Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

19 मार्च का इतिहास: भारत एवं दुनिया भर में 1800 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों और मशहूर हस्तियों के जन्म, निधन दिनों की जानकारी World History of March 19

दुनिया का शासन ऐसे लोगों के हाथों में नहीं होना चाहिए, जो सिर्फ मुस्कुराते और आकर्षक दिखते हों, लेकिन असल में वे आम जनता की तरह ही नासमझ और अयोग्य हों। हममें से कुछ लोग यह मानते हैं कि दुनिया के मामलों को शांतिपूर्वक और कुशलता से केवल वही लोग चला सकते हैं, जो न सिर्फ अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ हों, बल्कि जिनमें निर्णायक फैसले लेने की क्षमता भी हो। -इरविंग वालेस




235 ईस्वी में 19 मार्च को या उसके आसपास रोमन सम्राट अलेक्जेंडर सेवेरस (मार्कस ऑरेलियस सेवेरस अलेक्जेंडर, जन्म 1 अक्टूबर 2028) का निधन हुआ। अलेक्जेंडर सेवेरस सेवेरन राजवंश का अंतिम सम्राट और एकीकृत रोमन साम्राज्य का सबसे कम उम्र का एकमात्र सम्राट था जो अलेक्जेंडर 13 वर्ष की आयु में सम्राट बना। अलेक्जेंडर सेवेरस ने अपने मारे गए चचेरे भाई सम्राट एलागाबालस के उत्तराधिकारी के रूप में उसका स्थान लिया। अलेक्जेंडर सेवेरस का एक कथन, मुझे एक ऐसा राज्य मिला जो हर जगह अव्यवस्था की चपेट में था और मैं इसे शांत अवस्था में छोड़ रहा हूँ... मैं अपने बच्चों के लिए एक स्थिर साम्राज्य छोड़ रहा हूँ, बशर्ते वे सदाचारी बनना जानते हों, अन्यथा, यदि वे दुष्ट निकले, तो मैं उनके लिए एक डगमगाता हुआ साम्राज्य छोड़ रहा हूँ।

953 ईस्वी में 19 मार्च को इफ्रीकिया के तीसरे फातिमिद खलीफा अल-मंसूर बि नस्र अल्लाह का निधन हुआ। अल-मंसूर बि नस्र अल्लाह को मुख्य रूप से अबू यजीद के बड़े ख्वारिजी विद्रोह को दबाने, फातिमिद शासन की स्थिरता बहाल करने और नई राजधानी अल-मंसूरिया की स्थापना करने के लिए जाना जाता है।

1206 खमाग मंगोल में गुयुक खान यानी गुयुक खागान का जन्म हुआ। ओगेदेई खान के सबसे बड़े बेटे और चंगेज खान के पौत्र गुयुक खान पिता की मृत्यु 1246 में मंगोल साम्राज्य का तीसरा खागान बना, पूर्वी जिया की विजय और बाद में यूरोप पर आक्रमण में भाग लेकर अपने सैन्य करियर की शुरुआत की, और खागान बनने पर साम्राज्य-व्यापी जनगणना का आदेश दिया। उसने पूर्वी यूरोप में भी कुछ अधिकार रखे, आंद्रेई द्वितीय को व्लादिमीर के भव्य राजकुमार के रूप में नियुक्त किया और अलेक्जेंडर नेवस्की को कीव की रियासत की उपाधि दी।

1277 बीजान्टिन-विनीशियन संधि हुई, जिसमें दो साल के युद्धविराम का प्रावधान किया गया और बीजान्टिन साम्राज्य में वेनिस के वाणिज्यिक विशेषाधिकारों को नवीनीकृत किया गया।

1279 मंगोलों के साथ यमन के युद्ध में सम्राट बिंग की मौत हुई जिससे तीन शताब्दियों से चला आ रहा चीन का सांग राजवंश समाप्त हो गया।

1284 रूडलान की कानून लागू कर वेल्स रियासत को इंग्लैंड में शामिल किया।

1452 पोप निकोलस पांचवें ने रोम में मध्ययुगीन परंपरा के अनुसार हैब्सबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय का अंतिम पवित्र रोमन सम्राट के तौर पर राज्याभिषेक किया।

1563 एंबोइस के आदेश पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे फ्रांसीसी धर्म युद्ध का पहला चरण समाप्त हुआ और ह्यूजेनॉट्स को कुछ स्वतंत्रताएं प्रदान की गईं।

1649 इंग्लैंड के हाउस ऑफ कॉमन्स ने हाउस ऑफ लॉर्ड्स को इसे इंग्लैंड के लोगों के लिए बेकार और खतरनाक घोषित करते हुए समाप्त करने वाला अधिनियम पारित किया।

1687 अमेरिका में मिसिसिपी नदी के मुहाने या उद्गम स्थल की खोज कर रहे फ्रांसीसी खोजी और यात्री रॉबर्ट कैवेलियर डी ला सैले की उनके ही लोगों ने हत्या कर दी।

1721 रेंटन, स्कॉटलैंड में टोबियास जॉर्ज स्मोलेट का जन्म हुआ। टोबियास स्मोलेट विख्यात स्कॉटिश लेखक और सर्जन बने। उन्हें मुख्य रूप से द एडवेंचर्स ऑफ रोडरिक रैंडश्,श्द एडवेंचर्स ऑफ पेरेग्रीन पिकश् औरश्द एक्सपीडिशन ऑफ हम्फ्री क्लिंकश् जैसे पिकेरेस्क (साहसिक) उपन्यासों के लिए जाना जाता है। इन उपन्यासों ने ब्रिटिश उपन्यासकारों की बाद की पीढ़ियों को प्रभावित किया, जिनमें चार्ल्स डिकेंस भी शामिल थे। टोबियास स्मोलेट ने लिखा है, सच्ची बहादुरी शब्दों के तूफान में अपनी शक्ति दिखाने की परवाह नहीं करती, और बहादुर लोगों के लिए तो उनके कर्म ही काफी होते हैं। बहादुर लोगों के लिए तो उनके कर्म ही काफी होते हैं।

1775 पोलैंड और प्रशिया ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1808 शीतकालीन महल अरनजुएज में दंगों और सरकार विरोधी लोकप्रिय जन विद्रोह के बाद स्पेन के चार्ल्स चतुर्थ ने अपने बेटे फर्डिनेंड सातवें के लिए पद त्याग दिया। तब फर्डिनेंड ने राज सिंहासन संभाला।

1831 अमेरिकी इतिहास की बड़ी बैंक डकैती में चोरों ने वॉल स्ट्रीट पर स्थित सिटी बैंक 245,000 (1831 के मूल्य के अनुसार) डॉलर लूट लिए। बाद में इस रकम का अधिकांश हिस्सा बरामद कर लिया गया।

1850 अमेरिकन एक्सप्रेस हेनरी वेल्स एंड विलियम फार्गो द्वारा स्थापित किया गया।

1865 अमेरिकी गृहयुद्ध में बेंटनविले की लड़ाई शुरू हुई। दो दिन बाद लड़ाई के अंत तक कॉन्फेडरेट सेनाएँ फोर ओक्स, उत्तरी कैरोलिना से पीछे हट गई। फोर ओक्स उत्तरी कैरोलिना, जॉनस्टन काउंटी में एक कस्बा है।

1866 मोनार्क लीवरपुल में घुसपैठियों से भरा जहाज डूबने से लगभग 750 लोगों की मौत हुई।

1876 1902 से 1928 तक भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक रहे जॉन मार्शल का जन्म हुआ।

1877 ऑस्ट्रेलिया ने पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 45 रनों से हराया।

1895 लूमियर्स ब्रदर्स ने अपने नए पैटेंट प्राप्त सिनेमेटोग्राफ से पहला फुटेज रिकॉर्ड किया। अगस्टे मैरी लुइस निकोलस लुमीएर और लुई जीन लुमीएर, फोटोग्राफी उपकरण के फ्रांसीसी निर्माता थे, जो अपने सिनेमैटोग्राफ मोशन पिक्चर सिस्टम और 1895 और 1905 के बीच निर्मित लघु फिल्मों के लिए जाने और शुरुआती फिल्म निर्माताओं में शामिल हैं। इसी दिन अमेरिका की फिल्म नगरी लॉस एंजिल्स में ट्राम रेल सेवा प्रारंभ हुई।

1900 पेरिस, फ्रांस में जीन फ्रेडरिक जूलियट-क्यूरी (निधन 14 अगस्त 1958) का जन्म हुआ जो प्रसिद्ध फ्रांसीसी भौतिक विज्ञानी हुए और इरेने जूलियट-क्यूरी के पति थे, जिनके साथ उन्हें संयुक्त रूप से रेडियोधर्मिता की खोज के लिए 1935 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया। वे सास-ससुर के बाद नोबेल पुरस्कार जीतने वाले दूसरे विवाहित जोड़े थे, जो पांच नोबेल पुरस्कारों के क्यूरी परिवार की विरासत में शामिल हो गए। जूलियट-क्यूरी और उनकी पत्नी ने पेरिस-सैकले विश्वविद्यालय के एक भाग ऑर्से विज्ञान संकाय की भी स्थापना की।

1905 कुख्यात जर्मन फासीवादी नेता, हिटलर के मंत्री अल्बर्ट स्पीयर का जन्म मैनहिम, जर्मनी में हुआ।

1909 एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड में मार्जोरी लिंकलेटर का जन्म हुआ। मार्जोरी लिंकलेटर ऑर्कनी द्वीप पर कला और पर्यावरण के लिए काम करने वाली एक विख्यात स्कॉटिश कार्यकत्री बनीं। उन्होंने रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट में अभिनय करना छोड़ दिया ताकि रॉस और क्रोमार्टी काउंटी काउंसिल में एक काउंटी पार्षद के तौर पर संरक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सक्रिय रूप से भाग ले सकें। मार्जोरी लिंकलेटर का एक कथन, मैं उन लोगों को देखती हूँ जो असल काम करते हैं, और एक तरह से यह बहुत दुख की बात है कि जो लोग अक्सर सबसे ज्यादा देने वाले, मेहनती और इस दुनिया को बेहतर बनाने में सक्षम होते हैं, उनमें नेता बनने की महत्वाकांक्षा या अहंकार नहीं होता, उन्हें किसी भी तरह के इनाम में कोई दिलचस्पी नहीं होती, उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं होती कि उनका नाम कभी अखबारों में छपेगा या नहीं, वे असल में दूसरों की मदद करने की प्रक्रिया का आनंद लेते हैं, वे सचमुच उस पल में पूरी तरह से मौजूद होते हैं। मार्जोरी लिंकलेटर को 1975 में को ओर्कनेय हेरिटेज सोसाइटी का अध्यक्ष चुना गया। मार्जोरी लिंकलैटर ने खुद को कला पर्यावरण, स्थानीय विरासत और राजनीति के लिए अभियान चलाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने ऑर्कनी के पश्चिमी तट पर यूरेनियम के खनन और परमाणु कचरे के डंपिंग का सफलतापूर्वक पुरजोर विरोध किया और सेंट मैग्नस फेस्टिवल स्थापना की। ऑर्कनी हेरिटेज सोसाइटी ने लिंकलैटर की मृत्यु के बाद उनके सम्मान में एक उच्च विद्यालय पुरस्कार का नाम रखा।

1911 जर्मन समाजवादी राजनेत्री सामाजिक कार्यकर्ता और नारीवादी क्लारा जेटकिन ने पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित किया। 1911 में डेनमार्क के कोपेनहेगन में सहमत निर्णय के बाद 19 मार्च को ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। दस लाख से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने महिलाओं के काम करने, वोट देने, प्रशिक्षित होने, सार्वजनिक कार्यालय संभालने और भेदभाव को समाप्त करने के अधिकारों के लिए प्रचार करते हुए आईडब्ल्यूडी रैलियों में भाग लिया। एक सप्ताह से भी कम समय के बाद 25 मार्च को, न्यूयॉर्क शहर में दुखद ट्राएंगल फायर में 140 से अधिक कामकाजी महिलाओं की जान ले ली गई, जिनमें से अधिकांश इतालवी और यहूदी आप्रवासी थीं। इस विनाशकारी घटना ने संयुक्त राज्य अमेरिका में कामकाजी परिस्थितियों और श्रम कानून पर महत्वपूर्ण ध्यान आकर्षित किया जो बाद के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रमों का केंद्र बन गया। इसी साल 1911 में महिलाओं का ब्रेड और गुलाब अभियान भी खूब चला।

1914 चीन की समाजवादी क्रांति के नायक माओ त्से तुंग की पत्नी, कम्युनिस्ट नेत्री जियांग कुइंग का जन्म झुचेंग, शानडोंग में हुआ।

1916 शिकागो, इलिनोइस में इरविंग वालेस का जन्म हुआ। इरविंग वालेस चर्चित अमेरिकी बेस्ट-सेलिंग लेखक और पटकथार बने। इरविंग वालेस अपने गहन शोध पर आधारित उपन्यासों के लिए जाने जाते थे, जिनमें से कई में यौन विषय-वस्तु, अपराध, समाज इत्यादि विषय होते थे। इरविंग वालेस का एक उद्धरण, खुद जैसा होना और इस बात से बेखौफ रहना कि आप सही हैं या गलत, उस आसान कायरता से कहीं अधिक प्रशंसनीय है, जिसमें लोग बस दूसरों की देखा-देखी करने के आगे घुटने टेक देते हैं।

1920 अमेरिकी सीनेट ने लीग ऑफ नेशंस में शामिल होने पर मतदान किया।

1927 अमेरिका के विख्यात बेसबाल खिलाड़ी रिची ऐशबर्न का जन्म टिल्डेन, नेब्रास्का में हुआ। इसी दिन जर्मनी में नाजी और कम्युनिस्टों के बीच खूनी संघर्ष हुआ।

1932 सिडनी हार्बर ब्रिज ऑस्ट्रेलिया का एक प्रमुख स्थल, सिडनी, और दुनिया का सबसे ऊंचा स्टील आर्च ब्रिज खोला गया।

1938 बंबई फिल्म जगत की जानी मानी पटकथा लेखिका, निर्देशिका सई परांजपे का जन्म बंबई मे हुआ।

1939 जगदीप के नाम से विख्यात हिंदी फिल्मों के हास्य अभिनेता सैयद इस्तियाक अहमद जाफरी का मध्य प्रदेश के दतिया में जन्म हुआ। शोले फिल्म के अपने रोल सूरमा भोपाली के नाम से भी लोग उन्हें पुकारने लगे। पुराना मंदिर फिल्म में इनके किरदार का नाम मच्छर है। इसी दिन 1939 में मशहूर भारतीय क्रिकेटर अब्बास बेग का जन्म हैदराबाद में हुआ।

1944 आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

1952 यौन शोषण के गंभीर आरोपी अमेरिकी फिल्म निर्माता हार्वे वेनस्टीन का जन्म न्यू याॅर्क में हुआ।

1953 पहली बार एकेडमी अवार्ड समारोह का प्रसारण टेलीविजन पर हुआ।

1955 अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख कांग्रेस राजनेता और मुख्यमंत्री रहे दोरजी खांडू का जन्म नाॅर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी में हुआ।

1962 अत्यधिक प्रभावशाली अमेरिकी संगीतकार बॉब डायलन ने अपना पहला एल्बम जारी किया।

1965 इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।

1970 पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के नेता 1949 में जर्मनी के विभाजन के बाद पहली बार मिले।

1972 भारत और बांग्लादेश के बीच मित्रता समझौते पर हस्ताक्षर हुए। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद एक नया देश बांग्लादेश बना था। बांग्लादेश के गठन के महज चार महीने बाद ही 19 मार्च 1972 को उसकी भारत से ऐतिहासिक संधि हुई। इस संधि में शांति, सहयोग, उपनिवेशवाद की निंदा और गुटनिरपेक्षता का जिक्र था। दोनों देशों ने इस बातचीत में एक दूसरे को कला, साहित्य और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग करने का भी वादा किया।

1977 फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया। 1978 प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एमए अय्यंगार का निधन हुआ। 1978 में इसी दिन लेबनान पर इजरायल के आक्रमण के जवाब में, संयुक्त राष्ट्र ने इजरायल से अपनी सेना को तुरंत वापस बुलाने के साथ लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल की स्थापना की।

1978 चित्तूर में राजनेता, लोकसभा के प्रथम उपाध्यक्ष और उसके बाद अध्यक्ष, बिहार के 5वें राज्यपाल रहे एम. ए. अय्यंगर (मदभुशी अनंतशयनम अय्यंगर जन्म 4 फरवरी 1891, तिरुचानूर) का निधन हुआ।

1982 अहमदाबाद में स्वतंत्रता सेनानी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष, संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य और राजनेत्री सुचेता कृपलानी के पति रहे जे.बी. कृपलानी या आचार्य कृपलानी (जीवत्रम भगवानदास कृपलानी, जन्म 11 नवंबर 1888 हैदराबाद, पाकिस्तान) का निधन हुआ। 1982 ब्रिटेन तथा सर्वोच्च इसाई धार्मिक निकाय वेटिकन सिटी के मध्य 400 वर्षों के अंतराल के बाद राजनयिक संबंध स्थापित हुए। इसी दिन अर्जेंटीना ने दक्षिणी जॉर्जिया में झंडा फहराया।

1984 फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स, जानी मानी, खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का जमशेदपुर में जन्म हुआ। 2005 से 2009 के बीच उन्होंने आशिक बनाया आपने, भागमभाग और ढोल जैसी फिल्में की। यह 6 साल पहले मीटू अभियान में चर्चा में आईं। 1990 कनाडा की राजधानी ओटावा में महिलाओं की पहली विश्व आइस हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई।

1994 जापान के योकोहामा में एक लाख 60 हजार अंडों से विश्व का सबसे बड़ा 1383 वर्गफुट आकार का आमलेट तैयार किया गया।

1996 बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का फिर से एकीकरण हुआ। इसी दिन जुझारू अश्वेत नेत्री विनी मंडेला ने शादी के 38 साल बाद दक्षिण अफ्रीका के नेता नेल्सन मंडेला को तलाक दिया। 1996 में इसी दिन कनेक्टिकट हॉस्पिस, ब्रैनफोर्ड, कनेक्टिकट में प्रसिद्ध अमेरिकी नर्स, शोधकर्ता, सिद्धांतकार और लेखिका वर्जीनिया एवेनेल हेंडरसन (जन्म 30 नवंबर 1897 कैनसस सिटी मेट्रोपॉलिटन एरिया) का निधन हुआ। वर्जीनिया हेंडरसन का निधन हुआ। हेंडरसन नर्सिंग की एक परिभाषा के लिए मशहूर हैं, नर्स का खास काम किसी व्यक्ति की मदद करना है, चाहे वह बीमार हो। वर्जीनिया एवेनेल हेंडरसन के दो उद्धरण, नर्स कुछ समय के लिए बेहोश व्यक्ति की चेतना, आत्महत्या की सोच रखने वाले व्यक्ति के लिए जीने की चाह, अंग कट चुके व्यक्ति के लिए पैर, नए-नए अंधे हुए व्यक्ति के लिए आँखें, नवजात शिशु के लिए चलने-फिरने का जरिया, नई माँ के लिए ज्ञान और आत्मविश्वास, और बोलने में बहुत कमजोर लोगों के लिए आवाज बनती है, और इसी तरह और भी बहुत कुछ। और, नर्स का खास काम किसी व्यक्ति की मदद करना है, चाहे वह बीमार हो या स्वस्थ, उन कामों को करने में जो उसकी सेहत को बनाए रखने या उसे ठीक करने (या शांतिपूर्ण मृत्यु पाने) में मदद करते हैं, ऐसे काम जिन्हें वह खुद ही कर लेता, अगर उसके पास जरूरी ताकत, इच्छाशक्ति या ज्ञान होता। और यह मदद इस तरह से करना है कि वह व्यक्ति जितनी जल्दी हो सके, फिर से आत्मनिर्भर बन सके।

1998 विख्यात भारतीय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारत की पहली गैरकांग्रेसी राज्य सरकार के मुख्यमंत्री इएमएस नंबूदरीपाद का निधन हुआ। इसी दिन अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।

1999 यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जैकस सांटर ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2001 ब्रिटेन के उच्च सदन ने भारतीय संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।

2004 अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

2005 पाकिस्तान ने शाहीन द्वितीय प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

2007 पाकिस्तान की चर्चित सामाजिक कार्यकत्री मुख्तारन माई को यूरोपीय परिषद का मानवाधिकार सम्मान प्रदान किया गया।

2008 डोनकुपर रॉय ने मेघालय के नये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी दिन 2008 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने सरबजीत की फांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी।

2011 विख्यात बॉलीवुड फिल्म अभिनेता नवीन निश्चल (जन्म 18 मार्च 1946 लाहौर, पाकिस्तान) का निधन मुंबई में हुआ। इसी दिन 2011 में लीबिया के गृहयुद्ध के बीच फ्रांसीसी वायु सेना ने ओपेरेशन हार्मट्टन का शुभारंभ किया, जिसमें लीबिया में विदेशी सैन्य हस्तक्षेप की शुरुआत हुई।

2013 महाराष्ट्र में बस दुर्घटना में लगभग 30 लोग मरे। इसी दिन पोप फ्रांसिस के पदारूढ़ होने का समारोह रोम, इटली में सेंट पीटर स्क्वायर में आयोजित किया गया। 

2014 फ्लैपी बर्ड ऐप के निर्माता, डोंग गुयेन ने घोषणा की कि वह ऐप को फिर से तैयार करेंगे। उन्होंने फरवरी में यह आरोप लगने पर कि यूजर्स को इसकी नशे की भांति लत लग जाती है ऐप को इंटरनेट से हटा दिया।

2015 ऑस्ट्रेलिया की पुरस्कार विजेता लेखिका एम्मा मैक्टागार्ट ने इंटरनेशनल रीड टू मी डे शुरु किया। यह उन्होंने अपने चाइल्ड राइट्स प्रोग्राम के तहत किया। वे किताबों और बच्चों के साथ बच्चों की शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही हैं। इसी दिन भारतीय भाषा चिंतक और शिक्षाविद सूरजभान सिंह का निधन हुआ। 2015 में इसी दिन प्रसिद्ध अमेरिकी निर्देशक, निर्माता, पटकथाकार डैनी शेचटर का निधन हुआ।

2016 फ्लाईदुबई फ्लाइट 981 रूस के दक्षिणी संघीय जिले में स्थित रोस्तोव-ऑन-डॉन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार सभी 62 लोग मारे गए। इसी दिन 2016 में तुर्की के इस्तांबुल में तकसीम स्क्वायर में एक विस्फोट हुआ, जिसमें पांच लोग मारे गए और 36 घायल हो गए।

2018 ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त सुप्रसिद्ध हिंदी कवि केदारनाथ सिंह का दिल्ली में निधन हुआ।

2019 कजाकिस्तान के पहले राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव ने करीब 3 दशक पद पर रहने के बाद इस्तीफा दिया और सीनेट अध्यक्ष कासिम-जोमार्ट टोकायेव को कार्यवाहक राष्ट्रपति और उत्तराधिकारी घोषित किया।

2020 चीन में कोरोना शुरू होने के बाद पहली बार कोविड-19 का कोई नया घरेलू मामला सामने नहीं आया। स्पेन में कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 767 हो गई, और ईरान में कोविड-19 मामलों की संख्या 18,407 तक पहुँच गई, जिसमें 1,284 मौतें शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया ने सभी गैर-निवासियों के लिए अपनी सीमाएँ बंद कर दीं और अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए अरबों एयूडी के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की। फिजी ने लौटोका में कोविड-19 के अपने पहले मामले की पुष्टि की, जबकि नेपाल ने सभी शैक्षणिक कक्षाएँ और परीक्षाएँ कोविड-19 के कारण स्थगित कर दीं।

2021 ब्राजील में एक दिन में 90,000 से कोरोना वायरस प्रभावित केस आने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। 1 फरवरी को हुए तख्तापलट के खिलाफ पूरे म्यांमार में विरोध प्रदर्शन जारी रहे, और सेना ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अपनी हिंसक कार्रवाई और तेज की।

2022 हुबली (कर्नाटक) के हिंदू, मुस्लिम और ईसाई मित्र मंच ने विवेक अग्निहोत्री की विवादित फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर देश में सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। फोरम के अशफाक कुमाताकर ने कहा कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स के जरिए हिंदुओं को अल्पसंख्यकों के खिलाफ भड़काने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। इस देश के प्रत्येक नागरिक को जाति, पंथ और धर्म की भावनाओं में सामंजस्य बनाकर रहना है। जाने-माने पंजाबी हास्य अभिनेता जसविंदर भल्ला की मोहाली के फेज-7 स्थित कोठी नंबर -3045 में उनकी 80 वर्षीय मां सतवंत कौर को बंधक बनाकर लाखों रुपये लूट लिए गये। इसी दिन पंजाब में नवनिर्वाचित आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट की पहली बैठक में विभिन्न विभागों, मंडलों और निगमों में खाली पदों पर 25000 भर्तियां करने का फैसला किया गया है। मंत्रियों के शपथ समारोह के बाद हुई बैठक में विधानसभा के चालू सत्र में तीन महीने के लिए लेखानुदान पेश करने का फैसला भी किया गया।  पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शनिवार को एक महिला सहित आम आदमी पार्टी (आप) के 10 विधायकों को शामिल किया गया। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब राजभवन के गुरु नानक देव सभागार में आयोजित एक समारोह में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। 

2023 स्विस सरकार ने 2023 के बैंकिंग संकट के समाधान के प्रयास में प्रतिद्वंद्वी क्रेडिट सुइस को खरीदने के लिए यूबीएस (यूबीएस ग्रुप एजी, स्विट्जरलैंड की बहुराष्ट्रीय निवेश बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी) के लिए एक सौदा किया।

2024 चीन के नियंत्रण वाले हांगकांग के सांसदों ने अनुच्छेद 23 राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पारित किया, जिसमें राजद्रोह और विद्रोह के लिए कठोर दंड का प्रावधान है। आलोचकों का तर्क है कि यह कानून नागरिक स्वतंत्रता को और अधिक प्रतिबंधित करता है, जैसा कि इन्फोप्लीज ने बताया है। बीबीसी न्यूज के अनुसार, यूक्रेन के ऊर्जा क्षेत्र को निशाना बनाकर रूस द्वारा किए जा रहे तीव्र मिसाइल हमलों के कारण बड़े पैमाने पर बिजली केंद्रों को हानि पहुंची और बिजली कटौती हुई है, जिससे विशेष रूप से खारखिव और जापोरिजिया ज्यादा प्रभावित हुए हैं और लाखों लोग गंभीर स्थिति में हैं। इस्राइल द्वारा फिलिस्तीन में किए गए नरसंहार और तबाही की कार्रवाई में भारी क्षति पहुंची है, संयुक्त राष्ट्र ने दयनीय स्थितियों पर चिंता जताई जहां परिवार भोजन की तलाश में उत्तरी गाजा से दक्षिणी गाजा की ओर अकेले बच्चों को भेज रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने बताया कि आपराधिक गिरोह शोषण के जरिये लोगों से जबरन श्रम करवाकर सालाना लगभग एक अरब डॉलर कमाते हैं।

2025 इजरायली सेना ने दक्षिणी गाजा के रफाह और खान यूनिस पर कई हवाई हमले किए, जिसमें 60 से फिलिस्तीनी मारे गए। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि एक गेस्टहाउस पर हुए हमले में संयुक्त राष्ट्र का एक अधिकारी मारा गया और पाँच अन्य घायल हो गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति वार्ताओं को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है, यह बात उन्होंने तब कही जब अमेरिका और रूस के बीच बातचीत के बाद, रूसी सेना ने रात भर कीव पर ड्रोन हमले किए।

2026 क्यूब में बिजली गुल होने पर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद सैकड़ों लोगों की गिरफ्तारियाँ हुईं। नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम में एक यहूदी स्कूल धमाके में क्षतिग्रस्त हो गया। इक्वाडोर में कई प्रांतों में सेना द्वारा कर्फ्यू लगा दिया गया। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महिलाओं की स्थिति पर आयोग (सीएसडब्ल्यू70) का 70वाँ सत्र आयोजित हुआ।

खतरे के बारे में किसी व्यक्ति की राय समय-समय पर बदलती रहती है, जिसका कारण उसकी जीवन-ऊर्जा का अनियमित उतार-चढ़ाव होता है, और वह ऐसे विचारों से प्रेरित होता है जिन्हें वह खुलकर स्वीकार करने का साहस नहीं कर पाता। -टोबियास स्मोलेट

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Page https://www.facebook.com/profile.php?id=61586195663713 देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#MarjorieLinklater #InternationalReadtoMeDay #TobiasSmollett #FirstInternationalWomensDay #WorldHistoryofMarch19 #IrvingWallace #EMSNamboodiripad #MAAyyangar #JBKripalani #TanushreeDutta #ClaraZetkin #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #MarjorieLinklater

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ