453 ईसा पूर्व में 8 मई को चीन में वसंत और शरद ऋतु की अवधि में हाउस ऑफ झाओ ने हाउस ऑफ झी को हराया जिससे जिनयांग की लड़ाई समाप्त हुई। यह जिन के कुलीन परिवारों के बीच का सैन्य संघर्ष था।
413 ईस्वी में 8 मई को सम्राट होनोरियस ने विसिगोथ्स द्वारा लूटे गए इतालवी प्रांतों टस्किया, कैंपानिया, पिकेनम, सैमनियम, अपुलीया, लुकानिया, कैलाब्रिया के लिए कर राहत देने वाले आदेश पर हस्ताक्षर किए।
589 ईस्वी में 8 मई को रेकेर्ड प्रथम ने टोलेडो की तीसरी परिषद स्थापित की, जिसमें कैथोलिक चर्च में विसिगोथिक स्पेन का प्रवेश हुआ।
685 रोम, बीजान्टिन साम्राज्य रोम के बिशप पोप बेनेडिक्ट द्वितीय का निधन हुआ। पोप बेनेडिक्ट द्वितीय का पर्व दिवस 7 मई है।
997 बियानजिंग, उत्तरी सोंग राजवंश (कैफेंग, हेनान, चीन) में चीन के सोंग राजवंश के दूसरे सम्राट ताइजोंग (झाओ जियोंग) का निधन हुआ।
1157 मर्व (ईरान का प्रमुख शहर) में खुरासान के सेल्जुक शासक अहमद संजर (जन्म 6 नवंबर 1086 सिन्जार) का इंतकाल हुआ।
1220 स्वीडन की रानी, राजा एरिक नटसन की पत्नी और राजा एरिक एरिक्सन की माँ रिकिसा ऑफ डेनमार्क का निधन हुआ।
1360 इंग्लैंड के राजा एडवर्ड तृतीय और फ्रांस के राजा जॉन द्वितीय के बीच ब्रेटीग्नी की संधि का मसौदा तैयार किया गया।
1373 ईसाई रहस्यवादी और एंकरस जूलियन ऑफ नॉर्विच के जूलियन ने दिव्य प्रेम के रहस्योद्घाटन में वर्णित मृत्युशय्या के दृश्यों का अनुभव होने का दावा किया।
1429 जोन ऑफ आर्क ने 100 वर्ष के युद्ध का अंत करते हुए ऑरलियन्स से अपनी घेराबंदी हटा ली।
1450 केंटिशवासियों ने राजा हेनरी चतुर्थ के खिलाफ विद्रोह किया।
1492 अल्जेटे ब्रियांजा, डची ऑफ मिलान में एंड्रिया अल्चियाटो (जियोवानी एंड्रिया अल्चियाटो) का जन्म हुआ। एंड्रिया अल्चियाटो प्रसिद्ध इतालवी विधिवेत्ता और मानवतावादी बने, उन्हें मुख्य रूप से एम्ब्लेमाटा के निर्माण के लिए जाना जाता है, यह नैतिक प्रतीकों का एक संग्रह है जिसमें पाठ और चित्र शामिल है। उन्हें कानूनी मानवतावादियों के फ्रांसीसी संप्रदाय का संस्थापक माना जाता है।
1516 त्रिन दुय सन के नेतृत्व में शाही रक्षकों के समूह ने सम्राट ली तुंग डक की हत्या कर दी और राजधानी थोंग लांग (वियतनाम) को असुरक्षित छोड़कर चले गए।
1541 स्पेनिश अन्वेषक और अतिक्रमणकारी हर्नान्डो डी सोटो वॉल्स के पास रुका, मिसिसिपी नदी देखी। इसे स्पैनिश में रियो डी एस्पिरिटु सैंटो ना दिया, मिसीसिपी नाम 1519 में अलोंसो अल्वारेज डी पिनेडा ने दिया।
1608 स्कॉटलैंड में हिल्डरस्टन, वेस्ट लोथियन में नई राष्ट्रीयकृत चांदी की खदान को बेविस बुल्मर ने फिर से खोल दिया।
1639 विलियम कोडिंगटन ने न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड की स्थापना की, न्यू इंग्लैंड राज्य के रोड आइलैंड में एक्विडनेक आइलैंड पर बसा एक शहर है। इसके यॉट से भरे बंदरगाह ने कई सालों तक मशहूर सालाना सेलिंग रेगाटा अमेरिका कप की मेजबानी की। न्यूपोर्ट, बेलेव्यू एवेन्यू के किनारे बनी गिल्डेड एज की हवेलियों के लिए भी जाना जाता है, जिनमें से कुछ अब म्यूजियम हैं। सबसे मशहूर है द ब्रेकर्स, 1895 की एक हवेली है जिसे रेनेसां महल की तरह बनाया गया है।
1713 मस्क्वा (रूस की राजधानी मास्को) की जगह सेंट पीटर्सबर्ग को रूस की राजधानी बनाया गया।
1758 पेशावर की लड़ाई में मराठा साम्राज्य ने दुर्रानी साम्राज्य के पेशावर पर कब्जा कर लिया। मराठा साम्राज्य ने पुणे से 2,000 किमी (1,200 मील) दूर अफगानिस्तान की सीमा तक अपना विस्तार किया।
1777 बंगाल के नवाब मीर कासिम का निधन हुआ।
1794 ऑक्सीजन की खोज करने वाले वैज्ञानिक एंटोनियो लेवाइजर का निधन हुआ। सबसे पहले ऑक्सीजन गैस की खोज 1772 में स्वीडन के कार्ल विल्हेम शीले नामक वैज्ञानिक ने की थी। कार्ल शीले ने पोटैशियम नाइट्रेट को गर्म करके ऑक्सीजन गैस प्राप्त की थी। उन्होंने अपनी खोज को कहीं प्रकाशित नहीं किया। इसके 2 साल बाद साल 1774 में रसायन विज्ञानी जोसेफ प्रिस्टले ने मरक्यूरिक आॅक्साइड का थर्मल डीकंपोजिशन किया और ऑक्सीजन प्राप्त की। 1775-80 के दौरान एक और वैज्ञानिक एंटोनियो लेवाइजर ने ऑक्सीजन की खोज में महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने वस्तुओं के जलने और सांस लेने में ऑक्सीजन की भूमिका का पता लगाया। ऑक्सीजन को एक रासायनिक तत्व के रूप में खोजने का श्रेय भी लेवाइजर को ही जाता है।
1794 फ्रांस के वैज्ञानिक और आधुनिक रसायन विज्ञान के जनक एंटोनी लावोइसियर को भ्रष्टाचार के आरोप में गद्दार घोषित कर एक ही दिन में मुकदमें फैसला सुनकार फांसी की सजा दे दी गई।
1825 विंबलडन, लंदन में जॉर्ज ब्रूस मैलेसन का जन्म हुआ। जॉर्ज ब्रूस मैलेसन ब्रिटिश भारतीय बंगाल सेना कर्नल और इतिहासकार बने।
1828 मानव सेवा कार्यों के लिए पहला नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति जीन हेनरी डयूनेन्ट का जन्म जिनेवा, स्विट्जरलैंड में हुआ। हेनरी डुनेंट की जयंती पर 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस और रेड क्रिसेंट दिवस मनाया जाता है। हेनरी रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक और 1901 में पहले नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्तकर्ता थे।
1842 पोलेंड के वार्सा से पेरिस जा रही ट्रेन में आग लगने से 50 व्यक्तियों की मौत हुई।
1847 रॉबर्ट डब्ल्यू. थॉम्पसन ने रबर के टायर का पेटेंट करवाया।
1871 ब्रिटेन और अमेरिका के बीच समझौते के बाद अलबामा विवाद समाप्त हुआ।
1877 न्यूयॉर्क शहर के गिलमोर्स गार्डन में पहला वेस्टमिंस्टर केनेल क्लब डॉग शो शुरू हुआ।
1863 19वीं सदी में जब दुनिया भर में युद्ध चल रहे थे, सैनिक लोगों को अंधाधुंध मारते, काटते और विध्वंस करते चले जाते थे तब घायलों की मदद के लिए स्विटजरलैंड के जेनेवा में रेडक्रॉस स्वंयसेवी संगठन की स्थाना स्विस मानवतावादी और कारोबारी हेनरी डुनैंट ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर की। रेडक्रॉस 97 मिलियन स्वयं सेवकों और कार्मिकों के साथ यह संस्था दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराती है।
1886 फार्मासिस्ट जॉन पेम्बर्टन ने पहली बार पेटेंट दवा के रूप में कोका-कोला नामक कार्बोनेटेड पेय बेचा। इसे टॉनिक बताया गया।
1891 हेलेना पेत्रोव्ना ब्लावात्स्की (मैडम ब्लावात्स्की, जन्म 31 जुलाई, 1831 येकातेरिनोस्लाव, येकातेरिनोस्लाव गवर्नरेट, रूसी साम्राज्य) का निधन हुआ। पेत्रोव्ना ब्लावात्स्की प्रसिद्ध रूसी और अमेरिकी रहस्यवादी और लेखिका थीं, जिन्होंने 1875 में थियोसोफिकल सोसाइटी की सह-स्थापना की थी। उन्होंने थियोसोफी के अग्रणी सिद्धांतकार के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की।
1895 उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता गोपबंधु चौधरी का जन्म हुआ।
1898 इटालियन फुटबाल लीग का पहला मैच खेला गया।
1899 स्वतंत्रता सेनानी सुदेव चापेकर का निधन हुआ।
1901 आस्ट्रेलिया के राजनीतिक दल लेबर पार्टी की स्थापना की गई।
1903 पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, कानूनविद अल्विन राबर्ट काॅर्नेलियस का जन्म आगरा में हुआ। इसी दिन दुनिया के पहले जेप्लिन वायुपोत लेबोदी ने 37 किलोमीटर की अपनी पहली उड़ान थी।
1915 स्वतंत्रता सेनानी अमीर चंद का निधन हुआ। इसी दिन एक और जाने माने क्रांतिकारी भाई बालमुकुंद का निधन हुआ।
1916 चिन्मयानंद मिशन के संस्थापक, हिंदु वेदांत दर्शन के आध्यात्मिक गुरु चिन्मयानंद सरस्वती का जन्म एर्नाकुलम, केरल में हुआ।
1921 स्वीडन ने फांसी की सजा समाप्त की। 1921 में इसी दिन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ रोमानिया की स्थापना हुई।
1926 प्रसिद्ध इतिहासकार तपन राय चौधरी का जन्म हुआ।
1927 पेरिस से न्यूयॉर्क तक पहली बिना रुके ट्रांसअटलांटिक उड़ान भरने वाले फ्रांसीसी युद्ध नायक चार्ल्स नंगेसर और फ्रांकोइस कोली का विमान द व्हाइट बर्ड बाइप्लेन लापता हो गया।
1929 प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म वाराणसी में हुआ।
1933 महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ 21 दिन का उपवास शुरु किया।
1938 विख्यात पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी जावेद बर्की का जन्म मेरठ में हुआ।
1945 युद्ध में पराजय मिलने पर मित्र राष्ट्रों की सेनाओं के समक्ष जर्मनी ने आत्मसमर्पण किया। 8 मई का दिन यूरोप में विक्ट्री डे या विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन 1945 में जर्मनी की हार के साथ यूरोप में दूसरे विश्व युद्ध का अंत हुआ। 6 साल चले विश्व युद्ध के बाद ब्रिटेन और गठबंधन सेनाओं के सामने जर्मनी ने आत्मसमर्पण कर दिया था। तब से हर साल 08 मई को यूरोप में विक्ट्री ऑफ यूरोप डे के रूप में मनाया जाता है। 1939 में जर्मनी के तानाशाह हिटलर के पोलैंड पर हमले से शुरू हुआ दूसरा विश्व युद्ध करीब 6 साल चला था। युद्ध में दो धड़े थे-एक ओर ब्रिटेन, अमेरिका, सोवियत संघ और फ्रांस जैसे देश थे, जो मित्र राष्ट्र कहलाए, दूसरी ओर जर्मनी, इटली और जापान जैसे देश थे, जो धुरी राष्ट्र कहलाए। युद्ध में जर्मनी की अगुआई वाले धुरी राष्ट्रों की हार हुई थी। एक अनुमान के अनुसार, दूसरा विश्व युद्ध मानव इतिहास का सबसे भयंकर युद्ध था, जिसमें करीब 10 करोड़ सैनिकों ने हिस्सा लिया था और करीब 8 करोड़ लोगों की मौत हुई थी। जर्मन तानाशाह हिटलर ने युद्ध में जर्मनी को हारता और खुद को घिरते देखकर 30 अप्रैल 1945 को आत्महत्या कर ली थी। हिटलर के मरने के एक सप्ताह बाद जर्मनी ने बिना किसी शर्त के आत्मसमर्पण के कागजों पर दस्तखत कर दिए थे। यूरोप में ‘विक्ट्री डे या विजय दिवस पर कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इन कार्यक्रमों में विश्व युद्ध के उन दिग्गजों को सार्वजनिक श्रद्धांजलि दी जाती है जिन्होंने यूरोप को तानाशाही नाजीवाद या फासीवाद से मुक्त कराया था।
1947 जाने माने गुजराती उपन्यासकार ध्रुव भट्ट का जन्म भावनगर में हुआ।
1953 पुर्तगाली मूल के संगीतज्ञ, गायक रोमियो फरनांडीज का जन्म पंजिम, गोवा में हुआ। इसी दिन भारत के प्रसिद्ध सर्जन, 1 लाख से अधिक हृदय आॅपरेशन करने वाले, नारायणा हैल्थ चिकित्सा संस्थान श्रंख्ला के मुखिया देवी प्रसाद शेट्टी का जन्म हुआ।
1954 केंद्र सरकार ने चंद्रनगर को पश्चिम बंगाल राज्य में शामिल किया।
1956 महाराष्ट्र के जाने माने राजनेता, शिवसेना के लोकसभा सदस्य शिवाजीराव अधलराव पाटिल या अधलराव शिवाजी दत्तात्रेय का जन्म अंबेगांव में हुआ।
1959 प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ धमकी भरी बयानबाजियां बंद करने को कहा।
1960 हरियाणा के भाजपा नेता और मनोहर लाल खट्टर सरकार में विद्यालयी शिक्षा मंत्री रहे कंवर पाल गुर्जर का जन्म गांव बहादुरपुर जिला यमुनानगर में हुआ।
1962 रबिंद्र भारती विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1963 भारतीय रेडक्रास सोसायटी का शताब्दी समारोह मनाया गया।
1965 प्रसिद्ध भारतीय महिला एथलीट शाइनी अब्राहम विल्सन का जन्म थोडुपुझा, केरल में हुआ।
1970 ब्रिटिश रॉक बैंड द बीटल्स के सदस्यों ने औपचारिक रूप से अलग होने के एक महीने बाद अपना आखरी स्टूडियो अलबम लाइट इट बी जारी किया।
1972 भारतीय इंडोलॉजिस्ट और संस्कृत विद्वान, भारत रत्न से सम्मानित पांडुरंग वामन काणे का निधन हुआ।
1974 भारत में रेलवे की कार्मिकों की विशाल हड़ताल हुई जिसमें रेल मजदूरों और कर्मचारियों की व्यापक भागीदारी थी। लगभग 15 लाख मजदूरों ने हड़ताल में भागीदारी की और यह तीन सप्ताह चली। यह हड़ताल रेलवे कर्मचारियों के एक मांग पत्र जिसमें बोनस, काम के घंटे, कार्य स्थिति की सुरक्षा और अन्य मुद्दे शामिल थे, से शुरू हुई। सरकार ने दसियों हजार मजदूरों को गिरफ्तार और जेल भेजकर, सैकड़ों को बर्खास्त और निष्कासित कर और आखेटीकरण के अन्य रूपों का इस्तेमाल कर हड़ताल का बर्बरता से दमन किया। कुछ मौतें भी हुईं। कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्मेंट इंप्लाइज के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कर्मचारियों का एक हिस्सा पांच दिन तक हड़ताल में शामिल रहा।
1975 जाने माने भारतीय हिंदी, दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता, वितरक, निर्माता मधु मंटेना का जन्म हैदराबाद में हुआ।
1980 विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेचक यानी स्मॉल पॉक्स के उन्मूलन की घोषणा की। इसी दिन 8 मई 1980 को ग्लासगो, ब्रिटेन में मिशेल मैकमैनस का जन्म हुआ। मिशेल मैकमैनस प्रसिद्ध स्कॉटिश गायिका, स्तंभकार और टेलीविजन प्रस्तोता हैं। मिशेल ने 2003 में यूके टैलेंट शो पॉप आइडल की दूसरी श्रृंखला जीती, मिशेल प्रथम एकल के साथ यूके सिंगल्स चार्ट में शीर्ष पर पहुंचने वाली पहली स्कॉटिश महिला कलाकार बनीं।
1982 प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार आत्माराम रावजी देशपांडे का निधन हुआ।
1984 फ्रांस ने आईलेंड पर परमाणु किया। 1984 इसी दिन लॉस एंजेलेस में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों से केवल 12 हफ्ते पहले सोवियत संघ ने खेलों का बहिष्कार करने की घोषणा की।
1988 प्रसिद्ध भारतीय हाकी खिलाड़ी परत्तु रविंद्रन श्रीजेश का जन्म किझाक्कमबलम, केरल में हुआ। 1988 में इसी दिन इलिनोइस बेल के हिंसडेल सेंट्रल ऑफिस में आग लगने से 1एईएसएस नेटवर्क ठप्प हो गया। इसे अमेरिकी टेलीफोन उद्योग के इतिहास में सबसे खराब दूरसंचार आपदा माना गया।
1989 जाने माने भारतीय बेसबाल खिलाड़ी दिनेश पटेल का जन्म लखनऊ में हुआ।
1990 भाग मिल्खा भाग जैसी तमाम फिल्मों से पहचान हासिल करने वाले जाने माने फिल्म अभिनेता एवं माॅडल सुमित गुलाटी का जन्म दिल्ली में हुआ।
1992 क्रैंस्टन, रोड आइलैंड में ओलिविया फ्रांसिस कल्पो का जन्म हुआ। ओलिविया खूबसूरत, बोल्ड, बहुप्रतिभावान अमेरिकी मॉडल, अभिनेत्री, प्रभावशाली व्यक्तित्व, ब्यूटी क्वीन, मिस यूनिवर्स 2012, परोपकारी, सामाजिक कार्यकत्री हैं। मिस रोड आइलैंड यूएसए प्रतियोगिता जीतने के बाद, उन्होंने मिस यूएसए 2012 और फिर मिस यूनिवर्स 2012 जीता।
1993 धार्मिक अंधविश्वासों, पाखंडों के खिलाफ तथ्यात्मक, तार्किक लेखन करने वाले भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक देबीप्रसाद चट्टोपाध्याय (जन्म 19 नवम्बर 1918) का निधन कलकत्ता में हुआ। देबीप्रसाद चट्टोपाध्याय भारत के मार्क्सवादी दार्शनिक तथा इतिहासकार थे। चट्टोपाध्याय ने प्राचीन भारतीय दर्शन में भौतिकवादी संस्कृति की गवेषणा में महत्वपूर्ण योगदान और प्राचीन भारतीय लोकायत दर्शन पर बहुत काम किया। देबीप्रसाद चट्टोपाध्याय कहते हैं, यदि प्राचीन भारतीय चिंतन में कहीं भी हमें इस विचार की वास्तविक झलक देखने की अनुमति मिलती है कि ज्ञान ही शक्ति है, जो, आगे विकसित होने पर, यह रूप ले लेता है कि स्वतंत्रता ही आवश्यकता की पहचान है तो वह चिकित्सा कला के अभ्यासियों के बीच ही पाई जाती है।
1995 जानी मानी दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल इस्वर्या मेनन का जन्म इरोड में हुआ। 1995 फिल्मी गीत गायिका, फिल्मों में आवाज देने वाली और माॅडल प्रकृति कक्कड़ का जन्म दिल्ली में हुआ।
1997 चीन की सादर्न एयरलाइंस फ्लाइट 3456 क्रेश हो गई जिसमें 35 लोग मारे गए।
1999 बेलग्राद स्थित चीनी दूतावास पर नाटो द्वारा प्रक्षेपास्त्रों से हमला। इसी दिन 1999 दक्षिणी बांग्लादेश में मेघना नदी में एक खचाखच भरी नौका पलट जाने से 300 लोगों की मौत।
2000 भारतीय मूल के 69 वर्षीय अमीर कारोबारी लॉर्ड स्वराजपाल को ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया गया।
2001 अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से अमेरिका बाहर हुआ।
2004 श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड बनाया।
2006 अमेरिका ने पाकिस्तान को आधुनिकतम पारम्परिक शस्त्र प्रणाली देने पर सहमत जताई।
2009 पाकिस्तानी सेना ने स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अभियान तेज किया। तालिबान से त्रस्त करीब दो लाख लोगों ने घाटी से पलायन किया।
2010 छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने दंतेबाड़ा में ताड़मेटला हमले के एक माह बाद बीजापुर- भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट कर उड़ा दिया। इसमें आठ जवान मर गए। निकट से गुजर रहे दो नागरिक भी घायल हो गए।
2013 मशहूर भारतीय ध्रुपद गायक जिया फरीदुद्दीन डागर का निधन हुआ।
2018 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान परमाणु समझौते से बाहर निकलने की घोषणा की।
2019 17 वर्षीय ब्रिटिश इसाबेल होल्डअवे को दवा प्रतिरोधी संक्रमण के इलाज के लिए आनुवंशिक रूप से संशोधित फेज थेरेपी प्राप्त करने वाली पहली रोगी बताया गया।
2021 अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक स्कूल के सामने एक कार बम विस्फोट में करीब 55 लोग मारे गए और 150 से अधिक घायल हो गए।
2023 मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सोमवार को कहा कि मणिपुर में तीन मई से अब तक हुई जातीय हिंसा में महिलाओं सहित कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई है और 231 लोग घायल हो गए हैं, जबकि 1,700 घर जल गए हैं। उन्होंने घोषणा की कि हिंसा भड़काने वाले व्यक्तियों और समूहों और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं करने वाले सरकारी कर्मचारियों पर जिम्मेदारी तय करने के लिए एक उच्च-स्तरीय जांच की जाएगी। सिंह ने मीडिया को बताया कि अब तक 1,593 छात्रों सहित हिंसा की चपेट में आए 35,655 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसी दिन अमेरिका के टेक्सास प्रदेश के डलास शहर में भीड़भाड़ वाले एक मॉल में एक बंदूकधारी द्वारा की गोलीबारी में एक भारतीय इंजीनियर समेत 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस, सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार 8 मई को बताया कि गोलीबारी की यह घटना शनिवार को एलेन प्रीमियम आउटलेट्स में अपराह्न करीब 03.30 बजे हुई। न्यूयॉर्क पोस्ट समाचार पत्र के अनुसार मैकिन्नी निवासी ऐश्वर्या थाटिकोंडा एक मित्र के साथ खरीदारी कर रही थीं, जब बंदूकधारी मौरिसियो गार्सिया ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस घटना के बाद एक पुलिस अधिकारी ने 33 वर्षीय हमलावर गार्सिया को गोली मार दी। बताया जाता है कि ऐश्वर्या परफेक्ट जनरल कॉन्ट्रैक्टर्स कंपनी में प्रोजेक्ट इंजीनियर के रूप में काम करती थीं, उनका परिवार भारत में हैदराबाद में रहता है।
2024 जाने माने अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी जिमी जॉनसन, जाने माने अमेरिकी राजनीतिज्ञ पीट मैकक्लोस्की एवं पनामा के प्रसिद्ध उपन्यासकार और वकील रेमन फोंसेका मोरा का निधन हुआ। इसी दिन रायबरेली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को रायबरेली के बछरावां में राहुल गांधी के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की पूरी मशीनरी राहुल गांधी के बारे में झूठ फैलाने और आम जनता को गुमराह करने में जुटी है। इनके राज में महंगाई बढ़ी है। हमारी सरकार आने पर आशा वर्कर्स से लेकर मनरेगा के कर्मचारियों के वेतन को दोगुना किया जायेगा। उन्होंने कहा कि न्यूनतम मजदूरी होनी चाहिए। पेंशन स्कीम खत्म कर दी। पहले मैं देखती थी कि सुबह-सुबह युवा दौड़ लगाते, कसरत करते थे, सेना में जाने के लिए उनमें उत्साह दिखाई देता था, लेकिन अब नहीं दिखाई देता। क्योंकि मोदी सरकार ने चार साल की अग्निवीर योजना ला दी। चार साल के लिए कौन नौकरी करेगा? कांग्रेस ने जहां-जहां सरकार बनाई, इस तरह की समस्याओं को दूर किया, किसानों के लिए काम किया।
2025 इसाइयों के सर्वोच्च धार्मिक निकाय वेटिकन सिटी में 2025 के पोप चुनाव में कार्डिनल रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को चुना गया, जिन्होंने कैथोलिक चर्च के 267वें पोप के रूप में लियो 14वें नाम ग्रहण किया। लियो को 21 अप्रैल 2025 को पोप फ्रांसिस की मौत के बाद पोप पद के लिए चुना गया। रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट का 14 सितंबर 1955 को शिकागो, इलिनोइस, अमेरिका में हुआ। 2025 में इसी दिन जाने माने ब्रिटिश सैन्य अधिकारी और भाड़े के सैनिक साइमन मान का निधन हुआ।
2026 ईरानी अधिकारियों ने बंदर खमीर, सिरिक और केशम द्वीप (होरमोजगन प्रांत) में अमेरिकी हमलों की जानकारी दी, इसके जवाब में ईरान ने कथित तौर पर चाबहार बंदरगाह के पास मौजूद अमेरिकी जहाजों पर जवाबी कार्रवाई की। शुक्रवार, 8 मई 2026 को विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस, अंतर्राष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस और विश्व ओवेरियन कैंसर दिवस मनाया गया, जिनका मुख्य जोर स्वास्थ्य और मानवीय सहायता पर था। सांस्कृविभिन्न मंचों पर इस दिन को सैन्य खर्च पर वैश्विक कार्रवाई दिवस और मुक्त व्यापार दिवस के रूप में मनाया गया। इस दिन विक्ट्री इन यूरोप डे की वर्षगांठ भी मनाई गई, जो यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति का प्रतीक है।
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#WorldThalassemiaDay #WorldOvarianCancerDay #GlobalDayofActiononMilitarySpending #FreeTradeDay #WorldRedCrossandRedCrescentDay #IswaryaMenon #OliviaFrancesCulpo #HenryDunant #AntonioLavoisier #AndreaAlciato #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #DebiprasadChattopadhyay









0 टिप्पणियाँ