Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

7 जून का विश्व इतिहास: भारत एवं दुनिया में 1600 वर्षों में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं, दिवसों तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म, निधन तिथियों की जानकारी World History of June 7

ईमानदारी का तब तक कोई मतलब नहीं है जब तक कि आपको ऐसी परिस्थितियों में परखा न जाए जहाँ आपको यकीन हो कि आप बेईमानी से बच सकते हैं। -डोरोथी पार्कर



421 ईस्वी में 7 जून को सम्राट थियोडोसियस द्वितीय ने कॉन्स्टेंटिनोपल (बीजान्टिन साम्राज्य) में एलिया यूडोसिया से विवाह किया। विवाहोपरांत एलिया यूडोसिया ऑगस्टा (बाद में घोषित सेंट यूडोसिया) पूर्वी रोमन साम्राज्ञी और बीजान्टिन साम्राज्य की शुरुआत में ईसाई धर्म के विस्तार प्रमुख की भूमिका निभाने वाली ग्रीक ऐतिहासिक हस्ती बनीं। यूडोसिया ऐसी दुनिया में रहती थी जहाँ ग्रीक बुतपरस्ती और ईसाई धर्म एक साथ मौजूद थे और बुतपरस्त और गैर-रूढ़िवादी ईसाई दोनों को सताया जा रहा था। यूडोसिया के होमरिक सेंटोस और सेंट साइप्रियन की शहादत पर महाकाव्य और साहित्यिक कार्य समकालीन की गतिविधियों का विवरण देते हैं।

555 ईस्वी में 7 जून को बीजान्टिन पोपसी के प्रथम पोप और रोम के बिशप पोप विजिलियस का निधन हुआ।

837 ईस्वी में 7 जून को अब्बासिद खिलाफत के खलीफा रहे, राजकीय उपाधि अल-मुंतसिर बि-ल्लाह प्राप्त (शाब्दिक अर्थ, ईश्वर से सीधा संपर्क रखने वाले) अबू जाफर मुहम्मद का समारा में अराजकता के दौरान निधन हुआ।

879 ईस्वी में 7 जून को पोप जॉन 8वें ने ड्यूक ब्रानिमिर के कब्जे वाले क्रोएशिया के डची को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता दी।

951 ईस्वी में 7 जून को चीन में तांग राजवंश के अंतिम सम्राट ली कांगके के शासन में चांसलर रहे लू वेनजी का निधन हुआ।

1002 ईस्वी में 7 जून को सम्राट ओटो तृतीय के चचेरे भाई हेनरी द्वितीय को जर्मनी का राजा नियुक्त कर राज्याभिषेक किया गया।

1099 प्रथम धर्मयुद्ध के सदस्य और यूरोपीय इसाई सेना यरूशलेम पहुंची और नगर को अपने कब्जे में लेने के लिए घेराबंदी की।

7 जून 1341 (21 धू अल-इज्जा 741) को काहिरा, मिस्र में बहरी राजवंश के नौवें मामलुक सुल्तान अल-नासिर मुहम्मद (अल-मलिक अन-नासिर नासिर अद-दीन मुहम्मद इब्न कलावुन) का इंतकाल हुआ।

1413 नेपल्स के राजा लैडिसलाव ने रोम पर कब्जा किया।

1420 वेनिस गणराज्य की सेना ने उडीन पर कब्जा कर लिया, जिससे पैट्रिया डेल फ्रूली की स्वतंत्रता समाप्त हो गई।

1494 आरागॉन के फर्डिनेंड द्वितीय और पुर्तगाल के जॉन द्वितीय ने टोर्टेसिलस समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत अमेरिका और अफ्रीका को पृथक भागों में विभाजित किया गया।

1539 बक्सर के पास चौसा की लड़ाई में अफगान शासक शेरशाह सूरी ने मुगल बादशाह हुमायूँ को हराया।

1546 इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड एवं आयरलैंड के साथ आंद्रेस शांति समझौता किया।

1557 इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1631 मु्गल बादशाह शाहजहाँ की पत्नी मुमताज बेगम का इंतकाल हुआ।

1654 लुई चतुर्थ को फ्रांस का राजा बनाया गया।

1692 कैरिबियाई देश जमैका के पोर्ट राॅयल में आये भूकंप से तीन हजार लोगों की मौत हो गई।

1776 रिचर्ड हेनरी ली ने कॉन्टिनेंटल कांग्रेस के समक्ष ली रेजोल्यूशन प्रस्तुत किया। इस प्रस्ताव का जॉन एडम्स ने समर्थन किया और इसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका की स्वतंत्रता की घोषणा हुई।

1780 कैथोलिक इसाई विरोधी दंगा लंदन में शुरू हुआ जिसमें करीब 100 लोगों की मौत हो गई।

1800 एंग्लो-कैनेडियन फर व्यापारी, सर्वेक्षक और मानचित्रकार डेविड थॉम्पसन (कू-कू-सिंट और टारगेजर) मैनिटोबा में सस्केचेवान नदी के मुहाने पर पहुँचे। थॉम्पसन ने उत्तरी अमेरिका में 90,000 किलोमीटर यात्रा की और महाद्वीप के 4.9 मिलियन वर्ग किलोमीटर का मानचित्रण किया। इस ऐतिहासिक बड़ी उपलब्धि के लिए थॉम्पसन को दुनिया का सबसे महान व्यावहारिक भू-भूगोलवेत्ता कहा गया है। सस्केचेवान नदी (किसिस्कासिवनी-सिपी तेज बहने वाली नदी) कनाडा की एक प्रमुख नदी है। सस्केचेवान नदी करीब 550 किलोमीटर तक फैली हुई है, जहाँ यह प्रिंस अल्बर्ट, सस्केचेवान के पूर्व में उत्तरी सस्केचेवान नदी और दक्षिणी सस्केचेवान नदी के संगम से बनती है, यह सस्केचेवान और मैनिटोबा से होकर पूर्व की ओर बहती है और विन्निपेग झील में मिल जाती है। सस्केचेवान नदी पर्यटन और अन्य प्रकार से कनाडा की आमदनी का बड़ा जरिया भी है।

1810 पत्रकार मारियानो मोरेनो ने अर्जेंटीना का पहला अखबार गजेटा डी ब्यूनस आयर्स प्रकाशित किया।

1832 आयरिश आप्रवासियों के जरिये आए एशियाई हैजा से क्यूबेक और निचले कनाडा में लगभग 6,000 लोगों की मौत हो गई।

1862 संयुक्त राज्य अमेरिका तथा ब्रिटेन दास व्यापार समाप्त करने पर सहमत हुए।

1863 फ्रांसीसी सेना ने मेक्सिको शहर पर कब्जा किया।

1864 अमेरिकी अब्राहम लिंकन राष्ट्रपति के लिए दूसरी बार रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाये गये।

1893 महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में प्रथम बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।

1914 प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू लेखक, दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत के संवाद लेखक ख्वाजा अहमद अब्बास का जन्म पानीपत में हुआ

1927 पटियाला घराना की हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका और 1940 के दशक की फिल्म अभिनेत्री निर्मला देवी का जन्म वाराणसी, उत्तर प्रदेश में हुआ।

1929 कैथोलिक इसाइयों के सर्वोच्च निकाय वेटिकन सिटी को एक संप्रभु देश बनाया गया।

1935 श्यामा के नाम से सुपरिचित बरसात की रात, आरपार जैसी तमाम लोकप्रिय फिल्मों की अभिनेत्री, चरित्र अभिनेत्री, बंबई फिल्म जगत में 1945 से 1989 तक काम करने वाली खुर्शीद अख्तर का जन्म लाहौर, पाकिस्तान में हुआ।

1935 विख्यात अमेरिकी इलैक्ट्रिकल इंजीनियर, सूचना सिद्धांतकार, उद्यमी और बहुप्रतिभावान थोमस कैलाथ का जन्म पुणे में हुआ। भारत सरकार ने इन्हें पद्मभूषण सम्मान प्रदान किया। 1935 में इसी दिन अल्मा, जॉर्जिया में हैरी यूजीन क्रूज का जन्म हुआ। हैरी यूजीन प्रसिद्ध अमेरिकी उपन्यासकार, लघु कथा लेखक और निबंधकार बने। हैरी यूजीन हिंसक और अजीब किरदारों का इस्तेमाल करते थे और उनकी कहानियां डीप साउथ (अमेरिका का दक्षिणी इलाका) के इलाकों पर केंद्रित हैं।

1939 जार्ज षष्टम तथा एलिजाबेथ ब्रिटेन के पहले राजा और रानी बने जिन्होंने अमेरिका का दौरा किया।

1948 वामपंथियों ने पूरी तरह से चेकोस्लोवाकिया की सत्ता पर कब्जा कर लिया।

1952 इस्तांबुल, तुर्की में फेरिट ओरहान पामुक का जन्म हुआ। पामुक तुर्की के विश्व विख्यात उपन्यासकार, पटकथा लेखक, शिक्षाविद और साहित्य के लिए पहले नोबेल पुरस्कार विजेता बने। तुर्की के सबसे प्रमुख उपन्यासकारों में से एक पामुक की 63 भाषाओं में 13 मिलियन से अधिक पुस्तकें बिकी हैं जिससे ओरहान पामुक तुर्की के सबसे अधिक बिकने वाले लेखक बन गए हैं।

1954 प्रारंभिक कंप्यूटर वैज्ञानिक एलन ट्यूरिंग ने आत्महत्या की। इसी दिन तमिलनाडु की प्रमुख महिला राजनेत्री जयंति नटराजन का जन्म हुआ। इसी दिन 1954 में जाने माने फिल्म और टेलीविजन धारावाहिक हास्य अभिनेता और थिएटर कलाकार टिक्कू तलसानिया का जन्म बंबई में हुआ।

1955 अमेरिका का लोकप्रिय लक्स रेडियो थिएटर हमेशा के लिए बंद हो गया। यह शो 1934 में न्यूयॉर्क में शुरू हुआ था और इसमें ब्रॉडवे शो और लोकप्रिय फिल्मों के रेडियो रूपांतरण दिखाए जाते थे। लक्स रेडियो थिएटर रेडियो पर कहानियों की एक क्लासिक सीरीज थी एनबीसी ब्लू नेटवर्क (नेशनल ब्रॉडकास्टिंग कंपनी) सीबीएस रेडियो नेटवर्क (कोलंबिया ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम) पर प्रसारित होता था।

1959 आज के दौर के एक मोदी सरकार में अहम प्रभाव रखने वाले भारतीय अर्थशास्त्री अरविंद सुब्रमण्यम का जन्म मद्रास में हुआ।

1966 सोनी कॉर्पोरेशन ने अपने नए ब्रांड वाला वीडियो टेप रिकॉर्डर पेश किया।

1967 विख्यात अमेरिकी कवियत्रि, कथाकार, नाटक और पटकथा की लेखिका डोरोथी रोथ्सचाइल्ड का न्यूयॉर्क शहर में निधन हुआ। डोरोथी रोथ्सचाइल्ड अपनी तीखी चुटीली बातों और 20वीं सदी की शहरी कमजोरियों को सामने लाने के लिए जानी गईं। पार्कर को द न्यू यॉर्कर आदि प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित अपनी साहित्यिक कृतियों और एल्गोंक्विन राउंड टेबल की संस्थापक सदस्य के रूप में प्रशंसा मिली। हॉलीवुड में उनके काम के लिए 2 अकादमी पुरस्कार नामांकन शामिल हैं। 

1974 प्रसिद्ध भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का जन्म हुआ।

1975 भारत की जानी मानी फिल्म और टेलीविजन धारावाहिक निर्मात्री एवं निर्देशिका एकता कपूर का जन्म हुआ। इसी दिन पहले विश्व कप का पहला मैच भारत-इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉडर्स स्टेडियम में खेला गया।

1979 भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर-एक को सोवियत संघ के बीयर्स लेक से छोड़ा गया।

1980 जानी मानी दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री और माॅडल दीया का जन्म हुआ।

1982 विख्यात अमेरिकी गायक एल्विस प्रेस्ली की पत्नी प्रिसिला प्रेस्ली ने ग्रेसलैंड को जनता के लिए खोल दिया। जिस बाथरूम में पांच साल पहले एल्विस प्रेस्ली की मृत्यु हुई थी, उसे बंद रखा गया। ग्रेसलैंड, मेम्फिस, टेनेसी, अमेरिका में 13.8 एकड़ (5.6 हेक्टेयर) की संपत्ति पर एक हवेली है। यह अमेरिकी गायक एल्विस प्रेस्ली के स्वामित्व वाली संपत्ति थी। प्रेस्ली को वहीं दफनाया गया है।

1989 सूरीनाम एयरवेज की फ्लाइट 764 के पायलट की गलती के कारण सूरीनाम के पारामारिबो-जैंडेरिज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार 187 में से 176 लोग मारे गए।

1995 नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने। 1995 में इसी दिन बोइंग 777 ने अमेरिकी एयरलाइंस में अपनी पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू की। बोइंग 777 दुनिया का सबसे बड़ा ट्विनजेट एयरोप्लेन है। यह लंबी दूरी का एक बड़ा विमान है जिसका परिचालन दायरा लगभग 20,000 किमी है।

1998 स्पेन के कार्लोस मोया ने फ्रेंच ओपन प्रतियोगिता का पुरुष एकल खिताब जीता।

1999 श्रीलंका में प्रचलित आव्रजन नियम निरस्त किए गए। इसी दिन इंडोनेशिया में 1955 के बाद पहली बार लोकतांत्रिक चुनाव 1999 में हुआ।

2000 एक अमेरिकी अदालत ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश दिया।

2001 टोनी ब्लेयर की लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के आम चुनाव में भारी बहुमत से जीत विजय प्राप्त की। प्रधानमंत्री के रूप में टोनी ब्लेयर इराक पर झूठे आरोप लगाकर अमेरिका के साथ इराक में कत्लेआम और तबाही मचाने के लिए वैश्विक और ब्रिटेन की जनता की निंदा के पात्र बने।

2002 भारत के पांचवें उपराष्ट्रपति हुए बसप्पा दानप्पा जत्ती यानी बीडी जत्ती का निधन हुआ।

2004 इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियाँ हटाने विषयक प्रस्ताव को मंजूरी दी।

2006 भारत ने नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए एक अरब रुपये देने का निर्णय लिया।

2007 अमेरिका ने सऊदी अरब के राजदूत रहे प्रिंस बांदरे बिन सुल्तान के हथियारों की दलाली में करोड़ों पाउंड के घोटाले का पर्दाफाश किया।

2008 उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4 फीसदी वैट को पूरी तरह से समाप्त किया। इसी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने स्टेम सेल के अनुसंधान को मंजूरी देने के विरुद्ध दूसरी बार वीटो शक्ति का प्रयोग किया। 2008 में इसी दिन प्रसिद्ध भारतीय भौतिक विज्ञानी और चेन्नई में गणितीय विज्ञान संस्थान के संस्थापक अल्लादी रामकृष्णन का निधन हुआ।

2013 चीन के शियामेन में एक बस में आग लगने से 42 लोगों की मौत हो गयी और 30 लोग घायल हुए। इसी दिन भारत के हिमाचल प्रदेश में एक बस के पहाड़ी सड़क से नीचे गिर जाने से 18 लोगों की मौत हुई और 14 घायल हुए। 2013 में इसी दिन ग्रीनब्रे, कैलिफोर्निया में कुख्यात अमेरिकी सीरियल किलर, सेक्स अपराधी और सेंधमार रिचर्ड रामिरेज (रिकार्डो लेवा मुनोज रामिरेज, जन्म 29 फरवरी, 1960) की मौत हुई। रिचर्ड रामिरेज ने कैलिफोर्निया राज्य के ग्रेटर लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में हत्याओं का लंबा सिलसिला चलाया था। अप्रैल 1984 से अगस्त 1985 के बीच, रामिरेज ने घरों में घुसकर कम से कम पंद्रह लोगों की हत्या की। उसके अपराध ज्यादातर अंधेरा होने के बाद होते थे, इसलिए रामिरेज को नाइट स्टॉकर, वॉक-इन किलर और वैली इंट्रूडर आदि नाम दिए गए। उसे 1989 में दोषी ठहराया गया और मौत की सजा सुनाई गई, 2013 में सजा पर अमल होने का इंतजार करते हुए उसकी मौत 7 जून को हो गई।

2014 विख्यात टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने महिलाओं का टेनिस का फ्रेंच ओपन जीता।

2016 तुर्की के वाणिज्यिक नगर इस्तांबुल के केंद्रीय पुलिस बल पर हुए कार बम हमले में 11 लोग मारे गए।

2017 बर्मा म्यांमार वायुसेना का विमान शांक्सी वाई-8 दावेई, म्यांमार के पास अंडमान सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी 122 लोग मारे गए।

2019 वैश्विक स्तर पर संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्देशन में पहली बार विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया गया। इस महत्वपूर्ण दिवस को मनाने का निर्णय 20 दिसंबर 2018 की संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में लिया गया। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की सुरक्षा, गुणवत्ता और उसके विविध आयामों के प्रति जनजागरूकता फैलाना, सरकारों, कंपनियों, संस्थाओं को प्रेरित-प्रोत्साहित करना है।

2023 द आयरन शेख नामक विख्यात ईरानी-अमेरिकी पहलवान और अभिनेता का निधन हुआ।

2024 जाने माने अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और चंद्र अन्वेषक विलियम एंडर्स का निधन हुआ।

2025 जाने माने इंग्लिश एसोसिएशन फुटबॉल रेफरी यूरिआ रेनी का निधन हुआ। इसी दिन राष्ट्रपति ट्रंप ने आईसीई (यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) की कार्रवाई के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के लिए दक्षिणी कैलिफोर्निया में 2,000 नेशनल गार्ड सैनिक तैनात करवाए। लातविया में म्युनिसिपल चुनावों में लातविया फर्स्ट पार्टी सबसे आगे रही, अफगानिस्तान के प्रधानमंत्री ने वापस लौटने वाले शरणार्थियों पर कोई कानूनी कार्रवाई न करने का भरोसा दिलाया। कोको गॉफ ने आर्यना सबालेंका को हराकर अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता। दुनिया भर में ईद-उल-अजहा और विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया गया।

2026 ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स द्वारा इजराइली ठिकानों पर मिसाइलें दागने के बाद पूरे इजराइल में हवाई हमले के सायरन बजने लगे, जिससे इलाके में डर और तनाव काफी बढ़ गया। यह घटना बेरूत के दक्षिणी इलाकों में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजराइल के हवाई हमलों के बाद हुई। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के रडार ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई की, यह कदम होर्मुज जलडमरूमध्य और खाड़ी देशों में मौजूद सहयोगियों को निशाना बनाने वाले ईरान के पिछले हमलों के जवाब में उठाया गया था। सरकारी खुदरा विक्रेताओं ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 29 रु. की बढ़ोतरी की, इससे महंगाई की बंपर मार झेल रहे उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ गईं। तृणमूल कांग्रेस को अंदरूनी दबाव का सामना करना पड़ा, बागी सांसद संसदीय नेतृत्व को चुनौती देने की कोशिश कर रहे थे, जबकि पार्टी नेता इंडिया गठबंधन की अहम बैठकों के लिए नई दिल्ली में जुटे थे। सीबीआई ने हरियाणा में 661 करोड़ के कथित सरकारी फंड घोटाले के सिलसिले में कई वरिष्ठ अधिकारियों की संपत्तियों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की। अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने पेरिस में अपने करियर का अहम ग्रैंड स्लैम खिताब जीता, वे 30 से ज्यादा वर्षों में कोई बड़ा सिंगल्स टूर्नामेंट जीतने वाले पहले जर्मन पुरुष खिलाड़ी बन गए।

अपनी आँखें चौड़ी करें और वास्तव में इस दुनिया को इसके रंगों, विवरणों और विडंबनाओं पर ध्यान देकर देखें। -ओरहान पामुक

(Disclaimer विशेष सूचना- हमने तथ्यों को यथासंभव जांचकर प्रस्तुत किया है। फिर भी किसी भूल के लिए हम क्षमाप्रार्थी होंगे। पाठक कृपया अपने स्तर पर भी तथ्यों को जांच-परख लें, साथ ही हमारा निवेदन है कि यदि आपको कोई त्रृटि दिखी तो कृपया हमें सूचित करें ताकि हम उसे सुधार सकें। आपकी प्रतिक्रियाएं, सुझाव, रचनाएं आमंत्रित हैं। धन्यवाद ! -संपादक - पीपुल्स फ्रैंड)

कृपया देखिए हमारा हिंदी समाचार पोर्टल एक्सप्लेनर24.कॉम https://explainer24.com अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#OrhanPamuk #InternationalTouretteSyndromeAwarenessDay #WorldCareDay #WorldFoodSafetyDay #WorldHistoryofJune7 #DorothyRothschild #HarryEugene #TSAA #VaticanCity #Rome #Italy #SistineChapel #OPEC #CocaCola #Softdrink #IMF #Iran #Israel #Donaldtrump #War #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #Iran #Israel #War #Hormuz #IRGC #Donaltrump #explainer24.com #Newsportal #ICC #X #Lebanon #Pakistan #Ukraine #Russia #Sudan #Turkey #Iraq #Kuwait #UAE #EU #Bahrain #Oman #MiddleEastcrisis #Quad #CockroachJantaParty #AbhijeetDipke

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ