दुःख से भरा है यह माथा

माथे पर लगा दो गुलाल का टीका

जलते घरों की लपटों से

झुलस गए हैं पेड़

इनसे लिपटकर रोई हैं स्त्रियाँ

दुःख से भरे हैं ये पेड़

पेड़ों पर लगा दो गुलाल का टीका

यहाँ गूँज रहा है सूखे का अट्टहास

यहाँ डोल रही है अकाल की छाया

दंगाइयों ने खेली है यहाँ खून की होली

दुःख से भरी यह धरती

धरती पर लगा दो गुलाल का टीका।

-एकांत श्रीवास्तव

प्रस्तुति: एपी भारती (पत्रकार, संपादक पीपुल्स फ्रैंड, रुद्रपुर, उत्तराखंड)

कृपया हमारी Facebook Page https://www.facebook.com/profile.php?id=61586195663713 देखिए, अपने सुझाव दीजिए ! धन्यवाद !

प्रेस / मीडिया विशेष - आप अपने समाचार, विज्ञापन, रचनाएं छपवाने, समाचार पत्र, पत्रिका पंजीयन, सोशल मीडिया, समाचार वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, कंटेंट राइटिंग इत्यादि प्रेस/मीडिया विषयक कार्यों हेतु व्हाट्सऐप 9411175848 पर संपर्क करें।

#NazeerAkbarabadi #WorldObesityDay #AlanSillitoe #EkantSrivastava #WorldDayofFightAgainstSexualExploitation #RoyAyers #GeorgeEdwardHughes #Holi #Colour #WorldHistoryofMarch4 #NikolaiGogol #IvyQueen #PhanishwarNathRenu #Chicago #Quotes #Thoughts #Motivation #Inspiration #Facts #Truth #Nature #Science #Politics #Economy #World #Business #jobs #Inflation #Uttarakhand #Rudrapur #Udhamsinghnagar #Peoplesfriend #Newspaper #APBharati #Journalism #Writing #Socialmedia #Viralphoto #ShraddhaDas