619 ईस्वी में 2 नवंबर को चीन के तांग सम्राट गाओजू के सहयोग से पूर्वी तुर्क प्रतिद्वंद्वियों ने एक चीनी महल में पश्चिमी तुर्किक खगनेट के एक खागान (शासक) की हत्या कर दी।
971 ईस्वी में 2 नवंबर को गजनी, जाबुलिस्तान, समानीद साम्राज्य में महमूद गजनी या महमूद गजनवी (यामीन-उद-दावला अबुल-कासिम महमूद इब्न सेबक्तेगिन गजनी) अफगानिस्तान में जन्म हुआ। यह गजनवीद साम्राज्य के सुल्तान (शासक) बने और 998 से 1030 तक शासन किया था। महमूद गजनी मध्य अफगानिस्तान में केंद्रित गजनवीद राजवंश का सफल शासक था, तुर्क मूल के गजनी ने ईरान में साम्राज्य विस्तार और अपने समकालीन सल्जूक तुर्कों की तरह पूर्व में सुन्नी इस्लामी साम्राज्य बनाने में सफल हुआ।
1083 ईस्वी में 2 नवंबर को काएन, फ्रांस में मटिल्डा ऑफ फ्लैंडर्स का निधन हुआ। मटिल्डा विलियम द कॉन्करर से विवाहोपरांत इंग्लैंड की रानी, नॉर्मंडी की डचेस, नौ बच्चों की मां बनीं मटिल्डा बनीं। 2 बच्चे राजा बने विलियम द्वितीय और हेनरी प्रथम।
1410 बिकाट्रे शांति संधि होने से आर्मग्नैक-बर्गंडियन गृह युद्ध स्थगित हो गया।
1475 वेस्टमिंस्टर पैलेस, लंदन, इंग्लैंड में लेडी हॉवर्ड ऐनी ऑफ यॉर्क का जन्म हुआ। ऐनी ऑफ यॉर्क इंग्लैंड के राजा एडवर्ड चतुर्थ और उनकी रानी पत्नी एलिजाबेथ वुडविले की पांचवीं बेटी थीं।
1534 सिखों के चौथे गुरु रामदास का जन्म लाहौर में हुआ। इनके बचपन का नाम जेठा था। इन्हें गुरु की पदवी 9 सितंबर 1574 को दी गई और जेठा से इनका नाम चौथे नानक के तौर पर गुरु राम दास कहा गया।
1675 प्लायमाउथ कॉलोनी के गवर्नर जोशिया विंसलो ने किंग फिलिप के युद्ध के दौरान मूलनिवासी नैरागैनसेट लोगों के खिलाफ एक औपनिवेशिक मिलिशिया का नेतृत्व किया। नैरागैनसेट लोग रोड आइलैंड के एक अल्गोंक्वियन अमेरिकी रेड इंडियन जनजाति हैं। अब नैरागैनसेट लोग संघीय रूप से मान्यता प्राप्त नैरागैनसेट रेड इंडियन जनजाति में नामांकित हैं उन्हें 1983 में संघीय मान्यता प्राप्त हुई।
1712 सूरीनाम सरकार ने फ्रेंच अपहरणकर्ता जैक्स कसरर्ड को 682,800 डाॅलर की धनराशि दी।
1774 ब्रिटिश इंडिया के कमांडर-इन-चीफ रॉबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की।
1795 कुराकाओ सरकार ने प्रचलित गुलामी कार्य या मुफ्त में सेवा लिए जाने से दासों, बंधुआ मजदूरों को रविवार को साप्ताहिक छूट दी।
1815 लिंकन, लिंकनशायर, इंग्लैंड में जॉर्ज बूल जूनियर का जन्म हुआ। बड़े होकर जॉर्ज बूल जूनियर स्व-शिक्षित अंग्रेजी गणितज्ञ, दार्शनिक और तर्कशास्त्री बने और अपने छोटे करियर का अधिकांश हिस्सा आयरलैंड में कॉर्क के क्वींस कॉलेज में गणित के पहले प्रोफेसर के रूप में बिताया। उन्होंने अंतर समीकरणों और बीजगणितीय तर्क के क्षेत्र में काम किया और उन्हें द लॉज ऑफ थॉट (1854) के लेखक के रूप में प्रसिद्धि मिली जिसमें बूलियन बीजगणित शामिल है। बूलियन तर्क कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के लिए आवश्यक है और जॉर्ज बूल जूनियर को क्लाउड शैनन के काम के साथ सूचना युग की नींव रखने का श्रेय दिया जाता है।
1834 एटलस नाम का जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरीशस पहुंचा था। इसकी याद में वहां 2 नवंबर को आप्रवासी दिवस मनाया जाता है। मॉरीशस आज जो है, भारतीय मजदूरों के श्रम का नतीजा है। उन्होंने अपनी मेहनत से इस देश में निर्माण, खेती इत्यादि के क्षेत्र में अथक मेहनत कर समृद्ध किया, नई पहचान और समृद्धि दी है। एटलस से जो मजदूर मॉरीशस पहुंचे थे, उनमें करीब 80 प्रतिशत बिहार से थे। उन्हें गिरमिटिया मजदूर कहा जाता था, यानी समझौते के आधार पर लाए गए मजदूर। इन्हें लाने का उद्देश्य था मॉरीशस को एक कृषि प्रधान देश के रूप में विकसित करना। अंग्रेज 1834 से 1924 के बीच भारत के हजारों मजदूरों को मॉरीशस ले गए। 1803 से 1815 के दौरान हुए युद्धों में ब्रिटेन इस द्वीप पर कब्जा पाने में कामयाब हुआ। भारतीय मूल के सर शिवसागर रामगुलाम की अगुआई में ही मॉरीशस को 1968 में आजादी मिली थी। राष्ट्रमंडल के तहत 1992 में यह गणतंत्र बना। राष्ट्रमंडल के सदस्य वह देश हैं जो कभी ब्रिटेन के गुलाम रहे। भारत भी राष्ट्रमंडल का सदस्य है।
1835 अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों में फ्लोरिडा के ओसिओला में दूसरा सेमीनोले युद्ध शुरू हुआ। इसे फ्लोरिडा युद्ध भी कहते हैं।
1841 अफगानिस्तान में अकबर खान ने शाह शुजा के खिलाफ सफल विद्रोह किया। इसी दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचारधारा के पोषक प्रसिद्ध अंग्रेजी पत्रकार अरुण शौरी का जन्म हुआ।
1847 चेरबर्ग, चेरबर्ग-एन-कोटेन्टिन, फ्रांस में जॉर्जेस यूजीन सोरेल का जन्म हुआ। जॉर्जेस सोरेल फ्रांसीसी सामाजिक विचारक, राजनीतिक सिद्धांतकार, इतिहासकार और बाद में पत्रकार बने। उन्होंने सोरेलियनवाद के नाम से जाने जाने वाले सिद्धांतों और आंदोलनों को प्रेरित किया। जॉर्जेस सोरेल ने लिखा है, बुर्जुआ वर्ग में उत्कृष्टता मर चुकी है और भविष्य में उसके पास कोई नैतिकता नहीं रह जाएगी।
1852 फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1877 शियाओं के निजारी इस्माईली मत के आध्यात्मिक नेता आगा खाँ तृतीय 48वें इमाम (मूल नाम सुल्तान सर मुहम्मद शाह) का जन्म कराची, पाकिस्तान में हुआ।
1882 फिनलैंड के ओउलू प्रांत में ओउलू शहर के केंद्र का एक बड़ा हिस्सा भीषण आग से नष्ट हो गया। ओउलू मध्य फिनलैंड का एक शहर है जहाँ ओउलुजोकी नदी बोथनिया की खाड़ी से मिलती है। ओउलू का वाटरफ्रंट स्क्वायर, काउपटोरी, खाने के स्टॉल और टोरिपोलिसि, छोटे पुलिसकर्मी की मूर्ति, टिटोमा विज्ञान केंद्र इंटरैक्टिव प्रदर्शनियाँ और 3क् फिल्मों के लिए एक बड़ी सिनेमा स्क्रीन, ओउलू म्यूजियम ऑफ आर्ट क्षेत्रीय कृतियों को प्रदर्शित करता है। उत्तरी ओस्ट्रोबोथनिया संग्रहालय शहर के सांस्कृतिक इतिहास का वर्णन देता है। यह खूबसूरत पर्यटक स्थल है।
1884 रोमानिया का शहर तिमिसोरा बिजली की रोशनी से प्रकाशित सड़कों के साथ यूरोप का पहला शहर बना।
1885 मराठी रंगमंच में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार अण्णा साहेब किर्लोस्कर का निधन हुआ।
1889 उत्तरी डकोटा और दक्षिणी डकोटा को 39वें और 40वें अमेरिकी राज्य के रूप में शामिल किया गया।
1897 बंबई में सोहराब मोदी का जन्म हुआ। पारसी धर्म के सोहराब मोदी हिंदी फिल्मों के एक अभिनेता, निर्माता व निर्देशक, भारतीय पारसी रंगमंच के कलाकार, पहली भारतीय हिंदी रंगीन फिल्म झाँसी की रानी के निर्माता बने।
1899 बोअर्स ने द्वितीय बोअर युद्ध के दौरान ब्रिटिश कब्जे वाले लेडीस्मिथ की 118 दिन की घेराबंदी शुरू की। लेडीस्मिथ दक्षिण अफ्रीका के क्वाजुलु-नताल के उथुकेला जिले में एक शहर है। यह डरबन से 230 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम और जोहान्सबर्ग से 365 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। क्षेत्र के महत्वपूर्ण उद्योगों में खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा और टायर उत्पादन शामिल हैं। लेडीस्मिथ अल्फ्रेड ड्यूमा स्थानीय नगर पालिका और उथुकेला जिला नगर पालिका दोनों का मुख्यालय है। इसकी स्थापना 1850 में की गई थी।
1907 स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की बहन जानी मानी लेखिका कृष्णा नेहरू हटीसिंह का जन्म इलाहाबाद में हुआ।
1911 नेशनल सिटी, कैलिफोर्निया में राफेल एम. रॉबिंसन का जन्म हुआ। राफेल एम. रॉबिन्सन बड़े अमेरिकी गणितज्ञ, दार्शनिक और सिद्धांतकार बने और अनेक सम्मान, पुरस्कार विजेता बने।
1914 रूस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1917 बाल्फोर घोषणापत्र में फिलिस्तीन में यहूदी लोगों के लिए एक राष्ट्रीय घर की स्थापना के लिए ब्रिटिश समर्थन की घोषणा की गई, इस स्पष्ट समझ के साथ कि ऐसा कुछ भी नहीं किया जाएगा जिससे मौजूदा गैर-यहूदी समुदायों के नागरिक और धार्मिक अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े। अरबों की जमीन पर दुनिया भर से खदेड़े गए यहूदियों को बसाया गया फिलिस्तीनियों को मूर्ख बनाकर। 8 दशक से इस्राइल फिलिस्तीनियों को लगातार सता रहा है।
1928 मैनचेस्टर, यूनाइटेड किंगडम में पॉल बेडे जॉनसन का जन्म हुआ। पॉल जॉनसन प्रखर ब्रिटिश पत्रकार, लोकप्रिय इतिहासकार, भाषण लेखक और लेखक बने। अपने शुरुआती करियर में पॉल जॉनसन राजनीतिक वामपंथ से जुड़े थे, फिर भी वे एक लोकप्रिय रूढ़िवादी इतिहासकार बन गए। पॉल जॉनसन ने लिखा है, इतिहास का अध्ययन समकालीन अहंकार का एक शक्तिशाली प्रतिकारक है। यह जानकर बहुत अच्छा लगता है कि हमारी कितनी ही सरल धारणाएँ, जो हमें नई और विश्वसनीय लगती हैं, पहले भी एक बार नहीं, बल्कि कई बार और अनगिनत रूपों में परखी जा चुकी हैं और बड़ी मानवीय कीमत पर, पूरी तरह से झूठी पाई गई हैं।
1929 मंडी बहाउद्दीन, पंजाब, ब्रिटिश भारत में मुहम्मद रफीक तरार का जन्म हुआ। तरार पाकिस्तान के प्रमुख राजनेता और न्यायविद बने जिन्होंने 1998 से 2001 में परवेज मुशर्रफ द्वारा सैन्य तख्तापलट के बाद अपने इस्तीफे तक पाकिस्तान के नौवें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1997 में पंजाब से सीनेटर के रूप में भी कार्य किया और राजनीति में प्रवेश करने से पहले, 1992 से 1994 तक पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश और 1989 से 1991 तक लाहौर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे। इसी दिन 1929 में फिलाडेल्फिया, पेंसिल्वेनिया में अमर गोपाल बोस का जन्म हुआ। अमर बोस अमेरिकी उद्यमी और शिक्षाविद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और साउंड इंजीनियर, 45 से अधिक वर्षों तक मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर थे। बोस कॉर्पोरेशन (अमेरिकी ऑडियो उपकरण विनिर्माण, विपणन कंपनी) के संस्थापक और अध्यक्ष रहे अमर बोस। 2011 में उन्होंने एमआईटी के शिक्षा और अनुसंधान मिशन को बनाए रखने और आगे बढ़ाने के लिए गैर-वोटिंग शेयरों के रूप में कंपनी का अधिकांश हिस्सा एमआईटी को दान कर दिया। बंगाली भारतीय पिता नोनी गोपाल बोस और अमेरिकी मां चार्लोट मेचलिन की संतान थे अमर बोस। उनकी मां फ्रांसीसी और जर्मन वंश की एक स्कूल शिक्षिका थीं। पिता नोनी गोपाल बोस भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता थे। भारत में अंग्रेजों के अत्याचार से बचने को वे अमेरिका भाग गए थे। 1929 में इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता राम मोहन का जन्म हुआ।
1931 अमेरिकी रसायन कंपनी डूपोंट ने कृत्रिम रबर बनाने की घोषणा की।
1936 ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन, यानी बीबीसी ने 2 नवंबर 1936 को औपचारिक रूप से पहला टेलीविजन चैनल लॉन्च किया और वह दुनिया की पहली नियमित टेलीविजन प्रसारण सेवा थी। यह इतनी लोकप्रिय हुई कि कई देशों ने इसका अनुसरण किया। बीबीसी की शुरुआत 1925 में एक प्राइवेट कंपनी के तौर पर हुई थी, लेकिन दो साल में ही यह एक पब्लिक कंपनी बन चुकी थी। बीबीसी ब्रिटिश संसद के प्रति जवाबदेह है और सरकारी अनुदान से चलती है काफी हद तक आजादी मिली हुई है। यह ब्रिटिश और अमेरिकी गठबंधन की नीतियों का सूक्ष्म रूप से प्रसार करता रहा है। ब्रिटिश शाही परिवार बीबीसी ट्रस्ट के 12 सदस्यों को नियुक्त करता है और यह ट्रस्ट ही बीबीसी के रोजमर्रा के कामकाज की निगरानी करता है।
1940 वृंदावन, मथुरा में हिंदी की चर्चित, पुरस्कृत, बहुप्रतिष्ठित साहित्यकार ममता कालिया का जन्म हुआ।
1947 कैलिफोर्निया में, डिजाइनर हॉवर्ड ह्यूजेस ने ह्यूजेस एच-4 हरक्यूलिस (स्प्रूस गूज) की पहली और एकमात्र) उड़ान भरी। यह मई 2017 में स्केल्ड कंपोजिट्स द्वारा अपने स्ट्रैटोलॉन्च को लॉन्च करने से पहले तक का सबसे बड़ा फिक्स्ड-विंग विमान था।
1856 आयोट सेंट लॉरेंस, यूनाइटेड किंगडम में जॉर्ज बर्नार्ड शॉ (जन्म 26 जुलाई 1856 डब्लिन, आयरलैंड) का निधन 94 वर्ष की आयु में हुआ। उनके आग्रह पर उन्हें बर्नार्ड शॉ के नाम से जाना जाता है। बर्नार्ड शॉ विश्व विख्यात आयरिश नाटककार, आलोचक, विवादवादी और राजनीतिक कार्यकर्ता थे। पश्चिमी रंगमंच, संस्कृति और राजनीति पर उनका प्रभाव 1880 के दशक से लेकर उनकी मृत्यु तक और उसके बाद भी जारी रहा। उन्होंने साठ से अधिक नाटक लिखे, जिनमें मैन एंड सुपरमैन (1902), पाइग्मेलियन (1913) और सेंट जोन (1923) जैसी प्रमुख रचनाएँ शामिल हैं। समकालीन व्यंग्य और ऐतिहासिक रूपक दोनों को शामिल करने वाली एक श्रृंखला के साथ शॉ अपनी पीढ़ी के अग्रणी नाटककार बन गए और 1925 में उन्हें साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी रचनाओं का संसार की अधिकतर प्रमुख भाषाओं में अनुवाद हुआ है और आज भी रोज करोड़ों लोगों द्वारा उनके कथन उद्धृत किए जाते हैं। बर्नार्ड शॉ का एक उद्धरण, गलतियाँ करते हुए बिताया गया जीवन न केवल अधिक सम्मानजनक है, बल्कि कुछ न करते हुए बिताए गए जीवन से अधिक उपयोगी भी है।
1951 मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ हुए प्रदर्शनों पर काबू पाने के लिए करीब छह हजार ब्रिटिश सैनिक पहुंचे। 1951 में इसी दिन ग्लेन कोव, न्यूयॉर्क में होम्स मैलन का जन्म हुआ। होम्स मैलन अमेरिकी उपन्यासकार, निबंधकार और आलोचक हैं। उनके उपन्यास ऐतिहासिक विवरणों और संदर्भों पर उनके ध्यान, लेखक की तीक्ष्ण बुद्धि और व्यापक ऐतिहासिक घटनाओं के दर्शकों में उनकी रुचि के लिए प्रसिद्ध हैं। होम्स मैलन ने लिखा है, पत्रों ने हमेशा दूरी को परास्त किया था, लेकिन ईमेल के आगमन के साथ, समय भी परास्त होता प्रतीत हुआ।
1960 बंबई में बाॅलीवुड सिनेमा के मशहूर संगीतकार अनु मलिक का जन्म हुआ।
1964 सऊदी अरब के शासक सऊद को परिजनों ने तख्तापलट कर अपदस्थ कर दिया गया, और उनके सौतेले भाई फैसल को उनके स्थान पर नियुक्त कर दिया।
1965 दिल्ली में शाहरुख खान का जन्म हुआ। शाहरुख ने अभिनय की शुरुआत दूरदर्शन धारावाहिक से की और सफल लोकप्रिय बालीवुड हिंदी फिल्म अभिनेता, निर्माता, निर्देशक और माडल बने। इसी दिन 1965 मेंक्वेकर नॉर्मन मॉरिसन ने वियतनाम युद्ध में नेपलम नामक खतरनाक रसायन के इस्तेमाल का विरोध हुए अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के नदी प्रवेश द्वार के सामने खुद को आग लगा ली।
1967 खूबसूरत, बोल्ड, जानी मानी फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल मीता वशिष्ठ का जन्म पुणे में हुआ।
1972 ब्राइटन, इंग्लैंड में सामंथा जो वोमैक का जन्म हुआ। सामंथा वोमैक बोल्ड, खूबसूरत, लोकप्रिय अंग्रेजी अभिनेत्री, गायिका, मॉडल और निर्देशक हैं फिल्म, टेलीविजन और मंच पर काम किया है। वोमैक ने शुरू में गायन में अपना करियर बनाने का प्रयास किया और उन्होंने 1991 के यूरोविजन सांग प्रतियोगिता में यूनाइटेड किंगडम का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता के लिए उनका गाना ए मैसेज टू योर हार्ट अप्रैल 1991 में उनके एकमात्र एकल के रूप में रिलीज यूके सिंगल्स चार्ट में 30वें नंबर पर पहुंच गया।
1975 बोथेल, वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका में क्रिस्टोफर रयान वाल्ला का जन्म 2 नवंबर को हुआ। वे क्रिस वाल्ला के नाम से मशहूर अमेरिकी संगीतकार, रिकॉर्ड निर्माता और फिल्म संगीत संगीतकार हैं, जो बैंड डेथ कैब फॉर क्यूटी के पूर्व गिटारवादक और गीतकार के रूप में अधिक जाने जाते हैं।
1980 जानी मानी अभिनेत्री एवं टेलीविजन एंकर रोशनी चोपड़ा का जन्म नई दिल्ली में हुआ।
1981 धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल ईशा देओल तख्तानी का जन्म बंबई में हुआ।
1982 भारत के प्रसिद्ध पहलवान तथा कुश्ती के खिलाड़ी योगेश्वर दत्त का जन्म गोहाना, हरियाणा में हुआ।
1984 अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फांसी की सजा दी गई।
1985 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल डायना पेंटी का जन्म मुंबई में हुआ।
1986 लेबनान बंधक संकट में अमेरिकी बंधक डेविड जैकबसेन को 17 महीने की कैद के बाद बेरूत में रिहा कर दिया गया।
1988 मुख्यधारा के मीडिया का महत्वपूर्ण ध्यान आकर्षित करने वाला पहला इंटरनेट-वितरित कंप्यूटर वर्म मॉरिस वर्म, एमआईटी से लॉन्च किया गया। अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के एक स्टूडेंट रॉबर्ट मॉरिस ने कंप्यूटर वायरस का विकास किया। मॉरिस, कॉर्नेल विश्वविद्यालय में आने से पूर्व हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हुए थे और पूरी यूनिवर्सिटी में उनकी पहचान टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट के तौर पर थी। उन्हें कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम यूनिक्स में महारत हासिल थी। कॉर्नेल आने के बाद मॉरिस एक ऐसे प्रोग्राम पर काम करने लगे जो एक कंप्यूटर कृमि या वार्म की तरह इंटरनेट पर फैल सके। मॉरिस इसे एक प्रयोग के तौर पर करना चाहते थे। उन्होंने अपना प्रोग्राम बनाया और पकड़ में न आने के लिए एमआईटी के एक कंप्यूटर को हैक किया। इस कम्प्यूटर के जरिए 2 नवंबर 1988 को मॉरिस ने अपना ये प्रोग्राम रिलीज कर दिया। ये एक कंप्यूटर कृमि था, जो बिना किसी सॉफ्टवेयर के खुद से ही अपनी फोटोकॉपी कर कम्प्यूटर में फैल सकता था। जैसे ही ये प्रोग्राम रिलीज हुआ इंटरनेट से जुड़े हुए कम्प्यूटर धीरे-धीरे काम करना बंद करने लगे। अमेरिकी गुप्तचर एजेंसी एफबीआई के पास एक के बाद एक लगातार कॉल्स आने लगे। अगले 24 घंटे में 6 हजार लोगों ने एफबीआई के पास शिकायत की। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा, हार्वर्ड, प्रिंसटन, जॉन हॉपकिन्स से लेकर अमेरिकी मिलिट्री के कंप्यूटरों ने भी काम करना बंद कर दिया।
1993 ऐथिकल हैकिंग एवं वेब सुरक्षा विशेषज्ञ, लेखक और टेक सिक्योरिटी कंपनी के मालिक त्रिशनीत अरोरा का जन्म लुधियाना में हुआ।
1994 जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल प्रियाल गोर का जन्म मुंबई में हुआ। इसी दिन 1994 में चार्लोट्सविले, वर्जीनिया, अमेरिका में पीटर टेलर (मैथ्यू हिल्समैन टेलर जूनियर, जन्म 8 जनवरी 1917 ट्रेंटन, टेनेसी अमेरिका) का निधन हुआ। पीटर टेलर प्रसिद्ध अमेरिकी उपन्यासकार, लघु कथाकार और नाटककार थे। पीटर टेलर ने अपनी कहानियों और उपन्यासों में शहरी दक्षिण के बारे में अक्सर लिखा। पीटर टेलर ने लिखा है, बचपन और युवावस्था में अपने माता-पिता से मिले अन्याय और प्रतीत होने वाले अन्याय को भूलना किसी भी परिपक्व होने की प्रक्रिया का प्रमुख हिस्सा होना चाहिए। मैं इसे अपने आप से दोहराता रहा, मानो यह एक सबक हो जिसके लिए मुझे भविष्य में किसी समय जवाबदेह होना पड़ेगा। वयस्क बनने और खुद के साथ शांति से रहने के लिए हमें एक निश्चित विस्मृति से गुजरना होगा।
1999 पाकिस्तान के इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केंद्रों पर अज्ञात लोगों ने रॉकेट से हमला किया। इसी दिन अमेरिकी राज्य हवाई के इतिहास में सबसे भयानक सामूहिक हत्याकांड में एक बंदूकधारी ने अपने कार्यस्थल पर आठ लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर 8 लोगों की हत्या कर दी।
2000 इरोम चानु शर्मिला ने पैरामिलिट्री सैनिकों द्वारा मणिपुर के 10 लोगों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पॉवर एक्ट अफ्सपा को रद्द करने की मांग के साथ शर्मिला ने 26 जुलाई 2016 को अपना अनशन खत्म किया। तब तक उनके नाम दो रिकॉर्ड दर्ज हो चुके थे। पहला, सबसे लंबी भूख हड़ताल का और दूसरा, सबसे ज्यादा बार जेल से रिहा होने का।
2002 मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया।
2005 गुलाम नबी आजाद जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री बने।
2007 इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर खराब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।
2008 केंद्र सरकार ने रिटायरमेंट के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की। इसी दिन लुईस हैमिल्टन ने फॉर्मूला वन ड्राइवर्स चैंपियनशिप जीती, फेलिप मस्सा को एक अंक से हराया। हैमिल्टन फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीतने के लिए इतिहास में अफ्रीकी विरासत का सबसे युवा और पहला अश्वेत ड्राइवर बना।
2009 विख्यात स्पेनिश अभिनेता, कॉस्ट्यूम डिजाइनर और सहायक निर्देशक जोस लुइस लोपेज वाजक्वेज का निधन हुआ।
2012 भारतीय मूल के प्रसिद्ध अमेरिकी गणितज्ञ श्रीराम शंकर अभयंकर का निधन हुआ। इसी दिन रणस्थलम, आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी के नेता किंजरापु येरन नायडू (जन्म 23 फरवरी 1957) का निधन हुआ। नायडू आंध्र प्रदेश के राजनीतिज्ञ थे और एच.डी. देवेगौड़ा और आई.के. गुजराल मंत्रिमंडलों में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया।
2013 विंस्कॉन्सिन, अमेरिका में नौ स्काई ड्राइवर वाले दो विमान एक दूसरे से हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गये। स्काई ड्राइवर अपने पैराशूट की मदद से बच गए और पायलटों हल्की चोटें आईं।
2014 पाकिस्तान के लाहौर में एक आत्मघाती बम विस्फोट से 60 लोग मारे गए 110 लोग घायल हुए। इसी दिन शबताई तेवेथ नामक इजरायली इतिहासकार और लेखक का निधन हुआ। इसी दिन 2014 में प्रसिद्ध जर्मन-अमेरिकी व्यवसायी और परोपकारी हरमन सरकोव्स्की का निधन हुआ। हरमन सरकोव्स्की ने सिएटल सीहॉक्स की सह-स्थापना की। सिएटल सीहॉक्स सिएटल में स्थित एक पेशेवर अमेरिकी फुटबॉल टीम है। सीहॉक्स नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) में नेशनल फुटबॉल कॉन्फ्रेंस (एनएफसी) वेस्ट के सदस्य के रूप में प्रतिस्पर्धा करते हैं, जिसमें वे 2002 में एक सम्मेलन पुनर्गठन के हिस्से के रूप में फिर से शामिल हुए। इसी दिन पहला पत्रकारों के खिलाफ अपराधों के लिए दंडमुक्ति को समाप्त करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस आयोजित किया गया। पूंजीपति, माफिया, सरकारें और आतंकी/चरमपंथी संगठन लगातार पत्रकारों को निशाना बना रहे हैं। दिसंबर 2013 में आईएफईएक्स इंटरनेशनल फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन एक्सचेंज 120 से अधिक स्वतंत्र गैर-सरकारी संगठनों का एक वैश्विक नेटवर्क है जो मानव अधिकार के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा और बढ़ावा देने हेतु स्थानीय, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काम करता है ने सदस्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अन्य नागरिक समाज रक्षकों की पर्याप्त पैरवी की। संयुक्त राष्ट्र महासभा की 70वीं पूर्ण बैठक ने प्रस्ताव 68/163 पारित किया, जिसमें 2 नवंबर को पत्रकारों के खिलाफ अपराधों के लिए दंडमुक्ति को समाप्त करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मान्यता दी गई। संयुक्त राष्ट्र दिवस द्वारा तय यह तारीख घिसलीन ड्यूपॉन्ट और क्लाउड वेरलॉन की मृत्यु की स्मृति में है, दो फ्रांसीसी पत्रकार उस वर्ष की शुरुआत में माली में रिपोर्टिंग के दौरान मारे गए थे।
2015 आंद्रेज सीचानोविकी, पोलिश चित्रकार, इतिहासकार और अकादमिक, माइक डेविस, वेल्श-अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी और व्यवसायी, रॉय डोमेट, अंग्रेजी वैज्ञानिक और इंजीनियर एवं टॉमी ओवरस्ट्रीट, अमेरिकी गायक-गीतकार और गिटारवादक का निधन हुआ। विश्व नम्बैट दिवस की स्थापना पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के अद्वितीय स्तनपायी प्रतीक का जश्न मनाने और लोगों को इस प्रजाति के संरक्षण के लिए कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई थी। पहला विश्व नम्बैट दिवस प्रोजेक्ट नम्बैट इंक ने आयोजित किया 2 नवंबर को 2015 में। तब से यह वार्षिकोत्सव बन गया है।
2016 शिकागो शावक ने विश्व सीरीज में क्लीवलैंड इंडियंस को हराया। 108 वर्षों के लंबे इंतजार मेजर लीग बेसबॉल में सफलता मिली।
2017 प्रसिद्ध गिनीयन राजनीतिज्ञ अबूबकर सोम्पारे का निधन हुआ।
2018 हांगकांग के प्रसिद्ध फिल्मकार रेमंड चाउ का निधन हुआ। पहली बार 2018 में जीरो टास्किंग डे मनाया गया था, और इसकी शुरुआत लोगों को अपने दैनिक कार्यों से ब्रेक लेने के लिए प्रोत्साहित करके मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने से जुड़ी है। जीरो टास्किंग डे प्रतिवर्ष नवंबर के पहले रविवार को मनाया जाता है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में डेलाइट सेविंग टाइम की समाप्ति के साथ मेल खाता है, जो एक अतिरिक्त घंटा प्रदान करता है जिसका उपयोग सचेत रूप से आराम करने के लिए किया जा सकता है।
2019 प्रसिद्ध प्यूर्टो रिकान टेलीविजन व्यक्तित्व, ज्योतिषी, अभिनेता और नर्तक वाल्टर मर्काडो का निधन हुआ।
2020 वियना के इनर स्टैड्ट जिले में कथित तौर पर एक इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवेंट समर्थक ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और 23 अन्य को घायल कर दिया। पुलिस ने हमला करने वाले को गोलीबारी कर उड़ा दिया।
2021 प्रसिद्ध अमेरिकी राजनीतिज्ञ नील स्मिथ का निधन हुआ।
2022 अर्जेंटीना के प्रसिद्ध पियानोवादक और संगीतकार एटिलियो स्टैम्पोन का निधन हुआ। इसी दिन इथियोपियाई सरकार और टाइग्रे पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट के बीच एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे टाइग्रे युद्ध समाप्त हुआ। इसी दिन 2022 में कई देशों की संगीत-नृत्य संस्थाओं ने मिलकर लाइव विश्व बैले दिवस का आयोजन किया। यह बैले डांस के पर केंद्रित है, इसमें संगीत, गीत, नृत्य से जुड़े लोग और दर्शक तथा श्रोता इत्यादि शामिल होते हैं। इसकी तिथि बदलती रहती है, यह कभी अक्टूबर में कभी नवंबर में होता है। 2025 में विश्व बैले दिवस 12 नवंबर को मनाया जाएगा।
20234 ढाका, बांग्लादेश में हुमैरा हिमू (हुमैरा नुसरत हिमू, जन्म 23 नवंबर 1985) का निधन हुआ। हुमैरा हिमू लोकप्रिय बांग्लादेशी टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री थीं। उन्होंने 2011 में अमर बंधु राशेद से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। वह डीबी, संघट, चेयरमैन बारी, बातिघोर और शोनेना शी शोनेना जैसे टीवी नाटकों में दिखाई दी थीं। हिमू की मौत आत्महत्या थी या हत्या यह स्पष्ट नहीं हुआ।
2024 लोकप्रिय स्कॉटिश अभिनेता, लेखक और हास्य अभिनेता जेनी गॉडली, जाने माने अमेरिकी अभिनेता एलन रैचिन्स एवं ब्रिस्टल, इंग्लैंड में प्रमुख ब्रिटिश अफ्रीकी-कैरेबियाई समुदाय के ब्रिटिश सामुदायिक कार्यकर्ता नागरिक अधिकारों के प्रचारक पॉल स्टीफेंसन का निधन हुआ।
प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)
कृपया हमारी Facebook Profile https://www.facebook.com/ap.bharati.journalist देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !
प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।
#InternationalDaytoEndImpunityforCrimesAgainstJournalists #ZeroTaskingDay #HumairaHimu #IromChanuSharmila #PriyalGor #PeterTaylor #RoshniChopra #DianaPenty #SamanthaWomack #ShahRukhKhan #PaulJohnson #BernardShaw #GeorgesSorel #HolmesMallon #GeorgeBoole #Airtel #IPC #CRPC #BNS #LIC #ILO #CNBC #BBC #CNN #WSJ #NYT #WP #Foxnews #cbs #mtv #ndtv #nature #humanity #literature #film #Environment #polution #inflation #unemployment #economicslowdown #bse #dw #IndianNationalCongress #rjd #samajwadiparty #bsp #cpi #cpm #cpiml #bjd #dmk #aiadmk #hollywwod #bollywood #entertainment #actor #actress #film #tv #quotes #thoughts #AlJazeera #English #hindi #urdu #rahulgandhi #Freedom #freepress #forestry #peace #whatsApp #instagram #facebook #telegram #quora #UNESCO #rudrapur #china #india #war #fact #life #politics #upi #googlepay #donation #humanity #ClimateChange #environment #urdushayari #Reddit #Medium #NanditaRaj #blogger #news #historicalfacts #poet #shortstory #writer #literarycritic #journalism #peoplesfriend #APBharati #udhamsinghnagar #Uttarakhand #Rudrapur #UnitedNations #Microsoft #EshaDeol






0 टिप्पणियाँ