Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

24 अप्रैल का विश्व इतिहास: 3500 वर्षों में भारत एवं दुनिया में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन तिथियों की जानकारी World History of April 24




1479 ईसापूर्व 24 अप्रैल को थुटमोस तृतीय को बाल्य अवस्था में मिस्र के अठारहवें वंश का छठा फिरौन यानी राजा नियुक्त किया गया। थुटमस तृतीय के नाम से उसकी चाची वास्तव में शासन करती थी।

1183 ईसा पूर्व 24 अप्रैल को पौराणिक ट्रोजन युद्ध के अंत का प्रतीक ट्रॉय के पतन की पारंपरिक गणना का अनुमान अलेक्जेंड्रिया एराटोस्थनीज पुस्तकालय के मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष प्रस्तुत किया गया।

624 ईस्वी में 24 अप्रैल को कैंटरबरी, इंग्लैंड में मेलिटस का निधन हुआ। मेलिटस सैक्सन काल में लंदन के पहले बिशप, कैंटरबरी के तीसरे आर्कबिशप और ग्रेगोरियन मिशन के सदस्य थे, जिन्हें एंग्लो-सैक्सन लोगों को उनके मूल बुतपरस्ती से ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के लिए इंग्लैंड भेजा गया था।

1086 ईस्वी में 24 अप्रैल को रामिरो द्वितीय का जन्म हुआ। जिमेनेज घराने के सदस्य थे, 1134 में आरागॉन के राजा बने। साधु होने के बावजूद आरागॉन के कुलीनों ने उन्हें उनके निस्संतान भाई अल्फोंसो द बैटलर का उत्तराधिकारी चुना। रामिरो द्वितीय की एक बेटी हुई, पेट्रोनीला, जिसका विवाह उन्होंने बार्सिलोना के काउंट रेमन बेरेनगुएर चतुर्थ से करवा दिया, इस विवाह के कारण आरागॉन और बार्सिलोना मिलकर क्राउन ऑफ आरागॉन के रूप में एकीकृत हो गए। 1137 में रामिरो द्वितीय एक मठ में चले गए और शासन की बागडोर रेमन बेरेनगुएर को सौंप दी, लेकिन अपनी मृत्यु तक उन्होंने शाही पदवी अपने पास ही रखी।

1311 ईस्वी में 24 अप्रैल को जनरल मलिक काफूर दक्षिण भारत में एक सैन्य अभियान के बाद दिल्ली लौटे।

1492 म्यूनिख, बवेरिया, जर्मनी में सबीना ऑफ बवेरिया-म्यूनिख का जन्म हुआ। सबीना वुर्टेमबर्ग के ड्यूक उलरिच से विवाह के उपरांत वुर्टेमबर्ग की डचेस कंसोर्ट बनीं।

1533 डिलनबर्ग, नासाऊ काउंटी, पवित्र रोमन साम्राज्य में विलियम द साइलेंट का जन्म हुआ। विलियम द साइलेंट ने लोगों को गोलबंद कर हैब्सबर्ग्स के विरुद्ध डच विद्रोह के नेता ने, अस्सी वर्षीय युद्ध शुरु किया, परिणामस्वरूप 1648 में संयुक्त प्रांतों को औपचारिक स्वतंत्रता प्राप्त हुई, बाद में नीदरलैंड्स की स्थापना हुई। विलियम द साइलेंट नीदरलैंड्स संस्थापक पिता कहे जाते हैं।

1547 रोमन सम्राट चार्ल्स पंचम ने प्रोटेस्टेंट राजकुमारों के लुथेरन श्मल्कालिक लीग पर मुहालबर्ग की लड़ाई में निर्णायक जीत के लिए शाही सैनिकों का नेतृत्व किया।

1547 मुहालबर्ग की लड़ाई में ड्यूक ऑफ अल्बा स्पेन के चार्ल्स प्रथम ने स्पेनिश-शाही सेना का नेतृत्व करते हुए श्माल्काल्डिक लीग के सैनिकों को हराया।

1558 स्कॉट्स की रानी मैरी ने नोट्रे डेम डे पेरिस में फ्रांस के डॉफिन फ्रांकोइस से शादी की।

1620 लंदन में जॉन ग्रांट का जन्म हुआ। जॉन ग्रांट को जनसांख्यिकी का संस्थापक माना जाता है। जॉन ग्रांट शुरुआती जनसांख्यिकी विशेषज्ञों में से एक और पहले महामारी विशेषज्ञ भी।

1704 ब्रिटिश आधिपत्य वाले उत्तरी अमेरिका में साप्ताहिक समाचार पत्र द बोस्टन न्यूज-लेटर का पहला अंक प्रकाशित किया गया। शुरुआत 17 अप्रैल को हुई थी। इस अंक में 17 से 24 अप्रैल तारीख अंकित की गई थी। जॉन कैंपबेल द्वारा संपादित अमेरिका का प्रथम नियमित अखबार बोस्टन, मेसाचुसेटस से प्रकाशित किया, द बोस्टन न्यूज-लैटर। इसे ब्रिटिश आर्थिक मदद से प्रकाशित किया गया और छपने से पहले ब्रिटेन सरकार की अनुमति लेनी पड़ती थी। तब अमेरिका पर ब्रिटेन का कब्जा था था।

1743 मार्नहम, नॉटिंघमशायर, इंग्लैंड में एडमंड कार्टराइट का जन्म हुआ। एडमंड अंग्रेज पादरी और इंजीनियर, बने जिन्होंने पावरलूम का आविष्कार किया।

1793 फ्रांसीसी क्रांतिकारी जीन-पॉल मराट को रिवोल्यूशनरी ट्रिब्यूनल ने पेरिस में गिरोंडिन के आरोपों से बरी कर दिया।

1800 द लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस या नेशनल लाइब्रेरी ऑफ द युनाइटेड स्टेट्स की स्थापना वाशिंगटन में की गई।

1815 ब्रिटिश भारतीय सरकार ने नई रेजिमेंट बनाई जिसमें नेपाल के गोरखाओं को भर्ती किया गया। इसके बाद से गोरखा ब्रिटिश सेना में भर्ती होने लगे। 1815 में इसी दिन लंदन में एंथनी ट्रोलोप का जन्म हुआ। एंथनी ट्रोलोप विक्टोरियन युग के एक अंग्रेजी उपन्यासकार और सिविल सेवक थे। उनके 47 उपन्यासों में से सबसे प्रसिद्ध में छह उपन्यासों की दो श्रृंखलाएँ हैं, जिनमें से प्रत्येक को सामूहिक रूप से बार्सेटशायर और पैलिसर उपन्यासों के रूप में जाना जाता है। उनका सबसे लंबा उपन्यास, द वे वी लिव नाउ भी है।

1837 भारत के सूरत शहर में भीषण आग से 500 से अधिक लोगों की मौत हुई और 9,000 से अधिक घर नष्ट हुए।

1877 रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1885 अमेरिकी शार्पशूटर एनी ओकले को नैट साल्सबरी ने बफेलो बिल के वाइल्ड वेस्ट का हिस्सा बनने के लिए नियुक्त किया।

1888 अमेरिकन कारोबारी जॉर्ज ईस्टमैन ने कैमरा और फिल्म रील निर्माण कंपनी कोडक की न्यू याॅर्क में स्थापना की।

1895 स्प्रे स्लोप से बोस्टन, मैसाचुसेट्स से जोशुआ स्लोकम दुनिया भर की यात्रा के लिए अकेले रवाना हुए।

1898 स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1905 गुथरी, केंटकी, संयुक्त राज्य अमेरिका में रॉबर्ट पेन वॉरेन का जन्म हुआ। रॉबर्ट पेन वॉरेन अमेरिकी कवि, उपन्यासकार, साहित्यिक आलोचक और येल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। रॉबर्ट पेन वॉरेन न्यू क्रिटिसिज्म के संस्थापकों में से एक और फेलोशिप ऑफ सदर्न राइटर्स के चार्टर सदस्य भी थे। उन्होंने 1935 में क्लेंथ ब्रुक्स के साथ साहित्यिक पत्रिका द सदर्न रिव्यू की स्थापना की।

1906 अमेरिकी मूल के कुख्यात आयरिश-ब्रिटिश नाजी दुष्प्रचारक विलियम जॉयस का जन्म हुआ।

1908 भारतीय अधिवक्ता, पत्रकार और राजनीतिज्ञ वायलेट अल्वा का जन्म हुआ।

1915 जर्मन सेना ने बेल्जियम के फ्लेमिस प्रांत के आइपर क्षेत्र में क्लोरोफोर्म गैस छोडी। इसी दिन ओटोमन साम्राज्य यानी तुर्की में हजारों अर्मेनियाई लोगों का नरसंहार, किया गया।

1916 ब्रिटिश आधिपत्य वाले आयरलैंड में पैट्रिक पियर्स के नेतृत्व में आयरिश रिपब्लिकन ने ब्रिटेन के खिलाफ विरोध अभियान ईस्टर राइजिंग शुरू कर आयरिश गणराज्य स्वतंत्र घोषित किया।

1920 पोलैंड की सेना ने यू्क्रेन पर हमला किया।

1922 प्रसिद्ध इतालवी राजनेता सुजान्ना अग्नेली का जन्म हुआ।

1926 बर्लिन संधी पर दस्तखत हुए।

1928 प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता डा. राजकुमार यानी सिंगनल्लूर पुट्टास्वामैया मुत्तुराज राजकुमार का जन्म हुआ। इन्हें भारत सरकार ने पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया।

1929 गुजरे जमाने की मशहूर फिल्म अभिनेत्री शम्मी यानी नरगिस रबादी का जन्म हुआ।

1932 बेनी रोथमैन ने किंडर स्काउट के बड़े पैमाने पर अतिक्रमण का नेतृत्व किया, जिससे यूनाइटेड किंगडम में महत्वपूर्ण कानूनी सुधार हुए।

1933 नाजी जर्मनी ने मैगडेबर्ग में वॉच टावर सोसाइटी कार्यालय को बंद करके यहोवा के साक्षियों पर उत्पीड़न शुरू किया।

1934 प्रसिद्ध पाकिस्तानी गायक अहमद रुश्दी का जन्म हैदराबाद रियासत में हुआ। इसी दिन न्यायाधीश एवं राजनेता सी. शंकरन नायर का निधन हुआ। इसी दिन प्रख्यात लेखक, आलोचक, अभिनेता, पत्रकार, फिल्मकार डी जयकांतन का जन्म हुआ।

1938 200 से भी अधिक भारतीय फिल्मों में चरित्र/खलनायक का अभिनय करने वाले मैक मोहन यानी मोहन मैकीजानी का जन्म कराची, पाकिस्तान में हुआ। इन्होंने ज्यादातर रोल खलनायक के किए। यह प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन के मामा हैं।

1942 प्रख्यात मराठी रंगमंच अभिनेता, गायक, शास्त्रीय संगीतज्ञ तथा नाट्य संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर का निधन हुआ।

1944 हिंदी दैनिक समाचार पत्र आज के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रांतिकारी शिवप्रसाद गुप्त का निधन हुआ। इसी दिन पहले कांग्रेस और बाद में जनता दल के प्रमुख नेता हुए अरुण नेहरू का जन्म लखनऊ में हुआ।

1946 विख्यात भारतीय महिला अधिकारवादी, सामाजिक कार्यकर्ता, समाज विज्ञानी, लेखिका, कवियत्री, आलोचक कमला भसीन का जन्म शहीदांवाली, पाकिस्तान में हुआ। 

1947 पार्क एवेन्यू, अमेरिका में पुलित्जर पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कार, सम्मान प्राप्त अमेरिकी लेखिका, कथाकार विला सिबर्ट कैथर (जन्म 7 दिसंबर 1873, गोर, वर्जीनिया) का निधन हुआ। उन्हें ग्रेट प्लेंस के जीवन पर आधारित उनके उपन्यासों के लिए जाना खासतौर पर जाता है, जिनमें ओ पायनियर्स!, द सॉन्ग ऑफ द लार्क और माई एंटोनिया इत्यादि शामिल हैं। विला सिबर्ट कैथर ने कहा था, सफलता कभी भी संघर्ष जितनी दिलचस्प नहीं होती।

1954 ऑस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किये। इसी दिन 1954 ब्रिटिश सरकार ने कीनिया के विद्रोहियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया। कीनिया के विद्रोहियों ने देश में रहने वाले गोरे लोगों के खिलाफ गुरिल्ला अभियान चलाया था, जिसे उन्होंने माउ माउ नाम दिया था।

1955 बांडुंग सम्मेलन में एशिया और अफ्रीका के 29 गुटनिरपेक्ष देशों की बैठक में उपनिवेशवाद, नस्लवाद और शीत युद्ध की निंदा के साथ समाप्त हुआ।

1956 छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला कलाकार पंडवानी गायिका तीजनबाई का जन्म हुआ। पूर्व प्रधान न्यायाधीश शरद अरविंद बोबड़े का जन्म नागपुर में हुआ।

1957 स्वेज नहर को लंबे समय के संकट के बाद दोबारा खोला गया। मिस्र के फ्रांस, ब्रिटेन और इजरायल के साथ हुए विवाद के बाद इसे अक्टूबर 1956 में बंद कर दिया गया था। मिस्र ने इस नहर का राष्ट्रीयकरण कर दिया था, जिससे मिस्र का कई देशों के साथ विवाद हो गया तब इसे बंद कर दिया गया था।

1960 प्रख्यात लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना साहब भोपटकर का निधन हुआ। इसी दिन दक्षिण पर्सिया में आये भयंकर भूकंप से लगभग 500 लोगों की जान गयी। 

1962 एमआईटी ने पहली बार सेटेलाइट से टीवी सिग्नल भेजा।

1967 सोवियत अंतरिक्ष यात्री व्लादिमीर कोमारोव एक अंतरिक्ष अभियान के दौरान दम तोड़ने वाले पहले व्यक्ति बने। वापसी में पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करने के कुछ देर बाद उनके अंतरिक्ष यान के पैराशूट के तार उलझ गए और वह कई मील की ऊंचाई से धरती पर आ गिरे।

1970 पहला चाइनीज सेटेलाइट डांग फांग हांग लांच किया गया।

1972 भारत के प्रसिद्ध चित्रकार यामिनी रॉय का निधन हुआ।

1973 सरकार और पूंजीवादी व्यवस्था द्वारा क्रिकेट के भगवान कहे गये सचिन तेंदुलकर का जन्म हुआ। इसी दिन भारतीय जनता पार्टी नेता और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का जन्म हुआ।

1974 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, हिंदी एवं मैथिली के प्रमुख कवि, लेखक, वक्ता रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का निधन मद्रास में हुआ।

1975 प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मन्नवा श्री कांत प्रसाद यानी एमएसके प्रसाद का जन्म मेडीकोंडुरू आंध्र प्रदेश में हुआ।

1979 नेशनल एंटी-विविसेक्शन सोसाइटी (एनएवीएस) ने 24 अप्रैल को प्रयोगशालाओं में जानवरों के लिए स्मारक दिवस वर्ल्ड डे फॉर लेबोरेट्री एनीमल्स मनाता है। 1979 में एनएवीएस ने 24 अप्रैल को लॉर्ड ह्यू डाउडिंग के जन्मदिन पर विश्व प्रयोगशाला पशु दिवस (जिसे लैब पशु दिवस भी कहा जाता है) की स्थापना की। यह आयोजन अनुसंधान में जानवरों के उपयोग का विरोध करने वाले समूहों द्वारा प्रदर्शनों और विरोध प्रदर्शनों तथा विचार-विमर्श, जनजागरूकता इत्यादि पर केंद्रित होता है। 24 अप्रैल 1882 मोफत, स्कॉटलैंड में जन्मे और बड़े हो कर ब्रिटेन के एयर चीफ मार्शल हुए ह्यूग कैसवाल ट्रेमेनहीर डाउडिंग, प्रथम बैरन डाउडिंग (निधन 15 फरवरी 1970) रॉयल एयर फोर्स में एक प्रमुख अधिकारी जो ब्रिटेन की लड़ाई के दौरान आरएएफ फाइटर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग थे और उन्हें ब्रिटेन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है।

1981 खूबसूरत, बोल्ड जानी मानी टेलीविजन अभिनेत्री और माॅडल कनिका माहेश्वरी का जन्म अलीगढ़ में हुआ।

1982 पंद्रह वर्ष इजरायली कब्जे में रहा सिनाई प्रायःद्वीप क्षेत्र मिस्र को वापस मिला।

1987 प्रभावशाली अभिनेता वरुण धवन का जन्म हुआ।

1990 स्कॉटलैंड के ग्रुइनार्ड द्वीप को 48 साल के संगरोध के बाद आधिकारिक तौर पर एंथ्रेक्स रोग से मुक्त घोषित किया गया। लोकप्रिय, बोल्ड, खूबसूरत कन्नड़, तमिल, तेलुगू फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री तथा माॅडल रचिता महालक्ष्मी का जन्म बंगलौर में हुआ। इसी दिन हबल अंतरिक्ष दूरबीन को पृथ्वी की कक्षा में लॉन्च किया गया। पृथ्वी के वायुमंडल की अशुद्धियों से दूर 2.4 मीटर एपर्चर वाला यह टेलीस्कोप अब तक ब्रह्मांड के कई अनदेखे रहस्यों को सामने ला चुका है।

1991 जानी मानी खूबसूरत बोल्ड टेलीविजन अभिनेत्री एवं माॅडल नेहा सक्सेना का जन्म आगरा में हुआ।

1998 भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर कोका कोला कप जीता। इसी दिन 1998 में क्लोन भेड़ डॉली ने एक स्वस्थ मेमने बॉनी को जन्म दिया।

2002 अर्जेन्टीना ने बैंक अनिश्चित काल के लिए बंद किए।

2004 संयुक्त राज्य अमेरिका ने सामूहिक विनाश के हथियारों को खत्म करने में सहयोग के पुरस्कार के रूप में 18 साल पहले लीबिया पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंध हटाए।

2005 सर्वोच्च इसाई धर्माधिकारी पोप बेनेडिक्ट 16वें ने रोमन कैथोलिक चर्च के नए प्रमुख का कार्यभार औपचारिक रूप से ग्रहण किया। उन्होंने पोप जॉन पॉल द्वितीय से यह जिम्मेदारी प्राप्त की, जो रिटायर हो रहे थे।

2006 नेपाल में संसद बहाल की गई।

2008 जिमी गिफ्रे नामक प्रसिद्ध अमेरिकी शहनाई वादक, सैक्सोफोनिस्ट और संगीतकार का निधन हुआ। इसी दिन नेपाल में चुनाव के बाद नई सरकार का गठन करने जा रहे माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ प्रचंड ने भारत व नेपाल के मध्य 1950 में हुई संधि को समाप्त करने की घोषणा की।

2009 प्रसिद्ध लेखक, कवि तथा ओजस्वी वक्ता महात्मा रामचंद्र वीर का निधन हुआ।

2010 भारत में पहला पंचायती राज दिवस मनाया गया। 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाने की शुरुआत प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने की। यह दिन 24 अप्रैल, 1993 के ऐतिहासिक दिन को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है, जब संविधान (73वां संशोधन) अधिनियम 1992 लागू हुआ था। इस अधिनियम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत का निर्माण हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली में तीनों संस्थाओं के अध्यक्षों और सदस्यों का चुनाव जनता के मतदान के द्वारा होता है।

2011 पुट्टपर्थी, आंध्र प्रदेश, विवादित धर्मगुरु, ठग, स्वयं को शिरडी साई बाबा का अवतार घोषित करने वाले सत्य साई बाबा (जन्म रत्नाकरम सत्यनारायण राजू, 23 नवंबर 1926) का निधन हुआ।

2013 बांगलादेश की राजधानी ढाका में गिरे एक भवन में लगभग 1129 लोगों की मौत हो गई और 2500 से ज्यादा घायल हो गए। इसी दिन 2013 में अफगानिस्तान के जलालाबाद में 5.7 तीव्रता के भीषण भूकंप में 33 लोगों की मौत, 115 घायल।

2015 प्रसिद्ध पोलिश पत्रकार और राजनीतिज्ञ, पोलिश विदेश मंत्री व्लाडिसलाव बार्टोस्जेव्स्की का निधन हुआ।

2017 साउथ बेरविक, मेन, अमेरिका में रॉबर्ट मेनार्ड पिर्सिग (जन्म 6 सितंबर, 1928) का निधन हुआ। रॉबर्ट मेनार्ड पिर्सिग सुपरिचित अमेरिकी लेखक और दार्शनिक थे। वह दार्शनिक उपन्यास जेन एंड द आर्ट ऑफ मोटरसाइकिल मेंटेनेंस: एन इंक्वायरी इनटू वैल्यूज (1974) और लीला: एन इंक्वायरी इनटू मोरल्स (1991) के लेखक थे।

2023 चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग ने 24 अप्रैल को चौथे संयुक्त राष्ट्र विश्व डेटा मंच को बधाई पत्र भेजा। इस पत्र में शी चिनफिंग ने कहा कि सतत विकास मानव समाज की समृद्धि और प्रगति के लिए एक अनिवार्य विकल्प है। मजबूत, हरित और स्वस्थ वैश्विक विकास की प्राप्ति दुनिया भर के लोगों की आम आकांक्षा है। चीन सतत विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र 2030 एजेंडा का समर्थक और अभ्यास करने वाला है, और नवाचार, समन्वय, हरित, खुलेपन और साझा करने की नई विकास अवधारणा का पालन करता है।

2024 बुधवार को जर्मनी ने कहा कि वह गाजा में फलिस्तीनियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एजेंसी के साथ सहयोग फिर शुरू करेगा। यह फैसला एक स्वतंत्र जांच में संयुक्त राष्ट्र एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए को दी क्लीन चिट के बाद आया है। फ्रांस की पूर्व विदेश मंत्री काथरीन कोलोना के नेतृत्व में एक कमेटी ने इस्राएल के इन आरोपों की जांच की थी कि क्या यूएनआरड्ब्लूए के कर्मचारी 7 अक्टूबर को हमास के हमले में शामिल थे. इस कमेटी ने सोमवार को कहा कि इस्राएल ने इन आरोपों को पुष्ट करने के लिए सबूत नहीं दिए हैं कि यूएआरडब्ल्यूए के स्टाफ गाजा के आतंकवादी गुटों में शामिल थे।

2024 बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत, इंडिया गठबंधन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा कर रहा है। राहुल ने महाराष्ट्र के अमरावती और सोलापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए महत्वपूर्ण है। देश के इतिहास में पहली बार कोई राजनीतिक दल (भाजपा) संविधान पर हमला कर उसे खत्म करने का काम कर रहा है। राहुल गांधी ने कहा, भाजपा के एक सांसद सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं कि भाजपा के सत्ता में लौटने पर संविधान बदल दिया जाएगा। हालांकि, कोई भी ताकत संविधान को नहीं बदल सकती। संविधान एक किताब नहीं बल्कि गरीबों, आदिवासियों, दलितों और आम नागरिकों के अधिकारों का दस्तावेज है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन किसी को भी संविधान बदलने नहीं देगा। उन्होंने कहा कि मोदी ने 10 साल में किसानों का कर्ज माफ नहीं किया है, लेकिन जैसे ही इंडिया गठबंधन सत्ता में आएगा, किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा, देश में पैसे की कोई कमी नहीं है, अरबपतियों का कर्ज माफ किया जा सकता है, तो किसानों का कर्ज भी माफ किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार जनता से वस्तु सेवा कर (जीएसटी) वसूल रही है और पैसा मुट्ठी भर उद्योगपतियों की जेब में डाल रही है। राहुल ने आरोप लगाया, मोदी अरबपतियों के नेता हैं, गरीबों के नेता नहीं। मोदी को सत्ता खोने का डर है और जब मोदी डर जाते हैं तो झूठ बोलना शुरू कर देते हैं। चुनावी बांड में भ्रष्टाचार पकड़े जाने के बाद मोदी की चिंता बढ़ गई है।

2025 नांतेस, फ्रांस के एक स्कूल में चाकू से किए गए सामूहिक हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। 2025 इसी दिन क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड में प्रसिद्ध ब्रिटिश संगीतकार, द साउंडट्रैक्स (द डाउलैंड्सश् का एक बैकिंग ग्रुप), द सेंट्स और द पेडलर्स के सदस्य रॉय फिलिप्स (रॉय गॉडफ्रे फिलिप्स, जन्म 5 मई 1941 पूल, डोरसेट, इंग्लैंड) का निधन हुआ।

2026 मध्य पूर्व संघर्ष से उत्पन्न संकट के कारण रूस से तेल इत्यादि की आपूर्ति के लिए यूक्रेन द्वारा राजी होने के बाद यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के लिए 90 अरब यूरो (105 अरब डॉलर) के लंबे समय से अटके वित्तीय सहायता पैकेज को अंतिम रूप दिया। इस पैकेज का उद्देश्य यूक्रेन के रक्षा उद्योग को मजबूत करना और 2026-2027 तक उसके बजट को सहारा देना है। वैश्विक टीकाकरण पहल के तहत गैवी (वैक्सीन एलायंस) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनेस्को के साथ मिलकर घोषणा की कि द बिग कैच-अप अभियान में 36 देशों के 1.8 करोड़ से ज्यादा बच्चों तक पहुँची है। इसमें कोरोना संक्रमण के कारण टीकाकरण में आई गिरावट के बाद, बच्चों के लिए 10 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए गए। वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी देखने को मिली। 24 अप्रैल की सुबह के कारोबार में, खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और रुपये की गिरती कीमत के कारण भारतीय बेंचमार्क 750 अंकों से ज्यादा गिर गया। यूरोपीय संघ ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का एक नया पैकेज अपनाया है। इसका निशाना रूस के वित्तीय, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र हैं, और इसके जरिए रूस के शैडो फ्लीट (गुप्त बेड़े) पर और भी सख्ती बरती जाएगी। अर्मेनियाई नरसंहार स्मरण दिवस, 1915 में हुई क्रूर घटनाओं की याद में 24 अप्रैल को अर्मेनिया, फ्रांस और कैलिफोर्निया में यह दिवस मनाया गया। प्रयोगशालाओं में जानवरों के लिए विश्व दिवस, जानवरों के कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से, कार्रवाई के इस अंतरराष्ट्रीय दिवस का आयोजन किया गया।

24 अप्रैल 2026 विशेष - कॉनकॉर्ड दिवस (नाइजर), लोकतंत्र दिवस (नेपाल), श्रम सुरक्षा दिवस (बांग्लादेश), राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (भारत) और गणतंत्र दिवस (गाम्बिया) मनाए जा रहे हैं।

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com  अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldDayforAnimalsinLaboratories #NationalPanchayatiRajDay #DemocracyDay #OccupationalSafetyDay #RobertPennWarren #ArmenianGenocideRemembranceDay #WorldHistoryofApril24 #AnthonyTrollope #NehaSaxena #WillaCather #KamalaBhasin #KanikaMaheshwari #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ