सत्य और तथ्य जरूरी नहीं कि एक ही चीज हों। सच बोलना सभी कलाओं का उद्देश्य है, तथ्य वे हैं जो कल्पनाहीन लोगों के पास विचारों के बजाय होते हैं। -ए. ए. गिल
202 ईस्वी में 28 जून को हान्डान, हेबेई में चीनी सैन्य जनरल, राजनीतिज्ञ और सरदार युआन शाओ (शिष्टाचार नाम, बेंचू) का निधन हुआ। युआन शाओ पूर्वी हान राजवंश के अंत में रहा। युआन शाओ ने हान राजवंश के अंत में हुए गृहयुद्धों के दौरान चीन के उत्तरी क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया।
548 ईस्वी में 28 जून को कॉन्स्टेंटिनोपल में बीजान्टिन महारानी, सम्राट जस्टिनियन की पत्नी थियोडोरा का निधन हुआ। थियोडोरा पूर्वी और ओरिएंटल रूढ़िवादी चर्च में संत हैं, जिन्हें 28 जून को याद किया जाता है।
751 ईस्वी में 28 जून को पेपिन द शॉर्ट और बर्ट्राडा ऑफ लाओन के दूसरे पुत्र कार्लोमन प्रथम का जन्म हुआ। कार्लोमन प्रथम 768 से 771 में अपनी मृत्यु तक फ्रैंक्स का राजा था।
1098 ईस्वी में 28 जून को प्रथम धर्मयुद्ध के सेनानियों ने मोसुल के करबोगा को हराया। कर्बोगा पहले धर्मयुद्ध के दौरान मोसुल के अताबेग थे और एक योद्धा और कुशल प्रशासक के रूप में प्रसिद्ध थे।
1194 लिनश्आन, सोंग राजवंश (आज का हांगझोऊ, झेजियांग) चीन के सोंग राजवंश के 11वें सम्राट और दक्षिणी सोंग राजवंश के दूसरे सम्राट शियाओजोंग (जन्म 27 नवंबर 1127 निजी नाम झाओ शेन) का निधन हुआ।
1360 मुहम्मद 6वें अपने बहनोई इस्माइल द्वितीय की हत्या के बाद ग्रेनेडा के 10वें नासरी राजा बने।
1461 एडवर्ड चतुर्थ की इंग्लैंड के राजा के रूप में ताजपोषी हुई। एडवर्ड 1483 में अपनी मृत्यु तक इंग्लैंड के राजा रहे।
1493 अमेरिका खोजने वाले विश्व विख्यात और कुख्यात इतालवी यात्री, नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस ने 1493 में अपनी यात्रा के दौरान ग्वाडेलोप का दौरा किया और द्वीप को इसका नाम दिया। ग्वाडेलोप कैरिबियन में फ्रांस का एक विदेशी विभाग है। इसमें छह बसे हुए द्वीप शामिल हैं, बासे-टेरे, ग्रांडे-टेरे, मैरी-गैलांटे, ला डेसिरेड और दो आइल्स डेस सेंटेस तथा कई अन्य निर्जन द्वीप और बाहरी भाग। यह एंटीगुआ और बारबुडा और मोंटसेराट के दक्षिण में और डोमिनिका के उत्तर में है। राजधानी शहर बासे-टेरे, बासे-टेरे द्वीप के दक्षिणी पश्चिमी तट पर है। ग्वाडेलोप का सबसे अधिक आबादी वाला शहर लेस एबीमेस की 2024 में जनसंख्या करीब 395,726 है। यूरोपीय संघ और यूरोजोन के एक घटक के रूप में यूरो ग्वाडेलोप की आधिकारिक मुद्रा है और कोई भी यूरोपीय संघ का नागरिक अनिश्चित काल तक वहाँ बसने और काम करने के लिए स्वतंत्र है।
1519 चार्ल्स 5वें को पवित्र रोमन साम्राज्य का सम्राट चुना गया।
1604 लोबेनस्टीन, थुरिंगिया में रीस की रियासत में हेनरिक अल्बर्ट (संगीतकार) का जन्म हुआ। हेनरिक अल्बर्ट (हेनरिक अल्बर्टीी) 17वीं सदी के जर्मन संगीतकार और कवि थे। वे कोनिग्सबर्ग पोएटिक सोसाइटी (कोनिग्सबर्गर डिचटरक्रेइस) के सदस्य थे। गीत संगीतकार के रूप में, वे हेनरिक शूत्ज से काफी प्रभावित थे।
1651 बेरेस्तेको युद्ध पोलैंड और यूक्रेन के बीच शुरू हुआ।
1745 न्यू इंग्लैंड की सेना ने लुइसबर्ग (नई शैली) में फ्रांसीसी किलेबंदी पर कब्जा कर लिया। लुइसबर्ग एक असंगठित समुदाय और केप ब्रेटन क्षेत्रीय नगर पालिका, नोवा स्कोटिया, कनाडा का पूर्व शहर है।
1748 एम्सटरडेम में दो लोगों को सार्वजनिक रूप से फांसी दिये जाने के विरोध में भडके दंगो में 200 से अधिक लोग मारे गए।
1776 सुलीवन द्वीप युद्ध अमेरिकी विजय के साथ समाप्त हुआ।
1787 ब्रिटिश-भारतीय सेना का नेतृत्व करने वाले सर हेनरी जी. डब्ल्यू. स्मिथ का जन्म हुआ।
1820 टमाटर को बिना जहर वाली सब्जी साबित किया गया।
1836 मोंटपेलियर, ऑरेंज काउंटी, वर्जीनिया में प्रभावशाली अमेरिकी राजनेता, फाउंडिंग फादर (अमेरिका के संस्थापक पिता) 1809 से 1817 चौथे राष्ट्रपति रहे जेम्स मैडिसन (जेम्स मैडिसन जूनियर, जन्म 16 मार्च, 1751) का निधन हुआ। जेम्स मैडिसन को संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान और बिल ऑफ राइट्स (अधिकारों के घोषणापत्र) का मसौदा तैयार करने और उसे बढ़ावा देने में उनकी अहम भूमिका के कारण संविधान का जनक कहा जाता है।
1838 इंग्लैंड की रानी विक्टोरिया का राज्याभिषेक हुआ। विक्टोरिया यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड की रानी रहीं। 1 मई 1876 से उन्होंने भारत की महारानी के अतिरिक्त दायित्व का भी निर्वहन किया।
1846 बेल्जियम के प्रसिद्ध शहनाई वादक एडोल्फ सैक्स को सैक्सोफोन के लिए पेटेंट मिला।
1857 बिठूर में नाना साहेब ने खुद को पेशवा घोषित किया। उन्होंने अंग्रेजों को भारत से उखाड़ फेंकने का आह्वान भी किया।
1859 इंग्लैंड के न्यूकैसल अपॉन टाइन में पहला डॉग शो आयोजित किया गया।
1867 गिरगेंटी (वर्तमान एग्रीजेंटो), सिसिली, इटली साम्राज्य में लुइगी पिरानडेलो का जन्म हुआ। लुइगी पिरानडेलो विख्यात इतालवी नाटककार, उपन्यासकार, कवि और कथाकार हुए। नाटकीय और सुंदर कला के उनके साहसिक और सरल पुनरुद्धार योगदान के लिए साहित्य में 1934 का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। पिरानडेलो उपन्यास, सैकड़ों कहानियां और करीब 40 नाटक लिखे।
1870 अमेरिकी कांग्रेस ने पहली संघीय छुट्टियों (नव वर्ष,, 4 जुलाई, थैंक्सगिविंग डे और क्रिसमस) की स्थापना की।
1873 जीवित अंगों को सुरक्षित रखने की खोज करनेवाले जीव विज्ञानी एलेक्स कार्ल का जन्म हुआ।
1883 मिलान, इटली में पहले यूरोपीय केंद्रीय बिजलीघर का उद्घाटन किया गया। इसी दिन बनारस से प्रकाशित प्रमुख हिंदी अखबार दैनिक आज के संस्थापक, स्वतंत्रता सेनानी शिवप्रसाद गुप्त का जन्म हुआ।
1884 महिलाओं के अधिकार के लिए नार्वे एसोसिएशन की स्थापना की गयी।
1894 अमेरिका में श्रम दिवस के मौके पर आधिकारिक अवकाश घोषित किया गया।
1895 यूनाइटेड स्टेट्स कोर्ट ऑफ प्राइवेट लैंड क्लेम्स ने फैसला सुनाया कि जेम्स रीविस का एरिजोना के बैरोनी पर दावा पूरी तरह से काल्पनिक और धोखाधड़ी वाला है। 1895 इसी दिन अल सल्वाडोर, होंडुरास और निकारागुआ मध्य अमेरिकी यूनियन का गठन किया गया।
1896 पेंसिल्वेनिया के पिटस्टन में न्यूटन कोल कंपनी की ट्विन शाफ्ट खदान में विस्फोट से हुए भू धंसाव के कारण 58 खनिकों की मिट्टी में दबने से मौत हुई।
1902 स्पूनर कानून पारित कर अमेरिकी संसद ने राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को कोलंबिया से पनामा नहर के अधिग्रहण का अधिकार प्रदान किया।
1904 ट्रांसअटलांटिक महासागर लाइनर डेनिश व्यापारी जहाज एसएस नॉर्ज आयरलैंड के उत्तर-पश्चिम में 430 किलोमीटर (270 मील) दूर उत्तरी अटलांटिक में हैसलवुड रॉक पर फंस गया। डूबने के दौरान 635 से अधिक लोग मारे गए।
1911 मंगल ग्रह पर जलीय प्रक्रियाओं के संकेत देने वाला पहला उल्कापिंड नखला उल्कापिंड मिस्र में धरती पर गिरा।
1914 ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड और उनकी पत्नी सोफी (डचेस ऑफ होहेनबर्ग) की हत्या उनके विरोधियों ने कर दी।
1919 फ्रांस में वर्साय शांति संधि पर दस्तखत के साथ प्रथम विश्वयुद्ध खत्म हो गया।
1921 आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे भारत में नई आर्थिक नीतियों को लागू करने वाले 1991 में भारत के प्रधानमंत्री बने कांग्रेस नेता पामुलपति व्यंकट नरसिंहाराव का जन्म लेकनपल्ली, हैदराबाद में हुआ।
1922 इंग्लैंड से आजादी हासिल करने के लिए आयरिश नागरिक युद्ध शुरू हुआ।
1926 मर्सिडीज-बेंज का गठन गोटलिब डेमलर और कार्ल बेंज ने अपनी दो कंपनियों को मिलाकर किया था। कार्ल फ्रेडरिक बेंज जर्मन इंजन डिजाइनर और इंजीनियर थे, जिन्हें आमतौर पर आंतरिक दहन इंजन द्वारा संचालित पहले ऑटोमोबाइल का आविष्कारक माना जाता है। गोटलिब विल्हेम डेमलर इंजीनियर, औद्योगिक डिजाइनर और उद्योगपति थे।
1929 सरे, यूनाइटेड किंगडम में अंग्रेजी यूटोपियन समाजवादी, कवि, दार्शनिक, मानवशास्त्री, समलैंगिक अधिकारों और जेल सुधार के लिए एक प्रारंभिक कार्यकर्ता और शाकाहार के पैरोकार एडवर्ड कारपेंटर (जन्म 29 अगस्त 1844, ब्राइटन) का निधन हुआ। एडवर्ड कारपेंटर ने कहा, अपने मन को शांत होने दें, दुनिया की सुंदरता और उसके द्वारा रखे गए असीम खजाने को महसूस करें।
1931 प्रसिद्ध तेलुगू लेखक, कथाकार, फिल्म पटकथा लेखक, अनेक सम्मान प्राप्त करने वाले मुल्लापुडी वेंकट रमण का जन्म धावलेशवरम में हुआ।
1932 इंग्लैंड ने लॉडर्स में तीन दिन के टेस्ट मैच में भारत को 158 रन हराकर एक टेस्ट की सीरीज जीती।
1940 प्रसिद्ध बांग्लादेशी अर्थशास्त्री और नोबेल विजेता मोहम्मद युनुस का जन्म हुआ।
1941 जर्मन और रोमानियाई सैनिकों ने रूसी साम्राज्य के बेस्सारेबिया प्रांत की राजधानी किशिनेव में 11 हजार यहूदियों की हत्या कर दी। जर्मनी की सेना ने इसी दिन पोलैंड के गैलिसिया पर कब्जा किया।
1949 भारतीय सिनेमा और टेलीविजन के जाने माने अभिनेता राजीव वर्मा का जन्म हुआ। इसी दिन भारत की प्रमुख आर्कीटेक्ट और ग्रामीण विकास की विशेषज्ञ बृंदा सौम्या का जन्म हुआ।
1950 कोरिया युद्ध के दौरान करीब दो लाख लोगों की बोडो लीग नरसंहार में हत्या केवल इस संदेह में कर दी गयी कि उन्होंने वामपंथियों के प्रति नरम रूख अपनाया।
1952 बड़ी संख्या वाली दक्षिण अफ्रीकी अश्वेत जनता के अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को गोरी अंग्रेज सरकार ने पहली बार जेल में डाला।
1954 एडिनबर्ग में ए. ए. गिल (एड्रियन एंथनी गिल) का जन्म हुआ। ए. ए. गिल जाने माने ब्रिटिश लेखक बने जो भोजन और यात्रा के बारे में लिखने और टेलीविजन में अपने काम के लिए जाने जाते थे। उन्होंने जिन प्रकाशनों में योगदान दिया, उनमें द संडे टाइम्स शामिल है। ए. ए. गिल ने वैनिटी फेयर, जीक्यू और एस्क्वायर के लिए लिखा और उन्होंने कई किताबें भी प्रकाशित कीं।
1956 मजदूरों के शोषण, उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन कर रहे श्रमिकों ने पोलैंड में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन अगले दिन 400 टैंकों सहित पोलिश पीपुल्स आर्मी और आंतरिक सुरक्षा कोर के सैनिकों ने श्रमिकों का बर्बरतापूर्ण दमन कर प्रदर्शन तहस-नहस कर दिया।
1958 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव रहे राजीव कुमार का जन्म बुलंदशहर में हुआ।
1960 वेल्स के मोनमाउथशर स्थित एक कोयला खदान में गैस विस्फोट से 37 खनिकों की मौत हो गई।
1965 पहली कमर्शियल सैटेलाइट अर्ली बर्ड ने कम्यूनिकेशन सर्विस शुरू की।
1969 न्यूयॉर्क शहर के स्टोनवेल इन में एक पुलिस छापे के जवाब में समलैंगिक और ट्रांसजेंडर लोगों के समूह न्यूयॉर्क शहर के पुलिस अधिकारियों से भिड़ गये जो दुनिया भर में समलैंगिकता आंदोलन के लिए प्रेरित करने वाली सबसे बड़ी घटना थी।
1971 दुनिया के दिग्गज अमीरों में से एक पिछले काफी समय से बहुचर्चित अमेरिकी कारोबारी ट्विटर, टेस्ला, स्पेसएक्स इत्यादि के मालिक एलन रीव मस्क का जन्म प्रिटोरिया, दक्षिण अफ्रीका में हुआ।
1972 प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी. सी. महालनोबिस का निधन हुआ।
1973 बालीवुड के जाने माने भारतीय संगीतकार, गीतकार और गायक विशाल ददलानी का जन्म हुआ। इसी दिन 1973 में उत्तरी आयरलैंड विधानसभा चुनाव में पहली बार उत्तरी आयरलैंड में संघवादियों और राष्ट्रवादियों के बीच सत्ता का बंटवारा हुआ।
1975 भारत की केंद्र सरकार ने आपातकाल के दौरान सरकार विरोधी प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में सबसे कठोर प्रेस सेंसरशिप लागू किया।
1976 लोकप्रिय, खूबसूरत, बोल्ड अमेरिकन फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल कैमिली गुएटी काये का जन्म सन्नीवेल कैलीफोर्निया में हुआ। इसी दिन भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा का जन्म हुआ। 1976 में इसी दिन अमेरिका के एयरफोर्स एकेडमी में पहली महिला को प्रवेश मिला।
1981 ईरान में एक हमले में 74 सरकारी अधिकारियों की मौत हो गयी। चीन ने इसी दिन कैलाश और मानसरोवर के लिये सड़क मार्ग खोला।
1983 जाने माने कांग्रेस नेता और उच्चतम न्यायालय में अधिवक्ता जयवीर शेरगिल का जन्म जालंधर, पंजाब में हुआ।
1986 दक्षिण भारतीय सिनेमा और टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्री और माॅडल निशा कृष्णन का जन्म हुआ। 1986 में इसी दिन अविवाहित लड़कियों को भी मातृत्व अवकाश देने का केंद्र सरकार ने कानून बनाया।
1987 सैन्य इतिहास में पहली बार नागरिक आबादी को रासायनिक हमले का निशाना बनाया गया जब कथित तौर पर इराकी युद्धक विमानों ने ईरानी शहर सरदाश्त पर बमबारी की।
1988 जाने माने टेलीविजन अभिनेता और माॅडल विवियन डिसेना का जन्म उज्जैन, मध्य प्रदेश में हुआ।
1989 सर्बिया के राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच ने भाषण दिया जिसमें उन्होंने सर्बिया के राष्ट्रीय विकास के लिए भविष्य में सशस्त्र संघर्ष के लिए लोगों को तैयार रहने का आह्वान किया। यह कोसोवो की लड़ाई की 600वीं वर्षगांठ पर, स्लोबोदान मिलोसेविक का ऐतिहासिक लड़ाई स्थल पर गाजीमेस्तान भाषण था।
1990 जानी मानी बोल्ड और खूबसूरत फिल्म तथा माॅडल अभिनेत्री जसमीन भसीन का जन्म कोटा, राजस्थान में हुआ।
1995 मरियप्पन थंगावेलु का जन्म हुआ वे भारत के ऊँची कूद के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं। इसी दिन मध्य प्रदेश को बाघों के शिकारियों से बचाने व उन्हें आश्रय देने हेतु टाइगर स्टेट के रूप में घोषित किया।
1996 फिलिस्तीन के नियंत्रण वाले गाजा सिटी में भारत ने अपना मिशन खोला।
1999 भारत सरकार ने बीमा के बारे में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय बीमा जागरूकता दिवस मनाने की शुरुआत की। इसी दिन रोमानिया ने अपनी वायु सेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई।
2003 इस्रायल-फिलिस्तीन पश्चिम एशिया में रक्तरंजित संघर्ष रोकने के लिए कदम उठाने पर सहमत हुए।
2004 इराक की राजधानी बगदाद में एक समारोह में अमेरीका ने इराक के शासन का दायित्व दोबारा इराकी लोगों को सौंपा, अपने पिट्ठू नेताओं को। इसी दिन तुर्की के इस्तांबुल में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का 17वां शिखर सम्मेलन शुरु हुआ।
2005 रूस ने ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा की।
2007 जापान के पूर्व प्रधानमंत्री किची मियाजावा का निधन हुआ था। वे 1992 में प्रधानमंत्री थे और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। आईफोन के नाम से जाना जाने वाला ऐपल का पहला स्मार्टफोन 2007 में 28 जून को बाजार में पेश किया गया।
2008 बैंक आफ इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक टीएस नारायण स्वामी को इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। इसी दिन लंदन में एक समारोह में प्रसिद्ध हिंदी लेखिका नासिरा शर्मा को 2008 में इसी दिन उनके उपन्यास कुईयां जान के लिए 14वां अंतर्राष्ट्रीय इंदुशर्मा कथा सम्मान प्रदान किया गया। इसी दिन वेतन आयोग ने पत्रकार व गैरपत्रकार कर्मचारियों को 8 जनवरी, 2008 को मूल वेतन पर 30 प्रतिशत की अंतरिम राहत देने की सिफारिश की।
2009 कोच्चि, केरल में प्रसिद्ध मलयालम पटकथा लेखक, नाटककार, फिल्म निर्माता और प्रोड्यूसर ए. के. लोहितदास (अंबाझथिल करुणाकरण लोहितदास, जन्म 10 मई 1955) का निधन हुआ। 2009 में इ सी दिन होंडुरास के राष्ट्रपति मैनुअल जेलया को सैन्य बलों ने तख्तापलट कर हटा दिया।
2010 हावड़ा से मुंबई (कुर्ला) जा रही मिदनापुर जिले में हावड़ा कुर्ला लोकमान्य तिलक ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए जिन्हें विपरीत दिशा से आ रही एक मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी जिससे 149 यात्रियों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए।
2011 अंतर्राष्ट्रीय रैगवीड सोसायटी ने अंतर्राष्ट्रीय रैगवीड दिवस की शुरुआत की। उनका लक्ष्य रैगवीड के कारण होने वाली बढ़ती समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करना था। यह पौधा तेजी से फैलता है, एलर्जी को बढ़ावा देता है और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुँचाता है।
2012 भारत के प्रसिद्ध हिंदी लेखक, कवि, उपन्यासकार और संपादक अमर गोस्वामी का निधन हुआ। इसी दिन इराक में हुए सिलसिलेवार बम धमाके में 14 लोग मारे गये और 50 से ज्यादा घायल हुए।
2016 अमेरिकी महिला कॉलेज बास्केटबॉल हेड कोच पैट समिट का निधन हुआ। इसी दिन 2016 में तुर्की के इस्तांबुल अतातुर्क हवाई अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले में 42 लोग मरे और 230 से अधिक घायल हुए।
2021 रेत के टीलों के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से यूनाइटेड किंगडम में विश्व रेत के टीले दिवस की शुरुआत दो संगठनों, डायनेमिक ड्यूनस्केप्स और सैंड्स ऑफ लाइफ के बीच सहयोग के रूप में की गई। इसी दिन 2021 फ्रांस के राष्ट्रीय बिजली सुरक्षा परिषद की पहल पर विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय बिजली सुरक्षा दिवस मनाया, जिसमें आकाशीय बिजली से उत्पन्न चुनौतियों के प्रति नागरिकों और सार्वजनिक अधिकारियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करने जरूरत पर बल दिया गया। फ्रांस ने यह आयोजन उस दुखद घटना की 10वीं बरसी पर मनाया जिसमें रून्यान्या, युगांडा के एक स्कूल के 18 छात्रों की उनके स्कूल पर बिजली गिरने से मौत हो गई थी। अमेरिका में आकाशीय बिजली से हर साल एक हजार से अधिक लोगों की मौत होती है। इससे बचाव और अन्य सुरक्षा उपायों पर चर्चा करने तथा जनता को जागरूक करने के लिए 2001 से अमेरिका में लाइटनिंग अवेयरनेस वीक आयोजित किया जाता है।
2022 कोलंबिया के तुलुआ में जेल में हुए दंगे के दौरान लगी भीषण आग में 51 कैदियों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। कुछ दिन पहले पूर्वी अफगानिस्तान में आए विनाशकारी भूकंप के बाद अमेरिकी सरकार ने 55 मिलियन डॉलर की तत्काल मानवीय सहायता देने की घोषणा की। रॉकेट लैब ने चंद्रमा की कक्षाओं पर शोध करने के लिए न्यूजीलैंड से नासा के कैप्सटन (माइक्रोवेव के आकार का क्यूबसैट) को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। हारे हुए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा 6 जनवरी को कैपिटल पर हुए हमले की जांच कर रही अमेरिकी हाउस की विशेष समिति ने चैंकाने वाली और नाटकीय सार्वजनिक सुनवाई की, जिसमें व्हाइट हाउस से जुड़े अहम और सनसनीखेज बयान सामने आए।
2023 फ्रांसीसी-अमेरिकी राजनीतिज्ञ, कनेक्टिकट के 85वें गवर्नर लोवेल वीकर का निधन हुआ। 2023 में इसी दिन समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड यूसीसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पहले इस मुद्दे पर बात होनी चाहिए कि रोजगार कैसे दिए जाएंगे और महंगाई कैसे घटेगी। आईटीआई कौशल कॉलेज, कल्याण गुरुकुल और नर्सिंग के 500 छात्र-छात्राओं के बीच नियुक्ति पत्र वितरित करने के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने बुधवार को रांची में हेमंत सोरेन से नरेंद्र मोदी के यूसीसी पर आए बयान के बारे में पूछा तो सोरेन ने कहा कि उनसे पूछो कि रोजगार कैसे दोगे, महंगाई कैसे घटाओगे? पहले इस पर बात करो ना! 2023 में इसी दिन फिजी की राजधानी सुवा से खबर थी कि भारतवंशियों और फिजी मूल के लोगों के शासन में फिजी में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा से अर्थव्यवस्था को सालाना लगभग 300 मिलियन एफजे (134 मिलियन डॉलर) का नुकसान हुआ है, जो द्वीप राष्ट्र के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 7 प्रतिशत के बराबर है। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बुधवार को फिजीविलेज समाचार का हवाला देते हुए बताया कि प्रशांत समुदाय के प्रमुख रणनीतिक नेतृत्व, मेरेसेनी रकुइता ने नाडी में प्रशांत द्वीप समूह के पुलिस प्रमुखों की जेंडर फैमिली हार्म वर्कशॉप में इस पर प्रकाश डाला। खबरों के अनुसार, राकुइता ने कहा कि यह परिवार के विभिन्न सदस्यों, जिन समुदायों में ये परिवार रहते हैं, और इन परिवार के सदस्यों तक पहुंचने वाली सेवाओं सहित सभी को प्रभावित करता है। परिवारों में होने वाली हिंसा से सरकार और पूरा समाज प्रभावित होता है। राकुइता ने बताया कि आंकड़े बताते हैं कि प्रशांत क्षेत्र में लिंग आधारित हिंसा की दर दुनिया में सबसे ज्यादा है। रकुइता के अनुसार जहां दुनिया भर में तीन में से एक महिला को अपने जीवनकाल में किसी न किसी प्रकार की हिंसा का सामना करना पड़ा होगा, वहीं प्रशांत क्षेत्र में दो-तिहाई महिलाओं ने ऐसी हिंसा का अनुभव किया है, जो वैश्विक औसत से दोगुना है। उन्होंने कहा कि अंतरंग साथी हिंसा या पारिवारिक हिंसा आज भी दुनिया में मानवाधिकार उल्लंघन के सबसे गंभीर और व्यापक रूपों में से एक बनी हुई है।
2024 जाने माने प्यूर्टो रिकान बेसबॉल खिलाड़ी ऑरलैंडो सेपेडा, प्रसिद्ध अमेरिकी कलाकार ऑड्रे फ्लैक और प्रसिद्ध सोमाली वकील और राजनीतिज्ञ, सोमालिया की संसद के 12वें अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान जवारी का निधन हुआ।
2025 प्रमुख नाइजीरियाई व्यवसायी और समाजसेवी अमीनू दंताता, प्रसिद्ध अमेरिकी घोड़ा प्रशिक्षक डी. वेन लुकास और अमेरिकी बेसबॉल खिलाड़ी और कोच डेव पार्कर का निधन हुआ।
2026 अमेरिका की सेना ने ईरान के कई ठिकानों पर और हवाई हमले किए। राष्ट्रपति ट्रंप ने तेहरान को धमकी दी कि काम पूरा करने के लिए सैन्य कार्रवाई बढ़ाई जा सकती है। कराची में सिंध रेंजर्स के कंपाउंड पर उग्रवादियों के लंबे हमले के बाद सुरक्षा बलों ने छह आतंकवादियों को मार गिराया और एक को जिंदा पकड़ लिया। 90 मिनट चली गोलीबारी में चार अर्धसैनिक बल के जवान मारे गए। हमास के एक वरिष्ठ सैन्य कमांडर, वलीद हनियेह की इजराइली हमले में मौत हो गई। वेनेजुएला में आए दो घातक भूकंपों से मरने वालों की संख्या 1,430 से अधिक हो गई है, 50,000 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय बचाव दल मलबे में तलाशी अभियान चला रहे हैं। जापान के होन्शू क्षेत्र के उत्तर-पूर्वी तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। न्यू कैलेडोनिया में मतदाताओं ने नई स्थानीय कांग्रेस चुनने के लिए वोट डाले, यह विधायी चुनाव 2024 में नागरिक अशांति के कारण तीन बार टाला गया था। मारुमलरची द्रविड़ मुनेत्र कषगम एमडीएमके पार्टी ने तमिलनाडु में डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन से नाता तोड़ लिया। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में में 28 जून को भी तापमान 39 से 45 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तराखंड के रुद्रपुर में प्रातः 9 बजे 35 डिग्री और दिन के 1 बजे 38 डिग्री था। लंबे समय से बारिश न होने से तापमान तो ज्यादा है ही, यह लोगों को इससे अधिक अनुभव हो रहा है। ऐसे में बिजली पर बेहद दबाव बढ़ गया है। जगह - जगह बार-बार बिजली कट, जंपर या कनेक्शन वाले जोड़ों में आग लगने, बिजली की मात्रा कभी अत्यधिक कम कभी अत्यधिक ज्यादा (लो और हाई वोल्टेज) की समस्या काफी बढ़ गई है।
28 जून को इंटरनेशनल एलजीबीटीक्यू प्राइड डे दुनिया भर में (न्यूयॉर्क शहर में 1969 के स्टोनवॉल दंगों की याद में) मनाया जाता है। पुलिस की बर्बरता के खिलाफ हुए इन ऐतिहासिक प्रदर्शनों ने आधुनिक लिबरेशन मूवमेंट (समलैंगिक मुक्ति आंदोलन) की शुरुआत की। 2026 में 28 जून को रविवार को प्राइड मंथ का समापन दिन है। 2026 की थीम हम सभी के लिए (फोर ऑल ऑफ अस) है, जो हाशिए पर मौजूद ट्रांस और नॉन-बाइनरी लोगों के अधिकारों, समानता और सम्मान के लिए चल रही लड़ाई पर केंद्रित है।
अपने मन को शांत होने दें, दुनिया की सुंदरता और उसके द्वारा रखे गए असीम खजाने को महसूस करें। मैंने जानवरों की आँखों में गहराई से देखा, मानव आत्मा मेरी ओर देख रही थी। -एडवर्ड कारपेंटर
(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)
मानव जीवन से जुड़े हर पहलू पर पढ़िए विश्व विख्यात, सफल और प्रभावशाली दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, लेखकों, चिंतकों, नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित प्रतिष्ठित हस्तियों के विचार हमारी हिंदी समाचार विचार वेबसाइट एक्सप्लेनर24.कॉम पर। 👇 https://explainer24.com
समाचार पत्र / पत्रिका प्रकाशन, समाचार पोर्टल, फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि कार्यों, रिपोर्टर बनने के लिए संदेश के जरिये व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें। धन्यवाद ! -एपी भारती (पत्रकार, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
#WorldHistoryofJune28 #EdwardCarpenter #InternationalLGBTQPrideDay #InternationalLightningSafetyDay #WorldSandDuneDay #InternationalRagweedDay #AAGill #JeanJacquesRousseau #LuigiPirandello #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #CockroachJantaParty #FIFAWorldCups2026 #Qatar #IranUSDeal #PVNarasimhaRao #NishaKrishnan #VishalDadlani #CamilleGuatyKaye #NasiraSharma
लोन ऑफर ! रुद्रपुर में आसानी से पैन-आधार के बेसिस पर लोन पाइए, अपना काम चलाइए और आसान किश्तों में लौटाइए।
व्हा्सऐप 8958534463 पर संपर्क करें।










0 टिप्पणियाँ