Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

8 जून का विश्व इतिहास: भारत एवं विश्व में 1800 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों तथा मशहूर हस्तियों के जन्म, निधन तिथियों की जानकारी World History for June 8

बाइबल से ही मनुष्य ने क्रूरता, लूट और हत्या सीखी है क्योंकि एक क्रूर ईश्वर में विश्वास एक क्रूर आदमी बनाता है। सच्चा इंसान मुसीबत में मुस्कुराता है, दुख से ताकत पाता है, और सोच-विचार से बहादुर बनता है। -थॉमस पेन




218 ईस्वी में 8 जून को एंटिओक की लड़ाई में सीरियाई सेनाओं के समर्थन से एलागाबालस ने सम्राट मैक्रिनस की सेनाओं को परास्त किया।

452 ईस्वी में 8 जून को हूण राजा अत्तिला ने इटली पर आक्रमण करने के लिए एक हूण सेना का नेतृत्व किया और रोम की ओर बढ़ते हुए उत्तरी प्रांतों को तबाह किया।

632 ईस्वी में 8 जून को मदीना, हेजाज, अरब में मुहम्मद का निधन हुआ। हजरत मुहम्मद मुख्य अरब धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक नेता और इस्लाम के संस्थापक, केंद्रीय व्यक्ति थे। इस्लामी सिद्धांत के अनुसार मुहम्मद आदम, अब्राहम, मूसा, ईसा और अन्य नबियों की एकेश्वरवादी शिक्षाओं का प्रचार करने और उनकी पुष्टि करने के लिए ईश्वरीय रूप से प्रेरित पैगंबर थे। मुहम्मद को आखिरी पैगंबर कहा गया है। यानी ईश्वर के भेजे हुए अंतिम संदेशवाहक। मुहम्मद के द्वारा रचित कुरान और उनकी शिक्षाएं, व्यवहार इस्लामी धार्मिक विश्वास का आधार हैं।

793 ईस्वी में 8 जून को ईस्वी में 8 जून को वाइकिंग्स ने नॉर्थम्ब्रिया में लिंडिसफर्ने के मठ पर छापा मारा जिसे आमतौर पर ब्रिटिश द्वीपों में नॉर्स गतिविधि की शुरुआत के रूप में स्वीकार किया जाता है।

862 ईस्वी में 8 जून को चीन में तांग साम्राज्य की राजधानी चांग-आन के पूर्वी महल में सम्राट यिजोंग के पाँचवें पुत्र ली यान का जन्म हुआ। ली यान आगे चलकर तांग वंश के सम्राट बने और नाम मिला, शिजोंग। फिर नाम बदला, ली शुआन।

979 ईस्वी में 8 जून को ईस्वी में 8 जून को लुइस पंचम डी लुए फ्रांस के सम्राट बने।

1042 ईस्वी में 8 जून को एडवर्ड द कन्फेसर इंग्लैंड के राजा बने और यह इंग्लैंड के अंतिम एंग्लो-सैक्सन राजा साबित हुए।

1191 ब्रिटिश सैन्य अफसर रिचर्ड प्रथम भारी फौज के साथ एकर पहुंचा जिससे तीसरा धर्मयुद्ध शुरू हुआ। एकर (अक्को, अक्का) इजराइल के उत्तरी जिले के तटीय मैदानी क्षेत्र में स्थित एक शहर है।

1290 फ्लोरेंस, फ्लोरेंस गणराज्य में लेखिका, विष्लेषक और कवियत्री बीट्राइस बाइस डि फोल्को पोर्टिनारी का निधन हुआ। वह इटली की प्रसिद्ध महिला जिसे दांते एलघिएरी के वीटा नुओवा के लिए मुख्य प्रेरणा के रूप में और बीट्राइस के साथ भी जाना जाता है। बीट्राइस बाइस डि फोल्को पोर्टिनारी की कथात्मक कविता द डिवाइन कॉमेडी (ला डिविना कॉमेडिया) पैराडाइसो की अंतिम पुस्तक पूर्ववर्ती पुर्गेटोरियो के समय मार्गदर्शक कॉमेडी में बीट्राइस ईश्वरीय कृपा और धर्मशास्त्र का प्रतीक है।

1384 मुरोमाची काल के प्रमुख जापानी नोह अभिनेता, लेखक, नाटककार और संगीतकार कानामी कियोत्सुगु का निधन हुआ।

1492 बर्मोंडसे एबे, सरे, इंग्लैंड में एलिजाबेथ वुडविल (डेम एलिजाबेथ ग्रे, जन्म अक्टूबर 1437 ग्राफ्टन रेगिस) का निधन हुआ। वह राजा एडवर्ड चतुर्थ की पत्नी के तौर पर 1 मई 1464 से 3 अक्टूबर 1470 तक और 11 अप्रैल 1471 से 9 अप्रैल 1483 तक इंग्लैंड की रानी रहीं। एलिजाबेथ वुडविल वॉर्स ऑफ द रोजेज (गुलाबों का युद्ध) में अहम हस्ती थीं, यह युद्ध 1455 और 1487 के बीच लैंकेस्ट्रियन और यॉर्किसट गुटों के बीच सत्ता के लिए लड़ा गया पारिवारिक गृह युद्ध था।

1508 रासिका, डची ऑफ कार्निओला (अब स्लोवेनिया) में प्रिमोज ट्रुबर का जन्म हुआ। प्रिमोज ट्रुबर प्रसिद्ध स्लोवेनियाई प्रोटेस्टेंट इसाई समाज और धार्मिक सुधारक बने।

1557 इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1625 पेरिनाल्डो, जेनोवा गणराज्य में जियोवानी डोमेनिको कैसिनी (जीन-डोमिनिक कैसिनी निधन 14 सितंबर 1712) का जन्म हुआ। कैसिनी विख्यात इतालवी गणितज्ञ, खगोलशास्त्री और इंजीनियर हुए। कैसिनी खगोल विज्ञान और इंजीनियरिंग पर अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने शनि ग्रह के चार उपग्रहों की खोज की और शनि के वलयों के विभाजन को नोट किया। कैसिनी डिवीजन का नाम उनके नाम पर रखा गया। 1997 में प्रक्षेपित कैसिनी अंतरिक्ष जांच यान का नाम उनके नाम पर रखा गया और यह शनि ग्रह पर जाने वाला चौथा और ग्रह की परिक्रमा करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बन गया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और इतालवी अंतरिक्ष एजेंसी के इस अंतरिक्ष-अनुसंधान मिशन में शनि ग्रह और इसकी प्रणाली, इसके छल्ले और प्राकृतिक उपग्रह शामिल हैं। 

1655 यहूदियों ने रोम के खिलाफ बगावत की।

1658 मुगल बादशाह मुहि अल दीन मोहम्मद औरंगजेब ने आगरा के किले पर कब्जा किया।

1707 बादशाह मुअज्जम यानी शाह आलम ने आगरा के समीप जजाउ क्षेत्र में उत्तराधिकार की लड़ाई में बादशाह आजम को हराया।

1772 प्रसिद्ध स्कॉटिश बैंकर, नील, जेम्स, फोर्डिस और डाउन पर बैंक संचालक अलेक्जेंडर फोर्डिस ऋण चुकाने से बचने हेतु लिए फ्रांस पलायन कर गया, जिससे ब्रिटिश साम्राज्य और डच गणराज्य में 1772 का ऋण संकट शुरू हुआ।

1783 आइसलैंड में लाकी नामक ज्वालामुखी में आठ महीने तक विस्फोट हुए जिसमें 9,000 से अधिक लोग मारे गए और 7 साल के अकाल शुरू हुए।

1786 आइसक्रीम के लिए व्यावसायिक तौर पर पहला विज्ञापन बनाया गया।

1789 जेम्स मैडिसन ने कांग्रेस में संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में बारह प्रस्तावित संशोधन पेश किए।

1794 मैक्सिमिलियन रोबेस्पिएरे ने पूरे फ्रांस में बड़े पैमाने पर संगठित उत्सवों के साथ फ्रांसीसी क्रांति के नए राज्य धर्म सर्वोच्च व्यक्ति के पंथ का उद्घाटन किया।

1809 ग्रीनविच विलेज, न्यूयॉर्क थॉमस पेन (जन्म 9 फरवरी 1737 थेफोर्ड, यूनाइटेड किंगडम) का हुआ। थॉमस पेन ने अमेरिका में ब्रिटेन की गुलामी के खिलाफ अमेरिकियों का साथ दिया और स्वतंत्रता की लड़ाई में अग्रणी योगदानकर्ता, अमेरिकी संस्थापक पिता, फ्रांसीसी क्रांतिकारी, आविष्कारक, राजनीतिक दार्शनिक और राजनेता थे। थॉमस पेन के पैम्फलेट कॉमन सेंस और द अमेरिकन क्राइसिस ने अमेरिकी क्रांति की शुरुआत में ग्रेट ब्रिटेन से स्वतंत्रता के लिए देशभक्तों के तर्क को सामने रखा। थॉमस पेन ने लिखा है, स्वतंत्रता मेरी खुशी है, और मैं चीजों को वैसे ही देखता हूं जैसे वे हैं, जगह या व्यक्ति की परवाह किए बिना मेरा देश दुनिया है, और मेरा धर्म अच्छा करना है। थॉमस पेन ने का एक और उद्धरण, मैंने हमेशा हर इंसान के अपने विचार रखने के अधिकार का जोरदार समर्थन किया है, चाहे वह राय मेरी राय से कितनी भी अलग क्यों न हो।

1824 कनाडा के क्यूबेक में आविष्कारक नोह कुशिंग को वाशिंग मशीन का पेंटेट मिला।

1830 जर्मनी के आविष्कारक कैम्बर्ज ने माचिस बनाई।

1855 लिस्बन (पुर्तगाल की राजधानी) भीषण भूकंप और उससे लगने वाली आग के कारण करीब-करीब तबाह हो गया।

1856 एचएमएस बाउंटी (एचएम सशस्त्र पोत बाउंटी, ब्रिटिश व्यापारी जहाज जिसे रॉयल नेवी ने 1787 में एक वनस्पति मिशन के लिए खरीदा था) पिटकेर्न द्वीपवासियों के एक समूह सदस्यों को लेकर नॉरफॉक द्वीप पर पहुंचा और द्वीपीय तीसरी मानव बस्ती की शुरुआत हुई। नॉर्फोक द्वीप प्रशांत महासागर में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और न्यू कैलेडोनिया के बीच स्थित एक टापू है। द्वीप ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रमंडल का हिस्सा है और इसे उच्च स्तर का स्वशासन अधिकार हासिल है। दो अन्य पड़ोसी द्वीपों के साथ यह ऑस्ट्रेलिया के बाहरी प्रदेशों मे से एक है।

1869 अमेरिका के पेटेंट कार्यालय ने शिकागो के आविष्कारक आइविस डब्ल्यू मैकजैफी के पहले वैक्यूम क्लीनर को पेटेंट प्रदान किया।

1915 प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, कवि, लेखक, शिक्षक, पत्रकार और किसान कय्यर किन्हाना राय का जन्म हुआ।

1916 वेस्टन फेवेल, नॉर्थम्पटनशायर, इंग्लैंड में फ्रांसिस क्रिक का जन्म हुआ जो विख्यात अंग्रेजी जीवविज्ञानी, बायोफिजिसिस्ट और न्यूरोसाइंटिस्ट तथा नोबेल पुरस्कार विजेता बने।

1930 प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार और लेखक एम एन विजयन का जन्म हुआ।

1936 ब्रिटेन शासित भारत की सरकारी रेडियो प्रसारण सेवा का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो रखा गया।

1937 अमेरिका में न्यूयार्क शहर के एक बोटेनिकल गार्डन में दुनिया का सबसे बड़ा फूल खिला।

1940 अनुसंधानकर्ताओं द्वारा 93वें तत्व नेप्टुनियम की खोज की घोषणा की गई।

1948 भारत की पहली विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के मध्य हवाई सेवा शुरू की।

1949 स्याम का नाम बदलकर थाईलैंड किया गया।

1955 लंदन, इंग्लैंड में सर टिमोथी जॉन बर्नर्स-ली का जन्म हुआ। टिमबीएल के नाम से सुप्रसिद्ध सर टिमोथी सुविख्यात अंग्रेजी अंग्रेजी कंप्यूटर वैज्ञानिक हैं जिन्हें वर्ल्ड वाइड वेब, एचटीएमएल मार्कअप लैंग्वेज, यूआरएल सिस्टम और एचटीटीपी के आविष्कारक के रूप में जाना जाता है। वे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसरियल रिसर्च फेलो और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में प्रोफेसर एमेरिटस हैं।

1957 बीसवीं सदी की लोकप्रिय, खूबसूरत, बोल्ड बाॅलीवुड फिल्म अभिनेत्री एवं माॅडल डिंपल कपाड़िया का जन्म हुआ।

1961 न्यूबर्ग, न्यूयॉर्क, अमेरिका में मैरी एल. बोनौटो का जन्म हुआ। मैरी एल. बोनौटो प्रसिद्ध अमेरिकी वकील और नागरिक अधिकार अधिवक्ता हैं, जिन्होंने यौन अभिविन्यास और लिंग पहचान के आधार पर भेदभाव को मिटाने के लिए काम किया है, और उन्हें अमेरिकी प्रतिनिधि बार्नी फ्रैंक ने हमारे थर्गूड मार्शल के रूप में संदर्भित किया है। मैरी एल. बोनौटो मैसाचुसेट्स स्थित गे एंड लेस्बियन एडवोकेट्स एंड डिफेंडर्स के साथ काम किया, जिसे 1990 में लीगल एडवोकेट्स एंड डिफेंडर्स संगठन कहा गया। बोनौटो उन नेताओं में से एक हैं जिन्होंने मेन विधायिका के साथ मिलकर समान-लिंग विवाह कानून पारित किया। बोनआटो को गुडरिज बनाम सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग मामले में मुख्य वकील के रूप में जाना जाता है, जिसने मैसाचुसेट्स को पहला राज्य बनाया, जिसमें 2004 में समान-लिंग वाले जोड़े को विवाह करने का अधिकार मिला।

1963 अमेरिकी हृदय संघ एजेंसी सिगरेट के विरोध में अभियान चलाने वाली पहली एजेंसी बनी।

1968 कर्नाटक संगीत के गायक मदुराई मणि अय्यर का निधन हुआ। इसी दिन बरमुडा में संविधान को अंगीकार किया गया।

1972 इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर टॉनी ग्रेग ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत की।

1975 जानी मानी खूबसूरत, बोल्ड फिल्म अभिनेत्री, योग शिक्षिका, डांसर, माॅडल और कारोबारी शिल्पा शेट्टी का जन्म हुआ। इसी दिन 1975 में जर्मनी के म्यूनिख में दो रेलों के आमने सामने टकरा जाने से लगभग 35 लोगों की मौत हुई।

1978 मेडफोर्ड, मैसाचुसेट्स अमेरिका में मारिया मेनोनोस का जन्म हुआ जो सुपरिचित अमेरिकी टेलीविजन रिपोर्टर, प्रोग्राम प्रस्तुतकर्ता हैं। 

1981 दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जानी-मानी महिला राजनीतिज्ञ और विधायक आतिशी का जन्म हुआ।

1982 ब्राजील के विमान बी-727 दुर्घटनाग्रस्त होने से तकरीबन 130 लोगों की मौत हुई।

1986 इराकी जेट वायुयान से असादाबाद उपग्रह स्टेशन पर हमला किया गया।

1991 जाने माने हिंदी, पंजाबी फिल्म अभिनेता और माॅडल जगजीत पंजाबी का जन्म हुआ। उन्होंने कई वेब सीरीज में भी काम किया है।

1992 इजरायल के जायोनी शासन की गुप्तचर संस्था मोसाद ने विदेश में एक फिलिस्तीनी अधिकारी की हत्या की! इसी दिन 1992 में ब्राजील में पहली बार वर्ल्ड ओशियन डे मनाया गया। विश्व महासागर दिवस दुनिया में मौजूद महासागरों के महत्व, संरक्षण, सदुपयोग पर केंद्रित है।

1997 पेरिस में फ्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के महेश भूपति ने मिश्रित युगल खिताब जीतकर इतिहास बनाया।

2001 जाने माने तेलुगु और हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्म पत्रकार, निर्देशक और निर्माता कोटय्या प्रत्यगत्मा का निधन हुआ।

2002 फिलीपींस सरकार ने आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ के विरुद्ध अभियान शुरू करने का आदेश दिया।

2008 दक्षिणी सोमालिया में आतंकवादियों ने ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन बीबीसी के एक स्थानीय पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। इसी दिन उत्तर प्रदेश के मछली पालन मंत्री जमुना निषाद को मुख्यमंत्री मायावती ने बर्खास्त किया। 

2009 मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन हुआ। आगरा बाजार और चरणदास चोर जैसे कई प्रसिद्ध नाटकों की तनवीर ने रचना की। 2009 में ही इसी दिन महासागरों के महत्व और उससे संबंधित विषयों खाद्य सुरक्षा, जैव विविधता, पारिस्थितिकि संतुलन आदि की ओर राजनीतिक और सामाजिक ध्यान आकर्षित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा विश्व महासागर दिवस 8 जून को मनाने की घोषणा की। इसी दिन 2009 में 2 अमेरिकी पत्रकारों को उत्तर कोरिया में अवैध रूप से प्रवेश करने का दोषी पाया गया और 12 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई।

2010 ब्रेन ट्यूमर के बारे में समझ और जागरुकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 8 जून को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया जाता है। ब्रेन ट्यूमर दुनिया भर में चौथी सबसे गंभीर और व्यापक बीमारी है। अनुमान है कि 2030 तक ब्रेन ट्यूमर स्किन कैंसर को पार कर के कैंसर का दूसरा सबसे प्रचलित रूप बन सकता है। वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे मनाने की शुरुआत 2000 के दशक से हुई जब जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन ने ब्रेन ट्यूमर के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए एक अभियान शुरू किया। 2000 में एसोसिएशन ने 8 मई को जर्मन ब्रेन ट्यूमर डे घोषित किया। इसका उद्देश्य रोगियों और उनके परिवारों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में आम लोगों को सूचित करना था। बाद में अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई और ब्रेन ट्यूमर के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए एक वैश्विक दिवस के रूप में इसे स्थापित करने पर जोर दिया गया। सन 2010 में इंटरनेशनल ब्रेन ट्यूमर एलायंस ने 8 जून को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस नामित किया था। इंटरनेशनल ब्रेन ट्यूमर एलायंस दुनिया भर के ब्रेन ट्यूमर के प्रति जागरुक करने वाले समूहों को एक साथ लाता है। वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे को मनाने का महत्व और मकसद ब्रेन ट्यूमर के बारे में वैश्विक स्तर पर जागरुकता फैलाना है। यह दिन एक मंच के रूप में काम करता है, जब लोग खुलकर इस बीमारी के प्रति अपने विचारों और सुझावों जानकारियों का आदान-प्रदान करते हैं। रोगियों और उनके परिवारों के सामने आने वाली चुनौतियों को भी उजागर करना है। इसके अलावा ट्यूमर की शुरुआती पहचान के बारे में जानकारी देना, शोधों-अध्ययनों को बढ़ावा देना और लोगों तक बेहतर इलाज पहुंचाना भी इस दिन का मकसद है।

2012 जाने माने दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक, लेखक, संपादक के.एस.आर. कोंडा का निधन हुआ। कोंडा ने दक्षिण भारतीय भाषाओं, मुख्य रूप से तेलुगु और कन्नड़ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया। इसी दिन पाकिस्तान में एक बस में हुये बम धमाके में 18 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गये।

2013 अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने मारिया शारापोवा को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीता।

2014 रूस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने सिमोना हालेप को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीता। 2014 में इसी दिन पाकिस्तान के कराची के जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 28 से अधिक लोग मारे गए। 2014 में इसी दिन पोलिश-अमेरिकी रसायन विज्ञानी, परामनोवैज्ञानिक और शिक्षाविद अलेक्जेंडर इमिच का निधन हुआ।

2018 कैसरसबर्ग विग्नोबल, फ्रांस में एंथनी माइकल बॉर्डेन का निधन हुआ। वे प्रसिद्ध अमेरिकी सेलिब्रिटी शेफ, लेखक, यात्रा वृत्तचित्रकार थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संस्कृति, व्यंजनों और मानवीय स्थिति की खोज पर केंद्रित कार्यक्रमों में प्रदर्शन भी किया।

2022 लंदन, इंग्लैंड में डेम मारिया पाउला फिगुएरोआ रेगो का निधन हुआ जो प्रसि पुर्तगाली-ब्रिटिश दृश्य कलाकार थीं, जिन्हें व्यापक रूप से 20वीं सदी के अंत और 21वीं सदी की शुरुआत की प्रमुख महिला कलाकार माना जाता है। मारिया पाउला फिगुएरोआ रेगो विशेष रूप से कहानियों पर आधारित अपनी नारीवादी पेंटिंग और प्रिंट के लिए जानी जाती हैं। मारिया पाउला फिगुएरोआ रेगो का कलाकर्म पुर्तगाल के लोक-विषयों से रंगा हुआ है।

2023 पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर वर्गीकृत जानकारी का दुरुपयोग करने के संघीय आरोप लगाए गए। इसी दिन हरियाणा पुलिस ने विदेशी नागरिकों को तकनीकी सहायता देने के नाम पर धोखाधड़ी से ठगी करने वाले गुड़गांव के एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। कॉल सेंटर का मालिक 3 महिलाओं समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार थाना साइबर पूर्व की टीम को सूचना मिली थी कि यूनिवर्सल ट्रेड टावर सेक्टर-49 में अवैध तरीके से कॉल सेंटर संचालित करके वहां से विदेशी नागरिकों को कस्टमर सर्विस देने के नाम पर धोखाधड़ी से ठगी की जाती थी। इस पर एसीपी साइबर अपराध विपिन अहलावत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और कॉल सेंटर पर छापेमारी की। पता चला कि कॉल सेंटर को फर्जी व अवैध तरीके से चलाया जा रहा था और विदेशी नागरिकों को तकनीकी सहायता देने के नाम पर धोखाधड़ी की जाती थी। पकड़े गये आरोपियों की पहचान आदित्य (संचालक), अंकित चड्डा, आकाश सेन, सूरज मिश्रा, आयुष सक्सेना, हेमंत शर्मा, संजीव शुक्ला, अजय कुमार, आशुतोष शर्मा, पंकज कुमार, तुषार कुमार तथा आरोपी महिला राजदीपा दास गुप्ता उर्फ जेनी, देविका पुरानदे व मनीषा के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि कॉल सेंटर के संचालक आदित्य सिंह ने 13 कर्मचारी नियुक्त कर रखे थे जिन्हें सेलरी और कमीशन दिया जाता था। कॉल सेंटर के संचालक आदित्य सिंह ने बताया कि वह और उसके सभी साथी आरोपी रीयल पीबीएक्स डेलर के माध्यम से टोल फ्री नम्बर पर आने वाली कॉल को सुनते थे। विभिन्न तरीकों से विदेशी नागरिकों के पास अमेजन, पेपल, ईबे, जेल्ले, कैश ऐप आदि का ऑर्डर लेने के बाद ऑर्डर कैंसिल करने की बातें कहकर उनके लिए समस्या पैदा करते थे। पुलिस के अनुसार बाद में उसी समस्या को दूर करने के नाम पर उनके साथ ठगी करते थे। पुलिस को पूछताछ में यह भी पता चला कि यह ठग ये ठगी करने के बाद टोल फ्री नंबर को भी बदल देते थे।

2024 इस्राइल के गाजा पट्टी में किए गये ताजा हवाई हमलों में 210 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए और 400 से अधिक अन्य घायल हो गए। इजरायली सेना ने कहा कि उसने इस दौरान चार बंधकों को छुड़ा लिया है। सेंट्रल गाजा के डेर अल-बलाह में अल-अक्सा अस्पताल के निदेशक खलील अल-दकरान ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि इजरायली बमबारी के कारण बड़ी संख्या में घायल फिलिस्तीनियों को अस्पताल भेजा गया है। फिलिस्तीनी प्रत्यक्षदर्शियों ने सिन्हुआ को बताया कि इजरायली विमानों ने इस इलाके को निशाना बनाया और जबरदस्त बमबारी की। इस इलाके में काफी देर तक धुआं उठते हुए देखा गया। हमास के राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख इस्माइल हनीयेह ने एक बयान में कहा कि इजरायल ने बच्चों और महिलाओं को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी आत्मसमर्पण नहीं करेंगे। फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी ने एक प्रेस बयान में कहा कि यह युद्ध सब कुछ नष्ट कर देगा। किसी को सुरक्षा या शांति हासिल नहीं होगी। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से गाजा पर युद्ध को रोकने का आह्वान किया। इजरायली सेना, पुलिस और खुफिया निकाय शिन बेट ने एक संयुक्त बयान में कहा कि उसने चार इजरायली बंधकों को मुक्त कराया है। मुक्त किये गए बंधकों को इजरायल के तेल हाशोमर अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है। गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस क्षेत्र में चल रहे इजरायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या अब बढ़कर 36,801 हो गई है, जबकि 83,680 लोग घायल हुए हैं।

चार लोगों को छुड़ाए जाने के बाद, गाजा पट्टी में अब 120 इजरायली बंधक बचे हैं, जिनमें से 43 को इजरायल ने मृत मान लिया है।

2024 16 नवंबर 1936 को पेडापरुपुडी, मद्रास प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश राज (अब आंध्र प्रदेश) में जन्मे भारतीय व्यवसायी, मीडिया मालिक और फिल्म निर्माता रामोजी राव का निधन हुआ। वह रामोजी समूह के प्रमुख थे। रामोजी राव का रामोजी समूह दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म निर्माण सुविधा रामोजी फिल्म सिटी, ईनाडु अखबार, टीवी चैनलों के ईटीवी नेटवर्क, फिल्म निर्माण कंपनी उषाकिरण मूवीज का मालिक थे। उनके अन्य व्यावसायिक उपक्रमों में मार्गदर्शी चिट फंड, डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स, कलंजलि शॉपिंग मॉल, प्रिया अचार, ईटीवी विन ओटीटी प्लेटफॉर्म और मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स शामिल हैं। 2024 में इसी दिन जाने माने अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी चेट वॉकर का निधन हुआ।

2025 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल इमिग्रेशन कार्रवाई के विरुद्ध बढ़ते विरोध प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए लॉस एंजिल्स में 2,000 नेशनल गार्ड सैनिकों को तैनात किया। गाजा और सीरिया में इजराइली हमलों में कई लोग हताहत हुए, इजराइल ने एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को ले जा रही फ्रीडम फ्लोटिला सहायता नौका को अपनी नौसैनिक नाकेबंदी तोड़ने से रोकने के लिए चेतावनी जारी की। दुनिया भर में विश्व महासागर दिवस मनाया गया, यह समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के टिकाऊ प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र की एक पहल है। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन सीबीआई ने मणिपुर में जारी जातीय हिंसा के सिलसिले में अरामबाई टेंगगोल के एक सदस्य को गिरफ्तार किया, कुकी आदिवासी और मैतेई हिंदू समुदाय के बीच लंबे समय से जारी हिंसा के कारण राज्य में इंटरनेट बंद करना पड़ा और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। इस ग्रहयुद्ध में हजारों लोग बेघर हुए हैं, अरबों रुपये की संपत्ति नष्ट हुई है और कई सौ लोग मारे जा चुके हैं।

2026 इस्राइली हमलों के जवाब में ईरान ने इजराइल पर कई मिसाइलें दागीं, इजराइल ने फिर से ईरान के सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले किए। इस सैन्य टकराव से अप्रैल में हुए नाजुक संघर्ष-विराम के टूटने का खतरा पैदा हो गया, जिसके चलते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों पक्षों से तुरंत रुकने की सार्वजनिक अपील की। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने यूके, फ्रांस और जर्मनी के नेताओं के साथ रक्षा मामलों पर बातचीत करने के लिए 10 डाउनिंग स्ट्रीट, लंदन का दौरा किया। यूक्रेन में एक परमाणु स्थल के पास रूस के नए हमलों के बाद यह चर्चा मुख्य रूप से यूरोपीय सुरक्षा और हवाई रक्षा सहयोग पर केंद्रित रही। एप्पल ने एप्पल पार्क में डेवलपर्स की मेजबानी करते हुए अपना सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस शुरू किया। बहुप्रतीक्षित कीनोट में एआई के क्षेत्र में बड़ी प्रगति की घोषणा की गई, जिसमें एप्पल इंटेलिजेंस द्वारा संचालित सिरी का काफी बेहतर संस्करण भी शामिल था।

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#WorldHistoryforJune8 #WorldOceansDay #WorldBrainTumorDay #ThomasPaine #ShilpaShetty #HabibTanvir #RamojiRao  #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #CockroachJantaParty #AbhijeetDipke #JagjeetPunjabi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ