठिन सवाल का कठिन जवाब होना चाहिए। और सबसे कठिन सवालों के लिए, कोई जवाब नहीं हो सकता है - सिवाय विश्वास के। -चार्ल्स शेफील्ड
25 जून को मोजाम्बिक आजादी का जश्न मनाता है, उसे 1975 में पुर्तगाल से आजादी मिली थी। इसी दिन क्रोएशिया अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। राष्ट्रीय कैटफिश दिवस (संयुक्त राज्य अमेरिका) राज्य स्थापना दिवस (स्लोवेनिया) राज्य स्थापना दिवस (वर्जीनिया) और शिक्षक दिवस (ग्वाटेमाला) मनाए जाते हैं।
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇 https://explainer24.com
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
#WorldHistoryofJune25 #June25 #CharlesSheffield #GeorgeOrwell #JohnMarston #JigyasaSingh #DevitaSaraf #DayoftheSeafarer #InternationalDayoftheSeafarer #WorldVitiligoDay #Virginia #KylieCantrall #WorldHistoryofJune24 #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #CockroachJantaParty #FIFAWorldCups2026 #Qatar #IranUSDeal #June24 #Goddess #God #CJP #MichaelJackson
लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।
व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।










0 टिप्पणियाँ