Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

बलात्कारी, हत्यारे पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबन पर पीड़िता का परिवार का बढ़ा डर, बोले, उसे रिहा कर दिया तो हमें जेल में डाल दो, सेंगर से जान का खतरा Victim's family is increasingly fearful after the suspension of the sentence of former BJP MLA Kuldeep Singh Sengar, who was convicted of rape and murder, They said, If he is released, then put us in jail, We fear for our lives from Sengar



उन्नाव (उत्तर प्रदेश)। पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की दिल्ली हाई कोर्ट से सजा निलंबित होने के बाद दुष्कर्म पीड़िता ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए कहा कि इस निर्णय से उसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। कुलदीप सिंह सेंगर बाहुबली है। उसके परिवार को धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं। परिवार पर खतरा मंडराने लगा है। पीड़िता की बहन का दर्द छलक पड़ा। उसने साफ कहा। मैं इससे खुश नहीं हूं। उसने मेरे बड़े पापा को मारा और फिर मेरे पिता को मारा। फिर मेरी बहन के साथ यह घटना हुई। उसे रिहा कर दिया गया, लेकिन हम अभी भी खतरे में हैं। कौन जानता है, अब जब वे बाहर आ गया, तो वे मुझे और मेरे पूरे परिवार को मार सकता हैं।

पीड़िता की बहन का कहना है कि परिवार पहले ही बहुत कुछ खो चुका है. पिता की मौत, रिश्तेदारों पर हुए हमले और लगातार मिल रही धमकियों ने उन्हें भीतर से तोड़ दिया है। अगर उन्हें बाहर ही रखना है, तो हमें जेल में डाल दीजिए। कम से कम हमारी जान तो सुरक्षित रहेगी। हम जिंदा तो रहेंगे। उसने यह भी कहा कि घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं, एक छोटा भाई है और हर दिन यह डर बना रहता है कि कहीं उनके साथ कुछ अनहोनी न हो जाए। पिता की हत्या में जेल से छूटकर आए अन्य लोग पहले से ही धमकियां दे रहे हैं। कह रहे है कि अब एक-एक से निपटा जाएगा। वहीं, कुलदीप के स्वजन और समर्थक खुश हैं। पूर्व विधायक की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर ने कहा कि न्याय पालिका के निर्णय का पूरा सम्मान है। मुझे विश्वास है कि न्याय पालिका से हमें न्याय मिलेगा। कुलदीप के समर्थकों ने आतिशबाजी भी की।

उन्नाव के माखी की 17 वर्षीय किशोरी ने आरोप लगाया था कि 4 जून 2017 को कुलदीप सिंह सेंगर ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने आवास पर बुलाया व दुष्कर्म किया। पुलिस ने कुलदीप के प्रभाव में कार्रवाई नहीं की। तीन अप्रैल को पिता को पीटा गया पर कुलदीप के प्रभाव में पुलिस ने उल्टे पिता को ही जेल भेज दिया। आठ अप्रैल 2018 को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। 9 अप्रैल 2018 की रात पिता की जेल में हालत बिगड़ी और मौत हो गई थी। मामले में कुलदीप व उनके भाई अतुल समेत अन्य पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। 13 अप्रैल 2018 को इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर मामले की जांच सीबीआइ को सौंपी गई थी।

सीबीआई ने विधायक को बुलाया और गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। 28 जुलाई 2019 को रायबरेली में गुरुबक्शगंज के पास सड़क हादसे में चाची व मौसी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीड़िता और उसके वकील घायल हो गए थे। इलाज के 15 माह बाद वकील की भी मृत्यु हो गई थी। एक अगस्त 2019 को उच्चतम न्यायालय ने खुद संज्ञान लेकर मामला यूपी से हटाकर दिल्ली के तीस हजारी न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया था। पीड़िता, उसके परिवार व दूसरे वकील को सीआरपीएफ की सुरक्षा दी गई थी। तीन अप्रैल 2025 को सीआरपीएफ की सुरक्षा हटा दी गई, जबकि पीड़िता को दिल्ली यूनिट से सुरक्षा मिली हुई है।

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#KuldeepSinghSengar #December24thinWorldHistory #Periyar #WilliamMakepeaceThackeray #GiuseppeVerdi #ReginaldFessenden #IFStone #MohammedRafi #PreetiSapru #AksharaGowda #HaroldPinter #RichardAdams #ISRO #ChristmasEve #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #MaryRamsey #MGR #AvaGardner

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ