Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

भारत का अपमान करते डोनाल्ड ट्रंप का दावा, नोबल प्राइज का सबसे योग्य पात्र मैं, भारत-पाक संघर्ष रुकवाया, 8 विमान मार गिराए गए थे, बराक ओबामा थे बुरे राष्ट्रपति Donald Trump, while insulting India, claimed that he was the most deserving recipient of the Nobel Prize, that he stopped the India-Pakistan conflict, that 8 aircraft were shot down, and that Barack Obama was a bad president



वाशिंगटन। भारत को लगातार अपमानित कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष खत्म कराने का दावा करते हुए कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार के लिए इतिहास में उनसे अधिक हकदार कोई नहीं है। ट्रंप ने उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को नोबेल दिए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया था, जिसके लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया जाता। वेनेजुएला के तेल भंडारों पर चर्चा के लिए तेल और गैस कंपनियों के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में ट्रंप ने एक बार फिर यह दावा किया कि पिछले साल मई में हुए संघर्ष के दौरान आठ विमान मार गिराए गए थे। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किसके विमान मार गिराए गए थे। ट्रंप ने कहा, लोग डोनाल्ड ट्रंप को पसंद करें या न करें, लेकिन मैंने आठ बहुत बड़ी जंग रुकवाई हैं। कोई 36, कोई 32, कोई 31, कोई 28 और कोई 25 वर्ष से जारी थी। कुछ शुरू होने वाली थीं, जैसे भारत और पाकिस्तान के बीच। इसमें आठ विमान आसमान में मार गिराए जा चुके थे।

ट्रंप ने यह भी कहा कि पिछले साल व्हाइट हाउस आए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन्हें दो परमाणु शक्ति संपन्न पड़ोसी देशों के बीच संघर्ष रुकवाकर लाखों लोगों की जान बचाने का श्रेय दिया था। ट्रंप इससे पहले भी कई बार भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष खत्म कराने का दावा कर चुके हैं। पिछले साल 10 मई को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि दोनों देश अमेरिका की मध्यस्थता से हुई बातचीत के बाद तत्काल और पूर्ण संघर्ष विराम के लिए राजी हुए हैं।

मालूम हो कि भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर छह-सात मई की दरम्यानी रात को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। चार दिन तक दोनों ओर से जोरदार हमलों के बाद 10 मई को दोनों देश संघर्ष विराम के लिए सहमत हुए थे। इसकी घोषणा सबसे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ही की थी। उन्होंने बाद में दावा किया कि दोनों देशों को भारी टैरिफ लगाने की धमकी देकर संघर्ष विराम करवाया गया। भारत ने ट्रंप का नाम लेकर उनके दावे को आज तक नहीं नकारा जबकि ट्रंप यह दावा पैंसठ बार करीब कर चुके हैं।

ट्रंप ने कहा, मुझे याद नहीं कि इतिहास में कोई ऐसा व्यक्ति है, जो नोबेल पुरस्कार पाने के लिए मुझसे ज्यादा हकदार था। मैं शेखी नहीं मारना चाहता, लेकिन किसी और ने युद्ध नहीं रुकवाया। ओबामा को नोबेल पुरस्कार मिला। उन्हें खुद भी नहीं पता था कि क्यों। उन्हें आज भी नहीं पता। वो इधर-उधर घूमते हैं और कहते हैं, मुझे नोबेल पुरस्कार मिला। उन्हें नोबेल पुरस्कार क्यों मिला? उन्हें पदभार संभालते ही तुरंत मिल गया, जबकि उन्होंने कुछ किया ही नहीं, और वो एक बुरे राष्ट्रपति थे।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldHindiDay #NationalHouseplantAppreciationDay #ThomasPaine #JoseJimenez #WorldHistoryofJanuary10 #DumasMalone #DrashtiDhami #ZoyaAfroz #AishwaryaRajesh #Tintin #SinclairLewis #Worldhindiday #TataMotors #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #GurinderChadha #Metropolis #FritzLang #FrederickGardnerCottrell #Peoplesfriend #APBharati #Journalist #Donaldtrump #PMMODI

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ